नंबर वन बना प्रवीण सेवा संस्थान का पूजा पंडाल बना , ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया दुर्गे देवी नमस्तुते अवार्ड 2025’ से किए गए सम्मानित

नंबर वन बना प्रवीण सेवा संस्थान का पूजा पंडाल बना , ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया दुर्गे देवी नमस्तुते अवार्ड 2025’ से किए गए सम्मानित

सरायकेला/आदित्यपुर

जमशेदपुर : इस वर्ष की दुर्गा पूजा में प्रवीण सेवा संस्थान का पूजा पंडाल बना नंबर वन, ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया दुर्गे देवी नमस्तुते अवार्ड 2025’ से किया गया सम्मानित।

प्रवीण सेवा संस्थान, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति आदित्यपुर ने अपने भव्य एवं अद्वितीय पंडाल से शहरवासियों का दिल जीत लिया। द टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ‘दुर्गे देवी नमस्तुते अवार्ड 2025’ में इस पूजा पंडाल को नंबर वन का स्थान प्राप्त हुआ।

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बिष्टूपुर स्थित श्रीलेदर्स में किया गया, जहां द टाइम्स ऑफ इंडिया के संपादक बप्पा मजूमदार ने पूजा समिति के प्रेस प्रभारी सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के आप्त सचिव सुनील गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
संस्थान को दो श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ — ऑनलाइन पसंद श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल, और जजों की थीम श्रेणी में प्रथम स्थान।

इस वर्ष प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से तैयार पंडाल की थीम “राजस्थान के उदयपुर का महल” रही। यह पंडाल न केवल भव्यता में अद्वितीय था, बल्कि सांस्कृतिक सौंदर्य का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना। पंडाल की थीम ने विशेष रूप से मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने भी समारोह में भाग लिया और समिति की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह का प्रयास पहली बार देखा गया है, जिससे मारवाड़ी समाज को गौरव की अनुभूति हुई है।”

पंडाल चयन समिति में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. जय भादुड़ी, केपीएस स्कूल के डायरेक्टर श्रीकांत नायक और प्रसिद्ध कलाकार सुमन प्रसाद शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न मापदंडों पर पंडालों का मूल्यांकन किया।

द टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूज के माध्यम से जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडालों को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पंडालों के मैनेजमेंट, थीम, सजावट और जनसहभागिता के आधार पर चयन किया गया। इस प्रक्रिया में प्रवीण सेवा संस्थान, आदित्यपुर का पंडाल सभी मानदंडों पर खरा उतरा और सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

समिति के प्रमुख और टीम का सम्मान

पूजा कमेटी के प्रेस प्रभारी सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के आप्त सचिव सुनील गुप्ता ने इस पूरी टीम को सफलता को आस्था और टीमवर्क का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि “यह सम्मान हमारी पूरी समिति और भक्तों के समर्पण का प्रतीक है।”

महालिमोरूप में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर हुई संगीत संध्या, झूमे लोग

महालिमोरूप में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर हुई संगीत संध्या, झूमे लोग

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

प्रखण्ड सरायकेला अन्तर्गत महालिमोरूप गाँव के श्री श्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमिटी की ओर से सोमवार को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां लक्ष्मी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया. सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे और पूरे वातावरण में मां लक्ष्मी के जयकारे एवं मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई देने लगी. कमिटी के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की का मना की।

पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया. कई श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां लक्ष्मी के समक्ष दीप जलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर भक्तों के बीच भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक आभा छा गई थी.

वहीं पूजा आयोजन कमिटी द्वारा शाम को संगीत संध्या कार्यक्रम रखा गया था। इसका लुफ्त उठाने के लिए महालिमोरूप व आस पास गाँव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जमशेदपुर के कलाकारों ने ऐसी मधुर नृत्य गीत संगीत की प्रस्तुति दी जिसे देखकर व सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। यही नहीं बल्कि लोगों को झूमते हुए भी देखा गया।

मौके पर महालिमोरूप के ग्राम प्रधान श्यामसिंह मुंडरी, वार्ड सदस्य दुर्गा मुंडरी, शैलेंद्र हेम्ब्रम, शंभु महली, अनिरुद्ध प्रमाणिक, हेमसागर प्रधान साहिल मुंडरी, कृष्णा मुंडरी समेत पूजा कमेटी सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे।

जगन्नाथपुर में भक्ति भाव से हुई माता मनसा की पूजा

जगन्नाथपुर में भक्ति भाव से हुई माता मनसा की पूजा

प्रतिमा विसर्जन के साथ पांच दिवसीय मनसा पूजा का हुआ समापन

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

प्रखंड सरायकेला के जगन्नाथपुर गावं में पांच दिवसीय माता मनसा पूजा का प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया. इससे पूर्व माता मनसा की विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी जो पूरे गावं का भ्रमण कर जलाशय तक पहुंची जहां माता का प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया. इस दौरान आसछे बोछोर आबार एशो मां… व माता मनसा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

साथ ही कई भक्त माता की भक्ति में झूमते हुए माता के जयकारे लगाए. जानकारी हो वर्ष 1954 से जगन्नाथपुर में भव्य रुप से माता मनसा देवी की पूजा अर्चना हो रही है. यहां माता मनसा की ख्याति आसपास व दूरदराज क्षेत्र में विख्यात है जिसे लेकर विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिवर्ष पूजा अर्चना को पहुंचते हैं. यहां प्रतिवर्ष एकादशी से 5 दिनों तक भव्य रुप से माता मनसा की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि यहां भक्त श्रद्धालुओं द्वारा माता की सच्चे मन से पूजा अर्चना कर मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है. इस वर्ष दो अक्तूबर को घटबारी कार्यक्रम के साथ माता का आह्वान करते हुए पूजा शुरु हुई थी.

दूसरे दिन तीन अक्टूबर को विधिपूर्वक माता की पूजा अर्चना करते हुए मन्नत अनुसार बलि पूजन किया गया जिसमे सैकड़ो भक्त श्रद्धालुओं ने माता मनसा का भक्ति भाव से पूजा की. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ओड़िशा के प्रसिद्ध नाट्य मंडली पंचशखा गणनाट्य द्वारा ओड़िया नाटक का रंगारंग मंचन किया गया. जिसमे कलाकारों ने मो कहाणी रे तोहरी ना एवं तो बिना मो सपनो ओधा नामक ओड़िया सामाजिक नाटक प्रस्तुत किया. कलाकारों ने समाज की वर्तमान स्थिति व आधुनिकता पर आधारित भावपूर्ण नाटक का मंचन कर दर्शकों को खूब हंसाया व रुलाया. कलाकारों ने नाटक के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन कर दर्शकों को अंत तक बांधे रखा.

पूजा कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा समिति के जहरलाल प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,सत्यवान प्रधान,रघुनाथ प्रधान,विष्णु प्रधान,मुकेश प्रधान,ओमप्रकाश प्रधान,उमाकांत प्रधान,शेखर प्रधान,राजीव प्रधान,पंचम प्रधान,शत्रुघ्न प्रधान,तरुण प्रधान,राहुल प्रधान समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

दोला में ढोकर जमीन पर लेटकर नव पत्रिका को नम आंखों से किया विदा

दोला में ढोकर जमीन पर लेटकर नव पत्रिका को नम आंखों से किया विदा

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के दूर्गा मंदिर व पंडालों में गुरुवार को मां दुर्गा की नव पत्रिका व शाम को दर्जनों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

डुमरा,सितु,पिलीद, टीकर,चीपड़ी ,लावा ,आदारडीह सहित सभी दुर्गा मंदिरों में स्थापित नव पत्रिका का विसर्जन किया गया। डुमरा गांव में मां दुर्गा की नव पत्रिका को डोली में ढोकर नदी में विसर्जित किया गया। डोली में ले जाते समय श्रद्धालुओं ने जमीन पर लेटकर नमः आंखों से नव पत्रिका को विदा किया। श्रद्धालु जमीन पर ऐसे लेटे थे कि डोली को कंधे देने वाले आदमीयों पर से चलकर विसर्जन करने जाना पड़ा। वहीं महिलाओं ने आपस में सिंदूर खेला और एक दुसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन रहने का माता रानी से कामना किया। महिलाओं ने अश्रु नयन से आबार एसो मां कहकर विदा किया। वहीं शाम से देर रात तक दर्जनों प्रतिमाओं को विसर्जित भी किया गया। सितु सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 40 फीट ऊंचा रावण का दहन किया गया। रावण दहन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा।

पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा पूरा आदित्यपुर क्षेत्र।

विघ्नहर्ता श्री गणेश के जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा आदित्यपुर नगर

पूरे भारत में इस वक्त विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा की धूम मची हुई है। यह त्योहार आमतौर पर 10 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत गणेश की मिट्टी की मूर्तियों को घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित करने से होती है। इन मूर्तियों को विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावट से सजाया जाता है।

इन 10 दिनों के दौरान, भक्त पूजा करते हैं और भगवान गणेश को मोदक (एक प्रकार का मीठा पकवान जिसे भगवान गणेश को बहुत पसंद है), लड्डू और अन्य व्यंजन चढ़ाते हैं। गणेश जी के मंत्रों का जाप किया जाता है और भजन गाए जाते हैं।

ठीक इसी तरह सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी के एसडीएस टावर में पूरे फ्लैट वासियों ने मिलकर विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया।

पूजा में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सम्मिलित हुए और पंडित के मंत्रों के साथ एवं विधि विधान के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना किए।

उक्त गणेश जी की पूजा में पूरे फ्लैट वैसी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र वासियों ने मिलकर भाग लिया एवं पूजा संपन्न होने के पश्चात सभी लोगों के बीच भोग का वितरण भी किया गया एवं सभी लोगों ने अपने परिवार की सुख शांति की कामना की।

    

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा ने की सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा ने की सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना

झारखंड/रांची

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह (राजा) एवं उनकी टीम द्वारा रांची के बुंडू थाना अंतर्गत स्थित हिंदू मंदिर सूर्य मंदिर में ईश्वर से धर्मांतर के रोकथाम के लिए प्रार्थना की।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने हिंदू मंदिर में की प्रार्थना, धर्मांतरण रोकने की लगाई गुहार

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने आज एक हिंदू मंदिर में ईश्वर से प्रार्थना की, जिसमें उन्होंने धर्मांतरण के रोकथाम के लिए गुहार लगाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण एक गंभीर समस्या है, जिसे रोकने के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की पहल:

    विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने धर्मांतरण के रोकथाम के लिए कई पहल की हैं, जिनमें से एक है सनातन हेल्पलाइन सेवा, जो 24×7 सक्रिय रहती है। इस सेवा के माध्यम से लोग धर्मांतरण के मामलों की जानकारी दे सकते हैं और मदद प्राप्त कर सकते हैं। जो कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के वेबसाइट पर उपलब्ध है

    अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप दुर्गा पूजा पंडाल

    अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप दुर्गा पूजा पंडाल

    पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह बने संरक्षक, अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी अंकुर सिंह को

    सरायकेला/आदित्यपुर

    ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की अगुवाई वाला दुर्गापूजा पंडाल अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा. इस पूजा को आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप के लोग मिल-जुलकर करते हैं. स्थानीय लोगों की हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस पूजा महोत्सव का आयोजन प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से किया जाएगा. इसको लेकर बकायदा सरायकेला निबंधन कार्यालय में संस्था की रजिस्ट्री करायी जा चुकी हैं. मौके पर कमिटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

    नई कमेटी एक नजर में

    प्रवीण सेवा संस्थान का संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को बनाया गया है. इसी तरह से अध्यक्ष अंकुर सिंह को बनाया गया है. उपाध्यक्ष इंद्रजीत पांडेय और सचिव विनायक सिंह को बनाया गया है. इसके अलावा संयुक्त सचिव पंकज प्रसाद,, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और संयुक्त कोषाध्यक्ष रत्नेश प्रियदर्शनी को बनाया गया है. आगे कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा.

    अंकुर सिंह

    1973 से हो रही है पूजा

    आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप में 1973 से ही दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. तब जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पूजा का आयोजन होता था. पहले छोटे आकार का पूजा होता था, लेकिन अब लोगों के सहयोग से यह पूजा भव्य रूप ले चुका है.

    नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले सोनारी के शिवभक्तों के बीच बंटा पहचान पत्र ।

    नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले सोनारी के शिवभक्तों के बीच बंटा पहचान पत्र ।

    यात्रा में जाने वाले शिवभक्त मेरे ऊपर कर रहे एहसान: विकास सिंह

    पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

    आगामी 25 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित होने वाली निःशुल्क कांवर यात्रा में सोनारी से शामिल होने वाले शिवभक्तों के बीच पहचान पत्र बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण में वितरण किया गया । सोनारी से नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने हेतु पुरूषों की तुलना महिलाओं की संख्या कहीं अधिक देखने को मिली ।

    सोनारी के बाबा भूतनाथ मंदिर प्रांगण में पहचान पत्र वितरण के कार्यक्रम में पहुंचे संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा की यात्रा में शामिल होने वाले सभी शिवभक्तों ने मेरे ऐसे अदने व्यक्ति के ऊपर भरोसा करके अपने परिवार को छोड़कर आठ दिन के लिए कईएक किलोमीटर दूर घर से जा रहे हैं ऐसे सभी शिवभक्तों ने एक बहुत बड़ा एहसान मेरे ऊपर करने का कार्य किया है विकास सिंह ने पंजीयन कराए सभी लोगों को पहचान पत्र देते हुए सुझाव देते हुए कहा की सभी लोग अपने घर से बैटरी वाली टॉर्च, और एक प्लॉस्टिक अवश्य लेकर जाए जिससे उन्हें बारिश और अंधेरे में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी ।

    विकास सिंह ने सभी यात्रा में शामिल हो रहे कांवरियों को समय की पाबंदी का हवाला देते हुए कहा कि पूरा कार्यक्रम समय से तय किया गया है अगर तय समय में हम लोग गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाएंगे तो आरक्षित किया हुआ ठहराव में रहने में तकलीफ होगी इसलिए सभी को समय से ही सब काम करने हैं । विकास सिंह ने बताया कि सोनारी के सभी कांवरिया बाबा भूतनाथ मंदिर में 25 तारीख को एकत्रित होकर एक साथ बस के माध्यम से मानगो पहुंचेंगे फिर मानगों से सभी लोग एक साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे । विकास सिंह ने बताया कि रात्रि के समय पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिले में स्थित गौशाला के प्रांगण में कांवरियों का रात्रि के अल्पाहार होगा । पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद महतो, किशोर बर्मन, सुनील कुमार सिंह , अजय लोहार मुख्यरूप से शमिल हुए।

    शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है रामनवमी : अजय कुमार साहू

    शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है रामनवमी : अजय कुमार साहू

    सरायकेला/ईचागढ़

    ( मालखान महतो)

    प्रखंड अंतर्गत टीकर ग्राम में महावीर मंदिर पूजा समिति की ओर से आयोजित रामनवमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवा समाजसेवी अजय कुमार साहू भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में जुलूस में शामिल रामभक्तों ने जुलूस में एक से बढ़कर एक कलाबाजियां,करतब और अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया।

    इस दौरान समाजसेवी श्री साहू ने कहा कि रामनवमी का पर्व शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। एक सौम्य व्यक्तित्व के धनी भगवान श्रीराम के सुशासन और उनके पराक्रम को याद कर रामभक्त एक सूत्र में आते हुए इस पर्व को मनाते हैं। श्रीराम भारतीय जनमानस के राजा थे। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए भगवान श्रीराम से क्षेत्र के खुशहाली की भी कामना की।

    रामनवमी के पावन अवसर पर प्रवीण सिंह सेवा संस्था की ओर से हॉलिडे इन में लगा सेवा शिविर

    रामनवमी के पावन अवसर पर प्रवीण सिंह सेवा संस्था की ओर से हॉलिडे इन में लगा सेवा शिविर

    सरायकेला/आदित्यपुर

    प्रवीण सिंह सेवा संस्था की ओर से रामनवमी के अवसर पर सोमवार को आदित्यपुर हॉलिडे इन में श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया. शिविर में लड्डू, चना, गुड़ और मीठे शर्बत का वितरण किया गया. शिविर का लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उठाया

    रामनवमी पर विर्सजन जुलूस देखने निकले श्रद्धालु सेवा शिविर में थोड़ी देर तक ठहरकर लड्डू, चना, गुड़ और शर्बत का सेवन कर तरोताजा होकर आगे की तरफ बढ़ रहे थे. मौके पर संस्था के संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह और संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह, उनके भतीजे अंकुर सिंह भी पहुंचे हुए थे.

    हॉलिडे इन में पिछले कई सालों से सेवा शिविर लगाया जा रहा है. शिविर में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्गों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. सेवा शिविर में पहुंचे लोग शिविर लगाए जाने की सराहना भी कर रहे थे.

    सेवा शिविर में ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह प्रवीण सिंह सेवा संस्था के संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह और उनके भतीजे अंकुर सिंह भी पहुंचे हुए थे. इस बीच सेवा शिविर का जायजा लिया और व्यवस्था की जानकारी ली. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि प्रवीण सिंह सेवा संस्था की ओर से आगे से भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा.

    रामनवमी विसर्जन जुलूस में सिविल डिफेंस लगाया सहायता शिविर।

    रामनवमी विसर्जन जुलूस में सिविल डिफेंस लगाया सहायता शिविर।

    जमशेदपुर

    नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के उप नियंत्रक सह धालभूम एसडीओ शताब्दी मजुमदार के निर्देश पर रामनवमी विसर्जन जुलूस में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न चौक चौराहों एवं नदी घाट पर फर्स्ट एड कैम्प लगाया गया और रामनवमी विसर्जन जुलूस में लोगों की सहायता किया गया । इस दौरान मानगो गोलचक्कर, मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट, साकची गोलचक्कर, कदमा रानकिणी मंदिर के समीप , खड़कई दो मुहानी नदी घाट आदि जगहों में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों एवं गोताखोर बंधुओं ने निः स्वार्थ भाव से कैम्प लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे ।

    सेवा देनेवालों में मुख्य रूप से सिविल डिफेंस के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद , चीफ वार्डेन अरुण कुमार, डिप्टी चीफ वार्डेन दया शंकर मिश्रा, दिलीप कुमार त्यागी ,रोहित कुमार ,राहुल कुमार , नागेन्द्र कुमार, सदानंद महतो, उत्तम चक्रवर्ती, विजय कुमार, एस एन सिंह ,दयाशंकर सिंह , हिरा लाल गुप्ता , अरविन्द कुमार , प्रेम दीक्षित ,मनिष कुमार गुप्ता ,सुरेन्द्र प्रसाद , उमेशकुमार , गौरव कुमार , देवाशीष, गणेश धीवर (गोताखोर ) , साधन धीवर (गोताखोर), जगदीश धीवर (गोताखोर) , देवेन्दु मंडल , हरिधीवर (गोताखोर) ,नयन चौवर (गोताखोर) , ज्योति कुमार साहू , राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य की सार्थक भूमिका रही।

    श्री विश्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव 9 को

    श्री विश्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव 9 को

    शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन संगीत का होगा आयोजन

    मुसाबनी


    श्री विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी के जीर्णोद्धार के बाद प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन क्षेत्र शुक्ल द्वादशी संवत 2082

    9 अप्रैल 2025 बुधवार को किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रांगण में अग्रसेन भवन ट्रस्ट मुसाबनी के द्वारा तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रबंधन समिति के रूप में मारवाड़ी महिला समिति ,रानी सती दादी परिवार, बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा समिति एवं श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने व भव्यता प्रदान करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

    धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत बुधवार को शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन के साथ सवा लाख फूलों से 108 से अधिक भक्तों द्वारा श्री विश्वनाथ बाबा का पुष्पार्चन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगा । बाबा का श्रृंगार एवं आरती दोपहर 12:30 बजे एवं प्रसाद वितरण दोपहर 1:00 बजे से शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन गायक मनीष पंचारिया एवं रोशनी शर्मा द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

      Design a site like this with WordPress.com
      Get started