तू मैं और करप्शन- जमकर खाओ- फाइल दबाओ नोटों की गड्डियां पाओ

तू मैं और करप्शन- जमकर खाओ- फाइल दबाओ नोटों की गड्डियां पाओ

गोंदिया

लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के पूर्व ही शाब्दिक बाणों का खेला

चुनावी मौसम आया-शाब्दिक बाणों से माहौल गरमाया – जनता जनार्दन को चौंकाया-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में अनुमानतः अप्रैल से मई 2024 तक 7-9 चरणों में लोकसभा चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, मेरा ऐसा मानना इसलिए भी है कि अभी माननीय पीएम 9 दिनों में 12 राज्यों की करीब 341 सीटों पर अपने संबोधन के दौरे पर हैं, वैसे भी पिछले दिनों से उन सीटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो हाथ से फिसल गई थी। स्वाभाविक है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना उसके बाद ही जारी की जाएगी परंतु जिस तरह से पिछले दो दिनों से पक्ष विपक्ष में जोरदार शाब्दिक बाणों का प्रहार हो रहा है उससे सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनावी मौसम आ गया है और अपने ऊंचाई वाले स्तर पर जा रहा है। चुंकि विपक्ष ने पक्ष के नेता पर परिवार को लेकर तंज कसा है, सो उन्होंने लपक लिया और पूरे भारत को अपना परिवार बता दिया और फिर भ्रष्टाचार को लेकर भी शाब्दिक बाचा-बाची शुरू हो गई है।अभी 2 दिन पहले ही माननीय पीएम ने तो तू मैं और करप्शन एक राज्य के लिए, तो दूसरे के लिए जमकर खाओ की बातें कहीं, तो, 04 मार्च 2024 को एक राज्य में फाइल दबाव नोटों की गड्डियां पांओ की बात कही तो दूसरे दूसरी ओर 4 मार्च 2024 को ही देर शाम जानकारी आई के सुप्रीम कोर्ट के 7 जजों की संवैधानिक बेंच ने सर्वसम्मति से वोट फॉर नोट और सांसद व विधायकों नेताओं को इस मामले में छूट से इनकार करने का ऐतिहासिक फैसला दिया तो, उधर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने इलेक्ट्रॉन बॉन्ड की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में देने की अंतिम तिथि 6 मार्च से बढ़कर 30 जून 2024 की अपील दाखिल की है जिसे विपक्ष ने लपक लिया है और विपक्ष नेता ने कहा दाल में कुछ काला ही नहीं पूरी दाल ही काली है। बता दें कि इस डिजिटल युग में एक क्लिक पर बैंक की सारी जानकारी खाताधारकों व सरकारी एजेंसियों को मिल जाती है तो एसबीआई द्वारा इलेक्ट्रोल बॉन्ड की जानकारी में इतना समय क्यों मांग लिया है, यह बात मेरे खुद की समझ से भी परे है क्योंकि तब तक तो इलेक्शन भी निपट जाएंगे तो जनता को कैसे पता चलेगा कि किस पार्टी ने कितना पैसा एसबीआई इलेक्ट्रॉन बॉन्ड के तहत उठाया है। चूंकि आज दिनांक 5 मार्च 2024 को परिवार, भ्रष्टाचार, इलेक्ट्रॉन बॉन्ड और सुप्रीम कोर्ट के 7 जजों की बेंच का फैसला यह मुद्दे काफी चर्चित रहे,इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, चुनावी मौसम आया, शाब्दिक बाणों से माहौल गरमाया जनता जनार्दन को चौंकाया।

साथियों बात अगर हम भ्रष्टाचार पर शाब्दिक बाणों की करें तो, पीएम ने बंगाल में भ्रष्टाचार की बात करते हुए कहा कि यहां नेताओं के घर से नोटों की गड्डियां मिल रही थींनेताओं ने जनता का पैसा लूटा है।अगर अपराध व भ्रष्टाचार की बात कहें तो इन्होंने इसमें नया मॉडल स्थापित किया है। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां ना हुआ हो। उन्होने कहा, मेरी गारंटी है. मैं बंगाल के लोगों से वादा करता हूं कि लूटने वालों को लौटाना ही पड़ेगा, ये छोड़ने वाला नहीं है। इनकी गालियों और हमले से डरने वाला नहीं है, झुकने वाला नहीं है।जिसने गरीब को लूटा है,उसको लौटाना ही पड़ेगा उन्होंने इस दौरान जनता को उस पार्टी के नाम का असली मतलब बताया। उन्होंने कहा कि अब इसका मतलब तू, मैं और करप्शन है। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार ने राज्य के नाम को खराब किया है। हर तरह की योजना में यहां घोटाले देखने को मिलते हैं। येजनाएं हमारी होती हैं लेकिन वो उनपर अपना स्टीकर लगा देते हैं। गरीबों का हक छीनने से भी वो नहीं हिचकिचाते।

साथियों बात कर हम इसी से सहलग्न नोट फॉर वोट भ्रष्टाचार के संबंध में 4 मार्च 2024 को देर शाम 7 सदस्यों की बेंच की संवैधानिक पीठ के फैसले की करें तो, सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ ने 1998 के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें सांसद/विधायक को संसद या राज्य विधानसभा में वोट करने या भाषण देने के लिए रिश्वत लेने पर आपराधिक मुकदमे से छूट दी गई थी। मीडिया के अनुसार , सुप्रीम कोर्ट ने जेएमएम विधायक सीता सोरेन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि संसद सदस्य (सांसद) और विधानसभा सदस्य (विधायक) रिश्वत लेने का आरोप लगने पर संविधान के अनुच्छेद 105 और 194 के तहत अभियोजन से किसी छूट का दावा नहीं कर सकते हैं। बेंच की अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश ने की। पीठ ने पिछले साल अक्टूबर में इसपर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (4 मार्च) को 1998 के पीवी नरसिम्हा राव के फैसले को पलट दिया, जिसमें कहा गया था कि संसद और विधानसभा के सदस्य विधायिका में वोट या भाषण के लिएसंविधान के अनुच्छेद 105(2) और 194(2) के तहत छूट का दावा कर सकते हैं। 1998 के अपने फैसले में पी.वी. नरसिम्हा राव बनाम सीबीआई मामले में शीर्ष अदालत ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 105 की पृष्ठभूमि में सांसदों को संसद में कही गई किसी भी बात या दिए गए वोट के संबंध में आपराधिक मुकदमा चलाने से छूट प्राप्त है। इसी तरह की छूट राज्य विधानमंडल के सदस्यों को अनुच्छेद 194(2) द्वारा मिली हुई है। एससी के फैसले को पीएम ने कहा- स्वागतम् पीएम ने ट्वीट किया, सुप्रीम कोर्ट का एक महान निर्णय जो स्वच्छ राजनीति सुनिश्चित करेगा और सिस्टम में लोगों का विश्वास गहरा करेगा।

साथियों बात अगर हम परिवार पर शाब्दिक बाणों की करें तो, पीएम ने सोमवार कोएक राज्य में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम नेविपक्ष के एक नेता के एक बयान पर जोरदार पलटवार किया ह। उन्होने कहा कि मुझपर परिवार को लेकर निशाना साधा गया है। पीएम ने कहा कि पूरा देश मेरा परिवार है। वहीं पीएम के इस बयान के बाद कई पार्टी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर अपने नाम के साथउनका परिवार लिख दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री ने भी अपने नाम के आगे उनका का परिवार लिख दिया है। बता दे विपक्ष के एक बड़े नेता ने कहा था, ये वो क्या है।कोई चीज़ है क्या वो, ये आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं।अरे भाई, तुम बताओ न कि तुमकोपरिवार में कोई संतान क्यों नहीं हुआ? ज़्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि तुम परिवारवाद है, परिवारवाद के लिए लोग लड़ रहे हैं। तुम्हारे पास परिवार नहीं है।तुम हिंदू भी नहीं हो। जब तुम्हारी माता जी का देहावसान हुआ, हर हिंदू शोक में केश बनवाता है। दाढ़ी छिलवाता है, क्यों नहीं छिलवाया बताओ।

साथियों बात अगर हमएसबीआई इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर शाब्दिक बाणों की करें तो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट से चुनावी बॉन्ड की जानकारी देने के लिए 30 जून तक का समय मांगा है सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों चुनावी बॉन्ड स्कीम को रद्द कर दिया था। साथ ही कोर्ट ने एसबीआई को चुनावी बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग को देने को कहा था। दरअसल, एसबीआई ही चुनावी बॉन्ड जारी करता था।सीजेआई की बेंच ने 15 फरवरी 2024 को चुनावी बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक और आरटीआई का उल्लंघन करार देते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। सीजेआई की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने एसबीआई को अप्रैल 2019 से अब तक मिले चंदे की जानकारी 6 मार्च तक चुनाव आयोग को देने के लिए कहा था। कोर्ट ने चुनाव आयोग से 13 मार्च तक यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा था।

साथियों बात कर हम कई राज्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार की करें तो, पीएम ने कहा था तीन बुराइयों से लड़ना समय की मांग है, भ्रष्टाचार परिवारवाद और तुष्टीकरण। भ्रष्टाचार ने दीमक की तरह अर्थव्यवस्था को नोच लिया है। भ्रष्टाचार मुक्ति इसके खिलाफ जंग पीएम के जीवन का कमिटमेंट है। उन्होंने कहा मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा। इसपर मेरा मानना है कि तीन बुराइयों में सबसे खतरनाक बुराई भ्रष्टाचार है, क्योंकि यह देश के राजनीतिक, आर्थिक सामाजिक, पर्यावरण की लागत और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रभाव डालती है। मेरा मानना है कि उच्च स्तरपर भ्रष्टाचार पर आम जनता पर डायरेक्ट प्रभाव नहीं पड़ता। वह बड़े लोगों, रसूख रखने वाले नेताओं, उद्योगपतियों ब्यूरोक्रेसी के लेवल पर फर्क पड़ता है,जैसे महाराष्ट्र में 100 करोड़ वसूली मुद्दा, एमपी में अनेक ब्यूरोक्रेसी के घर पर छापा चपरासी से लेकर आईएएस तक करोड़ों की तादाद में बरामदगी, नियुक्तियों में भ्रष्टाचार मुद्दा, शिक्षक भर्ती घोटाला,एक राज्य में 40 परसेंट तो अभी दूसरे राज्य में 50 पर्सेंट ठेकेदारी मुद्दे का मामला इत्यादि अनेक ऐसे मामले देश के सामने हैं। परंतु आम जनता जनार्दन का काम पटवारी से लेकर वाया तहसील कार्यालय तक और एसडीओ से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक यही उनका जीवन का अधिकतम हिस्सा निपट जाता है और इन्हीं चार पहियों पर आम आदमी का सामर्थ्य दीमक की तरह नोच लिया जाता है जिसका अनुभव मैंने अपने जीवन में कई बार किया है और मेरे पेशे के अनुसार कई बार आम जनता को पीड़ित होते हुए देखा है।

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि तू मैं और करप्शन- जमकर खाओ- फाइल दबाओ नोटों की गड्डियां पाओ।लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के पूर्व ही शाब्दिक बाणों का खेला!चुनावी मौसम आया-शाब्दिक बाणों से माहौल गरमाया – जनता जनार्दन को चौंकाया।

संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

आदित्यपुर नगर-निगम वार्ड नंबर 7 पार्वती नगर न्यु शिव मंदिर लाईन बन चुका है पुरी तरह से नर्क

आदित्यपुर नगर-निगम वार्ड नंबर 7 पार्वती नगर न्यु शिव मंदिर लाईन बन चुका है पुरी तरह से नर्क

आदित्यपुर नगर-निगम वार्ड नंबर 7 पार्वती नगर न्यु शिव मंदिर लाईन बन चुका है पुरी तरह से नर्क नाली का गंदा पानी कई महिने से रोड पर बह रहा है इस संबंध में बिट्टू पति बापी दारा नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उर्फ बाबु तांती जिला अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस से बस्ती के समस्या से अवगत कराया गया युवा नेता बाबु तांती ने संज्ञान लेते हुए कहा नाली का निर्माण कार्य गलती हुआ है डाउन लाईन तरफ आफ लाईन हो गया है जिसके चलते नाली का गंदा पानी जमा होकर ओवरफोलो जाता है ओर रोड पर बहने लगता है अगर जेसीबी के दारा ऐक नाली कोड दिया जाए तो गंदा पानी बहना बंद हो जाएगी इस संबंध में आदित्यपुर नगर-निगम के सिटी मेनेजर के माध्यम से आदित्यपुर नगर आयुक्त से बात कर समस्या का निदान करने का प्रयास किया जाएगा

दुनियां जीडीपी के दृष्टिकोण से हटकर अब मानव केंद्रित दृष्टिकोण की ओर बढ़ चली है

दुनियां जीडीपी के दृष्टिकोण से हटकर अब मानव केंद्रित दृष्टिकोण की ओर बढ़ चली है

गोंदिया

आओ मजबूत मानव श्रृंखला बनाकर मानव कल्याण कर मानवता का परिचय दें

अंतरराष्ट्रीय मंचों रूपी प्लेटफार्म से सशक्त कल्याणकारी मानवीय श्रृंखला बनाकर मानव केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना समय की मांग है – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने 29 फरवरी 2024 को जारी आंकड़ों के मुताबिक अपने पहले अग्रिम पूर्वानुमान में,वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की वृद्धि 7.6 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है, जिसका अर्थ होगा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखेगा। दिसंबर तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बड़ा उछाल देखा गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत की जीडीपी दिसंबर तिमाही में 8.4 प्रतिशत बढ़ी। पीटीआई ने सरकारी आंकड़ों का हवाला दिया। भारत की जीडीपी में आया यह उछाल उम्मीद से कहींअधिक है।17 अर्थशास्त्रियों के मिंट पोल के अनुसार, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था दिसंबर तक तीन महीनों के दौरान 6.6 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद थी, जो पिछली जुलाई-सितंबर तिमाही की 7.6 प्रतिशत गति से धीमी थी। नवीनतम तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था की वृद्धि वित्त वर्ष 23 की इसी अवधि में दर्ज 4.4 प्रतिशत से एक बड़ा कदम है।

साथियों हम अगर इसके पहले देखे तो वैश्विक स्तरपर कोरोना महामारी के दौरान करीब करीब हर देश के स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, विज्ञान सहित अनेक तकनीकें भी पीड़ितों और मृतकों की संख्या कम नहीं कर पाई। याने सभी तथाकथित सुदृढ़ संसाधन इस महामारी के सामने पंगु नज़र आए। परंतु इसमें हमने एक बात नोट किए कि लगभग सभी देशों नें मिलकर दवाइयां, मेडिकल, मेडिकल इंस्ट्रूमेंट, खाद्य सहित अनेक क्षेत्रों की सहायता कुछल कल्याणकारी मानवीय चैन बनाकर मानव केंद्रित दृष्टिकोण अपनाकर, एक दूसरे की मदद कर रहे थे। भारत में भी करीब 150 देशों को वैक्सीन की आपूर्ति की तो भारत को भी भारी विपत्ति के समय विकसित और विकासशील देशों द्वारा मेडिकल इंस्ट्रूमेंट की मदद की गई थी। यह बात हम आज इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि भारत में 9-10 सितंबर जी-20 शिखर सम्मेलन वसुधैव कुटुम्बकम हुआ। इसके पहले 5-7 सितंबर 2023 को आसियान शिखर सम्मेलन, 9 वा रायसीना डायलॉग 21-24 फरवरी 2024 इसके पहले जी-10, शंघाई इत्यादि शिखर सम्मेलनों सहित अनेक वैश्विक शिखर सम्मेलनों में एक बात उभर कर आई है कि मानवीय मूल्यों पर अधिक महत्व दिया जा रहा है। चूंकि भारत आदि अनादि काल से मानवीय मूल्यों की तरफदारी करता रहा है, अब इसमें चार कदम आगे बढ़कर जी-20 शिखर सम्मेलन को वसुधैव कुटुम्बकम यानें पूरा विश्व एक परिवार है की थीम बनाकर अब जीडीपी केंद्रित दृष्टिकोण से मानव केंद्रित दृष्टिकोण की ओर बढ़ने का काम जोरों पर किया जा रहा है। इसपर पूरी दुनियां को साझा दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है,जिससे वैश्विक मानव निर्मित व प्राकृतिक विपरीताओं से निपटने के लिए मजबूत मानव श्रृंखला उपाय की सटीकता को रेखांकित किया जाना चाहिए। चूंकि अब पूरी दुनियां का अब वसुधैव कुटुम्बकम पर ध्यान है इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, अंतरराष्ट्रीय मंचों रूपी प्लेटफार्मस से सशक्त कल्याणकारी मानवीय श्रृंखला बनाकर मानव केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना समय की मांग है।

साथियों बात अगर हम भारत की आदि अनादि काल से सोच और जलवायु परिवर्तन के संबंध में दृष्टिकोण की करें तो, वसुधैव कुटुम्बकम, हमारी भारतीय संस्कृति के इन दो शब्दों में एक गहरा दार्शनिक विचार समाहित है। इसका अर्थ है, पूरी दुनिया एक परिवार है।यह एक ऐसा सर्वव्यापी दृष्टिकोण है जो हमें एक सार्वभौमिक परिवार के रूप में प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करता है। एक ऐसा परिवार जिसमें सीमा, भाषा और विचारधारा का कोई बंधन ना हो।

साथियों बात अगर हम माननीय पीएम व्यक्त किए गए अपने विचारोंकी करें तोजलवायु परिवर्तन के कारण, खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती होगी। इससे निपटने में मोटा अनाज या श्रीअन्न से बड़ी मदद मिल सकती है। श्रीअन्न क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर को भी बढ़ावा दे रहा है। इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेट्स के दौरान हमने श्रीअन्न को वैश्विक स्तरपर पहुंचाया है। द डेक्कन हाई लेवल प्रिंसिपल्स ऑन फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन से भी इस दिशा में सहायता मिल सकती है।टेक्नॉलजी परिवर्तनकारी है लेकिन इसे समावेशी भी बनाने की जरूरत है। अतीत में, तकनीकी प्रगति का लाभ समाज के सभी वर्गों को समान रूप से नहीं मिला। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने दिखाया है कि कैसे टेक्नॉलजी का लाभ उठाकर असमानताओं को कम किया जा सकता है।उदाहरण के लिए, दुनियां भर में अरबों लोग जिनके पास बैंकिंग सुविधा नहीं है, या जिनके पास डिजिटल पहचान नहीं है, उन्हें डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के माध्यम से साथ लिया जा सकता है।डीपीआई का उपयोग करके हमने जो परिणाम प्राप्त किए हैं, उन्हें पूरी दुनियां देख रही है, उसके महत्व को स्वीकार कर रही है। अब, जी-20 के माध्यम से हम विकासशील देशों को डीपीआई अपनाने, तैयार करने और उसका विस्तार करने में मदद करेंगे, ताकि वो समावेशी विकास की ताकत हासिल कर सकें। भारत में, प्राचीन काल से प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर आगे बढ़ना हमारा एक आदर्श रहा है और हम आधुनिक समय में भी क्लाइमेट एक्शन में अपना योगदान दे रहे हैं। ग्लोबल साउथ के कई देश विकास के विभिन्न चरणों में हैं और इस दौरान क्लाइमेट एक्शन का ध्यान रखा जाना चाहिए। क्लाइमेट एक्शन की आकांक्षा के साथ हमें ये भी देखना होगा कि क्लाइमेट फाइनेंस और ट्रांसफर ऑफ टेक्नॉलजी का भी ख्याल रखा जाए। हमारा मानना है कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए पाबंदियों वाले रवैये को बदलना चाहिए। क्या नहीं किया जाना चाहिए से हटकर ‘क्या किया जा सकता है वाली सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। हमें एक रचनात्मक कार्यसंस्कृति पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।एक टिकाऊ और सुदृढ़ ब्लू इकॉनमी के लिए चेन्नई एचएलपी हमारे महासागरों को स्वस्थ रखने में जुटी है।

साथियों बात अगर हम माननीय पीएम के अर्थव्यवस्था और जी-20 के संबंध में विचारों की करें तो, भारत की डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी, डाइवर्सिटी और डेवलपमेंट के बारे में किसी और से सुनना एक बात है और उसे प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करना बिल्कुल अलग है। मुझे विश्वास है कि हमारे जी-20 प्रतिनिधि इसे स्वयं महसूस करेंगे। हमारी जी-20 अध्यक्षता विभाजन को पाटने, बाधाओं को दूर करने और सहयोग को गहरा करने का प्रयास करती है। हमारी भावना एक ऐसी दुनिया के निर्माण की है, जहां एकता हर मतभेद से ऊपर हो, जहां साझा लक्ष्य अलगाव की सोच को खत्म कर दे। जी-20 अध्यक्ष के रूप में, हमने वैश्विक पटल को बड़ा बनाने का संकल्प लिया था, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि हर आवाज सुनी जाए और हर देश अपना योगदान दे। मुझे विश्वास है कि हमने कार्यों और स्पष्ट परिणामों के साथ अपने संकल्प पूरे किये है। जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान, यह विचार मानव केंद्रित प्रगति के आह्वान के रूप में प्रकट हुआ है। हम वन अर्थ के रूप में, मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। हम वन फ़ैमिली के रूप में विकास के लिए एक-दूसरे के सहयोगी बन रहे हैं। और वन फ्यूचर के लिए हम एक साझा उज्जवल भविष्य की ओर एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत के लिए, जी-20 की अध्यक्षता केवल एक उच्च स्तरीय कूटनीतिक प्रयास नहीं है। मदर ऑफ डेमोक्रेसी और मॉडल ऑफ डाइवर्सिटी के रूप में हमने इस अनुभव के दरवाजे दुनिया के लिए खोल दिये हैं।आज किसी काम को बड़े स्तर पर करने की बात आती है तो सहज ही भारत का नाम आ जाता है। जी-20 की अध्यक्षता भी इसका अपवाद नहीं है। यह भारत में एक जन आंदोलन बन गया है।जी-20 प्रेसीडेंसी का हमारा कार्यकाल खत्म हुआ भारत के 60 शहरों में 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जा चुकी है। इस दौरान हम 125 देशों के लगभग एक लाख प्रतिनिधियों की मेजबानी कर चुके है। किसी भी प्रेसीडेंसी ने कभी भी इतने विशाल और विविध भौगोलिक विस्तार को इस तरह से शामिल नहीं किया है।भारत का सबसे तेज गति से बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाना कोई आकस्मिक घटना नहीं है। हमारे सरल, व्यावहारिक और सस्टेनेबल तरीकों ने कमजोर और वंचित लोगों को हमारी विकास यात्रा का नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाया है। अंतरिक्ष से लेकर खेल, अर्थव्यवस्था से लेकर उद्यमिता तक, भारतीय महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। आज महिलाओं के विकास से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व में विकास के मंत्र पर भारत आगे बढ़ रहा है। हमारी जी-20 प्रेसीडेंसी जेंडर डिजिटल डिवाइड को पाटने, लेबर फोर्स में भागीदारी के अंतर को कम करने और निर्णय लेने में महिलाओं की एक बड़ी भूमिका को सक्षम बनाने पर काम कर रही है।

अतः अगर हम उपरोक्त पूरी विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि दुनियां जीडीपी के दृष्टिकोण से हटकर अब मानव केंद्रित दृष्टिकोण की ओर बढ़ चली है।आओ मजबूत मानव श्रृंखला बनाकर मानव कल्याण कर मानवता का परिचय दें।अंतरराष्ट्रीय मंचों रूपी प्लेटफार्म से सशक्त कल्याणकारी मानवीय श्रृंखला बनाकर मानव केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना समय की मांग है:-संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

माननीय मुख्यमंत्री ने सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की दी सौगात, 334 करोड रुपए होंगे खर्च

माननीय मुख्यमंत्री ने सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की दी सौगात, 334 करोड रुपए होंगे खर्च

सरायकेला-खरसावां

मुख्यमंत्री ने खरकड़ी नदी पर मरीन ड्राइव का किया शिलान्यास, नगर भवन का हुआ उद्घाटन

मुख्यमंत्री बोले-सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित किया जाएग्स

मुख्यमंत्री ने कहा- एक ऐसा झारखंड बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति सामाजिक- आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा

प्रख्यात कवि, स्वतंत्रता सेनानी तथा सामाजिक कार्यकर्ता उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास जी को शत- शत नमन

राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने के संकल्प के साथ सरकार कर रही काम

आदिवासियों- मूलवासियों के साथ लगे गरीबी और पिछड़ेपन के टैग को करेंगे खत्म

झारखंड की परंपरा और कला- संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए जारी है प्रयास

राज्य में जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का होगा गठन

हमारी सरकार झारखंड को एक ऐसा आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति सामाजिक- आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा। समाज में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। हर किसी को पूरे मान- सम्मान के साथ हक- अधिकार मिलेगा। राज्य वासियों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी । कोई भी बुजुर्ग बिना पेंशन के नहीं रहेगा। युवाओं के पास रोजगार होगा । हर खेत में सालों भर पानी रहेगा । किसान, मजदूर और महिलाएं सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज टाउन हॉल, सरायकेला खरसावां में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों के मामले में देश के सबसे धनी राज्यों में एक है
यहां के कोयला, लोहा, तांबा, सोना और यूरेनियम जैसे खनिजों से देश- दुनिया जगमग कर रहा है ।लेकिन, इस राज्य के जो आदिवासी- मूलवासी हैं , उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका । आज भी उनके साथ गरीबी और पिछड़ेपन का टैग लगा है। अब हमारी सरकार यहां के स्थानीय लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में सभी समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्य की बुनियादी समस्याओं का हो रहा समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बने 23 वर्ष ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन यहां की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। 2019 में श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार बनने के उपरांत यहां की बुनियादी समस्याओं के समाधान का सिलसिला शुरू हुआ। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाए गए । उन्होंने झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए जो कार्य शुरू किए, वे निरंतर जारी रहेंगे । उनकी सोच के अनुरूप झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए हम पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य के हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा हमारी सरकार अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख लोगों को पक्का मकान देगी। पहले चरण में दो लाख लाभुकों का आवास स्वीकृत किया गया है और 3 महीने के बाद एक साथ 9 लाख लोगों को मकान का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम तेजी से हो रहा है । राज्य में लगभग 15 हज़ार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो रहा है तो खेतों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचने की दिशा में कदम बढ़ गए हैं। शहर और गांव के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, हड़िया-दारू बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 50 हज़ार रुपये की सहायता दी जा रही है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली- पानी -सड़क जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, इस राज्य के सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार की योजना कारगर साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब लोक शिक्षित होंगे इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में निजी स्कूलों की तर्ज पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं। छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना इज़ाफ़ा किया गया है। बच्चियों की पढ़ाई ना छूटे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है। बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनें, इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है। गुरुजी वहीं, क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आसानी से 15 लख रुपए तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध दिया जा रहा है, ताकि उनका बेहतर भविष्य बन सके।
छऊ नृत्य कला अकादमी का जल्द होगा गठन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान रही है। कला- संस्कृति के लिहाज से यह पूरा इलाका काफी समृद्ध है। यहां का छऊ नृत्य विश्व विख्यात है। यहां के कलाकार इस नृत्य कला को काफी आगे तक ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं । हम विरासत में मिली अपनी कला और संस्कृति को और मजबूत करेंगे। इसके लिए जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का गठन किया जाएगा। वहीं, इस इलाके में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में इसे टूरिज्म हब बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की सौगात दी । इनमें 16 योजनाओं का उद्घाटन और 204 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन योजनाओं पर 334 करोड 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ उसमें खरकई नदी पर मरीन ड्राइव शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि मरीन ड्राइव को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि यहां आकर लोग यहां की परंपरा, कला- संस्कृति का दर्शन और इतिहास
जान सकेंगे।

इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा विधायक दसरथ गागराई और सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, नगर विकास विभाग के सचिव अरवा राजकमल और सोडा के निदेशक अमित कुमार समेत कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त तथा जिले के उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बीडीओ बनकर नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्य बनकर कार्य करूंगी।

बीडीओ बनकर नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्य बनकर कार्य करूंगी।

वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के एक प्रतिनिधिमंडल।जमशेदपुर प्रखंड के प्रथम नव पदस्थापित बीडीओ सुधा वर्मा से पदभार ग्रहण करने के पश्चात उनके कार्यालय में सम्मानित करने पहुंचे थे। इसके पूर्व जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ एवं भगवान का चित्र देकर बीडीओ सुधा वर्मा को सम्मानित किया गया।

इस दौरान वीडियो सुधा वर्मा ने कहा कि बीडीओ बनकर नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्य बनकर जमशेदपुर प्रखंड में कार्य करूंगी। उन्होंने समस्या के साथ समाधान का सुझाव भी लाने की बात कही ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे, संस्थापक सह मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह,मैनुल खान, संतोष ठाकुर, आलम ताज, रतन टुडू, कुमोद यादव, अरुण शाणिडल, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी, उषा कुमारी शर्मा, समाजसेवी अंजू सोरेन, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नीतीश कुमार उपस्थित थे।

इस दौरान संघ के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को हर बैठक की सूचना देने की बात कही और जिस पंचायत में पंचायत सचिव का पद खाली है उसे तत्काल पदभार देने की भी बात कही गई।सारी बातों से अवगत होकर नव पदस्थापित बीडीओ सुधा वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र के माध्यम से सारे वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को हर बैठक की सूचना देने हेतु पत्र जारी करने के बात कहीं है। वही पंचायत सचिव की ट्रेनिंग समाप्त होते ही रिक्त पंचायतों में पंचायत सचिवों को पदभार ग्रहण करवाने की आश्वासन दी है।

देश की राजधानी दिल्ली की धरती से”महाकुंभ का महा-आगाज”

देश की राजधानी दिल्ली की धरती से”महाकुंभ का महा-आगाज”

राजधानी/नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली की धरती से”महाकुंभ का महा-आगाज””श्रेष्ठ नारी शक्ति के हाथों” लोगों ” हुआ लॉन्च””समाचार क्यारी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं “जब सभी की एक साथ गूंजी आवाज, हौंसले हुए बुलंद निष्पक्ष, निर्भीक, निष्कलंक पत्रकारिता करके समाज को दिखाया नया रास्ता–नीलम कृष्ण पहलवान”चलो पंचकूला पहुंचो पंचकूला” का आह्वान कर पंचकूला की धरती से फिर एक बार लिखेंगे नया इतिहास –नीलम कृष्ण पहलवान नई दिल्ली –

समाचार क्यारी मीडिया समूह द्वारा मीडिया महाकुंभ राष्ट्र गौरव अवार्ड 2024 का शानदार आगाज करते हुए देश की राजधानी दिल्ली के नज़फगढ़ से दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान के शुभ कर कमलो से शुभंकर जारी किया गया। समाचार क्यारी मीडिया समूह के संपादक राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि नीलम कृष्ण पहलवान को पटका पहनाकर पगड़ी के साथ सम्मानित किया। मीडिया महाकुंभ राष्ट्र गौरव अवार्ड 2024 का शुभंकर लोगो जारी करते हुए पार्षद नीलम ने सभी से पंचकूला पहुंचने का आह्वान किया साथ ही समाचार क्यारी को निष्पक्ष निष्कलंक निडर पत्रकारिता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों विभिन्न आर ड्बलयू के प्रधानों समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों को संपादक राजेश कुमार जी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के अंत में सभी ने देशभक्ति गीतों पर झूमकर नाच कर गाकर खुशियां मनाई

पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भाजपा में शामिल होने के पहले ही बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया है।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भाजपा में शामिल होने के पहले ही बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया है।

सरायकेला/आदित्यपुर

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह को भाजपा में शामिल होने की सूचना मात्र से ही उन्हें बधाई देनावलों का उनके आवास आदित्यपुर में तांता लगा हुआ है. सोमवार की सुबह से ही लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा।

गांव की सरकार पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा नेता और भाजपा महिला नेत्री की ओर से उनके आवास पर पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर ढ़ेर सारी बधाई दी गई और अभिनंदन भी किया गया।

इस मौके पर उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, भाजपा आजाद नगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री रजनी मिश्रा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष नासीर अहमद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी प्रमोद मालाकार, सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, महामंत्री संतोष साहा, आदित्यपुर भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, महामंत्री आकाश दास, कार्य समिति सदस्य करण मंडल आदि ने स्वागत किए

जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।

जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।

जमशेदपुर

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में छुटे हुए जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में बहुत जरूरतमंद को कंबल नहीं मिल पाई थी। 

छुटे हुए जरूरतमंदों की सूची बनाकर कंबल का वितरण किया गया।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी श्री राम सिंह, अरविंद पांडे ने संयुक्त रूप से बारी-बारी से लोगों के बीच कंबल वितरण किए। कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और पंचायत प्रतिनिधियों को धन्यवाद भी दिए।

शहीदों की स्मृति में समहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन

शहीदों की स्मृति में समहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को शहीद दिवस पर पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय भवन स्थित विभिन्न कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के नेतृत्व में सभी मौन धारण किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई टी डी ए श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू कु. मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकरचर्या शामद समेत विभिन्न विभाग के कार्यालय प्रधान एवं कर्मी उपस्थित रहें।

अरका जैन यूनिवर्सिटी में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

अरका जैन यूनिवर्सिटी में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

बृहस्पतिवार 25 जनवरी को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अरका जैन यूनिवर्सिटी में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विधानसभा स्तरीय नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

इस मौके पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमरेश गोस्वामी, भाजपा नेता संजय सरदार, रमेश हंसदा, राहुल दास आदि उपस्थित थे

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

मेड़िया काली मंदिर प्रांगण में 120 जरुरतमंदो के बीच किया गया कंबल का वितरण

मेड़िया काली मंदिर प्रांगण में 120 जरुरतमंदो के बीच किया गया कंबल का वितरण

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मेड़िया काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा उपलब्ध कराये गए 120 कंबल जरुरतमंद लोगों के बीच भाजपा मंडल महामंत्री विष्णु रजक के द्वारा वितरण किया गया। जिसमें विशेषकर वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को चिन्हित कर सर्दी के मौसम में यह कंबल वितरण किया गया है।

इस मौके पर मंडल महामंत्री बिरमान लामा, समरनाथ मुखर्जी, विश्वजीत दास, सपन नारायण देव, गौतम नारायण देव, चिन्मय धवल देव, सुनील दास, कंचन वार्ड सदस्य मल्लिका नारायण देव आदि मौजूद थे।

नो एंट्री खुलते ही मंगलवार को वाहनों की लम्बी कतार से राही व वाहन चालक परेशान।

नो एंट्री खुलते ही मंगलवार को वाहनों की लम्बी कतार से राही व वाहन चालक परेशान।

सरायकेला/चांडिल

सोमवार को राम मय हेतु नौ एंट्री के कारण वाहनों की लंबी कतार से मंगलवार को वाहन की कतार का नजारा देखा गया।

क्रिया के बाद प्रतिक्रिया, न्युटन का तीसरा नियम राम भक्तों के लिए चांडिल में नो एंट्री लगाया गया था । जिसके कारण नो एंट्री खुलने के बाद पितकी से लेकर गोलचक्कर तक वाहनों की लम्बी कतार लगी। जिससे लोगों को काफी परेशान देखा गया । सनद् रहे कि बीते सोमवार को राम मंदिर लोकार्पण हेतु एन एच 32,टाटा पुरूलिया मार्ग पर स्थित चांडिल बाजार रघुनाथपुर गांव झांकी निकाली गई थी। इसी वजह से सोमवार को प्रशासनिक ने वाहन की लम्बी कतार लगी।

पुरे चांडिल राम मय हो गया.इस क्रिया के बाद मंगलवार को वाहन‌ एक तरफ लंबी कतार लग गई.वाहन की कतार पितकी रेलवे गेट से गोलचक्कर तक एक तरफ देखा गया.एक तरफ सोमवार को राममय हुआ तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार को चांडिल में वाहन मय हुआ.यह जाम दोपहर तक जारी थी.इस जाम से छोटे वाहन, राही परेशान थे.चांडिल में हमेशा जाम लगता है, लेकिन नो एंट्री में जाम को घंटे को बढ़या।

Design a site like this with WordPress.com
Get started