13 सितंबर को आयोजित होगा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम: रामानंद
लखीसराय/बिहार
13 सितंबर को सूर्यगढ़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उपरोक्त बातें जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नियमित रूप से अपने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
इस दौरान वे उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों एवं योजनाओं से भी आम लोगों को अवगत करवाते हैं। जिला जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष रामानंद मंडल के अनुसार 13 सितंबर को 2025 को केंदीय मंत्री भारत सरकार सह सांसद मुंगेर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू सूर्यगढ़ा प्रखंड में एकदिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे पवय ,पोखरामा ,धनौरी ,शोभनी, लक्ष्मीपुर , अमरपुर एवं जगदीशपुर गांव में जनता -जनार्दन से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने NDA के सभी साथियों,नेताओं से आग्रह किया है कि अपने-अपने निकटतम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा। एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सरायकेला-खरसावां
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा सनमत संस्था द्वारा संचालित एवं समाज कल्याण विभाग से पोषित कल्याण अस्पताल, कुचाई में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ज्ञात हो कि विगत तीन वर्षों से कल्याण अस्पताल, कुचाई में एम्बुलेंस का संचालन बाधित था, जिसे उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर पुनः प्रारंभ किया गया है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि नेत्र, दंत एवं एनसीडी क्लीनिक हेतु आवश्यक सुविधाएँ शीघ्र उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्राप्त हो सकें। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाएँ।
इस अवसर पर सनमत संस्था के पदाधिकारी तथा कल्याण अस्पताल के प्रबंधक उपस्थित थे।
जुगसलाई में संपत्ति से बेदखल करने की साजिश का मामला आया सामने।
जमशेदपुर/जुगसलाई
जुगसलाई के एम ई स्कूल रोड निवासी मालती देवी पति संजय प्रसाद नामक महिला द्वारा अपनी सगी बहन अनीता देवी पति वीरेंद्र कुमार साहू बाबाकुटी ,बागबेड़ा जमशेदपुर को पिता की संपत्ति से बेदखल करने की साजिश कर रही है तथा वह पैतृक संपत्ति स्वरूप में नक्शा विचलन कर बिना नक्शा पास के इमारत बनाने का काम कर रही है जो कि गैरकानूनी है।
साथ ही अपनी सगी बहन से बिना अनपति प्रमाण पत्र के भवन निर्माण करवा रही है जिसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर को दिया गया। साथ ही जुगसलाई नगर परिषद और जुगसलाई थाना को भी इसकी सूचना दी गई पर मालती देवी त्वरित रूप से भवन का निर्माण करा रही है इन पर अविलंब करवाई की जानी चाहिए।
मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा
मुसाबनी
मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रकृति का पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने करम पेड़ के समक्ष पूजा अर्चना किया गया।नायके रामो हांसदा,कृष्णा बास्के,गजिया मुर्मू,साहिल मुर्मू मुनी राम मुर्मू,बिजय सोरेन आदि द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया । कॉलेज की अधिकतर छात्र छात्राएं पारंपरिक परिधान धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे थे ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सोमेश सोरेन ने शिरकत कर पारंपरिक रीति रवाज से विधि पूर्वक पूजा अर्चना क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि करमा पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासियों के लिए करमा पर्व का काफी महत्व है। आदिवासी समाज शुरू से ही प्रकृति के पुजारी रहे है । करमा महोत्सव मना कर झारखंड की परंपरा को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आप सबों का सहयोग एवं आशीर्वाद से उनके हर अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।
उन्होंने मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि को धरातल पर उतारने की भी बात कही।कॉलेज प्रबंधन द्वारा सोमेश सोरण सहित अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं ढोल नगाड़े बजाते व करम नृत्य करते नज़र आये।लोगों ने माथा टेक कर प्रकृति देवता को नमन किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओ के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
करमा महोत्सव के मौके पर प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, ए दुबे, संतोष दास, संथाली विभाग के प्रोफेसर गोविंदा बास्के, कालीपद गोराई, जगदीश भगत, काजल डॉन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम,संजीवन पातर, विक्रम टुडू, सुभाष पातर, प्रियनाथ बास्के, गणेश टुडू, पालू मांझी समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से नंजोत कौर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सरायकेला/आदित्यपुर
( नंजोत कौर )
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा की बहन ( नंजोत कौर ) जो की एक वकील थी उनकी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। जिस पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के समस्त परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कि एवं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा की बहन ( नंजोत कौर ) जो की एक वकील थी उनकी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। जिस पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के समस्त परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कि एवं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
झारखण्ड उत्पाद नियमावली 2025 के अंतर्गत जिले की 56 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी ढंग से संपन्न
सरायकेला
समाहरणालय सभागार में झारखण्ड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2025 के अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले की कुल 56 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह, अधीक्षक उत्पाद सरायकेला-खरसावां श्री सौरभ तिवारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री रितुराज प्रियदर्शी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिभागी आवेदक उपस्थित थे।
जिले की कुल 56 दुकानों को 25 समूहों में विभाजित किया गया था, जिनका न्यूनतम प्रत्याभूत राजस्व ₹162.80 करोड़ निर्धारित है। प्रक्रिया की शुरुआत उन तीन दुकानों से की गई, जिनके लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इन दुकानों की लॉटरी का प्रदर्शन डेमो के रूप में किया गया। तत्पश्चात सभी आवेदकों की उपस्थिति में शेष दुकानों की बंदोबस्ती ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गई।
प्रत्येक दुकान हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता घोषित किए गए। यदि प्रथम विजेता निर्धारित राशि जमा करने में असफल रहता है, तो क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय विजेता को अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में कुल 56 दुकानों के लिए 292 आवेदकों ने भाग लिया तथा आवेदन शुल्क के रूप में सरकार को ₹96,55,940.00 (छियानवे लाख पंचपन हजार नौ सौ चालीस रुपये मात्र) का राजस्व प्राप्त हुआ।
यह बंदोबस्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष रही, जिसमें ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिभागी आवेदकों की उपस्थिति में संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल में विभिन्न स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सरायकेला
“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत दिनांक 22 अगस्त 2025 को दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल में विभिन्न स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर आद्रा स्थित मंडल रेल चिकित्सालय में स्वच्छता कर्मियों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 36 कर्मचारी लाभान्वित हुए।
इसके अतिरिक्त मंडल के विभिन्न स्टेशनों, हेल्थ यूनिटो एवं कार्यस्थलों पर संयुक्त श्र्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा सफाई एवं वर्षा जल निकासी की गहन सफाई की गई।
आद्रा मंडल द्वारा आयोजित ये सभी कार्यक्रम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल हैं।
दो प्रमुख सड़क का शिलान्यास करेंगी ईचागढ़ विधायक सविता महतो।
सरायकेला/ईचागढ़
चांडिल अनुमंडल के लाइफ लाइन माने जाने वाली दो प्रमुख सड़क चांडिल गोलचक्कर से मानिकुई होते हुए गिद्धिबेड़ा टोल प्लाजा व खुंटी चौका पातकुम ईचागढ़ मार्ग का जल्द ईचागढ़ विधायक सविता महतो शिलान्यास करेंगे।
दोनों प्रमुख सड़को का टेंडर पूरी हो गई है जिसमे खुंटी चौका ईचागढ़ मार्ग का निर्माण 6 कोरोड़ 88 लाख 34 हजार 5 सौ 83 रुपये व चांडिल गोलचक्कर से मानिकुई होते हुए गिद्धिबेड़ा टोल प्लाजा 8 कोरोड़ 90 लाख 87 हजार 2 सौ 95 रूपये कि लागत से निर्माण होगा। मालूम हो कि उक्त दोनों सड़को का मांग ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनता का काफी पुराना था जो अब विधायक सविता महतो के प्रयास से पूरी होते दिख रही है। दोनों प्रमुख सड़को का निर्माण के मांग को लेकर विधायक सविता महतो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मांग पत्र सौंपा था। जिससे विधानसभा चुनाव के पूर्व ही दोनों सड़को का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी। बीच में चुनाव होने के कारण दोनों सड़कों का टेंडर प्रक्रिया में थोड़ी विलंब हुई पर जल्द ही विधायक सविता महतो शिलान्यास कर दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का आधारशिला रखेंगे।
चांडिल दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से सटे जंगल की तराई भूमि को भू० माफियों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा।
हाथी विचरन का जगह खतरे मैं, अंचल के पदाधिकारी मौन।
सरायकेला:
सरायकेला-खरसावां जिले में भू०माफियाओं के हौसले बढ़ते जा रहे हैं, जो अब खुलेआम सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। चांडिल अंचल के मौजा पूड़ीसीली में भू० माफियाओं ने सरकारी जमीन पर टीना शेड लगाकर घेराव करना शुरू कर दिया है, जबकि इस जमीन पर झारखंड सरकार का बोर्ड लगा हुआ है जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि यह भूमि सरकारी है और इसका क्रय-विक्रय या अतिक्रमण दंडनीय अपराध है।
सरकारी जमीन पर कब्जे के मुद्दे पर प्रशासन की भूमिका:
स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि भू०माफिया बिना किसी भय के कब्जे की कार्रवाई कर रहे हैं।
जिले में अवैध कब्जों की समस्या:- जिले में अवैध कब्जे एक बड़ी समस्या बन गए हैं, जिससे सरकारी जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह अवैध कब्जों को रोकने और सरकारी जमीन की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए. अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करना आवश्यक है। प्रशासन को अवैध कब्जों पर निगरानी रखने और तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है। लोगों में जागरूकता फैलाना भी जरूरी है ताकि वे अवैध कब्जों के खिलाफ आवाज उठा सकें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-दहाड़े सरकारी भूमि पर कब्जा और प्रशासन का मौन रहना गहरी मिलीभगत की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर सख्ती होती तो भू० ,माफिया इतनी हिम्मत ही नहीं जुटा पाते। ग्रामीणों का कहना है कि पूड़ीसीली में सक्रिय भू० माफिया सरकारी जमीन को अपनी पैतृक संपत्ति समझ बैठे हैं। दिन-दहाड़े टीना शेड खड़ा करके जमीन पर कब्जा करना उनकी गुंडागर्दी को दर्शाता है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर किसकी इसारे पर ये माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा करने का दुस्साहस कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब आशियाना प्रकृति नाम का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था तब वन विभाग, चांडिल अंचल प्रशासन एवं स्थानीय रैयतों की मौजूदगी में जमीन की मापी कर सीमांकन किया था। सड़क किनारे की भूमि रैयती है, जिसपर “आशियाना प्रकृति” का फ्लैट्स निर्माण चल रहा है। उसके ठीक पीछे सरकारी भूमि हैं, वहीं उसके बाद वन विभाग की भूमि, जंगल व पहाड़ स्थित है।
टाटा रांची मुख्य राज्य मार्ग से महज तिन किलोमीटर दूरी कांदरबेड़ा–दोमुहानी मार्ग स्थित पूड़ीसीली चौक के समीप आशियाना प्रकृति फ्लैट निर्माण स्थल के पीछे की सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं ने चारों ओर से टीना शेड लगाकर घेराव करना शुरू कर दिया है। जबकि इसी जमीन पर झारखंड सरकार का बाकायदा बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें स्पष्ट उल्लेख है – “झारखंड सरकार, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, मौजा पूड़ीसीली, थाना संख्या 328, खाता संख्या 234, खेसरा संख्या 205। यह भूमि सरकारी है, इस भूमि का क्रय-विक्रय या अतिक्रमण दंडनीय अपराध है।” जो उच्च स्तरीय जांच की विषय हे।आज दलमा गज परियोजना के हाथी की बहुल क्षेत्र माना जाता इस क्षेत्र में हाथी की झुंड भोजन पानी पर्याप्त मात्रा मिलता हे साथ ही इस क्षेत्र भ्रमण शील जगह है। आज बड़े बड़े फाल्ट बनने जा रहे जंगल की तराई जिसके कारण आज वन्य जीव जंतु पलायन करने लगा।ओर सरकार इस पर कोई कारवाई नहीं किया ।जिसके कारण वन्य जीव इस क्षेत्र से पलायन करके ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है।
भीमखंदा मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
स्थानीय लोगों के सहयोग से भीड़ नियंत्रण में मदद
सरायकेला/राजनगर
(पारस कुमार होता)
सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत भीमखंदा बुढ़ाबाबा मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पहुंचने लगे और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर के बाहर तक लगी रहीं। सभी ने बाबा बुढ़ाबाबा को जल अर्पित कर मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सक्रियता के चलते आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
सहदेव महतो ने मौके पर कहा:
“हर साल सावन में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई असुविधा न हो और हर श्रद्धालु को शांतिपूर्वक पूजा करने का अवसर मिले।”
आजसू की पहल पर कुटाम विद्यालय में की गई दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो)
ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कुटाम में शिक्षकों की गंभीर कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इस जनसमस्या को आजसू पार्टी के ईचागढ़ प्रखंड सचिव तुलसी महतो और युवा नेता संजय मेहता ने प्रमुखता से उठाया। संजय मेहता ने इस मुद्दे को ना केवल पार्टी मंचों पर, बल्कि जिला और राज्य स्तर पर लगातार सक्रियता से उठाया।
उनके निरंतर प्रयासों, जनदबाव और संगठन के सहयोग से यह मुद्दा शिक्षा विभाग तक पहुँचा।शिक्षा विभाग के माध्यमिक निदेशालय के अधिकारी अमित कुमार ने इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए, पत्र संख्या 783 दिनांक 02-07-2025 के तहत दो शिक्षकों की नियुक्ति की। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विज्ञान विषय पर बबिता हो और अंग्रेजी विषय पर देवेंद्र मांझी को प्रतिनियुक्ति किया है।