सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती एच रोड में रविवार की रात 8.30 बजे अज्ञात अपराधियों ने फिरोज अंसारी नामक युवक को गोली मार दी है। युवक को अपराधियों ने एक गोली सीने एवं दूसरी गोली पेट में मारा है। अपराधियों ने घर से बुलाकर सिविल मिस्त्री की गोली मार कर हत्या कर दी .जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने फिरोज अंसारी के घर के पास गोली मारी है। घटना के बाद आसपास के लोगो ने इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी। जिसके बाद घायल युवक को आनन फानन में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फिरोज पेशे से बिजली मिस्त्री बताया जा रहा है. वहीं उसका कनेक्शन कुख्यात अपराधकर्मी कादिम खान से बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कादिम के जेल जाने के बाद उसके कई काम को फिरोज देख रहा था.ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर भी फिरोज द्वारा कादिम खान गिरोह के प्रतिद्वंदियों को इसकी जानकारी थी कि फिरोज कादिम खान का मददगार है. इसको लेकर उसके प्रतिद्वंदियों में खुन्नस थी. इसी को लेकर रविवार की रात उसे गोली मार दी गयी. मृतक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है. वहीं मृतक के पिता ब्राउन शुगर के कारोबार करने के आरोप में जेल जा चुका है. वहीं आज उसकी जमानत हुई थी. पिता भी ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त था. इसी को देखते हुए पुलिस यह अंदेशा लगा रही है कि ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर यह हत्या की घटना घटी है. बहरहाल पुरे मुस्लिम बस्ती को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com
























