मानसून की पहली बारिश में ही जला बाजार एरिया का बिजली तार।

मानसून की पहली बारिश में ही जला बाजार एरिया का बिजली तार।

मुसाबनी

बाजार के लिए अलग ट्रांसफार्मर एवं ओवरहेड तार लगाने की दुकानदारों ने की मांग।

मुसाबनी: मानसून की पहली जोरदार बारिश रविवार को मुसाबनी में हुई इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत जरूर मिली लेकिन झमाझम बारिश से कई जगह भूमिगत बिजली के केबुल जल गए। जिससे कई इलाके में बिजली गुल हो गई ।मुसाबनी बाजार एरिया की बिजली दोपहर बाद से बंद हो गयी थी। वर्षा छूटने के बाद जब बिजली विभाग के कर्मियों ने पता लगाया कि तो बाजार एरिया के पवार सब स्टेशन के समीप बिजली केबुल में शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिससे पूरे बाजार एरिया की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह को दिया। सरदार राजू सिंह सब स्टेशन पहुंचकर क्षतिग्रस्त बिजली केबुल का जायजा लिया एवं इसे तुरंत मरम्मत करने हेतु आवश्यक सामग्री उन्होंने बिजली मिस्त्री को उपलब्ध कराया। क्षतिग्रस्त केबुल को तत्काक मरममत कर बिजली आपूर्ति देर शाम बहाल कर दी गई है।

वहीं मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने बताया कि बिजली का केबुल पूरी तरह से जर्जर होकर क्षतिग्रस्त है ।जिसके कारण बार-बार बाजार एरिया में बिजली की समस्या उत्पन्न हो रही है। अब यहां झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा नया केबुल की व्यवस्था किया जाए, नहीं तो ओवरहेड तार खींचकर इस समस्या से निदान पाया जा सकता है। उन्होंने विद्युत विभाग से मुसाबनी बाजार के लिए अलग से 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है। दुकानदारों ने भी कई बार बिजली की समस्या से विद्युत विभाग को एवं बाजार समिति के अध्यक्ष को अवगत कराया है। बार-बार बिजली गुल रहने व ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से दुकानदारों को जूझना पड़ रहा है।

पुरेंद्र ने किया सहारा गार्डन सिटी में 20 हजार लीटर पेय जलापूर्ति।

पुरेंद्र ने किया सहारा गार्डन सिटी में 20 हजार लीटर पेय जलापूर्ति।

सरायकेला/आदित्यपुर-गम्हरिया

आदित्यपुर: गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में वार्ड नंबर- 32 एवं सहारा गार्डन सिटी में 20 हजार लीटर के टैंकर से पेय जलापूर्ति की गई।

ज्ञातव्य है कि इन दिनों पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट व्याप्त है नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्ड में टैंकर द्वारा जलापूर्ति की जाती है। मगर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में करीब 100 से भी ज्यादा अपार्टमेंट और टाउनशिप है, जहां पेयजल की स्थिति अत्यंत गंभीर हैl अपार्टमेंट के लोगों द्वारा नगर निगम को होल्डिंग टैक्स सहित अन्य सभी प्रकार के टैक्स दिया जाता है। मगर पेयजल संकट के गंभीर दौर से गुजर रहे अपार्टमेंटवासियों के लिए नगर निगम द्वारा कुछ भी नहीं किया जाता है।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा सीतारामपुर फिल्टर प्लांट का लाखों लीटर पानी प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में बांटा जाता है, जिसके कारण पाइपलाइन से हो रही जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने टैंकर से की जा रही जलापूर्ति हेतु पानी जुस्को से व्यवस्था किए जाने की मांग प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम से की है। ताकि पाइप लाइन से हो रही जलापूर्ति में सुधार हो सके। टैंकर से जलापूर्ति करने में देव प्रकाश, अनिल कुमार, अरविंद कुमार सिंह, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, बीडी पांडे, सुबोध झा की भूमिका सराहनीय रही

गम्हरिया के होटल में परोसा जा रहा सड़ा हुआ मांस,,होटल को किया गया सिल

गम्हरिया के होटल में परोसा जा रहा सड़ा हुआ मांस,,होटल को किया गया सिल

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया बाजार स्थित विभिन्न होटलों में गुरुवार को सरायकेला फूड ऑफिसर अदीति सिंह द्वारा होटलों में परोसे जाने वाले भोजन का औचक जांच किया गया, जिससे कुछ देर के लिए होटलों में हड़कंप मच गया.बता दे सरायकेला फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिती सिंह ने गुरुवार को गम्हरिया मुख्य बाजार स्थित महामाया भोजनालय समेत अन्य 3 होटलों में औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता साफ -सफाई और फूड सेफ्टी लाइसेंस की जांच की गई. अधिकांश होटलों में निरीक्षण के दौरान सभी बिंदुओं की जांच की गई. इस दौरान गम्हरिया बाजार स्थित महामाया होटल के किचन में पसरी गंदगी और बिना साफ-सफाई के खाना परोसे जाने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने कड़ा ऐतराज जताया.जांच के दौरान पाया गया कि सड़े हुए मांस को पकाकर ग्राहकों को परोसा जा रहा है. खाद्य पदार्थ और मसालों में भी घटिया क्वालिटी का प्रयोग किया गया है .गंदगी में खाना बनाए जाने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने होटल संचालक को जमकर फटकार लगाई इन्होंने होटल संचालक को अल्टीमेटम देने के साथ ही किचन समेत होटल को सील कर दिया।

वहीं फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिति सिंह ने बताया कि गम्हरिया स्थित महामाया भोजनालय द्वारा निम्न गुणवत्ता और बिना साफ-सफाई के भोजन परोसे जाने संबंधित शिकायत मिली थी. जिसके बाद आज यहां औचक जांच किया गया है. इन्होंने बताया कि होटल संचालक रतन घोष द्वारा ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है जिसे देखते हुए होटल अगले आदेश तक सील किया गया है. साथ ही सशर्त साफ-सफाई का ख्याल रखते हुए भोजन की गुणवत्ता ठीक रखे जाने पर ही दोबारा होटल खोले जाने का आदेश दिया जाएगा. इसके अलावा फूड सेफ्टी ऑफिसर सभी होटल संचालकों फूड सेफ्टी लाइसेंस की भी औचक जांच की

आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

सरायकेला/इचागढ़

इचागढ: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत चांडिल प्रखंड के चिलगु कार्यालय में सुबह 10 बजे झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. श्रद्धाजंलि सभा के बाद पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया।

इसके बाद मेगा स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ. स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवाएं दी गई. वहीं आई कैंप में लोगों के आंखों का इलाज किया गया. इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी इच्छा के अनुसार रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने किया.आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में नि:शुल्क एचएलएम कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया. रघुनाथपुर स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में क्षेत्र के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है. कोचिंग सेंटर में लाईब्रेरी की सुविधा भी रहेगी, जहां से आवश्यकता के अनुसार विद्यार्थी किताब भी पढ़ सकेंगे।

वहीं कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थापित शहीद अजित-धनंजय महतो की प्रतिमा के सामने शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया गया. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में आजसू पार्टी के नीति और सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर घर झंडा लगाओ अभियान का शुभारंभ किया. इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में आजूस पार्टी का झंडा लगाएंगे. गुरुवार को इसकी शुरुआत ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पिलीद गांव से की गई. इसके बाद पिलीद गांव में शाम पांच बजे से संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ही झारखंड और झारखंडियों को उनकी वास्तविक पहचान दिला सकती है. माटी से जुड़ी पार्टी में ही स्वाभिमान झलकती है. संकल्प सभा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर

राजनगर थाना क्षेत्र के मुनिडीह में राजनगर-उड़ीसा मार्ग पर बाइक सवार दो ब्यक्ति गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना शाम करीब साढ़े तीन बजे की है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं परिजनों ने दोनों घायलों को वाहन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचया.जहां डॉ. एसएम देमता के देखरेख में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में राजनगर थाना क्षेत्र के कांकी निवासी गोपाल दास एवं कलाबढ़िया निवासी राकेश विशईं शामिल हैं. डॉक्टर देमता ने बताया कि दोंगों को ऊपरी हल्की चोट आई है. हड्डी वगैरह फ्रैक्चर नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल दास और राकेश विशईं किसी काम से उड़ीसा गए थे.वहां से लौटने के क्रम में राजनगर क्षेत्र के मुनीडीह घुमावदार मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई. जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक राकेश विशईं चला रहा था जबकि गोपाल दास पीछे बैठा था

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर

राजनगर थाना क्षेत्र के मुनिडीह में राजनगर-उड़ीसा मार्ग पर बाइक सवार दो ब्यक्ति गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना शाम करीब साढ़े तीन बजे की है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं परिजनों ने दोनों घायलों को वाहन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचया.जहां डॉ. एसएम देमता के देखरेख में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में राजनगर थाना क्षेत्र के कांकी निवासी गोपाल दास एवं कलाबढ़िया निवासी राकेश विशईं शामिल हैं. डॉक्टर देमता ने बताया कि दोंगों को ऊपरी हल्की चोट आई है. हड्डी वगैरह फ्रैक्चर नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल दास और राकेश विशईं किसी काम से उड़ीसा गए थे.वहां से लौटने के क्रम में राजनगर क्षेत्र के मुनीडीह घुमावदार मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई. जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक राकेश विशईं चला रहा था जबकि गोपाल दास पीछे बैठा था

नीमडीह सीएचसी में टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पंचायत महल की बैठक हुई।

नीमडीह सीएचसी में टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पंचायत महल की बैठक हुई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में टी बी उन्मूलन हेतु पंचायत जनप्रतिनिधियों और मेडिकल कर्मी के साथ बैठक हुई।

बैठक में नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी के सी मुंडा ने कहा कि 2030 इ तक टी भी देश बना है। आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह,बरेदा पंचायत के मुखिया बरूण कुमार सिंह, टी भी मेडिकल कर्मी ,जोहार परियोजना के कर्मी , मेडिकल सहिया आदि उपस्थित थे।

आजसू पार्टी के स्थापना पर चिकत्सा,स्वास्थ्य, शिक्षा परिवार कल्याण,पयार्वण पर चारों प्रखंड में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आजसू पार्टी के स्थापना पर चिकत्सा,स्वास्थ्य, शिक्षा परिवार कल्याण,पयार्वण पर चारों प्रखंड में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सरायकेला/चांडिल

चांडील: ईचागढ़ विधानसभा के स्थानीय आजसु पार्टी के केन्द्रीय सचिव हरेलाल महतो शंने अपने क्षेत्र बच्चे को बुनियादी शिक्षा मजबूत करने शहेतु निशुल्क शिक्षा कोचिंग देने की व्यवस्था किया। पार्टी के स्थापना दिवस पर चांडिल में स्वास्थ्य सेवा रक्त शिविर, कुकरू में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया। समाचार जो मौलिक सुविधा को समाजिक व्यक्ति के रूप निभाते हैं।

ईचागढ़ प्रखड में भी कार्यक्रम आयोजित की गई।हर जगह गांव के गण्यमान्य समाज सेवी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे। नीमडीह प्रखंड में आजसु पार्टी कार्यालय परि में बैधनाथ महतो,भगीरथ महतो,जिप सदस्य असित सिंह पात्र, आदि लोग उपस्थित थे। कोचिंग में 9-12कक्षा तक शिक्षा देने की प्रावधान किया गया है। कोचिंग में लगभग छह शिक्षक अपनी सेवा देंगे। निशुल्क शिक्षा कोचिंग में 300पछात्र को निशुल्क दी जाएगी।

पश्चिम सिंहभूम जिले में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है

पश्चिम सिंहभूम जिले में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल के निर्देशन पर प्रखंडों में मेला प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक एवं प्रोजेक्टर, पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जगन्नाथपुर प्रखंड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत राज्य सरकार की ओर से गो पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि हेतु 50% से 90% तक सब्सिडी का लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी कार्यक्रमों से ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए योजना से जुड़ कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान संलग्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, सहिया तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

मौसीबाड़ी में दूसरे दिन महाप्रभु के प्रसाद लेने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

मौसीबाड़ी में दूसरे दिन महाप्रभु के प्रसाद लेने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

मुसाबनी

मुसाबनी: श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु का महाप्रसाद का वितरण कार्यक्रम गुरूवार को दूसरे दिन मुसाबनी 1 मौसी बाड़ी में आयोजित हुआ। मौसीबाड़ी में भंडारे कार्यक्रम का शुभारंभ मुसाबनी बाजार के सब्जी व्यवसाई सह पुजारी देवव्रत पंडा व उनकी टीम द्वारा किया गया।प्रसाद लेने के लिए गुरूवार दोपहर मौसीबाड़ी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई थी। लोगों ने पंडाल में बैठकर भरपेट भोजन किया। सैकड़ों महिला-पुरुष पंक्ति में बैठकर भक्ति भाव से महाप्रभु के प्रसाद ग्रहण किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी,डॉ जी सी सतपथी, लक्ष्मण तिवारी, एचसीएल के कई वरीय पदाधिकारी एवं केंदाडीह माइंस के अधिकारियों सहित कई समाजसेवियों ने एक साथ बैठकर महाप्रभु का प्रसाद ग्रहण किया ।संध्या काल में महाप्रभु के आरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया।
शुक्रवार को जय हिंद क्लब की ओर से भंडारे का आयोजन होगा।

वही कार्यक्रम में संयोजक चौधरी उमेश सिंह ,नटवर अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, अरविंद यादव, बबलू सिंह, रवि कुमार, मिथिलेश पांडेय, राकेश प्रजापति, शिबू प्रजापति, शिबू भगत, संजय मोहंती, तपन पांडा आदि उपस्थित कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर शोर से जुटे हैं।

आदित्यपुर में धू-धू कर जल उठा बाइक शोरूम।

आदित्यपुर में धू-धू कर जल उठा बाइक शोरूम।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग केंदू गाछ के बगल स्थित बंसल मोटर इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई. जिससे पूरा शोरूम धू-धू कर जल उठा .घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि शाम 7 बजे के आसपास बंसल मोटर इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में अचानक भयंकर आग की लपटें देखी गई .सड़क से आने जाने वाले लोगों ने आगजनी की इस भीषण घटना को देखी, जिसके बाद मुख्य सड़क किनारे भीड़ लग गई।

बताया जाता है कि इस भयंकर आगजनी की घटना में शोरूम को लाखों का नुकसान हुआ है .जबकि आगजनी के कारणों का है बस पता नहीं चल सका है .इधर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है।

आप”पार्टी की महिला सदस्यता सभा। कई महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन।

आप”पार्टी की महिला सदस्यता सभा। कई महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन।

राजनगर

राजनगर: आम आदमी पार्टी की सरायकेला विधानसभा अध्यक्षा सावित्री मार्डी ने राजनगर प्रखंड के झलक गांव में महिलाओं के लिए एक सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया।जिसमे पार्वती दास के नेतृत्व में कई महिलाओं ने “आप पार्टी” का दामन थामा, जिसे “आप” पार्टी की महिला नेत्री श्रीमती सावित्री मार्डी ने टोपी पहनकर सदस्यता ग्रहण कराई।जिसमे पार्वती दास,साधना दास, शांतिलता दास, गुमी मुर्मू, आसेत टुडू,सलमा मार्डी, कविता दास, शुक्रमणि मार्डी, निशा टुडू, मल्हो हेमब्रम, जोबा टुडू, रेवती दास, सालगे मुर्मू, कपरा टुडू, सावित्री गोप, रायमात मार्डी,लक्ष्मी टुडू,सुनीता सोरेन, पुंगी सोरेन,बसंती हसदा, पुनता मार्डी,सुमित्रा मार्डी,रायमती हेंब्रम, छोटो मुर्मू, आदि।

वहीं सदस्यता सभा को संबोधित करते हुए सावित्री मार्डी ने कहा कि महिलाएं ही समस्याओं का समाधान कर सकती है क्योंकि इस पुरुष प्रधान समाज में सबसे अधिक कष्ट और प्रताड़ना महिलाओं को ही झेलनी पड़ती है। महगाई,बेरोजगारी व बुनियादी सुविधाओं के अभाव का दुष्परिणाम भी महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है।उन्होंने महिलाओं को मोबाईल पर दिल्ली के उत्कृष्ट स्कूल, अस्पताल,मोहल्ला क्लीनिक,रोड़ व बसों की तस्वीरें भी दिखाई।

इस दौरान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राम चंद्र मार्डी ने दिल्ली व पंजाब में अरविंद केजरीवाल की सरकारों द्वारा किए जा रहे लोकहित के कार्यों का विस्तार से समझाया तथा पार्टी की मूलभूत विचारधारा व उपलब्धियों से महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ईमानदार व्यक्तियों को वोट देने पर सलाह दी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started