चांडिल:-प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा से बालू की कालाबाजारी,बंगाल के बालू चालान पर हो रहा सारा खेल ,, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

चांडिल:-प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा से बालू की कालाबाजारी,बंगाल के बालू चालान पर हो रहा सारा खेल ,, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

सरायकेला: जिले में अवैध बालू का उठाव जोर-सोर से हो रहा है पर है  इसी संबंध में जानकारी मिली है कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ थाना , नीमडीह थाना ,तिरूल्डीह थाना और चौका थाना समेत कुकड़ू अंचल के स्वर्णरेखा नदी तट से प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा से अवैध बालू का उठाव कर जबरदस्त तरीके से कालाबाजारी होने का मामला सामने आया है. अवैध बालू उठाव और कालाबाजारी मामले को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मुख्यमंत्री से मामले की लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

इस संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो द्वारा मुख्यमंत्री से अवैध बालू की कारोबार के विषय पर शिकायत की गई है

अवैध बालू की कारोबारी के संबंध में लिखित शिकायत करते हुए जिला परिषद मधुश्री महतो ने कहा है कि ईचागढ़ थाना ,निमडीह थाना ,तिरूल्डीह थाना और चौका थाना समेत कुकड़ू अंचल के स्वर्णरेखा नदी तट से प्रतिदिन अवैध बालू का उठाव कर विभिन्न गांव में डंपिंग किया जाता है. जिसे बाद में जेसीबी के द्वारा सैकड़ों हाईवा में लोड कर प्रतिदिन बेचा जा रहा है. जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. मुख्यमंत्री से किए गए शिकायत में उन्होंने कहा है कि स्थानीय पुलिस -प्रशासन की मिलीभगत से प्रतिदिन अवैध बालू का खेल खेला जा रहा है. कई बार स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका विरोध करने पर बालू माफियाओं द्वारा धमकी और मारपीट भी की जाती है. अवैध बालू खनन और कालाबाजारी रोकने जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मुख्यमंत्री समेत खान निदेशक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला खनन पदाधिकारी को भी लिखित शिकायत पत्र सौंपा है।

जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र के माध्यम से बताया है कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एकमात्र जारगोडीह (सोडो) बालू घाट से जेएमडीसी(JMDC)पोर्टल  के द्वारा बालू खनन की अनुमति है, लेकिन सभी घाटों से अवैध खनन बेरोकटोक माफिया अधिकारियों की मिलीभगत से कर रहे हैं. सबसे दिलचस्प यह है कि बालू माफिया बंगाल का चालान दिखाकर सभी घाटों से अवैध उठाव कर रहे हैं. इस मामले पर शीर्ष के अधिकारी भी मौन धारण किए हुए हैं.

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो द्वारा शिकायत पत्र के माध्यम से जारगोडीह में जीएमडीसी द्वारा संचालित बालू घाट से कितना चालान रोजाना काटा जाता है इसकी जांच कराई जाने की मांग की गई है  लिखित शिकायत के माध्यम से इन्होंने संबंधित थाना क्षेत्र के नदी तट वाले इलाकों में रह रहे लोगों को हो रही परेशानी से भी अवगत कराया है.

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने मूर्ति स्थापना कर शहीद रघुनाथ महतो को दिया श्रृद्धांजलि

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने मूर्ति स्थापना कर शहीद रघुनाथ महतो को दिया श्रृद्धांजलि

चाकुलिया

चाकुलिया : चुहाड़ विद्रोह के महानायक एवं भारत के प्रथम वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के शुभ अवसर पर चाकुलिया बेल पहाड़ी रोड किनारे धडांगरी चौक पर शाहिद रघुनाथ महतो का मूर्ति स्थापना किया गया

इस पवित्र अवसर पर झारखंडी भाषा खतीयानी संघर्ष समिति की ओर से मूर्ति पर गर्मजोशी के साथ झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति कोल्हान टीम के सदस्य मनोज कुमार महतो एवं झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति चाकुलिया प्रखंड टीम के सदस्य ने माल्यार्पण किया

उक्त मौके पर नरेंद्र नाथ महतो प्रफुल महतो,खकन महतो ,ज्ञानरंजन महतो, जयराम महतो ,मोंटू मोहन महतो ,ओशोक पातर, जयदेब महतो ,कोमल महतो, शंको दीप महतो ,सुफल महतो ,कुस महतो,धिरेन महतो,पियुस महतो,कृष्ण महतो,नारायण महतो ,आदि उपस्थित थे।

बताते चलें की 5 अप्रैल 1778 ई को क्रांतिकारी रघुनाथ महतो अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए शहीद हो गए। हमें उन महापुरूषों के मार्ग दर्शन पर चलने की आवश्यकता है।

विधायक ने 51लाख से निर्मित आठ विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

विधायक ने 51लाख से निर्मित आठ विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

इचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़: इचागढ़ विधायक सविता महतो ने बुधवार को ईचागढ़ क्षेत्र में विधायक निधि से निर्मित 50 लाख 84 हजार 5 सौ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले आठ विकास योजनाओं का किया उद्घाटन विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया।

इस दौरान विधायक ने कुरुकतोपा में बुधराम हेंब्रम् के निजी तलाव का जीर्णोद्धार 8 लाख 60 हजार 1 सौ रुपये, कुरुकतोपा में उमेश कैवत के घर के सामने से भृगु कर्मकार घर तरफ चार सौ फिट पीसीसी 5 लाख 62 हजार 5 सौ रुपये, कारला बेड़ा में पुराना स्कूल से मैदान तरफ चार सौ फिट पीसीसी 5 लाख 65 हजार 9 सौ रुपये, काटघोड़ा में पीसीसी पथ से दशरत मांझी के घर तक पांच सौ फिट पीसीसी 6 लाख 83 हजार रुपये, गुदढ़ी टोला खूनडीह में आंगनवाड़ी केंद्र से मंसूक मांझी के घर तरफ पांच सौ फिट पीसीसी 6 लाख 80 हजार 5 सौ रुपये, हुंडीह में बिंदु तांती के घर से हरि मंदिर होते हुए घलटु महतो के घर तरफ चार सौ फिट पीसीसी 5 लाख 56 हजार 5 सौ रुपये, कुड़माडीह में लालू हजाम के निजी तालाब का जीर्णोद्धार 6 लाख 3 हजार 3 सौ रुपये व सिमलटांड में भिष्वदेव महतो के निजी तालाब का जीर्णोद्धार 5 लाख 72 हजार 7 रुपये की लागत से कराया गया। विधायक ने कहा सभी योजना का निर्माण होने से ग्रामीण लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

उक्त मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, किसुन किस्कु, विष्मदेव महतो, हरेन महतो, अधर महतो, लालू हाजाम, गणपति कैवत, महादेव मांझी, इंद्रदेव मांझी, अशोक महतो, विभिसन महतो, आदि झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

कोल्हान युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने का विरोध में आदित्यपुर टोल ब्रिज जाम कर किया प्रदर्शन

कोल्हान युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने का विरोध में आदित्यपुर टोल ब्रिज जाम कर किया प्रदर्शन

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला/आदित्यपुर: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अभिजीत राज एवं झारखंड प्रभारी श्री दीनबंधु शर्मा के संयुक्त निर्देशानुसार आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को आदित्यपुर टोल ब्रिज के समक्ष कोल्हान युवा कांग्रेस कमिटी( सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम ) के तत्वाधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल ब्रिज को जाम किया गया

वहीं विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और केंद्र सरकार द्वारा अदानी अंबानी लोन वचन मामले को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल किया गया, युवा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के कमेटियों द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें लगभग 3 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा इस मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा सिर्फ नेताओं द्वारा साजिश कर राहुल गांधी की सांसद सदस्यता को रद्द कराया गया है लेकिन केंद्र सरकार से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है हर मोर्चे पर डटकर सामना किया जाएगा और केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया जाएगा लोकतंत्र एवं देश को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी थी खड़ी है और खड़ी रहेगी क्योंकि हमारे पूर्वजों ने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का काम सरकार द्वारा किया गया है जो बहुत निंदनीय है पिछले 8 साल में अदानी अंबानी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी संपत्तियों को औने पौने दामों में बेचा जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी हमेशा विरोध करती रहेगी

विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश मुंदुईया, पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष प्रीतम बाँकिरा, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, संजीव रंजन, दीनबंधु बोईपाई, सत्यम सिंह, इंटक कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, स्टेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, मंसूर खान , रुईदास चाकी, वीरेंद्र नायक, मोहम्मद रिजवान, प्रदीप बारिक, हीरालाल तियु, सचिन हेंब्रम, जयराम हेंब्रम, सुशील सुंडी, सनी देवगम, सुरेश सवैया, नारंगा देवगम, आकाश कांदेयाँग, मोहम्मद सिद्दीक, रानी कालूंडिया, बैजन्ति बारी, अवधेश सिंह, बृजेश सिंह आदि काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे

तैलिक साहू महासभा 23 अप्रैल को मनायेगा भामाशाह जयंती…

तैलिक साहू महासभा 23 अप्रैल को मनायेगा भामाशाह जयंती…

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


जमशेदपुर: वीर महा दानवीर भामाशाह जयंती पर 23 अप्रैल को सरकारी अवकाश एवं राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन आगामी 10 अप्रैल सोमवार को सौंपा जायेगा। यह निर्णय बुधवार को साकची स्टील क्लब हाउस हॉल में हुई अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि 23 अप्रैल को दानवीर भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) में सेवा शिविर लगाया जाएगा। जिसमें भामाशाह के प्रतिमा को दूध से स्नान कराया जायेगा। माल्यार्पण एवं पूजा करने के बाद आम लोगों के बीच में भोग एवं शरबत वितरण किया जाएगा। इससे पहले एग्रिको मैदान से भामाशाह चौक तक बाइक रैली निकाली जायेगी।

बैठक में मुख्य रूप से आए हुए सम्मानित सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया। इस दौरान मानगो क्षेत्र में रामनवमी सेवा शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले क्रमशः जिला सचिव भोला प्रसाद, गणेशा साव, प्रभात कुमार, विजय साव, संजय साव, राजेश साव को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से चंद्रिका प्रसाद, कृष्ण देव साव, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज साह, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, उपाध्यक्ष पप्पू साह, सत्नारायण साव, विनोद गुप्ता, अजय साव, नीरज साहू, राजेश प्रसाद, चंदन काशी, संतोष साहू, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

जिला मुख्यालय सरायकेला में चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) को लेकर धार्मिक अनुष्ठान शुभघट के अलावे झूमकेश्वरी पीठ स्थली में भी हुई पूजा अर्चना

जिला मुख्यालय सरायकेला में चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) को लेकर धार्मिक अनुष्ठान शुभघट के अलावे झूमकेश्वरी पीठ स्थली में भी हुई पूजा अर्चना

सरायकेला

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व ( छऊ महोत्सव ) को लेकर चल रही धार्मिक अनुष्ठान शुभघट की रश्म अदा करने के अलावे झुमकेश्वरी पीठ स्थली में पूजा अर्चना कर कलाकार, कला प्रेमी, भक्तजनों ने परंपरा का निर्वाह किया।

केंद्र के सचिव रामकृष्ण कुमार भी पहुंचे एवं माता झुमकेश्वरी के प्रति आस्था जताया और पूजा अर्चना की। मौके में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी निर्देशक मृत्युंजय कुमार के अलावे कलाकार वृंद भी माता झुमकेश्वरी की पूजा अर्चना की। 

कार्यक्रम में कलाकारों ने शक्तिरूपिणी माता झुमकेश्वरी पीठ स्थली में नृत्य के जरिए माता की आराधना कर आस्था जताया। वरीय कलाकार श्री गणेश महतो, श्री मलय साहू इसमें शामिल थे।

दूसरी ओर राजकिय छऊ नृत्य कला केंद्र में हुई ग्रामीण मानभूम छऊ नृत्य प्रतियोगिता में कला मंडली ने अपनी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में भाग लेने हेतु आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली द्वारा उत्कृष्ट नृत्य मंडलीयों का चयन किया गया। 

बता दें कि 3 अप्रैल को ग्रामीण सरायकेला छऊ नृत्य शैली का नृत्य प्रतियोगिता हुई। जिसमे जय मां तारिणी छऊ नृत्य कला केंद्र चंदनखीरी की टीम ने देवतामिलन नृत्य की प्रस्तुति दी थी। टीम के होली कुम्हार ने बताया कि प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुई।

पोटका ब्रांच बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर 30 वर्षीय आनंद भगत ने फांसी लगा की आत्महत्या की…

पोटका ब्रांच बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर 30 वर्षीय आनंद भगत ने फांसी लगा की आत्महत्या की…

जमशेदपुर/बागबेड़ा

जमशेदपुर : हमें मौत को नहीं जिंदगी को गले लगाना चाहिए.यह बात लोग नहीं समझते और आत्महत्या का रास्ता बनाते हैं इसी तरह की एक घटना हुई है बागबेड़ा थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर में जंहा बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर आनंद भगत (30) ने तनाव में आकर मंगलवार की शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

मिली जानकारी के अनुसार आनंद भगत पोटका के कालिकापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. वही मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छुट्टी का दिन होने के कारण वे अपने बागबेड़ा आवास पर ही परिवार के लोगों के साथ थे.

आपको बताते चलें कि तनाव में रहने के मामले में दो तरह की बातें सामने आ रही है. एक तो पारिवारिक तनाव था और दूसरा मार्च की समाप्ति को लेकर भी वे काफी परेशान चल रहे थे. पत्नी के साथ भी घर में बराबर विवाद हुआ करता था.

खबर यह भी आ रही है कि हाल ही में आनंद कुमार का तबादला शहर से पोटका के ग्रामीण क्षेत्र कालिकापुर में हुआ था. कालिकापुर में तबादला होने के कारण भी वे तनाव में चल रहे थे। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

ईचागढ़ में जगह जगह किया गया पदयात्रियों का स्वागत

ईचागढ़ में जगह जगह किया गया पदयात्रियों का स्वागत

ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़: वीर शहीद रघुनाथ महतो यूथ ब्रिगेड छोटानागपुर के तत्वावधान एवं आदिवासी कुड़मी समाज के सहभागिता से चुआड़ विद्रोह के महानायक व देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के जन्मस्थली नीमडीह प्रखंड के घुंटियाडीह गांव से सिल्ली प्रखंड के शहीद स्थल गढ़तेंतेर लोटा-कीता गांव तक पदयात्रा (सेउरने डहर बेढ़ा) निकाला गया है। जिसका आज तीसरा दिन है। गौरतलब है कि शहीद जन्म स्थल से मिट्टी संग्रह कर 150 लोगों की पदयात्रा शुभारम्भ 01अप्रैल 2023 को जन्मस्थली घुंटियाडीह गांव से प्रारंभ हुआ है और 5 अप्रैल को शहादत दिवस के दिन शहीद स्थल तक पहुंचना है। इधर रविवार को पदयात्रियों की रात्रि विश्राम इंटर कॉलेज तिरुलडीह में व्यवस्थित रहा। आज सुबह 9 बजे कॉलेज के प्राचार्य उपेंद्र चंद्र महतो,प्रो. हृदयरंजन महतो एवं अन्य कॉलेज परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पदयात्रियों को विदा किए। साथ में चल रहे आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत काड़ुआर ने कहा कि शहिदों को आदर्श मानकर आगे बढ़ने वालोें के लिए सम्मान और स्थान के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होती। बाकी काबिले तारीफ है कॉलेज की आतिथ्य सत्कार की व्यवस्थाएं। बढ़ते क्रम में सितु स्थित मिलन चौक के समीप सैकड़ों विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों द्वारा ‘शहीद मिट्टी कलश’ को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर भव्य रूप से स्वागत किया गया। साथ ही शहीद रघुनाथ महतो के जीवन वृत्तांत को सभी विद्यार्थियों एवं ग्राम वासियों को सुनाया गया । अंत में नमन करते हुए सभी पदयात्रियों को आगे के लिए शुभकामनाएं दी हुई। आज की रात्रि विश्राम राढ़ु नदी के तट पर होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुणधाम मुतरुआर प्रभात कुमार महतो, देवेंद्रनाथ महतो, अर्जुन महतो, रमेश महतो, रक्षित महतो,विजय महतो आदि ने अहम भूमिका निभाकर धन्य हुए।

विरोध और समर्थन के बीच जनसुनवाई की प्रक्रिया को पूरा किया गय. 971.34 करोड़ की लागत से स्टील प्लांट होगा स्थापि

विरोध और समर्थन के बीच जनसुनवाई की प्रक्रिया को पूरा किया गय. 971.34 करोड़ की लागत से स्टील प्लांट होगा स्थापि

सरायकेला

सरायकेला: सोमवार को आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई.यह जनसुनवाई झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के तत्वाधान में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के 1.2 एमटीपीए इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और विस्तार को लेकर आयोजित की गई.भारी विरोध और समर्थन के बीच जनसुनवाई के प्रक्रिया को पूरा किया गय. जनसुनवाई कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत बड़ी तादाद में कंपनी के आसपस गांव के ग्रामीण, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता शामिल हुए जहां 2 घंटे से भी अधिक चले जनसुनवाई में गहमागहमी का माहौल रहा.

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत डीसी की अध्यक्षता में गठित की गई जनसुनवाई कमेटी में प्रमुख रूप से कमेटी के अध्यक्ष एडीसी सुबोध कुमार , एसडीओ रामकृष्ण कुमार ,प्रदूषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव आशुतोष कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे. जनसुनवाई में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे जहां घंटों चले जन सुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वाकआऊट कर गए. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कंपनी के प्रस्तावित है प्लांट विस्तारीकरण से 10 किलोमीटर दूर जनसुनवाई का आयोजन का कोई औचित्य नहीं है .उन्होंने कहा कि जनसनवाई में लोगों को बोलने का भी मौका नहीं दिया गया है. जो कंपनी के मंशा को जाहिर करता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले को लेकर प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची मुख्यालय में मामले की शिकायत की जाएगी.

वर्तमान में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स कंपनी द्वारा उत्पादन से प्रदूषण फैलाए जाने के मुद्दे को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोरो से उठाया .इस मुद्दे पर सभी ने एक सुर में जोरदार विरोध करते हुए प्रदूषण रोकथाम के उपाय की मांग रखी. भाजपा नेता रमेश हांसदा ने जनसुनवाई को अवैध करार देते हुए इसे कोर्ट में चुनौती देने की बात कही. वहीं भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि कंपनी के विस्तारीकरण का  विरोध नहीं करते लेकिन कंपनी द्वारा प्रदूषण रोकथाम के उपाय को पहले किया जाना जरूरी है. जनसुनवाई कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, जिला अध्यक्ष बिशु हेंब्रम, भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, भाजपा महिला मोर्चा जिला अधक्ष रश्मि साहू ,आजसू नेता प्रो. रविशंकर प्रसाद, झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू ,दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्क्ष सनी सरदार समेत बड़ी संख्या में भाजपा, कांग्रेस ,आजसू और जेएमएम के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

971.34 करोड़ स्टील प्लांट की लागत 

प्रस्तावित परिवर्तनों की अनुमानित कुल लागत लगभग रु. 971.34 करोड़ है। संचालन चरण के दौरान परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

वर्तमान टीएसएलपीएल में शामिल में प्रस्ताव

मौजूदा सिंटर संयंत्र (0.95 एमटीपीए), नाइट्रोजन संयंत्र (39 टीपीडी) और उत्पादक गैस इकाइयों ( 3X3000 एनएम /घंटा ) का नियमितीकरण

पिछले ईसी पत्रों में संयंत्र संबंधी अन्य सूचनाओं का नियमितीकरण |

मिनी ब्लास्ट फर्नेस (एमबीएफ) (0.65 0.8 एमटीपीए), सिंटर प्लांट (0.95 1.0 एमटीपीए), स्टील मेल्टिंग शॉप्स (एसएमएस) (70 टी वीडी), लाइम कैलसीनिंग प्लांट (एलसीपी) (220- 600 टीपीडी) और कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) (135 140 मेगावाट), जैसी मौजूदा संयंत्र सुविधाओं का विस्तार और प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के साथ आधुनिकीकरण, नए ऑक्सीजन प्लांट (250) टीपीडी) और मेटल रिकवरी प्लांट (200 टीपीडी) की स्थापना।

इस्पात संयंत्र के लिए कच्चे माल की कुल आवश्यकता 6.64 एमटीपीए से बढ़कर 7.5 एमटीपीए हो जाएगी। इसे मौजूदा स्रोतों से प्राप्त किया जाएगा। संयंत्र की अधिकतम बिजली आवश्यकता वर्तमान 163 मेगावाट से बढ़कर 180 मेगावाट हो जाएगी। इसमें से 140 मेगावाट घरेलू उत्पादन होगा और शेष जेएसईबी से खरीदा जाएगा। संयंत्र के लिए मेकअप पानी की आवश्यकता वर्तमान में 22230 घन मीटर/दिन से बढ़कर 22727 घन मीटर/ दिन हो जाएगी। टीएसएलपीएल के पास पहले से ही सुबर्णरेखा नदी से 22740 घन मीटर/दिन की निकासी के लिए जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार से अनुमति है। प्रस्तावित आधुनिकीकरण और विस्तार गतिविधियाँ पूरी तरह से मौजूदा संयंत्र क्षेत्र के भीतर मौजूदा बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं का उपयोग करके की जाएंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहली बार पहुंची जमशेदपुर.. कल्याण ज्वैलर्स का किया उद्घाटन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहली बार पहुंची जमशेदपुर.. कल्याण ज्वैलर्स का किया उद्घाटन

जमशेदपुर: अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने झारखंड में किया कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी देश की प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन करने पहली बार जमशेदपुर (झारखंड) पहुँची। मेन रोड बिस्टुपुर एस बी शॉप एरिया स्थित कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम का उद्घाटन के क्रम में शिल्पा शेट्टी ने झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ करते हुए इस बात का खुलासा किया कि शुरू से हो वो झारखंड के प्रति आकर्षित रही हैं और कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन करने के लिए उन्हें पहली बार झारखंड आने का मौका मिला है।

इस मौके पर आगे शिल्पा ने कल्याण ज्वैलर्स के आभूषणों की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला और हज़ारों की संख्या में मौजूद अपने फैंस के प्रति अपना आभार जताते हुए दोबारा जमशेदपुर आने का वादा किया। विदित हो कि बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने 10वीं पास करने के बाद ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। इसके बाद उन्हें सबसे पहले लिमका कोल्ड्रिंक के विज्ञापन में देखा गया था। इसी ऐड के जरिए शिल्पा शेट्टी ने मनोरंजन की दुनिया में एंट्री ली थी। शिल्पा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बाजीगर' के ज़रिए फिल्मों में कदम रखा इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपने प्रतिभा के बदौलत लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची। फिलवक्त शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए आए दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 26.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कैंसर के इलाज के लिए शिक्षकों की आर्थिक मदद

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कैंसर के इलाज के लिए शिक्षकों की आर्थिक मदद

मुसाबनी

मुसाबनी: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ मुसाबनी इकाई की ओर से मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान के नेतृत्व में रविवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेरेंगा के पारा शिक्षक सुब्रतो आदित्य से मिल कर उनका हाल चाल जाना।

ज्ञात हो कि पारा शिक्षक सुबर्तो आदित्य माउथ कैंसर से पीड़ित हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मुसाबनी प्रखंड के सभी शिक्षक एवं पटमदा की कुछ साथियों ने आपसी सहयोग से 61,500 राशि जुटा कर सुब्रतो आदित्य को इलाज कराने के लिए दिया ।

वहीं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ मुसाबनी प्रखंड के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेरेंगा के पारा शिक्षक सुबर्तो अदित्य जो माउथ कैंसर से पिड़ित हैं ।जिनका इलाज कोलकाता में चल रहा है उनका ऑपरेशन 10 अप्रैल को होने जा रहा है जिसमें काफी धन की आवश्यकता है पिछले महीने भी अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुसाबनी इकाई ने , नाककाटी प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक मंगल हेम्ब्रम को ₹31000 सहयोग राशि दिया था। पिछले कई वर्षों से यह संघ अपने संघ के अलावा समाज व अन्य शिक्षक समाज की भी सुख दुख में सहायता करता आ रहा है।

मौके पर प्रखंड के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान के साथ-साथ संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो जिला कमेटी के संयुक्त सचिव राजकुमार रौशन ,उपाध्यक्ष बासेत मार्डी, उप कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार कर्ण संघ के सचिव विवेकानंद दास, संगठन सचिव गंगाधर महतो ,कोष अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जिला प्रतिनिधि परवेज अंसारी , राजू कुमार पूरी ,तपन कुमार चंद्र, प्रेस प्रवक्ता संजय दास , संगठन सचिव गंगाधर महतो आदि उपस्थित थे।

चाईबासा: जंगली भालू ने हमला कर ग्रामीण को किया घायल, पती को बचाने के लिए पत्नी ने भालू को डंडे से पीट कर भगाया ,

चाईबासा: जंगली भालू ने हमला कर ग्रामीण को किया घायल, पती को बचाने के लिए पत्नी ने भालू को डंडे से पीट कर भगाया ,

पश्चिम सिंहभूम

चाईबासा

पश्चिम सिंहभूम:-चाईबासा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो प्रखंड से खबर आ रही है की एक 60 वर्षीय सतुआ लागूरी नामक व्यक्ति पर जंगली भालू ने हमला कर दिया है. जिससे सतुआ लागुरी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शनिवार देर शाम की है.

जानकारी अनुसार टोंटो पंचायत के ग्राम लिसीमोती में शनिवार को बागोलता जंगल में महूआ चुनकर वापस घर लौट रहे थे. तभी जंगल के रास्ते में दो नर मादा भालू अचानक सामने आ गए. जिससे दोनो पति पत्नी हड़बड़ा गए और अचानक भालू ने हमला कर दिया. भालू ने सतुआ लागुरी के गाल और कान में पंजा मारा दिया और उसे काटने की कोशिश किया. लेकिन सतुआ लागुरी भालू से भिड़ गए.

वहीं उनकी पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए डंडा से भालू पर वार कर दिया, जिससे भालू भाग गया और उसके पति की जान बच सकी. उसके बाद लहूलुहान हालत में सतुआ लागुरी को पत्नी ने किसी तरह लेकर देर रात अपने घर पहुंचाया. घर पहुंचाने के बाद घटना की जानकारी मुखिया दीपिका लागूरी को फोन कर दी.

आपको बताते चलें कि घटना देर शाम की होने के कारण ग्रामीणों एवं मुखिया को देर रात में खबर मिली. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घायल सतुआ लागुरी को फौरन अस्पताल नही पहुंचा जा सका. स्थानीय स्तर पर ही ग्रामीणों ने देसी तरीके से उपचार किया और सुबह होने तक का इंतजार किया.वहीं रविवार की सुबह बेहतर उपचार के लिए घायल सतुआ लागूरी को बस के माध्यम से चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया.

Design a site like this with WordPress.com
Get started