कपाली: सूरज कालिंदी हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार : दो लाख कैश, एक स्कॉर्पियो, दो बुलेट में दी गई थी सुपारी

कपाली: सूरज कालिंदी हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार : दो लाख कैश, एक स्कॉर्पियो, दो बुलेट में दी गई थी सुपारी

सरायकेला

चांडिल

सरायकेला: सूरज कालिंदी हत्याकांड के साजिशकर्ता को चांडिल अनुमंडल पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको बताते चलें कि सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में विगत 24 मार्च की शाम हुए सूरज कालिंदी हत्याकांड का खुलासा चांडिल अनुमंडल पुलिस द्वारा किया गया है अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संजय सिंह ने हत्याकांड से जुड़े खुलासे किए हैं.

हत्याकांड के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि मृतक सूरज कालिंदी के घर के पास खाता संख्या 116 प्लॉट संख्या 261, 262, 265 पर जबरन कब्जा को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के घर के पास जमीन पर हत्याकांड के साजिशकर्ता विष्णु महतो और मृतक अपना-अपना दावा कर रहे थे. जमीन पर कब्जा नहीं कर पाने के कारण साजिशकर्ता विष्णु महतो ने जयद्रथ महतो के साथ मिलकर दो शूटरो को दो लाख कैश ,एक स्कॉर्पियो गाड़ी और दो बुलेट में हत्या का सौदा करते हुए सुपारी दी. जिसमें हत्या के लिए तत्काल 2 लाख शूटरों को दे दिए गए थे. पुलिस अनुसंधान में साजिशकर्ता ने हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है. जिसके बाद पुलिस ने इनके निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी संतोष गोप, राकेश केराई को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बोलेरो, तीन मोबाइल फोन जब्त किया है।

आपको बताते चलें कि हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ने के लिए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इसमें चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता, कपाली पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार मुख्य रूप से शामिल थे.

खातियानी संधर्ष के बैनर तले जनसभा के बाद हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

खातियानी संधर्ष के बैनर तले जनसभा के बाद हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

सरायकेला

नीमडीह

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रधुनाथपुर गांव में स्थित रधुनाथपुर वन विश्रामागर के समाने एक खातियानी संधर्ष के बैनर तले बैठक हुई।

वहीं उक्त बैठक को क्रांतिकारी शेरनी बेबी ने नियोजन नीति के विरोध में सम्बोधित किया। इसके सरकार के दमनात्मक नीति की विरोध किया गया। स्थानीय समाज के लोग उपस्थित थे नियोजन नीति की 60/40 का विरोध जमकर की गई।

नियोजन नीति के विरोध में खातियानी संधर्ष के बैनर तले जनसभा के बाद हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

घुटीयाडीह गांव स्थित वीर क्रांतिकारी रधुनाथ महतो के जन्म स्थल से पैदल यात्रा शुरू हुआ।

घुटीयाडीह गांव स्थित वीर क्रांतिकारी रधुनाथ महतो के जन्म स्थल से पैदल यात्रा शुरू हुआ।

सरायकेला

निमडीह

सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटीयाडीह गांव स्थित वीर क्रांतिकारी रधुनाथ महतो के जन्म स्थल से पैदल यात्रा शुरू हुआ।

आपको बताते चलें कि यह पैदल यात्रा जो लोटा शहीद स्थल तक जाएगी। इनके वंशज ने जन्म स्थल की मिट्टी को लेकर पैदल यात्रा शुरू की।

इस संबंध में घुटीयाडीह के ग्राम प्रधान दीपक महतो,भोला महतो,आयोजक मंडली यात्रा में शामिल हैं।(vrm youth brigade chotanagpur) के बैनर तले वीर शहीद रधुनाथ महतो की पैदल यात्रा निकाली गई।

जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने सभी अखाड़ा समितियों को रामनवमी पर्व एवं अखाड़ा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बधाई दी

जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने सभी अखाड़ा समितियों को रामनवमी पर्व एवं अखाड़ा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बधाई दी

सरायकेला

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष देवांग चंद्र मुखर्जी एवं श्री राम ठाकुर के नेतृत्व में आदित्यपुर सहित सरायकेला खरसावां जिले में शांतिपूर्वक एवं उल्लास के साथ रामनवमी पर्व संपन्न होने पर जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने सभी लाइसेंसी अखाड़ा समिति के कार्यकर्ता एवं आम जनता को बधाई दी साथ ही कहा कि सभी मीडिया कर्मी एवं प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही

जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने यह भी कहा कि गलतफहमी के कारण जमशेदपुर में उत्पन्न विवाद को सर्वसम्मति से समाधान निकालने के लिए सांसद श्री विद्युत वरण महतो मीडिया के बंधुओं एवं सभी रामनवमी अखाड़ा के लोग धन्यवाद के पात्र है प्रशासन को समझना होगा कि किसी भी पर्व को उल्लास के लिए मनाया जाता है उस पर ज्यादा बंदिश लगाकर जनता का दिल नहीं जीता जा सकता सरकार जब कुछ देती नहीं है तो आर नगर बंदिश क्यों पहले पर्व में रियायत दर पर चीनी तेल इत्यादि देता था वह भी बंद हो गया राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के भी ऊपर से कई बंदिशों के साथ पर्व मनाने की शर्त नहीं थोपना चाहिए

ओमप्रकाश सिंह

जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं J.L.A.A.D.O ने दीया सुझाव

सुझाव है कि जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं शांति समिति के सदस्यों को ही जिले के माहौल के अनुसार पर्व मनाने के तरीकों पर विचार करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए क्योंकि हर जिले का माहौल पर्व मनाने का अपना अपना तरीका होता है लेकिन जो भी तरह हो वह कानून के दायरे में भी होना चाहिए

RIT:-मीरुडिह में धूमधाम से निकाला रामनवमी विसजर्न जुलुस, पूरा क्षेत्र हुआ राममय जय श्री राम के नारे से गूंज उठा पुरा क्षेत्र

RIT:-मीरुडिह में धूमधाम से निकाला रामनवमी विसजर्न जुलुस, पूरा क्षेत्र हुआ राममय

सरायकेला

मीरुडिह

श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्राअध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव

शोभायात्रा के दौरान दिखा आकर्षक झांकी,श्रद्धालुओं ने दिखाया खेल करतब

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला : राम नवमी के अवसर पर सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरुडिह स्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर राम भक्त हनुमान के प्रति आस्था जताया। पूरा क्षेत्र में भक्ति उल्लास का माहौल बना रहा।

तड़के सुबह से ही लोगों का रुख मंदिर की ओर रहा। चौक चौराहे में स्थित बजरंगबली प्रतिमा भी भव्य नजर आया। भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति के सदस्यों ने भी पूजा अर्चना कर राम भक्त बजरंगबली के प्रति आस्था जताया।

अपराहन को शोभायात्रा निकली। श्री राम, लक्ष्मण, सीता सहित बजरंगबली की झांकी भी देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराह पर भक्त श्रद्धालुओं ने खेल करतब भी दिखाया। इस दौरान जय श्री राम का नारा गूंज रहा था। शोभा यात्रा के दौरान चौक चौराहे पर पुलिस सक्रिय रही।


आपको बताते चलें कि रामनवमी की दशमी को धूमधाम से आदित्यपुर में रामनवमी जुलूस निकला. इस दौरान सड़कों पर खेल तमाशे खूब हुए. आग का गोला निकालते हुए रामभक्त झंडा मीलान की ओर आगे बढ़ रहे थे, जिसे देखने के लिए सड़कों पर महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आखड़ा समिति के द्वारा पुरे मीरुडिह बस्ती में शौर्य प्रदर्शन किया जिसे देखने लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा.

रामनवमी विसर्जन जुलूस के उपलक्ष्य पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाले गए भव्य विसर्जन जुलूस और झांकी से अखाड़ों से लेकर सड़क राममय दिखा हालांकि इस दौरान कई अखाड़ों द्वार खेल का प्रदर्शन किया गया. दोपहर से शुरू हुआ अखाड़ा प्रदर्शन का कार्यक्रम सीतारामपुर डैम में जाकर समाप्त हुआ

वहीं रामनवमी अखाड़ा जुलूस में प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिए

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मधुसूदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभुनाथ तिवारी, सचिव अवधेश कुशवाहा, उपसचिव ध्रुव प्रसाद सिंह, हीरो शर्मा, संतोष सुमन,MS राव, सुजीत शर्मा, रामकृष्ण महाकुर, राजेश भगत, गणेश शर्मा,अभय कुमार, रामकिशोर मंडल, बबलू मंडल,झा जी, विनय सोनी, अजय शर्मा, सिंह जी, जयराम सिंह, एवं समस्त बस्ती वासियों का योगदान रहा

शुक्रवार को सरायकेला जिले के उपायुक्त कांड्रा गम्हरिया एवं आदित्यपुर के अखाड़ों का निरीक्षण करने पहुंचे

शुक्रवार को सरायकेला जिले के उपायुक्त कांड्रा गम्हरिया एवं आदित्यपुर के अखाड़ों का निरीक्षण करने पहुंचे

सरायकेला

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: शुक्रवार को सरायकेला जिले के उपायुक्त कांड्रा गम्हरिया एवं आदित्यपुर के अखाड़ों का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उनके साथ एसडीओ राम कृष्ण कुमार एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार भी मौजूद रहे.

बता दें रामनवमी उत्सव के बाद शुक्रवार को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच उपायुक्त ने क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों का निरीक्षण कर जायजा लिया.

वही उपायुक्त ने बताया कि तमाम अखाड़ा समितियों द्वारा सरकारी दिशा- निर्देशों के तहत विसर्जन जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अखाड़ा समितियां तैयारी कर रही है. उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में अखाड़ा विसर्जन जुलूस निकालने की अपील की. उन्होंने कहा जिला प्रशासन पूरी तरह से अखाड़ा समितियों के साथ मुस्तैद होकर काम कर रही है. सभी अखाड़ों की तैयारी पूरी हो चुकी है.

इस दौरान अखाड़ा समितियों द्वारा उपायुक्त सहित तमाम पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.

100 की संख्या में नक्सलियों ने मैग्नीज हाउस गोदाम में बोला धावा, लुटे डेटोनेटर व कोडेक्स फ्यूज

100 की संख्या में नक्सलियों ने मैग्नीज हाउस गोदाम में बोला धावा, लुटे डेटोनेटर व कोडेक्स फ्यूज

चाईबासा

बड़ाजामदा ओपी

( संतोष वर्मा की रिपोर्ट )

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी सीमा क्षेत्र के बालजोड़ी एवं मेरेलगड़ा स्थित डीके घोष के दो मैगजीन हाउस गोदाम से भारी मात्रा में डेटोनेटर (इडी और ओडी) और कोडेक्स फ्यूज हथियारबंद नक्सलियों ने लूट लिये।

आपको बताते चलें कि घटना गुरुवार की रात 10 बजे की है। घटना में भाकपा माओवादी थे। नक्सलियों ने पहले बालजोड़ी स्थित मैगजीन हाउस को लूटा।इसके बाद वहां से डेढ़ किलोमीटर दूर मेरेलगड़ा मैगजीन हाउस से विस्फोटक लूट लिये। बालजोड़ी मैगजीन हाउस के बाहर डेटोनेटर विस्फोटक की 50 से अधिक छोटी-बड़ी खाली पेटी बिखरी पड़ी है। घटनास्थल के पास नक्सलियों का एक जिंदा कारतूस भी गिरा मिला है। घटना के समय इस बालजोड़ी मैगजीन हाउस की सुरक्षा में प्राईवेट सुरक्षा गार्ड नकुल चातोम्बा, सिंगराय चातोम्बा, जोजो चातोम्बा, सोमा पूर्ति एवं चोरण बरजो तथा मेरेलगड़ा मैगजीन हाउस में कपिल चातोम्बा, सुरीन चातोम्बा, कोयना चातोम्बा बिना किसी प्रकार के हथियार के मौजूद थे। दोनों स्थानों पर घटना को अंजाम देने से पहले नक्सलियों ने पूरी योजनाबद्ध तरीके से पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले रखा था। कितनी मात्रा में डेटोनेटर लूटा गया है, इसका अभी आकलन नहीं हो पाया है।

वहीं एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान खोजी व मेटल डिटेक्टर से सर्च आपरेशन चलाते हुये घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह मैगजीन हाउस वर्ष 2008 से स्थापित है। घटनास्थल से 3 डेटोनेटर, एक कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। नकुल चातोम्बा ने बताया कि रात्रि लगभग 9.30 बजे 100 से अधिक नक्सली पहुंचे। दस्ते में महिलायें भी वर्दी में अत्याधुनिक हथियार और डंडे से लैस थीं। सभी अचानक मैगजीन हाउस में घुस गये। सबसे पहले वे हम तीनों सुरक्षा कर्मी का हाथ एवं आंख कपड़ा से बांध जमीन पर लेटा दिया। नक्सलियों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। उसके बाद मैगजीन रूम का ताला तोड़ विस्फोटकों से भरा कार्टून बाहर निकाल उसमें से डेटोनेटर व अन्य विस्फोटक निकाल चलते बने। कई नक्सली बालजोड़ी गांव को चारों तरफ से घेरे थे। इस दौरान जोजो चातोम्बा, सिंगराय चातोम्बा, चोरण बरजो, सोमा पूर्ति का मोबाईल अपने साथ लेते गये। चोरण बरजो से पैसा लिया था, लेकिन उसे वापस कर दिया।

इस दौरान सुरक्षा कर्मियों का पारम्परिक हथियार, टार्च, ब्लूटूथ साउंड सिस्टम, स्टील मग आदि भी लेते गये। नक्सलियों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की। इस मैगजीन हाउस से ओडिशा व झारखंड के विभिन्न खदानों में विस्फोटक सप्लाई की जाती है। हालांकि नक्सली सिर्फ डेटोनेटर ही लूट कर ले गए। अगर एक्स्प्लोसिव जेल, बारूद आदि को नहीं लूटा। ये सारे विस्फोटक बच गए। नक्सलियों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित मुख्य सड़क पर लकड़ी डाल अवरोध कर दिया था। वहां एक बंद कार्टून रख दिया है। साथ ही कई पर्चा छोड़ा है, जिसमें लैंड माइन लगा होने तथा ग्रामीणों व स्कूली छात्र-छात्राओं को इधर-उधर गतिविधियां नहीं करने, युद्ध अभियान चल रहा है, कृप्या यहां से वापस चले जाईये आदि बात लिखी गई है। नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम देकर लगभग 20 ग्रामीणों का रोजगार छीन लिया है। दोनों मैगजीन हाउस में 10-10 गरीब ग्रामीण चौकीदार की नौकरी करते थे। लेकिन अब इस घटना ने न सिर्फ उनका रोजगार छीना, बल्कि उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न कर दिया है।

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सरायकेला

उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निदेश

सरायकेला:दिनांक 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया।

उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला पुरुष फरियादी से क्रमवार मिल अंकित समस्याओं से अवगत हुए। इस क्रम मे कल्याणकारियों योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हसतांत्रित कर निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए गए।

आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, विद्यालय सम्बन्धित मामले, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट संबंधित मामले, सिचाई विभाग सम्बन्धित मामले, छात्रवृत्ति योजना संबंधित मामले, तमुरिया गांव में खराब पड़े चप्पल की मरम्मत कराने संबंधित मामले, तमोलिया गांव में सरकारी भूमि अधिग्रहण कर घर बनाने संबंधित मामले, आधार कार्ड में नाम एवं आयु सुधार मे आ रही समस्याओं के निष्पादन, पेंशन योजना समेत कई मामले आए।

सप्ताहिक जनता दरबार के दौरान कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि उपायुक्त से कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतो कई अलग अलग समस्याओं से अवगत कराया, इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि पेयजल विभाग अंतर्गत संचालित योजना से सभी मुखिया को अवगत कराया जाए ताकि कार्य भी गुणवत्तापूर्ण हो और किसी भी योजना का डुप्लीकेसी ना हो सके। जिस पर उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर सभी मुखिया उनके साथ प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित कर सभी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी देने साथ ही पेयजल संबंधित संचालित योजनाओं की सूची प्राप्त करने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने सभी मुखिया एवं मुख्य प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि के सहयोग से कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय निष्पादन किया जा सकता है अतः आप सभी प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य मैं प्रगति लाने तथा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों को लाभ दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें।

जानुम में आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया..

जानुम में आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया..

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: कुकड़ु प्रखंड अंतर्गत जानुम स्कूल परिसर में सीमन्त कुमार महतो की अध्यक्षता में आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया

इस जनसभा में झाड़खंड एवं पश्चिम बंगाल आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कुड़मी समुदाय के बुद्धिजीवी सह सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय महासचिव सुनील कुमार गुलिआर ने कहा कि कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग हमारा संवैधानिक अधिकार है। उल्लेखनीय है कि तथाकथित संगठन कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने का विरोध करते हैं । जबकि हमें एसटी बनने से कोई रोक नहीं सकता। पटना हाई कोर्ट का तीन जजमेंट हमारा प्रमाण है। कुड़मी हिंदू विधि से नहीं बल्कि अपने प्रथागत नियमों (कास्टमारी रूल्स) द्वारा शासित होते हैं। कुड़मी गैर आर्य वंश अर्थात् अनार्य है। अबहमारी आन्दोलन निरंतर जारी है।

विशिष्ट अतिथि हरमोहन महतो ने कहा कि आप जब केंद्र में भाजपा की सरकार है और अर्जुन मुंडा खुद जनजातिय मंत्री हैं , तो ये मांग को रोकना एक साजीस है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन महतो, केन्द्रीय सदस्य जीतेन महतो, जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो, प्रो श्रीकांत महतो आदि ने सभा को संबोधित किया।

गम्हरिया:-थाना प्रभारी सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

गम्हरिया:-थाना प्रभारी सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

सरायकेला

गम्हरिया

आपसी भाईचारा,शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच पर्व को मनाए:- थाना प्रभारी सुषमा कुमारी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया: थाना प्रभारी सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई एवं थाना प्रभारी सुषमा कुमारी द्वारा दी गई आवश्यक दिशा निर्देश

बैठक के दौरान गम्हरिया थाना अंतर्गत लाइसेंसी एवं बगैर लाइसेंसी अखाड़ा कमेटी को दिशा-निर्देश दिया गया.साथ ही थाना प्रभारी द्वारा अखाड़ा कमेटियों को हर संभव मदद करने की भी बात कही

वहीं बैठक में गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारा और शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मनाए.

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई, छोटा गम्हरिया निरोला सरदार, यशपुर मुखिया पार्वती सरदार रापचा मुखिया सुकुमती मार्डी, छोटा गम्हरिया ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, बलरामपुर ग्राम प्रधान विमल महतो, झामुमो नेता अमृत महतो, पार्षद सिद्धनाथ यादव,अमित सिंहदेव, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा, अजीत सिंह, मनोरंजन सिंह, राजद नेता संजय सिंह, अनिल ठाकुर, विकास शर्मा के साथ साथ सभी अखाड़ा कमिटी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

मौके पर सदस्यों ने शांतिपूर्ण माहौल में राम नवमी मनाए जाने को लेकर अपने अपने विचार और सुझाव दिया तथा प्रशासन को शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही.

गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था को लेकर एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सजग है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल व अधिकारी तैनात रहेंगे तथा जनप्रतिनिधियों को संबंधित क्षेत्र में नजर रखते हुए सूचना थाना को देने की बात कही.

चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह के दौरान झारखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया

चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह के दौरान झारखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह के दौरान झारखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुकों को पौधा प्रदान कर एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत उपरांत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर किया गया

कार्यक्रम में जिला उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं सिविल सर्जन डॉ.साहिर पाल मंच पर मौजूद रहे

समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा 45 सहिया को गोल्डन, सिल्वर एवं ब्रांज ट्रॉफी/मैडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, साथ ही कुपोषण उपचार केंद्र में इलाजरत बच्चों के बीच वस्त्र, टीवी मरीज के बीच पोषाहार किट्स, 6 दिव्यांग जनों के बीच ट्राईसाइकिल/व्हीलचेयर/श्रवण मशीन का वितरण तथा 129 रक्तदान शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले समाजसेवी शहर के श्री रितेश मुंद्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्तियों तक स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है और प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन उसी महत्वाकांक्षी पहल का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से राज्य के सभी वर्गों के अहर्ताधारी लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ने का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के उपरांत आई कोरोना महामारी के दौरान भी झारखंड की सरकार हमेशा अपने प्रदेश वासियों को सहयोग पहुंचाने के लिए तत्पर रही और आज भी विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार अपनी सेवा दे रहे राज्य के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पारा मेडिकल कर्मियों, सहियाओं, एमपीडब्ल्यू समेत जिला प्रशासन को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों के उत्कृष्ट सेवा भाव के बदौलत ही महामारी के दौरान भी हम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में सफल रहे। समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कोरोना संक्रमण से भी सतर्क रहने का अपील किया गया।समारोह के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त के द्वारा विगत 1 वर्ष में जिला अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा तहत संपादित कार्यों से संबंधित बातों को रखते हुए बताया गया कि जिले में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के तहत 86% गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच की सेवा उपलब्ध करवाई गई है, साथ ही 80% गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव तथा शेष सभी का स्किल वर्थ अटेंडेंट की मौजूदगी में करवाया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम तहत लक्ष्य के विरुद्ध 82% बच्चों का टीकाकरण पूर्ण किया गया है, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण कार्य जारी है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 16% पुरुषों का नसबंदी तथा 18% महिलाओं का महिला बंध्याकरण एवं 69% महिलाओं को कॉपर-टी की सेवा उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 3478 टीबी मरीजों को चिन्हित कर उसमें 2858 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है तथा शेष मरीज अभी इलाजरत हैं। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 219 मरीजों को चिन्हित किया गया है तथा 170 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज हुआ है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत जिले में 57 मरीजों के इलाज हेतु 1 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि लाभुकों को प्रदान की गई। सदर अस्पताल चाईबासा में संचालित एसएनसीयू में 615 बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज हुआ है, साथ ही जिला निधि से जिला प्रशासन के द्वारा कक्ष में 10 बेड की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

विदित हो कि झारखंड राज्य में 25 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक सभी प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के दौरान सभी प्रकार के गैर संचारी एवं संचारी रोगों का स्टॉल के माध्यम से जांच एवं उचित इलाज किया जाना है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज शुभारंभ के दिन सदर चाईबासा, झींकपानी, जगन्नाथपुर व गोईलकेरा प्रखंड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है।

उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में चाईबासा ज़िलापरिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन, सिंहभूम सांसद की प्रतिनिधि श्री त्रिशानु राय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, आरसीएचओ, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।

मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा चाईबासा के संयुक्त तत्वाधान में सुबह गणगौर पूजा दादी मंदिर में संपन्न

मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा चाईबासा के संयुक्त तत्वाधान में सुबह गणगौर पूजा दादी मंदिर में संपन्न

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा चाईबासा के संयुक्त तत्वाधान में सुबह गणगौर पूजा की व्यवस्था दादी मंदिर (अमला टोला) में फूल, दुध के साथ की गई। शाम में विसर्जन का उत्सव मनाया गया।इस कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाएं एकत्रित होकर बहुत ही उत्साह के साथ गणगोर विसर्जन किया।इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी एवं नाश्ता की व्यवस्था की गई।

इस कार्यक्रम के संयोजक युवा सौरभ मूंदड़ा एवं युवा रवि अग्रवाल थे।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा जी ने आकर सभी सदस्य द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष हर्ष सुल्तानिया,मुकेश अग्रवाल, प्रियांशु केडिया, शशांक अग्रवाल, सोनू शर्मा, गोविंद मोहता,सौरभ मूंदड़ा, विष्णु भूत,पुनीत सराफ एवं जागृति शाखा से अध्यक्ष मीता खिरवाल एवं सभी सदस्य व अध्यक्ष मिता अग्रवाल
सचिव नितू अग्रवाल उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started