सराइकेला पुलिस एक्शन मे,,,नाबालिग का अपहरणकरता हिरासत में
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले बबलू अंसारी को पुलिस ने धर दबोचा
कमलपुर की एक महिला ने 18/02/203 23 को अपनी नाबालिग लड़की के बाबुल अंसारी नाम के लड़के द्वारा अपहरण करने की सूचना दी गई थी
उक्त सूचना के आधार पर सरायकेला थाना कांड संख्या 21/2023 दिनांक 18/02/2023 धारा-363/366(A) दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया जिसके पश्चात गुप्त सूचना के आधार पर कांड की पीड़िता को कांड के अभियुक्त के पास से बरामद कर लिया
वहीं जानकारी के अनुसार पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल सराय किला भेजा गया है
वही कांड के अभियुक्त बाबूलाल सारी उम्र 26 वर्ष पिता स्व० गुलाम रसूल पता-ग्राम कमलपुर थाना सरायकेला ( सिनी OP ) को माननीय न्यायालय सराय किला अग्रसारित किया जा रहा है
बाबा भोले की बारात में भूत-पिसाच के साथ चोर-उचक्के भी पहुंचे…
देवघर
महाशिवरात्रि
देवघर: ऐसा माना जाता है कि बाबा भोले की बारात में भूत, पिसाच पहुंचते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि के अवसर पर भूत-पिसाच के साथ साथ भगवान शिव की बारात में चोर-उचक्के भी पहुंच गये। चोर उचक्कों ने बाबा भोले के कई भक्तों की जेबें काट ली, और कईयों की मोबाइल पार कर दिये। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में मोबाइल चोरी की 17 घटनाओं की शिकायत थानों में पहुंची।
य़े घटना शुक्रवार और शनिवार दो दिनों के दौरान मोबाइल चोरों ने जमकर उत्पात किया। बाबा मंदिर, शिवगंगा, मंदिर के आसपास के क्षेत्र व बाजार में बदमाशों ने दो दर्जन से अधिक लोगों का मोबाइल चोरी कर लिया। शनिवार को शाम तक मंदिर व आसपास के इलाके से मोबाइल चोरी की 17 शिकायत नगर थाना पहुंची।
वहीं, शुक्रवार की रात भी करीब आधा दर्जन लोगों का मोबाइल चोरी की गई। इधर, कुछ लोगों ने बाबा मंदिर में इसकी शिकायत की।कई लोगदूसरे प्रदेश से भी बाबा शिव की बारात में शामिल होने आये थे, चोरों ने उन्हें भी अपना निशाना बताया।
पुलिस मोबाइल चोर गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जमशेदपुर पहुंची कथा वाचक जया किशोरी..मंदिर में की पूजा अर्चना
बिष्टुपुर
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कथा वाचक जया किशोरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर सत्यनारायण मंदिर में भोले बाबा की पूजा अर्चना की सत्यनारायण मंदिर में वह दिन के 2:30 बजे पहुंची थी भोले बाबा की पूजा अर्चना करने के बाद वहां से निकल गई
पूजा अर्चना करने के वक्त मंदिर में पुजारी और जया किशोरी के अलावा और कोई भी मौजूद नहीं था पूजा करने के बाद वह सीधे बिष्टुपुर के रमाडा होटल के लिए निकल गई
जया किशोरी का कद मार बिष्टुपुर में दो कार्यक्रम रहा दोनों कार्यक्रम में वह शामिल हुई
महाशिवरात्रि पर सैकड़ों की संख्या में शिवालयों भक्तों ने किया जलाभिषेक ।
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सागेन रस्का क्लब कुमिरमुडी द्वारा आयोजित माहाशिवरात्रि धामाका 2023 के विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रधान सोरेन जी के द्वारा फीता काटकर किया गया । जिसमे जमशेदपुर के एवम आस पास के कलाकार ने भाग लिया
मुसाबनी:-महाशिवरात्रि का त्योहार क्षेत्र में शनिवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
शिव भक्तों ने उपवास रखकर के दिन भर भोले शंकर की पूजा अर्चना की। दिन भर मंदिरों में ओम नम: शिवाय का जाप होते रहा। क्षेत्र के विभिन्न्न मंदिरों एवं शिवालयों मे अभिषेक करने वालों की कतारें लगी रही। जबकि शाम को कीर्तन तथा देर रात तक जागरण से भोले बाबा का गुणगान हुआ।
आपको बताते चलें कि विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने बाबा भोले शंकर का जागरण किया। सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया और सुबह 8 बजे तक हर मंदिर के बाहर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली लिए भोले बाबा के दर्शन करने का इंतजार करते दिखे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करके दूध, भांग, धतूरा, बेल पत्र, गंगाजल, दही, शहद तथा फल आदि अर्पित किए। वहीं धूप दीप करके शिव स्रोत और शिव चालीसा का पाठ किया। नगर व गांव के सभी शिवालय ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से दिनभर गूंजते रहे। मुसाबनी नंबर 3 विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे।यहाँ पंडित अभिषेक शास्त्री, जितेंद्र जोशी द्वारा पूजा अर्चना कराया गया। सिद्धेश्वर मंदिर में भी काफी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की।
जानकारी के अनुसार यह मंदिर काफी पौराणिक है और मान्यता है कि यहां पर शीश नवाने से इंसान की हर मुराद पूरी होती है।देवली स्थित पौराणिक महादेव मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां पंडित जदुनाथ बोराल द्वारा पूजा अर्चना कराया गया। न्यू कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में भी सैकडों की संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। पंडित मनीष जोशी द्वारा यहां पूजा अर्चना कराया गया। मुसाबनी सकंट मोचन शिव मंदिर में पंडित शशि कांत उपाध्याय द्वारा पूजा अर्चना कराया गया ।
सूरदा दिशोम जाहेरगढ़ में चल रहे निर्माण कार्य का विधायक रामदास सोरेन ने किया किया निरीक्षण
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी: सूरदा क्रॉसिंग पूजा स्थल दिशोम जाहेरगढ़ का सौंदर्यकरण कार्य लगभग 5 करोड़ों की लागत से की जा रही है।
इस धार्मिक स्थल के सुंदरीकरण का कार्य जोर शोर से जारी। निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन द्वारा किया गया था।
इस धार्मिक स्थल के सौंदर्यकरण कार्य में लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
शनिवार को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन सूरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेरगढ़ पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं मौके पर मौजूद संवेदक के कर्मचारियों को उन्होंने हिदायत दिया कि निर्माण कार्य पूरी तरह से गुणवत्ता के साथ किया जाए।निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने बाहा पर्व से पहले पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस धार्मिक स्थल को और अधिक विकसित करने की योजनाओं पर बल दिया।
इस योजना का कार्य क्यू कंट्रक्शन और आदित्य कंट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिसमें फेज वन 2 करोड़ 40 लाख, फेज टू 1 करोड़ 90 लाख की प्राकलन राशि से जाहेर गाढ़ में चारदीवारी, मीटिंग हॉल, गेस्ट हाउस, स्टेज, पेवर ब्लॉक व, शौचालय, पौधों की सिंचाई के लिए सोलर पावर प्लांट, चिल्ड्रेन पार्क, ओपेन जिम, फाउंटेन, गार्डेन का भव्य निर्माण किया जा रहा है।मौके पर मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हू सामन्त, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन ,रामचन्द्र मुर्मु, काली पद गोराई, मंगल सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।
खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मैं चलाया गया यातायात सुरक्षा अभियान
सरायकेला खरसावां
खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मैं चलाया गया यातायात सुरक्षा अभियान
यातायात सुरक्षा अभियान के तहत आज खरसावां के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बालिकाओं को संबोधित करते हुए खरसावां थाना प्रभारी श्री पिंटू महथा ने कहा कि मनुष्य प्राणियों में इसी लिए सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि उसके पास विवेक है। उसके वावजूद अपने विवेक और बुद्धि का इस्तेमाल न कर हम अपनी जान माल को क्षति पहुंचा रहे हैं।
वहीं प्रतिदिन घट रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर हम इस त्रासदी से बच सकते हैं।
श्री महथा ने कहा कि पुलिस वाहनों की जांच इस लिए करती है ताकि आप सुरक्षित रहें। उन्होंने बालिकाओं से अपील की कि वे अपने अपने परिजनों को यातायात के नियमों से अवगत कराकर उसके पालन करने का अनुरोध करें ताकि ना केवल वे सुरक्षित रहें बल्कि समाज भी सुरक्षित रहे।
थाना प्रभारी ने बिना हेलमेट, कागजात के एवम शराब पीकर वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए हुए कहा कि वर्तमान में सड़क दुर्घटनाएं एक अभिशाप बन गई हैं।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने के अपराध पर जुर्माना भी लगाया जाएगा
क्या-क्या जुर्माना लगाया जाएगा
• बिना हेलमेट की सवारी- 1000
• दो पहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी- 2000
• बिना सीट बेल्ट की सवारी -1000
• शराब पीकर गाड़ी चलाने पर- 10,000
• बिना लाइसेंस ड्राइविंग- 5000
• रेसिंग और तेज गति से गाड़ी चलाने पर -5000
इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन सरस्वती कुमारी, शकुंतला देवी, नूतन मोहंती, शांति दिग्गी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
एक अच्छी पहल:-शिक्षा प्रेमी मंगल चंन्द्र महतो विद्यार्थी ने अपने घर में जन्मदिन से शिक्षा दान कार्यक्रम चला रहे।
सरायकेला
निमडिह
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
नीमडीह,मंगल चंन्द्र महतो ने बहुत ही उदार हृदय से एक अच्छी पहल की है
मंगल चंन्द्र महतो
नीमडीह,मंगल चंन्द्र महतो ने बहुत ही उदार हृदय से एक अच्छी पहल की है यह सोचकर कि बच्चों को समान अधिकार होने चाहिए
Advertisement
अपने जन्मदिन से लेकर इस मिशन को शुरू किया है इससे सबसे ज्यादा फायदा उन बच्चों को होगा जिनके परिवार के पास अपने बच्चों की शिक्षा के लिए पर्याप्त धन नहीं है यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन बच्चों को शिक्षा मिले जो आर्थिक रूप से कमजोर होतें है
आपको बताते चलें कि इस पहल के जरिए मंगल चंन्द्र महतो ने उन बच्चों को शिक्षा दे रहे है जो अभी अपने जीवन के शुरुआती दिनों में है और अभी से ही उन्हें शिक्षा का मौका दिया जा रहा है
Advertisement
Advertisement
इस पहल को अग्रसर रहकर और अधिक लोगों को इस दिशा में ले जाने से बच्चों को न केवल अधिक शिक्षा मिलेगी बल्कि उन्हें उनकी जिंदगी में सफलता पाने की संभावना भी बढ़ जाएगी
वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया फाउंडेशन की तरफ से पत्रकारों के हितों की कल्याण कार्य के एवज में सभी को सम्मानित किया गया
Delhi
नैशनल मीडिया फाउंडेशन के 45 वे स्थापना दिवस पर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया फाउंडेशन की तरफ से आज दिल्ली के गांधी शांति शिक्षित प्रतिष्ठान में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के पत्रकारों के हितों की कल्याण कार्य के एवज में सभी को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय कुमार मन्ना, विपिन चौहान,सदस्य ईश मलिक, संजीव चौहान व दिल्ली यूनिट कार्यकारिणी के सचिव सुनील परिहार, व सदस्य महेश dhondhiyal,प्रितपाल सिंह, अशोक कुमार सक्सेना ,वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य , बिशन शर्मा शामिल थे ।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु कलश यात्रा निकाली गई।
सरायकेला
निमडिह
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राम मंदिर का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने की।
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के अधीन आदरणीय गांव में राम सीता हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कलश यात्रा से शुरू हुआ।
Advertisement
इचागढ़ विधायक सविता महतो
बनारस के यज्ञाचार्य अमरकांत दुबे, उनके सहयोगी अनिल तिवारी,प्रदीप मिश्रा, अविनाश पांडेय, यजमान तपन मंडल गुरू माता कपुरता मंडल, उनके परिजन ने शिव परिवार के राम सिया हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु कलश यात्रा निकाली गई।
Advertisement
Advertisement
कलश यात्रा लगभग 108 महिला बालिकाओं ने नदी से पुजा स्थल तक पहुंची। ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने राम मंदिर का उद्घाटन फीता काट कर की गई। आगमी शानिवार को शिव बारात भी निकला जाएगा, आगमी रविवार को कार्यक्रम का पुर्णाहुति एवं भंडारा का कार्यक्रम है।
साहू एलेवन घाटशिला की टीम ने मुसाबनी एविएशन क्रिकेट टीम को 41 रनों से हराया
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
डीएसपी व बीडीओ ने विजेता व उप विजेता टीम को किया पुरस्कृत
मुसाबनी: मुसाबनी नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब द्वारा आयोजित मुसाबनी के वेलफेयर ग्राउंड में पाँच दिनों से चल रहे नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार को फाइनल मुकाबला खेला गया।
इस नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। प्रत्येक मैच 8 ओवर का रखा गया था। फाइनल मैच घाटशिला के साहू एलेवन क्रिकेट टीम और मुसाबनी एविएशन क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। जिसमें घाटशिला के साहू एलेवन क्रिकेट टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाये, इन रनों का पीछा करते हुए मुसाबनी एविएशन की टीम 50 रनों पर ऑल आउट हो गयी।
घाटशिला के साहू एलेवन क्रिकेट टीम ने क्रिकेट का फाइनल 41 रनों से जीतकर विजेता बना। मुसाबनी एविएशन की टीम उप विजेता रही।
Advertisement
Advertisement
फाइनल क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं बीडीओ सीमा कुमारी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, भक्तु मार्डी, मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, जगदीश प्रसाद, मोंटी पौदार, रिंकू अन्ना उर्फ प्रीतम आदि के द्वारा खिलाड़ियों के बीच कई पुरस्कार वितरित किए गए।
विजेता टीम को 15 हजार नकद राशि के साथ एक ट्रॉफी डीएसपी चन्द्र शेखर आजाद के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मुसाबनी के उप विजेता टीम को 10 हजार नकद राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी बीडीओ एवं मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष राजू सरदार के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से भी पुरुस्कृत किया गया। इसके अलावा भी कई पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया गया।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुसाबनी नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब के छोटे, तबरेज आलम,मुन्ना मुखी,आनंद,राकेश सिंह,पप्पू सिंह आदि की अहम भूमिका रही। मंच का संचालन एवं कॉमेंट्री विजय पातर ने किया।
बाज़ार समिति ने किया ख्वाजा गरीब नवाज उर्स के मौके पर लंगर का आयोजन
मुसाबनी
मुसाबनी बाजार समिति ने गुरुवार को बाजार प्रांगण में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पाक के मौके पर लंगर का आयोजन किया।
इस मौके पर हाफिज व कारी गौसउल्लाह ज़ियाई द्वारा विशेष फातिहा पढ़ी गई, जिसमें बाजार के सभी धर्म के व्यापारियों ने भाग लिया, जिसमें मुल्क और क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति के साथ ही मुसाबनी बाज़ार के कारोबार में बरकत के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
इसके बाद लंगर का वितरण किया गया, जिसे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी ने पूरी श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।
इस लंगर का आयोजन समिति द्वारा वर्षों से किया जा रहा है
मुस्लिम समुदाय के उर्दू चांद की तारीख के अनुसार रजब महीने में राजस्थान प्रदेश के अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में उर्स पाक का विशाल आयोजन होता है। जिसमें पूरी दुनिया से ज़ाएरीन शिरकत करने आते हैं। उसी की याद में ख्वाजा गरीब नवाज़ को मानने वाले लंगर का आयोजन करते हैं।
इस लंगर के आयोजन को सफल बनाने में मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, अकबर अली, फैज़ल खान, शेख आशिक, शेख नाज़िर, मोहम्मद जहांगीर, देबू पंडा, शेख शादाब, शिव जी, शेख रियाज़, शेख असलम, शेख मुश्ताक, शेख अनवर, विवेक गुप्ता, पप्पू वर्धन, मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद सगीर, बाबू अन्ना, आमोद सिंह, मोहम्मद जावेद, अशरफ भाई आदि उपस्थित थे।
अनियंत्रित टैंकर ने साइकिल सवार को कुचला, साइकिल सवार की दर्दनाक मौत….
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-सदर अस्पताल के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक साइकिल से उपायुक्त कार्यालय की ओर से आ रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
मामले की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जहां- तहां बिखरे शव के टुकड़े को समेट कर पोस्टमार्टम हाउस ले गए. वही सूचना पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने टैंकर का पीछा कर बिरसा चौक पर पकड़ लिया