उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय कक्ष में आज जल छाजन योजनायो की कार्य प्रगति का समीक्षा किया।

उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय कक्ष में आज जल छाजन योजनायो की कार्य प्रगति का समीक्षा किया।

सरायकेला

उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय कक्ष में आज जल छाजन योजनायो की कार्य प्रगति का समीक्षा किया।

बताते चले की समीक्षा क्रम में उप विकास आयुक्त ने DPR कि स्थिति, वार्षिक कार्य योजना ( AAP) कार्य एवं खर्च कि स्थिति तथा MIS की स्थिति का समीक्षा कर सभी PIA को DPR तैयार कर आगामी दिनांक 23/2/2023 तक जिला में समर्पित करने के निदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने प्रोडक्शन सिस्टम कार्य तेजी लाने, ऐसे कार्य जो पूर्ण हो चुका है उसका वर्क कम्पलीशन सर्टिफिकेट जमा करने का निर्देश दिया गया ताकि SLNA को रिक्वेजीशन भेजा जा सके। इसके अतिरिक्त झारखण्ड जलछाजन योजना अंतर्गत PIA सहयोगी महिला को कार्य तेजी लाने का निदेश दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में में PIA DFO सरायकेला , PIA जिला कृषि पदाधिकारी ,PIA सहयोगी महिला एवं सभी WDT सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

world human rights organization

world human rights organization

संघर्ष और मजबूरियों के बीच जीवन जीने वालो की अक्सर कमी ये ही होती है कि उनको उनके अधिकार नहीं मिले। उन्हें स्वार्थी, बेईमान और लालची लोगो से पाला पडा और उन्होने उसका फायदा उठाया।

Delhi

मानवीयता जिनसे कोसो दूर है, ऐसे धूर्त लोगों से घिरा व्यक्ति अक्सर खुद को असहाय पाता है। लेकिन जब कोई हाथ मदद के लिए आगे बढे तो उसमें हिम्मत, हौंसला जागता है और वो फिर से जीवन की मुख्यधारा में जुडता जाता है। ऐसे ही मददगार संगठनों में एक है वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन। दिल्ली से विश्व भर में नेटवर्क जोड़े हमारे बालेंटियर्स ऐसे ही लोगो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए, सरकार और प्रशासन से मिल कर उनके अधिकार दिलाने का काम करते हैं।

आप भी अगर world human rights organization से जुडना चाहते हैं तो डाक्यूमेंटस, औपचारिकताओं, सहयोग राशि और अन्य किसी भी जानकारी के लिए वटसअप करे। 7011490810/WHRO

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपी कार्यालय में मुसाबनी इंस्पेक्टर के के पंडा को दी गई भावभीनी विदाई

डीएसपी कार्यालय में मुसाबनी इंस्पेक्टर के के पंडा को दी गई भावभीनी विदाई

मुसाबनी

मुसाबनी- मुसाबनी इंस्पेक्टर के के पंडा को बुधवार को भावभिनि विदाई दी गई।

मुसाबनी डीएसपी कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने किया इस मौके पर उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया गया।

डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने इंस्पेक्टर के के पंडा को फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया एवं उपहार भेंट किए ।स्वागत से अभिभूत इंस्पेक्टर के के पंडा काफी भावुक हो गए।

डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने इनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर के के पंडा का कार्यकाल मुसाबनी अंचल में काफी अच्छा रहा। डीएसपी इंस्पेक्टर सहित सभी थाना के थाना प्रभारियों ने इंस्पेक्टर के के पंडा के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी चंद्र शेखर आजाद, मुसाबनी इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक, जादूगोड़ा इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर, डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव, नवीन कुमार, गुड़ाबांधा थाना प्रभारी प्रिनन, एसआई मणिकांत कुमार, जादुगोडा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, पोटका थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा, कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव, डीएसपी कार्यालय के रीडर रवि कुमार,मुन्ना कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहीं मानते पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशाषन सरकार के विशेष सचिव का अदेश

नहीं मानते पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशाषन सरकार के विशेष सचिव का अदेश

पश्चिम सिंहभूम

चाईबासा

जिला प्रशासन ने शिथिल कर स्वास्थ्य योजनाओं को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को नियम विरुद्ध प्रक्रिया के तहत 100 से अधिक योजना दिया गया,आखिर क्यों है मेहरबान?

सरकार के विशेष सचिव के द्वारा हिदायत देने के बाद भी पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल को ग्रामीण विकास विभाग के आदेश का उल्लंघन कर जिला से डीएमएफटी एवं एससीए की योजनाओं का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही विभाग से भी मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत पुल-पुलिया एवं प्रखण्ड कार्यालय साथ ही प्रखण्ड कर्मचारी भवनों एवं अन्य बहुत सारी योजना का कार्य दिये जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है

जबकी सरकार के विशेष सचिव के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के सीएस, उपायुक्त व कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर रोक लगा दिया गया था।लेकिन सरकार के विशेष सचिव का अदेश को धत्ता बताते हुए भवन निर्माण विभाग से कार्य कराने के बजाय ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल चाईबासा पर मेहबान है स्थानाय जिला प्रशाषन।

इस मामले को लेकर झारखंड राज्य भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर पश्चिमी सिंहभूम जिला में स्वीकृत स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवनों का निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग से कराने की मांग की है।

इस संबंध में समिति के प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने पत्र लिख कर कहा है कि इस जिला में स्वीकृत स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवनों का निर्माण कार्य नियम के विरूद्ध एवं गलत प्रक्रिया के तहत विभाग के आदेश का उल्लंघन कर ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चाईबासा को कार्य आवंटित कर दिया गया है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल को ग्रामीण विकास विभाग के आदेश का उल्लंघन कर जिला से डीएमएफटी एवं एससीए की योजनाओं का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही विभाग से भी मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत पुल-पुलिया एवं प्रखण्ड कार्यालय साथ ही प्रखण्ड कर्मचारी भवनों एवं अन्य बहुत सारी योजना का कार्य दिया गया है। भवन निर्माण विभाग सिर्फ भवन निर्माण करने के लिए ही बना है। सभी जिला में कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल स्थापित है, जहां से सभी विभाग की भवन निर्माण एवं जीर्णोधार का कार्य किया ज है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को चाईबासा को क्षमत. अधिक कार्य जिला द्वारा दिया जा रहा है।

ग्रामीण विकास विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पत्र जारी कर सभी जिला के उपायुक्त को जिला से कार्य देने पर रोक लगा दिया गया है लेकिन इस पत्र को जिला प्रशासन ने शिथिल कर स्वास्थ्य योजनाओं को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को नियम विरुद्ध प्रक्रिया के तहत 100 से अधिक योजना दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवनों का कार्य दायित्व विभागीय आदेश के आलोक में वापस लेने एवं भवन निर्माण प्रमण्डल से कार्य कराना नियमानुकूल होगा। इस मुद्दे पर जिले के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।वहीं इस सबंध में झारखंड राज्य भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि यदी कार्रवाई नहीं हीई तो उपायुक्त, कार्यपालक अभियंता के बिरूद्व न्यायालय में मामला दर्ज करेगें।

क्या लिखा सरकार के विशेष सचिव नें पत्र में

झारखण्ड सरकार ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) में
राम कुमार सिन्हा, सरकार के विशेष सचिव मुख्यअंभियंता व ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र, राँची । सभी अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष अंचल, झारखण्ड । सभी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, झारखण्ड । को पत्र लिख कर साफ साफ निदेशानुसार उपर्युक्त विषयक प्रासंगिक पत्र द्वारा बिना विभाग से अनुमति प्राप्त किये ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त किसी भी अन्य विभाग की योजनाओं का कार्यान्वयन ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डलों के द्वारा नहीं किये जाने का आदेश दिया गया है। किन्तु इसके बावजूद प्रायः ऐसे मामले संज्ञान में आ रहे हैं जहाँ बिना विभागीय अनुमति के ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल के अभियंताओं के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग अतिरिक्त जिला स्तर पर अन्य विभागों की योजनाओं को भी कार्यान्वित किया जा रहा यह खेद का विषय है।उक्त विभागीय आदेश के विरूद्ध यदि अभियंताओं द्वारा अन्य विभागों योजनाओं का कार्य किया जाता है तथा इस कारण विभाग को अनावयक रूप से मान न्यायालय एवं लोक लेखा समिति का सामना करना पड़ता है, तो ऐसी स्थिति में अभियंता के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रारम्भ कर दी जाएगी।

यह दिया गया था निर्देश उपायुक्त को

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त को लिखा गया पत्र में लिखा गया कि सरकार के विशेष सचिव, ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) झारखण्ड राँची का पत्रांक 1579 दिनांक 01.09.2022
कहना है कि विभागीय सचिव के संज्ञान में आया है कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डलों के अभियंताओं द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के अतिरिक्त जिला स्तर पर जिला के अन्य मद के योजनाओं को विभाग के बैगर अनुमति लिये कार्यान्वित किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप विभागीय कार्य यथा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी आवास निर्माण कार्य एवं पीएमजीएसवाई सड़क, मेन्टेनन्स कार्य बाधित हो जाता है। जिसके कारण विभाग को भारत सरकार के साथ बैठक में विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ता है।

विभागीय आदेश के अनुसार अधोहस्ताक्षरी को जिला स्तर एवं अन्य विभागों का कार्य जैसे- सासंद मद, विधायक मद, एससीए, एसीए, डीएमएफटी एवं अनाबद्ध निधि जैसे विकास कार्य नही करना है। जिला मद के कार्य कराने के कारण विभाग को अनावश्यक रूप से न्यायालय एवं लोक लेखा समिति का सामना करना पड़ता है तथा सम्बन्धित अभियंता के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। उपरोक्त कार्यों के क्रियान्वयन से सेवा निवृति के पश्चात् इस प्रमण्डल के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है तथा विभाग को भी न्यायालय एवं लोक लेखा समिति का सामना करना पड़ता है।अतः भवदीय से अनुरोध है कि विभागीय आदेश के आलोक में इस प्रमण्डल को जिला से स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन की जिम्मेदारी से मुक्त रखने की कृपा की जाय ताकि विभागीय आदेश का अनुपालन किया जा सके तथा विभागीय कार्यों का ससमय क्रियान्वयन किया जा सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना….तीर्थ यात्रियों की बस हुई रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना….तीर्थ यात्रियों की बस हुई रवाना

पश्चिमी सिंहभूम

चाईबासा

( भरत सिंह की रिपोर्ट )

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रियों की बस हुई रवाना जिले से 18 तीर्थयात्री, 04 अटेंडेंट और 01वरीय पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर जाएंगे तीर्थ दर्शन हेतु

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए जिले के बेहतर के लिए प्रार्थना की

समाहरणालय परिसर से 18 तीर्थयात्रियों ,04 अटेंडेंट और 01 नोडल पदाधिकारी के जत्थे को कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीराम खलखो द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले श्री खलखो ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के

लाभ से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना चाईबासा जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्री रांची पहुंचेंगे। पर्यटन निदेशालय अन्तर्गत झारखण्ड टूरिज्म डेवेलपमेंट कोऑपरेशन ,राँची के द्वारा रांची से अजमेर शरीफ के लिए यात्रियों के विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपायुक्त अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से जिले भर में जानवरों का किए जा रहे वैक्सीनेशन एवं टैगिंग का समीक्षा किया।

उपायुक्त अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से जिले भर में जानवरों का किए जा रहे वैक्सीनेशन एवं टैगिंग का समीक्षा किया।

सरायकेला खरसावां

( भरत सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से जिले भर में जानवरों का किए जा रहे वैक्सीनेशन एवं टैगिंग का समीक्षा किया।

इस दौरान उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से अब तक हुए जानवरों का वैक्सीनेशन एवं टैगिंग से संबंधित जानकारी लिया। उपायुक्त ने वर्तमान में हुए कम वैक्सीनेशन एवं टैगिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 फरवरी तक जानवरों के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य भर में अब तक हुए एवरेज वैक्सीनेशन एवं टैगिंग के दर पर जिले के भी जानवरों तथा गाय, भैंस एवं 4 माह से ऊपर के बछड़ा का वैक्सीनेशन एवं टैगिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कार्य में सहयोग के लिए SHG की दीदियों को भी ट्रेनिंग देने को कहा जिससे जानवरों के वैक्सीनेशन एवं टैगिंग कार्य में तेजी लाई जा सके। साथ हीं विभाग के पास मौजूद 50 वैक्सीनेशन कैरियर का पूर्णतयः उपयोग करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला पशु शल्य चिकित्सक, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिनी:-वर्षेणी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे व बच्चियों को दि गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

सिनी:-वर्षेणी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे व बच्चियों को दि गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

सरायकेला खरसावां

सिनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सिंनी: मंगलवार 14 फरवरी को वर्षेणी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे व बच्चियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई तथा नियमों के पालन करने हेतु प्रतिज्ञा भी दिलाया गया |

बच्चों को सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं बांधने, नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक चलाने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विभिन्न धाराओं की जानकारी दी गई. 

प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों को हाइस्पीड व नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए अन्य लोगों को अथवा अपने परिजनों को भी जागरूक करने की अपील की

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटना को रोकने में सहयोग करने का अपील किया गया. बच्चों को सड़क सुरक्षा का नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई.

आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या 4 स्थित गैरेज में लगी भीषण आग…बुझाने में जुटे स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि,

आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या 4 स्थित गैरेज में लगी भीषण आग…बुझाने में जुटे स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि,

सरायकेला खरसावां

आदित्यपुर-2

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर-2 : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार 14 फरवरी को मार्ग संख्या 4 स्थित एक दो पहिया वाहन के गैरेज में भीषण आग लग गई

जानकारी के अनुसार संचालक द्वारा दोपहर में गैरेज को बंद कर भोजन करने के लिए चला गया था. इसी क्रम में अचानक अंदर से आग धधकने लगी. देखते ही देखते आग पूरा दुकान अपने आगोश में ले लिया.

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताई जा रही है.

इधर मौके पर मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग को तत्काल इसकी सूचना दी. वही स्थानीय लोग अपने घरों से बाल्टी में पानी भर भर कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे.

अग्निशमन विभाग का दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रमंडल में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत।

प्रमंडल में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत।

पश्चिमी सिंहभूम,

चाईबासा

(भरत सिंह की रिपोर्ट )

प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम (कोल्हान) मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडल में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित कि गयी।

बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र अजय लिंडा, उपमहानिरीक्षक सीआपीएफ, उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम श्री अनन्य मित्तल, उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम आशुतोष शेखर, पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां श्री आनंद प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां, विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल चाईबासा, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, चाईबासा/सरायकेला खरसावां, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, चाईबासा/ मनोहरपुर/ सरायकेला- खरसावां, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, चाईबासा/ चक्रधरपुर/ सरायकेला – खरसावां, कार्यपालक अभियंता पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा/ सरायकेला- खरसावां प्रबंधक एयरटेल रांची, जिओ चाईबासा प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा क्रमवार प्रमंडल अंतर्गत जिले पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के द्वारा संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई और उसके अद्यतन प्रतिवेदन के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त किया गया।

आयुक्त के द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की अद्यतन स्थिति के बारे में भी पदाधिकारियों से समीक्षा की गई। विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य में अगर किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो उस संबंध में भी जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए आधारभूत मौलिक सुविधाएं जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को मुख्यधारा में जोड़ने का भी कार्य करेंगे।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा विशेष रुप से प्रमंडल के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और मोबाइल कनेक्टिविटी पर विशेष रूप से जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। पदाधिकारी स्वयं स्थल पर जाए और संबंधित योजनाओं पर कार्य करे।उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा कि अगर प्रमंडल के सुदूरवर्ती या नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकासात्मक कार्य करने में समस्या उत्पन्न हो रही है, तो उसे संबंधित उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में त्वरित लाएं उस पर उचित समाधान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिन्दुरपुर और शान्तिपुर के मार्गं पर स्थित शाखा नदी पुल का निर्माण हेतु आधारशिला रखा गया

सिन्दुरपुर और शान्तिपुर के मार्गं पर स्थित शाखा नदी पुल का निर्माण हेतु आधारशिला रखा गया

सरायकेला खरसावां

चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


चांडिल: प्रधानमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड एवं कुकरू प्रखंड के सिन्दुरपुर और शान्तिपुर गांव के बीच में स्थित शाखा नदी पर पुल का आघारशिला रखा गया।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सरायकेला खरसावां जिला की ओर से लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से 100 मीटर पुल के निर्माण से सिंदुरपुर,शांतिपुर, बुरूडीह, डुगरपार टोला बागड़ी लाकड़ी बानधुटी मकलीटोला डुगरी डीह वासी आवागमन सुविधा होगा।

बरसों से इस नदी पर पुल की मांग की गई।पुल आधारशिला के अवसर पर कांग्रेस के जिला सचिव मुबारक मोमीन, पप्पु वार्म,गुरू चरण किस्कू,काबुल महतो,रोशन कुमार गुप्ता कादर मोबीन, जेएमएम के कार्यकर्ता हरे दास महतो,कुकरू प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रिजित महतो,जिप उपाध्यक्ष मधु महतो, विधायक सविता महतो,गुरू चरण किस्कू शक्ति पद महतो आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सप्ताहिक जनता दरबार मे फरियादियों से मिले उपायुक्त, फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हो निष्पादन के दिए निदेश

सप्ताहिक जनता दरबार मे फरियादियों से मिले उपायुक्त, फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हो निष्पादन के दिए निदेश

सरायकेला

जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आज सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 30-40 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए।

क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

बताते चलें कि योजनाओं सम्बन्धित कई मामलों के ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ वहीं कई मामलों त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताते चले की आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के लाभ समेत अन्य मामले आए।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने गणमान्य जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम समाहरणालय परिसर मे प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित की जाती है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बेहिचक अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, प्रशासन नियम संगत उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार को प्रभार से हटाया गया कोल्हान DIG अजय लिंडा ने प्रभार से हटाया,

गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार को प्रभार से हटाया गया कोल्हान DIG अजय लिंडा ने प्रभार से हटाया,

सरायकेला

कोल्हान DIG अजय लिंडा ने गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार को प्रभार से हटाया

जिले से 4 इंस्पेक्टर होंगे विरमित

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कोल्हान प्रमंडल DIG अजय लिंडा ने गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार को प्रभार से हटा दिया है. थाना प्रभारी राजीव कुमार को मुसाबनी पुलिस केंद्र में भेजा गया है. कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बीते दिनों 27 जनवरी को गम्हरिया थाना निरीक्षण के दौरान गम्हरिया थाना माल खाना जिम्मा समेत अन्य त्रुटि पाए जाने पर यह कार्रवाई की है.

( DIG AJAY LINDA )

जानकारी देते हुए कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि थाना निरीक्षण के दौरान इन्होंने कई विसंगतियों को पाया था. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. डीआईजी ने बताया कि

आपको बताते चलें कि सरायकेला जिले में पदस्थापित 4 इंस्पेक्टर को भी ट्रेनिंग के लिए जिले से विरमित किया जाएगा.

जिसमें मुख्य रुप से

पूर्व ट्रैफिक थाना प्रभारी सुषमा कुमारी,

कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र महतो,

सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो

इंस्पेक्टर श्रीनिवास सिंह

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
Get started