शिविर लगाकर मन का मिलन पखवाड़ा की दी जानकारी।

शिविर लगाकर मन का मिलन पखवाड़ा की दी जानकारी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार मंगलवार को चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत लुसाडीह गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया।

मौके पर पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को बताया कि मध्यस्था पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत किए जा रहे विवादों के निपटारे की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, छुआछूत से संबंधित विवाद, जमीन से संबंधित विवाद जैसे पुराना से पुराना सुलहनीय विवादों का निपटारा निशुल्क किया जा रहा है. अभियान में यह बताया गया कि मध्यस्था न सिर्फ समय और धन को बचाती है बल्कि साथ में रिश्तो भी टूटने से बचाते है. जहां आम मुकदमे के निपटारे में समय लगता है वहीं मध्यस्था में कम समय मे निपटारा हो जाता है।

इस संबंध में पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को मन का मिलन पखवाड़ा में भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम में रुपलाल माझी, गोपाल माझी, लंबोधर माझी, भोलानाथ माझी, घासीराम माझी, बिरो माझी, शीतला माझी, समला माझी, चांदमनी माझी, छोटे माझी समेत बड़ी संख्या मे ग्रामीण शामिल थे।

टिप ट्रेलर ने ट्रक को ठोका, चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।

टिप ट्रेलर ने ट्रक को ठोका, चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।

सरायकेला/चांडिल

 चंडील : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की रात भी बड़ी दुर्घटना घटी. 

घटना रात दस बजे की है. एक 10 चक्का ट्रक को टिप ट्रेलर ने पीछे से ठोक दिया. टक्कर इतना जोरदार था कि टिप ट्रेलर के परखच्चे उड़़ गए हैं. टक्कर मारने के बाद टिप ट्रेलर का चालक लहूलुहान अवस्था में अपनी सीट पर ही फंस गया था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और चांडिल थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी.सूचना मिलने पर चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने वाहन के अंदर फंसे हुए चालक को निकालने के लिए क्रेन मंगवाया. क्रेन की मदद से ट्रेलर के सामने के हिस्से को खिंचवाया गया. तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया. टिप ट्रेलर के घायल चालक की पहचान डिमना निवासी राधेश्याम यादव के रूप में हुई हैं. उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो चालक शराब पी कर गाड़ी चला रहा था।

वार्ड 17के प्रभात पार्क की हुई साफ सफाई।

वार्ड 17के प्रभात पार्क की हुई साफ सफाई।

आदित्यपुर: वार्ड 17 अंतर्गत पड़ने वाली प्रभात पार्क की सफाई पिछले चार दिनों में विशेषअभियान के तहत की गई है. पार्क की सफाई होने से कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि एलआईजी, एमआईजी, 7 एलएफ सहित आसपास के लोगों के लिए यह पार्क नगर निगम ने 5 वर्ष पूर्व अमृत योजना के तहत 25 लाख रूपये की लागत से बनवाया था, जिससे कॉलोनी के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे को वाकिंग, शाम के समय बैठने, बच्चों के खेलने आदि में सुविधा हो रही है।

बता दें अब तक इस पार्क का रख रखाव के लिए कोई एजेंसी बहाल नहीं होने की वजह से यह पार्क जंगलनुमा हो गया है, खूबसूरत पार्क में गंदगी फैली हुई थी, पार्क के झाड़ियों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था जो पार्क को नशे सेवन का अड्डा बना लिए हैं. जिससे कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है।

बता दें पार्क के रख रखाव के लिए पार्क के अंदर एक 25 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला सामुदायिक भवन बनवाया जा रहा है जो सार्वजनिक कार्यों के लिए उपयोग में लाए जाएंगे और इसकी बुकिंग से आनेवाली राशि से पार्क का रख रखाव होगा. लेकिन सामुदायिक भवन बनाने वाले ठेकेदार महीनों से काम बंद रखे हुए हैं जिससे इस योजना के उद्देश्यों की पूर्ति भी नहीं हो पा रही है. ऐसे में पार्क की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर पार्क की तत्काल सफाई करा दी है जिससे कॉलोनी के लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

कांड्रा सड़क पर हाईवा अनियंत्रित होकर पुलिया के ऊपर पलट गया।

कांड्रा सड़क पर हाईवा अनियंत्रित होकर पुलिया के ऊपर पलट गया।

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा: कांड्रा रोड इनदिन डेंजर जोन बनी हुई है.आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है.जिला प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद ना तो वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है, और ना ही बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम ले रही है. सोमवार देर रात कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत शेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर पुलिया के ऊपर पलट गया.घटना रात 130 बजे की है।

दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. हाईवा सरायकेला से कांड्रा की ओर आ रही थी. बाद में दूसरे वाहन चालकों ने स्थानीय पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बता दें कि शेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं. इससे स्कूल के 500 मीटर का दायरा डेंजर जोन बन चुका है, लेकिन ना तो वाहनों की रफ्तार कम हुई है और ना ही इन पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई की है जिला प्रशासन ने।

वार्ड 17के प्रभात पार्क की हुई साफ सफाई।

वार्ड 17के प्रभात पार्क की हुई साफ सफाई।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: वार्ड 17 अंतर्गत पड़ने वाली प्रभात पार्क की सफाई पिछले चार दिनों में विशेषअभियान के तहत की गई है. पार्क की सफाई होने से कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि एलआईजी, एमआईजी, 7 एलएफ सहित आसपास के लोगों के लिए यह पार्क नगर निगम ने 5 वर्ष पूर्व अमृत योजना के तहत 25 लाख रूपये की लागत से बनवाया था, जिससे कॉलोनी के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे को वाकिंग, शाम के समय बैठने, बच्चों के खेलने आदि में सुविधा हो रही है।

बता दें अब तक इस पार्क का रख रखाव के लिए कोई एजेंसी बहाल नहीं होने की वजह से यह पार्क जंगलनुमा हो गया है, खूबसूरत पार्क में गंदगी फैली हुई थी, पार्क के झाड़ियों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था जो पार्क को नशे सेवन का अड्डा बना लिए हैं. जिससे कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है।

बता दें पार्क के रख रखाव के लिए पार्क के अंदर एक 25 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला सामुदायिक भवन बनवाया जा रहा है जो सार्वजनिक कार्यों के लिए उपयोग में लाए जाएंगे और इसकी बुकिंग से आनेवाली राशि से पार्क का रख रखाव होगा. लेकिन सामुदायिक भवन बनाने वाले ठेकेदार महीनों से काम बंद रखे हुए हैं जिससे इस योजना के उद्देश्यों की पूर्ति भी नहीं हो पा रही है. ऐसे में पार्क की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर पार्क की तत्काल सफाई करा दी है जिससे कॉलोनी के लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

चांडिल अंनुम़डल परिसर में मोनसुन में आपदा को लेकर तैयारियां बैठक हुई।

चांडिल अंनुम़डल परिसर में मोनसुन में आपदा को लेकर तैयारियां बैठक हुई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल परिसर में मोनसुन को मद्देनजर रखते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साथ बैठक की गई। बैठक में सुवर्ण रेखा परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में चांडिल डैम के बरसात में जलस्तर बढ़ने से काई गांव बाढ़ समस्या उत्पन्न हो जाती है। चांडिल डैम के अधिक पानी छोड़ने पर चांडिल के डोबो, कापाली गांव बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। चांडिल डैम का जलस्तर रांची में भी अधिक बारिश होने पर भी बढ़ता है। चांडिल डैम का फाटक बंद रहने पर नदी किनारे बसे गांव इचागढ, नीमडीह , कुकरू के गांव में बाढ की स्थिति उत्पन्न होती है।

इस परिस्थिति में लोग को ठहरने, भोजन, पानी बिजली की व्यवस्था करनी पड़ती है। चांडिल डैम से प्रभावित क्षेत्र के स्कूल, पंचायत भवन ठहरने की व्यवस्था की गई। बैठक में चारों प्रखंड के बीडीओ, पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक में उपस्थित थे। पानी के जलस्तर को लेकर विशेष रूप चर्चा हुई।

इचागढ विधानसभा भाजपा के संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री के जन कल्याण कारी योजना को लेकर लोग पास जाएं।

इचागढ विधानसभा भाजपा के संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री के जन कल्याण कारी योजना को लेकर लोग पास जाएं।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल रांची लोक सभा क्षेत्र के इचागढ विधानसभा भाजपा के संयुक्त मोर्चा की बैठक चांडिल स्थित बाबु बागन होल में संपन्न हुआ। प्रदेश एवं युवा मोर्चा ,अन्य मोर्चा के राज्य जिला कमेटी के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य रूप से गणेश महाली, जिलाध्यक्ष विजय महतो, प्रदेश युवा सक्रिय सदस्य विनोद राय, भाजपा के महिला नेत्री सारथी महतो,बोनी सिंह सरदार राजकुमार गुप्ता,आर के जायसवाल,आदि लोग उपस्थित थे। मंच संचालन युधिष्ठिर महतो, चांडिल मंडल अध्यक्ष खगेन महतो, आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा की ९ साल में जन कल्याण कारी योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में हर गांव के लोग किसी ना किसी रूप में पी एम, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना, उजाला योजना आयुष्मान योजना का लाभ जन जन तक पहुंचा है

15 से 28 तक घर-घर भ्रमण पर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी।

15 से 28 तक घर-घर भ्रमण पर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी

राजनगर

राजनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर मंगलवार को एलसीडीसी एवं आईडी सी एफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न। कार्यक्रम में लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन की फिजियोथेरेपी श्रीमती सुधा कुमारी मुख्य रूप उपस्थिति थी। यह प्रशिक्षण सहिया, एएनएम को दिया गया।जिन्हें 15 से 28 तक डोर टू डोर भ्रमण के माध्यम से कुष्ठ रोगियों की तलाश करना है, और शरीर मे दाग धब्बे दिखने या सूनापन की शिकायत होने पर फौरन ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भेजना उनका लक्ष्य है।वहीं फिजियोथेरेपी श्रीमती सुधा कुमारी ने कहा- कुष्ठ रोग को छुपाने की नही ईलाज कराने की आवश्यकता है।इसलिए अपने आस पास गली मोहल्ले में किसी के शरीर मे दाग जैसे लक्षण दिखाई देने पर हमारे आशा दीदीयों से सम्पर्क करें।या अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाँच कराएं ।

वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम मेंआईडीसीएफ यानी डायरिया कंट्रोल पर भी प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें बताया गया कि 5 जून से 17 जून तक डायरिया उन्मुलन कार्यक्रम के तहत 5 साल से कम उम्र के बच्चे को ओआरएस पिलाने की सलाह दी गई ।मौके पर डॉ. पूजा बंछोड़, बीपीएम पंकज कुमार,मुकेश गिरी,भोतन मार्डी समेत एएनएम,सहिया उपस्थित थे।

बोलेरो गाड़ी और विपरीत दिशा से जा रहे ऑटो टकराए बैठे लोग बाल-बाल बचे

बोलेरो गाड़ी और विपरीत दिशा से जा रहे ऑटो टकराए बैठे लोग बाल-बाल बचे

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल थाना अंतर्गत मुखिया होटल से जाने वाली सड़क पर डैम के पास तीखा मोड़ पर सोमवार को बोलेरो और विपरीत दिशा से जा रहे एक ऑटो की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार मो असरफुल को सिर पर हल्की चोट लगी है. बोलेरो सवार व्यक्ति ने उसे इलाज के लिए चांडिल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया।

जख्मी मो असरफुल आजाद बस्ती का रहने वाला है. सोमवार को वह अपने परिवार के साथ ऑटो से चांडिल डैम घुमने जा रहा था. इस दौरान डैम के नीच पुल पार करने के बाद तीखा मोड़ पर दोनों की सीधी टक्कर हो गई. वाहनों की रफ्तार धीमा रहने के कारण किसी को अधिक चोट नहीं लगी।

विवाहित ने अपने पति वा परिजन द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप।

विवाहित ने अपने पति वा परिजन द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिंदली बस्ती में रहनेवाली एक विवाहिता सोमवार को अपने एक साल के बच्चे के साथ थाना पहुंची. विवाहिता ने अपने पति व उनके परिजनों द्वारा प्रताड़ना किए जाने की शिकायत थाना प्रभारी राजन कुमार से की. उसने थानेदार को अपनी दुखभरी दास्तां सुनाते हुए बताया कि उसका नाम मनीषा कुमारी है, वो दिल्ली की रहने वाली है. नवंबर 2020 में उसकी शादी गया बिहार निवासी अंकित कुमार (रेल चालक) से हुआ था. अब उनका एक बच्चा (बेटा) भी है. वो लोग पहले विशाखापत्तनम में रहते थे, पति म्युच्युअल ट्रांसफर कराकर टाटानगर आ गए हैं.मनीषा ने बताया की यहां उनके कुछ परिजन रहते हैं जिनके साथ मिलकर पति मुझे प्रताड़ित करने लगे हैं. मनीषा ने बताया कि गाली गलौज और मारपीट आम बात हो गई है।

इस बात से तंग आकर वह थाना पहुंची है. थानेदार ने तत्काल फोन कर उसके पति अंकित कुमार को थाना बुलाया और जमकर फटकार लगाई. साथ ही दोबारा शिकायत मिलने पर जेल भेज देने की चेतावनी देकर दोनों को वापस भेजा है.

देश के विभाजन में शहीद हुए पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए महायज्ञ 14 से शुरू होगी।

देश के विभाजन में शहीद हुए पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए महायज्ञ 14 से शुरू होगी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: देश के विभाजन में शहीद हुए पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तीन दिवसीय भागीरथ वंशी  शहीद आत्मा शांति महायज्ञ का आयोजन खरकई तट पर स्थित जय प्रकाश उद्यान में 14 से 16 जून तकआयोजित होगी।

अध्यक्ष ने बताया कि यह अनोखा यज्ञ है जो राजा भगीरथ और भगवान परशुराम के बाद इस पृथ्वी पर हो रहा है. जिन्होंने राजा शान्तनु के पुत्रों की आत्मा की शांति के लिए किया था. दूसरा यज्ञ भगवान परशुराम ने आत्मा की शांति के लिए किए थे. अब तीसरी बार देश विभाजन के समय तकरीबन शहीद हुए करीब 20 लाख लोगों की आत्मा की शांति के लिये शान्ति यज्ञ का आयोजन हो रहा है. 14 जून को सुबह साढ़े 7बजे झंडोत्तोलन होगा. 8 बजे 501 महिलाओं के द्वारा चित्रकूट घाट के लिए कलश यात्रा के लिए निकलेगी.वहीं।

संध्या चार बजे से चित्रकूट धाम से पधारे श्रीश्री 108 स्वामी सीताराम शरण महाराज का गीता महाग्रंथ का प्रवचन होगा. 15 जून को प्रातः आठ बजे से हवन यज्ञ, तर्पण और संध्या चार बजे से प्रवचन जबकि 16 जून को सुबह नौ बजे से गीता पाठ, सिख समुदाय के लोग अंतिम अरदास करेंगे और अंत में गायत्री परिवार की ओर से हवन के साथ महायज्ञ का समापन होगा और दोपहर एक बजे से महाप्रसाद का वितरण होगा. शाम में अंतिम प्रवचन के साथ महायज्ञ का समापन होगा. इस यज्ञ का संदेश होगा कि देश में कभी सामुहिक नरसंहार नहीं होगा. देश विभाजन के 76 वर्ष बाद जमशेदपुर के प्रबुद्ध जनों ने यह महायज्ञ का अनुष्ठान करने का निर्णय लिया है।

प्रेसवार्ता में संरक्षक हरि बल्लभ सिंह आरसी, अध्यक्ष रामेश कुमार, एके श्रीवास्तव, शिवपूजन सिंह, मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, कन्हैया दुबे, सतीश सिंह, अनिता सिंह, दिनेश सिंह, डीडी त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह, रघुनाथ प्रसाद, उमाशंकर तिवारी, सुधीर सिंह, ब्रिजेश कुमार राय, गायत्री परिवार की डालिया भट्टाचार्य आदि में शामिल थे।

विद्युत एसडीओ द्वारा मीटर रीडिंग की समीक्षा करने और मीटर दोबारा चेक करने के आदेश।

विद्युत एसडीओ द्वारा मीटर रीडिंग की समीक्षा करने और मीटर दोबारा चेक करने के आदेश।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: बिजली की खपत और मीटर रीडिंग में असमानता को देखते हुए विद्युत जीएम श्रवण कुमार ने सभी विद्युत एसडीओ को ऊर्जा मित्रों द्वारा किए गए मीटर रीडिंग की समीक्षा करने और मीटर दोबारा चेक करने के आदेश जारी किया है।

जीएम ने खास तौर पर कमर्शियल उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग करने के आदेश दिया है. इसी के मद्देनजर सोमवार को आदित्यपुर सब डिवीजन 1 के एसडीओ संजय महतो, बिजली मिस्त्री सुरेश कुमार, चंदन कुमार और नीरज के साथ आदित्यपुर के कमर्शियल उपभोक्ताओं के यहां जाकर मीटर की दोबारा मीटर चेकिंग की गई.संजय महतो ने कहा कि वे मीटर की दुबारा चेकिंग रीडिंग कर कुछ दिन पहले ऊर्जा मित्रों के द्वारा किए गए रीडिंग कार्यों की मिलान करेंगे।

उन्होंने बताया कि कुछ ऊर्जा मित्रों के कार्यों पर विभाग को संदेह है जिनके कार्यों की दोबारा मीटर रीडिंग की समीक्षा से खुलासा सम्भव होगा।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free