सरायकेला: सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत Everyday sunshine play school ग्वालापाड़ा में 26 जनवरी बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाकर सबको मनमोहित किया
गणतंत्र दिवस के साथ ही स्कूल परिसर में सरस्वती पूजा भी की गई
सरस्वती पूजा के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहने हुए दिखाई दिए पूजा के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों में काफी खुशी दिखाई दी
सरायकेला: सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय परिसर में 26 जनवरी बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस
मुख्य अतिथि के रूपमें शामिल हुए समाजसेवीध्रुव प्रसाद सिंह
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन कर बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर देश के तिरंगे झंडे को संबोधित किया
विद्यालय के अध्यक्षलोकनाथ केद्वारा झंडोत्तोलनकिया गया
74 वे गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी राष्ट्रगान गाकर देश के तिरंगे झंडे को संबोधित किया साथ ही बच्चों को गणतंत्रता दिवस के बारे में काफी सारी बातें हैं समझाएं
इस अवसर पर बच्चों ने परेड कर तरह-तरह के कलाएं प्रदर्शित की
झंडोत्तोलन कार्यक्रम के उपरांत स्कूल परिसर में सरस्वती पूजा की गई
सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी बच्चों ने माता सरस्वती से अच्छे ज्ञान विद्या सही मार्ग पर चलने का आशीर्वाद मांगा
74 वें गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा के अवसर पर विद्यालय के संचालक लाखी पती महतो, शिवाजी माहतो,विर सिंह,सावन बेहरा, रविंद्र प्रसाद, एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए
सरायकेला: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के सौजन्य से सरायकेला- खरसावां जिला स्तरीय सहाय खेल योजना 28 जनवरी से 30 जनवरी तक खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे ।
उक्त जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि पहले यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में निर्धारित था परंतु मुख्यमंत्री के जोहार यात्रा के कारण उपायुक्त के निर्देशानुसार स्थान में परिवर्तन किया गया है।
खेल के माध्यम से युवाओं के सपनों को उड़ान देने के उद्देश्य से आयोजित इस संशोधित कार्यक्रम के तहत 28 जनवरी को जिले के सभी 9 प्रखंडों के मध्य बालक एवं बालिका वर्ग के फुटबॉल प्रतिस्पर्धा की शुरुआत अर्जुना स्टेडियम खरसावां में होगी।
29 को वॉलीबॉल एवं 30 को हॉकी एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों की चयनित टीमों के मध्य फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल के साथ-साथ एथलेटिक्स के 100 , 200 , 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी ।
इस प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष के बालक- बालिका भाग लेंगे।
इस बीच इसके लिए तैयारी आरंभ कर दी गई है। अर्जुना स्टेडियम को भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिला खेल पदाधिकारी ने सभी टीमों से निर्धारित सुबह 9:00 बजे स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।
सरायकेला: आपको बता दें कि बार-बार सूचित करने के उपरांत भी चिन्हित विद्यालयों का यू डाइस अभी तक फ्रीज नहीं किया गया है जो एक चिंतनीय विषय है
स्कूलों द्वारा यू डाइस अभी तक फ्री नहीं किए जाने के कारण विद्यालय के बहुत सारे कामों में बाधा उत्पन्न हो रही हैं
प्रखंड शिक्षा प्रसार सराय किला द्वारा विद्यालय को सूचित करते हुए कहा गया है कि बार बार सूचित करने के उपरांत भी सूची में अंकित विद्यालयों का यू डाइस अभी तक फ्रिज नहीं किया गया जो एक चिंतनीय विषय है जिसके कारण विद्यालय के बहुत सारे कामों में बाधा उत्पन्न हो रही है ऐसा लगता है कि विद्यालय वर्तमान में संचालित नहीं है
प्रखंड शिक्षा प्रसार द्वारा चिन्हित विद्यालयों को एस.डी.एम.आई.एस डाटा अपलोड करके फ्रीज करने के लिय 24 घंटे का समय दिया गया हैै और साथ ही अक्षरी कार्यालय को लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है
उक्त विषय पर कहा गया है कि अगर चिन्हित विद्यालय द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो विद्यालय को बंद समझकर कर यु डाइस कोड बंद करने के लिए उच्चाधिकारी को सूचित कर दिया जाएगा
चाईबासा : चाईबासा बुधवार को मुफस्सिल थाना अंतर्गत अंजदबेड़ा गांव से जोजोहातु के बिच में नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट किया गया विस्फोट में सीआरपीएफ का एक सब इंस्पेक्टर इंसार अली घायल हो गया
एक सीआरपीएफ का सब इंस्पेक्टर इंसार अली घायल हो गए ।बीते 15 दिन के अंदर सुरक्षाबलों का यह 11 जवान है जो नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईआईटी के चपेट में आने से घायल हुआ है। मुफस्सिल और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने चप्पे-चप्पे पर आईडी बम लगा रखा है । बुधवार को सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था इसी दौरान अंजदबेड़ा गांव के पास जंगल में आईडी की चपेट में आने से यह जवान घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची भेज दिया गया है। जवान की हालत स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा आशुतोष शेखर ने कहा कि
मुफस्सिल और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने चप्पे-चप्पे पर आईडी बम लगा रखा है । बुधवार को सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था इसी दौरान अंजदबेड़ा गांव के पास जंगल में आईडी की चपेट में आने से यह जवान घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची भेज दिया गया है। जवान की हालत स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा आशुतोष शेखर ने कहा कि
कोल्हान क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बड़ी संख्या में उपस्थित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्राप्त सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 , 203 बटालियन , झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 , 174 , 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रातः लगभग 8 बजे मुफसिल थानान्तर्गत ग्राम जोजोहातु से अंजदबेड़ा के बीच सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा एक आईईडी का विस्फोट किया गया।
जिसके चपेट में आने से सीआरपीएफ 197 बटालियन के एसआई इंसार अली आईईडी विस्फोट से जख्मी हुए है तथा सर्च अभियान के दौरान उसी क्षेत्र में एक अन्य जिन्दा पाईप बम बरामद किया गया है। जिसे सुरक्षा बलों एवं बम निरोधक दस्ता के सहायता से सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया है। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रॉची एवं सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी पदाधिकारी को उच्चत्तर ईलाज के लिए रॉची ले जाया गया। जख्मी पदाधिकारी की स्थिति स्थिर है। जबकि नक्सलियों के विरोध पूरे क्षेत्र में सघन अभियान सुरक्षा बलों की और से चलाया जा रहा है। जख्मी पदाधिकारी इंसार अली की स्थिति स्थिर है।
आवसीय परिसर, शौचालय, किचन इत्यादि का लिया जायजा लिया गया एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के दिए निदेश
सरायकेला: श्री के. निवासन सचिव कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार ने आज सरायकेला प्रखंड स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय संजय का औचक निरिक्षण किया।
निरिक्षण क्रम मे उन्होंने विद्यालय परिसर, शौचालय, किचन समेत विभिन्न बिन्दुओ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चो के लिए बनाए जा रहे नास्ते, भोजन इत्यादि का जायजा ले सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को बच्चो को सप्ताहिक रूट चार्ट के अनुसार भोजन मिले सुनिश्चित करने तथा आवसीय परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निदेश दिए।
मौक़े पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुरईबुरु, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन एवं अन्य उपस्थित रहे।
सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने 24 जनवरी मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की खतीयानि जोहार यात्रा अंतर्गत आगामी दिनांक 30-31 जनवरी को संभावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा किया।
बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकास, पुलिस उपाधिक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला श्री हरविंद्र कुमार, परियोजना निदेशक आई टि डी ए श्री संदीप कुमार दौराइबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, उनके ठहराव, विभिन्न योजनाओं के स्थल निरीक्षण, जनसभा समेत विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए की आवश्यक दिशा निदेश दिए। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को ससमय पूर्ण करने के निदेश दिए।
उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को ससमय रिपोर्ट कार्यालय मे उपलब्ध कराने के निदेश दिए।
विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरितकार्यवाही सुनिश्चित करे पदाधिकारी- उपायुक्त
उपायुक्त ने की जिलेवासियों से अपील कहा जनता दरबार मे पहुंच अपनी समस्याओं से प्रशासन को कराए अवगत, नियमसंगत होंगे निष्पादन
जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आज सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 60-70 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए। क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। बताते चलें कि कई मामलों के ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ वहीं कई मामलों त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, विद्युत आपूर्ति सम्बन्धित मामले, कल्याण विभाग, भू अर्जन कार्यालय समेत अन्य मामले आए। इस दौरान उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को विभिन्न माध्यम जैसे- शोसल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर उक्त मामलो के निष्पादन करने के निदेश दिए।
उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम समाहरणालय परिसर मे प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित की जाती है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बेहिचक अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, प्रशासन नियम संगत उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि न्यायालय संबंधित मामलों के लिए जनता दरबार में ना आए क्योंकि न्यायालय संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर ही निर्णय लिया जाता है ताकि उचित निर्णय लिया जा सके।
चाईबासा: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार 24 जनवरी को चाईबासा में पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में संचालित विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
◆ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उच्च स्तरीय बैठक में पश्चिमी सिंहभूम तथा सिमडेगा जिले में संचालित विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं और विधि व्यवस्था की समीक्षा की
◆ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- आप अपनी जिम्मेदारियों को चुनौती के रूप में स्वीकार कर कार्य करें, तभी बेहतर नतीजे मिलेंगे
◆ मुख्यमंत्री ने कहा- नक्सल प्रभावित इलाकों में नौजवानों को भटकाव से रोकने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने की विशेष पहल हो
◆ मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इलाकों में बेहतर पुलिसिंग और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
● ग्रामीणों के साथ मिल- बैठकर कार्य करें अधिकारी
● आदिवासी- दलित बहुल राज्य में गरीब, वंचित और जरूरतमंदों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है सरकार
● सहाय योजना के तहत खेल गतिविधियों को दिया जा रहा बढ़ावा
राज्य के हर जिले में कम से कम 10 से 15 हज़ार कर्मी हैं। आप चाहे किसी भी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी हो, राज्य सरकार के अंग के रूप में कार्य कर रहे हैं । आप पढ़े लिखे हैं। आप में दक्षता की कोई कमी नहीं है। झारखंड के भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से भी भलीभांति वाकिफ हैं। अगर आप अपनी जिम्मेदारियों को चुनौती के रूप में स्वीकार कर कार्य करेंगे तो निश्चित तौर पर बेहतर नतीजे आएंगे और यह इस राज्य के विकास और यहां के निवासियों के हित में होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज चाईबासा में पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में संचालित विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
समाज के कमजोर, वंचित, गरीब और जरूरतमंद को आगे बढ़ा रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी और दलित बहुल राज्य है। इनके साथ यहां के किसानों, मजदूरों, दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं, नौजवानों समेत कमजोर और वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस सिलसिले में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, तभी हम अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को हासिल कर सकेंगे।
योजनाओं को लेकर कन्फ्यूजन ना हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत और प्रखंड से लेकर मुख्यालय स्तर तक में कई योजनाओं को लेकर कई बार कन्फ्यूजन की स्थिति बन जाती है। अगर इस प्रकार के कन्फ्यूजन पैदा होते हैं तो उसका समाधान भी है। अगर किसी को किसी योजना को लेकर किसी तरह का संशय हो तो वह अपने वरीय अधिकारी या विभाग को इसकी जानकारी दें। सरकार की कोशिश है कि हर योजना का क्रियान्वयन धरातल पर बेहतर तरीके से हो।
पद से अलग हटकर थोड़ा ज्यादा मेहनत करने की है जरूर है
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खनिज समेत तमाम संसाधन मौजूद है, जो इस राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकता है। फिर भी झारखंड देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि झारखंड के चरित्र को देखते हुए आपको अपने पद से थोड़ा अलग हटकर लोगों के साथ मिल बैठकर कार्य करने की जरूरत है। इस राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए थोड़ा ज्यादा मेहनत करें, तभी हम अपनी सकारात्मक सोच को यथार्थ में परिवर्तित कर सकते हैं।
बैंकों का नहीं मिल रहा अपेक्षित सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए बैंकों का सहयोग काफी मायने रखता है। लेकिन, यहां बैंक सरकार को आशा अनुरूप सहयोग नहीं कर रहे हैं। कई योजनाओं में सरकार खुद गारंटर है, फिर भी यहां के लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों और कार्यों को गति देना होगा । इसके लिए सरकार अपने स्तर पर हर संसाधन उपलब्ध कराएगी।
दोनों जिले नक्सल प्रभावित है, विकास को तेज करने की ज्यादा जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में नक्सल गतिविधियां थोड़ी ज्यादा है। ऐसे में यहां विकास को और तेज करने की जरूरत है। नौजवानों को रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने में अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं, ताकि वे भटकाव रास्ते पर ना जाएं। इसके साथ इन इलाकों में बेहतर पुलिसिंग और स्वास्थ सुविधाओं और मजबूत करें। कई बार मरीजों को चारपाई या किसी अन्य तरीके से घंटों पैदल चलकर अस्पताल ले जाने की खबरें सुनने को मिलती है। यह काफी चिंता की बात है। ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसका अधिकारी पूरा ख्याल रखें।
खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल गतिविधियों को सरकार बढ़ावा दे रही है विशेषकर नक्सल प्रभावित इलाकों में सहाय योजना के तहत खेल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं पिछले दिनों पंचायत स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 80 हजार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई । इसके साथ इन खिलाड़ियों को सरकार की ओर से 80 हज़ार किट्स भी बांटे गए।
अधिकारियों को मिले कई निर्देश
●सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्ध योजना के लागू होने से पहले जिन बच्चियों ने स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी है, उनका डाटा एकत्रित उन्हें इस योजना से जोड़ने की पहल करें।
●28 फरवरी तक सभी निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ सुनिश्चित करें इसके लिए पंचायत स्तर पर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर सत्यापन की व्यवस्था हो।
●15 फरवरी 2023 तक 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी योग्य पात्रों को पेंशन योजना का लाभ सुनिश्चित करें और इसका डेटा सरकारी वेबसाइट पर अपलोड हो।
●बच्चों का बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया 31 जनवरी 2023 तक पूरी कर ली जाए, ताकि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना की राशि डाली जा सके ।
●मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुक सरकार से मिली राशि का सदुपयोग कर रहे हैं या नहीं, इसकी भी जानकारी और निगरानी की जाए।
●मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस का सृजन कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
● सुदूरवर्ती गांवों में विकास को लेकर एक्शन प्लान बनाएं। लोगों को सरकार के योजनाओं का जानकारी मिले और योजनाओं से जुड़कर इसका लाभ उठा सकें।
●मुख्यमंत्री पशुधन योजना के प्राप्त आवेदनों में लक्षित लाभुकों के बीच राशि उपलब्ध कराने के बाद के आवेदनों को वेटिंग लिस्ट में रखकर उन्हें भी आपूर्ति करें जिससे उन्हें पुनः आवेदन न करना पड़े। इसके साथ साथ समुदाय स्तर पर पशुओं को आवंटित करें।
●किसान पाठशाला सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है इसके क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए ।
● सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समय-समय पर बैठक करें और लोगों की समस्याओं का निराकरण करें
● मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर लगाम कसी जाए घटना में लिप्त तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
इन योजनाओं की हुई समीक्षा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मनरेगा अन्तर्गत मानव दिवस सृजन, राजस्व न्यायालय, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार, जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं एवं जिलों के विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मंत्री सत्यानंद भोक्ता,मंत्री बादल, माननीया मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, मझगांव विधायक निरल पूर्ति,चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगारी, सिमडेगा विधायक भूषण बारा, विधायक सरायकेला दशरथ गहराई, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का,डी.जी.पी नीरज सिन्हा, सचिव विनय चौबे, सचिव अबू बकर सिद्दीकी, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव श्री कृपानंद झा, सचिव श्री प्रशांत कुमार, सचिव के श्रीनिवासन, आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रवीण कुमार टोप्पो, आयुक्त कोल्हान मनोज कुमार, डी.आई.जी दक्षिणी छोटानागपुर श्री अनीश गुप्ता, डी.आई.जी. कोल्हान अजय लिंडा, उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम आशुतोष शेखर, उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती आर रॉनीटा, पुलिस अधीक्षक सिमडेगा श्री सौरभ, सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सरायकेला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक अपराधी वाहन चेकिंग के दौरान कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया
सरायकेला: मंगलवार 23 जनवरी को पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुए इसमें के सराय किला थाना कांड संख्या 79/2022 दिनांक 22/06/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त कार्य एवं उसके सहयोगी लोग किसी घटना को अंजाम देने हेतु सराय किला आने वाले हैं इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सरायकेला थाना प्रभारी पु०अ०नि० नीतीश कुमार,पु०अ०नि० नितेश कुमार प्रसाद एवं सशस्त्र बल के साथ बैटरी बॉर्डर पहुंचे तथा चेक नाका लगाकर एंट्री क्राइम चेकिंग लगाएं अभियान चलाया गया
एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान ही करीब 2:00 बजे कंट्रा की ओर से आ रहे काले रंग के अपाचे मोटरसाइकिल जिसमें की नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था उस मोटरसाइकिल पर 2 लोग सवार थे
जिसे सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया परंतु दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे जिसके साथ एक सशस्त्र बल पकड़ने के लिए दौड़े एवं चलती गाड़ी के पीछे मोटरसाइकिल में बैठे व्यक्ति के पीछे से पकड़ लिया जिससे पीछे बैठे व्यक्ति गिर गया तथा मोटरसाइकिल चलाने वाले व्यक्ति ने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से चला कर
पकड़े हुए व्यक्ति ने अपना नाम संजय सरकार उम्र 38 वर्ष पिता स्वर्गीय हराधन सरकार पता:- मांझी टोला बैंक कॉलोनी आदित्यपुर थाना क्षेत्र जिला सरायकेला का रहने वाला बताया है एवं भागे हुए मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति के बारे में पूछने पर बताया कि उस व्यक्ति का नाम कादिर मोमिन पिता जमाहित मोमिन पता:- सिंदूरपुर थाना निमडीह जिला सरायकेला खरसावां का रहने वाला है
पकड़ाई हुए व्यक्ति संजय सरकार के पास से एक देशी कट्टा जिसमें जिंदा कारतूस को बरामद किया गया संजय सरकार सराय किला थाना कांड संख्या 79/2022 दिनांक 22/06/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त कादिर मोमिन का सहयोगी है एवं घटना के दिन यह भी घटनास्थल पर उस दिन मौजूद था संजय सरकार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ है जिसके आधार पर सरायकेला थाना कांड संख्या 11/2023 दिनांक 23/01/2023 धारा 25 ( 1-B )(a)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है
इस छापेमारी अभियान में पु०अ०नि० नीतीश कुमार थाना प्रभारी सराय किला,पु०अ०नि० नितेश कुमार प्रसाद पु०अ०नि० रामदेव दास एवं सशस्त्र बल सरायकेला थाना मौजूद रहे
सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा- चौका मार्ग स्थित लखना सिंह घाटी के पास जंगल से एक महिला का शव मंगलवार सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
बता दे कांड्रा लखना सिंह घाटी के पास स्थित जंगल मे पेड़ से लटके महिला के शव को सुबह-सुबह सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने सबसे पहले पेड़ से लटके शव को देखा. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैली गयी.
वही घटना की जानकारी फौरन स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है.
इधर शव की पहचान की जा रही है. इधर बताया जा रहा है कि मातकडीह से एक महिला विगत 1 माह पूर्व लापता थी. जिसके बाद परिजनों को भी पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए बुलाया गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं.
सरायकेला: अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार को सम्मानित किया जाएगा,, 19 जनवरी 2023 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड के अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के अवसर पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले राज्य के विभिन्न जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है
आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिले के 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार को सम्मानित किया जाएगा उन्हें 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा