डालसा द्वारा गुरुनानक स्कूल साकची में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित , बच्चे कानून से हुए रूवरू ।

डालसा द्वारा गुरुनानक स्कूल साकची में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित , बच्चे कानून से हुए रूवरू ।

जमशेदपुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित गुरु नानक स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच निःशुल्क कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया ।

इस शिविर में डालसा के पैनल लॉयर लक्ष्मी बिरुआ , पीएलवी में सुनीता कुमारी, नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय, सुनीता झा , जोबरानी बास्के , प्रसीस मरांडी , ज्योत्सना गोप , स्कूल की प्राचार्या मधुबाला, संस्कृत शिक्षिका आशा चौबे सहित अन्य उपस्थित रहे । इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विभिन्न तरह के कानूनो से रु व रु कराया गया । इस दौरान उन्हें डालसा के कार्य व उद्देश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों के बीच बाल श्रम, बाल विवाह, चाईल्ड ट्रैफिकिंग, चाईल्ड प्रोटेक्शन, पॉक्सो एक्ट आदि कानूनों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया गया । इसके साथ ही किसी भी तरह के समस्याओं के निदान के लिए डालसा कार्यालय में निसंकोच संपर्क करने को कहा गया । कार्यक्रम के अंत में 10 मिनट का प्रश्नोत्तर सेशन में बच्चों का संतोषजनक फीडबैक रहा । जागरूकता शिविर में सभी बच्चे अनुशासित ढंग से इसका लाभ उठाया ।

मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर उमेश कुमार ठाकुर  ने दिया योगदान।

मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर उमेश कुमार ठाकुर  ने दिया योगदान।

जमशेदपुर/मुसाबनी

मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर उमेश कुमार ठाकुर  ने दिया योगदान। संवाद सूत्र, मुसाबनी। मुसाबनी सर्किल के नए इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर कार्यलय मुसाबनी में अपना योगदान दिया। वे इससे पूर्व जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना में थाना प्रभारी थे। इन्हें कई जिला में कार्य करने का अनुभव है।

योगदान देने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकता में कहा की आगामी दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व त्यौहार में विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखना और अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस रहेगा। कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को पाटते हुए बेहतर संबंध स्थापित करने का वे प्रयास करेंगे। ताकि जनता कोई भी समस्या होने पर निः संकोच थाना पहुंचकर अपने समस्या रख सके। योगदान देने के मौके पर मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह, डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव, इंस्पेक्टर कार्यालय पर रीडर सुनील कुमार अजीत कुमार सिंह आदि ने नए इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर का गर्म जोशी से स्वागत किया। इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने मुसाबनी डुमरिया एवं गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी थाना प्रभारी से प्राप्त किया।  

13 सितंबर को आयोजित होगा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम: रामानंद

13 सितंबर को आयोजित होगा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम: रामानंद

लखीसराय/बिहार

13 सितंबर को सूर्यगढ़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उपरोक्त बातें जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नियमित रूप से अपने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

इस दौरान वे उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों एवं योजनाओं से भी आम लोगों को अवगत करवाते हैं।
जिला जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष रामानंद मंडल के अनुसार 13 सितंबर को 2025 को केंदीय मंत्री भारत सरकार सह सांसद मुंगेर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू सूर्यगढ़ा प्रखंड में एकदिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस दौरान वे पवय ,पोखरामा ,धनौरी
,शोभनी, लक्ष्मीपुर , अमरपुर एवं जगदीशपुर गांव में जनता -जनार्दन से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने NDA के सभी साथियों,नेताओं से आग्रह किया है कि अपने-अपने निकटतम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित किया गया पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित किया गया पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

लखीसराय/बिहार

168- लखीसराय विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के हलसी प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय कैन्दी सिंहपुर, विद्यालय परिसर नंदलाल बोस कला दीर्घा मे पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विदित हो कि मतदाता SVEEP कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य मतदाता के बीच जागरूकता फैलाना और भारत मे मतदान प्रतिशत को बढ़ाबा देना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रम है।

यह एक बृहद कार्यक्रम है, जो विभिन्न प्रकार के गतिविधि नुक्कड़ नाटक ,पेंटिंग, प्रतिक चिन्ह, स्लोगन, गीत- संगीत फिल्म इत्यादि के माध्यम से नागरिक मतदाता को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करता है, ताकि मतदान के प्रति उनकी जागरूकता बढ़े।

कार्यक्रम मे विद्यालय के 30 बच्चों ने अपनी सुंदर चित्र रचना के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाने का कार्य किया।
कार्यक्रम जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी, सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई. सी.डी .एस के वंदना पांडेय के दिशानिर्देश पर जिले के सभी विद्यालय महाविधालयों मे चलाया जा रहा है।

विद्यालय स्तर पर यह कार्यक्रम विद्यालय के कला शिक्षक एवं स्वीप समन्वयक रणवीर कुमार के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया जिसमे विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

टॉल रोड कांड्रा एवं सिनी में जागरूकता सह विशेष अभियान चलाया गया।

टॉल रोड कांड्रा एवं सिनी में जागरूकता सह विशेष अभियान चलाया गया।

सरायकेला-खरसावाँजिला परिवहन पदाधिकारी, श्री गिरिजा शंकर महतो द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से टॉल रोड कांडरा एवं सिनी में जागरूकता सह विशेष अभियान चलाया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिजा शंकर महतो द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से टॉल रोड कांड्रा एवं सिनी में जागरूकता सह विशेष अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल प्रशासन का दायित्व नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।

विशेष अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया। साथ ही दोपहिया वाहन चालक एवं सह-यात्री दोनों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई।

इसके अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ऑटो चालकों को सभी आवश्यक वैध कागजात जैसे परमिट, बीमा, चालक अनुज्ञप्ति के साथ ही परिचालन करने तथा विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह द्वारा।  एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह द्वारा।  एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह द्वारा सनमत संस्था द्वारा संचालित एवं समाज कल्याण विभाग से पोषित कल्याण अस्पताल, कुचाई में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ज्ञात हो कि विगत तीन वर्षों से कल्याण अस्पताल, कुचाई में एम्बुलेंस का संचालन बाधित था, जिसे उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर पुनः प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि नेत्र, दंत एवं एनसीडी क्लीनिक हेतु आवश्यक सुविधाएँ शीघ्र उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्राप्त हो सकें। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाएँ।

इस अवसर पर सनमत संस्था के पदाधिकारी तथा कल्याण अस्पताल के प्रबंधक उपस्थित थे।

जुगसलाई में संपत्ति से बेदखल करने की साजिश का मामला आया सामने।

जुगसलाई में संपत्ति से बेदखल करने की साजिश का मामला आया सामने।

जमशेदपुर/जुगसलाई

जुगसलाई के एम ई स्कूल रोड निवासी मालती देवी पति संजय प्रसाद नामक महिला द्वारा अपनी सगी बहन अनीता देवी पति वीरेंद्र कुमार साहू बाबाकुटी ,बागबेड़ा जमशेदपुर को पिता की संपत्ति से बेदखल करने की साजिश कर रही है तथा वह पैतृक संपत्ति स्वरूप में नक्शा विचलन कर बिना नक्शा पास के इमारत बनाने का काम कर रही है जो कि गैरकानूनी है।

साथ ही अपनी सगी बहन से बिना अनपति प्रमाण पत्र के भवन निर्माण करवा रही है जिसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर को दिया गया। साथ ही जुगसलाई नगर परिषद और जुगसलाई थाना को भी इसकी सूचना दी गई पर मालती देवी त्वरित रूप से भवन का निर्माण करा रही है इन पर अविलंब करवाई की जानी चाहिए।

मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

मुसाबनी

मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रकृति का पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने करम पेड़ के समक्ष पूजा अर्चना किया गया।नायके रामो हांसदा,कृष्णा बास्के,गजिया मुर्मू,साहिल मुर्मू मुनी राम मुर्मू,बिजय सोरेन आदि द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया । कॉलेज की अधिकतर छात्र छात्राएं पारंपरिक परिधान धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे थे ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सोमेश सोरेन ने शिरकत कर पारंपरिक रीति रवाज से विधि पूर्वक पूजा अर्चना क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि करमा पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासियों के लिए करमा पर्व का काफी महत्व है। आदिवासी समाज शुरू से ही प्रकृति के पुजारी रहे है । करमा महोत्सव मना कर झारखंड की परंपरा को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आप सबों का सहयोग एवं आशीर्वाद से उनके हर अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

उन्होंने मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि को धरातल पर उतारने की भी बात कही।कॉलेज प्रबंधन द्वारा सोमेश सोरण सहित अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं ढोल नगाड़े बजाते व करम नृत्य करते नज़र आये।लोगों ने माथा टेक कर प्रकृति देवता को नमन किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओ के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

करमा महोत्सव के मौके पर प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, ए दुबे, संतोष दास, संथाली विभाग के प्रोफेसर गोविंदा बास्के, कालीपद गोराई, जगदीश भगत, काजल डॉन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम,संजीवन पातर, विक्रम टुडू, सुभाष पातर, प्रियनाथ बास्के, गणेश टुडू, पालू मांझी समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से नंजोत कौर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से नंजोत कौर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सरायकेला/आदित्यपुर

( नंजोत कौर )

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा की बहन ( नंजोत कौर ) जो की एक वकील थी उनकी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। जिस पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के समस्त परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कि एवं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आदित्यपुर

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा की बहन ( नंजोत कौर ) जो की एक वकील थी उनकी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। जिस पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के समस्त परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कि एवं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा।

पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा पूरा आदित्यपुर क्षेत्र।

विघ्नहर्ता श्री गणेश के जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा आदित्यपुर नगर

पूरे भारत में इस वक्त विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा की धूम मची हुई है। यह त्योहार आमतौर पर 10 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत गणेश की मिट्टी की मूर्तियों को घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित करने से होती है। इन मूर्तियों को विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावट से सजाया जाता है।

इन 10 दिनों के दौरान, भक्त पूजा करते हैं और भगवान गणेश को मोदक (एक प्रकार का मीठा पकवान जिसे भगवान गणेश को बहुत पसंद है), लड्डू और अन्य व्यंजन चढ़ाते हैं। गणेश जी के मंत्रों का जाप किया जाता है और भजन गाए जाते हैं।

ठीक इसी तरह सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी के एसडीएस टावर में पूरे फ्लैट वासियों ने मिलकर विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया।

पूजा में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सम्मिलित हुए और पंडित के मंत्रों के साथ एवं विधि विधान के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना किए।

उक्त गणेश जी की पूजा में पूरे फ्लैट वैसी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र वासियों ने मिलकर भाग लिया एवं पूजा संपन्न होने के पश्चात सभी लोगों के बीच भोग का वितरण भी किया गया एवं सभी लोगों ने अपने परिवार की सुख शांति की कामना की।

    

झारखण्ड उत्पाद नियमावली 2025 के अंतर्गत जिले की 56 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी ढंग से संपन्न

झारखण्ड उत्पाद नियमावली 2025 के अंतर्गत जिले की 56 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी ढंग से संपन्न

सरायकेला

समाहरणालय सभागार में झारखण्ड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2025 के अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले की कुल 56 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह, अधीक्षक उत्पाद सरायकेला-खरसावां श्री सौरभ तिवारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री रितुराज प्रियदर्शी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिभागी आवेदक उपस्थित थे।

जिले की कुल 56 दुकानों को 25 समूहों में विभाजित किया गया था, जिनका न्यूनतम प्रत्याभूत राजस्व ₹162.80 करोड़ निर्धारित है। प्रक्रिया की शुरुआत उन तीन दुकानों से की गई, जिनके लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इन दुकानों की लॉटरी का प्रदर्शन डेमो के रूप में किया गया। तत्पश्चात सभी आवेदकों की उपस्थिति में शेष दुकानों की बंदोबस्ती ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गई।

प्रत्येक दुकान हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता घोषित किए गए। यदि प्रथम विजेता निर्धारित राशि जमा करने में असफल रहता है, तो क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय विजेता को अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस प्रक्रिया में कुल 56 दुकानों के लिए 292 आवेदकों ने भाग लिया तथा आवेदन शुल्क के रूप में सरकार को ₹96,55,940.00 (छियानवे लाख पंचपन हजार नौ सौ चालीस रुपये मात्र) का राजस्व प्राप्त हुआ।

यह बंदोबस्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष रही, जिसमें ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिभागी आवेदकों की उपस्थिति में संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started