अवैध बालू खनन के खिलाफ गम्हरिया थाना एवं अंचल अधिकारी आए एक्शन में।

अवैध बालू खनन का के खिलाफ गम्हरिया थाना एवं अंचल अधिकारी आए एक्शन में।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अवैध बालू खनन से लाखों रूपए राजसव का नुकसान होता है जिसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और सफलता भी हासिल कर रही है इसी छापेमारी अभियान में मंगलवार की तड़के सुबह गम्हरिया अंचल अधिकारी गिरेंद्र टुडू और गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सामरम नदी घाट पर छापेमारी कर 1000 सीएफटी अवैध बालू जब्त कर ली है. इससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. फिलहाल गम्हरिया थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मामला के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सामरम नदी घाट का है. यहां पर पुलिस ने अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी की है. इस छापेमारी अभियान में गम्हरिया अंचल अधिकारी गिरेन्द्र टूटी और थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने नदी किनारे रखे लगभग 1000 सीएफटी बालू मौके से जब्त कर लिया है. हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही बालू माफिया मौके से फरार हो गए

यह पूरी जानकारी गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने मीडिया को दी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में किसी भी सूरत में बालू माफिया बक्से नहीं जाएंगे और यह छापेमारी अभियान लगातार चलती रहेगी जब तक की पूरी तरह से अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग जाता।

आदिवासी विकास समिति बास्को नगर की ओर से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई संपन्न।

आदिवासी विकास समिति बास्को नगर की ओर से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई संपन्न।

सरायकेलाआदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

फुटबॉल प्रतियोगिता में दूर दराज से आए दर्शकों एवं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता के आरंभ से लेकर प्रतियोगिता के समापन तक समाजसेवी आशीष पति उपस्थित रहे।

बच्चों के भविष्य के लिए खेल अति महत्वपूर्ण आशीष पति

मनुष्य के जीवन में खेल एक हम हिस्सा रखता हैआशीष पति

मनुष्य को अपने दिनचर्या में खेल को अवश्य शामिल करना चाहिएवरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह

आदिवासी विकास समिति वास्को नगर के बैनर तले दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लेकर अपने हुनर को दर्शकों के बीच दर्शाया, पहले दिन के प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया वहीं दूसरे दिन के खेल में 16 टीमों ने भाग लेकर इस प्रतियोगिता का मान बढ़ाया एवं अपने हुनर को दर्शाते हुए दर्शकों का मन जीत लिया।

इस प्रतिस्पर्धा में कुल 8 टीमों को पुरस्कृत किया गया जिसमें की प्रथम विजेता टीम VIVHAN SPORTING को पुरस्कार स्वरूप 30 हजार के साथ में एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया वहीं दूसरे विजेता टिम SOREN FC SUNGRADIH को पुरस्कार के रूप में 25 हजार प्लस खस्सी तीसरे विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 20 हजार प्लस खस्सी और चौथे स्थान पर पहुंचे विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 15000 प्लस खस्सी वहीं इसके साथ और चार विजेता टीमों को 10-10 हजार की राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

वहीं प्रतिस्पर्धा में उपस्थित आशीष पति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है मनुष्य को अपने दिनचर्या में खेल को अवश्य शामिल करना चाहिए अपने दिनचर्या में खेल को शामिल करने से हम मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल से बच्चे अपना भविष्य लिखते हैं एवं खेल से आगे के भविष्य के रास्ते खुल जाते हैं एवं बच्चे खेल जगत से आगे बढ़ते हुए अपने मुकाम को हासिल करते हैं इसलिए बच्चों को अवश्य ही खेल में हिस्सा लेना चाहिए और अपने अंदर की छुपी हुई हुनर को अवश्य ही दर्शाना चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलना टीम वर्क और निःस्वार्थता के बारे में बहुत कुछ सिखाता है। अपने साथियों का समर्थन करना और एक टीम में काम करना जीवन के सबसे आवश्यक मूल्यों में से एक है। और फुटबॉल उसके लिए एक महान शिक्षक है।

वहीं प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह ने कहा कि खेल खेलने से बच्चों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना और नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मक तरीके से बदलने में मदद मिलती है। यह बच्चों को धैर्य विकसित करने और यह समझने में भी मदद करता है कि उनके शारीरिक कौशल और स्कूल में वे जो करते हैं, दोनों को बेहतर बनाने के लिए बहुत अभ्यास की आवश्यकता हो सकती है।

फुटबॉल खेलने के 15 फायदे आशीष पति

आगे समाजसेवी आशीष पति ने फुटबॉल खेलने के फायदे पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से कहा कि फुटबॉल खेलने के 15 मुख्य फायदे हैं 1.टीम वर्क 2.मांसपेशियों की ताकत 3.एरोबिक क्षमता बढ़ाता है 4.हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है 5.शरीर की चर्बी कम करता है और मांसपेशियों की टोन में सुधार करता है 6.अस्थि शक्ति बढ़ जाती है 7.समन्वय सिखाता है 8.शारीरिक कठोरता 9.मानसिक क्रूरता 10.संज्ञानात्मक मस्तिष्क समारोह को बढ़ाता है 11.आत्मविश्वास बढ़ाएं और चिंता कम करें 12.यह जीने का एक तरीका है 13.अनुशासन की भावना 14.कोई भी और कहीं भी 15.इसके अंत में एक शानदार भविष्य की प्रतीक्षा है।

मुसाबनी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, बेथल होम मेंं हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

मुसाबनी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, बेथल होम मेंं हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

क्रिसमस का पर्व सोमवार को मुसाबनी में हर्षोल्लास केेे साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ । मुसाबनी, सुरदा, गिरिशडांगा सहित विभिन्न चर्चो में क्रिसमस के मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। मुसाबनी स्थित संत बारबरा चर्च, ग्रेस यूनियन चर्च, बेथल होम चर्च मुसाबनी, बेथल होम बेनाशोल आदि चर्च में क्रिसमस के मौके पर आयोजित प्रार्थना सभा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।बेथल होम बेनाशोल में क्रिसमस के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बतौर मुख्यअतिथि मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद,उनकी धर्मपत्नी स्वेता श्री,थाना प्रभारी अंचित कुमार,अंकित कुमार,शिक्षाविद कुन्दन कुमार सिंह, डॉ मिर्जा टुडू,प्रो निराकर साव,किरण सिंह, ज्ञानेश्वर पिल्लई,जितेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बेथल होम के निदेशक लिविंगस्टन जोशेफ व डेबोरा लिविंगस्टन द्वारा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।होम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेथल होम एवं सीडीसी के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया।बेथल होम के निदेशक लिविंगस्टन जोशेफ द्वारा क्रिसमस के मौके पर बेथल होम में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था।

क्रिसमस के मौके पर चर्च से निकलकर लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी, केक बांटकर क्रिसमस की खुशियाँ मनाई गयी।बेेेथल होम के बच्चों नेे क्रिसमस के मौके पर जमकर मौज मस्ती की।सांता क्लॉज बन कर बच्चे ने सभी बच्चों को टॉफी व केक बांटे।गिरजाघरों में यीशु के जन्म को दर्शाती हुई झांकियां भी लगाई गई थीं।बड़ी संख्या में लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया और केक खिलाकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं।

कोल्हान के पीडीएस दुकानदार हक के हड़ताल पर एकजुट: फूलकांत झा

कोल्हान के पीडीएस दुकानदार हक के हड़ताल पर एकजुट: फूलकांत झा

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

खरसावां के पीडीएस दुकानदारों अपनी आठ सूत्री मांगों के लिए आगामी एक जनवरी 2024 से हक की हड़ताल का ऐलान किया है। यह न्यायसंगत है। इसलिए कोल्हान प्रमंडल के समस्त पीडीएस के दुकानदारों का समर्थन सहर्ष है। उक्त बातें रखते हुए कोल्हान प्रमंडल के संयोजक सह जिलाध्यक्ष फूलकांत झा ने खरसावां के पीडी॓एस दुकानदारों को साधुवाद दिया है।

उन्होनें कहा कि दुकानदारों ने जिला व राज्य स्तर पर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपकर सरकार की ध्यानाकृष्ट में कई कसर नहीं छोड़ा है। बावजूद पीडीएस दुकानदार की आठ सूत्री मांगे जस की तस है।ज्ञापन धूल फांक रही है। मांगों को ठंडे बस्ते में रखने से दुकानदारों की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है।इसके चलते हक की हड़ताल में कोल्हान प्रमंडल के समस्त पीडीएस दुकानदार एकजुट हैं। फोटो- फूलकांत झा।

मजदूरों की ताकत को जगाने आया हूं:-पूर्व विधायक अरविंद सिंह

मजदूरों की ताकत को जगाने आया हूं:-पूर्व विधायक अरविंद सिंह

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मजदूरों की ताकत को जगाने आया हूं. आप खड़ा रहिए. अरविंद सिंह हमेशा आगे खड़े मिलेगें. जेएमटी कंपनी के शोषण के खिलाफ मजदूरों के अधिकार के लिए पहले भी आंदोलन को मुकाम तक पहुंचा चुके हैं. आगे भी जेएमटी की लड़ाई लड़ेंगे. सिर्फ आपका साथ चाहिए. उक्त बातें कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कही. वे रविवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के एसिया भवन में कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इस सभी में भारी संख्या में क्षेत्र के विभिन्न कंपनियों के मजदूर जुटे. सभा को कई मजदूर नेताओं सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने संबोधित किया. इस सभा की अध्यक्षता टायो संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय राय ने की

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के संयोजक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि मजदूरों को उनका सम्पूर्ण दिलाना ही यूनियन का मकसद है. औद्योगिक क्षेत्र की मौजूदा परिस्थिति का जिक्र करते हए उन्होंने कहा कि आज लोग खामोश हैं, या तो कंफ्यूज हैं या अज्ञानी बनकर बैठे हैं. स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. आज कंपनी में 8 घंटे की ड्यूटी 12 घंटे कर दी गई है. साथ ही, एसिड्युक्त पानी बहाया जा रहा है. हवा में विषैले धुंए छोड़े जा रहे हैं. औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें नालियां क्षतिग्रस्त है. यहां तक कि उद्योगों में ब्लैक मनी का निवेश हो रहा है. हर जगह वेकैंसी है लेकिन लोगों को रखा नहीं जा रहा है, सभी जगह ठेके पर काम चल रहे हैं. हालत यह है कि बड़ी मछलियां छोटी को खा रही है. इसका बड़ा उदाहरण रामकृषणा फोर्जिंग के द्वारा जेएमटी कंपनी का अधिग्रहण करने के रूप में सामने है. 800 करोड़ की कंपनी 120 करोड़ में बिक जा रही है. लोग चुप हैं. हर कंपनी दलाल पाल रखे हैं, ऐसे दलालों को खदेड़ देंगे. अब समय आ गया है हमलोग एनसीएलटी के नीलामी के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. हमें बड़ी लड़ाई लड़नी है. हम चाहते हैं जियाडा को पुनः आयडा वाला अधिकार मिले. यहां ट्रांसपोर्ट नगर बने. यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. आज जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन घोषित कर दिया गया है, इसमें दो विधानसभा पूर्वी और पश्चिमी आएगी. मानगो नगर निगम का क्या होगा. वो तो अलग विधानसभा में है. हमारी मांग ग्रेटर जमशेदपुर की है. इसकी भी लड़ाई हमलोग लड़ेंगे

इस सभा में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, सामाजिक नेता चंदन सिंह, किसान-मजदूर नेता सोखेन हेम्ब्रम, रामू मुर्मू, पूर्व मुखिया व कांग्रेस नेता होनी सिंह मुंडा, इंटक नेता बब्बन खान, बीएमएस के नेता केश्वर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, शैलेश पांडेय, रामाशंकर पांडेय, शशि भूषण ओझा, बीएमएस के नेता केश्वर मिश्रा, नीरज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहें. अपने संबोधन में सभी वक्ताओं ने संगठित होकर मजदूर हित में काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान असंगठित मजदूरों के साथ स्थायी मजदूरों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई. इसमें मुख्य रूप से न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई, पीएफ की सुविधाएं नहीं मिलने पर चिंता जताई गई. सभा में सैंकड़ों की संख्या में शामिल मजदूर हाथों में प्रबंधन की शोषण के विरुद्ध लिखी गई नारों की तख्तियां लेकर पहुंचे थे. वक्ताओं ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों का संगठन है भवन है लेकिन श्रमिक भवन नहीं है. इसकी वजह मजदूरों का शोषित होना है. सभा का संचालन बसंत कुमार और कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे ने किया. इस दौरान नये साल में नये तेवर के साथ मजदूरों के हित में आंदोलन को तेज करने का भी ऐलान किया गया।

उर्दू मध्य विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मो. सुलेमान को शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दी भावभिनी विदाई

उर्दू मध्य विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मो. सुलेमान को शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दी भावभिनी विदाई

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम

मुसाबनी प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय माहुलबेड़ा के विज्ञान शिक्षक सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान के सेवानिवृत्ति के मौके पर विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम, पश्चिम बादिया पंचायत की उप मुखिया रिजवाना खातून,मो. हिदायत उर्फ मुन्ना आदि की उपस्तिथि में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल के संस्थापक सह कुंदन कुमार सिंह, प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह चौहान सहित कई मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं स्थानीय अभिभावक मौजूद थे। सेवानिवृत्ति पर मो सुलेमान को बच्चों व शिक्षकों ने ग्रांड विदाई दी। लगभग 100 से अधिक छात्र छात्राओं ने उन्हें विदाई के मौके पर उपहार भेंट किया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक अनिल कुमार एवं सभी शिक्षकों द्वारा उन्हें पुष्प कुछ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि मो।सुलेमान ने पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ मुसाबनी क्षेत्र में 15 वर्षों तक अनवरत शिक्षा का अलख जगाने के भागीरथी प्रयास में जुटे रहे। उन्होंने सभी वर्गों में अपनी गहरी पैठ काम करते हुए शिक्षा से वंचित बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया। आर्थिक मदद की। जिससे कई बच्चों का भविष्य संवर चुका है। प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह चौहान ने उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा शिक्षक के कर्तव्य का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। वे जहां भी रहेंगे अपने व्यवहार से लोगों के दिलों पर राज करेंगे। अनिल कुमार ने कहा उर्दू मध्य विद्यालय के विकास में उनका योगदान सराहनीय रहा है। बच्चों में वैज्ञानिक सोच डेवलप करने में मोहम्मद सुलेमान ने कोई कसर नहीं छोड़ा। ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम ने शिक्षक मोहम्मद सुलेमान के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई देते हुए उनके द्वारा किए गए शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत शिक्षक मोहम्मद सुलेमान ने अपने सेवा काल के अनुभव को व्यक्त करते हुए कहा विद्यालय से मुझे बहुत सम्मान एवं प्रेम मिला है। बच्चों को को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा चरित्र का निर्माण जरूरी है। समाज में अच्छाई ओर बुराई दोनो है। परंतु हमेशा अच्छाई को ग्रहण करना है और अच्छे समाज का चरित्र निर्माण करना है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक एवं छात्राएं एवं उपस्थित थे।

    वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के ओवर आल चैंपियन रहे संग्राम हेंब्रम व मीना लोहार

    वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के ओवर आल चैंपियन रहे संग्राम हेंब्रम व मीना लोहार

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    थाना प्रभारी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

    मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण चंद्र बाग ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मैडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चैंपियन रहे छात्र संग्राम हेंब्रम एवं छात्रा मीना लोहार को अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में खेलकूद के प्रति रूचि बढ़ती है। यह स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। आउटडोर गेम में प्रतिभागियों की संख्या यह बताती है कि खेलकूद के प्रति रूचि विद्यार्थियों में है। यह एक बेहतर संकेत है।

    प्रतियोगिता में बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम संग्राम हेम्बम, द्वितीय बुद्धेश्वर मूर्मू, तृतीय सोनाराम हेम्ब्रम, बालिका वर्ग में प्रथम काजल मूर्मू, द्वितीय नरवारी मूर्मू, तृतीय बिंदेश्वरी , बालक वर्ग में उंची कूद में प्रथम संग्राम हेम्ब्रम, द्वितीय बुद्धेश्वर मुर्मू, तृतीय भैरव हांसदा, बालिका वर्ग में प्रथम काजल मूर्मू, द्वितीय दीपा , तृतीय मिताली सोरेन , 200 मीटर बालक वर्ग में प्रथम पृथ्वी नाथ मार्डी, द्वितीय संग्राम हेम्ब्रम, तृतीय परिचित महतो, 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम मीना लोहार , द्वितीय रीतू रानी दास, तृतीय प्रमिला हेम्ब्रम, बालक वर्ग में प्रथम बाबूराम हांसदा, द्वितीय देव मुखी, तृतीय पृथ्वीनाथ मार्डी , डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में प्रथम बाबूराम हांसदा, द्वितीय जगदीश कालंदी, तृतीय अयूष बेउड़ा, बालिका वर्ग में प्रथम सुनीता हांसदा, द्वितीय मीना लोहार, तृतीय सुषमा हांसदा, बालक वर्ग जबलिंग थ्रो में प्रथम अयूष बोउड़ा, द्वितीय सालखन मार्डी तृतीय,सुनारिया मार्डी, बालिका वर्ग में प्रथम सुषमा हांसदा, द्वितीय मिताली सोरेन, तृतीय मीना लोहार, बालक वर्ग साटफुट में प्रथम आयूष बेउड़ा, द्वितीय सुमीत सोरेन, तृतीय रोशन कारूआ , बालिका वर्ग में प्रथम मीना लोहार, द्वितीय अनिता चौहान, तृतीय श्यामा ज्योति पाल ने प्राप्त किया था। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से कॉलेज की प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, प्रोफेसर संतोष दास, राजीव कुमार दुबे,टीके पांडा, आशीष दत्ता,गोविंदा बास्के,उर्मिला सिंह,सीता मनी हेम्ब्रम,निधिराम भुंइया आदि का अहम योगदान रहा।

      खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल परिसर में एनुएल प्राइज नाइट-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल परिसर में एनुएल प्राइज नाइट-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      सरायकेला-खरसावां

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए खरसावां थाना प्रभारी पिंटू मेहथा

      शिक्षा के बिना मानव जीवन का कोई महत्व नहींथाना प्रभारी पिंटू महथा

      सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल परिसर में एनुएल प्राइज नाइट-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित खरसावां थाना प्रभारी पिंटु महथा,जेवियर्स स्कूल बासाहातु के प्रिंसिपल फादर गुलशन कुजूर,ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कुल के प्रिंसिपल डोमनिक राज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान सत्र 2021-22 में स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेड़ल व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

      उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कुल के प्रिंसिपल डोमनिक राज, अनुप सिंहदेव, मुख्ता डे, मधुमिता पटनायक, देवाशीष साहु, शिशुपर महतो, पदमीनी कुमारी, काजल कुमारी, प्रतिमा कुमारी, देवाशीष मुखर्जी, जान चैहान, प्रणव कुमार पाणी, अल्का महान्ती, रानी प्रधान आदि शिक्षकगण व अभिभावक मौजुद थे।

      उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी पिंटू महथा ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन का कोई महत्व नहीं है. शिक्षा किसी भी वस्तु या परिस्थिति को आसानी से समझने, किसी भी तरह की समस्या से निपटने और जीवन भर विभिन्न आयामों में संतुलन बनाए रखने में मदद करती है. शिक्षा के बिना सामाजिक विकास, आर्थिक वृद्धि और तकनीकी उन्नति की कल्पना नहीं की जा सकती. बिना शिक्षा के जीवन लक्ष्य रहित और कठिन हो जाता है।

      वहीं कार्यक्रम में उपस्थित फादर गुलशन कुजूर ने बच्चों का मनोबल बढाते हुए कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन के साथ लगन और मेहनत बहुत जरूरी है. असफलता से निराश नहीं होना है, बल्कि लगातार प्रयास से निश्चित रूप से सफलता मिलती है. हर बच्चे में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं. जरूरत उनको मंच प्रदान करने की और उनकी प्रतिभाओं को आकार देने के लिए स्कूल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य विधाओं में भी बच्चों का विकास जरूरी है।

      सत्र 2021-22 में ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया. नर्सरी के वार्षिक परीक्षा में देवाशीष सिंहदेव प्रथम कृष्णा सामद द्वितीय स्थान, लोअर केजी में अभिषेक गौतम व अराध्या दे, अपर केजी में सिद्वार्थ दे, राज महतो, स्टैडर्ड वन में आकाशा महतो, ओमश्री प्रधान, स्टैडर्ड टू में अंशु महतो, रनबीर महतो, स्टैडर्ड थ्री में अल्फीया खानम, विशाल मुंडा, स्टैडर्ड फोर में धीरज कुमार महतो, किष्णा आदित्य, स्टैडर्ड फाइव में विशाखा मंडल, सुभेन्द्ररा महतो, स्टैडर्ड सिक्स में सुरज महतो, सनत टुडू, स्टैडर्ड सेविन में बिदुर महतो, सुधीर महतो, स्टैडर्ड एट में अनीक दे, लक्ष्मी मंडल, स्टैडर्ड नाइन में संजीव महतो, कार्तिक मंडल तथा स्टैडर्ड टेन में पंकज महतो प्रथम एवं अजय कुमार राम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

      इसके साथ ही कार्यक्रम में जुनियर वर्ग के डिसिप्लिन में लिशा मंडल, स्वच्छता में फरहीन नाज एवं रेगुलेटरी दीपक सरदार तथा सीनियर वर्ग के डिसिप्लिन में खुशी सोय, स्वच्छता में नाफीया खान एवं रेगुलेटरी का पुरस्कार विपुल महतो को मिला. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. बच्चों ने स्वागत गान के साथ साथ शास्त्रीय संगीत पर नृत्य पेश किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

      वहीं अपने संबोधन में डोमनिक राज ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी तरह की सफलता की कल्पना ही संभव नहीं है. लक्ष्य निर्धारित करें. जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का भी निर्धारण जरूरी है. क्योंकि जब तक लक्ष्य का पता नहीं होगा तब तक सफलता का पता नहीं होगा. इसलिए पहले लक्ष्य का निर्धारण करें तब सफलता के लिए प्रयास आरंभ करें।

      श्री श्याम महोत्सव में राजू मेहरा -श्वेता कौशिक के भजनों पर मुसाबनी में रातभर झूमे श्याम भक्त

      श्री श्याम महोत्सव में राजू मेहरा -श्वेता कौशिक के भजनों पर मुसाबनी में रातभर झूमे श्याम भक्त

      पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

      श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के द्वारा शुक्रवार देर रात को मुसाबनी अग्रसेन भवन प्रांगण में श्याम महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कोलकाता से आए गायक राजू मेहरा व श्वेता कौशिक के भजनों पर श्याम भक्त रात भर झूमते रहे। एक से बढ़कर एक खाटू श्याम का भजन प्रस्तुत कर दोनों गायक ने खूब तालियां बटोरी।भजन संध्या में जमशेदपुर के मशहूर भक्ति संगीत गायक महावीर अग्रवाल ने भी दिल को छूने वाले कई भजन प्रस्तुत किये। कमेटी द्वारा मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद,उनकी धर्मपत्नी स्वेता श्री, सीओ बिजय कुमार महतो, चक्रधरपुर की बीडीओ सीमा कुमारी,समाजसेवी अशोक अग्रवाल, बंशीधर सिंघानिया, पितर चन्द्र अग्रवाल,प्रेम गुप्ता,पुरुषोत्तम अग्रवाल,भाजपा नेता लखन मार्डी,बैंक अधिकारी रविकांत चौधरी आदि को सम्मानित किया गया। भजन संगीत की अद्भुत प्रस्तुति पर पूरा परिसर तालियों व जयकारे से गूजता रहा। मुसाबनी, घाटशिला ,जादूगोड़ा, मौभण्डार, जमशेदपुर ,चाईबासा ,झाड़ग्राम सरायकेला, चांडिल आदि से पहुंचे सैकड़ों की तादात में मौजूद श्रोता भक्त मंच पर भजन गायकों का उत्साह बढ़ाते रहे।

      श्याम बाबा के मनमोहक भजन से सभी भक्तों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया।कलाकारों ने श्री श्याम बाबा के संगीत की झड़ी लगा दी। कलाकारों के भजनों ने श्याम भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। आयोजित इस महोत्सव में श्याम भजन सुनने के लिए श्याम भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। लोग बीच- बीच में श्याम बाबा की जयकार लगाते रहे। कार्यक्रम में लोगों को पूरे उत्साह के साथ झूमते देखा गया।यहां बच्चे, युवा, महिला, बुजुर्ग हर वर्ग में अपार उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि श्री श्याम महोत्सव में भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, आकर्षण का केन्द्र रहा। इसी तरह अखंड ज्योत छप्पन भोग में भी लोगों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

      इस अवसर पर वंशीधर सिंघानिया, पितर चंद्र अग्रवाल,पुरुषोत्तम कावंटिया ,बजरंग अग्रवाल,पप्पू कावंटिया,सुभाष सिंघानिया, राजीव अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,महेंद्र अग्रवाल,विक्की गोयल,विजय गुप्ता,कान्हू अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल,सुनील सिंघानिया, बिट्टू अग्रवाल,बिनोद अग्रवाल,पुरूषोत्तम कांवटिया, शंकर अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल,पवन सिंघानिया सहित काफी संख्या में भक्त शामिल हुए।

      केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

      केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

      जमशेदपुर

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

      केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के 219 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस बीच मुख्य अतिथि के रूप में हमारे विद्यालय अध्यक्ष श्री के पी जी नायर उपस्थित थे, उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, उनके साथ के समएम स्कूल की प्राचार्य नंदनी शुक्ला राजन कौर और रीना बनर्जी केरला समाजम ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे। बच्चों ने कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर प्रार्थना से की। स्कूल के प्रधानाचार्य अनुरंजन ने स्कूल के उपलब्धियों को बताया कि स्कूल लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। स्कूल के बच्चों को न सिर्फ एकेडमिक बल्कि को करिकुलर एक्टिविटी में भी विशेष रूप से तैयार किया जाता है। उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

      इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मुख्य अतिथि के पी जी नायर सर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा उन्होंने कहा कि बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करे। बच्चे परिश्रम कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी बच्चों की प्रतिभा सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन गतिविधि प्रभारी प्रीती कुमारी ने की। प्रेस रिपोर्ट गीता वर्मा के द्वारा तैयार किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका अभिभावक गण एवं बच्चे उपस्थित थे।

      एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली।

      एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली।

      सरायकेला/राजनगर

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

      राजनगर प्रखंड अंतर्गत कटंगा पंचायत के बुरुडीह गांव में स्वर्गीय भोगला टूडु जी के पुण्यतिथि पर आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता गणेश महाली शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

      भाजपा नेता गणेश महाली

      इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।इस मौके पर रमेश हसदा,सुनील दास,मनोज मर्डी,सुरेंद्र किस्कू,छोटा टुडू, ईश्वर टुडु,प्रेमा टुडू आदि उपस्थित थे।

      कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता गणेश महली ने कहा कि अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलना टीम वर्क और निःस्वार्थता के बारे में बहुत कुछ सिखाता है। अपने साथियों का समर्थन करना और एक टीम में काम करना जीवन के सबसे आवश्यक मूल्यों में से एक है। और फुटबॉल उसके लिए एक महान शिक्षक है।

      फुटबॉल खेलने के 15 फायदे- गणेश महाली

      आगे कार्यक्रम में भाजपा नेता गणेश महाली ने फुटबॉल खेलने के फायदे पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से कहा कि फुटबॉल खेलने के 15 मुख्य फायदे हैं 1.टीम वर्क 2.मांसपेशियों की ताकत 3.एरोबिक क्षमता बढ़ाता है 4.हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है 5.शरीर की चर्बी कम करता है और मांसपेशियों की टोन में सुधार करता है 6.अस्थि शक्ति बढ़ जाती है 7.समन्वय सिखाता है 8.शारीरिक कठोरता 9.मानसिक क्रूरता 10.संज्ञानात्मक मस्तिष्क समारोह को बढ़ाता है 11.आत्मविश्वास बढ़ाएं और चिंता कम करें 12.यह जीने का एक तरीका है 13.अनुशासन की भावना 14.कोई भी और कहीं भी 15.इसके अंत में एक शानदार करियर की प्रतीक्षा है

      खेल खेलने से बच्चों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखने और नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मक तरीके से बदलने में मदद मिलती है। यह बच्चों को धैर्य विकसित करने और यह समझने में भी मदद करता है कि उनके शारीरिक कौशल और स्कूल में वे जो करते हैं, दोनों को बेहतर बनाने के लिए बहुत अभ्यास की आवश्यकता हो सकती है।

      शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की गई।

      शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी को  लेकर बैठक की गई।

      सरायकेला-खरसावां

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

      खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री,भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई मंत्री व विधायक शहीदों के मजार पर आनें की संभावित कार्यक्रम के मध्य नजर आज शहिद पार्क खरसावां परिसर में माननीय खरसावां विधायक दशरथ गागराई , उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के द्वारा शहीद स्मारक समिति सदस्यों तथा विभिन्न राजनितिक दल के सदस्यों के साथ बैठक की गई।

      बैठक में आगामी 1 जनवरी 2024 को राज्य माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर बिंदुवार चर्चा कर अब तक की गई तैयारीयों का समीक्षा किया गया। बैठक के दौरान तैयारीयों के मध्येजर बिंदुवार चर्चा कर खरसावां शहीद वेदी पर पारंपरिक विधि विधान के तहत पूजा-अर्चना करने, चांदनी चौक से आर.सी.डी गेस्ट हॉउस तक किसी भी राजनितिक दल का तोरणद्वारा एवं बैनर ना लगाने, आवगमन हेतू अलग-अलग व्यवस्था रखने, लोगो के सहूलियत को देखते हुए दो जगह जूता चपल स्टैंड बनाने, सभी मुख्यमंत्री मार्ग में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने तथा शहीद पार्क के अंदर जुता-चप्पल पूर्णतः वर्जित रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे समिति के द्वारा तीन सौ भोलेंटियर तैनात करने, पार्क की साफ-सफाई, बरेकेटिंग, पार्क के आस-पास साफ सफाई, पार्क के समीप पेयजल तथा चलन्त शौचालय की व्यवस्था करने समेत विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

      बैठक के पाश्चात्य माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के द्वारा शहीद वेदी, शहीद पार्क, मुख्य द्वार समेत विभिन्न बिन्दुओ का स्थल निरिक्षण कर जायजा ले आवश्यक दिशा निदेश दिए।

      Design a site like this with WordPress.com
      Get started