मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग में घायल पुलिस के जवान की भी मौत।
मानगो में अपराधियों का तांडव, अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक और एक सिपाही की मौत।
देखते ही देखते गोलीयों की आवाज से थर्रा उठा पुरा क्षेत्र।
पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग में घायल पुलिस के जवान की भी मौत। आपको बताते चलें कि पुर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेता डाबर के भाई सज्जाद उर्फ टांगा को गोली मार दी थी। गोली मार कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने पहुंचे पुलिस के जवान रामदेव महतो पर भी बदमाशों ने गोली चलाई थी। रामदेव महतो के कंधे और पैर में गोली लगी थी। दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां सज्जाद उर्फ टांगा ने दोपहर में ही दम तोड़ दिया था और देर शाम तक पुलिस के जवान रामदेव महतो की भी मौत हो गई।
पुलिस के जवान रामदेव महतो
इस तरह मानगो में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। घटनास्थल के आसपास पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मौके से क्षेत्र के लोगों ने एक हत्यारे को पकड़ लिया था। उसे पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस इस हत्यारे से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लिया है। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारे घटना को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं। सज्जाद उर्फ टांगा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से चेपा पुल की तरफ से मानगो चौक की तरफ जा रहा था। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बुलेट को टक्कर मारी। इस पर सज्जाद उर्फ टांगा गिर गया और उसने भागने की कोशिश की। भागते हुए वह शाहा आकाश अपार्टमेंट के सामने पहुंचा था। तभी बदमाश बाइक से वहां पहुंच गए। एक बदमाश पैदल ही सज्जाद उर्फ टांगा का पीछा कर रहा था। यहां बदमाशों ने उसको गोली मारी। वह गिर गया और फिर उठकर भागा। तभी एक बदमाश ने फिर उसको गोली मारी और उसके बाद वह गिर गया। बदमाश वहां से भागने लगे। तभी लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। एक अन्य बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस का जवान रामदयाल महतो पीछा कर रहा था। तभी बदमाश ने उस पर भी फायरिंग कर दी थी.
वहीं घायल जवान को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था परन्तु घायल जवान ने भी शाम को इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया।
पुलिस की रेड करने से पहले ही सभी जुआरी मौके से फरार।
सरायकेला–आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जुआ के धंधेबाजो ने शाम ढलते आरआईटी रायडीह बस्ती में शुरू किया जुआ का खेल, पुलिस ने अड्डा किया ध्वस्त।
सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह बस्ती में जुआ के धंधेबाजो ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देने का काम कर रहे हैं.शुक्रवार शाम ढलते ही एक बार फिर अवैध जुआ का खेल शुरू किया, जहां अपराधी किस्म के युवकों के जमावड़े के बीच हजारों के दांव धड़ल्ले से लगाए जा रहे थे।
आपको बताते चलें कि आरआइटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती में शुक्रवार रात पुलिस ने एसपी विमल कुमार के निर्देश पर जुआ के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके से जुआरी फरार हो गये, वहीं दुसरी ओर पुलिस मौके पर बने अस्थायी जुआ अड्डे को ध्वस्त करते हुए कुर्सी, जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश आदि बरामद किया। वहीं जुआ संचालक के संबंध में जानकारी लेकर उसपर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार रायडीह बस्ती रेलवे लाईन के किनारे सरकारी जमीन को घेरकर कुछ असमाजिक तत्व वहां अवैध निर्माण कराया, फिर वहीं जुआ का धंधा शुरू कराया गया। यहां पर शहर के विभिन्न कोनो से जुआरी पहुंचकर जुआ में दांव लगा रहे थे। बस्ती में जब असमाजिक तत्वों की दबिश बढ़ने लगी तो स्थानीय लोगो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में ढ़िलाई बरतती रही। जब इस मामले की जानकारी मीडियाकर्मियों को हुई तो कैमरे के साथ मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने देखा कि बड़े पैमाने पर यहां जुआ संचालित हो रहा है। जिसके बाद मामले की जानकारी सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ0 बिमल कुमार को दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय थाना को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब इसपर कार्रवाई के निर्देश दिये। जिसके बाद मौके पर आरआइटी थाना के पुलिस पदाधिकारी रामजतन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। लेकिन पुलिस को देखते सभी जुआरी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने इस जुआ के अड्डे को ध्वस्त कर दिया है। वहीं जुआ खेलवानेवाले मुख्य सरगना के नाम की जांच कर रही है। इधर थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सक्रिय कुछ असमाजिक तत्व अपने संरक्षण में जुआ का धंधा संचालित कर रहे है जिनका सत्यापन कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
सरायकेला-खरसावां
दिनांक 8 दिसंबर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला के अध्यक्षता में छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला एवं संमबद्व ओपन थिएटर में विभिन्न पदों पर कलाकारों का स्थाई चयन हेतु चयन में समीक्षा समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
समीक्षा के दौरान अधोहस्ताक्षरी द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों के आवेदनों की जांच की गई एवं आपत्ति का निराकरण हेतु ठोस निर्णय लेते हुए इस प्रक्रिया को पूर्ण करने निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में तपन कुमार पटनायक, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड सुधांशु शेखर पाणी, वरीय कलाकार दिलदार अंसारी खरसावां, सुशांत महापात्र, वरीय कलाकार नाथू महतो एवं वरिय संगीत कलाकार उपस्थित हुए।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार देने पर भाजपा नेता गणेश महाली ने हर्ष व्यक्त किया।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
श्री अर्जुन मुंडा अब आदिवासी जनजातीय मंत्रालय एवं कृषि मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।
तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता की ओर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को केंद्रीय कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
इस खबर पर सरायकेला खरसावां जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री ने अर्जुन मुंडा के दीर्घकालिक अनुभव और कार्यशाली को देखते हुए कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार का जिम्मा शोंपे है। यह हमारे सरायकेला खरसावां वासियो के साथ साथ पुरे झारखंड के लिए के लिए गर्व विषय हैं।
प्रमंडलीय आयुक्त के अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित समीक्षा बैठक सम्पन्न।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सरायकेला विधानसभा एवं खरसावां विधानसभा के विभिन्न मतदान केदो का किया गया अवलोकन।
समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार के अध्यक्षता तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, आयुक्त के सचिव प्रेम कुमार तिवारी, अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी खरसावां विधानसभा सुबोध कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों यथा झामुमो, भाजपा, राजद आदि के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा उपस्थित राजनीतिक दल के सदस्यों संग 18 वर्ष या से ऊपर आयु के सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
इस दौरान बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 अंतर्गत स्वच्छ, समावेशी एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ के द्वारा डोर टू डोर कैंपेन चलाकर नए मतदाताओं का निबंधन तथा मतदाता सूची में दर्ज जानकारी में सुधार आदि से संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि इस निमित्त सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील है कि वे सभी अपने स्तर से भी क्षेत्र में छूटे हुए योग्य नागरिकों का निबंधन करवाने हेतु आवश्यक पहल करें। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कैंपेन चलाकर 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का निबंधन कार्य भी प्रगति पर है।
समीक्षा के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी कानुराम नाग के द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत सभी तीन विधानसभा में फॉर्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंनें बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फॉर्म 6 के तहत 6899, फॉर्म 7 के तहत 4384 तथा 5517 आवेदन प्राप्त किया गया है।
वहीं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फॉर्म 6 के तहत 9201, फॉर्म 7 के तहत 5950 तथा फॉर्म 8 के तहत 4981 गया है। तथा खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फॉर्म 6 के तहत 3256, फॉर्म 7 के तहत 4245 तथा फॉर्म 8 के तहत 2914 आवेदन प्राप्त किया गया है। जिसपर आयुक्त नें अधिक से अधिक फॉर्म जनरेट करने हेतू कार्य योजना निर्धारित कर कार्य करने तथा सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को कार्यों का नियमित समीक्षा करने के निदेश दिए।
बैठक उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सरायकेला विधानसभा एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र का अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निरिक्षण किया।
इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान संख्या 248 अपग्रेडेड हाई स्कूल दुगनी, (दाहिना भाग), मतदान संख्या 250 अपग्रेडेड हाई स्कूल दुगनी (बाया भाग), मतदान संख्या 244 अपग्रेडेड मिडिल स्कूल मुड़िया (बायां भाग), मतदान संख्या 245 अपग्रेडेड मिडिल स्कूल मुड़िया (दाहिना भाग), मतदान संख्या 242 अपग्रेडेड हाई स्कूल कोलाबिरा तथा सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 346 KBPSS (संजय चौक) तथा मतदान केंद्र संख्या 347 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सरायकेला पर संचालित कार्यों का भी अवलोकन किया गया।
इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा संलग्न बूथों पर प्रपत्र-6, 7, 8 से संबंधित संपादित कार्य व अद्यतन प्रतिवेदन का जायजा लिया गया तथा क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले या पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों का शत-प्रतिशत मतदाता सूची में निबंधन करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
चक्रवाती तुफान से जन जीवन अस्त व्यस्त एवं किसान परेशान, किसान ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति सहायता की मांग ।
सरायकेला–नीमडीह
नीमडीह प्रखंड अंतर्गत मिचौंग चक्रवाती तुफान से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त, लोगों के दिनचर्या में भी परेशानी हुई। वहीं किसान निराश हो कर रो रहे हैं।अधिकांश फसल खेत खलिहान में पड़ा हुआ । जो किसान धान नहीं काटे हैं । वैसे किसी खेत खलिहान में फसल नुकसान कम हो सकता है । किसान ने कहा कि इस बार कम बारिश हुई थी । फलत: किसान के फसल लगने विलम्ब हुए, धान काटने के पुर्व कुछ किसान फसल जंगली हाथी का निवाला बना शेष का कसर चक्रवाती तुफान ने पुरा किया । इस संबंध में प्रखंड कृषि प्रभारी अनिल चंद्र महतो ने कहा कि नीमडीह प़्रखंड क्षेत्र में आजतक बारिश की मात्रा कुल 61 एम एम हुआ।पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक क्रमश: 4, 2, 55, एम एम की बारिश हुई। बारिश से यह अनुमान है कि नीचे वाले खेत पानी जमाव हो सकता है।खेत खलिहान में रखे फसल में अगर तीन दिन धुप नहीं निकलने पर फसल खराब होने की संभावना जताई।कुकरू प्रखण्ड के अन्तर्गत बेरासी सिरूम पंचायत के माहलीडीह गाँव में किसान परेश महतो के लाखों रूपये की धान बारिश में डूब गए। किसान आत्महत्या की स्थिति में आ गई।राजधानी रांची में भी मौसम में बदलाव का लक्षण दिखाई दे रहा है।
चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रांची में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हल्की वर्षा हुई। रांची व आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 6 व 7 दिसंबर को हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है, जबकि 8 दिसंबर को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात की भी संभावना है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। ज्यादातर इलाकों में सुबह कोहरा या धुंध रहेगा। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उठे चक्रवाती तूफान के असर के कारण ही राज्य के मौसम में बदलाव हुआ है।
सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा के कोलेबिरा में 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा रिकार्ड की गई। सबसे अधिक 14.2 मिमी वर्षा सिमडेगा के कोलेबिरा में रिकार्ड की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री गोड्डा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
6 दिसंबर : राज्य में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की होगी वर्षा
7 दिसंबर : राज्य में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की होगी वर्षा
8 दिसंबर : राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम रहेगा शुष्क
9 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा
ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम : 6 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
7 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
8 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
9 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के प्रभाव से ओडिशा के पांच दक्षिणी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।
मिगजॉम का असर 6 तारीख तक रहेगा: IMD के डीजी M Mahapatra ने कहा कि मिगजॉम का असर 6 तारीख तक रहेगा। तमिलनाडु में बारिश से नुकसान ज्यादा होने के साथ हवा की रफ्तार 60 से 70km/hr ही रहेगी।
चेन्नई तट पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार: चेन्नई तट पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार है। ये अगले 6 घंटे जारी रहेगा।
चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ को लेकर दी गई ये चेतावनी: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के निचले इलाके में असर वहां ज्यादा आएगा। फसल को नुकसान को पहुंच सकता है।
रांची में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने लगी है: चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।
चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ की वजह से राज्य में हुई हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री गोड्डा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया।
अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान .2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Whether updated
6 दिसंबर: राज्य के कई हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री
मिगजॉम तूफान के प्रभाव से किसानों पर निम्नलिखित प्रकार का प्रभाव हो सकता है
फसलों को नुकसान: बारिश, हवा की रफ्तार, और तूफानी बुआएं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है, खासकर अगर फसलों को कटाई के समय तूफान होता है.
कटाई में देरी: तूफान के कारण कटाई में देरी हो सकती है, जो किसानों को अपनी फसल को सुरक्षित रखने में परेशानी में डाल सकती है
स्ट्रक्चरल डैमेज: हवा की रफ्तार और तूफान के प्रभाव से किसानों के खेतों में और उनकी इन्फ्रास्ट्रक्चर में नुकसान हो सकता है, जैसे कि किसानों के लिए महत्वपूर्ण होने वाली कुआं, बोर, और अन्य संसाधनों में.
पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान: तूफान के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली बारिश और बुआएं कटाई के बाद पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान में भी वृद्धि हो सकती है, जो फसलों को बारिश और नमी के कारण खतरे में डाल सकती हैं.
उच्च तापमान: तूफान के साथ उच्च तापमान भी आ सकता है, जिससे किसानों को उच्च तापमान से उत्तेजना हो सकता है और यह उनकी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
इस प्रकार, तूफान से उत्पन्न होने वाले प्रभाव के कारण किसानों को सतर्क रहना और सुरक्षिती की दिशा में कदम उठाना महत्वपूर्ण होता ।
चक्रवाती तुफान से जन जीवन अस्त व्यस्त एवं किसान परेशान,किसानों के हित में गणेश महाली ने उठाई आवाज।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
बे मौसम बारिश से किसानों के धान की फसल बर्बाद हो चुका है राज्य सरकार दे मुआवजा राशि – गणेश महाली
एक बार आकर देख कैसा ह्रदय विदारक मंजर हैं. पसलियों से लग गयी हैं आंतें, खेत में अभी भी भरा पानी हैं–गणेश महाली
चक्रवाती तुफान से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त और लोगों के दिनचर्या में भी परेशानी हुई। वहीं किसान निराश हो कर रो रहे हैं। जिसको लेकर सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने राज्य सरकार से किसानों को मुवाबजा राशि देने की मांग की। पिछले दो दिनों से हो रहे लगतार इस बे मौसम बारिश से किसानो के धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुका है, गणेश महाली ने हेमंत सरकार से किसानों को अभिलंब मुवाबजा राशि देने और साथ ही झारखंड राज्य फसल राहत योजना पोर्टल को फिर से किसानों के लिए खोलने की मांग की ताकि जो किसान अभी तक रजिस्ट्रेशन नही कर पाए है वह अपना रजिस्ट्रेशन कर सके।
गणेश महाली ने कहा कि किसानों पर राजनीति तो सभी दल करते हैं लेकिन तत्काल बेमौसम बरसात की वजह से किसानों के लिए उत्पन्न हुई ह्रदय विदारक स्थिति के लिए राज्य सरकार को किसानों के हित के विषय पर विचार करना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम से मुख्यमंत्री को फुर्सत मिले तो रांची जा कर किसानों के बारे में भी थोड़ा सोचे।
नीमडीह प्रखंड के बड़ेदा पंचायत के लाभुक से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वीडियो कांफ्रेंसिंग बातचीत हुई।
प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा और पंचायत में घामाका देखा गया।
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बड़ेदा पंचायत में स्थित स्कूल परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रखंड, अंचल स्तर के हर विभाग के कर्मी अपनी अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टोल लगा कर लाभुक को लाभ दिया।एल आर डी सी विकास राय अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, बड़ेदा पंचायत के मुखिया बरूण कुमार सिंह ने द्वीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक अशोक कुमार, मेडिकल कर्मी,आयुष के कर्मी, मनरेगा कर्मी,बाल विकास परियोजना कर्मी,जे एस एल पी एस के कर्मी,वन विभाग के कर्मी अबुआ आवास , विधुत, पेयजल स्वच्छता ,बैंक, आधारकार्ड, जोब कार्ड,का स्टोल लगा कर योजना की जानकारी देते हुए। लाभुक के परिसंपत्ति का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना में प्रखंड अंचल के प्रखंड स्तर के कर्मी पंचायत में आने से प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा पसरा और पंचायत में घामका।बड़ेदा पंचायत में जिला से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वीडियो कांफ्रेंसिंग लाभुक ने किया।
सरायकेला खरसावां जिले को हेमंत सोरेन ने 370 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पीछली सरकार ने केवल दिखावा का कार्य किया है-हेमंत सोरेन
कहा विपक्ष को टीन के चश्मे से नहीं दिखता झारखंड का विकास-हेमंत सोरेन
हक और अधिकार की बात करने पर केंद्र सरकार इडी और सीबीआई लगती है ताकि मैं भाग जाऊं मैं भागने वाला नहीं हूं भगाने वाला हूं : हेमंत सोरेन
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री नीमडीह समेत ईचागढ़ प्रखंड में चल रहे कार्यक्रम से भी ऑनलाइन जुड़े और वहां के लाभुकों से रूबरू हुए।
06 दिसंबर बुधवार को सरायकेला खरसावां के गोण्डपुर मैदान खरसावां में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे नीति और नियत एक है। हम जो जनता से वादा करते हैं उसे निभाते हैं।उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन को बचाया जाएगा तभी आदिवासी बचेंगे, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहां की राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब बीते 3 वर्षों से लगातार सरकार स्वयं चलकर जनता के बीच आ रही है ,बीते 3 वर्ष में राज्य सरकार ने विकास का वह मॉडल तैयार किया है, जो 20 सालों तक भी पिछली सरकार ने कार्य करने का हिम्मत तक नहीं जुटा पाई, मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम के प्रथम चरण वर्ष 2021 में 35 लाख आवेदन सरकार को प्राप्त हुए ,जबकि वर्ष 2022 में 55 लाख आवेदन आए ,इससे साफ है कि बीते 20 सालों में पिछली सरकार ने केवल दिखावा किया है, धरातल पर कोई कार्य नहीं उतरा, मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 साल लड़कर अलग राज्य मिला, 20 साल लड़कर हम सरकार में शामिल हुए ,विकास का खाका तैयार किया गया ,लेकिन विपक्ष को यह सब नहीं दिखता क्योंकि विपक्ष टीन के चश्मे से देखता है, मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने बार-बार सरकार गिराने का प्रयास किया लेकिन, हर बार मुंह की खानी पड़ी, अब 29 दिसंबर को सरकार अपने 4 साल पूरे करेगी।
मुख्यमंत्री पशुधन योजना में अब पशुओं का इंश्योरेंस, वनउपज का सरकार तय करेगी एमएसपी– हेमंत सोरेन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान समृद्ध होंगे तो राज्य समृद्ध होगा, मुख्यमंत्री पशुधन योजना को और सशक्त बेहतर बनाए जा रहा है, अब तक इस योजना में गाय- बकरी किसानों को मिलते थे ,लेकिन अब भैंस भी उपलब्ध होंगे, कहा की किसानों- पशुपालकों के समृद्ध होने से आर्थिक प्रगति के साथ कुपोषण को भी दूर किया जा सकेगा, अब किसान अंडा ,दूध ,मांस ,मछली भरपूर मात्रा में न सिर्फ उत्पादन करेंगे बल्कि उनका उपभोग भी करेंगे. ऐसा करने से झारखंड से कुपोषण का नामोनिशान मिटेगा. आगे मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, इसी कड़ी में सिद्धू-कान्हू वन उपज फेडरेशन का घटन कर लिया गया है, वनउपज को अब सरकार ही खरीदेगी और इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी भी निश्चित होगा, ताकि किसानों को बाजार के बिचौलिए और दलालों से बचाया जा सके ,धन उपज को बेहतर करने के उद्देश्य से धन क्रय सरकार अधिक से अधिक कर रही है, इसी कड़ी में नए राइस मिल भी स्थापित होंगे, जो युवा राइस मिल खोलना चाहते हैं उन्हें जमीन तक सरकार उपलब्ध कराएगी।
50 हजार नई नियुक्तियां जल्द–हेमंत सोरेन
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की राज्य सरकार शिक्षकों की लगातार नियुक्ति कर रही है, जेपीएससी के माध्यम से भी नियुक्तियां जारी है, इन्होंने कहा कि 50 हजार नई नियुक्तियां जल्द राज्य सरकार निकलेगी, इसके अलावा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को भी समृद्ध किया जा रहा है ,ताकि कम पढ़े लिखे लोग जो रोजगार प्राप्त नहीं कर सकते वह स्वरोजगार से जुड़े, बैंक स्वरोजगार के लिए लोन नहीं देते, लेकिन सरकार स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराएगी, इससे पूर्व श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री चंपई सोरेन ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार के उपलब्धियां को गिनाया.कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने भी लोगो को संबोधित किया , शिविर में बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा और बच्चे शामिल थे। आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मनरेगा जॉब कार्ड, अबुआ आवास योजना, आधारकार्ड सुधार, सर्वजन पेंशन योजना, किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, केसीसी, साइकिल के।लिए डीबीटी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, श्रमाधान पोर्टल नया पंजीकरण, राजस्व म्यूटेशन, सामुदायिक और व्यक्तिगत पट्टा संबंधी आवेदन ग्रामीणों से लिये गए। साथ ही आंगनबाड़ी बच्चों को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर तथा बुजुर्गों को कम्बल दिया गया।
वहीं कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन भी पुरी तरह सक्रिय दिखाई दिए। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर कार्यक्रम के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा की गई थी. मेटल डिटेक्टर की सहायता से एक-एक व्यक्ति को चेक करने के बाद ही कार्यक्रम में जाने की अनुमति दी गई।
वन भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत।
सरायकेला/गम्हरिया
सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत में वन भूमि को लेकर उपजे विवाद में मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत की है।
वहीं लिखित शिकायत में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन डेविड ने बताया कि जबरन मारपीट संबंधित वीडियो वायरल कर विपक्षी दलों द्वारा बदनाम करने की साजिश की गई है,इन्होंने बताया कि उक्त मामले में जोगिंदर पासवान द्वारा नीतू देवी नामक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने संबंधित मामला सामने आने के बाद यह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया, जिसके बाद इन पर प्रहार किया गया, इस बीच अपने बचाव में इन्होंने भी प्रहार किया है, लेकिन पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर जबरन छवि धूमिल किया जा रहा है. मामले को लेकर नीतू देवी द्वारा गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत की गई है, जिसके माध्यम से बताया गया है कि जोगिंदर पासवान नामक व्यक्ति पुलिस का वर्दी पहन कर लोगों पर जबरन धौस दिखता है और लोगों को परेशान करने का काम करता है, मामले को लेकर महिला समेत स्थानीय लोगों द्वारा उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं इस मारपीट मामले को लेकर जोगिंदर पासवान ने भी गम्हरिया थाने में भाजपा नेता चंदन डेविड, सावन समेत अन्य के खिलाफ शिकायत की है. शिकायत में जोगिंदर पासवान द्वारा बताया गया कि दो दिन पूर्व वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण निर्माण को तोड़ा गया था, इस बीच जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसमें इनके भाई के साथ मारपीट की गई, बीच -बचाव करने के दौरान इन पर भी प्रहार किया गया है। वहीं इस पुरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी गई है।
शराब दुकानों में खुलेआम होती है MRP से अधिक पैसे के वसुली।
सरायकेला-खरसावां
सरायकेला खरसावां जिले के सभी शराब दुकानों में शराब की बोतल पर लिखी हुई एमआरपी से अधिक पैसा की वसूली की खबरें लगातार मील रही है। जबकि सरकार के आदेशानुसार एमआरपी से एक पैसा भी ज्यादा नहीं लेना है।
ग्राहकों के माने तो दुकानदारों के द्वारा प्रत्येक बोतल पर₹20 से ₹50 तक एमआरपी से अधिक पैसा लिया जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि इसका विरोध करने या अधिक पैसा नहीं देने पर दुकान में उपस्थित सेल्समेन उल्टी सीधी बात करने पर उतारू हो जाते हैं, शराब देने से इनकार करते हैं। इतना ही नहीं सेल्समैन का कहना है की जो अधिक मूल्य लिया जाता है, उसे नीचे से लेकर ऊपर तक के कर्मचारियों और पदाधिकारी के बीच वितरण किया जाता है। इसलिए आपको जहां शिकायत करना है कर दीजिए मेरा कुछ होने वाला नहीं है।
वहीं सरायकेला खरसावां के उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा का कहना है कि सरकारी आदेश अनुसार किसी भी ग्राहक को एमआरपी से अधिक एक पैसा नहीं देना है। अगर कोई भी सेल्समेन अधिक पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत जिला में करें। उन्होंने कहा जिस दुकान के सेल्समैन के खिलाफ शिकायत मिलेगी। उसके खिलाफ विभागीय नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ साथ जिले के लगभग सभी दुकानों के आसपास शराबियों के द्वारा खुले आम शराब पिया जाता है, जिससे वहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। कुछ शराबी के द्वारा राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन खामोश है। स्थानीय लोगों के माने तो दुकान के सेल्समेन और स्थानीय पुलिस प्रशासन के मिली भगत से ही दुकान के पास शराबियों का जमावड़ा होता है।
वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को असमाजिक तत्वों ने दी जान से मारने की धमकी,, प्राथमिक दर्ज
जिले में पत्रकार सुरक्षित नहीं, उपायुक्त से न्याय की लगाइ गुहार।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
दिनांक 05 दिसंबर मंगलवार को सिनी मोड़ और दुगनी के बिच स्थिति होटल शितल छाया में खाना खाने के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सह प्रेस क्लब ओफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह के साथ कुछ असमाजिक तत्वों ने गाली गलौज करने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी.जिस पर भरत सिंह ने सरायकेला थाने में लिखित सीकायतकी है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 5 दिसंबर को भरत सिंह खाना खाने के लिए सिनी मोड़ और दुगनी के बिच स्थिति होटल शितल छाया में गए वहीं खाना खाने के दौरान भरत सिंह के बगल में बैठ चार पांच की संख्या में कुछ असमाजिक तत्वों ने भरत सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और गंदी गालीयां देने लगे और साथ ही यह भी कहने लगे कि तुम साला बिहारी लोग बाहर से आकर यहां पर काम करता है तुमको जान से मार देंगे इतना कहने के बाद उन बदमाशों ने भारत सिंह पर हमला बोल दिया यह पूरा मामला देख आनंन फानन में होटल संचालक ने आकर भारत सिंह को बचाया. वहीं इसके बाद बदमाश लोग अपने सफेद रंग की 800 कर में बैठकर वहां से चले गए।
अनुमान यह लगाया जा रहा है कि अगर होटल संचालक बीच बचाव करने नहीं आता तो शायद भारत सिंह के साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती थी।
वहीं घटना से आहत हो चुके भारत सिंह तुरंत सरायकेला उपयुक्त को पूरी घटना से अवगत कराया और सरायकेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।इस पुरी घटना में भरत सिंह के साथ पत्रकार लाल बहादुर शास्त्री भी रहे मौजूद।