चक्रधरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं।ने बाबूलाल मरांडी का गर्मजोशी से किया स्वागत।

चक्रधरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं।ने बाबूलाल मरांडी का गर्मजोशी से किया स्वागत।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रखंड कार्यालय स्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री बाबूलाल मरांडी जी का चाईबासा जाने के क्रम में चक्रधरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनकर स्वागत किया।

इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री बाबूलाल मरांडी जी ने प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शशि भूषण सामड जी, पूर्व विधायक श्री गुरु चरण नायक जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सतीश पुरी जी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेश साव, चाईबासा नगर प्रभारी शेषनारायण लाल, पूर्व जिला महामंत्री उमा निषाद, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री तीरथ जमुदा, पूर्व वार्ड पार्षद शंभू साव, नगर उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, नगर मंत्री मोहन यादव, राजेश प्रसाद, अभय कुमार साव, परविंदर चौहान, रूपेश साव, गणेश तांती,बजरंग महानंद, दुर्योधन प्रधान, भोला प्रसाद, शशि रजक, पंकज सिंह,इस कार्यक्रम में और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का उपस्थित थे।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में शुक्रवार 10 नवंबर को आयोजित किया गया रोजगार मेला।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में शुक्रवार 10 नवंबर को आयोजित किया गया रोजगार मेला।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रामकृष्ण फोर्जिंगस, रुंगटा माइन्स लिमिटिड, एलआईसी ऑफ इंडिया, जेआईएस फाउंडेशन, मैक्स लाइफ इंस्युरेन्स, आर्कटिक इंडस्ट्रीज, वरुण बेवरेजेस, इन्वोलुट स्किल अकादमी, छवि कंस्ट्रक्शन एवम टैलेंटनेक्सा सर्विसेज के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से क्वालिटी इंस्पेक्टर, तकनीशियन, फिटर, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, ट्रेनर, केमिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, टेलिकॉलर, अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां जिलान्तर्गत नियुक्ति हेतु 309 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

नियुक्तियों में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है।

रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, वाईपी श्री रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के सभी कर्मी एवम संबंधित नियोजक संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

आदित्यपुर और गम्हरिया और बाजार का SDO पारुल सिंह ने किया निरीक्षण।

आदित्यपुर और गम्हरिया और बाजार का SDO पारुल सिंह ने किया निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के एसडीओ पारुल सिंह शुक्रवार शाम गम्हरिया और आदित्यपुर के बाजारों का निरीक्षण किया

निरीक्षण क्रम में सर्वप्रथम गम्हरिया पहुंची. जहां उन्होंने लाल बिल्डिंग के समीप सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड पर खुले में पटाखा बेच रहे दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए चिन्हित स्थल दुर्गा पूजा मैदान में दुकान लगाने का निर्देश दिया.साथ ही सख्त हिदायत देते हुए दुबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

वहीं निरीक्षण क्रम में एसडीओ आदित्यपुर पहुंची. जहां पहले से ही ड्यूटी पर मुश्तैद थाना प्रभारी राजन कुमार के साथ बाजार का निरीक्षण किया. हालांकि इस दौरान बाजार में कहीं पटाखों की दुकानें नहीं लगा देख उन्होंने संतुष्टि साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई दुकानदार चोरी-छिपे पटाखा बेचते पाए गए या सूचना मिली तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इस दौरान थाना प्रभारी राजन कुमार, सुधा वर्मा, रंजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने पटाखा कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि एसडीओ के आदेश और प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थल पर ही पटाखे की दुकान लगायें अन्यथा जहां- तहां पटाखा बेचते पाए जानेवाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिसके फलस्वरूप शुक्रवार को एसडीओ पारुल सिंह द्वारा निरीक्षण क्रम में आदित्यपुर थाना के बाजार क्षेत्र में एक भी पटाखे की दुकान देखने को नहीं मिली. इससे यह पता चलता है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र की पुलिस कितनी सक्रिय है।

चौका थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा लाइन क्लोज करते हुए हटाया गया।

चौका थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा लाइन क्लोज करते हुए हटाया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अपने-अपने क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे:-पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार

चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप के ऊपर शिकायत और आरोप लगाए गए थे और जांच भी चल रही थी वहीं जांच के आधार चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा लाइन क्लोज करते हुए हटा दिया गया है। लगातार पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी के क्रियाकलाप कार्यप्रणाली पर नजर रखते हुए उनके कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप के ऊपर जांच चल रहे थे जांच के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा हटा दिए गए हैं। जिससे जिले के सभी थाना प्रभारीयो में हड़कंप मचा हुआ है।

इसके साथ ही सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने सख्त निर्देश देते हुए सभी थाना प्रभारीयो को कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

शैलेंद्र टुडू को मिली चौका थाना की कमान।

शैलेंद्र टुडू को मिली चौका थाना की कमान।

सरायकेला/चौका

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शैलेंद्र टुडू को मिली चौका थाना की कमान.सरायकेला जिले के चौका थाना की कमान नए थाना प्रभारी के रूप में शैलेंद्र टुडू को दी गई है.सरायकेला जिले में घटित हुई कई मामलों के कांड उदभेदन से लेकर जांच में शैलेंद्र टुडू की अहम भूमिका रही है

चौका थाना के पूर्व थाना प्रभारी पर चल रहे जांच के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बिमल कुमार द्वारा हटा दिया गया है. जिसके बाद नए थाना प्रभारी के रूप में जिला कप्तान द्वारा शैलेंद्र टुडू को नए प्रभारी के रूप में पद स्थापित किया गया है।

बता दे नए थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने प्रभार ग्रहण करते ही कहा कि क्षेत्र में आम जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाएंगे, अपराधियों पर नकेल कसा जाएगा, विधि व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू करना हमारी प्राथमिकता है. प्रभारी की पहचान एक तेज तर्रार अफसर के रूप में की जाती है।

लिटिल फ्लावर नर्सरी स्कूल में प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को बताया गया दीपावली पर्व का महत्व।

लिटिल फ्लावर नर्सरी स्कूल में प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को बताया गया दीपावली पर्व का महत्व।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

दीपावली उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लिटिल फ्लावर नर्सरी स्कूल मुसाबनी में शुक्रवार को दीपावली पर्व मनाया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को दीपावली पर्व की महत्ता बताई। प्री नर्सरी के बच्चों ने आकर्षक सजावटी दीये बनाकर प्रदर्शनी में लाये थे।नर्सरी के बच्चों ने दीया से कलश बनाया था।
एलकेजी के बच्चों ने एक से बढ़कर एक घरौंदा
बनाकर प्रदर्शनी में लाये थे।यूकेजी के बच्चों ने दरवाजे के मनमोहक लिए तोरण बनाये थे।

विद्यालय की डायरेक्टर सह प्रिंसिपल आशा श्रीवास्तव ने बच्चों को दीपावली पर संदेश देते हुए कहा कि कार्तिक मास की अमावस्या के दिन राम-सीता और लक्ष्मण लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में अयोध्या नगरी में दीपों के प्रकाश से उन तीनों का स्वागत हुआ था। इसलिए इस त्यौहार को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है।प्रिंसिपल ने दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने घरों को दीए से सजाने तथा दीपावली प्रदूषण रहित मनाने की अपील की। उन्होंने पटाखों को लेकर भी बच्चों को सचेत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने फुलझड़ी व पटाखे भी छोड़े।बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ व अभिभावक मौजूद थे।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल को-ऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल को-ऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

निर्धारित लक्ष्य के विरुध योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश

KCC एवं PMEGP/PMFME के लंबित आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करे- उप विकास आयुक्त

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला स्तरीय को-ऑर्डिनेशन कमिटी (बैंकर्स) की बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिन्दुओ का क्रमवार समीक्षा कर पी. डी जनरेशन में तेजी लाने, KCC तथा SHG क्रेडिट लिंकेज के लंबित मामलो को यथाशीघ्र निष्पादन करने के निदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रबंधक को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने, कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करने तथा पंचायतो में विशेष कैंप लगाकर योग्य लाभुकों को KCC का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। इसके अतिरिक्त PMEGP/PPMFME अंतर्गत प्राप्त आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर लोगो को स्वरोजगार से जुड़ने हेतू लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

बैठक के दौरान DDM नवार्ड के द्वारा घर-घर KCC अभियान का समीक्षा कर अभियान में तेजी लाने तथा शत प्रतिशत लाभुकों का KCC सुनिश्चित करनें के निदेश दिए।

बैठक में, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार शीत, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, DPM जेएसएलपीएस एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों ने बीईईओ को किया सम्मानित।

उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों ने बीईईओ को किया सम्मानित।

मुसाबनी

गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र मुसाबनी सभागार में मुसाबनी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बिनय कुमार दुबे को मुसाबनी प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षक संघ के नेताओं द्वारा उनके पूर्व में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अजब्ता मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई इसमें अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, एन एम ओ पी एस,झारोटेफ मुसाबनी इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं अकाल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा अन्य संगठनों के ऊर्जावान पदाधिकारी एवं सदस्यों की मौजूदगी में प्रखंड शिक्षा प्रचार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे को गुलदस्ता भेंट कर एवं सोल उड़कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके द्वारा किए गए शिक्षा के क्षेत्र में हम योगदान एवं बदलाव पर विस्तृत प्रकाश डाला स्वागत से अभिव्यक्ति प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे ने सभी शिक्षकों एवं संघ के नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सचिव विवेकानंद दास, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, संगठन सचिव गंगाधर महतो ,तपन कुमार चंद्र ,मोहम्मद परवेज अंसारी, आलोक पात्र, शिव शंकर गोप, लंबोदर कुमार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के उपाध्यक्ष बासेत मार्डी, राजकुमार रोशन, सुजीत कुमार कर्ण, तनुश्री पाल ,रिंकू दास ,नमिता कुमारी, राजू कुमार पूरी ,मुरारी मोहन आदि मौजूद थे।

खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो छात्रा हुई सम्मानित।

खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो छात्रा हुई सम्मानित।

मुसाबनी

मुसाबनी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुईलीसुता की छात्रा लक्ष्मी सोरेन ने राज्य स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2023 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रौशन किया है। एथलेटिक्स के तहत अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने पूरे राज्य स्तर पर सेकेंड स्थान पर रही। वहीं विद्यालय की छात्रा दिव्या मुर्मू ने अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग के लंबी कूद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त की है।दोनों छात्राएं कोड़ाशोल प्राथमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा रही है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बासेत मार्डी ने विद्यालय में स्वागत समारोह आयोजित कर खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दोनों छात्राओं को अपने विद्यालय की और से सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सचिव विवेकानंद दास, जिला इकाई उपाध्यक्ष बासेत मार्डी, राजकुमार रोशन ,सुजीत कुमार कर्ण, तनुश्री पाल, नमिता कुमारी, रिंकू कुमारी, राजू कुमार पुरी सहित कई शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद थी।

230 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

230 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हांथ लगी है जहां पर 230 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपको बताते चलें कि सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर बेचती एक महिला ड्रग पैडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला के पास से पुलिस ने कुल 230 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि आदित्यपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मुस्लिम बस्ती में एक महिला ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही है. इसके बाद फौरन टीम गठित कर मुस्लिम बस्ती के अहमद गली में छापामारी करते हुए पुलिस ने 38 वर्षीय नाजमुन निशा नामक महिला को गिरफ्तार किया है

दुष्कर्म के आरोप में पांच आरोपियों को राजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म के आरोप में पांच आरोपियों को राजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के राजनगर थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक खिलासत में भेज दिया है।

आपको बताते चलें कि युवती के साथ उसके प्रेमी के ही पांच दोस्तों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पांच में से एक नाबालिग बताया जा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाने की पुलिस हरकत में आई और पांचों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम पीड़िता अपने प्रेमी के साथ खुले मैदान में बैठी थी तभी ठंड लगने पर लड़का शॉल लाने की बात कहकर चला गया. इसके बाद वहां पांच लड़के पहुंचे और पीड़िता से कहा कि उसका साथी उसे नदी किनारे बुला रहा है. पीड़िता उनकी बातों में आकर उनके साथ चली गई. तभी पांचों बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने घर आकर वारदात की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने राजनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

वहीं राजनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा वहीं बुधवार को ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद गुरुवार की सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दस करोड़ रुपये की लागत से होगा दो जाहेरथान का सौंदर्यीकरण।

दस करोड़ रुपये की लागत से होगा दो जाहेरथान का सौंदर्यीकरण।

सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दो जाहेरथान का करीब दस करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जायेगा बुधवार को मंत्री चंपई सोरेन ने किया शिलान्यास। इसमें गम्हरिया प्रखंड के दो जाहेरथान कालिकापुर टायो गेट में करीब 3,86,52,300 रुपये व मुर्गाघुटू में करीब 5,06,27,100 रुपये की योजना शामिल है.

इस मौके पर में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो, प्रमुख अनिता टुडू, जिप सदस्य पिंकी मंडल, मुखिया सुकमति मार्डी व मोहन बास्के, खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के अध्यक्ष बिराम माझी, महासचिव उदय मार्डी, सचिव भोमरा माझी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सीके गोराई, पूर्व प्रमुख रामदास टुडू, सोखेन हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, गोपाल महतो, सचिन महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, उत्तम दास, बबलू प्रधान समेत जाहेरगाड़ समिति के सदस्य आदि शामिल थे।

मौके पर मंत्री श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड से जुड़ी भाषा-संस्कृति व धार्मिक स्थलों  का संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है, जिसे हमारी सरकार लोगों के आशा अनुरूप काम शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 साल तक राज्य में शासन कर यहां के लोगों का जनभावना को ठेस पहुंचाया है, जबकि हमारी सरकार लोगों के जनभावना को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है

Design a site like this with WordPress.com
Get started