कांग्रेस कमिटी के कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर से ओडिशा राज्य के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिलकर उन्हें बधाई दिया।

कांग्रेस कमिटी के कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर से ओडिशा राज्य के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिलकर उन्हें बधाई दिया।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी के नेतृत्व में जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर से ओडिशा राज्य के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिलकर उन्हें बधाई दिया।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि राज्यपाल हमारे संवैधानिक पद पर विराजमान है। उनके नियुक्ति होने पर जमशेदपुर का मान बढा है साथ ही संविधान की रक्षा के एक महत्वपूर्ण पद इन्हें प्राप्त हुआ है, जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने मिलकर उन्हें बधाई दिया।

बधाई देने वाले सदस्यों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, आनन्द मय पात्रा, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, संजय सिंह आजाद, गुरदीप सिंह, शशी सिन्हा, शफीअहमद खान, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, रामदरस चौधरी, ज्योति मिश्रा, नलिनी सिन्हा, अतुल गुप्ता, सैलेन्द्र सिंह, उदय कुमार सिंह, राजेश कुमार, धर्मा राव, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, रानी राव, शेखर कुमार, सचिन कुमार सिंह, सन्नी सिंह, सुशील घोष, अमृत पाल सिंह शामिल रहें।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश मांग पत्र सौंपा।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश मांग पत्र सौंपा।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए मांग पत्र सौंपा।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उप नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि छठ महापर्व का आगमन हो चुका है, लेकिन अब तक सभी नदीतटों का सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई नहीं हुई है, जिसे तत्काल प्रभाव से तेज गति से सफाई अभियान और नदी घाट का प्रबंधन कार्य को संपन्न किया जाए, नदी में श्रद्घालुओं को उतारने का रास्ता जो बरसात के कारण खराब हो गया है, उसे भी ठीक किया जाए, छठव्रती एवं श्रद्धालुओं को नदी तट तक पहुंचाने के लिए लाइट का प्रबंध, चेंजिंग रूम और गोताखोर के साथ-साथ नदी तट पर जगह-जगह सावधानी से संबंधित बोर्ड लगाया जाए, क्योंकि जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर छठव्रती नदी पहुंचकर आस्था के महापर्व छठ मनाते है। पदाधिकारी छठ आयोजन समिति से समन्वय स्थापित करें।
2) जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि टाउन हॉल और सोन मंडप के बगल में खाली स्थान पर कचरे का अंबार जमा है। जिसे तत्काल प्रभाव से साफ सुथरा कराया जाए। जो छठ पर्व में लोगों को सुविधा हो सके।
3) जिला अध्यक्ष ने तीसरी विषय को उद्रृत करते हुए कहा कि जमशेदपुर में पार्किंग व्यवस्था चरमरा गई है और इसके टेंडर का प्रक्रिया जो प्रशासन के तरफ से लाया जा रहा है, इसमें कहीं ना कहीं कमी रह जा रही है। जिससे टेंडर प्रक्रिया अब तक अधूरा है। पार्किंग व्यवस्था से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है, ऐसे गंभीर मुद्दे पर विभाग के द्वारा उचित कदम उठाते हुए टेंडर प्रक्रिया को संपन्न कारना तथा यह भी सुनिश्चित की जाए कि अब तक टेंडर प्रक्रिया नहीं होने के कारण कितना राजस्व का हानि हुआ है साथ ही प्राप्त जानकारी के मुताविक टेंडर प्रक्रिया नहीं होने के कारण राजस्व का अनाधिकृत रूप से लाभ ले रहे है। जिसमें कुछ पदाधिकारी और कुछ लोग शामिल है। इसको अभिलंब संज्ञान लेकर जांच करते हुए कठोर कदम उठाई जाए, यदि पार्किंग टेंडर से संबंधित विषय को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा, तो जिला कांग्रेस कमेटी वाध्य होकर आंदोलन करेगी साथ ही माननीय मंत्री के माध्यम से कैबिनेट में उक्त बात को रखने के लिए पत्राचार एवं मांग पत्र सौपेगी। जिसका पूर्ण रूप से जिम्मेवार जमशेदपुर आधिसूचित क्षेत्र समिति से संबंधित पदाधिकारी को माना जाएगा।

धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह

धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह

मुसाबनी

सुख समृद्धि और दीपों का पर्व दीपावली रविवार को मुसाबनी एंव आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। धन की देवी मा लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में उनका विधिवत पूजन हुआ। सूरज ढलते ही चारों ओर आकर्षक झालर टिमटिमाने लगीं। दुकान और घरों के ऊपर जल रहे दीपक और मोमबत्ती की आकर्षक छटा देखते हीं बन रही थी। बच्चे और युवाओं ने दीपावली पर जमकर आतिशबाजी चलाई। दीपोत्सव की खुशियां लोगों के चेहरे पर देखते ही बन रहा था।

दीपावली को लेकर मुसाबनी बाजार के सभी प्रवेश द्वार व पूरी सड़क को पहली बार मुसाबनी बाज़ार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के सौजन्य से सजाया गया था।मुसाबनी बाज़ार में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार,समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी धर्म व सम्प्रदाय के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर दीपावली मनाया। डीएसपी के हाथों दुकानदारों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं बाजार समिति के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर आतिशबाजी भी की।

दीपावली उत्साह से मनाने के लिए लोग आतिशबाजी सामग्री, खिलौने, मिष्ठान, पूजा के आदि सामान की बाजारों से खरीददारी करते नजर आये। जिससे बाजारों में गहमा-गहमी बनी रही। पर्व को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह और उमंग था। वे गली मुहल्लों में दिनभर आतिशबाजी के धूम धड़ाके करते नजर आये। महिलायों ने अपने अपने घरों में मनमोहक रंगोली और दीपक सजाई।शाम होते ही बच्चे, बूढ़े और जवान ही नहीं महिलाएं भी सजधज कर आकर्षक परिधानों में तैयार हुई और विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश और धन सम्पदा की देवी माता लक्ष्मी को मनाने में जुट गये। घरों एवं प्रतिष्ठानों से आरती उतारने की स्वर लहरियां सुनाई देने लगीं। सभी माता लक्ष्मी को अपने घर, प्रतिष्ठानों में बुलाने को आतुर दिखायी दिये। उनके द्वारा मिष्ठान का भोग लगाकर माता लक्ष्मी को मनाया गया। कपड़े दुकान,होटल,हार्डवेयर आदि दुकानों में लक्ष्मी पूजन देर रात सम्प्पन हुआ। उसके बाद आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया।
लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। युवाओं की पसंद तेज आवाज वाले धमाके रहे। महिलाएं और युवतियां रोशनी अनार चलाकर खुशी मनाते नजर आये। बच्चों ने फुलझड़ी चलाकर दीपावली के उत्साह का आनन्द लिया। देर रात तक धूम-धड़ाके की आवाज वातावरण को गुंजायमान करती रही। आधुनिक आतिशबाजी से सतरंगी नजारे दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे। पर्व मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजा रखा था। तरह तरह की रोशनियों से जगमगाते भवनों की भव्यता देखते ही बन रही थी। राह निकलते लोगों की नजर बरबस ही उनकी ओर उठ जाती और वे सजावट की तारीफ किये बिना न रह पाते।

कोल्हन विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद गीता कोड़ा ने राज्यपाल को सौपा मांग पत्र।

कोल्हन विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद गीता कोड़ा ने राज्यपाल को सौपा मांग पत्र।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा में कुलपति, प्रति कुलपति, कुल सचिव, वित्त अधिकारी एवं रजिस्टार की स्थाई नियुक्ति कि रखी मांग।

सांसद गीता कोड़ा ने दिनांक 13 /11/ 2023 राजभवन में महामहिम राज्यपाल से भेंट कर कोल्हन विश्वविध्यालय में रिक्त पदों पर टीचर नियुक्ति की मांग के समर्थन में पत्र सौपा।

माननीय सांसद नें वर्तमान समय में बढ़ती शिक्षा गुणवंता कि जरूरतों को पूरा करने और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विकसित कार्यक्रमों की मांग की,एंव

इस संबंध में सिहभुम लोकसभा क्षेत्र के तहत स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के महत्वपूर्णता पर चर्चा की गई, ज्ञातव्य हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के 54 डिग्री कॉलेज में 80000 विद्यार्थी स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं, कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति, प्रति कुलपति, कुल सचिव, वित्त अधिकारी एवं रजिस्टर के पदों पर रिक्तियां के कारण छात्रों और कर्मचारियों को कई समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इस संबंध में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और नेतृत्व की आवश्यकता के लिए राजपाल महोदय का ध्यान आकृष्ट करते हुए सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने निवेदन करते हुए संबंधित पदों पर नियुक्ति के लिए समर्थ उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण करने की मांग रखी, ज्ञातव्य हो कि कोल्हन विश्वविद्यालय क्षेत्र जनजातीय बहुल क्षेत्र होने के साथ ही बहुत ही पिछड़ा क्षेत्र है यह क्षेत्र कोल्हान विश्वविद्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है, कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलपति का पद मई 2023 से रिक्त है और प्रतिकूलपति का पद भी पिछले जून 2023 से रिक्त पड़ा हुआ है, जबकि वित्त अधिकारी का प्रभार भी प्रतिकूलपति के पास में होता हैं, तथा इस विश्वविद्यालय के रजिस्टार भी इस महीने के अंत तक सेवानिवृत होने के कारण रजिस्टार का पद भी रिक्त हो जाएगा ऐसी स्थिति में कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर्गत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन करना, डिग्री प्रमाण पत्र निर्गत करना, डिग्री लेना, प्रमाण पत्र की सत्यता जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तथा विश्वविद्यालय में प्रशासनिक दृष्टिकोण से शैक्षणिक संस्था की दैनिक कार्यों, वित्तीय कार्यों, वार्षिक प्रतिवेदन, शिक्षा की गुणवता का मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है,
महामहिम राज्यपाल महोदय ने विश्वविद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लिया है एवं महत्वपूर्ण समस्याओं के निदान पर पहल करने की आश्वस्त किया

झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नें की बैठक।

झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नें की बैठक।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन (आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार) होंगे उपस्थित

विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का होगा वितरण

सरायकेला-खरसावां

आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारीयों के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला नें आज विडिओ कन्फर्सिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारीयों का समीक्षा की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन काशी शाहू कॉलेज सरायकेला के मल्टीपरपस हॉल में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपई सोरेन, आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायकगण, जिला परिषद अध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित होंगे।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा निदेशो के अनुपालन का समीक्षा किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निदेश दिए।

इस दौरान उपायुक्त नें सभी प्रखंडो में स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने, विभिन्न क्षेत्र में स्थित वीर शहीद, आंदोलनकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्तियों की साफ-सफाई, विद्युतीकरण ससमय सुनिश्चित करने तथा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मल्यार्पण सुनिश्चित करने के निदेश दिए। इसके पश्चात उपायुक्त नें जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन तथा जिले के विभिन्न क्षेत्र से आने वाले लाभुकों के आवागमन, विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने तथा विभिन्न योजना के तहत चयनित लाभुकों की सूची तैयार कर परिसंपत्तियों के वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगे उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय की व्यवस्था तथा वाहन पार्किंग की व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लेने के निदेश दिए

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरजा शंकर महतो, जिला परिवाहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारत उप समहर्ता, DPM JSLPS एवं सभी BDO/CO अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

विधायक रामदास सोरेन ने मेड़िया काली मंदिर में किया पूजा-अर्चना।

विधायक रामदास सोरेन ने मेड़िया काली मंदिर में किया पूजा-अर्चना।

मुसाबनी

घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन अपने पूरी टीम के साथ सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के मेड़िया काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने भोग भी ग्रहण किया ।उन्होंने क्षेत्र के खुशहाली के लिए माँ काली से मंगल कामना की। नाबारुण संघ पूजा कमेटी के महासचिव विष्णु रजक एवं अध्यक्ष रंजीत दास ने उनका स्वागत किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विधायक से मंदिर के विकास के लिए सहयोग की अपील की।

विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि मंदिर के विकास में हर संभव सहयोग किया जाएगा। कहा पहले भी मैंने इस क्लब को बॉउंड्रीवाल दिया था। पूरे मंदिर परिसर को विधायक ने पेवर्स ब्लॉक लगाकर सुसज्जित करने का आश्वासन दिया। कहा दो-चार दिनों के अंदर इसकी माफी कर ली जाएगी और योजना स्वीकृत कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ,कान्हू सामंत, प्रधान सोरेन, विक्रम मुर्मु,सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह।

धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी को लेकर बच्चों में दिखी उत्साह।

मुसाबनी

सुख समृद्धि और दीपों का पर्व दीपावली रविवार को मुसाबनी एंव आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। धन की देवी मा लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में उनका विधिवत पूजन हुआ। सूरज ढलते ही चारों ओर आकर्षक झालर टिमटिमाने लगीं। दुकान और घरों के ऊपर जल रहे दीपक और मोमबत्ती की आकर्षक छटा देखते हीं बन रही थी। बच्चे और युवाओं ने दीपावली पर जमकर आतिशबाजी चलाई। दीपोत्सव की खुशियां लोगों के चेहरे पर देखते ही बन रहा था।

दीपावली को लेकर मुसाबनी बाजार के सभी प्रवेश द्वार व पूरी सड़क को पहली बार मुसाबनी बाज़ार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के सौजन्य से सजाया गया था।मुसाबनी बाज़ार में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार,समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी धर्म व सम्प्रदाय के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर दीपावली मनाया। डीएसपी के हाथों दुकानदारों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं बाजार समिति के दुकानदारों ने एक साथ मिलकर आतिशबाजी भी की।
दीपावली उत्साह से मनाने के लिए लोग आतिशबाजी सामग्री, खिलौने, मिष्ठान, पूजा के आदि सामान की बाजारों से खरीददारी करते नजर आये। जिससे बाजारों में गहमा-गहमी बनी रही। पर्व को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह और उमंग था। वे गली मुहल्लों में दिनभर आतिशबाजी के धूम धड़ाके करते नजर आये। महिलायों ने अपने अपने घरों में मनमोहक रंगोली और दीपक सजाई।शाम होते ही बच्चे, बूढ़े और जवान ही नहीं महिलाएं भी सजधज कर आकर्षक परिधानों में तैयार हुई और विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश और धन सम्पदा की देवी माता लक्ष्मी को मनाने में जुट गये। घरों एवं प्रतिष्ठानों से आरती उतारने की स्वर लहरियां सुनाई देने लगीं। सभी माता लक्ष्मी को अपने घर, प्रतिष्ठानों में बुलाने को आतुर दिखायी दिये। उनके द्वारा मिष्ठान का भोग लगाकर माता लक्ष्मी को मनाया गया। कपड़े दुकान,होटल,हार्डवेयर आदि दुकानों में लक्ष्मी पूजन देर रात सम्प्पन हुआ। उसके बाद आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया।
लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। युवाओं की पसंद तेज आवाज वाले धमाके रहे। महिलाएं और युवतियां रोशनी अनार चलाकर खुशी मनाते नजर आये। बच्चों ने फुलझड़ी चलाकर दीपावली के उत्साह का आनन्द लिया। देर रात तक धूम-धड़ाके की आवाज वातावरण को गुंजायमान करती रही। आधुनिक आतिशबाजी से सतरंगी नजारे दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे। पर्व मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजा रखा था। तरह तरह की रोशनियों से जगमगाते भवनों की भव्यता देखते ही बन रही थी। राह निकलते लोगों की नजर बरबस ही उनकी ओर उठ जाती और वे सजावट की तारीफ किये बिना न रह पाते।

राजू कुम्हार बना अबैध लॉटरी का नया किंगपिंग।

राजू कुम्हार बना अबैध लॉटरी का नया किंगपिंग।

सरायकेला/चांडिल

अवैध लॉटरी का कारोबार पुलिसिंग को दे रहा खुली चुनौती

इन दिनों चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध लॉटरी का गोरखधंधा एकबार फिर से फल-फूल रहा है। अवैध लॉटरी के कारोबारी भोले-भाले लोगों को अमीर बनने का लालच देकर इस अवैध खेल में फंसाकर उन्हें बर्बाद कर रहें हैं। चांडिल, चौका, नीमडीह के रघुनाथपुर में कई लोग लॉटरी के इस अवैध खेल में अपनी कमाई गंवा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चांडिल का रहने वाला राजू कुम्हार इस अबैध सिंगल लॉटरी का नया किंगपिंग है। जो जमशेदपुर के लॉटरी माफियाओ के साथ साठगांठ कर चांडिल, चौका और रघुनाथपुर में अबैध लॉटरी बेच रहा है औऱ कारोबार के बाद ऑनलाइन माध्यम से ट्रांजेक्शन कर रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह में 30 लाख रुपये का लॉटरी का अबैध कारोबार चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह का अबैध लॉटरी एक साथ ट्रेन ओर बस के माध्यम से चांडिल तक पहुंच रहा है। हालांकि अबैध लॉटरी का खेल फिर से एक बार चांडिल क्षेत्र में शुरू कर लॉटरी का नया किंगपिंग राजू कुम्हार पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है।

15 से अधिक छात्रों को एनएसयुआई में सदस्यता देकर पार्टी में किया गया शामिल।

15 से अधिक छात्रों को एनएसयुआई में सदस्यता देकर पार्टी में किया गया शामिल।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

11 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम एनएसयूआई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में 15 से भी अधिक छात्रों को एनएसयुआई में सदस्यता देकर पार्टी में शामिल कियाइस अवसर पर युवा कांग्रेस के सन्नी सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने सभी छात्रों को माला पहनकर स्वागत किया तथा सदस्यता ग्रहण कराया, सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि अब छात्रों को अपने हक के लड़ाई के लिए आगे आने का समय आ गया है, हर गार्जियन का कर्तव्य होता है कि अपने घर के बच्चों को शिक्षा प्रदान कराये और जब छात्र शिक्षा ग्रहण कर लेते हैं तो उनको देश सेवा के साथ-साथ रोजगार-नौकरी भी समय पर मिले, अगर समय पर पढ़े-लिखे छात्रों को रोजगार या नौकरी नहीं मिलता है तो उस स्थिति में छात्रों का भविष्य अंधकार में हो जाता है, इसके लिए केंद्र सरकार छात्र हित में और नौजवानों के हित में योजनाओं को संचालित करें लेकिन आप छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और उनका भविष्य अंधकारमय होता चला जा रहा है, जैसे कि हम सबों को पता है कि रेलवे को निजीकरण किया जा रहा है, बैंकों को एक दूसरे में मर्ज करके उनकी क्षमता घटाई जा रही है, बहुत सारे सरकारी उपक्रमों को लगातार वर्तमान सरकार बेच रही है, सेना से नौकरी का स्वरूप बदल दिया गया हे, अब वैसे अभिभावक जो दिन रात मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं, पैसा गिरवी रखकर या कहीं से जुगाड़ करके लगा रहे हैं, नौकरी दिलाने में यदि असफल हो जाते हैं, तो उनका और बच्चों का भविष्य अंधकार मय होना असंभवी हो गया है, अब छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपने भविष्य के प्रति सचेत रहना है, आने वाले समय में आम चुनाव होने जा रहा है, इसमें हमारा भविष्य होगा, देश को चलाने वाले प्रधानमंत्री काबिज होंगे, छात्रों का कर्तव्य है कि जो उनके भविष्य में सबों को समान रूप से इज्जत प्रतिष्ठा प्रदान करें, वैसे विचारधारा के साथ जुड़े और उन्हें ही साथ दे, धर्म संप्रदाय में मतभेद करने वालों से दूर रहे, देश के माहौल को शांत रखने वाले पार्टी को ही साथ दें, देश और नौजवानों का भविष्य सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी ही सवाँर सकते है। मैं सभी छात्रों को यह संदेश देना चाहता हूँ कि कांग्रेस पार्टी का विचार धारा के साथ जुडें, भारत को मजबूत बनाने में गाँधी के विचारों के साथ चलना सभी का कर्तव्य है।

एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण जिला भर में पूजा त्योहार के पश्चात बड़े पैमाने पर दौरा कार्यक्रम होगा और छात्रों को कांग्रेस विचार धारा से जोड़ा जाएगा।

एनएसयुआई में सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों में अनुज शर्मा, दिलबाग सिंह, बिजय सिंह, विकास सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, अमित गुप्ता, जय प्रकाश सिंह, पवन कुमार, अमन सिंह, मनप्रीत सिंह, अनिकेत कुमार, ऋषि पाण्डेय, अविनाश कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

66 वर्ष के हुए चंपाई सोरेन,,समर्थकों ने केक काट कर मनाया मंत्री चंपई सोरेन का जन्मदिन।

66 वर्ष के हुए चंपाई सोरेन , समर्थकों ने केक काट कर मनाया मंत्री चंपई सोरेन का जन्मदिन।

झारखंड

झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन 66 वर्ष के हुए समर्थकों ने केक काटकर भारी उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन. झारखंड टाइगर के नाम से प्रसिद्ध मंत्री चंपई सोरेन के जन्मदिन को यादगार बनाने उनके समर्थकों ने आदित्यपुर और महुलडीह में केक काट, जरूरतमंदों के बीच कंबल भी बाँटे

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानिक गोप, मिथुन कुम्भकार,बनमली नायक,उमा महतो ,प्रदीप गोराई,दीपक रजक,आकाश दास, मुरारी झा,प्रहलाद राकेश सतपाती, दीपक गोप,नायक,मंटू प्रामाणिक ,इंद्रजीत गोप,नकुल कृष्णा सोरेन आदि उपस्थित थे.

आदित्यपुर ईमली चौक स्थित झामुमो कार्यालय में शनिवार शाम से ही समर्थकों का हुजूम मंत्री चंपई सोरेन के दीर्घायु होने की कामना के साथ उमड़ पड़ा कार्यालय में मंत्री के समर्थक और चाहने वालों ने फूल एवं गुलदस्ता भेंट कर मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने 800 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड 20 सूत्र अध्यक्ष सीके गोराई ,आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मंडल, परमेश्वर प्रधान, सुभाष करवा, बुबई शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन के जन्मदिन के उपलक्ष पर आदित्यपुर के अलावा डूडरा में भी धूम-धाम के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया.इस उपलक्ष पर यहां मंत्री के बचपन के मित्र नलिन महतो एवं मंत्री बबलू सोरेन ने के काटकर मंत्री का जन्मदिन मनाया. इस उपलक्ष पर महुलडीह विकास एवं प्रभावित समिति द्वारा डुंडरा उप स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, 535 लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई. वहीं 250 लोगों के नेत्र की जांच हुई . यहां भी 1200 कंबल जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए गए

एमआईजी काली पूजा पंडाल का मुंडा-मरांडी ने किया फीता काटकर उद्घाटन।

एमआईजी काली पूजा पंडाल का मुंडा-मरांडी ने किया फीता काटकर उद्घाटन।

सरायकेला/आदित्यपुर-2

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

15 नवम्बर को पीएम के खूंटी के उलीहातू आगमन को अर्जुन मुंडा बताया झारखंड का गौरव

श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी के द्वारा एमआईजी मैदान आदित्यपुर-2 में काली पूजा पंडाल का उदघाटन केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी तथा पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। गौरतलब है कि कमिटी के द्वारा यहाँ काल्पनिक आकृति के आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के सचिव सत्य प्रकाश सुधांशु, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा, ब्रजभूषण सिंह, भाजपा नेता जटाशंकर पांडेय, राजेश कुमार शुक्ला, शिवशंकर सिंह, कर्नर आर पी सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टूनु, झारखण्ड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ,शिव दयाल शर्मा, जगदीश नारायण चौबे सहित कमिटी के चेयरमैन समरेन्द्र प्रताप सिंह, सुमित सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनु भगवान, अनिल कुमार, एन के तनेजा, बेबी सिंह, नरेन्द्र चौधरी, काली पाँडेय, दिवाकर झा, प्रभात कुमार सिंह रिंकू, राजेश चौधरी, सतीश शर्मा, कुमुद रंजन, रविन्द्र सिंह, विजय कुमार सिंह, अमरनाथ ठाकुर, लक्ष्मण प्रसाद डॉ मनोरमा सिद्धेस, आलोक श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, सुमित कुमार, राकेश कुमार प्रधान, शैलेश सिंह, मुकुल दास, बीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

वहीं पूजा पंडाल के उदघाटन के पश्चात आगंतुक अतिथियों के द्वारा जरुरतमंदों के बीच एक हजार कंबल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जून मुंडा ने कहा कि कमिटी कई वर्षो से पूजा का आयोजन करते आ रहा है। मां का आर्शीवाद कमिटी के साथ समस्त देशवासियों पर बनी रही है। अर्जून मुंडा ने कहा कि हम सभ झारखंडवासियों के लिए गौरव का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू आ रहे है। जहां वे उन्हे श्रद्धांजली अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प लेने का आहृवान करेंगे। कार्यक्रम में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने काली पूजा के आयोजकों को बधाई देते हुए लोगो से अपील किया है कि 15 दिसंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली ओलीहातू पहुंचे। उन्होने कहा कि झारखंडवासियों के लिए गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती दिवस को अनुसूचित जनजाति गौरव दिवस के रूप में पुरे भारतवर्ष में मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने की।

गम्हरिया और आदित्यपुर बाजार में पटाखा विक्रेताओं पर एसडीओ के आदेश से हुई कार्रवाई।

गम्हरिया और आदित्यपुर बाजार में पटाखा विक्रेताओं पर एसडीओ के आदेश से हुई कार्रवाई।

आदित्यपुर/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया और आदित्यपुर बाजार में पटाखा विक्रेताओं पर एसडीओ के आदेश से हुई कार्रवाई।

आपको बताते चलें कि गम्हरिया बाजार में सड़क किनारे पटाखा दुकान खोल धड़ले से बेचे जाने संबंधित खबरें प्रकाशित होने पर सरायकेला सिविल एसडीओ पारुल सिंह ने मामले पर गंभीरता दिखाई है. एसडीओ के निर्देश पर गम्हरिया अंचलाधिकारी और आदित्यपुर थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त करवाई पटाखा दुकानदारों पर की गई।

सरायकेला सिविल एसडीओ पारुल सिंह द्वारा गम्हरिया बाजार के पास खुले में पटाखा बेचने के लिए चिन्हित गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में पटाखा दुकान न लगाकर सड़क किनारे बेचे जाने पर कार्रवाई की गई है. एसडीओ द्वारा तत्काल गम्हरिया अंचल अधिकारी गिरेन्द्र टूटी एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को निर्देशित किया गया, जिसके बाद थाना प्रभारी और सीओ द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे भीड़ भाड़ वाले इलाके में खोले गए सभी पटाखा दुकानों को बंद कराया गया. एसडीओ के निर्देश पर हुए इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पटाखा बेचे जाने को लेकर किए गए कार्रवाई के संबंध में सिविल एसडीओ पारुल सिंह द्वारा बताया गया है कि सूचना प्राप्त होने पर यह कार्रवाई की गई है. इन्होंने कहा कि आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र में जहां भी सड़क किनारे और बाजार क्षेत्र में पटाखे दुकान लगाकर बेचे जाएंगे वहां कार्रवाई की जाएगी और दुकानदारों के पटाखे सीज होंगे।

वहीं आदित्यपुर शेर-ए-पंजाब में सड़क किनारे लगे दुकानों को आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा हटाया गया। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने अपने दल बल के साथ स्वयं ही सड़क किनारे लगे दुकानों को हटाते हुए नजर आए।

Design a site like this with WordPress.com
Get started