एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर तिन महिलाओं के साथ की मारपीट।

एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर तिन महिलाओं के साथ की मारपीट।

जमशेदपुर

एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट करने का मामला सामने आया है.जहां पर जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में जमीन विवाद में दबंगों ने तीन महिलाओं मोनिका एक्का, जयंती एक्का और निकिता एक्का को मारपीट कर जख्मी कर दिया. तीनों घायल महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां इमरजेंसी में इनका इलाज चल रहा है।

वहीं घटना के संबंध में मोनिका एक्का ने बताया कि अपनी जमीन पर खेती करती चली आ रही हैं. अब इस पर दबंग लोग कब्जा करना चाहते हैं और खेती करने से रोकते हैं. इस मामले की शिकायत एमजीएम थाना पुलिस से कुछ दिन पहले की गयी थी. एसएसपी ऑफिस जाकर भी शिकायत की गयी थी. लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बुधवार को दबंग उनके घर पर चढ़ आए और गाली गलौज कर घर में घुसकर तीनों महिलाओं के साथ मारपीट की।

वहीं इस मामले पर तीनों महिलाओं का कहना है की पुलिस इस मामले में उनकी मदद करे वरना दबंग उनके खेत कब्जा कर लेंगे।

वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़ताल।

वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़ताल।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

वित्त रहित स्कूल -कॉलेजों का अधिग्रहण/ घाटा- अनुदान, अनुदान की राशि सीधे शिक्षक- कर्मचारियों के खाते में भेजने, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने, महंगाई को देखते हुए उच्च विद्यालय के अनुदान स्लैब में संशोधन करने के साथ साथ शिक्षक कर्मी को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने, अनुदान की राशि चौगुना किये जाने की मांग को लेकर
वित रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर बुधवार को राज्य के 1250 इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों में शैक्षणिक हड़ताल पर रहे।

शिक्षक कर्मी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारी के खिलाफ स्कूल कॉलेज में मुख्य द्वार नारेबाजी किया। शैक्षणिक हड़ताल का असर घाटशिला अनुमंडल के वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में भी देखने को मिला। मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी हाई स्कूल एवं मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर में शैक्षणिक हड़ताल रहा। हड़ताल का असर घाटशिला ,चाकुलिया, बहारागोड़ा, पोटका आदि प्रखंड में संचालित वित्त रहित स्कूल कॉलेजों में भी रहा।शिक्षकों की हड़ताल से संस्थानों में पठन-पाठन कार्य पूरी तरह बाधित रहा।मोर्चा के नेताओं ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से मांग किया है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक झारखंड के कोई भी वित्त रहित अनुदानित इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालय वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं भरेंगे

मोर्चा की बैठक में सरकार और विभाग के इस रवैये के कारण दीपावली और छठ पर्व नहीं मानने का निर्णय लिया गया.मोर्चा के नेताओं का कहना था कि जब शिक्षकों के पास पैसे नहीं है तो यह पर्व कैसे मनाए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 26 नवंबर को रविवार होने के कारण 30 नवंबर 2023 को हजारों शिक्षककर्मी राजभवन पर धरना देंगे ।और प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन देंगे । हड़ताल में मुख्य रूप से मोर्चा के संयोजक कुंदन कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह,प्रो. सीमा कल्याणी , प्रो. संतोष दास, रूमी सरकार, मिथलेश पांडेय सहित सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल थे।

उपायुक्त नें अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का किया समीक्षा।

उपायुक्त नें अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का किया समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

विभागीय निर्देशों के आलोक में आवश्यक करवाई सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के शेष बचे लंबित कार्यों को दो दिन में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान अंतर्गत किए जा रहें कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

इस दौरान उपायुक्त नें सम्बन्धित पदाधिकारी के साथ कार्य योजना निर्धारण कर शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को वन पट्टा प्रदान करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उपयुक्त नें सभी अंचलधिकारी को शेष बचे वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के कार्य को अलगे दो दिन में पूर्ण करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रूप से एफ आर सी का गठन करे ताकि अधिक से अधिक दावा प्राप्त हो सकें। उपायुक्त नें कहा ऐसे योग्य लाभुक जिनका किसी सर्टिफिकेट के कारण लाभ ना मिल पा रहा हो उनका नियमानुसार सहयोग प्रदान करे ताकि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को वन पट्टा का लाभ प्रदान किया जा सकें। उपायुक्त नें कहा योजना के तहत विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करे तथा यह सुनिश्चित करे कि किसी भी परिस्थिति में अयोग्य लाभुक (जैसे – लाभुक जीवको-पार्जन हेतू वन पर आश्रित ना हो, कट ऑफ डेट से बाहर हो या लाभुक सम्बन्धित क्षेत्र का निवासी ना हो इत्यादि) को वन पट्टा का लाभ ना प्रदान किया जाए।

बैठक के दौरान जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण के द्वारा वनाधिकार पट्टा अधिनियम एवं उसके विभिन्न प्रवधान तथा क्लैम, क्लैम वेरिफिकेशन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर सभी अंचलधिकारी एवं सम्बन्धित पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर सभी योग्य लाभुकों को योजना के तहत लाभ प्रदान करने की बात कही।

बैठक में उपायुक्त के साथ जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आ. टी. डी. ए. श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी अंचलधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेण्टर, सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार 10 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेण्टर, सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार 10 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

सरायकेला-खरसावां

राज्यान्तर्गत एवं विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले में नियुक्त करने हेतु किया जायेगा योग्य उम्मीदवारों का चयन

18 से 45 वर्ष के नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सर्विस सहित मिलेगी अन्य सुविधाएं

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया की उक्त रोजगार मेला में रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं वरुण बेवरेजेस सहित जिले के अन्य प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा कुल 806 विभिन्न पदों पर राज्यान्तर्गत एवं विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले में नियुक्त करने हेतु योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों द्वारा 10 हज़ार रुपये से 25 हज़ार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें कैंटीन, बस सर्विस सहित पीएफ, ईएसआईसी एवं इंसेंटिव जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। 8 वीं, 10 वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक विज्ञानं / वाणिज्य, स्नातकोत्तर विज्ञानं, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं।उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मॉडल कैरियर सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर विजिट कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।

2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे बने गम्हरिया के नए थाना प्रभारी।

2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे बने गम्हरिया के नए थाना प्रभारी।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना की कमान 2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को मिली है.आलोक कुमार दुबे पुर्व में आदित्यपुर थाने में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

निवर्तमान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का एसीबी में ट्रांसफर होने के पश्चात रिक्त पड़े पद पर सरायकेला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को पदस्थापित किया गया है।

गौरतलब हैं की 2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को गैलंट्री अवॉर्ड प्राप्त है, और उनकी पहचान एक तेज तर्रार अफसर के रूप में की जाती है. हाल के दिनों में सरायकेला जिले में घटित हुई कई बड़े मामलों में कांड उदभेदन से लेकर जांच में इनकी अहम भूमिका रही है

आपको बताते चलें कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिला आदेश जारी करते हुए पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को गम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

विवादित हथियाडीह के जमीन का कुछ शर्तों के साथ हो गया समझौता।

विवादित हथियाडीह के जमीन का कुछ शर्तों के साथ हो गया समझौता।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जियाडा द्वारा आवंटित जमना ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के जमीन पर ग्रामीणों और जमना ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के बीच चल रहा विवाद का मंगलवार को पुलिस- प्रशासन की मुश्तैदी और मंत्री चंपाई सोरेन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कुछ शर्तों के साथ समाप्त हो गया।

ग्रामीणों ने कुछ शर्तें रखी जिसे जमना ऑटो के अधिकारियों ने मानते हुए खेल के मैदान का समतलीकरण का काम शुरू करवा दिया है।

ग्रामीण 95 मीटर लंबा और 65 मीटर चौड़ा फुटबॉल मैदान एवं 20 फीट का रास्ता बनाने की शर्त रखी जिसे सभी की मौजूदगी में जमना ऑटो लिमिटेड के अधिकारियों ने इसपर अपनी सहमति प्रदान करते हुए सीमांकन का काम शुरू करवा दिया.

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती रही।

हालांकि मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध किया जैसे ही ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को काम के विरोध की सूचना आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को मिली वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के आक्रोश को समझा- बुझाकर शांत कराते हुए वार्ता के लिए तैयार किया।

कंपनी के एक्जयूटिव डायरेक्ट एसपी सिंह कोहली ने बताया कि प्रबंधन की मंशा ग्रामीणों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर उनका सर्वांगीण विकास में सहभागी बनना है. हम शुरू से ही खेल के मैदान को विकसित करने के लिए तैयार थे. मगर वे मानने को तैयार नहीं हो रहे थे. 13.5 एकड़ जमीन हमे आयडा से आवंटित हुआ है, हमने ग्रामीणों की सुविधा के लिए करीब 1.50 एकड़ जमीन हमारी ओर से खेल के मैदान के रूप में छोड़ा गया है. साथ ही उसे विकसित भी किया जाएगा. हमें खुशी होगी कि हम ग्रामीणों को सीएसआर के तहत सुविधा दे सकें. इसके अलावा और भी जो सुविधाएं होगी भविष्य में ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएगी

इस मौके पर सीओ गिरेन्द्र टूटी, दंडाधिकारी सत्येंद्र महतो, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, अविषेक कुमार, गम्हरिया थाना से पहुंचे सब इंस्पेक्टर भास्कर ठाकुर, जमना ऑटो के एक्जयूटिव डायरेक्टर एसपी सिंह कोहली, प्लांट हेड सुधीर चंदेल, झामुमो नेता रंजीत प्रधान, महेश्वर महतो, दीपक मंडल आदि मौजद रहे

युद्ध स्तर पर चल रहा है अस्पताल का निर्माण कार्य।

युद्ध स्तर पर चल रहा है अस्पताल का निर्माण कार्य।

सरायकेला-खरसावां

जिला का पहला 100 बेड का अस्पताल जनवरी में हो जाएगा पूरा : प्रोजेक्ट मैनेजर

जिले वासियों को मिलेगा नया साल में सौगात।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सरायकेला मुख्यालय में जिला का पहला 100 बेड का आत्याधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है. एम एस नीरज राय कंपनी, रांची के के द्वारा अस्पताल का निर्माण कार्य युद्धस्तर् पर किया जा रहा है.अस्पताल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने की संभावना है.यह अस्पताल नया साल में सौगात के रूप में जनवरी 2024 तक यहां की जनता को सुपुर्द होने की संभावना है.अस्पताल में गंभीर बीमारियों का इलाज होगा.अस्पताल में सभी तरह के आत्याधुनिक संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध रहेगी।

वहीं इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर मिथिलेश कुमार सिंह का कहना है कि निर्माणअधीन जिला का पहला 100 बेड का अस्पताल नया साल में बनकर तैयार हो जाएगा. अस्पताल का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है,इसलिए निर्धारित समय से पहले निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. ताकि इस साल का नया साल में यहां की जनता को अस्पताल के रूप में नया सौगात मिले।

गणेश माहली ने दिखाई दरिया दिली भाजपा कार्यकर्ता को किया आर्थिक सहीयोग।

गणेश माहली ने दिखाई दरिया दिली भाजपा कार्यकर्ता को किया आर्थिक सहीयोग।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली का उदारता रूप एक बार फिर देखने को मिला.जंहा उन्होंने अपने उदार स्वभाव से भाजपा कार्यकर्ता को किया आर्थिक सहीयोग।

आपको बताते चलें कि सरायकेला नगर पंचायत के पाटागार निवासी भाजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज साहू के माताजी एवं इंद्रटांडी निवासी भाजपा पार्टी के पूर्व बूथ अध्यक्ष प्रीतम पाणिग्रही के पिताजी के देहांत के उपरांत भाजपा नेता गणेश महाली ने दोनों ही शोक संपत परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग भी किया है

वहीं इस मौके पर भाजपा सरायकेला नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा,भाजपा नेता मनोज चौधरी,पूर्व नगर अध्यक्ष ललन सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव,मंटू आचार्य,रवि सतपति,राजकुमार सिंह,शंभू आचार्य,राजेश नंदा, सुमित चौधरी, बीजू दत्त, कृष्ण राणा, बल्ला हुसैन,जगाबंधु आदि मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी संग दिनेश कुमार ने गर्मजोशी से किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत।

छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी संग दिनेश कुमार ने गर्मजोशी से किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी संग दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत।

आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए दुर्ग में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा का आयोजन किया. इसी दौरान डोंगरगढ़ स्थित माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पीएम का आगमन हुआ.वहीं मंदिर के निकट बने हेलिपैड के समक्ष नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्प गुच्छ भेंट किया और स्थानीय भाजपा नेताओं सहित उनका स्वागत किया।वहीं प्रधानमंत्री के स्वागत समारोह के दौरान सभी प्रत्याशी भी मौजूद रहें।

मालूम हो की छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के आशय में भाजपा संगठन ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को राजनंदगांव जिला के चार और मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है. अमर कुमार बाउरी के प्रभार वाले क्षेत्रों राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, डोंगरगढ़ से विनोद खांडेकर, खुज्जी विधानसभा में गीता घासी साहू, डोंगरगांव से भरत लाल वर्मा और मोहला मानपुर में संजीव साहा बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी संग बतौर सहयोगी दिनेश कुमार भी छत्तीसगढ़ प्रवास पर थें। चुनाव प्रचार समाप्त होने के उपरांत सोमवार को वे वापस लौट आये हैं। विदित हो की छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होंगे।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण।

मानगो नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द सफाई करवा कर विधुत व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

नागरिक सुविधाओं का ख्याल रखना मेरा कर्तव्य- मंत्री बन्ना

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी छठ पर्व को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को जमशेदपुर मानगो के विभिन्न छठ घाट का दौरा किया. इसी क्रम में चाणक्यपुरी छठ घाट के निरीक्षण के दौरान श्रमिकों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए छठ घाट की सफाई की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मानगो नगर निगम के उप प्रशासक सुरेश यादव, मनोज झा, संजय ठाकुर, ईश्वर सिंह, अजय मिश्रा,जीतू सिंह,राकेश दास,राकेश सिंह, चंदन सिंह, दुर्गा सिंह,नितेश पोद्दार,जयंत कुमार, सोनू उपाध्याय,मुकेश गुप्ता,मुकेश सिंह, निधि मिश्रा, रंजीत कुमार साव,अनुज प्रसाद, उत्तम मंडल, जितेंद्र सिंह,प्रभाकर साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

वहीं मानगो नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द सफाई करवा कर विधुत व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश. महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करें, साथ ही अवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ करें. इस दौरान उन्होंने छठ पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से कराने, वाहनों की आवागमन सुनियोजित तरीके से कराने ताकि कोई दुर्घटना न हो इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए।

वहीं इस मौके पर मंत्री बन्ना कहा कि मानगो की बड़ी आबादी पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ महापर्व छठ मनाती है. इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के कारण उनका कर्तव्य है कि उनकी सुविधाओं का ख्याल रखें, इसलिए स्वयं घुम-घुम कर हर व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर अधिकारियों को निर्देश दें रहे है ताकि कोई कमी और खामी न रहें. जल्द ही अपनी पूरी टीम के साथ अन्य घाटों का दौरा कर व्यवस्था देखेंगे।

पोटका में दो वाहनों में जोरदार टक्कर एक ड्राइवर की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल।

पोटका में दो वाहनों में जोरदार टक्कर एक ड्राइवर की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल।

पुर्वी सिंहभूम/पोटका

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के तुड़ी पेट्रोल पंप के पास हाता से जमशेदपुर जाने वाला मुख्य सड़क पर रविवार को रात के लगभग 11:30 बजे 12 चक्का ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों वाहनों की परखच्चे उड़ गयी।

वहीं घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गयी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बीती रात लगभग 11:30 बजे की है. जहां ट्रक और ट्रेलर के बीच सीधी टक्कर हो गयी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वही घटना के बाद ट्रक के ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है, जबकि ट्रेलर की ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी है।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पोटका पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया और आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया.और ट्रेलर ड्राइवर को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया गया।

टाटानगर स्टेशन पर अमर बाउरी का हुआ जोरदार स्वागत।

टाटानगर स्टेशन पर अमर बाउरी का हुआ जोरदार स्वागत।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सोमवार को जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर झारखंड प्रदेश एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष बिमल बैठा के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश एससी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने चंदनक्यारी के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का अभिनंदन किया।

वहीं स्वागत सह अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा नेता के पूर्व जिला जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा और काफी संख्या में झारखंड प्रदेश के नेता उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started