दुर्गा पूजा और आगामी सभी पर त्यौहार को देखते हुए चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान।

दुर्गा पूजा और आ रहे सभी पर त्यौहार को देखते हुए चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी दुर्गा पूजा और नजदीक आ रहे सभी पर्व त्यौहार को देखते हुए लगभग सभी होटल में निगरानी विभाग की टीम ने सफाई जांच अभियान चलाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गम्हरिया के श्याम स्वीट्स होटल के किचन में काफी गदगी पाई गई।

वहीं छापेमारी अभियान के संबंध में निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्याम स्वीट होटल मेंकाफी गंदगी पाई गई इस वजह से तत्काल सारी मिठाइयों को फेंकवा दिया गया है और होटल संचालक को सख्त हिदायत दी गई है कि आगे से साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें.दोबारा साफ सफाई में लापरवाही बरतने पर उचित कार्रवाई की जाएगी वहीं होटल संचालक को साफ सफाई के लिए 7 दोनों का समय दिया गया है।

इसके साथ ही अधिकारी ने जनहित में अपील करते हुए कहा कि किसी भी होटल में खाने से पहले खाने की जांच अवश्य करें दुर्गंध आने वाली मिठाई या ना खाएं अपनी और अपने सेहत का ध्यान रखें।

पीडीएस दुकानदार संघ ने नए डीएसओ का किया स्वागत।

पीडीएस दुकानदार संघ ने नए डीएसओ का किया स्वागत।

सरायकेला/गम्हरिया

पीडीएस दुकानदार संघ ने पीडीएस दुकानदार संघ के अध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में नवपदस्थापित जिला आपूर्ति पदाधिकारी जेके मिश्रा का किया स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।

इस दौरान फुलकांत झा ने डीएसओ को खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के बावत पूर्व में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। किन्तु, अबतक समाधान नहीं हो सका। नए डीएसओ ने मिलजुल कर सारे विवाद को खत्म करने का आश्वासन दिया गया।

राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने गम्हरिया सीडीपीओ पर लगाया कई आरोप।

राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने गम्हरिया सीडीपीओ पर लगाया कई आरोप।

सरायकेला/गम्हरिया

12 अक्टूबर बृहस्पतिवार को राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने गम्हरिया सीडीपीओ साधना चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी एवं जिले के उपायुक्त से जांच कर कार्यवाई करने की मांग की है।

अर्जुन यादव यादव ने कहा है कि सीडीपीओ साधना चौधरी गम्हरिया एवं नीमडीह के प्रभार में हैं। उनके द्वारा गम्हरिया एवं नीमडीह में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली में अनियमितता बरती गई है। श्री यादव ने कहा है कि बहाली में लेन देन हुई है। जिनके द्वारा लेन देन नही किया गया उनका आवेदन को अनुमोदन के लिए डीपीओ कार्यालय नही भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते 11 सितम्बर को मोती नगर बड़ा गम्हरिया में सेविका की बहाली हुई थी। निशा राय की सेविका हेतू चयन की घोषणा खुद सीडीपीओ साधना चौधरी ने किया था। लेकिन रिश्वत नही मिलने के कारण बीस दिन बाद भी डीपीओ कार्यालय अनुमोदन के लिए नही भेजा गया। इसी तरह की कई उदाहरण है जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि साधना चौधरी जहां भी रही भ्रष्टाचार कर आंगनबाड़ी में बहाली की। उन्होंने सीडीपीओ साधना चौधरी के विरुद्ध जांच कर कार्यवाई करने की मांग की है।

आदित्यपुर जियाडा भवन में फिर से एसपी का कैंप कार्यालय प्रारंभ किया गया।

आदित्यपुर जियाडा भवन में फिर से एसपी का कैंप कार्यालय प्रारंभ किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सड़कों पर रफ ड्राइविंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईपुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर जियाडा भवन में सरायकेला एसपी का कैम्प कार्यालय फिर से प्रारंभ किया गया। एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि अगले हफ्ते से नियमित रूप से यहां अपराह्न 12: 00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक लोगों से मिलेंगे. जरूरत के अनुसार समय बढ़ भी सकता है. उन्होंने कहा किसी कारणवश यदि गुरुवार को वे उपस्थित नहीं हो सकेंगे तो शनिवार को उपलब्ध रहेंगे. हालांकि गुरुवार को फरियादी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. एसपी ने बताया कि जिला मुख्यालय से दूरी होने के कारण लोग अपनी समस्याओं को उन तक लेकर नहीं पहुंच पाते हैं इस वजह से इस कैम्प कार्यालय को फिर से एक्टिवेट किया गया है।

वहीं दुर्गा पूजा को लेकर एसपी ने जिला पुलिस की तैयारियों के सम्बंध में बताया कि जिला पुलिस पूजा के दौरान हर अपराधियों पर पैनी नजर रखेगी. जेल से छूटे अपराधियों की पूरी सूची सम्बंधित थानों को दे दी गयी है. जरूरत पड़ने पर उन्हें जिलाबदर भी किया जाएगा. संदिग्ध लोगों के खिलाफ 107 लगाने का निर्देश दिया गया है. पूजा पंडालों के आसपास जाम की स्थिति न बने ट्रैफिक पुलिस की इसको लेकर विशेष रूप से निर्देश दिया गया है. जिला स्तर पर कंट्रोल रूम को एक्टिव कर दिया गया है. पूजा कमेटियों को अपने वोलेंटियर के जरिए विधि- व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. संबंधित थानों के साथ समन्वय बनाकर उत्सव को सफल बनाने को कहा गया है. पूजा के दौरान अतिरिक्त पुलिस के साथ क्यूआरटी को भी तैनात किया जाएगा. सभी पूजा कमेटियों को पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया है. रफ ड्राइविंग के खिलाफ आज से ही ट्रैफिक पुलिस को जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है।

एसपी डॉ विमल कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में कहीं भी ब्राउन शुगर के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ब्राउन शुगर नस्ल को बर्बाद कर रहा है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि कहीं से भी इसकी शिकायत मिलती है वहां के थानेदार नपे जाएंगे. इसके अलावा अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर।

अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर।

पूर्वी सिंहभूम/बागबेड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

12 अक्टूबर बृहस्पतिवार बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत स्टेशन रोड पर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां इनका इलाज चल रहा है। मिनी ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। उसे बागबेड़ा थाना ले जाया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक टेल्को से गम्हरिया की तरफ जा रही थी। रेलवे ओवर ब्रिज से उतरने के बाद यह जुगसलाई की तरफ बढी। तभी अनियंत्रित हो गई। कई मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और कई वाहनों को टक्कर लगी। ऑटो को भी टक्कर मारी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई।

घटना के संबंध में बागबेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित मिनी ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ है। चालक को चालक को हिरासत में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर समीक्षा बैठक।

चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर समीक्षा बैठक।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पश्चिम सिंहभूम विवाह भवन चक्रधरपुर में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा। देवी की शक्ति की आराधना मां दुर्गा की पूजा है. इसमें सभी की सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके दुर्गा पूजा को संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग दें.विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा में केंद्रीय कमेटी के सहयोग से चक्रधरपुर के सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे. आगे उन्होंने कहा कि श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला में पुराने और नए कमेटी के साथ हुई विवाद के बाद दुर्गा माता का श्रृंगार चक्रधरपुर थाना में रखा हुआ है. इस मामले कि आपसी सहयोग से मिलकर बैठक कर इसका समाधान निकाले।

वहीं पश्चिम सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना है पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न करने के लिए तत्पर है. इसमें जितने सहयोग प्रशासन की है उतना सहयोग स्थानीय लोगों को भी करना है. अगर किसी प्रकार की कोई भी सूचना हो तो इसकी तत्काल अनुमंडल प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दें. उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था और जो समस्या को लेकर चर्चा हुई है उसका समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. बाद में इसकी समीक्षा किया जाएगा. अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव, उपयुक्त अन्यन मित्तल, जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ रीना हांदसा, डीएसपी दिलीप खालको, पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा, अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ,केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक अशोक षाड़ंगी, उपाध्यक्ष निक्कू सिंह, सचिव डॉ शिवपूजन सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश जेना, गोनु जयसवाल, दयानंद पाणी, शेष नारायण लाल, दीपक सिंह, कुमार विवेक, अंबर राय चौधरी, आलोक बोस, संजय मिश्रा, संजय पासवान, पंकज शर्मा सहित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और चक्रधरपुर के पूजा पंडाल के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

वहीं बैठक में पश्चिम सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि उपासना का पर्व मां दुर्गा का पूजा है. लोग शांतिपूर्ण तरीके से पूजा का आनंद उठाएं पुलिस प्रशासन हर व्यक्ति का सहयोग करेगा. लोगों की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार है. पुलिस हर गतिविधि पर नजर रहेगी. एसपी ने कहा कि विधि व्यवस्था को देखते हुए अगर पुलिस प्रशासन द्वारा अगर सड़क को वन वे करता है तो इसमें सभी का सहयोग चाहिए. एसपी ने कहा कि सभी पूजा पंडाल में सुरक्षा का मध्य नजर सीसीटीवी और अग्नि शामक यंत्र लगाएं. ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी हो तो पुलिस उसे पर तत्काल कार्रवाई कर सकें।

बैठक में विभिन्न पूजा पंडाल द्वारा अपनी-अपनी समस्या को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया. चक्रधरपुर के ऐतिहासिक पुरानाबस्ती दुर्गा पूजा विसर्जन पर अशोक षाड़ंगी ने कहा कि आजादी के पहले से पुरानाबस्ती दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस कंधे और मशाल लेकर निकलते हैं. प्रशासन ने 5:00 बजे का जो निर्देश दिया है उसका हम पालन नहीं कर सकते हैं. यह बरसों पुराना परंपरा है कि 6:30 बजे हम लोग विसर्जन जुलूस निकालते हैं और 7:30 बजे पवन चौक पहुंचते हैं. रात्रि 9:30 बजे तक पुरानाबस्ती दुर्गा पूजा पंडाल का विसर्जन हो जाता है. इस पर डीसी ने कहा कि आपकी परंपरा के अनुरूप विसर्जन हो. इस बात को लेकर सभी लोगों ने काफी समर्थन किया. बैठक के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई. जिसका प्रशासन ने समाधान कर दिया।

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय , सराईकेला में भुवन ऋभु के द्वारा लिखी गयी.व्हेन चिल्ड्रन हैवे चिल्ड्रन का लोकार्पण किया गया।

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय , सराईकेला में भुवन ऋभु के द्वारा लिखी गयी.व्हेन चिल्ड्रन हैवे चिल्ड्रन का लोकार्पण किया गया।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभावसर पर कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय सराईकेला में भुवन ऋभु के द्वारा लिखी गयी।

पुस्तक ‘व्हेन चिल्ड्रन हैवे चिल्ड्रन ‘ का लोकार्पण किया गया . लोकार्पण पद्मश्री छुटनी महतो जी के कर कमलो द्वारा हुआ . मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री संतोष ठाकुर और जिला बाल कल्याण समिति के जुझार सोरेन भी मौजूद थे . कार्यक्रम का सञ्चालन युवा एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया . छुटनी महतो ने बालिकाओ से बाल विवाह का पुरजोर विरोध करने की मांग की एवं अपने बाल विवाह के कारण झेली हुई तकलीफो को उनके साथ साझा किया एवं बाल विवाह मुक्त सराईकेला अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इसके अलावे उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नें जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यक्रम में प्रगति लाने तथा ऐसी चयनित योजनाओं जिनमे कार्यक्रम प्रारम्भ नहीं किया गया है में यथाशीघ्र कार्यक्रम प्रारम्भ करने का निदेश दिया। वही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सरायकेला खरसावां को नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में लोगो के सुविधा हेतू बैंक कॉरस्पॉडेंट सेवा प्रारम्भ करने हेतू कार्य में प्रगति लाने, सभी विद्यालयों में छूटे हुए बच्चो के बैंक खाता खुलवाने के निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने सुदूरवर्ती एवं बॉर्डर एरिया में स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं मे गति लाने तथा प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार के जल कल्याणकारी योजना जैसे- सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने तथा समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को आपसी समन्वय स्थापित कर महिला एवं बाल विकास तथा उनके ससमय स्वास्थ्य जाँच सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

बैठक मे उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए श्री संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप सम्हार्ता सामान्य शाखा, सीआरपीएफ कमांडेंट एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डायरिया प्रभावित परिवारो से मिले विधायक सविता महतो।

डायरिया प्रभावित परिवारो से मिले विधायक सविता महतो।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विधायक सविता ने गांव में खराब पड़े जलमिनार को तुरंत मिस्त्री बुलकर बनवाया

सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितु पंचायत के डुमरा गांव में विगत दिनों डायरिया होने कि जानकारी विधायक सविता महतो को मिली। जिसपर विधायक ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर जिले के सिविल सर्जन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर तुरंत गांव में स्वस्थ कैंप लगाने का निर्देश दिए। वही मंगलवार देर रात को ही मेडिकल टीम गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला और डायरिया मरीजों का ईलाज आरंभ किया। 

इसकी सुचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो भी गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वही बुधवार को विधायक सविता महतो डुमरा गांव पहुंचकर डायरिया पीड़ितों का हाल जाना और मेडिकल टीम को कई जरुरी दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, पूर्व मुखिया पंचान्न पातर, हरेन महतो, अमित सिन्हा, दीपक कैवत आदि उपस्थित थे।

इस दौरान विधायक ने गांव में खराब पड़े जलमिनार को तुरंत मिस्त्री बुलकर बनवाया और चालु करवाया। साथ ही विधायक ने डुमरा गांव के हरिजन टोला में विधायक निधि से एक नए चापाकल लगवाने का भी घोषणा किए जो एक दो दिन के अंदर लग जाएगा। 

इस दौरान विधायक ने टोला के लोगो से पानी उबाल कर पिने, घर के आस पास साफ सुथरा रखने व किसी भी परिश्तथि में चिकित्सक का सल्हा लोने को कहा। वही विधायक ने टोला के लोगो के बीच ओआरएस आदि का वितरण किया।

बाबूलाल मरांडी पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिले,पंडाल निर्माण की भव्यता को देख कहा पूजा के दौरान भी आउंगा।

बाबूलाल मरांडी पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिले,पंडाल निर्माण की भव्यता को देख कहा पूजा के दौरान भी आउंगा। 

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पर पहुंचे. यहां वे पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिले. मौके पर वे बोले अरविंद सिंह पहले भी पार्टी में थे, हमारे साथ थे और जल्द ही वे विधिवत भाजप में आएंगे. उन्होंने कोल्हान में भाजपा की संकल्प यात्रा को सफल बताया. मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है. उन्हें आगामी चुनाव में तैयार रहने को कहा गया है. इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक के पंडाल निर्माण का भी जायजा लिया।

पंडाल निर्माण की भव्यता को देख उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान भी आउंगा. यह देवी दुर्गा से वादा कर के जा रहा हूं. पूर्व विधायक ने कहा कि इस बार मैकेनिकल लाइट से पूरा पंडाल और मुख्य मार्ग जगमगाएगा. ज्यादा भीड़-भाड़ को देखते हुए इस बार दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं के दर्शनार्थ हर दिन 2-2 घंटे फिक्स करेंगे, ताकि लोग सहज रूप से दर्शन कर सकें. 14 अक्टूबर को छोटी मूर्तियों के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसमें कॉलोनी के लोग शामिल रहेंगे और उसी समय से पंडाल के पट खोल दिये जायेंगे।

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर क्षेत्र स्थित बड़ा पोखऱिया से 37 पेटी अवैध शराब जब्त।

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर क्षेत्र स्थित बड़ा पोखऱिया से 37 पेटी अवैध शराब जब्त।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम की तांतनगर ओपी पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते तांतनगर क्षेत्र के बड़ा पोखरिया गांव स्थित एक घर में छापामारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. इसमें अलग-अलग ब्रांड की शराब शामिल है. पुलिस इस मामले में घर मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

आपको बताते चलें कि चाईबासा पुलिस अधीक्षक को तांतनगर क्षेत्र स्थित बड़ा पोखरिया गांव में अवैध शराब का कारोबार चलाये जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके आलोक में तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने पुलिस एवं सशस्त्र बल के सहयोग से बड़ा पोखरिया गांव स्थित प्रताप सवैयां के घर पर छापामारी की

छापेमारी के दौरान वहां से 37 पेटी विदेशी शराब जब्त की गयी जिसमें 18 पेटी नाइट गर्ल व्हिस्की, मैक्डोवेल्स की 12 पेटी, स्टर्लिंग रिजर्व की 7 पेटी, रॉयल स्टैग की प्रीमियर व्हिस्की की 29 बोतलें शामिल हैं. पुलिस ने इस संबंध में अवैध विदेशी शराब बेचने वाले के विरुद्ध आइपीसी एवं झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है।

संकल्प यात्रा का संबोधित करने जमशेदपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी।

संकल्प यात्रा का संबोधित करने जमशेदपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी।

झारखंड में पुणे भाजपा का प्रथम:-बाबूलाल मरांडी

जमशेदपुर शहर स्थित बोधि विहार नामक सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल के परिसर में झारखंड प्रदेश के गठन के पश्चात् प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा देने वाले तथा वर्त्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी की आमसभा का आयोजन हुआ।

जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल साडंगी, बारी मुर्मू , भरत सिंह, नीरज सिंह , आदि के अलावा जमशेदपुर महानगर भाजपा के अनेकों गणमान्य पदाधिकारी और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के कई मंडलों से जुड़े अनेक महिला और पुरुष कार्यकर्त्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।।

भाजपा जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के स्वागत भाषण के उपरांत अपने संबोधन में सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्र सरकार की नीति द्वारा आमजन के कल्याण की बातें बताईं वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने प्रदेश की हेमंत सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। मुख्य अतिथि और वक्ता बाबूलाल मरांडी ने विश्व प्रसिद्ध भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को सराहा तथा उपस्थित श्रोताओं से अपील की कि इस “संकल्प यात्रा” के मुख्य उद्देश्य प्रदेश से वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने और आगामी 2024 के चुनाव में झारखंड में पुनः भाजपा की ही सरकार बनाने का संकल्प लें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started