भुईयाडीह आदर्शनगर काली मंदिर के समीप नुक्कड सभा का आयोजन किया गया।

भुईयाडीह आदर्शनगर काली मंदिर के समीप नुक्कड सभा का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर/भुईयाडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर साकची प्रखण्ड के अन्तर्गत भुईयाडीह आदर्शनगर काली मंदिर के समीप नुक्कड सभा का आयोजन प्रखण्ड उपाध्यक्ष पंचू राम के अध्यक्षता में संध्या 6 बजे से आयोजित की गई।

नुक्कड सभा कार्यक्रम को मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को आम जनता के बीच पहुंचकर नुक्कड सभा के माध्यम से जनहित के विषयों को लेकर आया हूँ। आज झारखण्ड में एक व्यक्ति घुस रहे है और बहुत बड़ी बड़ी बात कर रहे है, जब कि उन्हें प्रथम मुख्यमंत्री बनने का अवसर भी मिला मात्र ढाई साल में झारखण्ड को जला कर रख दिया, लोग आपस में मार काट पर उतारू हो गए। वो समय बहुत ही मानवता के दृष्टिकोण से बहुत ही घृणित समय था। जब यही दुध-भात वाले नेता ने भाजपा दल को त्याग दिया और झारखण्ड में घूम-घूम कर कहा कि जीवन में कभी भी भाजपा जैसी भ्रष्ट पार्टी में नही जाऊँगा, यदि ऐसी समय आयेगी तो कुतुबमीनार से कुद कर जान दे दुंगा, यही बात को याद दिलाने आया हूँ कि अब इनके राजनीति को दुध-भात ही समझ जाए कि कल क्या बोले, आज क्या बोले और कल क्या करेंगे। हम, आप सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

नुक्कड सभा के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण बात रखना चाहता हूँ कि विगत 9 वर्षों में हर घर को महंगाई ने बर्बाद कर दिया है। 450 रू का गैस 920 रू में मोदी सरकार बेच रही है, यह सीधा डाका है। पेट्रोल डीजल का प्रति बैरल किमत कम होने के बाद भी 100 रू में बेच कर आम जनता को लुटा जा रहा है। खाद्य पदार्थ, रेल किराया, घर बनाने की सामग्री की किमत आसमान छू रही है। सरकारी उपक्रम बेचा जा रहा है, रेलवे में 3 लाख से अधिक पद पर बहाली नही किया जा रहा है, अब नौजवान कहा नौकरी लेने कहाँ जाऐंगे। मोदी राज में एक तरफ से सभी भाजपा नेता जनता को गुमराह करने वाली बातों को समाज में फैला रहें है। इनके नेता हर समय लोकतंत्र में चुनी गई सरकार को ईडी, सीबीआई के माध्यम से डरा धमका कर या खरीद फरोख्त कर सरकार खरीद रही है। जो सरासर निंदनीय विषय है।कांग्रेस पार्टी अब नुक्कड सभा के माध्यम से जनहित की बात रखने आई है। भारत को सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी ही चला सकते है। हर घर में खुशी लाने कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल गुप्ता,धर्मा राव , शैलेन्द्र सिंह, प्रकाश जयसवाल, पंचु राम , संध्या दास, हरिहर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद इत्यादी नेताओं ने सम्बोधित किया।
नुक्कड सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी शामिल हुए।

जिला परिषद पंचायती राज समिति के सभापति रामदास सोरेन की अध्यक्षता में सरायकेला परिसदन सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई।

जिला परिषद पंचायती राज समिति के सभापति रामदास सोरेन की अध्यक्षता में सरायकेला परिसदन सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला परिषद पंचायती राज समिति के सभापति रामदास सोरेन की अध्यक्षता में परिसदन सभागार सरायकेला में समीक्षा बैठक आहूत की गई।

झारखंड विधानसभा की जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति श्री रामदास सोरेन के नेतृत्व में टीम सरायकेला खरसावां जिला पहुंची। बैठक के दौरान समिति सदस्य माननीय इचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो,माननीय बहरागोड़ा विधायक श्री समीर महंथी, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहें।

इस दौरान क्रमवार विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने के निदेश दिए गए। बैठक के दौरान माननीय सभापति एवं अन्य सदस्य गण के द्वारा CSR मद से कल्याणकरी योजनाओं का चयन करने उसके क्रियांनवयन तथा मासिक समीक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए गए।

बैठक के दौरान अवैध माइनिंग, परिचालन पर नियम संगत करवाई करने तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर लोगो को बेहतर सुविधा प्रदान करने तथा शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निदेश दिया गए । समीक्षा क्रम में विकास कार्य हेतू संचालित निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाकर योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करनें के निदेश दिए। वही विधुत आपूर्ति सम्बन्धित प्राप्त शिकायत, नियमित समयावधी में ट्रांसफरमर बदलने तथा आमजनों द्वारा विभिन्न माध्यम से की जा रही शिकायतों पर त्वरित सुनिश्चित के निदेशक दिए गए। साथ ही जिले के उद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण हेतू आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने, तथा खाद्य आपूर्ति में अनियमितता पर कड़ी करवाई करने तथा लाभुकों उचित मात्रा एवं निर्धारित समयानुसार वितरण हो यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

तीसरी आंखों से होगी निगरानी, चौक चौराहे सहित पंडालों में वर्दी और सिविल ड्रेस में पुरुष और महिला पदाधिकारी रहेंगे तैनात।

तीसरी आंखों से होगी निगरानी, चौक चौराहे सहित पंडालों में वर्दी और सिविल ड्रेस में पुरुष और महिला पदाधिकारी रहेंगे तैनात।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दुर्गा पूजा पर्व को मध्य नजर रखते हुए दुर्गा पूजा कमेटियों, सामाजिक संगठनों के साथ सरायकेला खरसावां पुलिस जिला प्रशासन बैठक कर विधि व्यवस्था एवं तैयारीयो की समीक्षा कर रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर जिले के पुलिस इन दिनों विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर है। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने अपने कार्यालय में बातचीत के दौरान बताया कि तीसरी आंखों से भी, होगी निगरानी, बाइकर्स गैंग ,मनचले, पंडालों एवं सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ-साथ, चौक चौराहे सहित पंडालों में भी वर्दी और सिविल ड्रेस में पुरुष और महिला पदाधिकारी तैनात रहेंगे। जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि हर हाल में विधि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। सभी वारंटीओं को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने एवं अपराधियों पर नकेल कसने का सख्त निर्देश दिया गया है।

आगे बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा और शांति कायम रखना ही हमारा लक्ष्य है। दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रों में पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ा दी गई है। पूजा के दौरान सभी पंडालो एवं सभी चौक चौराहे पर पुलिस जवान और पदाधिकारी वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। बाइकर्स गैंग एवं असामाजिक तत्वो तथा मनचलों पर भी हमारी टीम के साथ-साथ तीसरी आंखों से भी निगरानी और निगाहें रहेगी। विधि व्यवस्था बनाए रखने में सभी आम जनता की सहभागिता जरूरी है। कहीं भी गलती होता देख तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें सहयोग करें।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता से अच्छे से व्यवहार करें ।आम जनता सूचना दे,सूचनाओं पर हर हाल में करवाई होगी ,और नाम पता गुप्त रहेंगे।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम जनता की उम्मीद और भरोसे पर सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत हैं ,और उनकी उम्मीदों और भरोसे को कायम रखेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कांड्रा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कांड्रा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

सरायकेला/कांड्रा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए कांड्रा थाना परिसर में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक व भाईचारे के वातावरण में मनाने का आग्रह किया. उन्होंने लाइसेंसी दुर्गा पूजा कमेटी को लाइसेंस में वर्णित सभी शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सभी पूजा पंडालों के सामने आयोजन समिति साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने का भी निर्देश दिया

इसके अलावा पूजा कमेटी प्रतिमा को विसर्जन सूर्यास्त के पूर्व करने की कोशिश करने को भी कहा गया ताकि किसी तरह की समस्या उत्पन्न ना होने पाए. शांति समिति की बैठक में कहा गया कि पूजा आयोजन समिति पूजा पंडालों के आसपास अपना स्वयंसेवक तैनात करेंगे और कमेटी और पुलिस-प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले दिशानिर्देशों का अनुपालन करेंगे. मौके पर उपस्थित पूजा आयोजन समिति और शांति समिति के सदस्यों से अफवाहों से बचने और इस पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई. किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी मिलने पर उसे तत्काल पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों तक तुरन्त पहुंचाने को कहा गया. बैठक में उपस्थित पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर बिजली, ट्रैफिक,अग्निशमन एवं विसर्जन के लिए कांड्रा बस्ती बांधकुली स्थित तालाब की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की

वहीं मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ प्रवीण कुमार के अलावा अंचलाधिकारी गिरेन टूटी, कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो, दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा बाजार अध्यक्ष संजय महंती, रावण दहन कमिटी अध्यक्ष लालबाबू महतो,जिप सदस्य पिंकी मंडल, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राम हांसदा,फायर ऑफिसर महावीर मुंडा, विनोद कुमार, मेन लाइन मेन सरोज कुमार,एसआई सुनील कुमार भोक्ता, एस आई राहुल कुमार,एस आई शिवजी सिंह, एसआई चंदन कुमार, ए एस आई गुरवा मुंडा, एस आई ए एस आई किशोर मुंडा, डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा, कांड्रा पंचायत मुखियाशंकरी सिंह एवं पूजा कमेटी के सदस्य गण उपस्थित रहे

सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

10 अक्टूबर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जन शिकायतों के निवारण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों लोग अपनी अपनी समस्याओं से उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को अवगत कराया। जनता दरबार में जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया वहीं अन्य मामलो से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथोचित करवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान उपायुक्त नें प्राप्त आवेदन के नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी आवश्यक दिशा निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिविल सर्जन श्यक निदेशक समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को आपसी तालनेल स्थापित कर कुचाई प्रखंड अंतर्गत पेंशन योजना से वंचित लाभुको का आवेदन प्राप्त कर योजना का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

कार्यकर्म में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण, आपदा राहत योजना, कुचाई प्रखंड में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजना से छूटे हुए लोगो को लाभ प्रदान करने समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

5 माह से वेतन न मिलने के कारण खासमहल सदर अस्पताल के होमगार्ड अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे।

5 माह से वेतन न मिलने के कारण खासमहल सदर अस्पताल के होमगार्ड अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे।

जैसे ही पैसा आएगा सभी का भुगतान कर दिया जाएगा:-सिविल सर्जन जुझार मांझी

जमशेदपुर

5 माह से वेतन न मिलने के कारण जमशेदपुर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल के होमगार्ड अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर सोमवार सुबह से बैठे है. उनकी मांग है कि उन्हे सरकार द्वारा बीते पांच महीने का वेतन दिया जाए. सदर अस्पताल में कुल 42 गृह रक्षा वाहिनी के जवान पदस्थापित थे. जहां 12 जवानों को तत्काल हटा दिया गया है. फिलहाल 30 जवान ही है जो की अस्पताल की सुरक्षा में तैनात है. इन 30 जवानों को पिछले 5 महीना से भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण जवानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. स्थिति इतनी विकराल हो गई है कि छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल फीस भी वे जमा नहीं कर पा रहे हैं. थक हार कर जवानों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का मन बना लिया और सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए.

जानकारी देते हुए होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि आउटसोर्स के माध्यम से इन जवानों का वेतन किया जाता आ रहा था और आज सिविल सर्जन के द्वारा बताया जा रहा है कि आउटसोर्स का जो फंड है वह पूरी तरह से नील है. उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं इस भुगतान न होने के पीछे राजनीति है. कहीं न कहीं होमगार्ड के जवानों को हटाकर निजी सुरक्षा कर्मियों को काम देने की एक साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा 5 महीने से जवानों के परिवार के सदस्य दाने-दाने को मोहताज है पर किसी तरह का कोई कदम सिविल सर्जन के द्वारा नहीं उठाया जा रहा है. थकहार कर सोमवार को सभी आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं

वहीं संबंध में सिविल सर्जन जुझार मांझी ने कहा कि वे भी इस स्थिति से परेशान है, सरकार के द्वारा आउटसोर्स फंड में पैसा नहीं भेजा जा रहा है, जिसकी वजह से इनका भुगतान नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस मद का पैसा है उस मद में ही भुगतान किया जा सकता है. साढ़े चार करोड़ रुपए आउटसोर्स का पैसा नहीं आया है जिसकी वजह से परेशानी हो रही है।

दुर्गापूजा को लेकर डीसी ने मस्जिदों के पेश ए इमामों व अध्यक्षों के साथ की बैठक।

दुर्गापूजा को लेकर डीसी ने मस्जिदों के पेश ए इमामों व अध्यक्षों के साथ की बैठक।

पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने पर हुआ विचार-विमर्श उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

9 अक्टूबर सोमवार को जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में दुर्गा पूजा को लेकर आवश्यक बैठक गई जिसमें जमशेदपुर के पेश-ए-इमाम, मस्जिद के अध्यक्ष एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित अन्य अधिकारियों ने शिरकत की

इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर एवं एसडीएम बैठक में मौजूद रहे. बैठक में दुर्गापूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

वहीं उपायुक्त ने मस्जिदों के अध्यक्ष और पेशेइमाम से आग्रह किया कि दुर्गापूजा के समय में किसी तरह का भी कोई वायरल विडियो या फेक न्यूज़ कोई वायरल करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि पूजा के समय किसी तरह का कोई तनाव उत्पन्न न हो।

वहीं उक्त बैठक में सीनियर एसपी कौशल किशोर ने मस्जिद समितियों से आग्रह किय कि आपस में सामंजस्य बनाकर भाईचारे के साथ पूजा संपन्न करानी है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपना परचम लहराने के लिए कमर कस ली है:-भाजपा नेता अमर बाउरी

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपना परचम लहराने के लिए कमर कस ली है:-अध्यक्ष अमर बाउरी

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगीभाजपा नेता अमर बाउरी

छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा की सरकारभाजपा नेता अमर बाउरी

9 अक्टूबर सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रभार क्षेत्र डोंगरगढ़ में भाजपा नेता सह डोंगरगढ़ चुनाव प्रभारी अमर बाउरी की अध्यक्षता में 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर कमेटी के मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के संघ बैठक की गई।

वहीं बैठक में भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ चुनाव में पार्टी हर एक छोटी से छोटी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है और छत्तीसगढ़ में बीजेपी का परचम अवश्य लहराएगा इसमें कोई संदेह नहीं। अवश्य ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और छत्तीसगढ़ में भी जीत भारतीय जनता पार्टी की होगी।

वहीं आगे बैठक में अमर बाउरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल सरकार की लूट नीति से ऊब चुकी है और छत्तीसगढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहती है जिसे हम सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से संभव कर दिखाएंगे।

वहीं बैठक में भाजपा नेता अमर बाउरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के साथ स्थानीय नेता गण एवं छत्तीसगढ़ के माननीय कार्यकर्ता गण मौजूदगी रहे।

धर्मसभा में भाग लेने समर्थको सहित राँची गये डॉ0 जे एन दास

धर्मसभा में भाग लेने समर्थको सहित राँची गये डॉ0 जे एन दास

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राँची में आहूत धर्मसभा में भाग लेने के लिए विश्व हिन्दू परिषद धर्मप्रसार के कार्यकर्ता आज समर्थकों सहित रवाना हुए। इससे पूर्व समर्थक आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 जे0 एन0 दास के नेतृत्व में आरआईटी मोड़, आदित्यपुर के पास एकत्रित हुए तथा वहाँ से विभिन्न वाहनों पर सवार होकर राँची के लिए प्रस्थान किया।

उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नवनिर्मित भगवान राम के मन्दिर के लिए शौर्य यात्रा के माध्यम मन्दिर आन्दोलन में बलिदान हुए शूरवीरों का स्मरण करते हुए पूरे सनातन समाज को अयोध्या आने का निमंत्रण देने के लिए तथा मन्दिर के प्राण-प्रतिष्ठा की रुपरेखा तय करने के उद्देश्य से आज राँची में धर्मसभा का आयोजन किया गया था।

मौके पर मुन्नीलाल, भगवान सिंह, शानु सिंह, अमन सिंह, राहुल रॉय, देवा कुमार, रुपेन्द्र दास, धनंजय स्वर्णकार, आकाश महतो, साहिल कुमार आदि उपस्थित थे।

इस दुर्गा पूजा में मुख्य मार्ग पर नहीं लगेंगे ठेले खोमचे।

इस दुर्गा पूजा में मुख्य मार्ग पर नहीं लगेंगे ठेले खोमचे।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मेला लगाने और झूले आदि लगाने वाले कमेटी को जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है।

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए आदित्यपुर थाने में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में जानकारी दी गई कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 22 लाइसेंसी, चार गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा समितियां है. बैठक में सर्वप्रथम प्रवीण सेवा संस्थान के लोगों ने पार्किंग की व्यवस्था की मांग उठाई. थाना प्रभारी ने आवास बॉर्ड मैदान और जय प्रकाश उद्यान को चिन्हित किये जाने की जानकारी दी. थाना प्रभारी ने प्रवीण सेवा संस्थान को पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और वोलेंटियर्स की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया. यहां 15 अक्टूबर को ही पंडाल उद्घाटन हो जाएगा. हर कमेटी को 20-20 वोलेंटियर्स की सूची देनी है. मेला लगाने और झूले आदि लगाने वाले कमेटी को जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है. मुख्य मार्ग पर किसी भी तरह का ठेला खोमचा नहीं लगेगा. पान दुकान चौक का कट बंद नहीं करने की मांग उठी. जिसपर थाना प्रभारी ने कहा कि यह मामला डीसी स्तर से संभव हो सकेगा।

बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, रविन्द्र नाथ चौबे, सरयू पासवान, कर्नल आर पी सिंह, नगर निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार, पार्षद नीतू शर्मा, फायर बिग्रेड के एसआई जितेंद्र कुमार, देबू चटर्जी, अजय सिंह, रामचंद्र पासवान, जगदीश नारायण चौबे, शंकर सिंह, सत्य प्रकाश, भूषण सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, तापस सरकार, विनय चटर्जी, राजकुमारी सिंह, कृष्ण गोपाल पिंटू, बाबू तांती, पुष्पा सिंह, देवानंद सिंह, शम्भू मोदी आदि मौजूद थे।

वहीं उक्त बैठक में सभी पंडालों में फायर सुरक्षा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. पूजा कमेटियों ने शौचालय, मूत्रालय और नालियों की सफाई की मांग उठाया. महिलाओं की समस्या रखते हुए पार्षद नीतू शर्मा ने रफ ड्राइविंग और मनचलों के द्वारा सड़कों पर उत्पात मचाने की घटना पर अंकुश लगाने की मांग रखी।

स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के करकमलों से संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के करकमलों से संपन्न हुआ।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या से सांसद एवं विधायक के को अवगत कराया।

पश्चिमी सिंहभूम/नोवामुन्डी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नोवामुन्डी प्रखंड के लोकेसाई में स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के करकमलों से संपन्न हुआ।

ग्रामीणों के द्वारा हर्षोल्लास से पारम्परिक ढोल नगाड़ों के साथ फुलमालाओं से सांसद एवं विधायक का किया गया स्वागत। सांसद एवं विधायक ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं विधायक श्री सोनाराम सिंकु ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्यायों को जाना। ग्रामीणों ने पेयजल, आवास निर्माण, आंगनवाड़ी केन्द्र मरम्मति/ पुनर्निर्माण, सड़क निर्माण आदि समस्यायों को सांसद एवं विधायक के समक्ष रखा। सांसद एवं विधायक ने गंभीरता से ग्रामीणों की समस्यायों को सुना।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि समस्यायों को समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जब भी मौका मिले अपने समस्यायों से मुझे अवगत कराईए, परस्पर संवाद से ही समस्यायों का समाधान का रास्ता निकलेगा। क्षेत्र में मुख्य सड़क निर्माण के साथ कई ग्रामीण सड़को का काम हो रहा है, वर्तमान में डीएमएफटी फंड में योजना चयन के लिए गांव गांव में ग्राम सभा हो रही है, ग्राम सभाओं में जाएं, अपने ग्राम के योजनाओं को ग्रासभा पंजी में अवश्य शामिल कराऐं।

कार्यक्रम में साथ में मुन्डा बामिया बोबोंगा, कुशल लागुरी, डेबरा बालमुचु, घसुवा बारजो, मानकी निरंजन बोबोंगा, डुबराज बोबोंगा, बलराम बोबोंगा, मुखिया सुमित्रा बोबोंगा, वार्ड मेंबर सीता बोबोंगा, खिरोवती बोबोंगा, दुलारी देवी , हेमा गुलाबी एक्का, सुरजमुनी लागुरी, बसंत गोप, जयराम गोप, लालमोहन दास, उपेन्द्र लागुरी, बिपीन लागुरी, दानिश, राना बोस, प्रदीप प्रधान, सुरेश प्रजापति, विनीत गोप, शंकर टूटी, मुकेश गोप, रंजीत गागराई, रोशन पान, रसिका लागुरी, रामधन बोबोंगा, बिरसिंह बोबोंगा,रविशचन्द्र बोबोंगा, साधुराय बोबोंगा, राजकुमार पान, रामचन्द्र बोबोंगा, आदि उपस्थित थे।

जमशेदपुर के कांग्रेसी रांची में हुए सम्मानित।

जमशेदपुर के कांग्रेसी रांची में हुए सम्मानित।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा शनिवार को रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय मिलाप सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस से जुड़े हुए पुराने एनएसयूआई के पदाधिकारियों को पूर्व एवं वर्तमान में अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सभी लोगों को सम्मानित पत्र देकर 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन को विजय बनाने हेतु अभी से लग जाने को कहा।

सम्मानित होने वालों जमशेदपुर के युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश साहू , महिला जिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, शबाना परवीन, संतोष साहू, सिकंदर आदिल हैं। कार्यक्रम को वर्तमान प्रदेश महासचिव परविंदर सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, अशोक चौधरी ,पूर्व नेता छात्र नेता राजेश सिंह राजू, चिन्ना राव, सोनू सोनकर जमशेदपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष सचिन कुमार आदि मौजूद थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started