देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया।

देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार की शाम एक दिल देहला देने वाली घटना घटी है जहां पर उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

भाजपा नेता गणेश महाली

इस घटना पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने गम्हरिया रेल ट्रेन दुर्घटना में मारे गए परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट की कहा घटना बहुत ही दुखद।

देर शाम गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से चार लोगों के कटकर मारे जाने की दुखद सूचना मिलने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने शोक संपप्त परिजनों एव समर्थको के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

साथ ही उन्होंने ईश्वर से सभी मृतक के पुण्य आत्माओं को श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।

जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में की गई।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक स्थित बोधी कांप्लेक्स के प्रथम तल पर संपन्न हुआ.बैठक में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस के लोकप्रिय जननेता राहुल गांधी जी के झारखंड व सरायकेला खरसावां जिला में प्रस्तावित न्याय यात्रा की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।

राहुल गांधी जी फरवरी के प्रथम सप्ताह में झारखंड न्याय यात्रा को लेकर प्रवेश करेंगे. 8 दिनों तक विभिन्न जिलों में पदयात्रा करेंगे. सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि जिला में प्रस्तावित राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा में 50 हजार कार्यकर्ता व आमजन राहुल गांधी जी के साथ न्याय यात्री के रूप में चलेंगे

जिला कांग्रेस कमेटी ने सर्वसम्मति से उनके आदित्यपुर होते हुए सरायकेला खरसावां आगमन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी से यात्रा मार्ग को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी व वरिष्ठ नेता उपेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा जिला में ऐतिहासिक होगा. कॉग्रेस जनों का उत्साह बता रहा है कि राहुलगांधी जी का सरायकेला खरसावां की धरती पर अभूतपूर्व स्वागत होगा

कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी के झारखंड व सरायकेला आगमन की सूचना से आमजनों एवम् कांग्रेस जनों में काफी हर्ष है. जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला द्वारा राहुल गांधी जी के न्याय यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दिया गया है . 50 हजार से अधिक लोग राहुल गांधी जी के साथ न्याय यात्रा में शामिल होंगे. सभी प्रखंड अध्यक्ष गण एवम् मंच मोर्चा प्रकोष्ठ को यात्रा की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया गया है.
राकेश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा कोल्हान कांग्रेस के लिए संजीवनी की तरह असर दिखाएगा. लोकसभा की सभी सीटों पर कांग्रेस विजय पताका फहराने का कार्य करेगी

उपेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस जनों से एकजुट होकर आगामी न्याय यात्रा को सफल बनाने की अपील की है.
बैठक में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव गम्हरियाय प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी चांडिल से राजाराम महतो बिभीसन्न महतो कुचाई से कृष्णा मुंडा फागू मुंडा सरायकेला से कुमुद दास नीमडीह से चन्द्र शेकर महतो प्रमोद सिंह लोहा सिंह रमाशंकर पाण्डेय जमील अशरफ बबैन डाक्टर नौशाद लालबाबू सरदार खिरोड़ सरदार रमेश ठाकुर संगीता प्रधान फुलकांट झा कुणाल रॉय संदीप गोप धर्मेन्द्र कुमार आदर्श ठाकुर अरुण कुमार पाण्डेय राजेश वर्मा ऋषि मिश्रा दिवेश महतो बबलू पूर्ति राकेश कुमार आर्य विष्णु राजू लोहार विजय झा विनय झा बिनोद सिंह जगदीश नारायण चोबे राकेश सिंह नंदलाल देवगण एसडीमिष्रा बीरेंद्र शर्मा अमित मंडल अभिजीत बॉस आदि उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व पार्षद रिकु राय की गिरफ्तारी की निन्दा की गई.व आदित्यपुर निगम की स्वच्छता रैंकिंग पर निराशा प्रकट किया गया. धन्यवाद ज्ञापन नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव ने किया. राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

शराब बेचने वाले मालामाल पीने वाले बेहाल।

शराब बेचने वाले मालामाल पीने वाले बेहाल।

सरायकेला/आदित्यपुर

अधिकारी के हिदायत के बावजूद ग्राहक से अधिक पैसे वसूलने का मामला एक बार फिर से प्रकाश में आया है जहां पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक राशि ग्राहक से वसूला जा रहा है।

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित टोयोटा शोरूम के समीप सरकारी शराब की दुकान में ग्राहक से शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक राशि ग्राहक से वसूला जा रहा है और इसका विरोध करने पर ग्राहक को दुकान से चले जाने को कहा जाता है।

आबकारी विभाग पदाधिकारी

ऐसा ही एक वाक्या वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह के साथ घटित हुआ है उन्होंने सरकारी शराब दुकान से शराब की बोतल खरीदी जिस पर दुकानदार ने उनसे शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से ₹30 अधिक लिया और इसका विरोध करने पर दुकानदार ने वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह को धमकाते हुए कहा कि दुकान से चले जाओ यहां शोर मत मचाओ और भी ग्राहक है उन्हें भी हमें शराब बेचनी है यहां भीड़ न लगाओ अन्यथा ठीक नहीं होगा।

ज्ञात हो कि पहले भी यह दुकान अधिक पैसे लेने के लिए चर्चा में आया था और उस वक्त संबंधित विभागीय पदाधिकारी ने दुकान संचालक को यह हिदायत दिया था कि दोबारा अधिक पैसे वसूलने की खबर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इसके बावजूद फिर से ग्राहक को लूटने में यह दुकानदार नहीं कतराते अब यहां प्रश्न यह उठता है कि यह दुकानदार किसके सहारे पर ग्राहक को लूटने का गंदा अपराध करते हैं और यह पैसा आखिर जाता कहां है कौन सफेद पोस है जो यह पैसे का रखरखाव करता है आखिर इस पैसे का हिस्सेदार कौन-कौन है किस-किस के जेब में ग्राहक को लूटा हुआ पैसा जाता है वह कौन-कौन है जो ग्राहक को लूट कर अपना आशियाना बनाते हैं।

वहीं अगर अनुमान लगाया जाए तो एक दिन में लगभग 200 शराब की बोतल बेची जाती है अगर दुकानदार एक बोतल पर ₹30 अधिक लेता है तो 1 दिन के ₹6000 होते हैं और महीने के 1,80000 रुपए होते हैं और यह सारा पैसा ग्राहक से लूटा जाता है।

महिला से छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने कि फुटा गुस्सा, एसडीओ के आश्वासन पर माने ग्रामीण

महिला से छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने कि फुटा गुस्सा, एसडीओ के आश्वासन पर माने ग्रामीण

सरायकेला/आदित्यपुर

चिन्हित कर होगी आरोपियों पर होगी कार्रवाई – एसडीओ पारुल सिंह

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याडीह में नेताजी सुभाष हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत मजदूरों द्वारा घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भी विरोध जागते हुए धरना प्रदर्शन किया मौके पर सरायकेला सिविल एसडीओ पारुल सिंह ने पहुंचकर आरोपियों की चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात पर उग्र ग्रामीण माने।

सिविल इंस्टिट्यूट पारुल सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों की सूची तैयार कर उनसे पूछताछ की जाएगी मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा लिखित शिकायत की गई है, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। एसडीओ ने बताया कि नेताजी सुभाष अस्पताल प्रबंधन द्वारा वार्ता कर कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जाएगी, महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मौके से धरना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गौरतलब है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ईएमसी के पास हथियाड़ीह में निर्माणाधीन नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में काम कर रहा छः मजदूरों ने गांव की रहनेवाली एक महिला से छेड़खानी किया था, महिला ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के बिल्डिंग निर्माण में लगे छः मजदूर महिला को घेर लिया था।

महिला जब कुछ समझ पाती तब तक एक मजदूर महिला का हाथ पकड़कर बिल्डिंग में खींचने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुन उस रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महिला उन मजदूरों के चंगुल से निकलकर भागने में सफल हुई। महिला सीधे अपने घर पहुंची और खुद के साथ घटी घटना की जानकारी ग्रामीणों और अपने परिवार के लोगो को दिया। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और हजारों की संख्या में ग्रामीण निर्माणाधीन बिल्डिंग को घेर लिया।

अंततः आक्रोशित ग्रामीणों को एसडीओ द्वारा समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया मौके पर एसडीओ के अलावा आदित्यपुर पुलिस, गम्हरिया, आरआईटी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

मंत्री चंपई सोरेन के प्रयास से मांझीटोला सड़क निर्माण शुरू

मंत्री चंपई सोरेन के प्रयास से मांझीटोला सड़क निर्माण शुरू

सरायकेला/आदित्यपुर

निर्माण कार्य शुरू होने पर झामुमों कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच बांटे लड्डू

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 13-14 में शिलान्यास के दो वर्ष बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के चलते स्थानीय लोग की समस्या को देखते हुए मंत्री चंपई सोरेन के आदेश पर लंबित निर्माण कार्य शुरू किया गया.मंत्री चंपई सोरेन के आदेश पर निर्माण कार्य शुरू होने पर झामुमों कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँट खुशी का इजहार किया

इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेंद्र गोप, सुभाष करवा, बुबई शर्मा, बुद्धेश्वर महतो, राजेश गोप, सोनू दास, मोहर्रम अली, बुधरा,म महेंद्र बंसरीयार, नरेश कर्मा, राजेश सिंह, हरेन, कार्तिक प्रजापति ,भास्कर हेंब्रम, पंचू प्रधान आदि मौजूद थे।

एक दिन पूर्व भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने के श्रेय लेने के चलते मचे होड़ के बाद झामुमों कार्यकर्ताओं ने मांझीटोला,संजय नगर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के पास पहुंचकर मंत्री और सरकार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आम लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया, इस मौके पर मौजूद झामुमो आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र गोप ने बताया कि भाजपा द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए तस्वीर खींचाई गई है

जबकि विगत दिनों आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक के साथ आयोजित बैठक में मंत्री चंपई सोरेन द्वारा लंबित योजनाओं को पूरा किए जाने संबंधित सख्त निर्देश देने के चलते ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सका है, गौरतलब है कि तकरीबन 2 वर्ष पूर्व वार्ड संख्या 13-14 में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा तकरीबन तीन करोड़ की लागत से मांझीटोला,संजय नगर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक से लेकर साल्डीह बस्ती नदी किनारे तक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना को पारित कर निवर्तमान जनप्रतिनिधियों द्वारा शिलान्यास किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था,

शिशु डैमकॉम क्लब भुवा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शिशु डैमकॉम क्लब भुवा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शिशु दामकोम क्लब एसडीसी भुवा के तत्वधान में शनिवार को दो दिवासिय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुवा के प्रधानध्यापक, क्लब के अभिभावक सह वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी श्यामापदो गोराई, क्लब के अध्यक्ष लालू बेसरा, मुख्य संरक्षक सह माझी बाबा गुलिया बेसरा, रवींन्द्र बास्के, नंदलाल बेसरा, राजू हेंब्रम एवं क्लब के सदस्य मौजूद थे. सबों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी इस फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए 35 सौ इंट्री फीस रखा गया है. वहीं इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को इनामी राशि के रूप में 50 हजार रूपये नगद और ट्रैफिक प्रदान किया जाएगा, जबकि उप विजेता टीम को नकद 40 हजार रूपये और ट्रॉफी दी जाएगी।

इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार नकद प्रदान देकर किया जाएगा. इसी तरह पांचवें से आठवें स्थान पर आने वाली सभी टीमों को 10-10 हजार बतौर ईनामी राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी इंडिविजुअल प्राइस रखा गया है. क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य टूर्नामेंट को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

शिवा नर्सिंग होम पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली ने ठाकुरदास महतो जी का कुशल क्षेम जाना।

शिवा नर्सिंग होम पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली ने ठाकुरदास महतो जी का कुशल क्षेम जाना।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुरदास महतो जी का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था उनका और रमेश मोदी जी के दमाद का हाल चाल जानने शिवा नर्सिंग होम पहुंचे। भाजपा नेता गणेश महाली ईश्वर से दोनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सरायकेला पूर्व प्रत्याशी सह झारखंड प्रदेश के अनुसूचित जनजाति की प्रदेश कोषाध्यक्ष बड़े भाई आदरणीय गणेश महाली ने वरिष्ठ कार्यकर्ता नवागांव पंचायत काला पत्थर के ठाकुर दास जी की सड़क दुर्घटना के कारण शिवा नर्सिंग होम में अच्छी इलाज हो इस पर ध्यान देने की बात कही साथ में सुभाष चन्द्र मोदी का शरीर इलाज पर उनके परिवार के साथ 24 घंटा खड़ा रहने कि भी बात कही।

भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि वे ठाकुर दास जी एवं उनके परिवार के साथ हर कदम पर साथ खड़े हैं और वे हर संभव मदद करेंगे।

मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

योजनाओं के समय पर पूरा न होने पर मंत्री चंपई सोरेन ने अधिकारियों की लगायी क्लास।

3 जनवरी बुधवार को आदित्यपुर जियाडा प्रशासनिक भवन में मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में आदित्यपुर अपर नगर आयुक्त आलोक कुमार, सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह, बबलू सोरेन, निजी सहायक चंचल गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि संनन्द आचार्य समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

सरायकेला जिले के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं के देरी होने की समस्या को लेकर जियाडा प्रशासनिक भवन में मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में आदित्यपुर निगम क्षेत्र में चार माह पूर्व हुए टेंडर के बाद भी कार्य शुरू न होने पर मंत्री ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि टेंडर होने के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले एजेंसियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें । नगर निगम के कई वार्ड क्षेत्र विकास योजनाओं से उपेक्षित हैं ।

इन क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सभी योजनाओं को जल्द पूरा करें। मंत्री ने आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान मंत्री ने विगत दिनों हुए निगम क्षेत्र अंतर्गत विकास योजना के समीक्षा बैठक के बाद योजनाओं के कार्य प्रगति को भी जाना। मंत्री ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि एल 1 हो चुके एजेंसी के बदले एल 2 हुए एजेंसियों को कार्य आवंटन किया जाए। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में पाइपलाइन जलापूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को दिया।

वहीं बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त हुए पीएम आवास आवेदनों को भी निगम द्वारा सार्वजनिक किया जाए

भागवत कथा में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

भागवत कथा में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर-2 रोड नॉ -10 ई.डबल्यू.एस फ्लैट यज्ञ समिति सेवादल द्वारा आयोजित महा यज्ञ के आज छठा दिन सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली शामिल हुए और कथा का अनुश्रवण किया।

इस मौके पर आदित्यपुर के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव,मनोज तिवारी,तारकेश्वर तिवारी,बच्चा सिंह,राजेश्वर सिंह,हीरा शर्मा,प्रभुनाथ प्रसाद,विपिन कुमार,कुमुद त्रिपाठी,अभय सिंह,जगदीश मंडल,चंद्रमा पांडे,अजय मिश्रा,प्रभाकर शर्मा,ब्रह्मा नंद झा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। इस संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया सो बीत गया। इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। भगवान द्वारा प्रदान किए गए जीवन को भगवान के साथ और भगवान के सत्संग में ही व्यतीत करना चाहिए।

इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं में आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें। व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करो। भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भगवत की कथा सुनो।

कोल्हान मजदूर यूनियन के कार्यालय का पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के हाथों हुआ उद्धाटन

कोल्हान मजदूर यूनियन के कार्यालय का पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के हाथों हुआ उद्धाटन

सरायकेला/आदित्यपुर

मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – पुर्व विधायक अरविंद सिंह

कोल्हान मजदूर यूनियन लेबर, मैनेजमेंट और सरकार के बीच सामंजस्य का काम करेगा. मजदूरों को एक मंच पर लाकर पूरी एकजुटता से उनके हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने को लेकर इस यूनियन का गठन किया गया है. जहां भी मजदूरों के अधिकारों के हनन और उनके शोषण का मामला आएगा, यूनियन उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. ताकि मजदूरों को उनका वाजिब अधिकार मिल सके. यह बातें कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कही. वे आदित्यपुर मेन रोड स्थित होलीडे इन प्लाजा में कोल्हान मजदूर यूनियन के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उनके हाथों यहां यूनियन के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्थायी मजदूरों की तरह अस्थाई मजदूरों को सारी बुनियादी सुविधाएं मिले, इतनी बड़ी आदित्यपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में ना तो ट्रांसपोर्ट नगर और ना ही मजदूरों के आवास के लिए किसी तरह की व्यवस्था की गई है. इन सारे मुद्दों को लेकर यूनियन एक रणनीति के तहत मजदूरों के हित में आंदोलन तेज करेगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि हिट एंड रन कानून व्यवहारिक नहीं है. गरीब तबके के आदिवासी और पिछड़े समाज के लोग काफी मशक्कत कर ड्राइवर बनते हैं. उन्हें लाइसेंस बनाने के लिए करीब 40 हजार रूपये तक खर्च करने पड़ते हैं. फिर इस तरह का कानून बनने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करने पड़ेगा. यूनियन इस मामले में चालकों को अपना नैतिक समर्थन देता है. वहीं, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि डीलरों ने भी अपने मानदेय की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल कर दिया है. सरकार को उनकी मांगों की ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके.

सरायकेला जिले में ट्रक चालकों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन।

सरायकेला जिले में ट्रक चालकों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ट्रक चालकों के प्रदर्शन से सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार

ट्रक चालकों के धरना प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवाजाही घंटो रही ठप

ट्रक चालकों के धरना प्रदर्शन के कारण कंपनियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा

केंद्र सरकार के नए कानून से नाराज ट्रक चालकों के द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ा बाबा मंदिर के समीप ट्रक चालकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया वहीं धरना प्रदर्शन के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई एवं सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।

वहीं ट्रक चालकों के अलग-अलग धरना प्रदर्शन के कारण एक तरफ सड़क पर आवाजाही बाधित हो गई वहीं दूसरी तरफ ट्रक चालकों की धरना प्रदर्शन के कारण कंपनियों में समय पर माल नहीं पहुंचने से कंपनियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

वहीं इस धरना प्रदर्शन के कारण सड़क पर सैकड़ो लोगों का जमावड़ा हो गया जिसके कारण टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई वहीं सूचना पाकर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा को संभाल और सभी लोगों को समझा बुझा कर सड़क को पुनः सुचारु रूप से चालू किया।

वहीं मौके पर मौजूद थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सरकार के नए नियम से असंतुष्ट होकर के सभी तरह के वाहनों के चालक ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया एवं रोड पर आवाजाही को पूरी तरह से बाधित कर दिया था जिसे आदित्यपुर थाना की पुलिस ने आकर समझा बूझकर धरना प्रदर्शन को बंद करवाया एवं धरना पर बैठे सभी लोगों को समझाया कि एक लिखित तौर पर अपनी मांगों को सरायकेला खरसावां के उपायुक्त महोदय के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं इस तरह सड़क पर धरना प्रदर्शन करने से कोई फायदा नहीं अपनी मांगों को नियमानुसार लिखित तौर पर सरकार के समक्ष रखें जिससे किसी को भी किसी तरह की परेशानी ना हो।

वहीं डरना प्रदर्शन में मौजूद अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह जी ने कहा है कि वाहन चालकों के लिए नया नियम लाया जाएगा जिसमें की दुर्घटना होने पर 10 साल की सजा और 5 से 7 लख रुपए तक का मुआवजा देना होगा अब ऐसे में जो वाहन चालक 5 से 7 हजार रुपए की नौकरी करता है वाहन चालक इतने पैसे कहां से लाकर के देगा. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कानून लागू नहीं होना चाहिए यह कानून को वापस ले भाजपा सरकार और जो पुराने कानून है उसी कानून को पुनः सुचारु रूप से चलने दिया जाए अन्यथा अगर हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो पुनः मार्च के महीने में जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बाबुआ झा के पिताजी के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली

बाबुआ झा के पिताजी के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर-2 रोड न०-10 निवासी बबुआ झा जी के पिताजी का हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया था भाजपा नेता गणेश महाली ने उनके अंतिम दर्शन (अंतिम संस्कार) के लिए पार्वती घाट पहुंच कर अंतिम विदाई दिए ओर शोक संतृप्त परिजनों को ढंढास बंधाया साथ ही परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्ति की. भाजपा नेता गणेश महल ने कहा कि वे बाबुआ झा के परिवार के साथ हर कदम पर साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे।

उन्होंने ईश्वर से दिगवंत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Design a site like this with WordPress.com
Get started