चौका मोड़ में फ्लाईओवर का निर्माण किया गया।

चौका मोड़ में फ्लाईओवर का निर्माण किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन सड़क बनाने के दौरान चौका मोड़ में फ्लाई ओवर का निर्माण कराया गया है, ताकि लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. इसके लिए सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाया गया है. फ्लाई ओवर के नीचे कांड्रा से ईचागढ़ जाने वाली सड़क गुजरती है. चौका मोड़ में कांड्रा रोड के हाईवे से जुड़ने वाले स्थान पर बड़ा तालाबनुमा गड्ढ़ा बन गया है. इससे वाहन चालकों के साथ आम लोगों को भी आवागमन के दौरान परेशानी हो रही है गड्ढ़ा बड़ा होने के कारण बड़े वाहनों को निकलने में मुशकिल हो रही है.सड़क के बीच में बना गड्ढा।

कांड्रा रोड के हाईवे से जुड़ने वाले स्थान पर बने गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती है. बुधवार को सुबह भी उस गड्ढे के कारण एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गड्ढे को आगे देख जैसे ही बाइक सवार ने बचने का प्रयास किया, वैसे ही अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. ठीक उसी समय एक स्कूल बस उसी सड़क पर गुजर रहा था. दुर्घटना में हालांकि बाइक सवार को अधिक चोट नहीं लगी, लेकिन एक बड़ी घटना घटने से रह गया. लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सर्विस रोड अब परेशानी का सबब बनता जा रहा है.चौका मोड़ पर सर्विस रोड के किनारों पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है. सड़क किनारे अबतक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है. जिसके कारण बरसात के माैसम में सड़क पर ही पानी बहता है. बरसात में सड़क पर पानी नहीं आए, सड़क किनारे स्थित मकानों से पानी सड़क पर ना आए इसके लिए नाली का निर्माण कराया जाना था. लेकिन चौका में अबतक नाली का पूरा निर्माण नहीं कराया गया है।

इस मामले में एनएचएआई उदासीन रवैया अपनाई हुई है. निर्माण के दौरान सड़क ऊंचा होने के कारण सड़क किनारे के कई मकान नीचे हो गए हैं. ऐसे में बरसात के दौरान सड़क का पानी मकानों के अंदर पहुंच जा रहा है।

पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़।

पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बुढ़ा बाबा शिव मंदिर जयदा, चतुर्मुखी शिव मंदिर ईचागढ़, जारगो महादेव बेड़ा शिव मंदिर, चौका काशीनाथ बाबा, पातकुम, उरमाल, देवलटांड, गांगुडीह, रघुनाथपुर, चिलगु, फदलोगोड़ा शिव मंदिर, तिरुलडीह समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी.गूंजता रहा बोल बम का जयकारा सावन माह की दूसरी सोमवारी पर अनुमंडल क्षेत्र स्थित शिवालयों में सुबह से ही बोल बम और हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा।

इस दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव पर जल अर्पण किए. सोमवार के दिन शिवालयों में रुद्राभिषेक का भी किया गया. कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भोग का भी व्यवस्था की गई थी।

स्वर्णरेखा बांध चांडिल में चल रहे 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी।

स्वर्णरेखा बांध चांडिल में चल रहे 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: विस्थापित अधिकार मंच के संस्थापक राकेश रंजन ने कहा कि लाल रंग हमारा एकता का परिचय है यह लड़ाई जाति धर्म संप्रदाय राजनीति से ऊपर उठकर अधिकार से वंचित की लड़ाई है सब एक ही सूत्र जाति धर्म संप्रदाय में बंधे हैं, वह है विस्थापित हम सबका शरीर में एक ही रंग बह रहा है इसलिए इस लाल रंग को जन क्रांति का प्रतीक मानकर विस्थापितों को देकर सम्मानित किया गया।
अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले अधीक्षण अभियंता पुराना कार्यालय स्वर्णरेखा बांध चांडिल में 16 जून से चल रहे हैं 84 मौजा 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना का तीस दिन पूरा हुआ इस उपलक्ष में विस्थापित ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरण करने वाले महिला एवं पुरुषों को लाल रंग का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया विस्थापित अधिकार मंच के संस्थापक राकेश रंजन ने कहा कि लाल रंग हमारा एकता का परिचय है यह लड़ाई जाति धर्म संप्रदाय राजनीति से ऊपर उठकर अधिकार से वंचित की लड़ाई है सब एक ही सूत्र जाति धर्म संप्रदाय में बंधे हैं, वह है विस्थापित हम सबका शरीर में एक ही रंग बह रहा है इसलिए इस लाल रंग को जन क्रांति का प्रतीक मानकर विस्थापितों को देकर सम्मानित किया गया।मंच के केंद्र प्रवक्ता अनूप महतो ने कहा हम चांडिल बांध विस्थापितों के आंदोलन को और धार देने के लिए 84 मौजा व 116 गांव में पॉकेट मीटिंग के माध्यम से जन जागरण का कार्यक्रम को चलाया जाएगा एवं प्रत्येक गांव में ग्राम कमेटी का गठन किया जाएगा।

धरने में मुख्य रूप से उपस्थित राकेश रंजन महतो ,अनूप कुमार महतो, अजय महतो, मोतीलाल मुर्मू, तपन महतो, सबवेसर महतो, सीताराम महतो, राजीव महतो, चक्रधर महतो, सुनील महतो आदि विस्थापित उपस्थित थे।

अवैध रूप से शराब फैक्ट्री संचालन मामले में चांडिल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया।

अवैध रूप से शराब फैक्ट्री संचालन मामले में चांडिल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के बिरीगोड़ा में अवैध रूप से चल रहे शराब फैक्ट्री संचालन मामले में चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बिरीगोड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया था. छापामारी के दौरान फैक्ट्री से 1100 पेटी शराब बरामद किया गया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोल्हान डीआईजी ने सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक को चांडिल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया था

इस संबंध में कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि अवैध शराब फैक्ट्री संचालन के मामले पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक को चांडिल थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि चांडिल थाना क्षेत्र के बिरीगोड़ा में दलमा की तराई में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद उन्होंने विशेष छापामारी दल का गठन किया. जांचोपरांत विशेष छापामारी दल ने 14 जुलाई की शाम आबकारी विभाग और चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारी के साथ छापेमारी की. इस दौरान अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था. छापामारी के दौरान पुलिस ने उक्त स्थल से 1100 पेटी शराब बरामद किया था. इसके साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नशामुक्ति के लिए आगे आई महिलाएं, बढ़ते अपराध को देखते हुए लिया निर्णय।

नशामुक्ति के लिए आगे आई महिलाएं, बढ़ते अपराध को देखते हुए लिया निर्णय।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल प्रखंड के सीमावर्ती गांव फदलोगोड़ा में बढ़ते अपराध को देखते हुए महिलाओं ने नशामुक्ति के लिए पहल किया है. नशापान के कारण गांव में हो रही चोरी, छेड़खानी, अड्डाबाजी, बकरी चोरी, मारपीट आदि घटना से ग्रामीण परेशान हैं. इस तरह की घटना पर रोकथाम के लिए महिलाओं ने अहम कदम उठाया है. गांव की महिला समितियों ने नशामुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत शनिवार की शाम फदलोगोडा हरिमंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई।

बैठक में अभियान कैसे चलाना है इस पर सामूहिक निर्णय नहीं बन पाने के कारण आने वाले 23 जुलाई रविवार को दोबारा महिला समितियों ने फिर बैठक रखी है.बैठक में महिलाओं ने एकजुट होकर “खुद को जगा दो, नशा को भगा दो” का नारा दिया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने महिलाओं के इस कदम की सराहना करते हुए समर्थन किया. ग्रामीण युवाओं ने भी इस अभियान में साथ देने का आश्वासन दिया. बैठक में मीरा उरांव, गुलाबी प्रामाणिक, पुतुल महतो, नियोती महतो, लक्ष्मी महतो, शिवानी महतो, रीता महतो, जानकी महतो, तिलोतमा गोप, मंजू लोहार, तरापद सेन, रामनाथ शर्मा, सुनील महतो, फुटान चंद्र मंडल, लखन महतो, सुनिल गोप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नशा के खिलाफ अभियान काे समर्थन दिया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

बांग्ला भाषा के विकास के लिए 22 सितंबर को जमशेदपुर से रांची तक निकलेगी पदयात्रा।

बांग्ला भाषा के विकास के लिए 22 सितंबर को जमशेदपुर से रांची तक निकलेगी पदयात्रा।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: राज्य में बांग्ला अकादमी का गठन करने, बांग्ला माध्यम में पहली से 12वीं कक्षा तक हर विषय में पाठ्यक्रम तैयार पठन-पाठन शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर झारखंड बंगभाषी संमन्वय समिति ने अब आंदोलन की राह पकड़ ली है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समिति 22 सितंबर को जमशेदपुर से लेकर रांची तक पैदल मार्च करेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट शब्दों में सरकार से राय मांगेगी।

इसे लेकर रविवार को चांडिल स्थित एक होटल समिति ने एक बैठक की.झारखंड बनने के बाद दिन पर दिन खराब होती गई स्थिति झारखंड बंग भाषी समन्वय समिति के महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में बंगालियों की सराहनीय भूमिका रही है. झारखंड जब 2000 में अलग राज्य बना तब 12 जिलों के बांग्ला भाषियों को उम्मीद जगी कि बंगाली भाषा और संस्कृति अपने पूर्व गौरव पर लौट आएगी. लेकिन हुआ इसका उलटा. अलग राज्य की स्थापना के बाद से यहां कई सरकारें रहीं, लेकिन उन्होंने न केवल बंगाल की जनता की मांगों को नजरअंदाज किया, बल्कि स्थिति दिन पर दिन खराब होती गई. वर्तमान में झारखंड में बांग्ला पढ़ने का कोई पाठ्यक्रम नहीं है. किताबों की छपाई पूरी तरह से बंद है. शिक्षकों की भर्ती नगण्य है. सैकड़ों बंगाली माध्यम स्कूलों को हिंदी माध्यम में बदल दिया गया है. 1990 के बाद से सभी बंगाली माध्यम के विद्यालयों को हिंदी माध्यम में परिवर्तित करने का काम शुरू कर दिया गया. अब आवश्यकताओं के अनुसार इसमें बदलाव लाना होगा.संदीप सिन्हा चौधरी ने कहा कि यदि किसी समुदाय को मिटाना है तो सबसे पहले उसकी भाषा और संस्कृति को नष्ट करना होगा. झारखंड राज्य गठन के बाद से ही इस साजिश के खिलाफ बंगाली समुदाय के लोग उठ खड़े हुए हैं. समिति लोगों को संगठित कर भाषा और संस्कृति को बचाने और दोबारा स्थापित करने के लिए आंदोलन जारी रखे हुए है. पिछली सरकार के पूर्ण असहयोग और अनिच्छा के कारण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी झारखंड छोड़कर दूसरे प्रदेशों में चले गए. उन्होंने झारखंड के सबसे बड़े भाषा समूह से अनुरोध है कि वे स्वयंसेवक के रूप में 22 सितंबर को नेताजी सुभाष मैदान आमबगान साकची पहुंचे और आंदोलन में सार्थक भूमिका निभाएं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

16जून 2023 से चल रहे हैं 84 मौजा 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना का तीस दिन पूरा हुआ।

16जून 2023 से चल रहे हैं 84 मौजा 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना का तीस दिन पूरा हुआ।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले अधीक्षण अभियंता पुराना कार्यालय स्वर्णरेखा बांध चांडिल मैं 16 जून 2023 से चल रहे हैं 84 मौजा 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना का तीस दिन पूरा हुआ इस उपलक्ष में विस्थापित ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरण करने वाले महिला एवं पुरुषों को लाल रंग का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया विस्थापित अधिकार मंच के संस्थापक राकेश रंजन ने कहा कि लाल रंग हमारा एकता का परिचय है यह लड़ाई जाति धर्म संप्रदाय राजनीति से ऊपर उठकर अधिकार से वंचित की लड़ाई है सब एक ही सूत्र जाति धर्म संप्रदाय में बंधे हैं, वह है विस्थापित हम सबका शरीर में एक ही रंग बह रहा है इसलिए इस लाल रंग को जन क्रांति का प्रतीक मानकर विस्थापितों को देकर सम्मानित किया गया।

मंच के केंद्र प्रवक्ता अनूप महतो ने कहा हम चांडिल बांध विस्थापितों के आंदोलन को और धार देने के लिए 84 मौजा व 116 गांव में पॉकेट मीटिंग के माध्यम से जन जागरण का कार्यक्रम को चलाया जाएगा एवं प्रत्येक गांव में ग्राम कमेटी का गठन किया जाएगा ।

मुख्य रूप से उपस्थित राकेश रंजन महतो ,अनूप कुमार महतो, अजय महतो, मोतीलाल मुर्मू, तपन महतो, सबवेसर महतो, सीताराम महतो, राजीव महतो, चक्रधर महतो, सुनील महतो आदि विस्थापित उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

चांडिल के लाभ हाथी उठाते है, गांव वाले परेशान रहते हैं।

चांडिल के लाभ हाथी उठाते है, गांव वाले परेशान रहते हैं।

सरायकेला/आदित्यपुर

चांडिल: दलमा के हाथी चांडिल डैम का लाभ उठाते हैं चांडिल वन क्षेत्र के जनता हमेशा कहीं ना कहीं हाथी होने की थी जाती है।हाथी को चांडिल डैम के जल भंडार गांव वासियों के घर , स्कूल में रखे अनाज,खेत लगे सब्जी ,गाछ वृक्ष को अपना शिकार बनाते हैं।

इन दिनों चांडिल क्षेत्र के टीकर, कटीया ,मानिकि्यु, अंडा हुटु,लाकड़ी,हेवन,लावा काशीपुर, सीमा पीलित,डाटाम, गांव में लगभग 17 हाथी का झुंड है।दिन में गांव वालों हाथी को भागने में लग जाते हैं। हाथी को अनाज एवं भोजन के अनाज वाले घर तोड़ते हैं, आसपास के झाड़ी हाथी दिन विश्राम करते हैं।खेत लगे सब्जी को खाते और नष्ट करते हैं। जिससे गांव वालों रात में हाथी के भय दहशत में रहते हैं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

देश में भय,भूख व भ्रष्टाचार का शासन चल रहा है. सुबोधकांत सहाय।

देश में भय,भूख व भ्रष्टाचार का शासन चल रहा है. सुबोधकांत सहाय।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: देश में भय, भूख व भ्रष्टाचार का शासन चल रहा है. इस सरकार से गरीब, मजदूर और बेराेजगार युवाओं को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला है. हक और अधिकार की आवाज बुलंद करने वाले देशद्रोही करार दिए जा रहे हैं. ये पूंजीपति व उद्योगपतियों की सरकार है. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कही. वे शनिवार को चांडिल स्थित बाबूर बगान में कांग्रेस के ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इससे निजात पाने के लिए कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना होगा।

सम्मेलन के दौरान रांची लोकसभा सीट फतह करने को लेकर संगठन के नेताओं ने चर्चा की. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो पूर्व की तरह वे जनता की सेवा में तत्पर्य रहेंगे. संगठन को मजबूत और धारदार बनाकर गांव-टोला में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा. सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक पदधारी ही नजर आए।

नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल प्रखंड के बिरीगोड़ा के पास दलमा पहाड़ के तराई में नकली शराब बनाने के मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में सात को गिरफ्तार किया गया है, बाकि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. गिरफ्तार किए गए सभी सात अभियुक्त बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी हैं, जो चांडिल में आबादी से दूर दलमा पहाड़ के नीचे बने एक शेड के अंदर नकली शराब बनाने का काम करते थे. उक्त नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा को मिली थी. उन्होंने विशेष टीम का गठन कर इसकी पड़ताल करवाई।

सूचना सही मिलने के बाद विशेष टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारी, चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व चांडिल थाना प्रभारी के साथ छापामारी की.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नकली शराब बनाने वाले गिरोह पंजाब, हरियाणा से कम कीमत वाले शराब लाते थे. यहां मिलावट करने के बाद शराब का ब्रांड बदलकर ऊंची कीमत पर बाजार में बेचते थे. यहां पर पंजाब के कम कीमत वाले शराब को रोयल प्लेयर, इम्पीरियल ब्लू, किंग्स बूल समेत अन्य शराब की बोतलों पर रेपर लगाकर बाजार में भेजा जाता था. इसके साथ ही विभिन्न ब्रांडों के रेपर और बोतल भी मौके से बरामद हुए है।

वहीं चाहरदीवारी के अंदर से एक एलपी ट्रक भी जब्त किया है. पुलिस अब उक्त जमीन और शेड के मालिक का पता लगा रही है. जमीन मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. चांडिल थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार नकली शराब बनाने के काम का संचालन जमशेदपुर के चार लोग मिलकर करते थे. उनके खिलाफ भी चांडिल थाना में मामला दर्ज किया गया है. इनमें भगीरथ गोराई, प्रकाश मंडल, रमेश प्रसाद और निखिल कुमार सिंह शामिल हैं,फिलहाल सभी फरार हैं. पुलिस इन सभी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही है

अबैध शराब फैक्ट्री में छापामारी, विदेशी शराब फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब जप्त की।

अबैध शराब फैक्ट्री में छापामारी, विदेशी शराब फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब जप्त की।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मुख्य मार्ग एनएच 33 बिरिगोडा हड्डी गोदाम के ऑपोजिट साइड अवैध रूप से विदेशी शराब फैक्ट्री चलाया जा रहा था . गुप्त सूचना प्रमंडल के डीआईजी अजय लिंडा को मिली थी. कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर उत्पाद विभाग के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, प्रभारी निर्भय कुमार आदि की मौजूदगी में छापामारी किया गया । छापामारी के दौरान विदेशी शराब फैक्ट्री से भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त की गई

साथ ही पुलिस ने शराब फैक्टरी में कार्य कर रहे तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया है. हालांकि शराब फैक्ट्री के मालिक भागने में सफल रहा । मिली जानकारी के अनुसार बिरिगोड़ा हड्डी गोदाम के पास एक आलीशान मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब की फैक्ट्री लगाकर विभिन्न जगह पर अवैध विदेशी शराब की बिक्री व सप्लाई की जा रही थी। इसकी सूचना को मिली थी. डीआईजी के निर्देश पर छापेमारी की गई. छापामारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त की गई है ।बताया जा रहा है कि शराब बनाने का कच्चा माल स्प्रिड, बोतल, मशीन, ठक्कन, मोनोग्राम भारी मात्रा में जप्त हुई है. मालूम हो कि बिरिगोड़ा क्षेत्र में ही बीते साल बिहार पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त किया था और शराब माफिया को जेल भेजने

सिंहभूम कॉलेज में कुड़माली भाषा का पठन-पाठन शुरू कराने को लेकर प्रदर्शन।

सिंहभूम कॉलेज में कुड़माली भाषा का पठन-पाठन शुरू कराने को लेकर प्रदर्शन।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: आदिवासी कुड़मी समाज सरायकेला-खरसावां जिला इकाई के सदस्य पंचानन महतो केटीआर के नेतृत्व में मंगलवार को सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में कुड़माली भाषा का पठन-पाठन शुरू कराने को लेकर प्रदर्शन करने के बाद मांग पत्र सौंपा गया।

उक्त मांग के अलावा कुड़माली शिक्षक व पुस्तकों की व्यवस्था कराने की मांग की गई। कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव को उक्त मांगों से संबंधित पत्र प्राचार्य को सौंपा गया. इसके पूर्व चांडिल डाक बंगला से महाविद्यालय तक प्रदर्शन किया गया.राजभवन तक होगा प्रदर्शन मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आकुस के केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत ने कहा कि दो वर्ष पूर्व भी महाविद्यालय में कुड़माली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है. लेकिन अब तक कोई पहल नहीं किया गया है जो खेदजनक है. इससे क्षेत्र के कुड़माली भाषा-भाषी छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी और भविष्य अंधकारमय दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर पक्षपात और भेदभाव से ऊपर उठकर जल्द उचित कदम नहीं उठाया जाता है तो महाविद्यालय से विश्वविद्यालय और राजभवन तक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो उपस्थित थीं. प्रदर्शन को जिप उपाध्यक्ष के अलावा आकुस के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष मनोज महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव प्रकाश महतो, केएस कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश महतो, समाजसेवी वशिष्ठ महतो आदि ने भी संबोधित किया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

Design a site like this with WordPress.com
Get started