13-07- 2023 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित फर्जी मुकदमा को निरस्त न करने की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन होगा।

13-07- 2023 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित फर्जी मुकदमा को निरस्त न करने की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन होगा।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल विस्थापित अधिकार मंच के द्वारा प्रेस विज्ञापन जारी किया गया जिसमें मंच के तरफ से विस्थापितों ने संयुक्त रूप से कहा 26-6-2023 एवं 5-07-2023 को चांडिल डैम द्वारा प्रभावित 84 मौजा के 116 गांव के ऊपर फर्जी मुकदमा किया गया, जबकि विस्थापितों द्वारा पहले से किए गए मुकदमा पर कोई पहल ना करके अधिकार मांगने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया इसलिए मंच ने समीक्षा बैठक करके प्रेस विज्ञापन करते हुए निम्नलिखित निर्णय लिया

1. 13-07- 2023 बृहस्पतिवार को 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित फर्जी मुकदमा को निरस्त न करने की स्थिति में जेल भरो आंदोलन के द्वारा गिरफ्तारी देंगे 2-6-2023 एवं 5-07-2023 को कई विस्थापित उपस्थित नहीं थे वह भी इस आंदोलन के समर्थन में गिरफ्तारी देंगे।

1. मंच ने सर्वसम्मति से घोषणा किया कि 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में कोई भी सदस्य भाग नहीं लेंगे एवं विस्थापित 84 मौजा के 116 गांव में वोट का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।

3. मंच ने यह भी फैसला लिया कि ग्राम सभा के नेतृत्व में जनता कर्फ्यू का प्रस्ताव पारित करते हुए धरातल में लाया जाएगा जिसमें राजनेता, सरकारी अधिकारी एवं प्रशासन का गांव में प्रवेश निषेध रहेगा, जब तक 116 गांव का जमीन मुआवजा, नियोजन पुनर्वास, पट्टा आदि का संपूर्ण समाधान नहीं होता है तब तक इन अधिकारियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारी का प्रवेश निषेध रहेगा।

4. मंच ने यह भी कहा 2023 तक चांडिल डैम से प्रभावित 84 मौजा 116 गांव के विस्थापितों को निर्गत किया गया विकास पुस्तिका दिया गया नौकरी पुनर्वास पैकेज एवं पुनर्वास स्थल आवंटन का सीबीआई जांच ना हो तब तक जनता कर्फ्यू लगा रहेगा।

प्रेस विज्ञापन में मुख्य रूप से उपस्थित राकेश रंजन महतो, अनूप महतो, श्रीकांतो महतो, अनूप कुमार महतो, अजय महतो, मोतीलाल मुर्मू, सुमित महतो, त्रिलोचन महतो, विवेक सिंह बाबू, सुनील महतो आदि विस्थापित मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा. पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर भक्तों की भीड़ देखी गई. इस दौरान शिवालयों में बोल बम और हर-हर महादेव की ध्वनि से माहौल भक्तिमय होता रहा. सुबह से ही शिव भक्त अपने आराध्यदेव के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे थे. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ बढ़ती गई. सोमवारी पर पूजा-अर्चना के लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी शिवालयों में भक्त पहुंचे, लेकिन जयदा स्थित प्राचीनकालीन बुढ़ाबाबा शिव मंदिर शिव भक्तों से दिनभर गुलजार रहा. सावन माह के पहले सोमवार को महिला व पुरुष शिवभक्तों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की अराधना की।

पहली सोमवारी पर जयदा के अलावा चतुर्मुखी शिव मंदिर लेपाटांड, जटाबाबा शिव मंदिर महादेवबेड़ा, जारगो, दलमा बाबा गुफा मंदिर समेत चौका, उरमाल, देवलटांड, टीकर, पातकुम, सिंगाती, सोड़ो, तिरुलडीह, रघुनाथपुर आदि स्थानों में शिवजी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस दौरान शिवालयों में शिवजी का जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक किया गया. मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं के लिए खीर व प्रसाद का वितरण किया गया. व्रतियों ने पहली सोमवारी पर फूल, पंच फल, पंचमेवा, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, कपूर, धूप, दीप, चंदन, शिव व मां पार्वती की शृंगार सामग्री आदि अर्पित किए।

सीजन मानसून अपना दस्तक देकर रूठ गया है किसान अब चिंता मे पानी बिना धान की खेती कैसे।

सीजन मानसून अपना दस्तक देकर रूठ गया है किसान अब चिंता मे पानी बिना धान की खेती कैसे।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में इस सीजन मानसून अपना दस्तक देकर रूठ गया है. यही कारण है कि स्थानीय किसान अब इस बात को लेकर चिंतित है कि आखिर वे बिन पानी धान की खेती कैसे करें. जून माह के अलावा जुलाई माह में अबतक औसत से काफी कम बारिश हुई है. अब भी क्षेत्र के तालाब सूखे है और खेत पानी के लिए तरस रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अगर इस माह भी बारिश नहीं हुई तो अनुमंडल क्षेत्र सूखे की चपेट में आ सकता है. बारिश कम होने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है. पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान के साथ दलहन और अन्य फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है, इससे किसानों में चिंता छाई हुई है।

जुलाई में अबतक 284.9 मिमी होनी चाहिए थी बारिश
सरायकेला-खरसावां जिले में मानसून के इस सीजन में जुलाई माह में अबतक मात्र 171.9 मिली बारिश हुई है. जबकि जिले में अबतक का सामान्य बारिश 284.9 मिमी होनी चाहिए थी. जून माह में भी जिले में औसत 122.8 मिमी के स्थान पर मात्र 72.1 मिमी बारिश हुई थी. प्रखंडवार देखें तो यह आंकड़ा किसानों को चिंतित करने वाला है. इधर, बारिश नहीं होने से समय पर फसलों की बुआई नहीं हो रही है. कड़ी धूप के बीच कभी-कभार आसमान में बादल छा जाने से बारिश की उम्मीद तो जगती है, लेकिन बारिश होते-होते रुक जाती है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले की खेती पूरी तरह से मानसून पर निर्भर होता है. अगर मानसून कमजोर पड़ गया तो इससे खेती कार्य प्रभावित हो जाती है. कम बारिश के कारण कई प्रखंडों में अबतक धान की रोपाई शुरू नहीं हो सका है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

घर के बाहर रखे दो ऑटो में से एक ऑटो की चोरी।

घर के बाहर रखे दो ऑटो में से एक ऑटो की चोरी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा में बीती रात घर के बाहर रखे दो ऑटो में से एक की चोरी हो गई. चोरी गया ऑटो संख्या जेएच 05बीसी 0193 फदलोगोड़ा निवासी देवव्रत नाग का है. मिली जानकारी के अनुसार रोज की भांति रविवार की रात को भी देवव्रत का दो ऑटो घर के बाहर रखा था. रात दो बजे जब घर के लोग बाहर निकले थे, तब ऑटो बाहर में ही यथावत रखा हुआ था. सुबह उठकर देखा तो एक ऑटो गायब था. काफी खोजबीन के बाद ऑटो के नहीं मिलने पर चांडिल थाना की पुलिस को फोन पर ही इसकी जानकारी दी गई।

इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि फदलोगोड़ा से फोन पर ऑटो के गायब होने की सूचना मिली है. ऑटो चोरी हुआ है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है. वैसे पुलिस सूचना मिलते ही अपनी कार्रवाई कर रही है. ऑटो के मालिक को भी अपने स्तर पर खोजबीन करने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि रविवार की रात बड़ी संख्या में लोग दलमा बाबा के दर्शन-पूजन के लिए उसी रास्ते पर दलमा पहाड़ की ओर गए हैं. ऐसे भीड़-भाड़ वाले समय में चोर भी अपना काम कर जाते हैं. पुलिस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीयविद्यार्थी दिवस पर बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित।

75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय
विद्यार्थी दिवस पर बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का संगठन देश, समाज और छात्र हित पर काम करती है.शायद इसी कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संघठन है. उक्त बातें संगठन के प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई ने कहीं. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चांडिल नगर इकाई की ओर से रविवार को 75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं और विधार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए दिशा प्रदान करती है.कई प्रतियोगिता आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर क्विज, गायन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. मौके पर आयाेजित संगोष्ठी में छात्र हित के लिए किए जाने वाले कार्यो पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को हनुमान चालीसा, कॉफी और कलम देकर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया महाली, जिला सह संयोजक समीर महतो, विवेक वर्मा, शशि मिश्रा, दीपाली महतो, करण वर्मा, राजकुमार पासवान, बापन गोप, संजय बेसरा समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

ग्रामीणों के लिए न्याय की ओर कदम बढ़ाते हुए ग्राम शिविर एवं मध्यस्थता अभियान का आयोजन।

ग्रामीणों के लिए न्याय की ओर कदम बढ़ाते हुए ग्राम शिविर एवं मध्यस्थता अभियान का आयोजन।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: ग्रामीणों के मानसिक शांति और न्याय के प्रति समर्पण के साथ, झालसा रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां ने आज ग्राम सिलदा गाँव में एक ग्राम शिविर का आयोजन किया है। इस उपक्रम का उद्देश्य था कि ग्रामीणों को उनके विवादों के निपटारे के लिए न्यायिक सहायता प्रदान की जाए और उनके अधिकारों की संरक्षा की जाए।इस सामाजिक उद्देश्य के साथ,डालसा और झालसा निदेशानुसार चाण्डील अनुमण्डलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति चाण्डील ने भी 1 जुलाई से 30 सितंबर तक विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान के अंतर्गत, पुराने और नए विवादों के निपटारे के लिए मुफ्त मध्यस्थता सेवाएं प्रदान की जाएंगी।यह मध्यस्थता अभियान विभिन्न प्रकार के वादों, जैसे पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधित विवाद, छुआछूत संबंधित विवाद, डायन प्रथा संबंधित विवाद, घरेलू हिंसा से संबंधित विवाद और किसी भी पुराने से पुराने विवाद के निपटारे के लिए उपयुक्त है। ग्रामीणों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

ग्रामीणों को इस उपक्रम के बारे में जागरूक करने के लिए, ग्रामीण कार्यकर्ता PLV कार्तिक गोप ने उन्हें विवरण प्रदान किया। वह उनसे मिलकर उन्हें अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस अभियान में भाग लेने की अपील की है। ग्रामीणों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने का प्रशंसनीय प्रयास किया है।

इस मध्यस्थता अभियान और ग्राम शिविर के माध्यम से, ग्रामीण समुदाय को उनके विवादों के समाधान के लिए न्यायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे उनके जीवन में सुधार होगा और समाज का माहौल भी सुरक्षित और सदैव खुशहाल रहेगा।

Advertisement

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुर के मैट्रिक टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुर के मैट्रिक टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के रुदिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुर में शुक्रवार को जैक बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया ।

इस सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीमा महतो ने शुभकामनाएं देते हुए बताया कि परिस्थितियां कितनी ही कठिन क्यों ना हो मन लगाकर पढ़ाई करें आप निश्चित रूप से सफल होंगे ।आपके सफलता से ही विद्यालय का नाम रोशन होगा।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में रोबबारी सिंह सरदार, चंदन बेसरा,सचित,प्रदीप,रुपमुनि,रिंकी,सौरव ,धनंजय, सरस्वती ,मंगली, प्रभाती और रितु के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रकाश मंडल, कुमारी शीतला महतो, पितम टुडू ,सीमा बिन्हा जयंती हस तथा विद्यालय के तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को अपने सहयोगी आजसू पार्टी की याद आने लगी।

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को अपने सहयोगी आजसू पार्टी की याद आने लगी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा को अपने सहयोगी आजसू पार्टी की याद आने लगी है. निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर आए रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ गुरुवार को चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया. आजसू पार्टी की ओर से बताया गया कि यह पहली बार था कि सांसद संजय सेठ चुनाव जीतने के बाद आजसू पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले. सांसद बनने के चार साल में अपने सहयोगी दल की याद आने पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताया. सांसद ने आजसू पार्टी को भाजपा का छोटा भाई बताते हुए साथ मिलकर विकास की गाथा लिखने की बात कहीं।

चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद से जमकर सवाल दागे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांसद बताएं कि चार सालों में क्या आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कभी बात किया. किसी विकास योजना में उनकी सहभागिता रही. किसी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया. अगर नहीं तो क्यों. चुनाव में सहयोगी दल रहने के कारण क्षेत्र के विकास में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त भागिदारी रहना चाहिए थी. चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाने भी सांसद नहीं पहुंचे ऐसा क्यों. अब चुनाव नजदीक पहुंचा तो सांसद को आजसू की याद आ गई. वहीं दूसरी ओर नाराजगी के बावजूद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

डैम के 118 रैयतदारों के मुआवजा भुगतान व डैम के जलस्तर 180 मीटर से निचे रखने को लेकर विभागीय सचिव से मिली विधायक सविता महतो।

डैम के 118 रैयतदारों के मुआवजा भुगतान व डैम के जलस्तर 180 मीटर से निचे रखने को लेकर विभागीय सचिव से मिली विधायक सविता महतो।

सरायकेला/चांडिल

चांडील: जमशेदपुर के निर्मल भवन परिसर में शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार से ईचागढ़ के विधायक सविता महतो व डैम के रैयतदारों एवं विस्तापित ग्रामीण मिले। इस दौरान विधायक ने सचिव को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें चांडिल जलाशय स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत दाया तट शिविर हेतु घोड़ानेगी गांव का जमीन विगत 40 वर्षों से कार्यालय एवं आवासीय कॉलोनी, निरीक्षण भवन, पॉलिटेक्निक कॉलेज, गोदाम का निर्माण आपके द्वारा किया गया। लेकिन आज तक रैयतो का जमीन मुआवजा भुगतान नहीं किया गया। कार्यपालक अभियंता सुवर्णरेखा बांध प्रमंडल संख्या 2 चांडिल के द्वारा उक्त भूमि के अधिग्रहण हेतु अधियाचना विशेष भू अर्जन कार्यालय स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल को दिया गया।

अधिसूचना के अनुसार भु अर्जन कार्यालय द्वारा रैयतो को प्रथम नोटिस दिया गया। (अधिसूचना की कार्रवाई की गई है) राशि के अभाव में भू अर्जन द्वारा अभी घोषणा नहीं किया जा रहा है। 15 जुलाई 2023 को राशि प्राप्त ना होने के कारण भुअर्जन का प्रक्रिया लैप्स हो जाएगा। राशि 24.50 करोड़ के लिए विभाग को कई बार अधियाचना दिया गया है एवं चांडिल डैम प्रक्षेत्र में कुल 116 गांव पूर्णत प्रभावित हुए है परंतु वर्तमान में जल संसाधन विभाग द्वारा आर एल 183 मीटर तक के प्रभावित ग्रामों को पूर्णात पुनर्वास सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है ऐसी स्थिति में जनहित में आर एल180 मीटर तक ही जल भंडारण करना ही श्रेयस्कर है। मात्र 43 गांव के ही विस्थापितों का ही पुनर्वास की दिशा में पहल की जा रही है जबकि कुल 116 गांव को पूर्णा पुनर्वास की दिशा में पहल

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

गांव में शत प्रतिशत जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर प्रखंड स्तरीय , मेडिकल कर्मी का प्रशिक्षण दिया गया।

गांव में शत प्रतिशत जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर प्रखंड स्तरीय , मेडिकल कर्मी का प्रशिक्षण दिया गया।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर में शत प्रतिशत जन्म मृत्यु निबंधन अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशिक्षण दी गई। नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी संकाराचार्ज समांड ने कहा कि 14जुलाइ से 14अगस्त 2023 तक जन्म मृत्यु निबंधन कार्य को लेकर एक अभियान चलाना है।

प्रशिक्षण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद,बाल विकास परियोजना के कर्मी बसंती टुडु, मेडिकल कर्मी, पंचायत के जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी आदि उपस्थित थे।शत प्रतिशत जन्म मृत्यु के निबंधन पर जोड़ दिया गया।आज जन्म मृत्यु का निबंधन गांव में छुटे हुए हैं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

चांडिल झारखण्ड बंद का असर टाटा रांची एन एच -33 मुख्य सड़क चांडिल में देखा गया।

चांडिल झारखण्ड बंद का असर टाटा रांची एन एच -33 मुख्य सड़क चांडिल में देखा गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: झारखण्ड झारखंड बंदी का असर चांडिल गोल चक्कर में गाड़ियों की कतार लंबी लाइनें देखने को मिला बंद व्यापक रूप से बंद का मिला जुला असर मुख्य सड़क एन एच-33 पर टायर जलाकर बंद किया गया। ओलचिकी भाषा को लेकर झारखण्ड सरकार से हमारी माँगे – झारखण्ड प्रदेश में संताली भाषा का ओल चिकी लिपि से पुस्तकों का मुद्रण एवं पठन-पाठन आरम्भ करों । संताली शिक्षकों का बहाली हो । संताली भाषा को प्रथम राज भाषा का दर्जा देना होगा। अलग से संताली अकादमी का गठन करना होगा।

इसी मौके पर ओल चिकि हूल बैसी सरायकेला जिला अध्यक्ष डां अर्जुन टुडू, छात्र संगठन सुदामा हेंब्रम, गोपाल मार्डी, गोपाल टू डू, अनिमा टू डू, लखन मुरमू, लखन मुरमू, दिनेश सोरेन, सुजन किस्कू, रतन मार्डी, नरेंद्र हसदा , सुमित टुडू,फागुन मार्डी,सुमित मार्डी,मंगल हांसदा,आदि मुख्य हजारो महिला पुरुष अपने पारंपारिक पोशाक और वाद्ययंत्र व पारंपारिक औजार के साथ रूप से मौजूद थे।

महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया।

महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने गुरु की पूजा अर्चना की, उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें उपहार भेंट किए. हिंदू धर्म में गुरुओं को विशेष स्थान प्राप्त है. क्योंकि गुरु ही होते हैं जो शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन को ऊर्जामय बनाते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न मठ व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान का आयोजन किया गया. स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरु भक्ति दिखाई.श्रीमहंत की पूजा-अर्चना करते शिष्य.फदलोगोड़ा काली मंदिर स्थित जूना अखाड़ा के आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जूना आंकड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति उमाशंकर भारतीय महाराज जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद बड़ी संख्या में शिष्यों ने अपने गुरु श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती की पूजा अर्चना की, उन्हें उपहार भेंट किए और उनसे आशीर्वाद लिया. इसके अलावा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर लोगों ने अपने-अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता जाहिर की. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में सत्यनारायण कथा का पाठ भी कराया‌‌।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com
Design a site like this with WordPress.com
Get started