अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच द्वारा पुनर्वास कार्यालय का घेराव किया।

अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच द्वारा पुनर्वास कार्यालय का घेराव किया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच द्वारा बीते 16 जून से अनिश्चित कालीन धरना- प्रदर्शन किया जा रहा है. अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में मंच द्वारा सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के चांडिल पुनर्वास कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जा रहा है.धरना प्रदर्शन के 11वे दिन विस्थापितों ने पुनर्वास कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान काफी संख्या में विस्थापित शामिल थे. पुनर्वास कार्यालय में विस्थापितों की आक्रोशित भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया. भीड़ द्वारा पुनर्वास कार्यालय के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. करीब चार घंटे तक कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन किया गया. इस दौरान विस्थापितों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया.

 विस्थापित बार- बार पुनर्वास पदाधिकारी से वार्ता करने की मांग कर रहे थे लेकिन चार घंटे तक कोई भी पदाधिकारी अपने कक्ष से बाहर नहीं निकला. शाम करीब चार बजे विस्थापितों ने कार्यालय के गेट का ताला खोल दिया. इस अवसर पर राकेश रंजन महतो ने संबोधित करते हुए कहा 40 साल पहले चांडिल डैम निर्माण के लिए 116 गावों के जमीन का अधिग्रहण किया गया, लेकिन आज तक विस्थापितों को अधिकार नहीं दिया गया. डैम निर्माण के समय जमीन अधिग्रहण के एवज में सरकार ने विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा देने का वादा किया था. 40 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया, बल्कि विस्थापितों का शोषण किया है।

राकेश महतो ने कहा कि अब विस्थापित जागरूक हो चुके हैं और अपना हक अधिकार को लेने की तैयारी में है. इस अवसर पर अनूप महतो ने कहा कि चांडिल डैम के विस्थापितों को सरकार ने छलने का काम किया है. विस्थापित अपने वाजिब हक की मांग लेकर वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से आजतक विस्थापितों को न्याय देने की पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि चांडिल डैम के मुद्दे को केवल वोट बैंक बना कर रख दिया गया है।
 

दो ट्रक आपस में भिड़े एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर।

दो ट्रक आपस में भिड़े एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़ कटिंग तालाब के पास सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना में एक ट्रक का चालक जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एक ट्रक का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था. जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल से बाहर निकाला. दूसरे वाहन का चालक सुरक्षित बताया गया. दुर्घटना के बाद एकत्रित स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ईचागढ़ थाना की पुलिस को दी।

सूचना पाते ही ईचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कवायद शुरू की.इस संबंध में ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे. इसी क्रम में पहाड़ कटिंग तालाब के पास ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक के किनारे से टकरा गया. दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. दुर्घटना स्थल पर तीखा मोड़ है, जहां आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए उक्त सड़क पर आवागमन बाधित हो गया था

नीमडीह सीएचसी में टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पंचायत महल की बैठक हुई।

नीमडीह सीएचसी में टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पंचायत महल की बैठक हुई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में टी बी उन्मूलन हेतु पंचायत जनप्रतिनिधियों और मेडिकल कर्मी के साथ बैठक हुई।

बैठक में नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी के सी मुंडा ने कहा कि 2030 इ तक टी भी देश बना है। आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह,बरेदा पंचायत के मुखिया बरूण कुमार सिंह, टी भी मेडिकल कर्मी ,जोहार परियोजना के कर्मी , मेडिकल सहिया आदि उपस्थित थे।

आजसू पार्टी के स्थापना पर चिकत्सा,स्वास्थ्य, शिक्षा परिवार कल्याण,पयार्वण पर चारों प्रखंड में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आजसू पार्टी के स्थापना पर चिकत्सा,स्वास्थ्य, शिक्षा परिवार कल्याण,पयार्वण पर चारों प्रखंड में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सरायकेला/चांडिल

चांडील: ईचागढ़ विधानसभा के स्थानीय आजसु पार्टी के केन्द्रीय सचिव हरेलाल महतो शंने अपने क्षेत्र बच्चे को बुनियादी शिक्षा मजबूत करने शहेतु निशुल्क शिक्षा कोचिंग देने की व्यवस्था किया। पार्टी के स्थापना दिवस पर चांडिल में स्वास्थ्य सेवा रक्त शिविर, कुकरू में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया। समाचार जो मौलिक सुविधा को समाजिक व्यक्ति के रूप निभाते हैं।

ईचागढ़ प्रखड में भी कार्यक्रम आयोजित की गई।हर जगह गांव के गण्यमान्य समाज सेवी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे। नीमडीह प्रखंड में आजसु पार्टी कार्यालय परि में बैधनाथ महतो,भगीरथ महतो,जिप सदस्य असित सिंह पात्र, आदि लोग उपस्थित थे। कोचिंग में 9-12कक्षा तक शिक्षा देने की प्रावधान किया गया है। कोचिंग में लगभग छह शिक्षक अपनी सेवा देंगे। निशुल्क शिक्षा कोचिंग में 300पछात्र को निशुल्क दी जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर बुरूडीह योगाभ्यास की गई।

अंतरराष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर बुरूडीह योगाभ्यास की गई।

सरायकेला/चांडिल


चांडिल: चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण झारखंड की ओर से सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीन आयुष वएयरलएस सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नीमडीह जिप सदस्य असित सिंह पात्र ने द्वीप जलाकर किया गया। योगासन हमारे ऋषि,मुनि काल से चला रहा है। आयुष के डाक्टर श्वेता सुषमा, उनके सहयोगी,योग शिक्षक के उपस्थित में योगाभ्यास की गई। कुसम कमल सिंह,हरे कृष्ण महतो, आदि लोग उपस्थित थे।योगा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में कमल अग्रवाल, अजित कुमार कर्ण,नयन कृषण ऋतिका कर्ण,सहयोगी योगा शिक्षक भीम सेन,भवानी महतो। इसके बाद हर घर के आंगन में योग होगा। इसी प्रकार पतंजलि योग शिक्षक बंक बिहारी महतो कई जगह योगाभ्यास का शिविर लगाया गया। हमारे पुर्वज योगाभ्यास करते थे। पहले स्कूलों में योगाभ्यास सुर्य नमस्कार हुआ करता था।

जगन्नाथ सुभद्रा, बलराम जगन्नाथ महाप्रभु का रथ परिचालन हुए।का रथ परिचालन हुए।

जगन्नाथ सुभद्रा, बलराम जगन्नाथ महाप्रभु का रथ परिचालन हुए।का रथ परिचालन हुए।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अधीन विभिन्न जगह जगन्नाथ महाप्रभु का रथ परिचालन हुए। चांडिल साधु मठिया आश्रम से चांडिल स्टेशन दुर्गा मंदिर, नीमडीह प्रखड के दुमदुमी से रधुनाथपुर दुर्गा मंदिर तक रथ का परिचालन हुआ। चांडिल मठिया आश्रम से चांडिल स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर मासी वारी रथ परिचालन जुना अखड़ा के प्रदेश प्रवक्ता सह काली मंदिर महंत विद्यानंद सरस्वती चांडिल के समाज सेवी, जनप्रतिनिधियों, ने रथ परिचालन उपस्थित थे।

नीमडीह प्रखंड आंचलिक रथ परिचालन समिति के सदस्य रंजीत महतो,साठु उर्फ बैद्यनाथ महतो, सुधीर महतो, सुरेन्द्र महतो,अद्यैत दस, मनोरंजन दास,उर्फ छोटू दास, आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह,मनोज महतो आदि उपस्थित थे।रथ पर्व में बच्चों के लिए मीना बाजार मेला का शोभा को बढ़ाने का काम किया।

पांचवे गुरु अर्जुन देव के 417 वीं पुण्यतिथि की याद में सिख समुदाय ने कांदरबेड़ा चना व शर्बत बांटी गई।

पांचवे गुरु अर्जुन देव के 417 वीं पुण्यतिथि की याद में सिख समुदाय ने कांदरबेड़ा चना व शर्बत बांटी गई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के 417वीं पुण्यतिथि की याद में सिख समुदाय द्वारा चांडिल के कांदरबेड़ा में चना व शर्बत का वितरण किया गया। इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने गुरु अर्जुन देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की। वहीं, समाजसेवा का संकल्प लिया। यहां लगाए गए शिविर में सिख समुदाय के लोग ने नर सेवा प्रदान किया। सैकड़ों लोगों के बीच मीठे शर्बत व चना का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव जी के याद में हमारे समुदाय द्वारा जगह – जगह सेवा शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही हैं। इस भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, मजदूरों तथा आम लोगों के बीच मीठे शर्बत तथा चना वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव जी को दुश्मनों ने गर्म रेत में डालकर हत्या कर दी थी। लेकिन हमलोग सभी से प्रेम करते हैं। हमारे समुदाय को गुरुओं की ओर से शिक्षा मिली है कि जो हमें नुकसान पहुंचाता है, उसके साथ बदले की भावना नहीं रखना है, बल्कि वैसे लोगों के प्रति भी प्रेम का भावना रखना है। सिख समुदाय प्रेम और आदर भाव से दुश्मन को भी पराजय करती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह के भीषण गर्मी के समय गर्म रेत (बालू) में गुरु अर्जुनदेव की निर्मम हत्या कर दी गई थी, इसलिए इस तरह के भीषण गर्मी में सिख समुदाय द्वारा लोगों को राहत देने के उद्देश्य से मीठे शर्बत और चना का वितरण किया जाता है।

मौके पर मनजीत सिंह ने कहा कि गुरुओं के मार्गदर्शन से पिछले दस साल से सेवा शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों में हजारों लोगों को सेवा दी जाती हैं।
इस मौके पर मनजीत सिंह, चंचल सिंह भाटिया, सोमू सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, मानगो गुरुद्वारा प्रधान सुरजीत सिंह, जगजीत सिंग, मनदीप सिंह, गौरव सिंह आदि उपस्थित थे।

अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार।

अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका पुलिस को अफीम तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने जंगली क्षेत्र से अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. मोटरसाइकिल से अफीम तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए अफीम तस्कर में मुख्य रूप से चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी गांव निवासी सोमा सिंह मुंडा उर्फ सोमाय मुंडा और लखींद्र महतो शामिल है।

मामले के संबंध में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चौका पुलिस को वरीय अधिकारियों से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो बाइक पर सवार व्यक्ति जंगली क्षेत्र से अफीम -डोडा की खरीदारी कर बेचने के लिए ला रहे हैं. तभी पुलिस ने चेक नाका लगाकर बाइक सवार दोनों तस्करों को दबोचा. तलाशी लेने के क्रम में इनके पास से बाइक में रखे 400 ग्राम अफीम गादा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 21 हज़ार नगद बरामद किए गए. पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि जंगली क्षेत्र से अफीम की खरीदारी यह लोग झाबरी नेशनल हाईवे- 33 किनारे लाइन होटल से ट्रक ड्राइवरों को अफीम- डोडा बेचा करते थे।

वहीं गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर पुलिस ने रामाकांत सिंह मुंडा लाइन होटल के अंदर से छुपा कर रखे गए एक बोरा से 10 किलोग्राम डोडा का चूर्ण भी बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने यहां से एक ग्राइंडर मशीन ज़ब्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि ये लोग लाइन होटल के पास से अफीम -डोडा का पैकेट बनाकर बेचा करते थे

साधु बांध मठिया में महाप्रभु जगन्नाथ की पुजा अर्चना आरती भक्त मंडली द्वारा की गई।

साधु बांध मठिया में महाप्रभु जगन्नाथ की पुजा अर्चना आरती भक्त मंडली द्वारा की गई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल में स्थित साधु बांध मठिया परिसर में महाप्रभु की की पुजा अर्चना की गई। संनद् रहे आगमी बीस जुन को रथ साधु बांध मठिया से रथ चल कर चांडिल स्टेशन दुर्गा मंदिर मोसी बाड़ी पहुंचे हैं।

चांडिल के काली मंदिर महंत सह जुना अखड़ा के प्रदेश वक्ता विद्यानंद सरस्वती, उनके सहयोगी ने हर साल की भांति इस भी बड़े घुमधाम से रथ पर्व मनाया जाता है।साधु ,ब्रह्माण का भोजन कराया गया।आस पास के समाज सेवी, विभिन्न राजनीति दल के नेता सरायु राय हाकिम चंद्र महतो,महेश कूडु ,प्रमोद उरांव,हरे लाल महतो ,खगेन महतो, विधुत दा, देवाशीष राय,गणेश वर्मा,आदि समाज सेवी उपस्थित थे।आस पास मंदिर के जयदा, दलमा, चेलियामा, मठिया परिसर के साधु संत भी उपस्थित थे।

मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

सरायकेला/आदित्यपुर

चांडिल: भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ईचागढ़ विधानसभा के चौका मण्डल के हाईस्कूल मैदान में लाभर्थि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिला व पुरुष उपस्थित हुए ।

प्रदेश से चलकर आए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विभिन्न योजनाओं को आम जनता के हित में लागू किया है वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है । उन्होने कहा कि झोपड़ पट्टी जैसा शब्द पिछली सरकारों में सुनने व देखने को मिलता था आज देश में हर व्यक्ति, किसी न किसी योजना का लाभार्थी है।

लाभार्थी सम्मेलन के कार्यक्रम प्रभारी इचागढ़ विधानसभा के भाजपा नेता विनोद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के नौ साल बेमिसाल रहा है। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुँच रहा है । आज मोदी जी के नेतृत्व में 80 करोड़ गरीबों को राशन, शौचालय, आवास, उज्जवला कनेक्शन, पांच लाख तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं जैसी सैकड़ो योजनाएं का गरीबों को लाभ मिल रहा है।

राहुल गांधी के 53 वा जन्मदिन के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

राहुल गांधी के 53 वा जन्मदिन के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: रविवार को राहुल गांधी के 53 वाँ जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी जो कि 53 किलोमीटर खूँटी जिला के भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म स्थल से प्रारंभ हुआ.प्रारंभ से पहले बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि एवं उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित कर के भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखंड युवा कांग्रेस प्रभारी के अलावा जय शंकर पाठक संजय लाल पासवान युवा कांग्रेस के प्रदेश पाधिकारी जिलाध्यक्ष के अलावा युवा कांग्रेस के नेता एवं भारी मात्रा में कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे

नीमडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 2024 के मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु समीक्षा की गई।

नीमडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 2024 के मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु समीक्षा की गई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल,नीमडीह ,प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 2024 मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु दलित,और बी,एल,भी ओ बैठक की गई। नीमडीह सभाकक्ष में निबंधन पदाधिकारी अंचलाधिकारी संजय पांडे के अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तहत बैठक की गई।

बैठक विभिन्न दल के लोग उपस्थित थे। जे एम एम के हरेदास महतो, हरे कृष्ण सिंह सरदार, प्रशांत गोप, संतोष कुमार महतो, समाज सेवी, भाजपा के बलराम महतो, उपस्थित थे। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 8 स्तर पर होगा। आवेदन तिथि 20,07,2023,-21-07-2023,घर घर पुनरीक्षण कार्य21-08-2023,22-08-2023,
29-09-2023 तक चलेगा। इसके मतदाता सूची में नाम जोड़ने,नाम हटाने,सुधार करने काम किया जाएगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started