सरायकेला/चांडिल
चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु शहरबेड़ा के पास देर शाम दुर्घटना के बाद एक कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में जलकर राख हो गई. गनीमत रहा कि कार सवार दो व्यक्ति बाल बाल बच गए. कार में आग लगने के कारण दोनों झुलस गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है. दुर्घटना के कारण सड़क के एक लेन पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया.चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा स्थित दलमा चौक पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया. जब एक कार में दुर्घटना के बाद आग लग गई. बताया जाता है कि सड़क पार कर रही एक मोटरसाइकिल को धक्का मारकर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरे लेन पर चली गई और एक अज्ञात हाइवा से टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई. दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्ति आग से झुलस गए।
Advertisement

info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com
वहीं मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा. कार जमशेदपुर की ओर से रांची की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार चिलगु श साप्ताहिक हाट से अपना घर वापस लौट रहा था।





















