भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी एवं पूर्व सांसद श्रद्धा लक्ष्मण गिलुवा जी की जयंती मनाने के लिए चक्रधरपुर नगर में एक आवश्यक बैठक रखी गई।


गुरुवार 15 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा जी की आवास में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इस बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया की 20/12/2023 को वनविश्रामगर में सुबह 11:00 बजे पूर्व सांसद श्रद्धा लक्ष्मण गिलुवा जी एवं 25/12/2023 को एकाउंस कॉलोनी काली मंदिर में सुबह 11:00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।

इस बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक सारंगी जी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, जिला मंत्री अशोक दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, शेषनारायण लाल, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शेखर प्रसाद रवानी, टोकलो मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री मोहन यादव, अभय कुमार साव, राजेश प्रसाद, नगर सहसंयोजक अश्वनी प्रमाणिक, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, परविंदर चौहान, पप्पू सारंगी, राम कोड़ा, बजरंग महानंद,धीरज साव विनोद प्रधान, रंजीत बोदरा,और भारतीय जनता पार्टी के गणं कार्यकर्ता का उपस्थित थे।

चक्रधरपुर नगर पवन चौक में मनोहरपुर के लाल शहीद रामदेव महतो को भारतीय जनता पार्टी नगर के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि।

चक्रधरपुर नगर पवन चौक में मनोहरपुर के लाल शहीद रामदेव महतो को भारतीय जनता पार्टी नगर के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर पवन चौक में मनोहरपुर के लाल शहीद रामदेव महतो का पार्थिव शरीर पवन चौक में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी नगर के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा नम आंखों से लोगों ने किया नमन एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । शहीद रामदेव महतो अमर रहे का नारा लोगों ने लगाया। एवं नम आंखों से विदाई दी गई।

उपस्थित कार्यकर्ता अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक सारंगी जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, शेषनारायण लाल, नगर संयोजक राजू कसेरा,नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, मदन विश्वकर्मा, विधानसभा संयोजक दीपक प्रधान, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रधान,नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री मोहन यादव, अभय कुमार साव, बजरंग महानंद, मनोज गिलुवा,बेनी प्रधान, सूरज साव, सोनी विश्वकर्मा, विशाल अग्रवाल,बुलटन रवानी, विनोद प्रधान सहित भारी संख्या में भी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

चक्रधरपुर में पुलिस ने पशु तस्करी मामले का किया भंडाफोड़।

चक्रधरपुर में पुलिस ने पशु तस्करी मामले का किया भंडाफोड़।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर पुलिस ने 36 गोवंश पशुओं को किया जब्त।

गोवंशीय पशु की तस्करी झारखंड में पूरी तरह प्रतिबंध है.लेकिन लगातार पशु की तस्करी हो रही है. इसी बीच चक्रधरपुर पुलिस एक बार फिर पशु तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है.पुलिस ने 36 गोवंशीय पशु जब्त किया है. जब कि पशु तस्कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार गुप्त सूचना मिली थी कि 5-6 पशु तस्कर पशु लेकर जा रहे हैं. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम बनाकर चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के पदमपुर के पास से लगभग 36 से अधिक पशुओं को बरामद किया. मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से पशु तस्कर फरार होने में सफल रहे. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आपको बताते चलें कि पूर्व में चक्रधरपुर पुलिस ने 102 पशु के साथ कई लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा था. बाद में पुलिस सभी पशु को चक्रधरपुर के किसानों के बीच आधार कार्ड लेकर पकड़े गए पशुको निःशुल्क दे दिया था. इसके बाद गुरुवार की रात फिर चक्रधरपुर पुलिस ने पशु पकड़ा तो चक्रधरपुर में आग की तरह यह बात फैल गयी. जिस कारण से विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आधार कार्ड लेकर चक्रधरपुर थाना पशु लेने पहुंच गए हैं

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला मंत्री अशोक दास, चाईबासा नगर प्रभारी शेषनारायण लाल, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समरेश सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा मुखी, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, रोहित गुप्ता, नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री राजेश प्रसाद, अभय कुमार साव, नगर मीडिया प्रभारी अरिजीत वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष परविंदर चौहान, बजरंग महानंद, बुलटन रवानी, मनोज मंत्री, अशोक नियर, शशि रजक, सरस्वती देवी, रोजनिम, ललिता कुमारी, विनोद प्रधान, महेश कुमार साव, विष्णु,और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

चक्रधरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं।ने बाबूलाल मरांडी का गर्मजोशी से किया स्वागत।

चक्रधरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं।ने बाबूलाल मरांडी का गर्मजोशी से किया स्वागत।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रखंड कार्यालय स्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री बाबूलाल मरांडी जी का चाईबासा जाने के क्रम में चक्रधरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनकर स्वागत किया।

इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री बाबूलाल मरांडी जी ने प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शशि भूषण सामड जी, पूर्व विधायक श्री गुरु चरण नायक जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सतीश पुरी जी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेश साव, चाईबासा नगर प्रभारी शेषनारायण लाल, पूर्व जिला महामंत्री उमा निषाद, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री तीरथ जमुदा, पूर्व वार्ड पार्षद शंभू साव, नगर उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, नगर मंत्री मोहन यादव, राजेश प्रसाद, अभय कुमार साव, परविंदर चौहान, रूपेश साव, गणेश तांती,बजरंग महानंद, दुर्योधन प्रधान, भोला प्रसाद, शशि रजक, पंकज सिंह,इस कार्यक्रम में और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का उपस्थित थे।

चक्रधरपुर डिवीजन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

चक्रधरपुर डिवीजन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

चक्रधरपुर/पश्चिमी सिंहभूम

जैसा कि सभी को पता है की सौगात मित्रा (वाणिज्य मंडल प्रबंधक) पर पहले से ही वाटर वेंडिंग मशीन को लेकर आरोप लगे है और कोर्ट के द्वारा नोटिस भेजा गया है।

साथ ही वाटर वेंडिंग मशीन का नया टेंडर एपेक्स टेक्नोलॉजी सिलीगुड़ी को फर्जी दस्तावेज ईमेल पर मंगवा कर आवंटित कर दिया गया था जिसमे मुख्य रूप से सबके चहीते श्री मनीष कुमार पाठक (वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक) जो की वर्तमान में सेक्रेटरी टू जनरल मैनेजर गार्डन रिच कोलकाता के पद पर कार्यरत है साथ ही सौगात मित्रा (वाणिज्य मंडल प्रबंधक) लेफ्टिनेंट अश्विनी कुमार मिश्रा (सहायक वाणिज्य मंडल प्रबंधक), रविंद्र किशोर और विवेक कुमार वर्मा (चीफ कमर्शियल क्लर्क) टेंडर सेल की मदद से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है।

साथ ही टेंडर फर्जी पेपर जांच में पाने के बाद इसे आईआरसीटीसी जीजीएम के द्वारा टर्मिनेट कर दिया गया परंतु आज तक चक्रधरपुर डिवीजन में टाटानगर चक्रधरपुर और झारसुगुड़ा में धड़ल्ले से वाटर वेंडिंग मशीन चल रहा है ये इस बात का सबूत हैं कि भ्रष्टाचार किस सीमा पर है।

वहीं इस मामले को लेकर विकास गुप्ता ने निवेदन करते हुए कहा हैं कि इस गंभीर मामले में उच्च स्तरीय जांच हो और जो भी घोटाला टेंडर में हुआ है और इसमें जिनकी भी संलिप्ता है उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कारवाई हो जैसा की विजिलेंस अवेयरनेस वीक चल रहा और इतना बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है चक्रधरपुर डिवीजन के लिए।

चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर समीक्षा बैठक।

चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर समीक्षा बैठक।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पश्चिम सिंहभूम विवाह भवन चक्रधरपुर में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा। देवी की शक्ति की आराधना मां दुर्गा की पूजा है. इसमें सभी की सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके दुर्गा पूजा को संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग दें.विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा में केंद्रीय कमेटी के सहयोग से चक्रधरपुर के सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे. आगे उन्होंने कहा कि श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला में पुराने और नए कमेटी के साथ हुई विवाद के बाद दुर्गा माता का श्रृंगार चक्रधरपुर थाना में रखा हुआ है. इस मामले कि आपसी सहयोग से मिलकर बैठक कर इसका समाधान निकाले।

वहीं पश्चिम सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना है पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न करने के लिए तत्पर है. इसमें जितने सहयोग प्रशासन की है उतना सहयोग स्थानीय लोगों को भी करना है. अगर किसी प्रकार की कोई भी सूचना हो तो इसकी तत्काल अनुमंडल प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दें. उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था और जो समस्या को लेकर चर्चा हुई है उसका समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. बाद में इसकी समीक्षा किया जाएगा. अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव, उपयुक्त अन्यन मित्तल, जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ रीना हांदसा, डीएसपी दिलीप खालको, पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा, अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ,केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक अशोक षाड़ंगी, उपाध्यक्ष निक्कू सिंह, सचिव डॉ शिवपूजन सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश जेना, गोनु जयसवाल, दयानंद पाणी, शेष नारायण लाल, दीपक सिंह, कुमार विवेक, अंबर राय चौधरी, आलोक बोस, संजय मिश्रा, संजय पासवान, पंकज शर्मा सहित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और चक्रधरपुर के पूजा पंडाल के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

वहीं बैठक में पश्चिम सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि उपासना का पर्व मां दुर्गा का पूजा है. लोग शांतिपूर्ण तरीके से पूजा का आनंद उठाएं पुलिस प्रशासन हर व्यक्ति का सहयोग करेगा. लोगों की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार है. पुलिस हर गतिविधि पर नजर रहेगी. एसपी ने कहा कि विधि व्यवस्था को देखते हुए अगर पुलिस प्रशासन द्वारा अगर सड़क को वन वे करता है तो इसमें सभी का सहयोग चाहिए. एसपी ने कहा कि सभी पूजा पंडाल में सुरक्षा का मध्य नजर सीसीटीवी और अग्नि शामक यंत्र लगाएं. ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी हो तो पुलिस उसे पर तत्काल कार्रवाई कर सकें।

बैठक में विभिन्न पूजा पंडाल द्वारा अपनी-अपनी समस्या को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया. चक्रधरपुर के ऐतिहासिक पुरानाबस्ती दुर्गा पूजा विसर्जन पर अशोक षाड़ंगी ने कहा कि आजादी के पहले से पुरानाबस्ती दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस कंधे और मशाल लेकर निकलते हैं. प्रशासन ने 5:00 बजे का जो निर्देश दिया है उसका हम पालन नहीं कर सकते हैं. यह बरसों पुराना परंपरा है कि 6:30 बजे हम लोग विसर्जन जुलूस निकालते हैं और 7:30 बजे पवन चौक पहुंचते हैं. रात्रि 9:30 बजे तक पुरानाबस्ती दुर्गा पूजा पंडाल का विसर्जन हो जाता है. इस पर डीसी ने कहा कि आपकी परंपरा के अनुरूप विसर्जन हो. इस बात को लेकर सभी लोगों ने काफी समर्थन किया. बैठक के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई. जिसका प्रशासन ने समाधान कर दिया।

अवैध रूप से प्रसव और एक बिन ब्याही मां के कोख का 50,000रू में सौदा के मामले का पुलिस ने किया खुलासा।

अवैध रूप से प्रसव और एक बिन ब्याही मां के कोख का 50,000रू में सौदा के मामले का पुलिस ने किया खुलासा।

पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर क्षेत्र स्थित मनोहरपुर में महिला का अवैध रूप से प्रसव के बाद मौत और 50,000रु में बच्चे की खरीद बिक्री के मामला में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सहिया सहित बच्चे की खरीद बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं घटना के संबंध में बताया गया कि जानबुझकर के पूर्व नियोजित तरीके से युवती मुन्नी चाम्पिया के जान के खतरे में डाल कर गैर संस्थागत प्रसव कराया गया. जिसके कारण युवती की मृत्यु हो गयी।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त में मनोहरपुर की सहिया साधना साहू, गुवा की सहिया चांद चाम्पिया और बच्चे को खरीदने वाली मनोहरपुर की गुड्‌डी गुप्ता शामिल है. इसके लिए उपायुक्त ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया था. जिसमें मनोहरपुर थाना प्रभारी भी शामिल थे।

गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लोकार्पण किया गया।

गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लोकार्पण किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के तमाड़बांध पंचायत स्थित श्री चाईबासा गौशाला परिसर में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) अंतर्गत गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का लोकार्पण किया गया.

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रुति राज लक्ष्मी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता, चाईबासा गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष/सचिव, सदस्य गण सहित अन्य उपस्थित रहे.

वहीं इस गोबर गैस प्लांट से आसपास के तकरीबन 15 से 20 घरों को गैस पाइप लाइन के माध्यम से जोड़ा गया है. इस अवसर पर वार्ता के दौरान लाभुकों द्वारा बताया गया की गोबर गैस प्लांट से जुड़ने के उपरांत अब प्रत्येक माह ₹500 से ₹1000 तक की बचत होगी. इस दौरान उपायुक्त के द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंच रहे रसोई ईंधन की कार्य प्रणाली की भी जानकारी प्राप्त की गई. उक्त अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में गोबर गैस प्लांट से निर्मित गैस रसोई इंधन के रूप में एक बेहतर विकल्प है तथा यहां पर गौशाला की उपलब्धता होने के कारण प्लांट के लिए आवश्यक गोबर की आपूर्ति भी सुलभ है. उन्होंने कहा कि गोबर गैस प्लांट से निर्मित रसोई इंधन धुएं से होने वाले बीमारियों में तथा एलपीजी गैस पर होने वाले खर्च दोनों में कमी लाएगी. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिस किसी भी लाभुकों को इस योजना की आवश्यकता है, तो वह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संपर्क स्थापित कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चक्रधरपुर नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चक्रधरपुर नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर वन विस्रामगार में संयोजक और बूथ अध्यक्ष की सत्यापन की बैठक रखी गई थी। यह बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक की मुख्य अथिति चक्रधरपुर नगर की प्रभारी श्री जे बी तुबिद जी की अध्यक्षता संपन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात पार्टी के विस्तार के ऊपर विचार विमर्श किया गया।

इस कार्यक्रम में अल्प संख्या आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक सारंगी जी, प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा जी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, जिला मंत्री अशोक दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे,नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य शिवलालरवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, छोटेलाल माझी,रोहित गुप्ता, नगर महामंत्री गौतम रवानी, सोमनाथ रजक, नगर मंत्री मोहन यादव, अभय कुमार साव, राजेश प्रसाद, नगर सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, नगर सहसंयोजक अश्वनी प्रमाणिक, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समरेश सिंह, चिंता देवी, रितु सिंह, सुनीता रजक, परविंदर चौहान, बजरंग महानंद, अमर शर्मा, शशि रजक, श्याम विश्वकर्मा, प्रमोद रवानी, अशोक नयर, विकास रवानी, मनोज शाह, मनोज साहू, सुमित पासवान, गणेश दास, आदित्य जगलदल, छोटू दुबे, सुदिप कुमार पात्र, राजेश कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी पार्टी के और भी गणमान्य कार्यकर्ता का अनुपस्थित रहे

नकली पिस्तौल का भै दिखाकर बंधन बैंक कर्मी से हुई लूटपाट मामले का पुलिस ने किया खुलासा।

नकली पिस्तौल का भै दिखाकर बंधन बैंक कर्मी से हुई लूटपाट मामले का पुलिस ने किया खुलासा

चाईबासा/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बंधन बैंक कर्मी से नकली पिस्तौल का वह दिखाकर हुई लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चाईबासा पुलिस ने 3 अपराधियों को को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी के पास से लूटा गया 15000 रुपया, लूटा हुआ स्कूटी (JHO6R-7238), दो मोबाईल और घटना में प्रयुक्त नकली पिस्तौल बरामद किया गया है।

वहीं पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को अपराधियों ने चक्रधरपुर थाना अंतर्गत मंडलसाई जाने वाले रास्ते से बंधन बैंक की महिला कर्मी शिखा प्रजापति से तीन अपराधियों ने नकली पिस्तौल दिखाकर 46 हजार और स्कूटी लूट लिया था. वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए चाईबासा एसपी के निर्देश पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए चाईबासा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम गोइलकेरा से तीनों अपराधियों को स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

गिरफ्तार आरोपी में चाईबासा जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित चौगासाई सिमीदिरी निवासी इजहार हुसैन (उम्र 20) पिता-गुलजार, मो जुनैत उर्फ जिशान (उम्र 18) पिता-मो रेहान और उड़ीसा के सुन्दरगढ़ जिले के उदितनगर स्थित मालगोदाम निवासी मो इरफान आलम (उम्र 19) पिता-मो मुन्ना आलम का नाम शामिल है

अवैध लॉटरी विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया गिरफ्तार, अन्य लॉटरी विक्रेताओं की जांच में जुटी पुलिस।

अवैध लॉटरी विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया गिरफ्तार, अन्य लॉटरी विक्रेताओं की जांच में जुटी पुलिस।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

सोमवार 25 सितंबर को अवैध लॉटरी विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, चक्रधरपुर शहर में एक बार फिर से लॉटरी का कारोबार जारी हो गया है. इसमें आए दिन लोग अपनी मेहनत की कमाई डुबा रहे हैं. 

आपको बताते चलें कि शहर में हो रहे अवैध लॉटरी के कारोबार को लेकर सोमवार की रात चक्रधरपुर पुलिस ने शहर के गले मिट्टी में छापेमारी की.

वहीं छापेमारी के दौरान दौरान पुलिस ने अवैध लॉटरी की बिक्री करने वाले रविशंकर पांडेय को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार रवि शंकर पांडेय के पास से 120 पीस लॉटरी टिकट के अलावा नगद 2280 रुपए भी बरामद किया. इधर मंगलवार को पुलिस ने लॉटरी विक्रेता को जेल भेज दिया. लॉटरी विक्रेता को जेल भेजने के पश्चात पुलिस अन्य लॉटरी विक्रेताओं की छानबीन की जा रही है

Design a site like this with WordPress.com
Get started