पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश मांग पत्र सौंपा।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश मांग पत्र सौंपा।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए मांग पत्र सौंपा।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उप नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि छठ महापर्व का आगमन हो चुका है, लेकिन अब तक सभी नदीतटों का सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई नहीं हुई है, जिसे तत्काल प्रभाव से तेज गति से सफाई अभियान और नदी घाट का प्रबंधन कार्य को संपन्न किया जाए, नदी में श्रद्घालुओं को उतारने का रास्ता जो बरसात के कारण खराब हो गया है, उसे भी ठीक किया जाए, छठव्रती एवं श्रद्धालुओं को नदी तट तक पहुंचाने के लिए लाइट का प्रबंध, चेंजिंग रूम और गोताखोर के साथ-साथ नदी तट पर जगह-जगह सावधानी से संबंधित बोर्ड लगाया जाए, क्योंकि जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर छठव्रती नदी पहुंचकर आस्था के महापर्व छठ मनाते है। पदाधिकारी छठ आयोजन समिति से समन्वय स्थापित करें।
2) जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि टाउन हॉल और सोन मंडप के बगल में खाली स्थान पर कचरे का अंबार जमा है। जिसे तत्काल प्रभाव से साफ सुथरा कराया जाए। जो छठ पर्व में लोगों को सुविधा हो सके।
3) जिला अध्यक्ष ने तीसरी विषय को उद्रृत करते हुए कहा कि जमशेदपुर में पार्किंग व्यवस्था चरमरा गई है और इसके टेंडर का प्रक्रिया जो प्रशासन के तरफ से लाया जा रहा है, इसमें कहीं ना कहीं कमी रह जा रही है। जिससे टेंडर प्रक्रिया अब तक अधूरा है। पार्किंग व्यवस्था से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है, ऐसे गंभीर मुद्दे पर विभाग के द्वारा उचित कदम उठाते हुए टेंडर प्रक्रिया को संपन्न कारना तथा यह भी सुनिश्चित की जाए कि अब तक टेंडर प्रक्रिया नहीं होने के कारण कितना राजस्व का हानि हुआ है साथ ही प्राप्त जानकारी के मुताविक टेंडर प्रक्रिया नहीं होने के कारण राजस्व का अनाधिकृत रूप से लाभ ले रहे है। जिसमें कुछ पदाधिकारी और कुछ लोग शामिल है। इसको अभिलंब संज्ञान लेकर जांच करते हुए कठोर कदम उठाई जाए, यदि पार्किंग टेंडर से संबंधित विषय को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा, तो जिला कांग्रेस कमेटी वाध्य होकर आंदोलन करेगी साथ ही माननीय मंत्री के माध्यम से कैबिनेट में उक्त बात को रखने के लिए पत्राचार एवं मांग पत्र सौपेगी। जिसका पूर्ण रूप से जिम्मेवार जमशेदपुर आधिसूचित क्षेत्र समिति से संबंधित पदाधिकारी को माना जाएगा।

वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़ताल।

वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़ताल।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

वित्त रहित स्कूल -कॉलेजों का अधिग्रहण/ घाटा- अनुदान, अनुदान की राशि सीधे शिक्षक- कर्मचारियों के खाते में भेजने, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने, महंगाई को देखते हुए उच्च विद्यालय के अनुदान स्लैब में संशोधन करने के साथ साथ शिक्षक कर्मी को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने, अनुदान की राशि चौगुना किये जाने की मांग को लेकर
वित रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर बुधवार को राज्य के 1250 इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों में शैक्षणिक हड़ताल पर रहे।

शिक्षक कर्मी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारी के खिलाफ स्कूल कॉलेज में मुख्य द्वार नारेबाजी किया। शैक्षणिक हड़ताल का असर घाटशिला अनुमंडल के वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में भी देखने को मिला। मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी हाई स्कूल एवं मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर में शैक्षणिक हड़ताल रहा। हड़ताल का असर घाटशिला ,चाकुलिया, बहारागोड़ा, पोटका आदि प्रखंड में संचालित वित्त रहित स्कूल कॉलेजों में भी रहा।शिक्षकों की हड़ताल से संस्थानों में पठन-पाठन कार्य पूरी तरह बाधित रहा।मोर्चा के नेताओं ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से मांग किया है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक झारखंड के कोई भी वित्त रहित अनुदानित इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालय वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं भरेंगे

मोर्चा की बैठक में सरकार और विभाग के इस रवैये के कारण दीपावली और छठ पर्व नहीं मानने का निर्णय लिया गया.मोर्चा के नेताओं का कहना था कि जब शिक्षकों के पास पैसे नहीं है तो यह पर्व कैसे मनाए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 26 नवंबर को रविवार होने के कारण 30 नवंबर 2023 को हजारों शिक्षककर्मी राजभवन पर धरना देंगे ।और प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन देंगे । हड़ताल में मुख्य रूप से मोर्चा के संयोजक कुंदन कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह,प्रो. सीमा कल्याणी , प्रो. संतोष दास, रूमी सरकार, मिथलेश पांडेय सहित सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल थे।

पोटका में दो वाहनों में जोरदार टक्कर एक ड्राइवर की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल।

पोटका में दो वाहनों में जोरदार टक्कर एक ड्राइवर की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल।

पुर्वी सिंहभूम/पोटका

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के तुड़ी पेट्रोल पंप के पास हाता से जमशेदपुर जाने वाला मुख्य सड़क पर रविवार को रात के लगभग 11:30 बजे 12 चक्का ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों वाहनों की परखच्चे उड़ गयी।

वहीं घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गयी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बीती रात लगभग 11:30 बजे की है. जहां ट्रक और ट्रेलर के बीच सीधी टक्कर हो गयी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वही घटना के बाद ट्रक के ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है, जबकि ट्रेलर की ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी है।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पोटका पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया और आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया.और ट्रेलर ड्राइवर को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया गया।

टाटानगर स्टेशन पर अमर बाउरी का हुआ जोरदार स्वागत।

टाटानगर स्टेशन पर अमर बाउरी का हुआ जोरदार स्वागत।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सोमवार को जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर झारखंड प्रदेश एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष बिमल बैठा के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश एससी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने चंदनक्यारी के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का अभिनंदन किया।

वहीं स्वागत सह अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा नेता के पूर्व जिला जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा और काफी संख्या में झारखंड प्रदेश के नेता उपस्थित थे।

परसुडीह पुलिस पर हमला करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा।

परसुडीह पुलिस पर हमला करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा।

पूर्वी सिंहभूम/परसुडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के गिरफ्त में आए अभियुक्त में एक नाबालिग है जबकि दूसरा बारीगोड़ा हनुमान मंदिर के पास रहने वाला दीपक कुमार ठाकुर है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात परसुडीह पुलिस बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास छापामारी करने गयी हुई थी. इसी बीच दीपक कुमार ठाकुर उर्फ डोमा और उसके सहयोगियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया था. पिस्तौल भी लहराया गया और पुलिस पर ही फायरिंग की गयी थी. इस घटना में दो अवर निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा और सतीश पांडेय को गंभीर चोटें आयी, जिससे वे लोग घायल हो गये. उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस पार्टी द्वारा बाद में दीपक कुमार ठाकुर और उसके भाई को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

वहीं गिरफ्त में आए अभियुक्त के पास में से पुलिस ने एक देसी सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक मिस फायर एवं चार जिंदा गोली बरामद किया है।

पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने का जोरदार प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने का जोरदार प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम/जादूगोड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 3 नवंबर को पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

राशन की कालाबाजारी के खिलाफ भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार, पूर्व मुखिया होपना महाली और कालिकापुर मुखिया बाघराय सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी को एक ज्ञापन सौप कर एक सप्ताह में राशन की कालाबाजारी पर रोक लगाने, चार महीने से की जा रही राशन के कटौती की भरपाई करने,ज़मीन दाखिल में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की गई।

इस दौरान उनकी मांगों की अनदेखी किए जाने पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू ने कहा कि पोटका  में पिता-पुत्र मिलकर गरीबों का निवाला लूटने में लगे है। लेकिन वे उनकी मंशा पूरी नही होने देगे।

ज्ञापन सौंपाते हुए आगे बताया गया है कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। जमीन म्यूटेशन से लेकर हर काम में पैसे की लूट मची है। गरीबों का राशन कटौती के नाम पर कालाबाजारी की जा रही है और गरीब जनता अपना पेट भरने के लिए मंहगे दामों पर राशन खरीद कर भूख मिटाने को विवश है।

सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह।

सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह।

पूर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह का आयोजन तिलक पुस्तकालय में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम पटेल जी एवं इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महापुरूषों के पदचिन्ह पर चल कर ही देश सेवा को सार्थक कर सकते है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत ही अग्रणी भूमिका निभाई, किसानों के हक में अंग्रेजों के विरुद्ध जोरदार ढंग से आंदोलन को सफल किया और अंग्रेजों को बेतहासा लगान वापस लेना पड़ा। इतना ही नही स्वतंत्र भारत की 556 रियासतों को मिला कर एक भारत का निर्माण अपने बुद्धि कौशल के बल पर किया, इस लिए आज हमलोग उन्हें लौहपुरूष सरदार पटेल भाई पटेल के नाम से जानते है।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में बाल सेना का निर्माण कर अपनी भूमिका निभाई तथा विश्व में मजबूत भारत का नाम रौशन किया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगाला देश का निर्माण कराया। इन्होंने राष्ट्र हित में बैंक, चीनी मिल एवं कोयला को राष्ट्रीय करण कर भारतवासियों के भविष्य को सुरक्षित किया। इन्हीं कारणों से इन्दिरा गाँधी जी को आयरन लेडी की संज्ञा दिया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे,प्रदेश सचिव राकेश तिवारी,अमरजीत नाथ मिश्र,ब्रजेन्द्र तिवारी, अवधेश सिंह,अनन्त लाल,संजय यादव,प्रभात रंजन श्रीवास्तव,रविंद्र शर्मा,अजय मिश्रा,कमर रजा खान, सन्नी सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

बिष्टुपुर पटेल स्मारक स्थल पर सरदार वल्लभभाई की जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिष्टुपुर पटेल स्मारक स्थल पर सरदार वल्लभभाई की जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूर्वी सिंहभूम/बिस्टुपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बिष्टुपुर पटेल स्मारक स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण माहतो ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता का वर्तमान स्वरूप सरदार पटेल की देन है। आज बहुत सारी राष्ट्र विरोधी शक्तियां सक्रिय हो गई है। इन सारे तत्वों से सरदार पटेल की तरह कठोरता पूर्वक निबटने की जरुरत है। आज हम सब देश भक्तों को सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना है।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, कोल्हान के पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय ,विजय कुमार सिंह, चंद्रगुप्त सिंह ,ओम प्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजकुमार सिंह ने भी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

वहीं कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।इनमें मुख्य रूप से नित्यानंद भुपाल कुमार, रामप्रवेश, जवाहरलाल,त्रिफूल राय विशेष रूप से उपस्थित थे।

पटेल स्मारक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक मंडल, सचिव चंद्र मोहन चौधरी, कोषाध्यक्ष रामाशीष सिंह के अथक प्रयास से आयोजन को सफल बनाया गया

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की समीक्षा बैठक।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

सभी योग्य लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से आच्छादित करें: उपायुक्त

ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार, स्वनियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने में राज्य सरकार की यह योजना काफी अहमउपायुक्त

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । जिला स्तरीय समिति की बैठक में माननीय विधायक घाटशिला एवं जुगसलाई के प्रतिनिधि, जिला पशुपालन पदाधिकारी – सह – जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस मौजूद रहे। 

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने, ग्रामीण स्तर पर युवाओं को स्वनियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पलायन को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार की यह योजना काफी अहम है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन को बढ़ावा दिया जा रहा। योजना के तहत किसानों/ पशुपालकों को 50 से 90 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा, इस योजना का लाभ किसानों के साथ साथ विधवा, दिव्यांग भी ले सकते हैं । बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पशुपालन प्रभाग से 1879 एवं गव्य प्रभाग से 352 कुल 2231 आवेदकों का चयन किया गया। 

बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अवयव और स्वरुप एवं क्रियान्वयन के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं, लाभुकों का चयन व योजना के लिए किये गये कार्यों पर चर्चा हुई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश किया कि योजना का लाभ पात्रता रखनेवाले योग्य लाभुकों को मिले इसका विशेष रूप से ध्यान रखें ताकि पारदर्शिता के साथ एवं सुचारु रुप से योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके । उन्होने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य के अनुरुप उपलब्धि हासिल करें, एक भी सुयोग्य लाभुक लाभ लेने से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करेंगे

Vinayak Real Estate Solution no की ओर से बिष्टुपुर में प्लॉट फॉर सेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन.. तरह-तरह के ऑफर दी गई

जमशेदपुर: रविवार 23 जनवरी को Vinayak Real Estate Solution की ओर से बिष्टुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स बिल्डिंग में प्लॉट फॉर सेल शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तरह-तरह के ऑफर की सौगात दी गई

कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले मीडिया रत्न से सम्मानित झारखंड क्राइम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार के संपादक भरत सिंह जी को एवं पत्रकार बिपिन मिश्रा जी को Vinayak Real Estate Solution की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया

इक बंगला बने न्यारा

आपको बता दें कि आए दिन जमीनों की कीमतें आसमान छू रही है और हर कोई अपने सपनों का घर नहीं बना पा रहा हैं इन सबको देखते हुए विनायक रियल स्टेट सॉल्यूशन ने धमाकेदार ऑफर के साथ अपने नगर वासियों के लिए 3.5 लाख की कीमत में प्लॉट मुहैया करा रही है

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दीपक कुमार दुबे जी ने बताया कि यहां हर कोई अपने सपनों का घर बनाना चाहता है लेकिन आए दिन प्लॉट की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हर कोई अपना सपना पूरा नहीं कर पाता है आज इस शिविर कार्यक्रम के माध्यम से विनायक रेल स्टेशन स्टेट सॉल्यूशन सभी के सपनों को साकार करेगी

ये है ऑफर

कम से कम पैसे देकर प्लॉट बुक करने की सुविधा

3.5 लाख जैसे कम कीमत में प्लॉट

1 लाख डाउन पेमेंट कर के अपना घर बना कर रह सकते हैं बाकी के पैसे ₹5000 की किस्त पर चुकाने की सुविधा

3 प्लॉट के साथ एक प्लॉट बिल्कुल मुफ्त

वहीं इस शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार पांडे हरहरगुट्टू, राजेश शर्मा सुनारी, विनोद शर्मा सुनारी, पीसी दास नरवा, भूपेंद्र सिंह नरवा, राजेश, परविंदर सिंह, पिंटू पाजी, सारिका, पीके गिरी एवं और भी अतिथि गणों का सहयोग रहा

सरदार माधो सिंह बालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में कंबल वितरण किया गया।

सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने एक बार फिर जरूरतमंद बच्चों के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया

जमशेदपुर : मंगलवार 17 जनवरी को सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह बालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में कंबल वितरण किया गया।

कंबल का वितरण स्कूल में पढ़ने वाले उन बच्चों के माता-पिता के बीच किया गया जो एकल है एवं पिछले मॉनसून के बाढ़ में घर का सारा सामान बर्बाद हो गया है।

संरक्षक रीता मिश्रा ने कहा हर साल की भांति इस साल भी जरूरतमंद को चिन्हित करके कंबल वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, संरक्षक रीता मिश्रा , जूली सिंह, संगीता मिश्रा, पूनम सिंह , रीति झा , प्रधानाध्यापिका रविंदर कौर , शिक्षिका रजनी संधू , अनीता घटोरी ,रानी जब्बल , अर्चना कुमारी, हरनीत कौर ,बलजीत कौर, निशा चावला, गुंजा कुमारी,अमनदीप, सविंदर , बलबीर कौर , हरदीप कौर इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुट्ठी भर गंजेड़ी मानगो को हिजड़ा बना कर रख दिया है। बाबर खान।


सब्बीर की हत्या पर बाबर खान ने जारी की अपनी प्रतिक्रिया।

मानगो और आजाद नगर थाना क्षेत्र के टैगोर मोबाइल को भी सख्त निर्देश दे पुलीस कप्तान।

प्रतिबंधित नशा के कारोबारी और नासाखोरी करने वाले पर कानूनी डंडा चलाए ज़िला प्रशासन,

नशाखोरों के अड्डे पर बोल्डोजर चले
प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस पब्लिक सामंजस्य समिति की बैठक आयोजित करें

जमशेदपुर-मांनगो:सोमवार दिनांक 16/123 को झामुमो नेता बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला प्रशासन निम्नलिखित सुझाव देते हुए कहा के मानगो में प्रशासन की लाचारी कहें या मानगो वासियों की बेबसी आज कुछ मुट्ठी भर गंजेड़ी, नशाखोर,मानगो वासीयों को हिजड़ा बना दिया।

वहीं बाबर खान ने कहां की आज स्थिति अजीबो गरीब हो गई है आम जनता चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते प्रशासन को जो समय रहते कार्यवाही करनी चाहिए वह नहीं करते

बाबर खान ने कहा कि यदि 12 जनवरी की घटना पर प्रशासन सख्त होता तो शब्बीर की जान नहीं जाती। जिला के लगभग थाना में पर्याप्त मात्रा में पुलीस की कमी है। यदि समय रहते पुलिस मामले को संज्ञान में लेती तो ऐसा नहीं होता। और मोहम्मद शब्बीर की जान नहीं जाती। शब्बीर कोई अपराधी चरित्र का व्यक्ति नहीं था केवल मध्यस्था कराना लोगों के दुख तकलीफ में खड़ा होकर समधन करने का प्रयास करता था किस से वार्च्स की लड़ाई नहीं थी। बाबर खान ने कहा वो मेरा बहुत ही करीबी था और मेरा राजनीत समर्थक था। इस लिए में उसे के हर गीतिविधि से वाकिफ था। लेकिन सवाल ये है और कितने लोगों को नशा खोर निसाना बनयेंगें क्यू कि अपराधी बेलगाम ये हर शहर वासी जानते हैं लेकिन आज़ाद नगर और मानगो थाना क्षेत्र में गंजेड़ी पुलिस से बेखौफ होकर लागतार अंतक मचा रहे हैं। और इन नशेड़ी के आका कोन है। जिन के इसारे और सहये पर चिंहित लोगों पर हमला करवाते हैं। नसखोरी के आका को पुलिस खोज निकाले। तो मामले से जुड़ी सभी सचाई सामने आयेगी। वरना मानगो क्षेत्र का खुदा हाफिज।
बाबर खान ने कहा बहुत जल्दी ज़ाकिर नगर चौक में मौहम्मद शब्बीर के नाम श्रद्धांजलि सभा होगी। और नशाखोरी के खिलाफ बिगुल फूंका जायेगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started