आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ जिला अंतर्गत 7 प्रखंड के 8 पंचायत एवं 3 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ जिला अंतर्गत 7 प्रखंड के 8 पंचायत एवं 3 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

माननीय विधायक घाटशिला, बहरागोड़ा एवं पोटका पंचायत स्तरीय शिविरों में हुए शामिल, कल्याण मंच से लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

प्रखंडों के वरीय प्रभारी शिविरों में रहे उपस्थित, कैम्प में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए

पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 7 प्रखंडों के 8 पंचायत एवं 3 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर प्रखंड के देवघर पंचायत, पोटका प्रखंड के हाथीबिन्धा पंचायत, घाटशिला प्रखंड के पूर्वी मउभण्डार पंचायत और पश्चिम मउभण्डार पंचायत, मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत, डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत, बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत, गुड़ाबान्दा प्रखंड के गुड़ाबान्दा पंचायत सहित नगर निकाय क्षेत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में बर्मामाईन्स, जुगसलाई नगर परिषद में ईदगाह मैदान जुगसलाई तथा मानगो नगर निगम में जे पी स्कूल शंकोसाई में शिविर लगाकर शिविर में आए आमजनों को सरकार के योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ देने संबंधी आवेदन लिये गए।

सरकार की योजनाओं का लाभ सभी सुयोग्य को मिले

माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत, माननीय विधायक श्री समीर मोहंती ने बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत तथा माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड के हाथीबिन्धा पंचायत और डुमरिया प्रखंड के बांकिशोल में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर माननीय विधायकगण द्वारा कल्याण मंच से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया । तथा सभी लाभुकों को पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

माननीय विधायकगण एवं प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने स्टॉल निरीक्षण के क्रम में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा लोगों को सरल, सहज तरीके से आवेदन भरने की पूरी प्रक्रिया बताने के निर्देश दिए ताकि वे त्रुटिरहित आवेदन जमा कर सकें।

इस अवसर पर माननीय विधायकगण ने बताया कि राज्य सरकार इस दिशा में कृत संकल्पित है कि एक भी योग्य लाभुक ऐसा नहीं हो जिसे योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत रहे। आपके अपने पंचायत में शिविर लगाने का उद्देश्य ही सभी सुयोग्य को सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करना है । उन्होने आगामी शिविरों में भी ग्रामीणों को शिविर में आकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, बताया कि एक महीने तक प्रशासन के अधिकारी और कर्मी सभी पंचायतों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ देंगे, इस अवसर का भरपूर लाभ उठायें।

ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए क्रियान्वित योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की पहल पर राज्य सरकार द्वारा छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किया गया है। यह योजना छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी। उन्होंने ग्रीन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी दिया और शिविर में आवेदन देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

विभागीय स्टॉल पर दी जा रही योजनाओं की जानकारी

24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे “सरकार_ आपके_ द्वार कार्यक्रम के तहत सभी पंचायत स्तरीय शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जा रही । स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी शिविर स्थल पर स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाकर हेल्थ चेकअप एवं दवा का वितरण किया जा रहा ।

अबुआ आवास योजना, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, विभाग पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में बड़ी संख्या में ग्रामीण योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवेदन जमा करा रहे। शिविरों में कंबल, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धोती साड़ी, लुंगी का वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की ऑन द स्पॉट स्वीकृति, कल्याण विभाग की और से साईकिल की राशि का वितरण, जे.एस.एल.पी.एस. की और महिला समूहों को पहचान पत्र एवम अन्य योजनाओं का लाभ, राजस्व विभाग की ओर से जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं वनपट्टा, पशुपालन विभाग से पशुधन योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन, नया आधार पंजीकरण व आधार कार्ड में सुधार का लाभ दिया जा रहा।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का हुआ समापन ।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का हुआ समापन ।

पुर्वी सिंहभूममानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आत्मरक्षा का सबसे सही माध्यम है कराटे — विकास सिंह

झारखंड शोरिन-रियु- मात्सस्याशी-करटे-डु- एसोशियेसन की ओर से मानगो मून सिटी के कम्युनिटी हॉल में आयोजित चतुर्थीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 26 और 27 नवंबर को किया गया, पहला दिन रविवार 26 नवंबर 2023 को एकल काता का शुभारंभ हुआ और दूसरा दिन सोमवार 27 नवंबर 2023 को एकल कुमिते का।

इस टूर्नामेंट का आयोजन संस्था के संचालक सिहान जितेंद्र कुमार शर्मा के देखरेख में हुआ। इस टूर्नामेंट में के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे स्वामी विशुद्ध नंदन भीकू, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, संस्था के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन भाजपा नेता विकास सिंह, ऑर्गेनाइजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह।

वहीं इस टूर्नामेंट में उड़ीसा, बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ आदि राज्य के करटेकारों ने हिस्सा लिया,दूसरे दिन एकल कुमिते में पदक प्राप्त करने वाले करटेकारो के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं- गर्ल्स कुमिते- 20 से 25 किलोग्राम- गोल्ड मेडल -आद्रिका राय (बंगाल), सिल्वर मेडल -अदिति बागरिया (झारखंड),ब्रोंज मेडल- आरोही विश्वकर्मा (बिहार) 25 से 35 किलोग्राम गर्ल्स कुमिते- गोल्ड मेडल- हर्षिका सिंह (बिहार), सिल्वर मेडल-नेहा शर्मा (झारखंड), ब्रोंज मेडल- नवस्मिता नायक (उड़ीसा)| बॉयज कुमिते 35 से 40 किलोग्राम – पहला स्थान -विनायक सेन गुप्ता (उड़ीसा), दूसरा स्थान- राजदीप प्रधान (बंगाल), तीसरा स्थान धैर्य अग्रवाल (झारखंड),
60 से 70 किलोग्राम- बॉयज कुमिते- ब्लैक बेल्ट कुमिते- पहला स्थान- पंकज कुमार महतो (उड़ीसा), दूसरा स्थान- भीमसेन (बिहार), तीसरा स्थान- ज्योति रंजन (झारखंड)कुल मिलाकर चैंपियनशिप का खिताब झारखंड को मिला और रनरअप का खिताब उड़ीसा को प्राप्त हुआ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण को लेकर हुई बैठक।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण को लेकर हुई बैठक।

बैठक में 104 परीक्षा केंद्रों का किया गया चयन

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 से संबधित परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु जिला परीक्षा केन्द्र चयन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी आवश्यक आधारभूत सुविधा युक्त शिक्षण संस्थानों पर विमर्श करते हुए चयन किया गया। परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में छात्र-छात्राओं के लिए सुविधा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक में जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों का चयन सभी निर्धारित मानदण्डों के आधार पर किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी केंद्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं जैसे कि बेंच-डेस्क, शौचालय, पेयजल, आदि सुविधा से युक्त हों। साथ ही चयनित परीक्षा केंद्र ऐसी जगह पर हो जहां छात्रों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो और जहां कदाचार की संभावना न्यूनतम हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।

बैठक के निर्णय के अनुसार, वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए कुल 104 परीक्षा केन्द्रों का चयन किया गया है। इनमें 72 परीक्षा केन्द्र माध्यमिक परीक्षा के लिए और 32 परीक्षा केन्द्र इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए होंगे।

बैठक में माननीय सांसद प्रतिनिधि, माननीय विधायक प्रतिनिधि, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जमशेदपुर प्रखंड के बेको पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लगाए गए सभी विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया और शिविर स्थल पर मौजूद लाभुकों से उनकी समस्या की जानकारी ली और शिविर के क्रियान्वयन के वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आमजनों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आपकी समस्याओं का समाधान और निराकरण को लेकर आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार की विशेष पहल के द्वारा आमजनों को अपने ही पंचायत में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के साथ नई योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के विधिवत तरीके के बारे में बताया जा रहा है । दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आवेदन जमा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आवश्यक दस्तावेज, मोबाइल नंबर फॉर्म के साथ हो ताकि समय पर आपको आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अबुआ आवास योजना’ से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि पंचायतों में लगने वाले प्रत्येक शिविर में अलग से काउंटर बनाए गए है। इस योजना का लाभ केवल आवास विहीन परिवारों (जिनके पास एक भी पक्का मकान नहीं है) को दिया जाएगा। इसके तहत तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण होगा। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 वीं और 12 वीं कक्षा के बच्चों को 15 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण प्रदान करने की योजना राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम’ का उद्देश्य राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाना है। उन्होंने लाभुकों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक शिविर में आएं और उनका निराकरण किया जाएगा। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस क्रम में गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कुल 08 छात्र छात्राओं को लाभ दिया गया। समाजिक सुरक्षा पेंशन् योजना के तहत चाम्पा सोरेन, पिता गुन्दु सोरेन और सुनिता महतो पति-स्व शिलु महतो को पेंशन योजना से लाभांवित किया गया। सावित्री बाई फुले योजना के तहत जशनी सोरेन, रोशनी हेमब्रोम, मोनिका महतो, पिंकी महतो, शिवानी कर्मकार, पूनम महतो, राखी महतो को लाभ दिया गया। साथ ही कुल 14 छात्र छात्राओं के बीच साईकिल वितरण किया गया। फूलो झानो आर्शीवाद योजना के तहत सोनामुनी मुर्मू, पति रुपाय मुर्मू को योजना के तहत कुल 10000 की राशि का चेक प्रदान किया गया। सभी लाभुकों को फलदार पौधा देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग किया गया।

सुवर्णरेखा नदी घाट के पास एक युवक का जला हुआ शव बरामद।

सुवर्णरेखा नदी घाट के पास एक युवक का जला हुआ शव बरामद।

पूर्वी सिंहभूम/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्कस कॉलेज से नजदीक सुवर्णरेखा नदी घाट के पास एक युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया जला हुआ शव मिलने खबर आग की तरह क्षेत्र में फ़ैल गयी।

जिसके बाद शव को देखने के लिये लोगों की भीड़ जुट गयी और लोगों ने इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी . शव का पहचान नहीं हुई लेकिन लोगों ने आशंका जताया है की किसी ने युवक की हत्या कर फेंक दिया है।

वहीं पुलिस शव को देखने के बाद आत्म हत्या और हत्या दोनों बिन्दुओ पर जाँच पड़ताल कर रही है और शव की पहचान कराने में जुट गयी है।

बागबेड़ा में मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

बागबेड़ा में मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस भी किया बरामद।

पूर्वी सिंहभूम/बागबेड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग के पास मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लाल बिल्डिंग निवासी बिट्टू तिवारी के परिजनों से अंजनी पांडे उर्फ बबलू पांडे ने कुछ दिनों पहले 50 हज़ार लिए थे. बिट्टू तिवारी के द्वारा पैसे की मांग किए जाने पर अंजनी पांडे बिट्टू तिवारी के साथ लाल बिल्डिंग चौक पर मारपीट की और हथियार का भय दिखाकर फरार हो गया।

उसके बाद अंजनी पांडे ने बागबेड़ा स्थित अपने घर पर जाकर अपने ही बंदूक से फायरिंग कर बिट्टू तिवारी के ऊपर हमला करने का झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस को दिग भ्रमित करने लगा,

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जहां मामले की जांच की गई. मामले की जांच करने पर पाया गया कि पैसे की लेनदेन में अंजनी पांडे अपने साथ जुगसलाई निवासी अभिषेक पांडे और राहुल सिंह के साथ मिलकर लाल बिल्डिंग चौक के निकट बिट्टू तिवारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और रिवाल्वर का भय दिखाकर वहां से फरार हो गया और उसके बाद अपने घर पर जाकर खुद गोली चलाकर बिट्टू तिवारी को फसाने की साजिश रचने लगा. पुलिस ने घटना के तुरंत बाद अंजनी पांडे के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि अंजनी पांडे का पूर्व में भी अपराधी के इतिहास रहा है फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने एक रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस दो खोखा और एक पिलेट बरामद किया है

पोटका के मोहनाडीह में 2.87करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना तहत होगा पुलिया का निर्माण।

पोटका के मोहनाडीह में 2.87करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना तहत होगा पुलिया का निर्माण।

पूर्वी सिंहभूम/जादूगोड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पोटका के मोहनाडीह में 2.87करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना तहत होगा पुलिया का निर्माण।

आपको बताते चलें कि सांसद विद्युत वरण महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर पोटका के मोहनाडीह में 2.87 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुलिया का निर्माण होगा। बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार और सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू, सांसद के निजी सचिव यशवंत महतो, क्षेत्र की मुखिया वीणा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा आदि ने नारियल फोड़कर इसकी आधारशिला रखी।

उद्घाटन के मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार ऊर्फ राजू, सांसद के निजी सचिव यशवंत महतो, कालिकापुर के पूर्व मुखिया होपना महाली, खेलाराम बेसरा, ग्राम प्रधान मोहन माझी, सुधीर सोरेन, डॉ 0 भवतोष भक्त, हीरामुनी मुर्मू, विद्यासागर दास, डॉ0 डीसी मुर्मू, बलियागोडा ग्राम प्रधान सिमल हांसदा, सोनाराम हांसदा, जगन्नाथ सोरेन, सहदेव हेंब्रम समेत काफी संख्या में जन प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के मोहनाडीह गांव के स्कूली बच्चे विगत कई वर्षों से जान जोखिम में डाल कर बरसात के दिनों में नदी पार कर मोहनाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाने को विवश थे। मोहनाडीह स्कूल जाने के रास्ते में आने वाली इस नाला में बरसात का पानी भर जाने से  बच्चे स्कूल नही जा पाते थे। इस कारण कभी-कभी विद्यालय में बच्चों को छुट्टी भी दे दी जाती थी। शिक्षकों को भी मोहनाडीह प्राथमिक विद्यालय पहुंचने से एक किमी पहले ही मोटरसाईकिल रखकर पैदल स्कूल जाना पड़ता था। इतना ही नही, क्षेत्र के आसपास के गांव चुकूटाड, भोटीकोंचा, पोड़सा, तिरुलघुटू, सहारजुड़ी समेत करीब दस गांवों का पोटका प्रखंड कार्यालय से संपर्क कट जाता था। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने बीते वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर अपना विरोध भी जताया था। इस दौरान ग्रामीणों ने नो पुलिया,नो वोट का नारा दिया था। उसके बाद तत्कालीन मुखिया सीताराम हांसदा ने पोटका विधायक संजीव सरदार और मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजलि सोरेन को पत्र लिखकर पुलिया निर्माण हेतु पहल की मांग की थी। इस बाबत सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार के आग्रह और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के सांसद विद्युत महतो ने वर्ष 2022 में पुलिया निर्माण को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजकर अनुशंसा किया था।उसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुलिया का निर्माण की स्वीकृति मिली थी।

“आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर से।

“आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर से।

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

“आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर से, सभी पंचायतों में शिविर लगाकर आमजनों को कल्याणकारी योजनाओं से किया जाएगा आच्छादित

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के दिए निर्देश

पंचायत स्तरीय शिविरों से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक पहुंचाने का होगा प्रयास… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ‘आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तरीय शिविर को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करायें जिससे अधिकाधिक संख्या में लोग पंचायत स्तरीय शिविरों में पहुंचे। साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आगामी 24 नवंबर से 26 दिसबंर तक ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इस योजना के तहत जिले के हर एक पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। जितने भी आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिए जाएंगे उनका समयबद्ध निष्पादन का निर्देश सभी विभागीय पदाधिकारी को दिया गया है। दूरस्थ पंचायत स्तरीय शिविरों में जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थिति रहेंगे।

शिविर में निम्नांकित गतिविधियों का सम्पादन किया जाएगा

  1. राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जाएगी।
  2. अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
  3. राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर करने, सामुदायिक और व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।
  4. सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सीएम पशुधन योजना के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।
  5. श्रम विभाग के श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा।
  6. राशन कार्ड में संशोधन और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों को भी दूर किया जाएगा।
  7. आम जनों से सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएँगे (15वें FC, जनजातीय कल्याण और मनरेगा हेतु)
  8. ऑन द स्पॉट परिसम्पतियों / सरकारी लाभों का वितरण
  9. पूर्व में स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान में निर्मित परन्तु अवितरित जाति प्रमाण पत्रों को इन शिविरों में बाँटा जा जायेगा।
  10. प्रत्येक शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया जायेगा यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी लाभार्थियों को उसी दिन साईकिल क्रय हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से राशि प्राप्त हो जाय ।
  11. SHG / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण।
  12. धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल का वितरण।
  13. पशुधन योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, अबुआ आवास योजना तथा अन्य योजनाएं हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना को सैचुरेशन मोड में ले जाना है और शत प्रतिशत लाभूकों को इस योजना से जोड़ना है।

बैठक में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं को सेचुरेशन मोड में क्रियान्वित करना है। पंचायत स्तरीय शिविरों में 12वीं के विद्यार्थियों को मोबिलाइज करते हुए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन लिए जाने का निर्देश दिया गया । उन्होने निर्देशित किया कि शिविर में लगाए गए स्टॉल में कंप्यूटर, प्रिंटर व इंटरनेट सेवा संबंधित सभी तैयारी ससमय पूर्ण कर ली जाए। साथ ही जिले में आयोजित होने वाले सभी कैंपों में ग्रामीणों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, साफ सफाई, मूलभूत सुविधाएं, माइकिंग सिस्टम आदि दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

बैठक में एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, एसओआर श्री दीपू कुमार, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मानगो के गोपाल नगर में स्थानीय छठ व्रतधारियों की समस्या देख जमीन निजी जमीन में बनाया कृत्रिम छठ घाट।

मानगो के गोपाल नगर में स्थानीय छठ व्रतधारियों की समस्या देख जमीन निजी जमीन में बनाया कृत्रिम छठ घाट।

पूर्वी सिंहभूम/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मानगो के गोपाल नगर में अविनाश सिंह अपने रैयत जमीन में कृत्रिम छठ घाट बनाकर आम लोगों को समर्पित किया है बनाए गए कृत्रिम छठ घाट का उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह ने फीता काट कर किया।

दलमा पहाड़ की तराई में छठ व्रतधारीयों के लिए को भगवान सूर्य को अर्ध देने की कोई व्यवस्था नहीं थी पहाड़ के नीचे अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले रहते हैं जिन्हें छठ पर्व करने हेतु नदी और तालाब में सवारी गाड़ी कर जाने में आर्थिक समस्या होती थी । उनकी समस्या को देखते हुए अविनाश सिंह ने अपने रैयत जमीन में छठ घाट का निर्माण करवा कर पूरे प्राकृतिक रूप देने का प्रयास किया गया है छठ घाट के चारों ओर केला,आम,तुलसी, सम्मी का पेड़ लगाया गया हैं। महिलाओं के लिए बगल में चेंज रूम का भी निर्माण कराया गया हैं।अविनाश सिंह ने बताया कि प्रतिदिन बनाए गए छठ घाट की साफ सफाई और रखरखाव स्थानीय लोगों के द्वारा की जाती है।

मौके में उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा घाट का स्वरूप कहीं से देखने में बनावटी नहीं लगता है मालूम पड़ता है कि प्राकृतिक ने दलमा की तराई के गोद में छठ घाट का निर्माण किया हैं।

जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

शुक्रवार 17/11/2023 को सुबह 11:30 बजे गांधी घाट पार्क साकची पर जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान द्वारा शहर के हर कोने से आए हुए उन छठ व्रतधारियों को साड़ी का वितरण किया गया जो वास्तव में छठ करना चाहती थी लेकिन पैसे के अभाव में नहीं कर रही थी। ऐसे छठ व्रतधारियों की सूची हर क्षेत्र से पहले ही बना ली गई थी।

व्रत करने वाले में मानगो छाया नगर सीतारामडेरा भालुवासा की संख्या ज्यादा थी। साडी वितरण शिव पुजन सिंह और रमेश कुमार भोजपुरिया द्वारा किया गया।सभी क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराने में रेनु शर्मा झरना पाल और गीता दिक्षित ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में रनधीर सिंह का अहम योगदान रहा। साड़ी लेने में मुख्यतः सुनिता शीला रूबी देवी ममता देवी पिंकी राज मुनि कुसुम देवी आशा देवी इत्यादि थी। सुरज भगवान के आस्था मैं विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति पैसा के अभाव में वंचित न रहे ये संस्था का संकल्प है उक्त बातें रमेश कुमार भोजपुरिया ने बड़ी विश्वास के साथ कहा। कार्यक्रम के अन्त में शिव पुजन सिंह सभी सहयोगियों तथा दानकर्ता का आभार प्रकट किए तथा धन्यवाद दिये।
‌शिव पुजन सिंह
केन्द्रीय अध्यक्ष

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी एवं बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा जी का जयन्ती मनाया गया।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी एवं बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा जी का जयन्ती मनाया गया।

पूर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी एवं बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा जी के जयन्ती के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में बिरसानगर संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुण्डा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष का स्वागत बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ बिद्रोह किया। जल जंगल जमीन की रक्षार्थ जंगल जंगल भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।बिरसा मुण्डा ने अपने अनुयाइयों से कहा कि मैं धरती आबा हूँ। अंग्रेज नही चाहते थे कि प्रवचन या सभा के माध्यम से किसी प्रकार का भीड़ जुटें। जमिंदारों और अंग्रेजों का अत्याचार बढ़ता गया। अंग्रेजों से मुठभेड भी हुआ। अंग्रेजों ने संयंत्र कर बिरसा मुण्डा को गिरफ्तार कर राँची जेल में बंद कर दिया जहाँ हैजा से उनकी मृत्यु हो गई।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने झारखण्ड प्रदेश का गठन होने पर सभी को बधाई दिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, प्रदेश महामंत्री विजय खान, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रामदरस चौधरी, राजकिशोर यादव, गुरदीप सिंह, संजय यादव, रानी राव, संजय प्रसाद, राजेश चौधरी, नलिनी सिन्हा, अंकुश बनर्जी, धीरज कुमार, कुमार गौरव, निखिल तिवारी, संजय तिवारी, मनीष कुमार, सुखदेव सिंह मल्ली, अभय पाण्डेय, सन्नी सिंह, संजय झा, गौरव खान, सचिन कुमार सिंह अध्यक्ष एनएसयुआई शामिल हुए।

कांग्रेस कमिटी के कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर से ओडिशा राज्य के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिलकर उन्हें बधाई दिया।

कांग्रेस कमिटी के कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर से ओडिशा राज्य के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिलकर उन्हें बधाई दिया।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी के नेतृत्व में जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर से ओडिशा राज्य के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिलकर उन्हें बधाई दिया।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि राज्यपाल हमारे संवैधानिक पद पर विराजमान है। उनके नियुक्ति होने पर जमशेदपुर का मान बढा है साथ ही संविधान की रक्षा के एक महत्वपूर्ण पद इन्हें प्राप्त हुआ है, जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने मिलकर उन्हें बधाई दिया।

बधाई देने वाले सदस्यों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, आनन्द मय पात्रा, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, संजय सिंह आजाद, गुरदीप सिंह, शशी सिन्हा, शफीअहमद खान, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, रामदरस चौधरी, ज्योति मिश्रा, नलिनी सिन्हा, अतुल गुप्ता, सैलेन्द्र सिंह, उदय कुमार सिंह, राजेश कुमार, धर्मा राव, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, रानी राव, शेखर कुमार, सचिन कुमार सिंह, सन्नी सिंह, सुशील घोष, अमृत पाल सिंह शामिल रहें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started