टीएसएलपी के सिक्योरिटी एंड फायर और सीएसआर विभाग द्वारा घरेलू आग से सुरक्षा विषय बताया।

टीएसएलपी के सिक्योरिटी एंड फायर और सीएसआर विभाग द्वारा घरेलू आग से सुरक्षा विषय बताया।

सरायकेला/गम्हरिया

शुक्रवार को छोटा गम्हरिया समुदायिक भवन मे टीएसएलपी के सिक्योरिटी एंड फायर और सीएसआर विभाग के द्वारा घरेलू आग से सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें गम्हरिया व जगन्नाथपुर की 45 गृहणियां, विद्या भारती तथा एसएस हाई स्कूल की 55 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कम्पनी के अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों ने विभिन्न कारणों से घरों में आग लगने की सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आग बुझाने के तरीकों को सुरक्षमा के साथ बताया.जिसमे काफी बच्चों ने उत्साह के साथ देखा और समझा

धोखाधड़ी जालसाजी मामले में 2 साल से फरार आरोपी चढ़ा गम्हरिया पुलिस के हत्थे।

धोखाधड़ी जालसाजी मामले में 2 साल से फरार आरोपी चढ़ा गम्हरिया पुलिस के हत्थे।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: गम्हरिया थाना पुलिस ने 2 साल से जलसाजी, जालसाजी ,धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के फरार चल रहे आरोपी बी रामा कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी पर गम्हरिया निवासी दीनबंधु मंडल ने गबन और धोखाधड़ी संबंधित मामले सरायकेला कोर्ट में दर्ज कराया था।

मामले के संबंध में कांड के अनुसंधानकर्ता और गम्हरिया थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि मामला वर्ष 2021 का है ,जिसमें गम्हरिया निवासी वादी दीनबंधु मंडल ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था .जिसमें ट्रांसपोर्ट में गाड़ी चलाने के नाम पर आरोपी बी रामा कृष्णा द्वारा पैसों की ठगी की गई थी.बताया जाता है कि वादी दीनबंधु मंडल गम्हरिया उषा मोड़ के पास दो नंबर गेट के नजदीक ठेला लगाकर अपना भरण- पोषण करता था. इस बीच आरोपी उसके संपर्क में आया और फुसलाकर उस से ठगी कर ली थी. अनुसंधानकर्ता ने बताया है कि आरोपी बी रामा कृष्णा नोटिस का जवाब नहीं दे रहा था और अनुसंधान में सहयोग नहीं कर रहा था. जिसके बाद पुलिस द्वारा सीआरपीसी धारा 41 के क्लाज 3 एवं 4 के तहत बिना वारंट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।

बताया जाता है कि धोखाधड़ी जालसाजी का आरोपी बी रामा कृष्णा सरायकेला में रेस्टोरेंट का संचालक है, हाल के दिनों में विगत 14 जून को जिले के एक बड़े अधिकारी ने उसके रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया था. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखी गई थी .वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी एक खबरिया पोर्टल से भी जुड़ा है .पुलिस ने आरोपी के पास से कार (संख्याJH05DL 8478) भी बरामद किया है. जिस पर प्रेस अंकित है . अनुसंधान कर्ता के द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहियों का मतदाता सूची कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहियों का मतदाता सूची कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहियों का मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरायकेला के एसडीओ रामकृष्ण कुमार भीबता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अभी पूरे देश में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. इसके तहत नये मतदाताओं को जोड़ना, मतदाता सूची से नाम हटाना, मतदाताओं के पते में सुधार करवाने का काम किया जा रहा है. इसको लेकर चरणबद्ध तरीके से बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है. एक चरण का कार्यक्रम समाप्त हो चुका है. दूसरे चरण के तहत विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है

इसी कड़ी में शनिवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहियों को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण शिविर में शामिल एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने भी पुनरीक्षण कार्य से जुड़ी सेविकाओं एवं सहियों को पुनरीक्षण से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया. वहीं उन्होंने बीडीओ एवं सीओ के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने लोगों से इस विशेष अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की

RSB TRANSMISSION ने प्लांट 1, गम्हरिया में मतदाता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया

RSB TRANSMISSION ने प्लांट 1, गम्हरिया में मतदाता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया

सरायकेला/गम्हरिया

15 जुलाई 2023 को आरएसबी ट्रांसमिशन प्लांट 1 ने गम्हरिया में एक अभूतपूर्व मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। चुनाव आयोग से संबद्ध जिला अधिकारियों द्वारा आयोजित इस पहल ने नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने और 100% मतदान के लक्ष्य को हासिल करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित किया। इस कार्यक्रम में विभाग प्रमुखों, पर्यवेक्षकों और अन्य प्रमुख कर्मियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जो सत्र के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपनी-अपनी टीमों के बीच प्रसारित करेंगे।

सूचनात्मक सत्र का संचालन सरायकेला के एसडीओ (अनुमंडल अधिकारी) राम कृष्ण प्रसाद, गम्हरिया के बीडीओ (प्रखंड विकास अधिकारी) मृत्युंजय कुमार और मजिस्ट्रेट सुधा गुप्ता सहित सम्मानित व्यक्तियों द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों में गणमान्य व्यक्तियों में आरएसबी समूह के वाईस चेयरमैन एस के बेहरा, ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट की हेड जया सिंह और संगठन के अन्य सम्मानित सदस्य शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, एसडीओ सरायकेला ने मतदाता जागरूकता के प्रति उनके उत्साही दृष्टिकोण के लिए आरएसबी समूह के प्रबंधन और टीम के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और इस तरह की प्रभावशाली पहल के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आरएसबी ट्रांसमिशन की सराहना की।

आरएसबी समूह के वाईस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्री एस के बेहरा ने कहा कि उद्योग के लिए कंपनी का दृष्टिकोण व्यावसायिक सफलता से परे है। उन्होंने समाज की सेवा करने और एक मजबूत समुदाय के निर्माण के लिए संगठन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जिसके लिए चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है। यह मतदाता जागरूकता शिविर आरएसबी ट्रांसमिशन की सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के समर्पण का उदाहरण है।

सत्र के दौरान, प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप और अन्य तकनीकी प्रगति सहित चुनाव आयोग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न डिजिटल पहलों के बारे में बताया गया। उपस्थित लोगों ने मतदान के महत्व, चुनावी प्रक्रिया और उन तरीकों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की जिनसे प्रौद्योगिकी मतदाता भागीदारी को बढ़ा सकती है।

आरएसबी ट्रांसमिशन जिला अधिकारियों, चुनाव आयोग और इस मतदाता जागरूकता शिविर की सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रयासों का सम्मान करता है। संगठन एक सूचित और सहभागी नागरिक वर्ग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समुदाय के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित प्रगति नगर में किराए के मकान में रह रहे 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार शाम के बाद की है. युवक का नाम अभय मालाकार बताया जा रहा है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. मृतक युवक सिंहभूम टेक्नोक्राफ्ट में काम करता था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद ममता बेज को दी. सूचना पर पहुंची पार्षद ममता बेज ने इसकी जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी

वहीं घटना शाम 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पार्षद ने बताया कि युवक यहां अकेले रहता था. आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, फिलहाल पता नहीं चल पाई है. रविवार होने की वजह से युवक छुट्टी था।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर किया यौन शोषण।

अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर किया यौन शोषण।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुये गम्हरिया थाना क्षेत्र के सालड़ीह के रहने वाले चुरकु मुर्मू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. इसके पहले युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया था, लेकिन जब वह साफ मुकर गया तब मामला थाने तक पहुंचा।

युवती का कहना है कि आरोपी ने उसका अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर पांच सालों तक यौन शोषण किया. अब उसने अश्लील फोटो को भी वायरल कर दिया है.चुरकु मुर्मू के बारे में युवती का कहना है कि वह पहले से ही शादीशुदा है. वाबजूद उसने उसके साथ प्रेम का झूठा नाटक कर शारीरिक संबंध बनाया. इस बीच उसने सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरों को वायरल कर दिया है. अब युवती की बदमानी होने लगी है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

क्वार्टर पर कब्जा कर व्यक्ति पर जानलेवा हमला हवाई फायरिंग।

क्वार्टर पर कब्जा कर व्यक्ति पर जानलेवा हमला हवाई फायरिंग।

सरायकेला/आदित्यपुर/गम्हरिया

आदित्यपुर: गम्हरिया अंचल के क्वार्टर पर कब्जा कर रखे बाबू दास नामक व्यक्ति के साथ बीती रात मारपीट की घटना हुई है. घटना के आरोपी देवाशीष दास और अज्जू थापा है. जिसके विरुद्ध थाने में बाबू दास ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी ने दहशत के लिए हवाई फायरिंग भी की है. घटना वन विभाग की जमीन पर कब्जा को लेकर है।

वहीं पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी द्वारा वन विभाग की जमीन को कब्जा कर रखे झोपड़ी आदि को तोड़ने की कार्रवाई की है. झोपड़ी में टेबुल, कुर्सी और अवैध तरीके से शराब का सेवन किया जाता था. थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना वन विभाग की जमीन का अतिक्रमण करने का है. बता दें कि बाबू दास और देवाशीष दास के बीच सरकारी और वन विभाग की जमीन को अतिक्रमण कर खरीद फरोख्त को लेकर झगड़ा चल रहा है. बाबू दास जहां अंचल कार्यालय के क्वार्टर को कब्जा रखा है वहीं देवाशीष दास वन भूमि को कब्जा कर के आफिस और होटल चलाता है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

एक्रोपॉली कंपनी के मजदूर इलाज के दौरान मौत, झामुमो और भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोगों द्वारा जमकर हंगामा, मुआवजे को लेकर हुई समिति।

एक्रोपॉली कंपनी के मजदूर इलाज के दौरान मौत, झामुमो और भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोगों द्वारा जमकर हंगामा, मुआवजे को लेकर हुई समिति।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित एक्रोपॉली कंपनी मे काम के दौरान छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल आकाश कुमार मंडल (22) नामक मजदूर की इलाज के दौरान टीएमएच में गुरुवार को मौत हो गई। बताया गया है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता सन्तान था। उसकी मौत के बाद परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर गुरुवार को झामुमो और भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। करीब एक घन्टे तक हंगामा होने के पश्चात कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मुद्दे को लेकर परिसर में ही वार्ता का आयोजन किया गया।

इस दौरान मौजूद परिजनों को 15 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी की मांग प्रबंधन के समक्ष रखी गई। वार्ता के दौरान मृतक के परिजन को 8 लाख रुपए मुआवजा, दाह संस्कार हेतु तत्काल 70 हजार व मृतक की माता को स्थायी नौकरी देने पर सहमति बनी। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। वार्ता के दौरान मृतक के परिजन के साथ भाजपा नेता गणेश महाली, अजीत सिंह, अमरेश गोस्वामी, मुन्ना मण्डल, विकाश शर्मा, माधव महतो, झामुमो नेता अनिल सोरेन, अमीन मण्डल आदि मौजूद रहे।

इधर कंपनी के कामगारों ने प्रबंधन पर कार्य के दौरान सुरक्षा की कोई सुविधा मुहैया नही कराने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि मजदूरों को शेफ्टी शू, हेलमेट या शेफ्टी बेल्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण अक्सर कंपनी में दुर्घटनाएं होती रहती है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

पुरेंद्र ने किया सहारा गार्डन सिटी में 20 हजार लीटर पेय जलापूर्ति।

पुरेंद्र ने किया सहारा गार्डन सिटी में 20 हजार लीटर पेय जलापूर्ति।

सरायकेला/आदित्यपुर-गम्हरिया

आदित्यपुर: गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में वार्ड नंबर- 32 एवं सहारा गार्डन सिटी में 20 हजार लीटर के टैंकर से पेय जलापूर्ति की गई।

ज्ञातव्य है कि इन दिनों पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट व्याप्त है नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्ड में टैंकर द्वारा जलापूर्ति की जाती है। मगर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में करीब 100 से भी ज्यादा अपार्टमेंट और टाउनशिप है, जहां पेयजल की स्थिति अत्यंत गंभीर हैl अपार्टमेंट के लोगों द्वारा नगर निगम को होल्डिंग टैक्स सहित अन्य सभी प्रकार के टैक्स दिया जाता है। मगर पेयजल संकट के गंभीर दौर से गुजर रहे अपार्टमेंटवासियों के लिए नगर निगम द्वारा कुछ भी नहीं किया जाता है।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा सीतारामपुर फिल्टर प्लांट का लाखों लीटर पानी प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में बांटा जाता है, जिसके कारण पाइपलाइन से हो रही जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने टैंकर से की जा रही जलापूर्ति हेतु पानी जुस्को से व्यवस्था किए जाने की मांग प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम से की है। ताकि पाइप लाइन से हो रही जलापूर्ति में सुधार हो सके। टैंकर से जलापूर्ति करने में देव प्रकाश, अनिल कुमार, अरविंद कुमार सिंह, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, बीडी पांडे, सुबोध झा की भूमिका सराहनीय रही

गम्हरिया के होटल में परोसा जा रहा सड़ा हुआ मांस,,होटल को किया गया सिल

गम्हरिया के होटल में परोसा जा रहा सड़ा हुआ मांस,,होटल को किया गया सिल

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया बाजार स्थित विभिन्न होटलों में गुरुवार को सरायकेला फूड ऑफिसर अदीति सिंह द्वारा होटलों में परोसे जाने वाले भोजन का औचक जांच किया गया, जिससे कुछ देर के लिए होटलों में हड़कंप मच गया.बता दे सरायकेला फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिती सिंह ने गुरुवार को गम्हरिया मुख्य बाजार स्थित महामाया भोजनालय समेत अन्य 3 होटलों में औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता साफ -सफाई और फूड सेफ्टी लाइसेंस की जांच की गई. अधिकांश होटलों में निरीक्षण के दौरान सभी बिंदुओं की जांच की गई. इस दौरान गम्हरिया बाजार स्थित महामाया होटल के किचन में पसरी गंदगी और बिना साफ-सफाई के खाना परोसे जाने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने कड़ा ऐतराज जताया.जांच के दौरान पाया गया कि सड़े हुए मांस को पकाकर ग्राहकों को परोसा जा रहा है. खाद्य पदार्थ और मसालों में भी घटिया क्वालिटी का प्रयोग किया गया है .गंदगी में खाना बनाए जाने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने होटल संचालक को जमकर फटकार लगाई इन्होंने होटल संचालक को अल्टीमेटम देने के साथ ही किचन समेत होटल को सील कर दिया।

वहीं फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिति सिंह ने बताया कि गम्हरिया स्थित महामाया भोजनालय द्वारा निम्न गुणवत्ता और बिना साफ-सफाई के भोजन परोसे जाने संबंधित शिकायत मिली थी. जिसके बाद आज यहां औचक जांच किया गया है. इन्होंने बताया कि होटल संचालक रतन घोष द्वारा ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है जिसे देखते हुए होटल अगले आदेश तक सील किया गया है. साथ ही सशर्त साफ-सफाई का ख्याल रखते हुए भोजन की गुणवत्ता ठीक रखे जाने पर ही दोबारा होटल खोले जाने का आदेश दिया जाएगा. इसके अलावा फूड सेफ्टी ऑफिसर सभी होटल संचालकों फूड सेफ्टी लाइसेंस की भी औचक जांच की

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 76 वें जन्मदिन पार 6 पाउंड का केक काटा गया।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 6 वें जन्मदिन पार 75 पाउंड का केक काटा गया।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को गम्हरिया स्थित होटल द पर्ल में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन पर 6 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया

केक कटते ही लालू विचार केंद्र और राजद कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और हैप्पी बर्थडे टू यू लालू गीत गुनगुनाने लगे.केक कटिंग के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह ने लालू प्रसाद के चित्र पर तिलक लगाया एवं आरती उतारकर लंबी उम्र की ईश्वर से दुआ मांगी और लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक राजेश रसिक ने लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित गीतों की प्रस्तुति की पुरेंद्र नारायण सिंह ने इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव के नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्षभर जन- जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया.लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित आयोजित प्रश्न पूछे गए और विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, वीरेंद्र यादव, डॉ विजय कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद, डीपी सिंह, श्यामसुंदर मालाकार, रामानंद भक्ता, कैलाश गुप्ता, रामा यादव, काशीनाथ सिंह, सुदर्शन सिंह, दंगल सिंह, विनोद कुशवाहा, राम इकबाल यादव, भूपेंद्र कुशवाहा, अबोध यादव, एसएन यादव, राजेश यादव, जय मंगल यादव, सागर प्रसाद यादव, अजय कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, ओम प्रकाश, प्रमोद गुप्ता, दिलीप मंडल, संतोष यादव, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, सुचिता बारिक, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

नियोजन नीति के विरोध में टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क डेढ़ घंटे जाम रहे।

नियोजन नीति के विरोध में टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क डेढ़ घंटे जाम रहे।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: 60-40 नियोजन नीति के विरोध में दो दिवसीय झारखंड बंद के दूसरे दिन गम्हरिया प्रदर्शनकारियों ने रविवार को टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

रविवार को सुबह डेढ़ घंटे तक गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल के समक्ष लोगों ने प्रदर्शन किया.झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति एवं संयुक्त झारखंड स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल बुलाया गया है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 60-40 नाय चलतो, कैसे लिया झारखंड- लड़के लिया झारखंड, जैसे नारे लगाए.टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही

मौके पर पुलिस भी मुस्तैद रही. हालांकि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान किसी तरह के कोई हिंसक घटना को अंजाम नहीं दिया. करीब डेढ़ घंटा प्रदर्शन करने के बाद सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए. बता दें कि राज्य सरकार द्वारा लाए गए 60- 40 नियोजन नीति को लेकर लगातार छात्र संगठनों का विरोध जारी है. इनका कहना है कि इस नीति के लागू होने से यहां के स्थानीय एवं मूलवासियों के अधिकारों का हनन होगा. जिसका वे कभी समर्थन नहीं करेंगे और लगातार विरोध करते रहेंगे

Design a site like this with WordPress.com
Get started