सरायकेला/गम्हरिया
बीते 1 फरवरी को 11000 वोल्ट हाई टेंशन तार की चपेट में आकर घायल हुए राजकुमार राम की टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को मौत हो गई इधर आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग द्वारा मुआवजा नहीं दिए जाने के विरोध में शव के साथ छोटा गम्हरिया सब स्टेशन पहुंच कर विरोध किया।

मौके पर गम्हरिया थाना प्रभारी राजू भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया गौरतलब है कि मृतक के परिजन स्थायी नौकरी और इलाज में खर्च की मांग कर रहें हैं।
आपको बताते चले कि सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर निवासी राजकुमार राम बीते 1 फरवरी को अपने छत की ढलाई होने के बाद छत पर गए थे इस बीच छत से सटकर गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर वे बुरी तरह जख्मी हो गए।
जिसमें राजकुमार राम की पसलियां ,पीठ और पैर तीन भागों में टूट गया है आर्थिक तंगी के चलते आगे ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था इधर घायल की पत्नी आरती देवी ने बताया कि ढाई साल से लगातार आवेदन देकर उनके पति 11 केवीए वोल्ट तार शिफ्ट किए जाने की मांग विद्युत विभाग से करते आए हैं इससे पूर्व 18 जनवरी को भी तीसरे बार आवेदन दिया गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, नतीजतन यह दुर्घटना हुई है घायल की पत्नी समेत स्थानीय लोगों ने गम्हरिया थाना पहुंचकर भी मुआवजा और नौकरी की मांग की थी। तब विद्युत विभाग के सहायक अभियंता समेत तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा मुआवजा आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन और स्थानीय लोग माने थे. इधर विद्युत विभाग द्वारा इस बीच ना ही मुआवजा दिया गया ना ही इलाज में आर्थिक सहयोग किया गया।










