सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
अवैध बालू खनन से लाखों रूपए राजसव का नुकसान होता है जिसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और सफलता भी हासिल कर रही है इसी छापेमारी अभियान में मंगलवार की तड़के सुबह गम्हरिया अंचल अधिकारी गिरेंद्र टुडू और गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सामरम नदी घाट पर छापेमारी कर 1000 सीएफटी अवैध बालू जब्त कर ली है. इससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. फिलहाल गम्हरिया थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


मामला के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सामरम नदी घाट का है. यहां पर पुलिस ने अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी की है. इस छापेमारी अभियान में गम्हरिया अंचल अधिकारी गिरेन्द्र टूटी और थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने नदी किनारे रखे लगभग 1000 सीएफटी बालू मौके से जब्त कर लिया है. हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही बालू माफिया मौके से फरार हो गए।
यह पूरी जानकारी गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने मीडिया को दी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में किसी भी सूरत में बालू माफिया बक्से नहीं जाएंगे और यह छापेमारी अभियान लगातार चलती रहेगी जब तक की पूरी तरह से अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग जाता।





