गरीबों के थाली से हरी सब्जी गायब,आसमान छू रही है दाम
सरायकेला/ईचागढ़
(मालखान महतो )
लगातार हो रहे बारिश से इन दिनों सबसे ज्यादा किसानों के हरी सब्जी खेती पर असर पड़ा है। मानसून के प्रारम्भ से ही रिकॉर्ड तोड़ लगातार भारी बारिश से किसानों का खेतों में लगे सब्जी खेती को अधिक नुकसान हुआ है । खेतों में लगे ननुवा, लौकी, बैंगन, टमाटर, पत्तेदार सब्जी अति वृष्टि से नष्ट हो गया। जिससे इन दिनों बाजारों और दैनिक मार्केट में हरी सब्जी का किल्लत हो गया है। बाजारों में सब्जी का लाले पड़ रहे हैं।
वहीं ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु मिलन चौक पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार बुधवार को सब्जी की दाम आसमान छू रही है। हरी सब्जी करेला 80 रु किलो, भिंडी 60 रु, बोदी 80 रु, टमाटर 80 रु, बैगन 60 रु, मूली 40 रु की दर से सब्जी की खरीदारी हुई। वही स्थानीय किसान नीमाई चंद्र महतो ने बताया कि विगत कई दिनों से हो रहे मुसलधार बारिश से किसानों के हरी सब्जी की खेती पर असर पड़ा है ,जिसके कारण गरीबों के थाली से हरी सब्जी नसीब नहीं हो रही है। सब्जी का किल्लत से दाम आसमान छू रहा है, जिससे मध्य वर्गीय व गरीब लोगों का जेब पर काफी असर पड़ रहा है।
गरीबों के थाली से हरी सब्जी गायब, आसमान छू रही है दाम
सरायकेला/इचागढ़
(मालखान महतो )
लगातार हो रहे बारिश से इन दिनों सबसे ज्यादा किसानों के हरी सब्जी खेती पर असर पड़ा है। मानसून के प्रारम्भ से ही रिकॉर्ड तोड़ लगातार भारी बारिश से किसानों का खेतों में लगे सब्जी खेती को अधिक नुकसान हुआ है । खेतों में लगे ननुवा, लौकी, बैंगन, टमाटर, पत्तेदार सब्जी अति वृष्टि से नष्ट हो गया। जिससे इन दिनों बाजारों और दैनिक मार्केट में हरी सब्जी का किल्लत हो गया है। बाजारों में सब्जी का लाले पड़ रहे हैं।
वहीं ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु मिलन चौक पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार बुधवार को सब्जी की दाम आसमान छू रही है। हरी सब्जी करेला 80 रु किलो, भिंडी 60 रु, बोदी 80 रु, टमाटर 80 रु, बैगन 60 रु, मूली 40 रु की दर से सब्जी की खरीदारी हुई। वही स्थानीय किसान नीमाई चंद्र महतो ने बताया कि विगत कई दिनों से हो रहे मुसलधार बारिश से किसानों के हरी सब्जी की खेती पर असर पड़ा है ,जिसके कारण गरीबों के थाली से हरी सब्जी नसीब नहीं हो रही है। सब्जी का किल्लत से दाम आसमान छू रहा है, जिससे मध्य वर्गीय व गरीब लोगों का जेब पर काफी असर पड़ रहा है।
NGT के आदेश के बावजूद ईचागढ़ व आसपास के घाटों से हो रहा अवैध बालू उठाव
पत्रकार हितों पर चोट नहीं सहेगा देश
चाटुकार पत्रकारों से रहे सावधान, चाटुकार पत्रकारों के झांसी में ना आए।
सरायकेला/इचागढ़
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक सभी नदियों और घाटों से बालू उठाव पर रोक लगाई गई है, ताकि बरसात के मौसम में पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जा सके। बावजूद इसके ईचागढ़ प्रखंड के जार्गोडीह घाट, तिरुलडीह घाट समेत कई अन्य स्थानों से अवैध रूप से बालू का उठाव लगातार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण बालू माफिया बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों और हाइवा से बालू ढोया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व की भी हानि हो रही है।
आपको बताते चलें कि केवल झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार ही नहीं बल्कि जिले के प्रमुख अखबारों ने भी ( दैनिक भास्कर ) इस मुद्दे को जनहित में उजागर करने का कार्य किया। इसके अलावा 13 जून 2025 को कुकड़ू प्रखंड में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में भी इस गंभीर मुद्दे को जनहित में उठाया गया जहां पर इचागढ़ की विधायिका सविता महतो एवं सरायकेला खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं कई जनप्रतिनिधि साथ ही सैकड़ो की संख्या में सरायकेला-खरसावां जिले की जनता कार्यक्रम में मौजूद थी। इन सभी की मौजूदगी में अवैध बालू खनन को लेकर यक्ष प्रश्न जनहित में उठाया गया जिसमें विधायक एवं उपायुक्त महोदय ने जांचोउपरांत उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
वहीं आपको बताते चले की 11 जून 2025 को झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार द्वारा जनहित में उठाए गए मुद्दे पर जिले के खनन पदाधिकारी ने चाटुकार पत्रकारों के मार्गदर्शन परवकील द्वारा लीगल नोटिस भेज कर पत्रकार को डराने धमकाने एवं उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जबकि खनन पदाधिकारी के दामन में ही 72 छेद है इसके बावजूद भी पदाधिकारी ने पत्रकार को वकील के माध्यम से लीगल नोटिस भेज कर डराने धमकाने का कार्य किया एवं पत्रकार के दमन को धूमिल करने का साथ ही समाज में पत्रकार की छवि को खराब करने का कार्य किया है।
अखबार के माध्यम से पत्रकार द्वारा जनता को बालू के अवैध कारोबार से अवगत कराने पर एवं राज्य के मुख्यमंत्री एवं झारखंड हाई कोर्ट को जिले में हो रहे बालू के अवैध कारोबार से अवगत कराने पर विभाग द्वारा पत्रकार को वकील के माध्यम से लीगल नोटिस भेज कर प्रताड़ित किया जाता है, एवं डरा धमकाकर पत्रकार की आवाज को दबाया जाता है और इसके साथ ही राजस्व का भी काफी नुकसान किया जाता है।
पत्रकारिता समझौते की मोहताज नहीं रही यह एक संघर्ष का बीज बन चुका है चटूकारो को बेनकाब करेंगे सत्ता को जगाएंगे और पत्रकारों की हक के लिए हर प्लेटफार्म पर लड़ाई लड़ेंगे,, जहां यूनियनों के नाम पर पत्रकारों की बोली लगती है। जो यूनियन के नाम पर कुछ पत्रकार जो सत्ता के चहीते हैं बाकी पत्रकारों को बेचने का काम कर रहे हैं यह वो लोग हैं जो सरकार से पैसा पद प्रमोशन लेकर पत्रकारों के अधिकारों की बोली लगाते हैं ऐसे चाटुकार अब पत्रकार का चेहरा नहीं बन सकते अब उन्हें बेनकाब करना होगा
पत्रकार हित की हुंकार अब डरेंगे नहीं
पत्रकार अब झुकेंगे नहीं सत्ता अगर नहीं सुधरी तो एक-एक सवाल पत्थर बनकर गिरेगी और सत्ता की दीवारें हिला देगी, आंदोलन होगा
झारखंड क्राईम रिपोर्टर समूह की आवाज अब सिर्फ खबर नहीं एक क्रांति का ऐलान है आब पत्रकारिता को झुकाना आसान नहीं अब ना कोई चुप रहेगा ना कोई बिकेगा अब सवाल पूछे जाएंगे और जवाब जरूरी होंगे।
अबकी बार अगर सरकार ने पत्रकारों को दबाने की कोशिश की तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
अगर सड़कों पर उतरना पड़े तो झारखंड क्राईम रिपोर्टर पीछे नहीं हटेगी सरकार को पता है किस पत्रकार के घर में कितना आंटा बचा है इस चर्चा में पत्रकारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का भी कड़वा सच सामने आएगा
सरकार को सब पता है कि पत्रकार के घर में कितने दिनों का राशन बच्चा है। कौन पत्रकार मोटरसाइकिल में पेट्रोल नहीं डलवा पा रहा है वे इसी कमजोरी का फायदा उठाकर पत्रकारों की रीढ़ तोड़ना चाहते हैं।
पत्रकारों को जानबूझकर अनदेखी और डर के जाल में फसाया जा रहा है ताकि वह सत्ता के खिलाफ कुछ बोल ना सके। लेकिन पत्रकार समझौते की मोहताज नहीं सच्च का साथी है।
पहलगाम में आतंकवादी द्वारा निर्मम हत्या के खिलाफ हुआ कैंडल मार्च
ईचागढ़
( मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक में व्यवसायिक सुरक्षा समिति मिलन चौक के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।
पहलगाम में आतंकवादी द्वारा निर्दोष सैलानियों कि कायरता पूर्ण हमले कर हत्या करने के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया एवं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। लोगों ने एकता का परिचय देते हुए सामुहिक रूप से आतंकवाद का विरोध किया एवं सभी देश मिलकर आतंकवादियों का सफाया करने का अपील किया गया। आतंकवादी मुर्दाबाद, आतंकवादी हाय हाय, आतंकवादी को संरक्षण देना बंद करो आदि नारे लगाते हुए मिलन चौक मुंडा होटल से सितु हाट तक कैंडल मार्च किया गया। वहीं मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति का कामना किया गया। मौके पर अध्यक्ष अरुण कुमार माझी,सचिव दिलीप कुमार दास, कोषाध्यक्ष महेश्वर गोप ,अरूण महतो, दिलीप कुमार महतो, विद्याधर दास, भोलानाथ महतो,मनोज कुमार साहू, कमल साव, सृष्टि धर महतो,हरेंद्र नाथ साहू, भूदेव साहू, तारकेश्वर महतो,बंशीधर महतो, विश्वरंजन महतो,देव प्रकाश साहू सहित सैकड़ों व्यवसायिक समिति के सदस्य उपस्थित थे।
लड़की भगाने के मामले में आगजनी, पत्थरबाजी के बाद झीमड़ी गांव पुलिस छावनी में तब्दील
ईचागढ़
( मालखान महतो)
सरायकेला खरसवां जिला के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झिमरी में शनिवार की शाम लड़की को भय दिखाकर अगुआ कर ले जाने का मामला को लेकर प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लगाया गया है। प्रशासन कि सक्रियता से मामले को शांत कराया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की एवं लड़का को भी जमशेदपुर से बरामद कर लिया गया है एवं पुलिस आगे कि कारवाई में जुट गई है।
मालूम हो कि झिमरी निवासी तस्लीम द्वारा एक दुसरे समुदाय की लड़की को अगुआ करने के मामले में शनिवार रात को आक्रोशित भीड़ ने चार दुकानों व दो घरों को आग लगा दिया था। सूचना पाकर नीमडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामला को शांत करने का कोशिश किया परन्तु भीड़ बेकाबू होकर कुछ ही देर में उग्र हो गया और जमकर पत्थरबाजी शुरू हुआ।भीड़ को हटाने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया।बढ़ते हुए मामला को देखते हुए जिला मुख्यालय से पुलिस प्रशासन भारी दल बल के साथ देर शाम झिमरी पहुंचे एवं घटना को काबू कर लिया । अग्निशमन की सहायता से आग को बुझा दिया गया।
वहीं उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि नीमडीह अंचल के झिमरी गांव के घरों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद सरायकेला पुलिस कप्तान,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी की सहायता से घटना पर काबू पाया गया।घरों में लगी आग को दमकल की सहायता से बुझा दिया गया तथा फ्लैग मार्च करते हुए किसी प्रकार का अफवाह पर विश्वास ना करने का अपील किया गया एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील किया गया ।
जिला के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि घटना की तहकीकात किया जा रहा है,जो दोषी है उनके ऊपर कानूनी करवाई की जाएगी,उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील किया।
रविवार सुबह से पूरा झिमरी क्षेत्र में 144 लागू,चप्पे चप्पे में पुलिस तैनात
घटना के बाद से पुरा झिमरी क्षेत्र में रैंप, सैट, आईआरबी व जिला पुलिस बल को तैनाती कर दिया गया है एवं पूरे क्षेत्र में 144 लागु कर दिया गया है।रात से ही पूरा क्षेत्र के दुकानें आदि बंद देखने को मिला,पूरा क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटनास्थल पर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, बीडीओ,सीओ , नीमडीह, तिरूलडीह,चौंका के थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।
हाथी ने एक राहगीर को पटककर किया गंभीर रूप से जख्मी
सरायकेला/ईचागढ़
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खेड़वन निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय राजू स्वांसी को जंगली हाथी ने पटककर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने उसे तत्काल सिल्ली स्थित सिंहपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है।
मिली जानकारी के अनुसार वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर रांची जिला के तमाड़ तांगिडीह से विवाह समारोह से अपने घर आने के दौरान सालूकडीह पपरिदा के बीच मिलन चौक केनाल सड़क पर खड़ा एक हाथी से भिड़ंत हो गया। हाथी ने राजु स्वांसी को पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया एवं बायां पैर भी टुट गया। बाइक पर पीछे सवार व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर भाग गया।
शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है रामनवमी : अजय कुमार साहू
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो)
प्रखंड अंतर्गत टीकर ग्राम में महावीर मंदिर पूजा समिति की ओर से आयोजित रामनवमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवा समाजसेवी अजय कुमार साहू भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में जुलूस में शामिल रामभक्तों ने जुलूस में एक से बढ़कर एक कलाबाजियां,करतब और अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया।
इस दौरान समाजसेवी श्री साहू ने कहा कि रामनवमी का पर्व शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। एक सौम्य व्यक्तित्व के धनी भगवान श्रीराम के सुशासन और उनके पराक्रम को याद कर रामभक्त एक सूत्र में आते हुए इस पर्व को मनाते हैं। श्रीराम भारतीय जनमानस के राजा थे। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए भगवान श्रीराम से क्षेत्र के खुशहाली की भी कामना की।
नालसा एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चाण्डिल के तत्वधान में ईचागढ़ प्रखण्ड के लेपाटाड़ गांव में पीएलवी कार्तिक गोप के द्वारा डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।
वहीं कार्तिक गोप ने बताया कि ग्रामीणों स्वास्थ्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया और कानूनी जानकारी के साथ ही टोल फ्री नंबर 15100 तथा 1098 में किसी भी समस्या होने पर ग्रामीण को कॉल करने को कहा साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं का आवेदन भी लिया गया। मौके पर कमला उरांव, रावण उरांव, भागलु लोहरा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
खबर का दिखा असर जंहा पर ईचागढ़ अंचल अधिकारी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पातकुम क्षेत्र से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है।
आपको बताते चलें कि विगत दो दिन पहले झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार ने बालू के अवैध कारोबार से संबंधित खबर को जनहित में प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए ईचागढ़ के अंचल अधिकारी ने अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर ईचागढ़ के पातकुम से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। वहीं अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ अंचल अधिकारी द्वारा चलाए गए सख्त छापेमारी अभियान से बालू माफिया में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
धुलोट के साथ हुआ तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन का समापन
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो) सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बड़ा चुनचुड़ीया सोलो आना समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन का मंगलवार को धुलोट के साथ समापन किया गया । हरी नाम संकीर्तन में झारखंड एवं बंगाल के 6 दलों ने भाग लिया। अखंड तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन के अंतिम दिन को पूजा पाठ कराने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पूजा पाठ के बाद धुलोट एवं नगर कीर्तन के बाद समापन किया गया।
वहीं ग्राम प्रधान सह आयोजन समिति के सदस्य नगेन सिंह मुण्डा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। दुर दराज से लोग हरी नाम संकीर्तन में पहुंचे और हरी नाम श्रवण किया।
अनुमंडल क्षेत्र का सबसे भव्य शिव रात्रि पर ईचागढ थाना परिसर में तैयारी जोरों पर
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो) सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना परिसर में भव्य शिव रात्रि, बारात जुलूस को लेकर तैयारी जोरों पर है। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का सबसे भव्य शिव रात्रि ईचागढ थाना परिसर में मनाया जाता है। जहां क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के पूजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। हजारों लोग शिव रात्रि में शरीक होते हैं। विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। बुधवार को महा शिव रात्रि का आयोजन धुमधाम से किया जाएगा। शिव बारात का भव्य जुलूस निकाला जाता है जहां गाजे बाजे के साथ पुरे टीकर बस्ती का भ्रमण करते हैं और लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया जाता है। आम से खास तक महा शिवरात्रि का आयोजन पर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पूजा को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।
मौके पर थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे, एएसआई धनंजय शर्मा, नारायण साह, समिति अध्यक्ष अरुण कुमार माझी, सचिव अनिल सिन्हा, कोषाध्यक्ष बासुदेव चटर्जी, विनोद वर्मा, लालू हजाम, अमित सिन्हा , ललित घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विधिक सेवा प्राधिकार ने सितु पंचायत भवन से मिलन चौक तक निकाली प्रभात फेरी
ईचागढ़
( मालखान महतो)
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान की सोमबार को ईचागढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत भवन सितु से मिलन चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें अधिकार मित्र कार्तिक गोप,गंगा सागर पाल, इशिता उरांव, दिगम्बर महतो, निर्मल घोष आदि ग्रामीण उपस्थित शामिल हुए।
वहीं अधिकार मित्र कार्तिक गोप ने बताया कि प्रभात फेरी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक नि:शुल्क विधिक सेवा पहुंचाना और उन्हें अपने अधिकारों और कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।