चीनी लाइटों और चीनी दीया से पारम्परिक स्वदेशी मीट्टी कारीगरों पर आ रही

चीनी लाइटों और चीनी दीया से पारम्परिक स्वदेशी मीट्टी कारीगरों पर आ रही

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)

पारम्परिक मीट्टी के दीए और दीवाली पर सजने वाले मीट्टी‌ के साजो सामान पर चीनी वस्तुओं से ग्रहण लग रहा है। जहां दीपावली में लोग मीट्टी के दीए से अपने घर और आंगन को सजाते थे, मीट्टी के बर्तनों का जमकर उपयोग किया जाता था,आज चीनी लाइटों, दीया और प्लास्टिक उत्पादों ने जगह बना ली, जिससे पारम्परिक स्वदेशी मीट्टी के वस्तुओं के निर्माता खास कर कुम्हारों की स्थिति दयनीय होते जा रहा है।

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नदीसाईं एवं बोड़ा गांव में आज भी पारम्परिक रूप से प्राचीन काल की तरह कुम्हार अपने चक्की को घुमाकर मीट्टी के दीए , वर्तन,हंडी आदि का निर्माण कर रहे हैं। आधुनिक तकनीकी के इस युग में भी कुम्हार आज भी पारम्परिक चक्की को लाठी के सहारे चलाकर जी तोड़ मेहनत कर मीट्टी का समानों का निर्माण कर अपने पारम्परिक कारीगरी को जिंदा रखे हुए हैं। ऐसे समय में चीनी लाइट, दीया व अन्य सामान मीट्टी के समानों का स्थान ले रहा है, जिससे पारम्परिक और मीट्टी का समान निर्माण करने वाले कारीगरों के सामने बड़ा चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस दिवाली के लिए कुम्हार अपने पारम्परिक रूप से दीया व वर्तन आदि का निर्माण में लगे हुए हैं। रंजीत कुम्हार बताते हैं कि सरकारी सहायता के अभाव में आज के युग में भी पारम्परिक चक्की से मीट्टी का दीया व वर्तन का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुरे परिवार एक महीने से इस काम में लगे हुए हैं। दिवाली में बिकने वाले दीया पहले जैसा नहीं बिक रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी और आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएगी तो कम समय में अधिक निर्माण होगा और आमदनी भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा ही स्थिति रहा तो आने वाले समय में पारम्परिक मिट्टी का निर्माण बंद हो जाएगा, चुंकि आधुनिकता इस दौड़ में युवा वर्ग पुराने जमाने का निर्माण विधि को अपनाना नहीं चाहते हैं।

उत्कृष्ट कार्य हेतु ईचागढ़ की सेविका रिंकी महतो को जिला में मिला प्रथम स्थान

उत्कृष्ट कार्य हेतु ईचागढ़ की सेविका रिंकी महतो को जिला में मिला प्रथम स्थान

सरायकेला/ईचागढ़


(मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र तिरुलडीह 2 की सेविका रिंकी महतो को पोषण ट्रैकर के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय सरायकेला में पोषण माह 2025 के समापन समारोह में सम्मानित किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के द्वारा प्रमाण पत्र और अंग वस्त्र दे कर सम्मनित किया गया।

वहीं महिला पर्यवेक्षिका कृष्णा देवी ने बताया कि रिंकी महतो ईचागढ़ परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्र तिरुलडीह 2 की सेविका है। इन्हे पोषण ट्रैकर पर हर क्षेत्र पर प्रतिदिन सुचारु रुप से कार्य की है और पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। उन्होंने बाकी सेविकाओं से भी पोषण ट्रैकर के हर क्षेत्र पर अच्छे से कार्य करने की अपील की है।

अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु प्री कल्टिवकशन ड्राइव के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम

अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु प्री कल्टिवकशन ड्राइव के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम

किसानों को वैकल्पिक खेती एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए किया गया प्रेरित

सरायकेला/ईचागढ़

जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावाँ द्वारा अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2025 तक प्री कल्टिवकशन ड्राइव संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमबार को चांडिल प्रखंड के हेसाकोचा पंचायत सचिवालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास राय, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल, अंचल अधिकारी चांडिल, थाना प्रभारी चौका, स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान, मनकी–मुंडा एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अफीम की अवैध खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह समाज, परिवार और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफीम जैसी अवैध खेती छोड़कर खरीफ–रबी फसलों, बागवानी एवं फल–सब्जी की वैकल्पिक खेती अपनाएं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण एवं योजनागत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उपायुक्त ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि पंचायत स्तर पर जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है — परिवार एवं समाज के समग्र विकास के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने अफीम की अवैध खेती से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी खेती में संलिप्त पाए जाने पर 20 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। उन्होंने अवैध खेती के कारण होने वाले वित्तीय, सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान, तथा युवाओं के अपराध के रास्ते पर भटकने के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि विगत वर्ष प्रशासन द्वारा किए गए जनजागरूकता प्रयासों के परिणामस्वरूप कई किसानों ने स्वयं अपनी अफीम की अवैध खेती का विनष्टीकरण किया,जो सराहनीय एवं अनुकरणीय कदम है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अवैध अफीम की खेती के स्थान पर वैकल्पिक खेती अपनाएं और एक जागरूक नागरिक के रूप में अपने आस-पास के अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के बीच सरसो,चना,मटर सहित अन्य वैकल्पिक फसलों (सब्जी) के बीजों का वितरण किया गया। साथ ही चयनित लाभुकों के बीच मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, धोती-साड़ी वितरण योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

उप प्रमुख मो. एकराम ने कराया जर्ज़र सड़क का मिट्टी-मोरम से मरम्मती

उप प्रमुख मो. एकराम ने कराया जर्ज़र सड़क का मिट्टी-मोरम से मरम्मती

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह-चौड़ा मुख्य पथ (सोनाराम महतो के घर के पास) से होकर मध्य विद्यालय कुदा तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कुकड़ू प्रखंड के उप प्रमुख मो. एकराम की पहल पर कराई गई।

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए स्वयं उपप्रमुख ने जेसीबी और ट्रैक्टर लगवाकर सड़क पर मिट्टी-मोरम डालने का कार्य करवाया।
बरसात के दिनों में इस सड़क पर पानी जमा हो जाने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही थी।

आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते थे। ग्रामीणों की शिकायत पर उप प्रमुख मो. एकराम ने त्वरित पहल करते हुए अस्थायी रूप से मरम्मत का कार्य पूरा कराया। उप प्रमुख मो. एकराम ने कहा कि आगामी दिनों में 15वीं वित्त आयोग से फंड प्राप्त होने पर इस सड़क पर पीसीसी निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके। इस मौके पर तिरुलडीह थाना के एएसआई रंजीत प्रसाद भी मौजूद थे। उन्होंने उप प्रमुख के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य ग्रामीण हित में सराहनीय पहल है।

अफीम खेती के लंबित मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

अफीम खेती के लंबित मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के तुता गांव निवासी 27 वर्षीय वीष्णू महतो को रविवार को ईचागढ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे ने बताया विष्णु महतो अफीम खेती में संलिप्त थे। विष्णु महतो के खिलाफ ईचागढ़ थाना कांड संख्या 23/25 दिनांक 01-03-025 के तहत धारा 15/18/46 दर्ज है। उन्होंने कहा कि लंबित एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि अफीम खेती के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है , अफीम खेती को छोड़कर वैकल्पिक खेती अपनाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी सुरत में अफीम खेती एवं अन्य नशीले पदार्थ की खेती एवं कारोबार बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लंबित मामलों का त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है।

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण।

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण।

सरायकेला/ईचागढ़

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निदेशानुसार दिनांक 11 अक्टूबर, 2025 को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में, थाना प्रभारी (ईचागढ़) एवं स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में ईचागढ़ थाना अंतर्गत अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बालू खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन से संबंधित कागजातों एवं लदे खनिज की मात्रा की जांच की गई। इस क्रम में यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार का अवैध खनन या बिना वैध परिवहन प्रपत्र के बालू का आवागमन न हो।

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा ईचागढ़ एवं तिरुलडीह थाना क्षेत्रों में पूर्व में स्थापित सीसीटीवी कैमरों तथा चेकनाका स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही, अवैध खनन की प्रभावी निगरानी हेतु हाई-रिज़ॉल्यूशन एवं नाइट विज़न कैमरा लगाए जाने के विषय पर अनुमंडल पदाधिकारी (चांडिल) के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दो अन्य स्थलों की पहचान अतिरिक्त कैमरा स्थापना हेतु की गई।

इसके पश्चात् छापामारी दल द्वारा ईचागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न बालू घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी व्यक्ति या वाहन को अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त नहीं पाया गया     ।

अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के आलोक में बालू घाटों की ओर जाने वाले मार्गों एवं झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (JSMDC) द्वारा पूर्व में धारित भंडारण स्थलों की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रेंच निर्माण कर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

थम नहीं रहा क्षेत्र में बकरा चोरी का घटना, ग्रामीणों में आक्रोश

थम नहीं रहा क्षेत्र में बकरा चोरी का घटना, ग्रामीणों में आक्रोश

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बकरा चोरी का घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह भर पहले रूगड़ी और रांगामाटी के बीच बैंक मित्र से तीन लाख रुपए नगद अज्ञात लुटेरे लुटकर भाग गया, जिसमें पुलिस द्वारा बुधवार को 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फिर बुधवार को दो गांवों में ताला तोड़कर तीन बकरों का चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया।

बिस्टाटांड़ के रघु महतो का घर से एक बड़ा बकरा एवं दयालटांड़ में रवि महतो का दो बकरा ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने ले भागा । बकरों का कीमत करीब 60 हजार बताया जा रहा है।रवि महतो ने बताया कि घर से अलग एक कमरे में 5 बकरा बकरी था, जिसमें दो बड़े बड़े खस्सी को ताला तोड़कर चुराया गया। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले भी बकरा चोर दिन दहाड़े गांव से बकरा चोरी कर कार में डालकर भाग रहा था, जहां ग्रामीणों ने बरदाडीह के पास 5 चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अगल बगल के गांवों से दिन दहाड़े बकरों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। बार बार बकरा चोरी की घटना से ग्रामीण परेशान और आक्रोशित हैं।

बैंक मित्र से छिनताई मामले में ईचागढ़ पुलिस ने किया उद्भेदन, भेजा जेल

बैंक मित्र से छिनताई मामले में ईचागढ़ पुलिस ने किया उद्भेदन, भेजा जेल

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर बासाहातु के पास। बैंक मित्र से तीन लाख रुपए लुट लेने के मामले में 6 बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले का उद्भेदन करते हुए बताया गया कि 29-09-2025 को ईचागढ थाना के बासाहातु के पास बैंक मित्र फाल्गुनी गोप एवं सहयोगी को एक बाइक पर सवार तीन अपराधकर्मियों द्वारा धक्का मारकर व सर में प्रहार कर चौंका बैंक से ला रहे तीन लाख रुपए नगद लुट लिया था।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे,एस आई विश्वजीत तिवारी, हीरालाल कुमार एवं सशस्त्र बल का टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें गुप्त सुचना के आधार पर 6 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अपराध कर्मियों के पास से एक देशी पिस्तौल ,चार जिंदा गोली,8 मोबाइल फोन, एक लेपटाप एवं 11900 रूपए बरामद किया गया। अभियुक्तों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है एवं विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुमार महतो,28 वर्ष गांव हुंडी , कमलेश महतो 27 वर्ष गांव उलीडीह दोनों थाना ईचागढ़,ज्योतिलाल महतो 26 वर्ष गांव डुंगरीडीह थाना चौका , राजेश नामता ,28 वर्ष गांव घोड़ा नेगी, थाना चांडिल ,संजय दास 30 वर्ष गांव आदारडीह , तथा अभिराम कुम्हार 19 वर्ष गांव बहरीडीह दोनों थाना नीमडीह निवासी शामिल हैं।

एचएलएम ट्रॉफी सीजन-04 का हुआ भव्य समापन

एचएलएम ट्रॉफी सीजन-04 का हुआ भव्य समापन

केके ब्रदर्स सोनाहातू ने जय गुरु लिपाईपाठ को 2-0 से हरा कर खिताब पर जमाया कब्जा

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और रामचंद्र सहिस रहे मुख्य अतिथि

सरायकेला/ईचागढ़

सामाजिक संस्था जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से चांडिल प्रखंड के धातकीडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय एचएलएम ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता (सीजन-04) का भव्य समापन समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो, तथा पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने समाजसेवी हरे लाल महतो की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इतने भव्य स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करना अपने आप में प्रेरणादायक है। आमतौर पर लोग अपना जन्मदिन केक काटकर या मनोरंजन में बिताते हैं, लेकिन हरे लाल महतो ने इसे समाजसेवा और खेल भावना को समर्पित किया है।
वही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि हरे लाल बाबू ने स्वयं को सच्चे समाजसेवक के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने अपना जन्मदिन जनता को समर्पित कर दिया है। स्थानीय खिलाड़ियों को इतना बड़ा मंच प्रदान करना और जरूरतमंदों की सेवा करना, यह तभी संभव है जब किसी के मन में सच्ची समाजसेवा की भावना हो।

इस मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय, अशोक साव, आजसू नेता संजय मेहता, दीपक महतो, सुनील सिंह, भाजपा नेता पप्पू वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, कुलवंत सिंह बंटी, सत्यनारायण महतो, दुर्गा महतो, सुदर्शन महतो, बॉबी जालान, महेश कुंडू, मनोज महतो, विशाल चौधरी आदि मौजूद थे।

केके ब्रदर्स, सोनाहातू ने जीता HLM ट्रॉफी का खिताब

फाइनल मुकाबला केके ब्रदर्स, सोनाहातू और जय गुरु लिपाईपाठ, बोड़ाम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केके ब्रदर्स ने 2-0 से विजय प्राप्त कर एचएलएम ट्रॉफी सीजन-04 का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम केके ब्रदर्स, सोनाहातू को पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और समाजसेवी हरे लाल महतो ने संयुक्त रूप से ₹2 लाख नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की। वहीं उपविजेता टीम जय गुरु लिपाईपाठ, बोड़ाम को ₹1.5 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त भूषण एसएम लक्की एफसी और डिजिटल सेवा को क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त हुआ। दोनों टीमों को ₹1-1 लाख नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कैफ खान को मैन ऑफ द मैच तथा पागलू मुर्मू को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

रक्तदान शिविर में 152 यूनिट रक्त संग्रह

प्रतियोगिता स्थल पर ही जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से ब्रम्हानंद ब्लड बैंक के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 152 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

दोला में ढोकर जमीन पर लेटकर नव पत्रिका को नम आंखों से किया विदा

दोला में ढोकर जमीन पर लेटकर नव पत्रिका को नम आंखों से किया विदा

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के दूर्गा मंदिर व पंडालों में गुरुवार को मां दुर्गा की नव पत्रिका व शाम को दर्जनों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

डुमरा,सितु,पिलीद, टीकर,चीपड़ी ,लावा ,आदारडीह सहित सभी दुर्गा मंदिरों में स्थापित नव पत्रिका का विसर्जन किया गया। डुमरा गांव में मां दुर्गा की नव पत्रिका को डोली में ढोकर नदी में विसर्जित किया गया। डोली में ले जाते समय श्रद्धालुओं ने जमीन पर लेटकर नमः आंखों से नव पत्रिका को विदा किया। श्रद्धालु जमीन पर ऐसे लेटे थे कि डोली को कंधे देने वाले आदमीयों पर से चलकर विसर्जन करने जाना पड़ा। वहीं महिलाओं ने आपस में सिंदूर खेला और एक दुसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन रहने का माता रानी से कामना किया। महिलाओं ने अश्रु नयन से आबार एसो मां कहकर विदा किया। वहीं शाम से देर रात तक दर्जनों प्रतिमाओं को विसर्जित भी किया गया। सितु सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 40 फीट ऊंचा रावण का दहन किया गया। रावण दहन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

आजसू की पहल पर कुटाम विद्यालय में की गई दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

आजसू की पहल पर कुटाम विद्यालय में की गई दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)

ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कुटाम में शिक्षकों की गंभीर कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इस जनसमस्या को आजसू पार्टी के ईचागढ़ प्रखंड सचिव तुलसी महतो और युवा नेता संजय मेहता ने प्रमुखता से उठाया। संजय मेहता ने इस मुद्दे को ना केवल पार्टी मंचों पर, बल्कि जिला और राज्य स्तर पर लगातार सक्रियता से उठाया।

उनके निरंतर प्रयासों, जनदबाव और संगठन के सहयोग से यह मुद्दा शिक्षा विभाग तक पहुँचा।शिक्षा विभाग के माध्यमिक निदेशालय के अधिकारी अमित कुमार ने इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए, पत्र संख्या 783 दिनांक 02-07-2025 के तहत दो शिक्षकों की नियुक्ति की। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विज्ञान विषय पर बबिता हो और अंग्रेजी विषय पर देवेंद्र मांझी को प्रतिनियुक्ति किया है।

केन्द्र सरकार कि ओर से सम्मानित किए जाने के बाद अत्री पाण्डेय को प्रबुद्ध जनों ने किया सम्मानित

केन्द्र सरकार कि ओर से सम्मानित किए जाने के बाद अत्री पाण्डेय को प्रबुद्ध जनों ने किया सम्मानित

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के सितु मिलन चौक के सीएससी संचालक अत्री कुमार पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने सोमवार को मिलन चौक में सम्मानित किया गया। बुधवार को देश के राजधानी नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया के दस वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार कि ओर से अत्रि पांडे को सम्मानित किया गया था।कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,मंत्री जितिन प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही सीएससी संचालक अत्री कुमार पाण्डेय के द्वारा हजारों नागरिकों को बीमा,एनपीएस,ऋण माफी आवेदन,पैन कार्ड,आधार सुधार का लाभ प्रदान किया गया था। उन्होंने बैंक ऑफ़ इंडिया में दो हजार से अधिक नागरिकों के जन धन खाते खुलवाए है। इस दौरान उन्होंने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन देन किया है। उनके इसी कार्य को देखते हुए उन्हें दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था और सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्र के लोग ने अत्री कुमार पाण्डेय को फुल माला पहनाकर व साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अत्रि पांडे ने कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग से आज उन्हें सम्मान मिला।

उन्होंने कहा कि इमानदारी और लगन से कार्य करने पर मंज़िल अपने आप मिल जाता है। मौके पर समाजसेवी व झारखंड आंदोलनकारी राम प्रसाद महतो, पंचानन पातर,डॉ सृष्टिधर महतो, गौरी शंकर वर्मा, नासीम अंसारी, महादेव महतो, विष्णु पद महतो, बुधराम गोप, भुवनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started