कुशपुतुल-चांडिल सड़क निर्माण की मांग को लेकर छात्रों व ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

कुशपुतुल-चांडिल सड़क निर्माण की मांग को लेकर छात्रों व ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

सरायकेला/ईचागढ़

नीमडीह प्रखंड के राजस्व ग्राम कुशपुतुल के स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने सोमवार को कुशपुतुल-चांडिल मुख्य सड़क के जर्जर हिस्से के निर्माण की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क के करीब 800 मीटर हिस्से का जल्द पक्कीकरण कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि कुशपुतुल गांव की करीब तीन हजार आबादी के लिए यही मुख्य संपर्क मार्ग है।

लंबे समय से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खराब सड़क के कारण एम्बुलेंस सहित अन्य चारपहिया वाहनों का परिचालन भी प्रभावित होता है।

एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता ने  ज्ञापन को संबंधित विभाग को भेजकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर छात्र नेता समीर कुमार महतो,  विजय कर्मकार, सुदीप कुमार महतो, रोहिण सिंह, कमल सिंह, राधेश्याम कर्मकार, जयदेव महतो आदि उपस्थित थे।

मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के शहादत दिवस पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि।

मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के शहादत दिवस पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा में उनकी प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक ने शहीद रतिलाल महतो के संघर्ष, त्याग और मजदूर हितों के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, गणेश चौधरी, गणेश माहली, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, बिशु हेंब्रम, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, जगदीश महतो, भूंडा बेसरा, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो, दुर्गा मुर्मू, धर्मु गोप सहित शहीद रतिलाल महतो के परिजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनियंत्रित तेल टैंकर सड़क से नीचे पलटा, बड़ा हादसा टला, जमीन पर बह गया डीजल।

अनियंत्रित तेल टैंकर सड़क से नीचे पलटा, बड़ा हादसा टला, जमीन पर बह गया डीजल।

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो )

सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली–रांगामाटी मुख्य सड़क पर दुबराजपुर के समीप शुक्रवार को एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। चालक किसी तरह छलांग लगाकर जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे नीचे जा पलटा। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टैंकर को सुरक्षित हटाने तथा यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दुर्घटना के कारणों की जांच किया जा रहा है। डीजल तेल से भरे टेंकर पलटने से काफी डीजल खेत में गिरने से बह गया। हांलांकि बचे हुए डीजल को दुसरे टंकी में भरकर टैंकर खाली किया जा रहा, ताकि खाली कर टैंकर को उठाया जा सके। टैंकर रांची से जमशेदपुर जा रहा था।

इंटर परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को जेआईएस फाउंडेशन द्वारा किया गया सम्मानित।

इंटर परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को जेआईएस फाउंडेशन द्वारा किया गया सम्मानित।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिले के इंटर कॉलेज तिरुलडीह के इंटर परीक्षा 2026 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शुक्रवार को जेआईएस फाउंडेशन, चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जेआईएस फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें उच्च शिक्षा के साथ-साथ डिप्लोमा एवं अन्य तकनीकी तथा अल्पकालीन व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों में विशेष रुचि दिखाई तथा इनसे जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं जेआईएस फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण-पर्व के तहत विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण-पर्व के तहत विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के गौरांगकोचा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण-पक्ष के अवसर  पर डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा, राष्ट्रवाद तथा भारत की एकता एवं अखंडता के लिए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा , जिला महामंत्री डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रितिका मुखी , अमितेश अमर, जिला मंत्री पप्पू वर्मा , सतीश शर्मा रितिका मुखी, जिला मीडिया प्रभारी मनोहर दास एवं गुरजीत मेहरा, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कृष्णा राजू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश कुंडू, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री  मोनिका घोष,मन की बात के जिला संयोजक दिवाकर सिंह, भाजपा नेत्री अनीता पारित, मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रमाणिक, कामदेव नायक एवं सुमन मुखर्जी,मनोरंजन महतो, युधिष्ठिर महतो, अनिल सिन्हा मोनिका घोष सुनीता पासवान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

अवैध बालू – पत्थर परिवहन से सड़कें बदहाल,आम जनता परेशान: मधुश्री महतो।

अवैध बालू – पत्थर परिवहन से सड़कें बदहाल,आम जनता परेशान: मधुश्री महतो।

सरायकेला/ईचागढ़

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू एवं पत्थर के परिवहन को लेकर एक बार फिर प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि स्वर्णरेखा नदी किनारे स्थित तिरूलडीह, पोइलोंग, जारगो, सापादा तथा आसपास के क्षेत्रों से बिना नंबर की जेसीबी मशीनों और ओवरलोड हाइवा के माध्यम से रात के अंधेरे में अवैध खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की सड़कें तेजी से जर्जर हो रही हैं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मिलन चौक से तिरुलडीह, कुकड़ू, सपादा, सिरुम, झिमरी, बान्दू एवं आदरडीह तक की सड़कें जगह-जगह बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। खराब सड़कों के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है जबकि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

मधुश्री महतो ने आरोप लगाया कि यदि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर समय रहते प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र का सड़क नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने याद दिलाया कि झारखंड में 10 जून से 15 अक्टूबर तक NGT के निर्देश प्रभावी रहते हैं जिसके तहत केवल पर्यावरण स्वीकृत स्टॉक से ही बालू के उठाव और परिवहन की अनुमति है। इसके बावजूद यदि नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है तो संबंधित विभागों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बिना नंबर की जेसीबी मशीनों और हाइवा की तत्काल जब्ती, जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जनहित, सड़क सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रशासन को अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि प्रभावी कार्रवाई करनी होगी।

कुकड़ू में बिजली की अनियमितता आपूर्ति और समस्याएं की स्थाई समाधान के लिए जिप उपाध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता के साथ की बैठक।

कुकड़ू में बिजली की अनियमितता आपूर्ति और समस्याएं की स्थाई समाधान के लिए जिप उपाध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता के साथ की बैठक।

सरायकेला/ईचागढ़

कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में प्राय समय पर बिजली आपूर्ति बाधित के संबंध में जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो की उपस्थिति में गुरुवार को जिला कार्यपालक अभियंता विद्युत सरायकेला खरसावां के साथ तिरुलडीह बिजली फीडर कार्यालय में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुआ।

बैठक में मुख्य रूप से बिजली विभाग से संबंधित कोई ज्वलंत समस्या पर अवगत कराया गया और क्षेत्र में नियमित बिजली की आपूर्ति के लिए पहली फेज में प्रखंड कुकड़ू को स्वीकृति प्रदान के साथ खुली तारों को हटा कर केबल तार से जोड़ा जाय , टूटा फूटा खंबा को हटाकर नए खंबा लगाया जाए, आवश्यकता अनुसार गांव में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था किया जाए, आवश्यकता अनुसार गांव में लाइनमैन का नियुक्ति किया जाए, बिजली मित्र द्वारा मासिक बिजली बिल स्लिप कलेक्शन किया जाए, फीडर में योग्य अनुभवी कर्मी नियमित बहाल किया जाए, प्रखंड में आकस्मिक बिजली आपूर्ति बाधित एवं अन्य सूचना के लिए मोबाइल ग्रुप बनाया जाए। किसानों को रैयत पर नया बिजली कनेक्शन दिया जाए सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता द्वारा क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति मरम्मती कार्य का निरीक्षण कराया जय। बिजली तार द्वारा जानवरों की मृत्यु की मुआवजा राशि शीघ्र भुगतान किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से सभी पंचायत के बिजली उपभोक्ता शामिल थे।

मध्य विद्यालय दुलमी में दो शिक्षकों की नियुक्ति, बच्चों व अभिभावक ने जताया आभार।

मध्य विद्यालय दुलमी में दो शिक्षकों की नियुक्ति, बच्चों व अभिभावक ने जताया आभार।

सरायकेला/ईचागढ़

कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय दुलमी में दो नए शिक्षकों की नियुक्ति गुरुवार को किया गया। स्कूली बच्चों व अभिभावक ने दोनो को स्वागत किया। मालूम हो कि काफी समय से विद्यालय के दो शिक्षक डेपुटेशन पर रहने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस समस्या को लेकर समाजसेवी गौरांग दत्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया था तथा सोशल मीडिया (ट्विटर/एक्स) के माध्यम से भी नए शिक्षकों की नियुक्ति का आग्रह किया था।

समाजसेवी गौरांग दत्त ने  बताया कि विद्यालय में दो नए शिक्षक मिलने से विश्वास है कि बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी और आने वाले समय में विद्यालय का शैक्षणिक परिणाम भी उत्कृष्ट होगा। इस जनहित के कार्य में सहयोग देने वाले दुलमी के सभी ग्रामीणों, पत्रकार बंधुओं तथा पूर्वी सिंहभूम शिक्षक संघ के अध्यक्ष महोदय का हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया।

भष्टाचार की भेंट चढ़ गया 37 करोड़ की लागत से निर्माधीण पातकुम – लावा सड़क, आने लगी दरार।

भष्टाचार की भेंट चढ़ गया 37 करोड़ की लागत से निर्माधीण पातकुम – लावा सड़क, आने लगी दरार।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह )

एक वह रास्ता जो हमें हमारी मंजिल तक पहुंचती है और एक वह रास्ता जो हमें यमराज से मिलती है। जी हां साथियों रास्ते अगर अच्छे हो तो हमें हमारी मंजिल मिल ही जाती है लेकिन कुछ भ्रष्टाचारियों की वजह से सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने के कारण सड़क की गुणवत्ता बिल्कुल ही बेकार निकल कर सामने आती है और इसका नतीजा यह होता है कि वक्त से पहले ही सड़कों में दरारें गड्ढे बन जाते हैं जो कि कई सड़क दुर्घटनाओं में मुख्य कारण बनती है अथवा कई बार जानलेवा साबित होते हैं।

साथियों अगर हम सरायकेला खरसावां जिले की बात करें तो इन दिनों सरायकेला खरसावां जिला अपराध भ्रष्टाचार के लिए सुर्खियों में बना हुआ है इसका अंदाजा अब इस बात से लगा सकते हैं कि सरायकेला खरसावां जिले में कानून व्यवस्था नियमित रूप से ना बनाए रखने के आलोक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कहीं ज्वेलरी शॉप पर चापड़ से हमला, तो कहीं थाने में आदिवासी युवती के साथ मारपीट बर्बरता किया जाता है, तो कहीं गलियों और सड़कों में बिना नंबर प्लेट के दो पहिया वाहनों का चलना, कहीं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, कहीं शराब की दुकान से शराब खरीद कर सड़क किनारे शराब पीना, कहीं सड़क किनारे झोपड़ी नुमा होटल में महुआ शराब का बिक्री होना, यह तमाम आपराधिक घटनाएं सरायकेला खरसावां जिले में आम बात हो गई हैं सूत्र बताते हैं मानो सरायकेला खरसावां जिले में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठप हो चुकी है। और वह दिन दूर नहीं जब जिले में गुन्डों का आतंक होगा जिसे लोग गुंडाराज कहेंगे।

साथियों सरायकेला खरसावां जिले से एक और भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है जहां पर सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लाइफ लाइन माने जाने वाले पातकुम – लावा सड़क महज छह माह में ही दरार आने लगी है। सड़क का निर्माण 37 करोड़ रु की लागत से किया जा रहा है।और ईचागढ़ प्रखंड वासियों के लिए यह सड़क लाइफ लाइन माना जाता है।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस सड़क की निर्माण में सिर्फ खाना पूर्ति हुई है। डुमटांड़ से लेकर पातकुम तक जगह जगह सड़क में दरार आने लगी है और सड़कों में पड़ी यह दरारे धीरे-धीरे करके पूरी सड़क को जर्जर बना देगी। और वह दिन दूर नहीं जब लोगों को सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क का फर्क पता चलना बंद हो जाएगा। और सड़क पर बने यही दरारे और दरारों से बनने वाले गड्ढे एक दिन इस सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत का कारण बनेंगे।

आपको बताते चलें कि इस सड़क के निर्माण हेतु ग्रामीणों ने विधायक, सांसद सहित अनेक जनप्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर कर सड़क निर्माण हेतु अनुरोध किया था। बड़ी मशक्कत के बाद इस सड़क का निर्माण किया जा रहा था लेकिन संवेदक द्वारा इस सड़क का निर्माण अच्छी गुणवत्तापूर्ण नहीं किया गया और यह सड़क भी भष्टाचार का भेंट चढ़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक इस सड़क का निर्माण पाटपुर से लेपाटांड़ मैदान और लेपाटांड़ गांव से रानी बांध तक नहीं किया गया है। निर्माण पूरी भी नहीं हुई है और सड़क पर दरार आने लगी है। ग्रामीणों ने विभागीय अभियंता और पदाधिकारी से जाँच कर अविलंव कारवाई की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने द्वारा मांग किया है कि सड़क का निर्माण अच्छी गुणवत्तापूर्ण हो ओर जँहा भी सड़क गड्डे में तब्दील हुआ है और दरारे आने लगी है उसका मरम्मति किया जाए।

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि इस सड़क पर रात दिन बालू का परिवहन किया जाता है इसलिए सड़क में दरार आने लगी है। और वह दिन दूर नहीं जब घटिया गुणवत्ता वाले सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आएंगे और स्थानीय ग्रामीण उस गड्ढे के कारण सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार होंगे।

कुकड़ू के हाई तिरुल गांव में पेयजल संकट, जान जोखिम में डालकर पानी लाती हैं महिलाएं।

कुकड़ू के हाई तिरुल गांव में पेयजल संकट, जान जोखिम में डालकर पानी लाती हैं महिलाएं।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड स्थित पारगामा पंचायत का हाईतीरूल गांव आज भी शुद्ध पेयजल की सुविधा से वंचित है। आदिवासी बहुल इस गांव की महिलाएं रोज 2 से 4 किलोमीटर पैदल चलकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव में न हैंडपंप है, न जलमीनार और न ही नल-जल योजना की सुविधा उपलब्ध है। हाईतीरूल गांव में अधिकांश आदिवासी परिवार रहते हैं। गर्मी हो या बरसात, महिलाएं रोज सुबह-शाम जंगल, झाड़ियों और खेतों की मेड़ से होकर 2 से 4 किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाने जाती हैं।

पश्चिम बंगाल से लाना पड़ता है पानी

पानी के लिए ग्रामीणों को पश्चिम बंगाल की सीमा पार कर पुरुलिया जिले के बागमुंडी थाना क्षेत्र के माठा अंचल स्थित चड़क पाथर गांव जाना पड़ता है। वहां डाढ़ी, चुआं, डोभा और पुराने कूप से पानी भरकर महिलाएं डेगची और हांडी सिर पर रखकर गांव लौटती हैं। ग्रामीण महिलाओं का कहना है, “रास्ते में हाथियों का झुंड, सांप और बिच्छू मिलने का खतरा बना रहता है। कांटों भरे जंगल से होकर गुजरना पड़ता है। मजबूरी में यही पानी लाकर कपड़े से छानकर पीने और खाना बनाने में इस्तेमाल करते हैं. सालभर यही स्थिति रहती है।”

पेयजल की स्थायी व्यवस्था नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ियों के बीच बसे इस गांव तक अब तक जल जीवन मिशन और हर घर नल से जल योजना का लाभ नहीं पहुंचा है। गांव में शुद्ध पेयजल की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ लोगों को ही नहीं, पालतू मवेशियों के लिए भी कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। यह इलाका हाथी प्रभावित क्षेत्र है, जिससे पानी लाने के दौरान हमेशा खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में चापाकल, जलमीनार अथवा नल-जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव में जल्द पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को दूसरे राज्य से पानी लाने की मजबूरी खत्म हो सके।

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर हरेलाल महतो ने चिकित्सकों को किया सम्मानित, मरीजों के बीच किया फल वितरण।

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर हरेलाल महतो ने चिकित्सकों को किया सम्मानित, मरीजों के बीच किया फल वितरण।

सरायकेला/ईचागढ़

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत हरेलाल महतो ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तथा अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर हमारे समाज में भगवान का दूसरा स्वरूप हैं। मानव सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है और राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। हरेलाल महतो ने अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरा अनुमंडल अस्पताल मात्र एक डॉक्टर के भरोसे संचालित हो रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अविलंब कम-से-कम चार से पांच चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने 23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए अनुमंडल अस्पताल भवन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि भवन तैयार होने के बावजूद वर्षों से उसका समुचित संचालन नहीं हो पाया है। लगातार टेंडर और मरम्मत कार्य होना सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने सरकार से शीघ्र अस्पताल भवन को पूर्ण रूप से चालू कर क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। श्री महतो ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

हूल दिवस पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि।

हूल दिवस पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि।

सरायकेला/ईचागढ़

हूल दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कुकडू प्रखंड के सिंदूरपुर स्थित अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में हूल क्रांति के महान वीरों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मधुश्री महतो ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव के साथ-साथ फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं ने भी अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष में अपनी अमिट भूमिका निभाई। उनका साहस और बलिदान आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई हो या अलग झारखंड राज्य आंदोलन, महिलाओं ने हर दौर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आज भी शिक्षा, राजनीति, सामाजिक सेवा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं, जिससे समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मधुश्री महतो ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों, समाज और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हमेशा सजग और संगठित रहें। उन्होंने कहा कि हर महिला में नेतृत्व की क्षमता होती है। जरूरत केवल आत्मविश्वास, एकजुटता और आगे बढ़ने के संकल्प की है। किसी भी सामाजिक आंदोलन, जनहित के कार्य या जरूरतमंदों की सहायता के लिए महिलाओं को सदैव अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक और सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र वास्तविक अर्थों में प्रगति करेगा। कार्यक्रम का समापन हूल क्रांति के शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started