आरएसबी ग्लोबल की ‘एक पहल’ कार्यक्रम ने सशक्तीकरण समारोह के साथ दूसरी वर्षगांठ मनाई

आरएसबी ग्लोबल की ‘एक पहल’ कार्यक्रम ने सशक्तीकरण समारोह के साथ दूसरी वर्षगांठ मनाई

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

आरएसबी ग्लोबल की ‘एक पहल’ कार्यक्रम ने गर्व के साथ अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई। यह अग्रणी पहल आरएसबी के चेयरमैन आर. के. बेहेरा और आरएसबी के वाइस चेयरमैन एस. के. बेहेरा के विजन के साथ शुरू हुई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और महिलाओं के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ाना था। ‘एक पहल’ का उद्देश्य कंपनी और आस-पास के समुदाय में महिलाओं को सशक्त बनाना है।

‘एक पहल’ के वर्षगांठ पर तीन विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई: पद्मश्री पुरस्कार विजेता चामी मुर्मू, प्रसिद्ध मुक्केबाज अरुणा मिश्रा और स्वाति शर्मा, जिन्होंने इस वर्ष की यूपीएससी परीक्षा में पूरे भारत में 17वीं रैंक हासिल की। इन उल्लेखनीय महिलाओं की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाने के साथ ही अपने विचारों और उपलब्धियों से उपस्थित लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का आयोजन सुश्री निर्मला बेहेरा के नेतृत्व में किया गया तथा इस पहल का समर्थन करने तथा सम्मान करने के लिए श्रीमती संगीता बेहेरा और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में विभिन्न संयंत्रों की 200 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया, जिन्होंने आरएसबी परिवार के भीतर महिलाओं की एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, ग्रुप की मानव संसाधन की कार्यकारी निदेशक निर्मला बेहेरा ने कहा कि, “आरएसबी ग्लोबल में, हम एकता की ताकत और महिलाओं की शक्ति में विश्वास करते हैं। दो वर्षों की छोटी सी अवधि में हमारी ‘एक पहल’ कार्यक्रम ने हमारी महिला कर्मचारियों और आसपास के समुदाय को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज हमारे विशिष्ट अतिथियों की प्रेरक उपस्थिति एक समावेशी और सहायक वातावरण को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जहाँ हर महिला फल-फूल सके। हम सशक्तिकरण और उत्कृष्टता की इस यात्रा को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।” इस कार्यक्रम में न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, बल्कि पूरे वर्ष आयोजित विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता सत्रों के माध्यम से सामूहिक पहलों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति और भारतीय संस्कृति तथा महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने के लिए आरएसबी कर्मचारियों द्वारा एक नाटक शामिल था। ‘एक पहल’ कार्यक्रम चार आधारभूत स्तंभों – लर्निंग एंड डेवलपमेंट, सेफ्टी, हेल्थ एंड हाइजीन और कम्युनिटी सर्विस पर आधारित है, जिसमें प्रत्येक स्तंभ में वार्षिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए एक प्रतिनिधि होता है। 2023-24 के लिए स्तंभ लीडर्स अनीता गुप्ता, एथेना चक्रवर्ती और रचना कुमारी को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र मिला, दीपाली दरेकर को रनर अप पुरस्कार मिला और अमृता पाटिल ने एक पहल वार्षिक पुरस्कार जीता।

समारोह के दौरान, विशेष अतिथियों ने अपनी प्रेरक यात्राएँ साझा कीं और उपस्थित लोगों को दृढ़ संकल्प और लचीलेपन के साथ अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उनकी उपस्थिति और संबोधनों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और एक सहायक तथा समावेशी कार्य वातावरण को बढ़ावा देने में ‘एक पहल’ जैसी कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत किया। कार्यक्रम का आयोजन और समन्वय आरएसबी कर्मचारियों जया सिंह, गजल भामरे और सपना सिंह तथा उनकी टीम द्वारा किया गया।

आरएसबी ग्लोबल कंपनी के भीतर और व्यापक समुदाय में महिलाओं को सशक्त बनाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सांसद विद्युत वरण महतो ने धूमधाम से भाजपा प्रत्याशी के तौर दाखिल किया नामांकन

सांसद विद्युत वरण महतो ने धूमधाम से भाजपा प्रत्याशी के तौर दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर

वहीं सांसद प्रत्याशी के समर्थन में शिव शंकर सिंह ने हजारों समर्थकों संग निकाली बाइक रैली

सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. सांसद विद्युत वरण महतो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ डीसी ऑफिस पहुंचे और वहां उन्होंने नामांकन किया. उनके साथ उनके अधिवक्ता भी थे. डीसी के चेंबर में नामांकन के बाद बाहर निकलने पर संसद विद्युत वरण महतो ने पत्रकारों से बात भी की. उन्होंने कहा कि वह जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं. उनके नामांकन पर जनता में काफी उत्साह है. भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं.

उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश की दशा और दिशा को बदलने वाला चुनाव है. भाजपा के उत्साह और जनता के रुझान को देखते हुए विपक्षी पार्टियां धराशाई हो गई है. उन्होंने विक्ट्री का निशान दिखाते हुए कहा कि उनकी भारी मतों से जीत होगी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां कहीं नज़र नहीं आएंगी. जमशेदपुर में सांसद विद्युत वरण महतो भारी मतों से विजयी होंगे.

नामांकन के बाद सांसद विद्युत वरण महतो डीसी ऑफिस से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो गए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की. इसके बाद वाहनों से सांसद विद्युत वरण महतो का काफिला साकची के बोधी मैदान की तरफ रवाना हुआ. बाग ए जमशेद गोल चक्कर के पास भाजपा कार्यकर्ता खड़े थे. फिर जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यकर्ता सांसद विद्युत वरण महतो को लेकर साकची के बोधी मंदिर मैदान पहुंचे. यहां भाजपा की सभा थी.

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह पूरे दल बल के साथ बाइक रैली निकालकर जमशेदपुर के भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी श्री बिद्युत बरन महतो जी के नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस बाइक रैली का शुभारंभ केबुल कंपनी गेट के सामने से किया गया जो आगे चलकर टिनप्लेट चौक, गोलमुरी चौक, साकची गोलचक्कर होते हुए बोधि मंदिर, साकची पहुंचा। इस दौरान ” हमारा सांसद कैसा हो – बिद्युत दा जैसा हो, अबकी बार 400 पार और भारत माता की जय का उद्घोष कार्यकर्त्ताओं द्वारा लगता रहा। बीच में, बिद्युत बरण महतो और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का फूलों का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

बातचीत के क्रम में शिव शंकर सिंह ने कहा ” इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य भाजपा सांसद प्रत्याशी श्री बिद्युत बरन महतो जी को अपार जनसमर्थन देकर उनको भारी मतों से विजयी बनाकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। निश्चय ही अबकी बार 400 का आंकड़ा पार होगा”।

इस बाइक रैली में लालचंद्र सिंह, प्रिंस, शुभम, ओम पोद्दारनिरंजन, मनजीत शाहरूख, हनी परिहार कर्मजीत सिंह कम्मे कई लोग हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए।

बिस्टुपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर गिरोह का किया भंडाफोड़।

बिस्टुपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर गिरोह का किया भंडाफोड़।

जमशेदपुर/बिस्टुपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर के बिस्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा बिस्टुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान में एक महिला सहित कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी की है इसके साथ ही पुलिस ने 42 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 15 हजार रुपए कैश और 4 मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीसीआर डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि ए सभी लोग शहर के रिहायशी इलाकों में ब्राउन शुगर का काम किया करते थे उन्होंने कहा कि ये सभी आरोपियों द्वारा जुबली पार्क बिस्टुपुर पीएम मॉल जुगसलाई मानगो और साकची क्षेत्र में इनका धड़ल्ले से कारोबार चल रहा था बिस्टुपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर को इसकी गुप्त सूचना मिली जिसके बाद थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए एक टीम का गठन कर छापेमारी की जिसके बाद एक एक कर इन 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है इनमें से एक महिला भी शामिल है उन्होंने कहा कि पुलिस को इन लोगों ने और भी सूचना दी है अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है डीएसपी ने कहा कि इस तरह के कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जाएगा।

अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।

अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।

पूर्वी सिंहभूम

गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बाबूडीह एवं लालभट्टा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।

इस दौरान आमजन भी जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए, जनसंपर्क अभियान के तहत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने आम जनता के समस्याओं को सुना एवं उसके समाधान पर अपना पहल करने का आश्वासन भी दिया। इस दरम्यान एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन सरकार आम जनता एवं गरीबों के लिए अनेकों लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतर रही है। इसी के अंतर्गत सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत पुरुषों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए पेंशन योजना चलाई जा रही है, विगत कुछ दिनों से झारखंड सरकार ने 50 वर्ष उम्र के महिलाओं एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के महिला एवं पुरूष के लिए पेंशन योजना को शुभारंभ कर दिया है। इलाज के लिए झारखंड सरकार ने अपने महत्वपूर्ण निर्णय के तहत सिविल सर्जन को इलाज संबंधी विशेषाधिकार को प्रदान दिया है। गंभीर बीमारी के क्षेत्र में जनता का इलाज हो इसके लिए टीएमएच एवं वेल्लूर में भी लोग अपना इलाज सरकारी मदद से करा सकेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि आज हमारे स्थानीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से मानगो फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, विदित हो कि जमशेदपुर में खास कर मानगो क्षेत्र में रोजाना जाम की समस्याओं को देखते हुए यह बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। जिससे आने वाले कुछ महीनों में आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा, आम जनता का बहुमूल्य समय बचेगा, पेट्रोल-डीजल जो जाम के कारण ईंधन नष्ट हो रहे थे, इससे जमशेदपुर वासियों को आर्थिक लाभ दिखने लगेगा। यह माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के दूरदर्शी विचार का नतीजा है कि हम लोगों के बीच एक मील का पत्थर साबित होने वाला फ्लाई ओवर जमशेदपुर में अपने गति को पकड़ रहा है, इतना ही नहीं जमशेदपुरवासी जिलावासी और कोल्हनवासी का लाइफ लाइन समझे जाने वाले एमजीएम अस्पताल का निर्माण नए सिरे से ट्रुतगति से दिन रात हो रहा है। जिसके अंतर्गत आधुनिक साजो समान के साथ इलाज यहां के आम जनता करा सकेंगे। माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री कृषि बादल पत्रलेख के प्रयास से बालिगुमा में मेधा डेयरी का प्लांट का शिलान्यास पुनः मुख्यमंत्री के करकमलों से संपन्न हो गया है, निश्चित तौर पर दूध उत्पादन के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम रौशन होगा, हजारों हजार परिवार दूध के व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किए जाएंगे, लोगों का आर्थिक क्षमता मजबूत होगा, रोजगार के संसाधन सृजन होंगे। यह दूरदर्शी विचार गठबंधन सरकार के द्वारा लाया जा रहा है। जमशेदपुर की आम जनता जो विगत दिनों दोमुहनी में गंगा आरती के दौरान शामिल हुए थे। उस अवसर पर माननीय मंत्री ने घोषणा किया कि दोमुहानी को आस्था का केन्द्र व्यापक पैमाने में विकसित किया जाएगा साथ ही पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में दोमुहानी परिक्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ेंगे, नौजवानों और जरूरतमंद लोगों को व्यवसाय के अवसर प्राप्त होंगे, यह है कांग्रेस मॉडल और यह है गठबंधन सरकार के कार्य करने की योजनाएं। इस पूरे प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का द्वेष भाव का ना प्रचार किया जाता है ना बढ़ावा दिया जाता है। झारखंड सरकार ने जरूरतमंद लोगों, गरीब लोगों या जिनके घर नहीं है उनके लिए अबुआ आवास योजना के अंतर्गत तीन कमरा, शौचालय, रसोई घर निर्माण करने का व्यापक स्वरूप लेकर आम जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए योजना प्रारंभ कर दिया है। निश्चित तौर पर 20 लाख लोगों को प्रथम योजना में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह साबित करता है कि कांग्रेस एवं गठबंधन सरकार इतनी मजबूती के साथ आम जनता के सेवा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब हम आम जनता के बीच विगत 10 वर्षों का केंद्र सरकार जो भाजपा नेतृत्व कर रही है, उसके कार्यों का विश्लेषण भी आपके समक्ष करना चाहते हैं। आम जनता के समक्ष यह बात मैं दोहराना चाहता हूं कि जब 2014 में कांग्रेस की सरकार रही उस वक्त गैस की कीमत 450 रुपए प्रति सिलेंडर थी, अब मोदी सरकार के राज में इससे बढ़ाते बढ़ाते 1120 रुपए प्रति सिलेंडर तक कर दी गई, जब लोगों ने चुनाव में उन्हें सबक सिखाया तो ₹200 कम कर दिया। सवाल यह उठता है कि आपने जो 9 साल प्रत्येक उपभोक्ता एवं गृहणी से प्रति सिलेंडर ₹200 जो ज्यादा लिए हैं, उसको बिना किसी कारण के वह पैसा सर्वप्रथम उपभोक्ता और महिलाओं को वापस करें।

उन्होंने कहा कि दूसरा विषय मैं यह रखना चाहता हूं कि मोदी जी के भाजपा सरकार के राज में सरकारी उपक्रमों को बेच दिया जा रहा है, यह गलत है हमारे नौजवान जो पढ़ लिख रहे हैं वे नौकरी कहां प्राप्त करेंगे, सरकार के उपक्रमों को बिक्री करना सरासर नाजायज है, गलत है। बैंकों को एकीकृत कर कमजोर किया जा रहा है, पोस्ट ऑफिस को कमजोर किया जा रहा है, रेलवे में बहाली रोक दी गई है, एचएससी रांची को कमजोर किया जा रहा है, वहां 2 वर्षों से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे सैकड़ो विषय है, सबसे गंभीर बात यह हो गई कि देश के बंदरगाह निजी हाथों को औने पौने दामों में दिया जा रहा है। एयरपोर्ट निजीकरण किए जा रहे हैं, इससे हमारे देश के नौजवानों का भविष्य अंधकार में होता प्रतीत हो रहा है, उन्हें कम पैसे देकर कार्य कराए जा रहे हैं, जहां सरकारी नौकरियां मिलती थी वैसे उनके भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है।
आगे विषयों को रखते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक और बहुत बड़ा गलत कार्य किया है। भारत माता की सेवा को कमजोर करने के लिए 4 साल का नौकरी सेना में देने के नाम पर नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है और आने वाले समय में भारत में बेरोजगारी विस्फोट की समस्या दिखाई देने लगेगी, अग्निवीर योजना लाना संपूर्ण भारत के नौजवानों के लिए बहुत ही गंभीर बात है, मैं आम जनता के समक्ष इस बात को भी उधृत करना चाहता हूं कि आप सबों ने देखा है कि हमारे देश के अन्नदाता जिनके ऊपर भाजपा सरकार ने अत्याचार कर आंसूगैस छोड़े, रबड़ की गोलियां दागी, कितनों के आंख चले गए, पुलिस प्रशासन से पिटाई तक करवा दिया, सड़कों पर किले गढ़ दी। यह कार्य तो कोई दुराचारी ही कर सकता है क्या अपने अन्नदाताओं के ऊपर कोई इतना कहर बरपा सकता है क्या, आम जनता के बीच इन सभी बातों को रख रहा हूं आप अब अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए आगे आए और देश से और केंद्र सरकार के गद्दी से अभिलंब भाजपा को और मोदी सरकार को सबक सिखाने का कार्य में लग जाए, ऐसे में आम जनता ही सहारा है कि वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और सच्चे देशभक्त का भूमिका का निर्वहन करें।
जनसंपर्क अभियान एवं नुक्कड़ सभा कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरबा जमुदा, सुशील घोष,

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान से फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया।

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान से फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया।

जमशेदपुर

फाइलेरिया बीमारी से बचाव हेतु बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान से फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जुगसलाई अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी एम० ए० अंसारी ने सर्वप्रथम पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को फाइलेरिया की तीन गोली की खुराक खिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किए। तत्पश्चात उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं मुखिया राजकुमार गौड को फाइलेरिया की दवा खिलाने के पश्चात स्थानीय बच्चों सहित सारे लोगों के बीच दवा खिलाना प्रारंभ किया गया।

इस मौके पर उपस्थित दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी एवं सईया बागबेड़ा कॉलोनी के एक-एक घर में फलेरिया की दवा खिलाने का कार्य कर रही है ताकि फलेरिया की बीमारी से बचाव हो सके। इस मौके पर फलेरिया जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिसमें फलेरिया बीमारी से बचाव, फाइलेरिया के लक्षण, फाइलेरिया का फैलने इत्यादि से संबंधित विस्तृत रूप से स्थानीय लोगों को बताया गया।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया राजकुमार गौड़, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, स्वास्थ्यकर्मी बबलू मन्ना, समाजसेवी भोला झा, मिथिलेश कुमार सिंह,सहिया रेखा देवी, गीत देवी, उषा देवी, रीता शर्मा, डुली मुर्मू,रजनी देवी, पंचमनी देवी,रिंकी देवी, रंजू देवी उपस्थित थे।

बीडीओ बनकर नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्य बनकर कार्य करूंगी।

बीडीओ बनकर नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्य बनकर कार्य करूंगी।

वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के एक प्रतिनिधिमंडल।जमशेदपुर प्रखंड के प्रथम नव पदस्थापित बीडीओ सुधा वर्मा से पदभार ग्रहण करने के पश्चात उनके कार्यालय में सम्मानित करने पहुंचे थे। इसके पूर्व जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ एवं भगवान का चित्र देकर बीडीओ सुधा वर्मा को सम्मानित किया गया।

इस दौरान वीडियो सुधा वर्मा ने कहा कि बीडीओ बनकर नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्य बनकर जमशेदपुर प्रखंड में कार्य करूंगी। उन्होंने समस्या के साथ समाधान का सुझाव भी लाने की बात कही ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे, संस्थापक सह मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह,मैनुल खान, संतोष ठाकुर, आलम ताज, रतन टुडू, कुमोद यादव, अरुण शाणिडल, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी, उषा कुमारी शर्मा, समाजसेवी अंजू सोरेन, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नीतीश कुमार उपस्थित थे।

इस दौरान संघ के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को हर बैठक की सूचना देने की बात कही और जिस पंचायत में पंचायत सचिव का पद खाली है उसे तत्काल पदभार देने की भी बात कही गई।सारी बातों से अवगत होकर नव पदस्थापित बीडीओ सुधा वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र के माध्यम से सारे वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को हर बैठक की सूचना देने हेतु पत्र जारी करने के बात कहीं है। वही पंचायत सचिव की ट्रेनिंग समाप्त होते ही रिक्त पंचायतों में पंचायत सचिवों को पदभार ग्रहण करवाने की आश्वासन दी है।

नीलकंठ दिवस के अवसर पर 3 घंटे का अखंड कीर्तन एवं नारायण सेवा कराया गया।

नीलकंठ दिवस के अवसर पर 3 घंटे का अखंड कीर्तन एवं नारायण सेवा कराया गया।

जमशेदपुर

जमशेदपुर बिरसा नगर स्थित आनंद मार्ग शिशु सदन में नीलकंठ दिवस के अवसर पर 3 घंटे का अखंड कीर्तन एवं नारायण सेवा कराया गया।आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को पटना के बांकीपुर जेल 12 फरवरी 1973 इंदिरा सरकार द्वारा साजिश के तहत दवा के नाम पर विष का प्रयोग किया गया। उसके बाद श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने मानवता की रक्षा के लिए विषपान किया और नीलकंठ कहलाए। उन्होंने इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर नीलकंठ दिवस मनाने का संदेश दिया। 12 फरवरी को आनंद मार्गी पूरे विश्व में नीलकंठ दिवस मनाते हैं।

इस अवसर पर अबधुतिका आनंद अतिशा आचार्या ने कहा कि आनंद मार्ग आत्म मोक्षरथम जगत हिताय च के सिद्धांत पर आध्यात्मिक आधार बनाकर व्यक्ति एवं समाज को विकास के पथ पर आगे की ओर ले जाने वाला एक ऐसा संपूर्ण जीवन पद्धति है जो मानव जीवन के शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक सामाजिक आर्थिक सभ्यता एवं संस्कृति आदि सारे विषयों का विषद व्याख्या करते हुए मानवीय विकास को व्यक्तिगत एवं समष्टिगत प्रगति में आने वाले सभी समस्याओं का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी समाधान का रास्ता बताता है जिससे समाज के सभी वर्गों के लोगों का भौतिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हो सके।

विवेक विद्यालय में बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया

विवेक विद्यालय में बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिनांक 06.02.2023 को छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह एवं भावभीनी विदाई का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूजा-अर्चना के साथ बारहवीं के सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने हवन कार्यक्रम में भाग लिया संपूर्ण कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति एवं मूल धरोहर पर आधारित था। इसके बाद कार्यक्रम में ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत काया। प्राचार्य श्री अवधेश सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने पारंपरिक ढंग से अपने आशीर्वचनों के साथ सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। पुरस्कार वितरण में ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए बालिका वर्ग में आयुषी रानी और बालक वर्ग में किशन दास, पाठसहगामी क्रियाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए श्रद्धा दास और प्रियजीत घोष को सम्मानित किया गया। विज्ञान वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अंकित कुमार और खुशबू कुमारी, वाणिज्य वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वेता कुमारी को सम्मानित किया गया। कला वर्ग में श्रेया सुमन को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न वर्गों में विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में बारहवीं कक्षा के सभी छात्र एवं छात्राएँ विद्यालय के प्रति अपनी भावनात्मक श्रद्धा एवं आदर को अपने वक्तव्य के द्वारा व्यक्त किया तथा विद्यालय एवं विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का समापन समूह भजन द्वारा किया गया।

जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।

जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।

जमशेदपुर

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में छुटे हुए जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में बहुत जरूरतमंद को कंबल नहीं मिल पाई थी। 

छुटे हुए जरूरतमंदों की सूची बनाकर कंबल का वितरण किया गया।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी श्री राम सिंह, अरविंद पांडे ने संयुक्त रूप से बारी-बारी से लोगों के बीच कंबल वितरण किए। कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और पंचायत प्रतिनिधियों को धन्यवाद भी दिए।

कांग्रेसजनों के उपस्थिति में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती।

कांग्रेसजनों के उपस्थिति में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती।

जमशेदपुर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती समारोह जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आम बगान मैदान साकची पहुंचा कर नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भारत को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोसजी का महान योगदान है.नेताजी ने भारत को स्वतन्त्र कराने के लिए अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों को हर मोर्चे पर चुनौती खड़ा किया। नेताजी का प्रारंभिक शिक्षा एवं रेवेंसा काॅलेज, प्रेसीडेंसी काॅलेज एवं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से सम्पन्न हुआ। उनके दिल में बचपन से ही देश प्रेम कुट कुट कर भरी थी, नेताजी आईसीएस अधिकारी थे, आजाद हिंद फौज गठन कर आजादी के लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, नेताजी ने नारा दिया तुम मुझे खुन दो मैं तुझे आजादी दुंगा, भारत के आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान को भुलाया नही जा सकता है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय, के के शुक्ल, रियाजुद्दीन खान, रामदरस चौधरी, जितेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, रीता शर्मा, राजगीरी सिंह यादव, तनवीर खान, दुर्गा प्रसाद, रानी राव, सचिन कुमार सिंह, संजय घोष, एल सोनाराम, अमृत सिंह, दिबेश राज, सन्नी सिंह, राजेश कुमार

सुबह 7 बजे टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस एवं जेम्को मण्डल के तत्वावधान में झगरूबगान से शहीद भगत सिंह चौक तक प्रभातफेरी निकाला गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए।

भवदीय:-संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी

जमशेदपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के स्वागत में एक लाख लोगों को न्योता भेजा जाएगा – आनन्द बिहारी दुबे

जमशेदपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के स्वागत में एक लाख लोगों को न्योता भेजा जाएगा – आनन्द बिहारी दुबे

पुर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड संगठन प्रभारियों का आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे जी के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी का आगमन जमशेदपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत हो रहा है। जिसमें व्यापक रूप से लोगों को शामिल कराने हेतू निम्नलिखित सूची को प्रखण्ड अध्यक्ष के माध्यम से तत्काल प्रभाव से तैयार कर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में प्रेषित करने का दिशा-निर्देश जिलाध्यक्ष ने दिया।

1) सभी कम्पनी के युनियन पदाधिकारी एवं कर्मचारी,
2) सभी सामाजिक संगठन,
3) इंडिया गठबंधन के सभी नेता/पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता,
4) सभी धार्मिक संस्थान,
5) सभी समाजवार संस्थाएं,
6) सभी खेल संस्थान,
7) सभी SHG के पदाधिकारी एवं सदस्य,
8) सभी शैक्षणिक संस्थान,
9) सभी ग्राम प्रधान,
10) सभी 231 मुखिया,
11) जिला परिषद,
12) पंचायत समिति सदस्य,
13) वार्ड सदस्य,
14) सभी वरिष्ठ नागरिक समिति,
14) सभी कालेज के छात्र एवं छात्राएँ,
15) कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता,
16) जिला पदाधिकारी,
17) सभी प्रखंड पदाधिकारी,
18) सभी मंडल पदाधिकारी’
19) अग्रणी संगठन एवं विभाग के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी,
20) कांग्रेस पार्टी के सदस्यों,
21) प्रखण्ड क्षेत्र के गणमान्य एवं संस्थान जिन्हें निमंत्रण देना चाहिए,
22) सांस्कृतिक कला, वाद्य एवं नृत्य ग्रुप,
23) सभी कालेज के छात्र एवं छात्राएं ,
24) प्रखण्ड क्षेत्र के हाट-बाजार के व्यवसायी,
25) मिनी बस एसोसिएशन,
26) ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन,
27) टेम्पो युनियन,
28) असंगठित कामगार युनियन एवं कर्मचारी,
29) सभी दिहाड़ी कामगार,
30) जमशेदपुर के सभी उधोगपति,
31) बैंककर्मी, आंगनबाड़ी, मनरेगाकर्मी,
32) पूर्व सैनिक, पूर्व सिपाही, पूर्व भारत सरकार एवं राज्य सरकार के पदाधिकारी एवं कर्मचारी,
उपरोक्त सूची अविलंब तैयार कर के जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करें (सूची में नाम, पता, मोबाइल नंबर, संस्था, पद) लिखें।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सभी को न्योता सम्मान के साथ भेजा जाए, कोई वंचित ना रहे।सभी प्रखण्ड संगठन प्रभारी प्रखण्ड क्षेत्र में प्रवास कर प्रेस वार्ता आयोजित करें तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को आमंत्रित करें।

बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
बैठक में साकची प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव एवं प्रखंड संगठन प्रभारी राजेश चौधरी, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, बिरसानगर प्रखंड अध्यक्ष संजय घोष, टेल्को प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, बोडाम प्रखण्ड से किशन लाल महतो जिला महामंत्री एवं बलराम महतो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, पटमदा प्रखंड संगठन प्रभारी अंसार खान एवं प्रदेश प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो व खगेनचन्द्र महतो प्रदेश सचिव, पोटका प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी एवं प्रखंड संगठन प्रभारी अपर्णा गुहा, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं प्रखंड संगठन प्रभारी ज्योति मिश्रा, घाटशिला प्रखंड संगठन प्रभारी राज किशोर प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए।

स्वर्गीय पंडित आनंद चंद चौधरी की 14 वीं पुण्यतिथि पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई

स्वर्गीय पंडित आनंद चंद चौधरी की 14 वीं पुण्यतिथि पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर टेल्को संगीत समाज के सभागार में दिनांक 21 जनवरी को स्वर्गीय पंडित आनंद चंद चौधरी की 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम को आयोजित करने में संगीत समाज के सचिव पार्थो मुखोपाध्याय , उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा , कोषाध्यक्ष हरेंद्र कुमार कमेटी मेंबर आलोक कुमार एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार , शिवशंकर की अहम भूमिका रही। स्वर्गीय पंडित अनांदचंद चौधरी ने भारतीय परंपरा और संस्कृति के उत्थान के लिए संगीत एवं कला के क्षेत्र में एक सुनहरा भविष्य आने वाली पीढियां के लिए देकर गए।

चित्रकला प्रतियोगिता में जमशेदपुर के सभी स्कूलों के लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। संगीत समाज ड्राइंग प्रतियोगिताएं के माध्यम से युवा एवं बच्चों के लिए अपने कलात्मक कौशल दिखाने, अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता व्यक्त करने और आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है । ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों को अपनी कलाकृति प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं बल्कि उन्हें उनके प्रयासों के लिए मूल्यवान अनुभव, मान्यता और सराहना प्राप्त करने में भी मदद करती हैं। चित्रकला प्रतियोगिता ग्लोबल वार्मिंग, धार्मिक विविधता जैसे विषयों पर आधार बनाकर समाज मे कला के माध्यम से जागरूकता फैलाना है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started