केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार देने पर भाजपा नेता गणेश महाली ने हर्ष व्यक्त किया।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार देने पर भाजपा नेता गणेश महाली ने हर्ष व्यक्त किया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

श्री अर्जुन मुंडा अब आदिवासी जनजातीय मंत्रालय एवं कृषि मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।

तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता की ओर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को केंद्रीय कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

इस खबर पर सरायकेला खरसावां जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री ने अर्जुन मुंडा के दीर्घकालिक अनुभव और कार्यशाली को देखते हुए कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार का जिम्मा शोंपे है। यह हमारे सरायकेला खरसावां वासियो के साथ साथ पुरे झारखंड के लिए के लिए गर्व विषय हैं।

प्रमंडलीय आयुक्त के अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित समीक्षा बैठक सम्पन्न।

प्रमंडलीय आयुक्त के अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित समीक्षा बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सरायकेला विधानसभा एवं खरसावां विधानसभा के विभिन्न मतदान केदो का किया गया अवलोकन।

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार के अध्यक्षता तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, आयुक्त के सचिव प्रेम कुमार तिवारी, अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी खरसावां विधानसभा सुबोध कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों यथा झामुमो, भाजपा, राजद आदि के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा उपस्थित राजनीतिक दल के सदस्यों संग 18 वर्ष या से ऊपर आयु के सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

इस दौरान बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 अंतर्गत स्वच्छ, समावेशी एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ के द्वारा डोर टू डोर कैंपेन चलाकर नए मतदाताओं का निबंधन तथा मतदाता सूची में दर्ज जानकारी में सुधार आदि से संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि इस निमित्त सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील है कि वे सभी अपने स्तर से भी क्षेत्र में छूटे हुए योग्य नागरिकों का निबंधन करवाने हेतु आवश्यक पहल करें। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कैंपेन चलाकर 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का निबंधन कार्य भी प्रगति पर है।

समीक्षा के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी कानुराम नाग के द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत सभी तीन विधानसभा में फॉर्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंनें बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फॉर्म 6 के तहत 6899, फॉर्म 7 के तहत 4384 तथा 5517 आवेदन प्राप्त किया गया है।

वहीं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फॉर्म 6 के तहत 9201, फॉर्म 7 के तहत 5950 तथा फॉर्म 8 के तहत 4981 गया है। तथा खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फॉर्म 6 के तहत 3256, फॉर्म 7 के तहत 4245 तथा फॉर्म 8 के तहत 2914 आवेदन प्राप्त किया गया है। जिसपर आयुक्त नें अधिक से अधिक फॉर्म जनरेट करने हेतू कार्य योजना निर्धारित कर कार्य करने तथा सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को कार्यों का नियमित समीक्षा करने के निदेश दिए

बैठक उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सरायकेला विधानसभा एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र का अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निरिक्षण किया।

इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान संख्या 248 अपग्रेडेड हाई स्कूल दुगनी, (दाहिना भाग), मतदान संख्या 250 अपग्रेडेड हाई स्कूल दुगनी (बाया भाग), मतदान संख्या 244 अपग्रेडेड मिडिल स्कूल मुड़िया (बायां भाग), मतदान संख्या 245 अपग्रेडेड मिडिल स्कूल मुड़िया (दाहिना भाग), मतदान संख्या 242 अपग्रेडेड हाई स्कूल कोलाबिरा तथा सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 346 KBPSS (संजय चौक) तथा मतदान केंद्र संख्या 347 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सरायकेला पर संचालित कार्यों का भी अवलोकन किया गया।

इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा संलग्न बूथों पर प्रपत्र-6, 7, 8 से संबंधित संपादित कार्य व अद्यतन प्रतिवेदन का जायजा लिया गया तथा क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले या पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों का शत-प्रतिशत मतदाता सूची में निबंधन करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

चक्रवाती तुफान से जन जीवन अस्त व्यस्त एवं किसान परेशान,किसानों के हित में गणेश महाली ने उठाई आवाज।

चक्रवाती तुफान से जन जीवन अस्त व्यस्त एवं किसान परेशान,किसानों के हित में गणेश महाली ने उठाई आवाज।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बे मौसम बारिश से किसानों के धान की फसल बर्बाद हो चुका है राज्य सरकार दे मुआवजा राशिगणेश महाली

एक बार आकर देख कैसा ह्रदय विदारक मंजर हैं. पसलियों से लग गयी हैं आंतें, खेत में अभी भी भरा पानी हैंगणेश महाली

चक्रवाती तुफान से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त और लोगों के दिनचर्या में भी परेशानी हुई। वहीं किसान निराश हो कर रो रहे हैं। जिसको लेकर सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने राज्य सरकार से किसानों को मुवाबजा राशि देने की मांग की। पिछले दो दिनों से हो रहे लगतार इस बे मौसम बारिश से किसानो के धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुका है, गणेश महाली ने हेमंत सरकार से किसानों को अभिलंब मुवाबजा राशि देने और साथ ही झारखंड राज्य फसल राहत योजना पोर्टल को फिर से किसानों के लिए खोलने की मांग की ताकि जो किसान अभी तक रजिस्ट्रेशन नही कर पाए है वह अपना रजिस्ट्रेशन कर सके।

गणेश महाली ने कहा कि किसानों पर राजनीति तो सभी दल करते हैं लेकिन तत्काल बेमौसम बरसात की वजह से किसानों के लिए उत्पन्न हुई ह्रदय विदारक स्थिति के लिए राज्य सरकार को किसानों के हित के विषय पर विचार करना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम से मुख्यमंत्री को फुर्सत मिले तो रांची जा कर किसानों के बारे में भी थोड़ा सोचे

बड़ेदा पंचायत में महत्वाकांक्षी कार्यक्रम संपन्न।

बड़ेदा पंचायत में महत्वाकांक्षी कार्यक्रम संपन्न।

सरायकेला/चांडिल

नीमडीह प्रखंड के बड़ेदा पंचायत के लाभुक से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वीडियो कांफ्रेंसिंग बातचीत हुई।

प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा और पंचायत में घामाका देखा गया।

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बड़ेदा पंचायत में स्थित स्कूल परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रखंड, अंचल स्तर के हर विभाग के कर्मी अपनी अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टोल लगा कर लाभुक को लाभ दिया।एल आर डी सी विकास राय अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, बड़ेदा पंचायत के मुखिया बरूण कुमार सिंह ने द्वीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक अशोक कुमार, मेडिकल कर्मी,आयुष के कर्मी, मनरेगा कर्मी,बाल विकास परियोजना कर्मी,जे एस एल पी एस के कर्मी,वन विभाग के कर्मी अबुआ आवास , विधुत, पेयजल स्वच्छता ,बैंक, आधारकार्ड, जोब कार्ड,का स्टोल लगा कर योजना की जानकारी देते हुए। लाभुक के परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना में प्रखंड अंचल के प्रखंड स्तर के कर्मी पंचायत में आने से प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा पसरा और पंचायत में घामका।बड़ेदा पंचायत में जिला से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वीडियो कांफ्रेंसिंग लाभुक ने किया।

सरायकेला खरसावां जिले को हेमंत सोरेन ने 370 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात।

सरायकेला खरसावां जिले को हेमंत सोरेन ने 370 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पीछली सरकार ने केवल दिखावा का कार्य किया है-हेमंत सोरेन

कहा विपक्ष को टीन के चश्मे से नहीं दिखता झारखंड का विकास-हेमंत सोरेन

हक और अधिकार की बात करने पर केंद्र सरकार इडी और सीबीआई लगती है ताकि मैं भाग जाऊं मैं भागने वाला नहीं हूं भगाने वाला हूं : हेमंत सोरेन

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री नीमडीह समेत ईचागढ़ प्रखंड में चल रहे कार्यक्रम से भी ऑनलाइन जुड़े और वहां के लाभुकों से रूबरू हुए।

06 दिसंबर बुधवार को सरायकेला खरसावां के गोण्डपुर मैदान खरसावां में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे नीति और नियत एक है। हम जो जनता से वादा करते हैं उसे निभाते हैं।उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन को बचाया जाएगा तभी आदिवासी बचेंगे, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहां की राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब बीते 3 वर्षों से लगातार सरकार स्वयं चलकर जनता के बीच आ रही है ,बीते 3 वर्ष में राज्य सरकार ने विकास का वह मॉडल तैयार किया है, जो 20 सालों तक भी पिछली सरकार ने कार्य करने का हिम्मत तक नहीं जुटा पाई, मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम के प्रथम चरण वर्ष 2021 में 35 लाख आवेदन सरकार को प्राप्त हुए ,जबकि वर्ष 2022 में 55 लाख आवेदन आए ,इससे साफ है कि बीते 20 सालों में पिछली सरकार ने केवल दिखावा किया है, धरातल पर कोई कार्य नहीं उतरा, मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 साल लड़कर अलग राज्य मिला, 20 साल लड़कर हम सरकार में शामिल हुए ,विकास का खाका तैयार किया गया ,लेकिन विपक्ष को यह सब नहीं दिखता क्योंकि विपक्ष टीन के चश्मे से देखता है, मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने बार-बार सरकार गिराने का प्रयास किया लेकिन, हर बार मुंह की खानी पड़ी, अब 29 दिसंबर को सरकार अपने 4 साल पूरे करेगी

मुख्यमंत्री पशुधन योजना में अब पशुओं का इंश्योरेंस, वनउपज का सरकार तय करेगी एमएसपीहेमंत सोरेन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान समृद्ध होंगे तो राज्य समृद्ध होगा, मुख्यमंत्री पशुधन योजना को और सशक्त बेहतर बनाए जा रहा है, अब तक इस योजना में गाय- बकरी किसानों को मिलते थे ,लेकिन अब भैंस भी उपलब्ध होंगे, कहा की किसानों- पशुपालकों के समृद्ध होने से आर्थिक प्रगति के साथ कुपोषण को भी दूर किया जा सकेगा, अब किसान अंडा ,दूध ,मांस ,मछली भरपूर मात्रा में न सिर्फ उत्पादन करेंगे बल्कि उनका उपभोग भी करेंगे. ऐसा करने से झारखंड से कुपोषण का नामोनिशान मिटेगा. आगे मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, इसी कड़ी में सिद्धू-कान्हू वन उपज फेडरेशन का घटन कर लिया गया है, वनउपज को अब सरकार ही खरीदेगी और इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी भी निश्चित होगा, ताकि किसानों को बाजार के बिचौलिए और दलालों से बचाया जा सके ,धन उपज को बेहतर करने के उद्देश्य से धन क्रय सरकार अधिक से अधिक कर रही है, इसी कड़ी में नए राइस मिल भी स्थापित होंगे, जो युवा राइस मिल खोलना चाहते हैं उन्हें जमीन तक सरकार उपलब्ध कराएगी।

50 हजार नई नियुक्तियां जल्दहेमंत सोरेन

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की राज्य सरकार शिक्षकों की लगातार नियुक्ति कर रही है, जेपीएससी के माध्यम से भी नियुक्तियां जारी है, इन्होंने कहा कि 50 हजार नई नियुक्तियां जल्द राज्य सरकार निकलेगी, इसके अलावा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को भी समृद्ध किया जा रहा है ,ताकि कम पढ़े लिखे लोग जो रोजगार प्राप्त नहीं कर सकते वह स्वरोजगार से जुड़े, बैंक स्वरोजगार के लिए लोन नहीं देते, लेकिन सरकार स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराएगी, इससे पूर्व श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री चंपई सोरेन ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार के उपलब्धियां को गिनाया.कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने भी लोगो को संबोधित किया , शिविर में बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा और बच्चे शामिल थे। आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मनरेगा जॉब कार्ड, अबुआ आवास योजना, आधारकार्ड सुधार, सर्वजन पेंशन योजना, किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, केसीसी, साइकिल के।लिए डीबीटी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, श्रमाधान पोर्टल नया पंजीकरण, राजस्व म्यूटेशन, सामुदायिक और व्यक्तिगत पट्टा संबंधी आवेदन ग्रामीणों से लिये गए। साथ ही आंगनबाड़ी बच्चों को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर तथा बुजुर्गों को कम्बल दिया गया।

वहीं कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन भी पुरी तरह सक्रिय दिखाई दिएमाननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर कार्यक्रम के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा की गई थी. मेटल डिटेक्टर की सहायता से एक-एक व्यक्ति को चेक करने के बाद ही कार्यक्रम में जाने की अनुमति दी गई।

वन भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत।

वन भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत में वन भूमि को लेकर उपजे विवाद में मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत की है।

वहीं लिखित शिकायत में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन डेविड ने बताया कि जबरन मारपीट संबंधित वीडियो वायरल कर विपक्षी दलों द्वारा बदनाम करने की साजिश की गई है,इन्होंने बताया कि उक्त मामले में जोगिंदर पासवान द्वारा नीतू देवी नामक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने संबंधित मामला सामने आने के बाद यह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया, जिसके बाद इन पर प्रहार किया गया, इस बीच अपने बचाव में इन्होंने भी प्रहार किया है, लेकिन पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर जबरन छवि धूमिल किया जा रहा है. मामले को लेकर नीतू देवी द्वारा गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत की गई है, जिसके माध्यम से बताया गया है कि जोगिंदर पासवान नामक व्यक्ति पुलिस का वर्दी पहन कर लोगों पर जबरन धौस दिखता है और लोगों को परेशान करने का काम करता है, मामले को लेकर महिला समेत स्थानीय लोगों द्वारा उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं इस मारपीट मामले को लेकर जोगिंदर पासवान ने भी गम्हरिया थाने में भाजपा नेता चंदन डेविड, सावन समेत अन्य के खिलाफ शिकायत की है. शिकायत में जोगिंदर पासवान द्वारा बताया गया कि दो दिन पूर्व वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण निर्माण को तोड़ा गया था, इस बीच जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसमें इनके भाई के साथ मारपीट की गई, बीच -बचाव करने के दौरान इन पर भी प्रहार किया गया है। वहीं इस पुरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी गई है।

शराब दुकानों में खुलेआम होती है MRP से अधिक पैसे के वसुली।

शराब दुकानों में खुलेआम होती है MRP से अधिक पैसे के वसुली।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला खरसावां जिले के सभी शराब दुकानों में शराब की बोतल पर लिखी हुई एमआरपी से अधिक पैसा की वसूली की खबरें लगातार मील रही है। जबकि सरकार के आदेशानुसार एमआरपी से एक पैसा भी ज्यादा नहीं लेना है।

ग्राहकों के माने तो दुकानदारों के द्वारा प्रत्येक बोतल पर₹20 से ₹50 तक एमआरपी से अधिक पैसा लिया जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि इसका विरोध करने या अधिक पैसा नहीं देने पर दुकान में उपस्थित सेल्समेन उल्टी सीधी बात करने पर उतारू हो जाते हैं, शराब देने से इनकार करते हैं। इतना ही नहीं सेल्समैन का कहना है की जो अधिक मूल्य लिया जाता है, उसे नीचे से लेकर ऊपर तक के कर्मचारियों और पदाधिकारी के बीच वितरण किया जाता है। इसलिए आपको जहां शिकायत करना है कर दीजिए मेरा कुछ होने वाला नहीं है।

वहीं सरायकेला खरसावां के उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा का कहना है कि सरकारी आदेश अनुसार किसी भी ग्राहक को एमआरपी से अधिक एक पैसा नहीं देना है। अगर कोई भी सेल्समेन अधिक पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत जिला में करें। उन्होंने कहा जिस दुकान के सेल्समैन के खिलाफ शिकायत मिलेगी। उसके खिलाफ विभागीय नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ साथ जिले के लगभग सभी दुकानों के आसपास शराबियों के द्वारा खुले आम शराब पिया जाता है, जिससे वहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। कुछ शराबी के द्वारा राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन खामोश है। स्थानीय लोगों के माने तो दुकान के सेल्समेन और स्थानीय पुलिस प्रशासन के मिली भगत से ही दुकान के पास शराबियों का जमावड़ा होता है।

वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को असमाजिक तत्वों ने दी जान से मारने की धमकी,, प्राथमिक दर्ज जांच में जुटी पुलिस

वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को असमाजिक तत्वों ने दी जान से मारने की धमकी,, प्राथमिक दर्ज

जिले में पत्रकार सुरक्षित नहीं, उपायुक्त से न्याय की लगाइ गुहार।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिनांक 05 दिसंबर मंगलवार को सिनी मोड़ और दुगनी के बिच स्थिति होटल शितल छाया में खाना खाने के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सह प्रेस क्लब ओफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह के साथ कुछ असमाजिक तत्वों ने गाली गलौज करने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी.जिस पर भरत सिंह ने सरायकेला थाने में लिखित सीकायत की है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 5 दिसंबर को भरत सिंह खाना खाने के लिए सिनी मोड़ और दुगनी के बिच स्थिति होटल शितल छाया में गए वहीं खाना खाने के दौरान भरत सिंह के बगल में बैठ चार पांच की संख्या में कुछ असमाजिक तत्वों ने भरत सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और गंदी गालीयां देने लगे और साथ ही यह भी कहने लगे कि तुम साला बिहारी लोग बाहर से आकर यहां पर काम करता है तुमको जान से मार देंगे इतना कहने के बाद उन बदमाशों ने भारत सिंह पर हमला बोल दिया यह पूरा मामला देख आनंन फानन में होटल संचालक ने आकर भारत सिंह को बचाया. वहीं इसके बाद बदमाश लोग अपने सफेद रंग की 800 कर में बैठकर वहां से चले गए।

अनुमान यह लगाया जा रहा है कि अगर होटल संचालक बीच बचाव करने नहीं आता तो शायद भारत सिंह के साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती थी।

वहीं घटना से आहत हो चुके भारत सिंह तुरंत सरायकेला उपयुक्त को पूरी घटना से अवगत कराया और सरायकेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। इस पुरी घटना में भरत सिंह के साथ पत्रकार लाल बहादुर शास्त्री भी रहे मौजूद।

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत खरसावां , कुचाई, चांडिल , नीमडीह , तथा कुकड़ू प्रखंड मे विभिन्न पंचायतों तथा नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत  खरसावां , कुचाई, चांडिल , नीमडीह , तथा कुकड़ू प्रखंड मे विभिन्न पंचायतों तथा नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

खरसावां प्रखंड के चिलकु पंचायत में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई तथा नीमडीह प्रखंड के आदरडीह एवं कुकड़ू प्रखंड के जानुम पंचायत में माननीय विधायक श्रीमती सविता महतो हुए उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर सुयोग्य लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया गया वितरण

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के चिलकु, कुचाई प्रखंड के अरुवां, चांडिल प्रखंड के रसुनिया , तथा नीमडीह प्रखंड के आदरडीह तथा कुकड़ू प्रखंड के जानुम पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। वही नगर निकाय क्षेत्र के नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 9-10 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।

खरसावां प्रखंड के चिलकु पंचायत में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई तथा नीमडीह प्रखंड के आदरडीह एवं कुकड़ू प्रखंड के जानुम पंचायत में माननीय विधायक श्रीमती सबिता महतो हुए उपस्थित

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत खरसावां प्रखंड के चिलकु पंचायत में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई खरसावां विधानसभा, तथा नीमडीह प्रखंड के आदरडीह एवं कुकड़ू प्रखंड के जानुम पंचायत में माननीय विधायक श्रीमती सबिता महतो, इचागढ़ विधानसभा मुख्य अतिथि के रूपये में उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई एवं श्रीमती सबिता महतो जी के द्वारा सरकार द्वारा तीसरे चरण में चलाई जा रही आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य तथा इससे होने वाले लाभ एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की गई। साथ ही लोगो से अपने अपने पंचायतो में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन करने के अपील की गई। इसके पश्चात शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ खरसावां (चिलकु)- 1742 आवेदन/533 निष्पादन

▪️ कुचाई (अरुवां)- 1691 आवेदन/6311 निष्पादन

▪️ चांडिल (रसूनिआ)- 1693 आवेदन/ 519 निष्पादन

▪️ नीमडीह (आदरडीह)- 1624 आवेदन/ 613निष्पादन

▪️ कुकड़ू (जानुम)- 1535 आवेदन/622 निष्पादन

▪️ नगर निगम आदित्यपुर (वार्ड-9, 10)- 276 आवेदन/00 निष्पादन

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

आगामी 6 दिसंबर 2023 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन

आगामी 6 दिसंबर 2023 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन

सरायकेलाखरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के सरायकेला खरसावां जिले में आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के संभावित (06 दिसंबर) सरायकेला खरसावां जिले में आगमन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक सरायकेला डॉक्टर विमल कुमार उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई समेत अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त नें माननीय मुख्यमंत्री के आगमन की रूप रेखा पर बिंदुवार चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 6 दिसंबर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री का सरायकेला खरसावां जिला में आगमन संभावित है। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत खरसावां प्रखंड के फुटबॉल मैदान खरसावां में संभावित है। इस क्रम में उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, हेलीपैड,पार्किंग, विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन तथा विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण आदि तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लाभुकों की आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास उद्घाटन तथा परिसंपत्तियों की वितरण संबंधित सूची 3 दिसंबर 2023 तक गोपनीय शाखा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नें कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 30 स्टॉल जैसे- कृषि, पशुपालन,कल्याण,समाज कल्याण, आवास,परिवहन,जल संसाधन, उद्योग, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग, जेएसएलपीएस, मनरेगा, आवास, राजस्व, आधार केंद्र, बैंक, आई.पी.आर.डी, शिक्षा, श्रम एवं नियोजन, मत्स्य , पुलिस 100, जल संसाधन, विधुत, भूमि संरक्षण आदी) अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी तथा योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त में विभागीय पदाधिकारी को स्टॉल पर विभाग स्तर से पदाधिकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा योजना संबंधित आवेदन, पंपलेट/बैनर आदी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निदेश दिए।वही संबंधित पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर विधुत आपूर्ति, पेयजल तथा चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

मौके पर उपरोक्त के अलावा अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कृषि विभाग सरायकेला खरसावां द्वारा आयोजित आत्मा भवन मेंएंटी नारकोटिक एक्टिविटी अवेयरनेस प्रोग्राम किया गया।

कृषि विभाग सरायकेला खरसावां द्वारा आयोजित आत्मा भवन में
एंटी नारकोटिक एक्टिविटी अवेयरनेस प्रोग्राम किया गया।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आत्मा भवन, सरायकेला के सभागार में “एंटी नारकोटिक एक्टिविटी” के तहत शनिवार को Awareness Program For Farmer सह रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

वहीं कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जो भी किसान भाई अफीम गांजा इत्यादि अवैध नशीले फसल की खेती करते हैं, वे उस खेती को छोड़ कर अन्य कृषि फसल की खेती करें तथा नशा मुक्त समाज निर्माण के अग्रणी बने। उन्होंने बताया कि नशा परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। अफीम की खेती परिवार एवं समाज को बर्बाद कर देती है। अफीम की खेती करने वाले किसान भाई नशे की खेती छोड़कर अन्य कृषि फसलों की खेती करें और समाज को जागरूक करें। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा वैकल्पिक व्यवसायिक फसलों की जानकारी दी गई साथ ही कृषि विभाग एवं सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, सरायकेला खरसावां, कृषि विभाग के विजय कुमार, मुकेश कुमार, अमरेंद्र कुमार साहू, गुणधार दास, अमित इत्यादि सहित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, एटीएम, किसान मित्र एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कुचाई प्रखंड के अरूवां पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कुचाई प्रखंड के अरूवां पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरायकेला/कुचाई

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत अरूवां पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरू, बीडीओ साधुचरण एवं पंचायत के मुखिया सरस्वती मिंज ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मांगीलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, समाजसेवी मुन्ना सोय महेश मिंज, अशोक महतो, प्रवीण सिंहदेव आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार हर वर्ग के लोगों के लिये कार्य कर रही है. उन्होंने लोगों से जागरुक हो कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार झारखण्डवासियों के लिये रोटी-कपड़ा के बाद अब मकान के अधिकार को सुनिश्चित करने की ओर आगे बढ़ रही है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि सम्मानजनक जीवन जीने के लिए अबुआ आवास योजना के तहत आवास योजना के तहत तीन कमरों का मकान बनेगा. विधायक ने कहा कि लोगों को हक़-अधिकार से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पे खड़े आदमी तक पहुंचाना है. मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. कल्याण मंच से बैंक से लिकेंज स्वीकृति पत्र, साईकिल वितरण का चेक, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, योजना का प्रशस्ति पत्र, कृषकों को बीज आदि का वितरण किया गया.इसके अलावा गोद भराई एवं बच्चों में अन्न प्रासन्न कराया गया. अतिथियों ने सभी स्टॉलों का मुआयना किया

ADVERTISEMENT

Design a site like this with WordPress.com
Get started