सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि।

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

प्राप्त शिकायतों पर फरियादियों को जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला आश्वासन।

खाद्य आपूर्ति सम्बन्धित मामलो पर जाँचपरान्त आवश्यक करवाई करने के दिए निदेश।

जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

जनता दरबार में भूमि विवाद,आंगनवाडी सेविका चयन, राशन डीलर द्वारा खाद्य वितरण में अनियमितता बरतने, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका चयन हेतु कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को जाँचपरान्त आवश्यक करवाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

शुक्रवार 22 दिसंबर 2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध मास्टर ट्रेनर सेक्टर, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दिए गए प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त प्रशिक्षण चन्दन कुमार वत्स, पुलिस उपाधीक्षक, सरायकेला-खरसावॉं/ झुनु कुमार मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सरायकेला -खरसावॉं/ अनिल टुडू, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा, सरायकेला- खरसावॉं/ सुधा वर्मा, कार्यपालक दण्डांधिकारी, सरायकेला खरसावॉं के द्वारा विधान सभावार एन0आर0+ 2 उच्च विध्यालय, सरायकेला में दिया गया।

इस दौरान उनके दायित्व कार्य क्षेत्र व कार्य प्रणाली के विस्तार से अवगत कराते हुए उपायुक्त नें कहा कि चुनाव के कार्य को उचित रूप से निष्पादन करें,जिला प्रशासन निर्भीक व स्वच्छ मतदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, एवं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश उपायुक्त ने दिया साथ ही प्रशिक्षण के दौरान संबंधित सभी प्रपत्र सही तरीके से भरने की जानकारी दी गई साथ ही मतदान केन्द्रो पर मतदान केंद्र का नाम, दीवार लेखन, भवन की स्थिति, बिजली, पानी,शौचालय, मार्ग सुविधा, दूरसंचार आदि के संपूर्ण मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।सेक्टर दंडाअधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन कार्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यों को सफल निष्पादन सुनिश्चित करें।

इसी कड़ी में उपायुक्त ने कहा कि यह पता लगे कि कहीं आपके निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन प्रणाली को लेकर नागरिकों के मन में कोई भ्रांतियंता तो नहीं है,यदि है तो इसे दूर करने के लिए हम सबको सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा. उन तक डोर-टू-डोर,सोशल मीडिया, माईकिंग,समाचार पत्र,पोस्ट,नुक्कड़ नाटक एलईडी वैन के द्वारा उन्हें जागरूक करना है।

एसडीएम पारुल सिंह ने C.O व सभी थाना प्रभारी के साथ की बैठक।

एसडीएम पारुल सिंह ने C.O व सभी थाना प्रभारी के साथ की बैठक।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

सरायकेला जिले के एसडीएम पारुल सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारी व C.O के साथ की बैठक बैठक में एसडीएम पारुल सिंह ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह ने शुक्रवार 22 दिसंबर को अनुमंडल सभागार में सभी थाना प्रभारी C.O के साथ की बैठक।

बैठक में पुराने मामले के उद्वेदन के साथ-साथ जिले में आगे अपराध पर कैसे अंकुश लगाया जाए इस पर भी चर्चा की गई. इस दौरान सभी थाना प्रभारी से कहा गया कि निर्दोष व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा जाए और साथ ही अपराधकर्मी को बक्सा भी ना जाए. स्थानीय लोगों का विश्वास लेते हुए अपराधी तक पहुंच जाए और जिले से अपराध को समाप्त किया जाए बैठक में प्रत्येक थाना प्रभारी से मामले का प्रतिवेदन भी मांगा गया।

साथ ही बैठक में एसडीएम पारुल सिंह ने सभी थाना प्रभारी से कहा कि किसी भी मामले की एफआईआर कॉपी सिर्फ थाने तक ही सीमित ना रहे उसे एसडीएम को भी दिया जाए ताकि एसडीएम के पास भी रिकॉर्ड रहे कि कौन सी तारीख में कितने मामले थाने में आए हैं और कितने मामलों का निष्पादन हो चुका है।

सरायकेला पुराना बस स्टैंड मंदिर में की गई मां अन्नपूर्णा की पूजा।

सरायकेला पुराना बस स्टैंड मंदिर में की गई मां अन्नपूर्णा की पूजा। 

यजमान के रूप में पधारी सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह।

सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित सरकार द्वारा निर्मित मंदिर में विधिवत रूप से अन्नपूर्णा मां की पूजा की गई है साथ ही पूजा में यजमान के रूप में पधारी सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह.पूजा में धान की पहली फसल को प्रसाद के रूप में खीर और खिचड़ी बनाकर भक्त जनों के बीच वितरण किया गया।

वहीं पूजा में मौजूद एसडीम पारुल सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र के लिए और जिले वासियों की सुख शांति की कामना की।

जानकारी के अनुसार इस मंदिर में पांच तरह की पूजा की जाती है. दुर्गा पूजा, काली पूजा, जगाधत्री पूजा,मार्गशीर्ष पूर्णिमा और अन्नपूर्णा मां की पूजा यह पांच तरह की पूजा सरायकेला के इस पुराने बस स्टैंड स्थित मंदिर में की जाती है।

वहीं पूजा में मौजूद गुरु तपन पटनायक ने बताया कि सरकार और राजा के इकरारनामा के तहत यह मंदिर में पूजा कराई जाती है मां अन्नपूर्णा की पूजा यह खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है आगे पूजा के संबंध में जानकारी देते हुए गुरु तपन पटनायक ने बताया कि धान की पहली फसल को प्रसाद के रूप में खीर एवं खिचड़ी बनाकर लोगों के बीच वितरण किया जाता है।

आगे उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने जगत के कल्याण के लिए मा अन्नपूर्णा का उच्चाटन कर मां अन्नपूर्णा को प्रकट किया और पूरे जगत में पूरे ब्रह्मांड में कल्याण का वातावरण फैलाया. उन्होंने बताया कि इस मंदिर में 1951 से लगातार हर वर्ष पूजा की जा रही है।

हेंसाकोचा पंचायत के दर्जनों गांव विकास से कोसो दूर।

हेंसाकोचा पंचायत के दर्जनों गांव विकास से कोसो दूर।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

क्षेत्र के आदिवासी युवक कर रहे पलायन

कोल्हान के हेंसाकोचा पंचायत के दर्जनों गांव में आज भी विकास की रोशनी नही पहची ,सरकारी मूलभूत सुविधाओं से यह गांव दूर है। झारखंड राज्य अलग हुए 23 बर्ष हो गए इसके बावजूद इस क्षेत्र में सरकारी योजना न पहुंचने से यह पंचायत गांव मूलभूत सुविधाओं से बंचित है । सड़क ,स्वास्थ्य केंद्र,शिक्षा, पीएम आवास, वृद्धा पेंशन, मनरेगा कोई सरकारी सुविधा गांव में नहीं मिली जिसके कारण इस क्षेत्र के नवयुवक पंचायत से पलायन कर रहे हैं। दो जून रोटी के लिए, एवं रोजगार के लिए पंजाब ,बैंगलोर , महाराष्ट्र आदि राज्यों में जाकर काम करने पर मजबूर है।इस पंचायत में प्रखण्ड से जिला और राज्य स्तर के पदाधिकारी और नेता मंत्री , संसद,विधायक पहुंचते रे हैं इसके वाबजूद कोई सुधि लेने वाले नही हैं।बीमार पड़ने से इस सुदुरवर्ती गांव के लोग चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए 25 किलोमीटर जाना पड़ता
है बरसात के समय इस क्षेत्र के लोगो को कच्चे रास्ते , पानी और कीचड़ भरा रास्ता से गुजरने के मजबूर है साथ ही कठिनाई के साथ विभिन्न प्रकार के उलझन का सामना ग्रामीणों को उठाना पड़ता है ,इनके माथे में कुछ वर्षो से नक्सल नाम की धबा लगा हुआ है ।इन गांव में धातकीडीह,सशडीह,भादूडीह,जाहिरडीह,कांकीबेडा,दुगरीडीह, टुडु,रांका, मुटुदा,तानीसाह, रंगामाटिया,गांव के साथ विकास की उम्मीद लिए ग्रामीण जीने पर मजबूर हे।

गांव के लगो का यह रहे साधन जीवन गुजरने का

इस पंचायत के लोगो एक समय की धान की फसल खेती करता है,ओर जंगल की सूखे लकड़ी,दातुन,पत्ता,कदमूल, मार्केट में बेच कर गुजार करते हे।इस पंचायत के लोगो मतदान के लिए पालना जाना पड़ता,अब देखना है सरकार आपके द्वार कहा लगने वाला है।

चौका थाना क्षेत्र सुदुर्वती पंचायत हेंसाकोचा पंचायत में 13 रेविन्यु विलेज प्राकृतिक जंगलों से चारो तरफ से घिरे हुए हैं जहा सैकड़ो की तादात में आदिवासी लोग वासबास करते हैं,मुख्यरूप से इन गरीब किसानो का एक मात्र उपाय खेती करने का वह भी एक समय धान की फसल उत्पादन करते हैं,उसी से आपने परिवार की जीविका चलाते है, रब्बी फसल जंगल के किनारे आलू ,चाना ,मटर, आदि फलस उबजाते है।ओर जंगल पर इनका जीविका निर्भर हे,जंगल की सूखे लकड़ी ,दातुन,पत्ता,कदमुल बेच कर गुजार बसर करते हे।यह।रहा मुख्य साधन जीने के लिए ।प्रतिदिन लोगो साइकिल से सूखे लकड़ी लेजाकर मार्केट बेचकर 100 से 200 रुपया कमाते है उसी से जीवन का गुजर बसर करते हैं।

हेंसकोच पंचायत में सरकार और वन एवं पर्यावरण विभाग,साथ ही पर्यटन विभाग की अनदेखी के कारण इस क्षेत्र में देश की कोई सरकारी पदाधिकारी इस क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया । जिसके कारण इस क्षेत्र के ग्रामीणों स्वरोजगार नही मिला जिसके कारण युवक रोजगार और नक्सल की डर से कर रहे पलायन,इस क्षेत्र पर्यटकों लुभाने के लिए सोना झरना के नाम पर बिख्यात है।जो जंगलों की बिहड़ो होते जाना पड़ता है ।जो लगभग 250 फीट की ऊंचाई से यह झरना का पानी नीचे गिरता है।जिसकी कलाकलाहट आवाज के साथ विभिन्न प्रजाति के पंछी की मधुर आवाज से बतावरण गूंज उठाता है।जो पर्यटकों के लिए आकर्षणों का केंद्र बनेगा ।जिसको झारखंड सरकार को ध्यान देने की जरूरत हे।चांडिल जलाशय में जेसे पर्यटकों जन सैलाव देखने को मिलता उसी प्रकार आने वाले समय इस क्षेत्र में पर्यटकों पहुंचने लगेगा

इन बांदियो में मनौरम दृश्य देखने को मिलता,साथ प्राकृतिक हराभरा यह जंगल साथ कोई झरनों के साथ आप पंछियों आवाज ओर झरनों की कल्कलाहट आवाज सुनने को मिलगा सोना झरना लगभा 250 फिट ऊपर से पानी गिरता हे और बहते हुए यह पानी पानला डेम में भंडार हो रहा हे, जहां जंगल चारो ओर घेरे हुए हे। विशाल शाल की पेड़ इस जलाशय के किनारे देखने को मिलेगा ,दिसंबर महीना में पश्चिम बंगाल ओर झारखंड राज्य के कोने कोने से पर्यटकों इस मनोरम बंदियों में पहुंचने लगा ।झील के किनारे पर्यटक पिकनिक मनाते हे।इस क्षेत्र को विकसित होना जरूरी है, कच्चे रास्ते होने के कारण पर्यटक इस स्थान तक नहीं पहुंच पाते,पालना डेम से लेकर सोना झरना तक पक्की सड़क बना जाने से पर्यटकों सोना झरना पहुंचने में सुविधा होगा इस क्षेत्र के लोगो स्वरोजगार प्राप्त होगा और इस क्षेत्र के युवक को रोजगार मिलेगा साथ ही गांव का विकाश होगा। इस क्षेत्र में स्कूल और आंगबाड़ी ,पंचायत भवन बने परंतु स्वास्थ्य केंद्र नही के कारण लोगो को इलाज के लिए चांडिल अनुमंडल ,ओर चांडिल प्रखंड मुख्यालय पहुंचेने के लिए 25से 30 किलोमीटर तय करना पड़ता हे ।यह हे झारखंड की विकास की दिन ।जिसके कारण नव युवक भटक रहा है।अबतक गांव में सड़क का निर्माण नही होगा तो विकास कहा से बोट देने के लिए लोगो को आपने पंचायत से हठ कर पालना जाना पड़ता है।पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के अयोध्या पहाड़ में बंगाल सरकार द्वारा पर्यटकों बड़ावा देने के लिए सड़क बिजली पानी और झरनों तक पहुंचने के लिए पक्के सीढ़ी बनाए गए ,परंतु झारखंड राज्य में पालना डेम जलाशय में अबतक विकास नहीं हुआ ,आज भी पालना डेम पर झोप झाड़ी भरे हुए हे साथ जलाशय के किनारे कच्चे सड़क को पक्के सड़क का निर्माण नही किया गया।पालना जलाशय से लेकर सोना झरना तक पक्की सड़क का निर्माण का कार्य होना चाहिए।

कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,हथियार भी बरामद।

कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,हथियार भी बरामद।

सरायकेला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए. अपराध की योजना बनाते कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार शातिर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तीन अपराधियों में अपराधकर्मी बबलू दास, भट्टा लोहार उर्फ राजू लोहार और भोलू उर्फ तरणी दास शामिल हैं

वहीं पुलिस ने सागर लोहार के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल,(4) राउंड जिंदा कारतूस और (2) स्मार्ट फोन बरामद किया है साथ ही भट्टा लोहार के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल, (4) राउंड जिंदा कारतूस और (1) मोबाईल बरामद किया है और बबलू दास के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल और भोलू उर्फ तरणी के पास से (1) देसी कट्टा, 0.315 बोर का (2) जिंदा कारतूस और एक मोबाईल फोन बरामद किया है।

मामले का संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सागर लोहार किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. जिसपर सरायकेला पुलिस अधीक्षक द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया गया, जिसमें सरायकेला, गम्हरिया, राजनगर और आरआईटी के थानेदारों के साथ एएसआई प्रकाश रजक, दुर्गा तिर्की, जेम्स एक्का, कांस्टेबल राजेश उरांव, सुभाष महतो, सलन लुहुन, याकूब कंडुलना एवं उमाशंकर को शामिल किया. सभी के सामूहिक प्रयास से यह सफलता हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि अपराधकर्मी सागर लोहार के खिलाफ 27 केस एवं भट्टा लोहार के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं.

सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा जिले में बड़ी घटना को कारित होने से पहले ही संगठित अपराधियों द्वारा अपराध करने से रोकने में सफल रहा. इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है

गौड़ सेवा संघ का सातवां महासम्मेलन 17 दिसंबर को सिजुलता में।

गौड़ सेवा संघ का सातवां महासम्मेलन 17 दिसंबर को सिजुलता में।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सम्मेलन में केंद्रीय समिति का होगा चुनाव।

गौड़ सेवा संघ का सातवां महासम्मेलन 17 दिसंबर रविवार को जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सिजुलता में होगी। यह महासम्मेलन सिजुलता स्थित गौड़ सेवा संघ के निबंधित कार्यालय में होगी जिसमें गौड़ सेवा संघ केन्द्रीय समिति का विधिवत चुनाव होगा। गौड़ समाज के महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर राजनगर के हेंसल में गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियो की एक बैठक हुई।

बैठक में महासम्मेलन के तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कई आवश्यक निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान ने बताया कि महासम्मेलन पूर्वाह्न 11 बजे से समाज का झंडोत्तोलन के साथ शुरू होगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे स्टियरिंग कमिटी के चैयरमेन व सदस्यों का आश्रीवाचन होगा। दोपहर 1 बजे समाज के केंद्रीय समिति का चुनाव होगा। चुनाव के पश्चात समाज का खुला सत्र होगा जिसमें समाज के विकास को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने गौड़ समाज के सभी लोगो से महासम्मेलन में उपस्थित होकर गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से गौड़ सेवा संघ के महासचिव पीतोवास प्रधान,हरेकृष्ण प्रधान,नेबू प्रधान,अशोक प्रधान,काशीनाथ प्रधान व अजीत प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।

13 दिसंबर बुधवार को सरायकेला जिले के 04 प्रखंड तथा 01 नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।

13 दिसंबर बुधवार को सरायकेला जिले के 04 प्रखंड तथा 01 नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।

सरायकेलाखरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के खरसावां पंचायत, राजनगर प्रखंड के राजनगर एवं कुड़मा पंचायत, कुकड़ू प्रखंड के बिरसीसिरूम पंचायत तथा नगर पंचायत के कपाली के वार्ड संख्या 12 में पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया. वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई

राजनगर

कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू कुमार मिश्रा, वप्रखंड विकास पदाधिकारी श्री डांगूर कोड़ा, अंचलधिकारी श्री हरीश चंद्र मुंडा, सम्बन्धित पंचायत के मुखिया तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहें

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राजनगर प्रखंड क्षेत्र के राजनगर एवं कुड़मा पंचायत में आयोजित शिविर में आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए

खरसावां

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, जिला परिषद सदस्य श्रीमती मालती देवगम, श्रीमती सदस्य सुलेखा हांसदा उपस्थित रहे. शिविर भ्रमण के क्रम में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन के द्वारा विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टोलों का निरिक्षण कर अवलोकन किया गया तथा शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों/ कर्मियों से वार्ता कर स्टॉल पर प्राप्त हो रहें आवेदनों कि संख्या आदी कि जानकारी लेकर अधिक से अधिक योग्य लाभुकों आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए

कपाली

इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार गरीब जनता /योग्य लाभुकों को उनका हक अधिकार दिलाने के उद्देश्य से लगातार तीसरे चरण में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम लेकर आयी. सरकार इसे एक अभियान के रूप में चला रही है ताकि कोई भी परिवार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे. माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने लोगों से कहा कि यह आपकी सरकार है. यहीं की खनिज सम्पदा पर आपका अधिकार है. माननीय मंत्री ने कहा कि बुजुर्गों को, छात्र छात्राओं को, महिलाओं को, गरीबों को, युवाओं को, बेरोजगारों को उनका हक मिलना चाहिए. आज राज्य के हर बुजुर्ग, विधवा एवं निराश्रितों को सर्वजन पेंशन से जोड़ा जा रहा है. आवेदन देते ही उनका पेंशन तुरंत स्वीकृत हो रहा है. सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से छात्राओं का भविष्य संवारने का काम सरकार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों का छात्रवृत्ति दुगुना किया. डॉक्टर, इंजिनियर पढ़ाई के लिए आर्थिकी आड़े न आए इसके लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरु किया. बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ सरकार दे रही है. महिलाओं को फूलो झानों योजना के तहत 50 हजार रूपये व्यवसाय के लिए दे रही है. आवास योजनाओं से वंचित लाभुकों को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा तीन कमरा वाला अबुआ आवास योजना प्रारम्भ किया गया है ताकि गरीब परिवार के सर पर झोपडी नहीं छत हो सकें. राज्य के आठ लाख गरीबों को अबुआ आवास योजना से जोड़ने का हमने लक्ष्य निर्धारित किया है. सौ यूनिट से कम बिजली खपत करने वालों को बिल नहीं भरना पड़ रहा

वही, मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने कहा कि ईचा डैम का स्वरूप बदल कर सिंचाई की ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं ताकि सालों भर खेत में पानी रहे. जिससे किसान तीन-तीन फ़सल पैदावार कर सामृद्ध बन सकें. हम हर पंचायत में मॉडल स्कूल तैयार कर रहे हैं. अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है. गरीबों को जीवन यापन के लिए जरुरी मूलभूत आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य सुगमता से मिले इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने पदाधिकारीयों एवं कर्मचारियों को हिदायत दी कि शिविर में फरियाद लेकर आने वाले हर लाभुक का आवेदन अवश्य लें. यदि किसी का एक-आध डोक्यामेंट (कागजात) छूट जाए तो इस वजह से उनका आवेदन न लौटाने का काम न करें, बल्कि लाभुक से उनका मोबइल नंबर ले लें ताकि दूरभाष पर उनसे जो भी कागजात कमी रह गई उसे संलग्न करते हुए उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का काम करें. सरकार का उद्देश्य कोई भी जरूरतमंद योजनाओं से वँचित न रहे

संकल्प रथ लिए गम्हरिया पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली।

संकल्प रथ लिए गम्हरिया पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली।

सरायकेलागम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

लोगों ने गणेश महाली का गर्मजोशी से किया स्वागत.

केंद्र की मोदी सरकार ने दिया महिलाओं को सम्मान – गणेश महाली

जागरुकता पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-गणेश महाली

सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ लेकर पहुंचे गम्हरिया, ग्रामीणों ने गर्म जोशी से किया स्वागत, साथ ही पीएम मोदी के डिजिटल संदेश को सुना।

आपको बताते चलें कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में दिनांक 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक पंचायत स्तर पर विकासात्मक योजनाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और लोगों को ऑन दा स्पोर्ट लाभ दिलाने हेतु भ्रमणशील वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार एव अन्य कार्यक्रम के लिए आदेश दिया गया है।

इसी के तहत गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत और कलिकापुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने केंद्र के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी और लाभ दिलाए।

साथ ही गणेश महाली ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक पंचायत में गरीब वंचित लोगों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2023 को खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया था यह 26 जनवरी 2024 तक चलेगी जो जिला के प्रत्येक पंचायत में संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजन करके लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। जो 60 साल में नहीं हुआ है वह मोदी सरकार ने 9 साल में करके दिखाया है।

वहीं कार्यक्रम में गणेश महाली ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाओं को 33 फिसदी आरक्षण,पीएम आवास,उज्ज्वला योजना,स्वास्थ्य बीमा,करीब कल्याण अन्न (राशन) ,शौचालय निर्माण करके मोदी सरकार ने लाभ और सम्मान देने का काम किया है।

इस मौके पर जगन्नाथपुर पंचायत मुखिया रिंकू देवी,पंचायत समिति सदस्य आरती देवी,अमरेश ईश्वर,वार्ड सदस्य वीरेंद्र राय,कमल देव यादव, कलिकापुर मुखिया सविता हंसदा,वार्ड सदस्य प्रीति सिंह,राकेश सिंह चंदेल,प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव,राहुल सिंह,अनय सिंह,अजीत सिंह,मनोरंजन नदी,संतोष तिवारी, अभिषेक मिश्रा,रश्मि साहू,सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला अस्वासन

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला अस्वासन

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

जनता दरबार में भूमि विवाद, ईचागढ़ पंचायत अंतर्गत CSC संचालक द्वारा मनामानी करने पर अविलम्ब हटाने, राम बाबा आश्रम जाने वाला रास्ता कि मरमती कराने, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन में बैंक शाखा संचालन हेतू अनुमति देने, खाद्य आपूर्ति विभाग समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पांच मामलों पर सर्व सहमति से लिया गया निर्णय

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समिति के समक्ष 05 मामलों को रखा गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्तियों हेतु आवेदन के बारे में विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ अनुकंपा कर्मियों को नियुक्ति नियमावली, कागजात जांच के आधार पर चयनित किया गया। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि अनुकंपा नियुक्ति हेतु पूर्व से लंबित मामलों पर गहन जांच कर उन्हें निष्पादित किए जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री गिरजा शंकर महतो तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का 20वां स्थापना दिवस नवनिर्मित शाखा परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आंतरिक प्रबंधक ने किया इस मौके पर बैंक प्रबंधक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक सर-( LDM ) ने गुलदस्ता देकर आंतरिक प्रबंधन का स्वागत किया.वहीं इस मौके पर बैंक के पुराने खाता धारकों को सॉल देकर आंतरिक प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया तथा बैंक उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई बैंक के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 13.लाख 72 हजार का ऋण वितरण किया गया.इस मौके पर SUDLIFE के स्टेट हेड इंद्रजीत सिंह तथा शाखा के सभी सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक गोविंद हंसदा, मेघा सिंह, बॉबी टुडू, रितेश रजक,प्रमोद कुमार मुंडा,रूही,सतीश कुमार,राहुल जायसवाल,,गणेश नायक गुरु चरण एवं मंगल इत्यादि गण उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started