संकल्प रथ लिए गम्हरिया पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली।

संकल्प रथ लिए गम्हरिया पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली।

सरायकेलागम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

लोगों ने गणेश महाली का गर्मजोशी से किया स्वागत.

केंद्र की मोदी सरकार ने दिया महिलाओं को सम्मान – गणेश महाली

जागरुकता पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-गणेश महाली

सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ लेकर पहुंचे गम्हरिया, ग्रामीणों ने गर्म जोशी से किया स्वागत, साथ ही पीएम मोदी के डिजिटल संदेश को सुना।

आपको बताते चलें कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में दिनांक 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक पंचायत स्तर पर विकासात्मक योजनाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और लोगों को ऑन दा स्पोर्ट लाभ दिलाने हेतु भ्रमणशील वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार एव अन्य कार्यक्रम के लिए आदेश दिया गया है।

इसी के तहत गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत और कलिकापुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने केंद्र के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी और लाभ दिलाए।

साथ ही गणेश महाली ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक पंचायत में गरीब वंचित लोगों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2023 को खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया था यह 26 जनवरी 2024 तक चलेगी जो जिला के प्रत्येक पंचायत में संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजन करके लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। जो 60 साल में नहीं हुआ है वह मोदी सरकार ने 9 साल में करके दिखाया है।

वहीं कार्यक्रम में गणेश महाली ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाओं को 33 फिसदी आरक्षण,पीएम आवास,उज्ज्वला योजना,स्वास्थ्य बीमा,करीब कल्याण अन्न (राशन) ,शौचालय निर्माण करके मोदी सरकार ने लाभ और सम्मान देने का काम किया है।

इस मौके पर जगन्नाथपुर पंचायत मुखिया रिंकू देवी,पंचायत समिति सदस्य आरती देवी,अमरेश ईश्वर,वार्ड सदस्य वीरेंद्र राय,कमल देव यादव, कलिकापुर मुखिया सविता हंसदा,वार्ड सदस्य प्रीति सिंह,राकेश सिंह चंदेल,प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव,राहुल सिंह,अनय सिंह,अजीत सिंह,मनोरंजन नदी,संतोष तिवारी, अभिषेक मिश्रा,रश्मि साहू,सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला अस्वासन

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला अस्वासन

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

जनता दरबार में भूमि विवाद, ईचागढ़ पंचायत अंतर्गत CSC संचालक द्वारा मनामानी करने पर अविलम्ब हटाने, राम बाबा आश्रम जाने वाला रास्ता कि मरमती कराने, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन में बैंक शाखा संचालन हेतू अनुमति देने, खाद्य आपूर्ति विभाग समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पांच मामलों पर सर्व सहमति से लिया गया निर्णय

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समिति के समक्ष 05 मामलों को रखा गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्तियों हेतु आवेदन के बारे में विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ अनुकंपा कर्मियों को नियुक्ति नियमावली, कागजात जांच के आधार पर चयनित किया गया। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि अनुकंपा नियुक्ति हेतु पूर्व से लंबित मामलों पर गहन जांच कर उन्हें निष्पादित किए जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री गिरजा शंकर महतो तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का 20वां स्थापना दिवस नवनिर्मित शाखा परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आंतरिक प्रबंधक ने किया इस मौके पर बैंक प्रबंधक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक सर-( LDM ) ने गुलदस्ता देकर आंतरिक प्रबंधन का स्वागत किया.वहीं इस मौके पर बैंक के पुराने खाता धारकों को सॉल देकर आंतरिक प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया तथा बैंक उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई बैंक के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 13.लाख 72 हजार का ऋण वितरण किया गया.इस मौके पर SUDLIFE के स्टेट हेड इंद्रजीत सिंह तथा शाखा के सभी सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक गोविंद हंसदा, मेघा सिंह, बॉबी टुडू, रितेश रजक,प्रमोद कुमार मुंडा,रूही,सतीश कुमार,राहुल जायसवाल,,गणेश नायक गुरु चरण एवं मंगल इत्यादि गण उपस्थित रहे।

डॉक्टर पीयूष रंजन दास को कोल बेड मिथेन बिषय पर गहन शोध के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डॉक्टरेट की डिग्री से नवाज़ा।

डॉक्टर पीयूष रंजन दास को कोल बेड मिथेन बिषय पर गहन शोध के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डॉक्टरेट की डिग्री से नवाज़ा।

सरायकेला

IIT(ISM) धनबाद के 43 वें दीक्षांत समारोह में ओएनजीसी ऑफिसर तथा भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध ऑफिसर एसोसिएशन संयुक्त महामंत्री तथा ओएनजीसी परिसंपत्ति बोकारो के पदाधिकारी डॉक्टर पीयूष रंजन दास जी को कोल बेड मिथेन बिषय पर गहन शोध के लिए डॉक्टरेट की डिग्री से नवाज़ा गया।

इस दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी एवं माननीय झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन , मंत्री श्री बन्ना गुप्ता , आमंत्रित थेl पीयूष जी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनायें।

सरायकेला के विभिन्न प्रखंडों में आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सरायकेला के विभिन्न प्रखंडों में आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विभिन्न कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर सुयोग्य लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया गया वितरण

खरसावां प्रखंड के शिमला पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई गा उपस्थित

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत  सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां, कुचाई , गम्हरिया, राजनगर, चांडिल तथा नीमडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया।

वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई। खरसावां प्रखंड के शिमला पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई उपस्थित हुए, इस दौरान माननीय विधायक के द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

खरसावां प्रखंड के शिमला पंचायत में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई नें कहा की “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम पंचायत स्तर पर लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगो तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकें। उन्होंने कहा की सरकार महिलाओं के उत्थान तथा किशोरियो के शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है उसी प्रकार भूमिहीन लाभुकों को आवासन के लिए अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन प्राप्त कर रही है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए शिविर में उपस्थित लोगो से विभिन्न स्टालो पर भ्रमण कर अपने योग्य योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करने की अपील कि।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ कुचाई (पोण्डाकाटा)- 1507 आवेदन / नष्पादन 598

खरसावां (शिमला)- 1666 आवेदन/ नष्पादन 520

▪️ राजनगर (जुमाल)- 1268 आवेदन/ निष्पादन 553

▪️ गम्हरिया (यशपुर)- 1429 आवेदन / निष्पादन 00

▪️ चांडिल (हेन्सकोचा)- 1592 आवेदन / निष्पादन 510

▪️ नीमडीह (झिमड़ी)- 1703 आवेदन/ निष्पादन 264

झारखंड में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस,झामुमो के खिलाफ भाजपा ने किया जोरदार आक्रोश प्रदर्शन।

झारखंड में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस झामुमो के खिलाफ भाजपा ने किया जोरदार आक्रोश प्रदर्शन।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस झामुमो मुर्दाबाद का नारा बुलंद किया।

झारखंड में भ्रष्टाचार को लेकर रविवार को कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने जिला मुख्यालय सरायकेला पुराना बस स्टैंड के पास धरना दिया एवं आक्रोश प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में सरायकेला खरसांवा जिला भाजपा अध्यक्ष विजय महतो, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, युवा अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, पश्चिम सिंहभूम जिला प्रभारी उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, रमेश हांसदा, राजा सिंहदेव, मनोज चौधरी, सोहन सिंह आदि आक्रोश प्रदर्शन में शामिल थे।

धरना सभा में झारखंड भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार युक्त सरकार को उखाड़ फेंके।उन्होंने आई टी टीम द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित कंपनियों के ठिकाने पर हुई छापामारी का जिक्र करते हुए कहा कि पोल खुलेगा तो कई सफेद पोस भीतर जाएंगे। भ्रष्टाचारी संसद की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने 1932 खतियान के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा एसटी मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस का डीएनए में है। झामुमो कांग्रेस आरजेडी गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पिछले 6 महीने से घोषणा करते फिर रही है लेकिन गरीबों को राज्य सरकार का राशन नहीं मिल रहा है। कृषि मंत्री धन गवन मामले में चुप्पी साध ली है। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार का समुद्र है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंके।

चांडिल प्रखंड के चौका एवं कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में माननीया विधायक श्रीमती सबिता महतो एवं उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला हुए उपस्थित।

चांडिल प्रखंड के चौका एवं कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में माननीया विधायक श्रीमती सबिता महतो एवं उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला हुए उपस्थित।

सरायकेलाखरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिले के पांच प्रखंड तथा दो नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न पंचायत/वार्डो में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

शिविर में लगाए गए विभिन्न विभाग के स्टॉल का निरिक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

“आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सरायकेला-खरसावां जिले सरायकेला प्रखंड के पांडरा, राजनगर प्रखंड के जोनबनी, गम्हारिया प्रखंड के बिरबास, चांडिल प्रखंड के चौका तथा कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा पंचायत में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही नगर परिषद कपाली के वार्ड संख्या- वार्ड संख्या 10, तथा नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 18 में शिविर आयोजित कर लोगो की समस्याओं का निराकरण किया गया।

चांडिल प्रखंड के चौका एवं कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में बतौर मुख्य अतिथि माननीया ईचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो तथा विशिष्ट अतिथि के रूपये में उपायक्त श्री रवि शंकर शुक्ला उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीया विधायक एवं उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीया विधायक श्रीमती सबिता महतो ने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं की लाभ पहुंचाने के उदेश्य से राज्य के सभी पंचायत में शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा की सरकार गांव के विकास तथा ग्रामीणों की समस्याओं के नीराकरण पंचायत स्तर पर करने का कार्यक्रम कर शिविर के माध्यम से कर रही है। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अपने योग्य योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करें।

वहीं उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा कर शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल पर भ्रमण कर अपने योग्य योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करने की बात कही, उन्होंने कहा की शिविर में ना सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं के लाभ बल्कि अन्य समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, अपनी समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन संबंधित विभाग के स्टॉल पर दे सकते है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न वोभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभुकों के बीच फालदार पौधा वितरण कर संम्मानित किया गया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री गिरजा शंकर महतो, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी एवं विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है।

सरायकेला (पांडरा)- 2023 आवेदन/ नष्पादन 1063

▪️ राजनगर (जोनबनी)- 1160 आवेदन / निष्पादन 456

▪️ गम्हरिया (बिरबांस)- 1413 आवेदन/ निष्पादन 220

▪️ चांडिल (चौका)- 1603 आवेदन / निष्पादन 467

▪️ कुकड़ू (चौड़ा)- 1795 आवेदन/ नष्पादन 358

▪️ नगर परिषद कपाली (वार्ड सं.- 10)- 156 आवेदन/ निष्पादन 00

▪️ नगर निगम आदित्यपुर (वार्ड सं.- 18)- 156 आवेदन/ निष्पादन 00

सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह के नेतृत्व में अवैध बालू की छापेमारी।

सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह के नेतृत्व में अवैध बालू की छापेमारी।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सड़क पर खुलेआम हो रहा है अवैध बालू का कारोबार।

एसडीएम पारुल सिंह आर आई टी थाना प्रभारी को शौ कोज कर रही है।

अवैध बालू उठाव पर सरायकेला जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए चलाया छापेमारी अभियान. एसडीएम पारुल सिंह और गम्हरिया सीओ गिरेन्द्र टूटी ने शनिवार की दोपहर जय प्रकाश उद्यान घाट पर हो रहे अवैध बालू उठाव के विरुद्ध कार्रवाई की. अधिकारियों ने छापेमारी कर 50 से अधिक बोरे में भरा अवैध बालू जब्त किया है. एसडीएम पारुल सिंह ने आदित्यपुर और आरआईटी थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू के कारोबार का खुलासा किया है।

जय प्रकाश उद्यान के बाद एसडीएम ने 32 नंबर छठ घाट के पास भी छापेमारी की. दोनों जगहों पर खरकई नदी के तट से बालू खनन कर भंडारण करने का खुलासा और अवैध बालू जब्त किया है. एसडीएम की औचक कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. बता दें कि क्षेत्र में खादी और खाकी की सांठगांठ से लगातार अवैध खनन और बालू भंडारण कर बिक्री की जा रही थी, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा।

वहीं अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह ने अवैध बालू भंडारण को सीज करने का निर्देश आरआईटी पुलिस को दी है। एसडीएम ने आदित्यपुर,आरआईटी और गम्हारिया थाना क्षेत्र के कई बालू घाटों पर छापेमारी की है। कांड्रा थाना क्षेत्र के मानिकुई में भी बालू के अवैध भंडारण को सीज करने का निर्देश दिया गया, वहीं बालू का अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर भी मिला है।इस छापेमारी अभियान में एसडीएम के साथ गम्हारिया सीओ गिरेंद्र टूटी तथा संबंधित थानों के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

टाटा,कांड्रा,सरायकेला के मुख्य सड़क का हाल बेहाल,, बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं-गणेश महाली

टाटा,कांड्रा,सरायकेला के मुख्य सड़क का हाल बेहाल,, बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं-गणेश महाली

सरायकेला-खरसावां

जहां कांग्रेस झामुमै है वहां भ्रष्टाचार है-गणेश महाली

टाटा कांड्रा सरायकेला के मुख्य सड़क का हाल है बेहाल सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे हैं न्योता.काफी समय से यह रोड यहां ऐसे ही जर्जर हालत में पड़ी हुई है। रोड में कई बड़े गड्ढे हैं इसके चलते आए दिन यहां हादसे होने की आशंका बनी रहती है। यह टाटा कांड्रा सरायकेला का मुख्य सड़क है इस वजह से हजारों लोगों का यहां से आना-जाना लगा रहता है। खराब रोड के चलते कई बार लोग रोड से गुजरते हुए गड्ढे नहीं देख पाते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

बद से बत्तर हो चुके सड़क की हालत देखते हुए भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि कांड्रा से लेकर सरायकेला तक ऐसे ही पूरे सड़क पर गड्ढा हो चुका है। पिछले साल फरवरी मार्च में मेंटेनेंस का काम हुआ था.वर्तमान में इस सड़क की हालत यह है कि कई स्थानों पर सड़क है या नहीं इसका पता ही नहीं चलता। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इस मार्ग पर दर्जनों यात्री बसें और दो पहिया, चार पहिया वाहन चलते हैं। जहां यात्री यात्रा के पहले भगवान को याद करते हैं।

आगे गणेश महाली ने कहा कि. सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब जनता के लिए परेशानी का सबब बनकर आए दिन दुर्घटना को आमंत्रित करते रहती हैं। मजबूरी में जनता उन बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने को मजबूर है। खास बात तो यह है कि इन सड़कों पर विकास का वादा करने वाले जनप्रतिनिधि भी यात्रा करते हैं। पर वे भी पद में आने के बाद अपने वादे भूल जाते हैं

आगे गणेश महाली ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा सिर्फ चहीते लोगों को टेंडर मैनेज करने का काम देंगे तो उसका परिणाम यही होगा। झारखंड में कांग्रेस और झामुमो के गठबंधन की सरकार है और इस विभाग के मंत्री भी कांग्रेस कोटे का है तो भ्रष्टाचार होना लाजमी है.जहां कांग्रेस-झामुमो है वहां भ्रष्टाचार है।

अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

सरायकेला-खरसावां

दिनांक 8 दिसंबर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला के अध्यक्षता में छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला एवं संमबद्व ओपन थिएटर में विभिन्न पदों पर कलाकारों का स्थाई चयन हेतु चयन में समीक्षा समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

समीक्षा के दौरान अधोहस्ताक्षरी द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों के आवेदनों की जांच की गई एवं आपत्ति का निराकरण हेतु ठोस निर्णय लेते हुए इस प्रक्रिया को पूर्ण करने निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में तपन कुमार पटनायक, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड सुधांशु शेखर पाणी, वरीय कलाकार दिलदार अंसारी खरसावां, सुशांत महापात्र, वरीय कलाकार नाथू महतो एवं वरिय संगीत कलाकार उपस्थित हुए।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार देने पर भाजपा नेता गणेश महाली ने हर्ष व्यक्त किया।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार देने पर भाजपा नेता गणेश महाली ने हर्ष व्यक्त किया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

श्री अर्जुन मुंडा अब आदिवासी जनजातीय मंत्रालय एवं कृषि मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।

तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता की ओर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को केंद्रीय कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

इस खबर पर सरायकेला खरसावां जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री ने अर्जुन मुंडा के दीर्घकालिक अनुभव और कार्यशाली को देखते हुए कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार का जिम्मा शोंपे है। यह हमारे सरायकेला खरसावां वासियो के साथ साथ पुरे झारखंड के लिए के लिए गर्व विषय हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started