नव वर्ष के शुभ अवसर पर सेगईसाई में दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नव वर्ष के शुभ अवसर पर सेगईसाई में दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नव वर्ष के शुभ अवसर पर मनोहरपुर विधानसभा के सेगईसाई गांव के मैदान में स्पोर्ट समिति सेगईसाई के सौजन्य से दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि जदयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार मौजूद रहे

इस मौके पर प्रेम चंद्र मुंडरी,मंगल सिंह मुंडा,सरोज कुमार मुंडरी,गुरुचरण मुंडारी, प्रकाश मुंडारी,प्रेम प्रकाश सामड,विकास हेम्ब्रम, नारायण मुंडा,अभिनाश पांडेया, रतन लाल पाण्डेया, सकिर्तन गोप,दाऊद मुंडारी, श्रवण कुमार मुंडारी, गोर सिंह मुंडारी, मुकेश हेम्ब्रम समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

वहीं कार्यक्रम को संबसेधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्राम मुंडा ने कहा कि खेल से लोगो का शरीरिक एवं मानसिक विकास होता है. गांव में एैसी प्रतियोगीता आयोजान होने से खिलाडियों का मनोबल बढता है व आपसी भाई चारा कायम होता है. उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देने का प्रयास किया जा रहा है .सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने कहा मनोहर पुर विधानसभा में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है .उन्हें बस सिर्फ मेहनत कर अपनी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है. खिलाड़ी मेहनत करें सफलता उन्हें जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा ऐसा कार्यक्रम गांव गांव में होनी चाहिए. खेलकूद से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है .हमें अपने बच्चे को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी करानी चाहिए. बच्चे खेलकूद में भी अपना भविष्य बना सकते हैं।

वहीं प्रतियोगीता में बच्चों का 100 मीटर की दौड में आयुस हासदा, दीपक दास,बच्चों का 200 मीटर की दौड़ में सोमनाथ सोय, विशाल बोदर,बच्चों का मेडक डांस में माटू हासदा,हीरालाल हेम्ब्रम,शत्रु बांकिरा,बच्चों का आटा रेस उमेश हासदा,रमेश गोप,बच्चों का बोरा रेस कोयल गागराई, नितिन कालंदी, बूढ़ों का 100 मीटर दौड़ रामचंद्र पांडिया, माधो लाल बांकिरा समेत अन्य खेल खेला गया.इस खेल में विजेता एवं उपविजेता को मुख्य अतिथि ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चक्रधरपुर। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुख्यालय शहर चाईबासा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी का आयोजन पोस्ट ऑफिस चौक से प्रारंभ होकर सदर थाना चौक, जैन चौक होते हुए पुराना समाहरणालय परिसर के समीप अवस्थित लौह पुरुष की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ। 

इस अवसर पर सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), सहायक निदेशक-सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला नजारत प्रभारी पदाधिकारी, परिचारी प्रवर-पुलिस लाइन, सदर थाना प्रभारी, पुलिस जवान, विभिन्न खेल प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।

वहीं इस रन फॉर यूनिटी समापन उपरांत उपस्थित पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व अन्य उपस्थित जनों के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत उपायुक्त के नेतृत्व में उपस्थित जनों के द्वारा राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का शपथ लिया गया।

जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम स्थित एयर कंडीशन जिम का किया निरीक्षण।

जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम स्थित एयर कंडीशन जिम का किया निरीक्षण।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा शहर स्थित बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में अधिष्ठापित एयर कंडीशन जिम का। पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

निरीक्षण उपरांत इसके संचालन को प्रारंभ करने के तदर्थ उपस्थित सदर एसडीओ, एसडीपीओ, जिला खेल पदाधिकारी, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आदि की मौजूदगी में विचार-विमर्श किया गया। 

निरीक्षण उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि इंडोर स्टेडियम के संचालन हेतु गठित जिला स्तरीय संचालन समिति के सदस्यों संग अधिष्ठापित नए जिम का अवलोकन किया गया तथा इसके संचालन को प्रारंभ करने के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। 

साथ ही उपायुक्त ने बताया कि संचालन को प्रारंभ करने के अलावे परिसर का बेहतर ढंग से मेंटेनेंस सहित जिम शुल्क आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही अधिष्ठापित नए जिम का संचालन प्रारंभ किया जाना है तथा इसका लाभ जिला वासियों सहित सभी खिलाड़ियों को मिले इसके लिए प्रशासन लगातार जिले वासियों व खिलाड़ियों के हीत के लिए प्रयासरत है।

भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सदर विधानसभा चाईबासा प्रवास कोर कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सदर विधानसभा चाईबासा प्रवास कोर कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सदर विधानसभा चाईबासा प्रवास कोर कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन विधानसभा संयोजक तरुण कुमार सवाईयां की अध्यक्षता में किया गया

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक चंदनक्यारी विधानसभा अमर बाउरी जी उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव के निमित्त विशेष दिशा निर्देश देते हुए शक्ति केंद्रो से लेकर बूथों तक कार्यक्रमों को करना और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए गए जा रहे जनहित कार्यों को शक्ति केंद्रों एवं बूथों तक पहुंचाना पर विशेष रूप से जोर दिया।

इसके उपरांत नगर के बूथ संख्या 105 पर बुथ कमेटी के साथ विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया के बाद नगर के प्रमुख कि वोटरों से मिलकर राजनीतिक,सामाजिक, आर्थिक विषयों पर विशेष चर्चा की, के उपरांत भाजपा के कार्यकर्ता काजू मद्धेशिया के पिताजी की के देहांत 2 दिन पहले हुई की सूचना मिलने पर बाउरी जी एवं जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओ,कार्यकर्ता ने उनके परिवार से मिले और इस दुख इस गाड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है की बातों को कहा गया।

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर क्षेत्र स्थित बड़ा पोखऱिया से 37 पेटी अवैध शराब जब्त।

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर क्षेत्र स्थित बड़ा पोखऱिया से 37 पेटी अवैध शराब जब्त।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम की तांतनगर ओपी पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते तांतनगर क्षेत्र के बड़ा पोखरिया गांव स्थित एक घर में छापामारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. इसमें अलग-अलग ब्रांड की शराब शामिल है. पुलिस इस मामले में घर मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

आपको बताते चलें कि चाईबासा पुलिस अधीक्षक को तांतनगर क्षेत्र स्थित बड़ा पोखरिया गांव में अवैध शराब का कारोबार चलाये जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके आलोक में तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने पुलिस एवं सशस्त्र बल के सहयोग से बड़ा पोखरिया गांव स्थित प्रताप सवैयां के घर पर छापामारी की

छापेमारी के दौरान वहां से 37 पेटी विदेशी शराब जब्त की गयी जिसमें 18 पेटी नाइट गर्ल व्हिस्की, मैक्डोवेल्स की 12 पेटी, स्टर्लिंग रिजर्व की 7 पेटी, रॉयल स्टैग की प्रीमियर व्हिस्की की 29 बोतलें शामिल हैं. पुलिस ने इस संबंध में अवैध विदेशी शराब बेचने वाले के विरुद्ध आइपीसी एवं झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है।

स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के करकमलों से संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के करकमलों से संपन्न हुआ।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या से सांसद एवं विधायक के को अवगत कराया।

पश्चिमी सिंहभूम/नोवामुन्डी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नोवामुन्डी प्रखंड के लोकेसाई में स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के करकमलों से संपन्न हुआ।

ग्रामीणों के द्वारा हर्षोल्लास से पारम्परिक ढोल नगाड़ों के साथ फुलमालाओं से सांसद एवं विधायक का किया गया स्वागत। सांसद एवं विधायक ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं विधायक श्री सोनाराम सिंकु ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्यायों को जाना। ग्रामीणों ने पेयजल, आवास निर्माण, आंगनवाड़ी केन्द्र मरम्मति/ पुनर्निर्माण, सड़क निर्माण आदि समस्यायों को सांसद एवं विधायक के समक्ष रखा। सांसद एवं विधायक ने गंभीरता से ग्रामीणों की समस्यायों को सुना।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि समस्यायों को समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जब भी मौका मिले अपने समस्यायों से मुझे अवगत कराईए, परस्पर संवाद से ही समस्यायों का समाधान का रास्ता निकलेगा। क्षेत्र में मुख्य सड़क निर्माण के साथ कई ग्रामीण सड़को का काम हो रहा है, वर्तमान में डीएमएफटी फंड में योजना चयन के लिए गांव गांव में ग्राम सभा हो रही है, ग्राम सभाओं में जाएं, अपने ग्राम के योजनाओं को ग्रासभा पंजी में अवश्य शामिल कराऐं।

कार्यक्रम में साथ में मुन्डा बामिया बोबोंगा, कुशल लागुरी, डेबरा बालमुचु, घसुवा बारजो, मानकी निरंजन बोबोंगा, डुबराज बोबोंगा, बलराम बोबोंगा, मुखिया सुमित्रा बोबोंगा, वार्ड मेंबर सीता बोबोंगा, खिरोवती बोबोंगा, दुलारी देवी , हेमा गुलाबी एक्का, सुरजमुनी लागुरी, बसंत गोप, जयराम गोप, लालमोहन दास, उपेन्द्र लागुरी, बिपीन लागुरी, दानिश, राना बोस, प्रदीप प्रधान, सुरेश प्रजापति, विनीत गोप, शंकर टूटी, मुकेश गोप, रंजीत गागराई, रोशन पान, रसिका लागुरी, रामधन बोबोंगा, बिरसिंह बोबोंगा,रविशचन्द्र बोबोंगा, साधुराय बोबोंगा, राजकुमार पान, रामचन्द्र बोबोंगा, आदि उपस्थित थे।

आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपी जोसेफ गुड़िया उर्फ लादेन (32) को पुलिस ने पश्चिम सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी 9 सितंबर 2021 से आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था. जहां पुलिस को सूचना मिली की चाईबासा आनन्दपुर और बानो थाना क्षेत्र के सीमावार्ती घाटबाजार में मोटरसाईकिल से घुम रहा है. इसके लिए एसपी के आदेशानुसार एक छापामारी दल का टीम गठित किया गया. इसके बाद आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा गया।

गौरतलब है कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर सुजीत कुमार राम उर्फ साहु के द्वारा दो सहयोगियों की हत्या कर उनके शव को परियात मंगरा दोहा नाला के पास दफना दिया गया था. वहीं सुजीत राम को पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं इस कांड में फरार चल रहे जोसेफ गुड़िया उर्फ लादेन को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने उसके पास से एक JH09K-4242 वाहन को भी जब्त किया है।

अवैध रूप से प्रसव और एक बिन ब्याही मां के कोख का 50,000रू में सौदा के मामले का पुलिस ने किया खुलासा।

अवैध रूप से प्रसव और एक बिन ब्याही मां के कोख का 50,000रू में सौदा के मामले का पुलिस ने किया खुलासा।

पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर क्षेत्र स्थित मनोहरपुर में महिला का अवैध रूप से प्रसव के बाद मौत और 50,000रु में बच्चे की खरीद बिक्री के मामला में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सहिया सहित बच्चे की खरीद बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं घटना के संबंध में बताया गया कि जानबुझकर के पूर्व नियोजित तरीके से युवती मुन्नी चाम्पिया के जान के खतरे में डाल कर गैर संस्थागत प्रसव कराया गया. जिसके कारण युवती की मृत्यु हो गयी।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त में मनोहरपुर की सहिया साधना साहू, गुवा की सहिया चांद चाम्पिया और बच्चे को खरीदने वाली मनोहरपुर की गुड्‌डी गुप्ता शामिल है. इसके लिए उपायुक्त ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया था. जिसमें मनोहरपुर थाना प्रभारी भी शामिल थे।

बोतल बम के फटने से एक 20 वर्षीय युवक बुरी तरह हुआ घायल।

बोतल बम के फटने से एक 20 वर्षीय युवक बुरी तरह हुआ घायल।

पश्चिम सिंहभूम/टोटो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम जिले से अक्सर ही बम फटने की घटनाएं देखने को मिलती है वहीं एक और घटना सामने आया है जहां पर पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में बोतल बम फटने से एक 20 वर्षीय युवक साहू बनरा गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद घायल युवा को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया।

घटना का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना अंतर्गत बड़ा टोंटो निवासी 20 वर्षीय साउ बनरा बुधवार के दोपहर अपने घर पर था उसी समय बरामदे में रखे प्लास्टिक के डिब्बे पर उसकी नजर पड़ी उसने डिब्बे के पास जाकर उसे हाथ में उठाया उसके बाद डिब्बे को खोलने लगा डब्बा खोलने के बाद उसे उसके अंदर एक बोतल मिला वह बोतल को हाथ में लेकर देखने लगा तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ बोतल बम फट गया बोतल बम फटने के कारण साहू बनर का दाहिना हाथ उड़ गया और बाएं हथेली के उंगली भी उड़ गई साथ ही दोनों पैर में भी काफी जख्म आया उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

आपको बताते चले की चाईबासा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात वहां उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया है।

बिन ब्याही मां के कोख का हुआ 50,000रु में सौदा, बच्चे को जन्म देने के बाद हुई मौत, जांच में जुटी प्रशासन,

बिन ब्याही मां के कोख का हुआ 50,000रु में सौदा, बच्चे को जन्म देने के बाद हुई मौत, जांच में जुटी प्रशासन,

पश्चिम सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में एक बिन ब्याही मां की कोख में पल रहे बच्चे की गर्भावस्था में ही₹50000 में सौदा कर लिए जाने का सनसनी केस मामला सामने आया है.यही नहीं प्रसव के बाद उचित इलाज नहीं मिलने के कारण बच्चों को जन्म देने वाली मां की 24 घंटे के अंदर मौत भी हो गई इस मामले में आनंदपुर अस्पताल की एक नर्स एक सहिया और गर्व का सौदा करने वाली एक महिला अब जांच के घेरे में हैं।

आपको बताते चले की मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के तुरी टोला का है वहां एक किराए के मकान में कुछ महीने से गुपचुप तरीके से रह रही 20 साल की एक अविवाहित युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही महिला की मौत हो गई महिला की मौत के बाद इस पूरी घटना के पीछे चल रही कोख की खरीद फरोख्त का घिनौना मामला सामने आया है. इस मामले में आनंदपुर सरकारी अस्पताल की एक नर्स समिति सिन्हा, सहिया साधना साहू, और कोख का सौदा करने वाली गड्डी गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक दरसल अविवाहित युवती चेन्नई मजदूरी करने वाली थी आशंका व्यक्त की जा रही है कि चेन्नई में शारीरिक संबंध स्थापित होने से वह गर्भवती हो गई उसके बाद वह विगत कुछ माह पहले चेन्नई से वापस आ गई और 2 महीने से मनोहरपुर के तुरी टोला में सहिया साधना साहू और बच्चे को गोद लेने वाली महिला मनोहरपुर निवासी गुड्डी गुप्ता की देखरेख में टोले की महिला गुलशन बानो के किराए के मकान में रह रही थी।

इसी दौरान प्रसव पीड़ा होने से शनिवार की रात 8:00 बजे सहिया साधना साहू ने युवती को अस्पताल ले जाने के वजह आनंदपुर की एक नर्स समिति सिंन्हा के जरिए किराए के मकान में ही प्रसव करवाया, इस मामले में नर्स का कहना है कि सहिया साधना साहू ने बताया था कि महिला अस्पताल ले जाने लायक नहीं है जिसके कारण उसने घर जाकर प्रसव करने में मदद की हालांकि उसने प्रसव के बाद सहिया को जच्चा-बच्चा को मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी थी लेकिन सहिया ने ऐसा नहीं किया बच्चों को जन्म देने के बाद रविवार की शाम को युवती की स्थिति बिगड़ गई सहिया आनंन-फानन में बच्चे और युवती को मनोहरपुर सरकारी अस्पताल लेकर गई जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जयशंकर ने रविवार शाम 6:00 बजे युवती का अमृत घोषित कर दिया

उसके बाद सहिया मृतक के सब को किराए के उसी मकान में ले गई और मकान के अंदर सब को रखकर बाहर से ताला बंद कर दिया, सहिया ने 50000 में बच्चों को बेचने के लालच में युवती को अस्पताल ले जाना जरूरी नहीं समझा जिसके कारण युवती ने उचित इलाज के अभाव में तड़पते हुए दम तोड़ दिया, इस बात की भनक मनोहरपुर पंचायत समिति सदस्य खुशबू गुप्ता और उप मुखिया परितोष यादव को लग गई उसके बाद लोगों ने हंगामा मचाया और पूरा मला परत दर परत खुल गया।

इधर बच्चों को गोद लेने वाली महिला गुड्डी गुप्ता भी बच्चों के साथ धरी गई पकड़े जाने पर उसने अपनी सफाई में कहा कि यह उसका बच्चा नहीं है वह किसी बच्चे को गोद लेने की चाहत में घाटकुडी़ गांव की सहिया चांदो चांपिया और मनोहरपुर की सहिया साधना साहू के संपर्क में आई थी,उसे सहिया ने कहा था कि युवती की डिलीवरी आदि का खर्च वहन कर लेगी तो उसका बच्चा तुम्हें दिला देंगे, बच्चों को गोद लेने की चाह में उसने गर्भवतीका खर्च सहिया साधना साहू को भेज दिया करती थी,50,000रू में पूरा सौदा हुआ था उसने बताया कि वह युवती को तीन-चार महीने से ही जानती थी इधर सहिया साधना साहू ने कोख का सौदा करने के आरोप को झूठा बताया और कहा किया उसके ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

वहीं इस मामले को सरकारी अस्पताल के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है जानकारी मिली है कि पूरे मामले की जांच पश्चिम सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन के द्वारा गठित एक टीम करेगी जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्यवाही होगी इधर बच्चों को जन्म देने वाली युवती शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया है,वहीं युवती के परिजन भी मनोहरपुर पहुंच चुके हैं उनका कहना है कि युवती काम के लिए चेन्नई गई थी मनोहरपुर में कैसे और कब से रह रही है यह उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है

घाटशिला: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को हुआ समापन,जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने की शिरकत।

घाटशिला: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को हुआ समापन,जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने की शिरकत।

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने किया पुरस्कार वितरण

पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

01अक्टूबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड के भादुआ पंचायत अंतर्गत रांगाबांध में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को बैतालपुर की टीम की जीत के साथ हुआ समापन।

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू एवं विजेता खिलाड़ी

आपको पता नहीं चल की बीटीएमएससी क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया.इसमे बैतालपुर की टीम विजेता जबकि मार्डी ब्रदर्स उपविजेता रहा. पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे।

फिर वह टूर्नामेंट कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाड़ियों को जिप सदस्य श्रीमती मुर्मू ने पुरस्कृत किया।

इस मौके पर मुखिया श्याम चांद मानकी, ग्राम प्रधान सुनाराम टुडू, कमल हेम्ब्रम, सुखदेव सोरेन, मदन सोरेन, बिश्वनाथ कर्मकार, श्याम टुडू, दिलीप टुडू, धनपति टुडू, नरेन मुर्मू, रामदास हांसदा, सुंदर टुडू, लखन मुर्मू, दुर्गा दंडपात समेत अन्य लोग मौजूद थे।

पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने के आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने के आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

पश्चिम सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा सदर थाना में पुलिस के साथ धक्का मुक्की एवं गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद तहसीन अख्तर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

वहीं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा सदर थाना अंतर्गत मस्जिद मुहल्ला बड़ी बाजार निवासी मो० नजीमुद्दीन के पुत्र मोहम्द तहसीन अख्तर रविवार कि रात्रि सदर थाना पहुंचा था।

वहीं उस वक्त ऑन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा थाना परिसर में अनावश्यक भीड़-भाड़ ना लगाने और हल्ला-गुल्ला नही करने के लिए बोला गया. लेकिन वह और आक्रोशित हो गया. पुलिस को लक्षित कर जोर-जोर से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से उलझ गए एवं उसके साथ गुत्थम-गुत्थी,धक्का-मुक्की करना प्रारंभ कर दिए। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी लिखित शिकायत पर सदर थाना में सुसंगत धाराओ के अंदर कांड दर्ज कर पुलिस द्वारा अभियुक्त मो० तहसीन अख्तर को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया

Design a site like this with WordPress.com
Get started