हाथी ने एक राहगीर को पटककर किया गंभीर रूप से जख्मी
सरायकेला/ईचागढ़
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खेड़वन निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय राजू स्वांसी को जंगली हाथी ने पटककर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने उसे तत्काल सिल्ली स्थित सिंहपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है।
मिली जानकारी के अनुसार वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर रांची जिला के तमाड़ तांगिडीह से विवाह समारोह से अपने घर आने के दौरान सालूकडीह पपरिदा के बीच मिलन चौक केनाल सड़क पर खड़ा एक हाथी से भिड़ंत हो गया। हाथी ने राजु स्वांसी को पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया एवं बायां पैर भी टुट गया। बाइक पर पीछे सवार व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर भाग गया।
दलमा से गजों की पलायन ओर ईचागढ़ में डेरा डालना , वाइल्ड हाथी की झुंड पहुंचे चांडिल डैम जलाशय में जलक्रीड़ा करते देख पर्यटकों ने किया खुशी जाहिर।
सरायकेला/चांडिल
कोल्हान के एक ही मात्र सेंचुरी जो चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वन्यजीव आश्रयणी के नाम से जाना जाता । जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक सेंचुरी में भ्रमण करने पहुंचते हे। जहां 193.22 वर्ग क्षेत्र फल में फैले हुए हे । दलमा गज परियोजना से में (गजों) हाथियों की संख्या में कमी आई है, और पिछले पांच साल से इस क्षेत्र में एक भी हाथी नहीं देखा गया है। पश्चिम बंगाल उड़ीसा उड़ीसा आदि राज्यों से गजों की भीषण गर्मी प्रवेश कर जाते परंतु एक दिन बाद हाथी की झुंड सेंचुरी छोड़कर ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में डेरा डाला हुआ हे।चार से पांचों दिनों से हाथी की झुंड चांडिल डैम जलाशय पहुंचे और डेरा डाला हुआ हे। चांडिल नौका बिहार करने पहुंचे पर्यटकों की शैलानी ने हाथी की झुंड को जलक्रीड़ा करते देखा कर खुशी जाहिर करते हैं।लोगो का कहना हे हमे पालतू हाथी देखने को मिला था इस तरह वाइल्ड लाइफ की हाथी को नजदीकी से देखना एक अलग ही अनुभव मिला हे।
दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के विभाग ने पिछले साल हाथियों की जनगणना की है, जिसमें दलमा में हाथियों की संख्या 89 बताई गई है, लेकिन वास्तविकता यह है कि हाथी ,गज परियोजना क्षेत्र से दूर हो गए हैं।
हाथियों के मूवमेंट पर वन विभाग का कहना है:- जिले के कई हिस्सों में उत्पात मचा रहे हाथियों में पश्चिम बंगाल से खदेड़े गए हाथियों के साथ ही दलमा छोड़ चुके हाथी भी शामिल हैं। जिले में उत्पात मचा रहे हाथियों की संख्या लगभग 200 के आसपास है, जिनमें से कुछ हाथी दलमा से पश्चिम दिशा की ओर चांडिल व पटमदा में भी पहुंच गए हैं।
दलमा अभयारण्य की विशेषताएं: दलमा अभयारण्य करीब 193.22 वर्ग किमी में फैला हुआ है, जिसमें से एक हिस्सा पश्चिम बंगाल में आता है। इस अभयारण्य के बाजू से निकले एनएच-33 के दोनों किनारों पर इको सेंसटिव जोन में सैकड़ों मकान और अन्य निर्माण हैं।
वन विभाग की चिंता: वन विभाग हाथियों के आने का इंतजार कर रही है, और उनकी सुरक्षा के लिए प्रयास कर रही है। हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम काम कर रही है ।अब दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में रॉयल बंगाल टाईगर उड़ीसा शिमलिपाल रिजर्व से आए टाईगर अब गज परियोजना में डेरा डाला हुआ हे।
डीएफओ सबा आलम का कहना हे यह बाघ पलामू रिजर्व सेंटर से भटकते हुए चांडिल होते। पश्चिम बंगाल बादुयान के बाद यह बाघ दलमा सेंचुरी पहुंचे ।ओर तीन माह से डेरा डाले हुए ।दो दिन पूर्व बाघ नीमडीह थाना क्षेत्र के टेंगाडीह विट ओर रैला तनकोचा की तरह बाघ जाने के बाद वापस नहीं लौटे जिसे बन विभाग को चिंता सता रही ।
किया रहा समस्या
आपको बता दूं गजों की झुंड के साथ अब बाघों की डर लगा हुआ हे ।यह बाघ उड़ीसा राज्य शिमलिपाल टाईगर रिजर्व से जंगल की मार्ग होते सरायकेला जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पहुंचे थे।जो तीन माह से सेंचुरी में डारा डाला हुआ ।पांच दिनों से हाथी की झुंड में पांच बेबी हाथी देखा गया ।जो साम ढलते ही पानी पीने ओर जलक्रीड़ा करने पहुंच जाते डैम जलाशय में जहां घंटों भर जलक्रीड़ा करने प्रश्चात झुंड रुआनी गांव की तरफ चले जाते ओर उपद्रव मचाते हे। हाथी की झुंड आतंक रसूलिया पंचायत ,लुपुंगडीह, गुंडा पंचायत ओर तिल्ला पंचायत के दर्जनों के ग्रामीण डरे सहमे रहते हे।भोजन की तलाश में गांव में पहुंच कर उत्पात मचाते हे। जिसे ग्रामीणों ने साम ढलते ही घरों से नहीं निकलता हे। भोजन पानी की तलाश में भटकते हुए हाथी की झुंड दक्षिण पूर्व रेलवे के गुंडा बिहार स्टेशन के रसूनिया कटिंग,ओर वाना कटिंग रेलवे ट्रैक पर पार करते हुए ।देखा जाता जिसे कभी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती हे।पूर्व में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान कोई हाथी की मौत हो गया ।वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग साथ दक्षिण पूर्वी रेलवे की अनदेखी के कारण आज उक्त जगह में अबतक एलिफेंट कॉरिडोर नहीं बनाया गया । लेकिन एनएच 33 में कोई जगह पर एलिफेंट कॉरिडोर बनाया गया। प्रतिवर्ष वन एंब पर्यावरण विभाग को जंगल ओर वन्य जीवजंतु की सुरक्षा लिए केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपया मुहैया कराया जाता।फिर भी वन्य जीवजंतु पलायन क्यों करते हे।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में लगाया गया विशेष विकास शिविर
लखीसराय
डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत लखीसराय जिला में महिसोना पंचायत के मांझी टोला में विशेष विकास शिविर के माध्यम से हुआ था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में सरकार के विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना है। इस कड़ी में आज लखीसराय जिला के कुल 38 पंचायतो में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 38 टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने विभिन्न विकास शिविर का भ्रमण किया।
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने रामगढ़ चौक एवं हलसी प्रखंड के विभिन्न शिविरों का दौरा कर शिविर प्रभारी एवं अन्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने विभिन्न शिविरों में राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड इत्यादि का वितरण लाभुकों को किया।
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत के मांझी टोला फतेहपुर में विशेष विकास शिविर में आए लोगों को संबोधित करते हुए बाल विवाह नहीं करने एवं बेटी की शादी 21 साल के बाद करने हेतु प्रेरित किया।
विभिन्न विकास शिविरों में स्वास्थ्य जांच की सुविधा, बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी किया गया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
नालसा एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चाण्डिल के तत्वधान में ईचागढ़ प्रखण्ड के लेपाटाड़ गांव में पीएलवी कार्तिक गोप के द्वारा डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।
वहीं कार्तिक गोप ने बताया कि ग्रामीणों स्वास्थ्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया और कानूनी जानकारी के साथ ही टोल फ्री नंबर 15100 तथा 1098 में किसी भी समस्या होने पर ग्रामीण को कॉल करने को कहा साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं का आवेदन भी लिया गया। मौके पर कमला उरांव, रावण उरांव, भागलु लोहरा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री ने की तीन दिवसीय अशोकधाम महोत्सव का विधिवत शुभारंभ।
लखीसराय
अशोक धाम मंदिर परिसर में श्री इंद्रेश्वर महादेव के 49वें प्राकट्य दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अशोकधाम महोत्सव का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं अन्य उपस्थित आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और उपमुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, ट्रस्ट सदस्यों, और अशोक बाबा का स्वागत व अभिनंदन किया, जिनके नाम से अशोकधाम मंदिर प्रसिद्ध है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने अभिभाषण में अशोकधाम महोत्सव को सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जनन और युवाओं को इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत रुद्राभिषेक और प्रार्थना के साथ होने की बात कही। उनके भाषण में लखीसराय के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व, जैसे लाल पहाड़ी और समुद्र मंथन से जुड़े स्थलों पर चर्चा हुई। उन्होंने अशोकधाम के विकास के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया, जिसमें शिव गंगा परियोजना (14 करोड़ रुपये), अटल कला भवन (15 करोड़ रुपये), और संग्रहालय का निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह ने लखीसराय और अशोकधाम के इतिहास, वर्तमान स्वरूप, और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अशोक बाबा ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें सतघरवा खेलते समय भगवान के दर्शन की घटना का उल्लेख था।
आज के कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा अशोकधाम के वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया।यह महोत्सव चैती नवरात्रि के विजया दशमी के दिन शुरू हुआ और तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत, और धार्मिक आयोजनों के साथ आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि इसे हर साल इसी दिन मनाया जाए। इस आयोजन का उद्देश्य लखीसराय के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाना हैं।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद , जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन , भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
अशोक धाम महोत्सव के “रिकनेक्ट लखीसराय” सत्र में देश-विदेश से जुड़े प्रतिष्ठित हस्तियां
लखीसराय
अशोक धाम महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित “रिकनेक्ट लखीसराय” सत्र में देश-विदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई। विशेष सत्र लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें लखीसराय के पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहर और संभावित विकास पर सारगर्भित चर्चाएं हुईं।
सत्र में जर्मनी से जुड़े विवेक कुमार ने जिले के समृद्ध पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष पर्यटन मानचित्र (Tourist Map) के प्रकाशन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से जिले में आने वाले पर्यटकों को बेहतर दिशा-निर्देश मिलेगा और स्थानीय पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी। इंग्लैंड से जुड़े सुमित कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए जिले में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रशंसा की और पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाओं को रेखांकित किया।
इस अवसर पर केन्या से डॉ. गोपाल, दिल्ली से मृणाल माधव, एवं फिल्म अभिनेता विकास कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। विकास कुमार ने लखीसराय की युवा प्रतिभाओं के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की, जिससे युवाओं को अभिनय और फिल्म निर्माण से संबंधित तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा।
सत्र में जर्मनी से अभिनव कुमार, फ्रांस से मैडम मैरी, एवं इसरो देहरादून से डॉ. दिपन्विता की उपस्थिति ने चर्चा को वैश्विक स्तर तक विस्तृत किया। उन्होंने जिले के विकास में योगदान देने की इच्छाशक्ति जाहिर की और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, डीपीआरओ विनोद प्रसाद, फिल्मकार रविराज पटेल सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
“रिकनेक्ट लखीसराय” सत्र ने जिले की पर्यटन, सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कार्य किया है। यह कार्यक्रम लखीसराय को न केवल राज्य और देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ है।
खबर का दिखा असर… सिद्धि विनायक होम मेकर्स को आदित्यपुर नगर निगम ने लगाया 6,50000 लाख का जुर्माना।
सरायकेला/आदित्यपुर
( भरत सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के डीवीसी मोड़ से सनराइज एनक्लेव और धीराजगंज की ओर जाने वाली सड़क पर गंदे पानी के बहव को लेकर आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने सिद्धि विनायक होम मेकर्स पर 6,50000 लाख का जुर्माना लगाया।
क्या है पूरा मामला
आपको बताते चले कि डीवीसी मोड़ से धीराजगंज और सनराइज एनक्लेव जाने वाली सड़क पर विगत कुछ दिनों से गंदे पानी का ठहराव हो चुका था जिससे कि लोगों का सड़क पर चलना मुहाल हो चुका था और गंदे पानी से महामारी जैसी बीमारियों के उत्पन्न होने की भी संभावना बढ़ गई थी जिसके समाधान के लिए सनराइज एनक्लेव के निवासियों ने आदित्यपुर के नगर आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया और यथाशीघ्र मामले का समाधान करने का आग्रह किया।
उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने की बड़ी कार्रवाई
वहीं सनराइज एनक्लेव के निवासियों द्वारा प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उपनगर आयुक्त पारु सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शिकायत की सत्यता को देखते हुए सिद्धि विनायक होम मेकर्स के ऊपर 6,50000 लाख का जुर्माना लगाया।
सिद्धि विनायक होम मेकर्स पर क्यों लगा जुर्माना
मिली जानकारी के अनुसार सिद्धि विनायक होम मेकर्स द्वारा नगर निगम से बिना एनओसी लिए फ्लैट का गंदा पानी किसी और की जमीन पर बहाया जा रहा था। और जब उक्त जमीन के मलिक ने जमीन का घेराव कर दिया तब फ्लैट का गंदा पानी बहने का जगह नहीं मिल पाया तत्पश्चात वह गंदा पानी डीवीसी मोड़ से सनराइज एनक्लेव और धीरजगंज की ओर जाने वाली सड़क पर बहने लगा।वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने सिद्धि विनायक होम मेकर्स पर जुर्माना लगाया।
पत्रकार भरत सिंह को है जान माल का खतरा
आपको बताते चलें कि इस पूरे मामले को उजागर करने में झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार ने मुख्य भूमिका निभाई है सड़क पर गंदे पानी के बहाव को लेकर जनहित में झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार ने समाचार के माध्यम से आवाज उठाई थी। और जिसे संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की गई। लेकिन कहीं ना कहीं झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार के संपादक भारत सिंह पर भी जान माल का खतरा बना हुआ है। लेकिन जनहित मुद्दे को देखते हुए संपादक भरत सिंह ने हमेशा की तरह जुझारू तेवर दिखाते हुए जनता का साथ देने का संकल्प ले आगे बढ़े।संपादक भरत सिंह का कहना है कि यह देश जनता का है और जनता को धोखा देने वाले ठगने वाले जनता की अदालत में सलाखों के पीछे जाना निश्चित।वहीं आम जनता को सूचित किया जाता है कि फ्लैट लेने से पहले अच्छी तरह से छानबीन कर ले कहीं ऐसा ना हो सैकड़ो लोगों की तरह आप भी लेकर फस जाए।
दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेला सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
मुसाबनी
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी मुसाबनी के तत्वावधान में पश्चिम बदिया पंचायत भवन दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेला सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, मुखिया, जिला प्रबंधक जॉब स्किल पूजा झा, कंसल्टेंट हुमायूं गफ्फार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश हेस्सा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रामदेव हेंब्रम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जे एस एल पी एस के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका लाभ लेना चाहिए। पूजा झा और हुमायूं गफ्फार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश हेस्सा ने कहा की संस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियों रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है, अवसर का लाभ लेना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लस्टर समन्वयक तुलसी मुर्मू, पीआरपी माधुरी केरकेट्टा, चिंकी प्रिया टुडू, पूजा गोप,बैंक सखी सोनाली सरदार, सरिता महली, बसंती कुमारी, बी आर पी पापिया शर्मा, सुखमय टुडू, माया मार्डी, माया बेरा, पुतुल कुंडू, संध्या सी आदि का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही विभिन्न समूह, ग्राम संगठन, क्लस्टर संगठन की दीदियां उपस्थित थी।
वित्त रहित संघर्ष मोर्चा का विधानसभा के सामने महाधरना आज
मुसाबनी
अनुदानित इंटर कॉलेज ,उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने एवं अनुदान की राशि में महंगाई को देखते हुए 75 फीसदअनुदान राशि के वृद्धि के प्रस्ताव मंत्री परिषद में सहमति के लिए भेजने की मुख्य मांग को लेकर वित रहित संघर्ष मोर्चा 05-03-2025 को समय 10 बजे से 04 बजे तक विधानसभा के सामने विशाल महा धरना देगा।
lमहा धरना का नेतृत्व मोर्चा के नेता गणेश महतो करेंगे ।महा धरना में राज्य भर के इंटर कॉलेज ,उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारी बैनर, पोस्टर के साथ महा धरना में भाग लेंगे।महा धरना में महिला शिक्षक भारी संख्या में भाग लेगी।
धरना के बाद मोर्चा अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा।मोर्चा की बैठक मोर्चा कार्यालय में अध्यक्ष मंडल के नेता अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मोर्चा दो मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेगा ।
जब तक 75 फीसदी अनुदान की राशि मंत्री परिषद से अनुमोदित नहीं होगा और राज्य कर्मी का दर्जा मुख्यमंत्री सदन में आश्वासन के अनुरूप नहीं देंगे ।मोर्चा चैन से नहीं बैठेगा । महा धरना पर आगे के आंदोलन के कार्यक्रम तय किए जाएंगे ।और आंदोलन को उग्र बनाने की रणनीति तय की जाएगी ।
मोर्चा विधानसभा में ध्यानाकर्षण, अल्प सूचित प्रश्न भी अपनी समस्याओं को लेकर विधायकों से उठाने के लिए प्रयत्नशील है।
बैठक में कुंदन कुमार सिंह, गणेश महतो, फजलूल कदीर अहमद ,नरोत्तम सिंह ,रघु विश्वकर्मा ,देवनाथ सिंह,मनीष कुमार, मनोज कुमार, विरसो उराव, लालचंद महतो ,डालेश चौधरी, पशुपति महतो , प्राचार्य होरो के साथ अध्यक्ष मंडल के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे।
वितरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन
मुसाबनी
वितरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महासचिव रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में रांची मंत्री आवास पर वितरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा का 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके आवास पर मिला। मोर्चा के सदस्यों ने मंत्री को फूल-मालाओं, बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया। मौके पर मोर्चा के नेताओं द्वारा वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने संबंधी दो सूत्री मांग पत्र सौंप कर उनसे वार्ता की गई।
प्रतिनिधियों ने मंत्री को राज्य कर्मी का दर्जा और 75 फीसदी अनुदान वृद्धि से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दोनों मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य कर्मी का दर्जा के संबंध में उन्हें बताया गया कि यह प्रस्ताव दिनांक 11 अक्टूबर 2021 से कार्मिक विभाग में लंबित है। विभाग को पत्र भी लिखा गया था और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा इस संबंध में ध्यानाकर्षण कराया गया था। सरकार की ओर से जवाब मिला था कि प्रक्रिया जारी है। मोर्चा के आंदोलन के बाद 2 अगस्त 2024 को विभागीय सचिव ने कार्मिक सचिव को स्मार पत्र भेजा, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 75 फीसदी अनुदान वृद्धि पर मोर्चा ने इस संबंध में संलेख दिखाया और त्वरित कार्रवाई की मांग की।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मोर्चा के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि दोनों समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाने का वे प्रयास करेंगी। उन्होंने ज्ञापन को लेकर विधानसभा भी गईं और मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया।मोर्चा के प्रतिनिधियों ने अनुरोध किया कि मंत्री अपने नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाएं। इस पर उन्होंने सहमति जताते हुए कहा कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मोर्चा के नेता रघुनाथ सिंह ने मंत्री से अनुरोध किया कि शिक्षकों और कर्मचारियों को मझधार में न छोड़ें, बल्कि किनारे तक पहुंचाएं। इस पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा, “जब हमने शुरुआत की है, तो समाधान भी हम ही करेंगे।”
प्रतिनिधि मंडल में देवनाथ सिंह, कुन्दन कुमार सिंह,अरविंद सिंह, फजलुल कादरी अहमद, गणेश महतो, मनीष कुमार, नरोत्तम सिंह, रघु विश्वकर्मा, मनोज कुमार, विरसो उरांव, शारदा चौधरी, सविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, जया भारती, डालेश चौधरी, राजेश कुमार समेत 30 से अधिक शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी शामिल थे।
आगामी 8 मार्च की आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर तैयारियां जारी ।
लखीसराय
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार( नालसा) नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार( बाल सा )पटना के निर्देशानुसार आगामी 8 मार्च को होने वाली वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई।
विदित हो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगाl जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लेम से संबंधित मामले ,बीमा दावा बैंक ऋ ण से संबंधित मामले, बिजली से संबंधित मामले पंचायती राज विभाग से संबंधित मामले ,जीआरपी एवं s.r.p से संबंधित मामलों का सफलतापूर्वक निपटारे हेतु सभी बैठक कर ली गई है एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैंl पाराविधिक स्वयंसेवकों के सहयोग से 10,178 कोर्ट नोटिस एवं 10,622 बैंक नोटिस संबंधित लोगों को भेजा जा चुका है । शहर गांव के मुख्य चौक चौराहा पर जगह-जगह बैनर पोस्टर भी लगाया जा चुके हैंl ऑफिस clerkएवं बेंच clerk को भी लोक अदालत की सफलता में सहयोग हेतु सख्त हिदायत दी गई हैl
किउल नदी में 1008 महारूद्र यज्ञ आयोजन को लेकर किया गया भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण ।
लखीसराय
किउल नदी में 1008 महारूद्र यज्ञ आयोजन को लेकर आज भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हो गया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गरीब राम चंद्रवंशी ने बताया कि श्री श्री 1008 महा रुद्र समिति श्री दिनकर सूर्य नारायण घाट के तत्वावधान में किउल नदी की पावन तट पर नया बाजार वार्ड नंबर 25 में आगामी 13 अप्रैल रविवार से 23 अप्रैल 2025 तक महारूद्र यज्ञ आयोजित किया जाएगा ।
इस दौरान प्रतिदिन प्रवचन ,पूजा अर्चना एवं महायज्ञ से संबंधित अन्य वैदिक अनुष्ठान किए जाएंगे । इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य प्रकार के आकर्षक झांकी एवं प्रदर्शनी भी लगाए जाएंगे। जिसके तहत 13 अप्रैल को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नगर भ्रमण प्रारंभ किया जाएगा । तत्पश्चात मीना बाजार ,झूला, तारामाची, मौत का कुआं ,जलपरी आदि अन्य प्रकार के आकर्षण केंद्र वाली झांकी लगाई जाने की बात कही जा रही है । महारूद्र यज्ञ में वाराणसी के आचार्य वैदिक ब्राह्मण की ओर से पूजा अर्चना एवं शिव पुराण पर आधारित प्रवचन के कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष गरीब राम चंद्रवंशी, डॉक्टर मनोहर कुमार ,सचिव कोषाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार ,उप कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी मंडल सहित केदार कसेरा, लखन पासवान, नंदकिशोर शाह ,अरविंद चंद्रवंशी, विकास कुमार सहित वेदज्ञ ब्राह्मण सहित आयोजन समिति के यजमान एवं धर्म प्रेमी लोग भी मौजूद थे।