आयोजित किया गया जल जीवन हरियाली दिवस कार्यक्रम।

आयोजित किया गया जल जीवन हरियाली दिवस कार्यक्रम।

लखीसराय

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया । विदित हो कि जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को किया जाता है। प्रत्येक महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन एक नोडल विभाग द्वारा किया जाता है। मार्च महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन विद्युत विभाग के द्वारा किया गया। इस जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर कार्यपालक अभियंता विद्युत के द्वारा ‘सौर ऊर्जा उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत’ विषय पर परिचर्चा किया गया।
सर्वप्रथम कार्यपालक अभियंता, विद्युत के द्वारा जिला।

पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार को नव पौध देकर स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को आज के परिचर्चा के विषय वस्तु से अवगत कराते हुए कार्यपालक अभियंता, विद्युत के द्वारा लखीसराय जिले में सौर ऊर्जा के बढ़ावा हेतु किए गए कार्यों के बारे में बताया गया।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सौर ऊर्जा के बारे में बताते हुए कहां की सौर ऊर्जा का जिले में निम्न प्रकार से प्रयोग हो रहा है, ऑन ग्रीड सौर ऊर्जा का उपयोग सरकारी विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में करने से विद्युत के बिल में कमी आती है। पीएम सूर्य घर योजना का उपयोग आम जनता के द्वारा किया जा सकता है।

आज के परिचर्चा में सिविल सर्जन बीपी सिंहा, जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, विद्युत के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

धुलोट के साथ हुआ तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन का समापन

धुलोट के साथ हुआ तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन का समापन

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बड़ा चुनचुड़ीया सोलो आना समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन का मंगलवार को धुलोट के साथ समापन किया गया । हरी नाम संकीर्तन में झारखंड एवं बंगाल के 6 दलों ने भाग लिया। अखंड तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन के अंतिम दिन को पूजा पाठ कराने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पूजा पाठ के बाद धुलोट एवं नगर कीर्तन के बाद समापन किया गया।

वहीं ग्राम प्रधान सह आयोजन समिति के सदस्य नगेन सिंह मुण्डा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। दुर दराज से लोग हरी नाम संकीर्तन में पहुंचे और हरी नाम श्रवण किया।

अनुमंडल क्षेत्र का सबसे भव्य शिव रात्रि पर ईचागढ थाना परिसर में तैयारी जोरों पर

अनुमंडल क्षेत्र का सबसे भव्य शिव रात्रि पर ईचागढ थाना परिसर में तैयारी जोरों पर

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना परिसर में भव्य शिव रात्रि, बारात जुलूस को लेकर तैयारी जोरों पर है। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का सबसे भव्य शिव रात्रि ईचागढ थाना परिसर में मनाया जाता है। जहां क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के पूजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। हजारों लोग शिव रात्रि में शरीक होते हैं। विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। बुधवार को महा शिव रात्रि का आयोजन धुमधाम से किया जाएगा। शिव बारात का भव्य जुलूस निकाला जाता है जहां गाजे बाजे के साथ पुरे टीकर बस्ती का भ्रमण करते हैं और लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया जाता है। आम से खास तक महा शिवरात्रि का आयोजन पर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पूजा को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।

मौके पर थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे, एएसआई धनंजय शर्मा, नारायण साह, समिति अध्यक्ष अरुण कुमार माझी, सचिव अनिल सिन्हा, कोषाध्यक्ष बासुदेव चटर्जी, विनोद वर्मा, लालू हजाम, अमित सिन्हा , ललित घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विधिक सेवा प्राधिकार ने सितु पंचायत भवन से मिलन चौक तक निकाली प्रभात फेरी

विधिक सेवा प्राधिकार ने सितु पंचायत भवन से मिलन चौक तक निकाली प्रभात फेरी

ईचागढ़


( मालखान महतो)

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान की सोमबार को ईचागढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत भवन सितु से मिलन चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें अधिकार मित्र कार्तिक गोप,गंगा सागर पाल, इशिता उरांव, दिगम्बर महतो, निर्मल घोष आदि ग्रामीण उपस्थित शामिल हुए।

वहीं अधिकार मित्र कार्तिक गोप ने बताया कि प्रभात फेरी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक नि:शुल्क विधिक सेवा पहुंचाना और उन्हें अपने अधिकारों और कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

स्कॉट गाइड के बच्चों का सीआपीएफ बेस एडवेन्चर प्रशिक्षण का हुआ समापन

स्कॉट गाइड के बच्चों का सीआपीएफ बेस एडवेन्चर प्रशिक्षण का हुआ समापन

मुसाबनी

सीआरपीएफ के ट्रेनरों ने एस्कॉर्ट एंड गाइड को हर आपदा में लड़ने को किया प्रशिक्षित

भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला का एकदिवसीय सीआरपीएफ बेस एडवेंचर प्रशिक्षण रविवार को मुसाबनी रीक्रिएशन क्लब मैदान में आयोजित हुआ ।इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सीआरपीएफ 193 बटालियन के उप कमांडेंट प्रदीप कुमार घोष ने फ्लैग होस्टिंग कर किया। इस मौके पर भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त नीरज शुक्ला, एस्कॉर्ट मास्टर पीके मोहंती, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में लगभग 10 विद्यालय के 300 से अधिक स्काउट गाइड ने बढ़ चढकर भाग लिया। सीआरपीएफ वेस एडवेन्चर जो आर्मीस्तरीय प्रशिक्षण माना जाता है। सीआरपीएफ के कई प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा सभी स्काउट गाइड को विभिन्न तरह का प्रशिक्षण दिया गया जो आपदा में लड़ने के लिए महत्वपूर्ण था।

प्रशिक्षण में बच्चों को कई महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए। इनमें बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट लगाना और विभिन्न प्रकार की गांठें बनाना शामिल था। साथ ही स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, इतिहास, सलामी और स्काउटिंग वर्दी की जानकारी भी दी गई। नरेश कुमार ने स्काउटिंग शिक्षा को सभी के लिए उपयोगी बताया। जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में समय समय पर आयोजित सहासिक गतिविधियां, आपदा प्रबंधन, पर्वतारोहण जैसे आयोजित कार्यक्रमों में स्काउट गाइड को भाग लेने हेतु प्राथमिक प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। स्काउट एन्ड गाइड को विकासात्मक प्रशिक्षण सैलियुट बायां हाथ मिलाना आदि के बारे में प्रशिक्षको द्वारा बारीकी पूर्ण जानकारी देते हुए अभ्यास कराया गया। इन्हें भोजन बनाना आग से सुरक्षा, जलाना, बुझाना, जैसे तरिकों से स्काउटर गाइडर को अवगत कराया गया। कम्पास की सहायता से दिशा का ज्ञान केम्पिंग, हईकिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई।

इस एडवेंचर प्रशिक्षण में रामकृष्ण मिशन इंटरनेशनल स्कूल चाकुलिया के 60, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मुसाबनी के 75, बेथल मॉडल स्कूल के 33 ,मध्य विद्यालय जामशॉल के 3, कार्मेल जूनियर स्कूल सोनारी के 45, सीक्रेट हार्ट कॉन्वेंट के 16, डीबीएमएस कदमा के 6 एवं राजेंद्र विद्यालय के दो एस्कॉर्ट एंड गाइड ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार, नीरज शुक्ला, एस्कॉर्ट मास्टर पीके मोहंती ,जितेंद्र शर्मा, विशाल रजक, धीरज रंजन, ममतेश्वरी, भवानी, ज्ञानचंद आदि का अहम योगदान रहा।

सीआईआई झारखंड उद्योग कार्निवल 2025 का आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में दो दिवसीय भव्य आयोजन

सीआईआई झारखंड उद्योग कार्निवल 2025 का आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में दो दिवसीय भव्य आयोजन

जमशेदपुर

सीआईआई झारखंड ने “टेक्नोवेट, सस्टेन और सेफगार्ड शेपिंग टुमॉरोज़ इंडस्ट्रीज” थीम के साथ सीआईआई झारखंड उद्योग कार्निवल 2025 का आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन स्थिरता, सुरक्षा और तकनीकी प्रगति को एकीकृत करके औद्योगिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। भारत का औद्योगिक क्षेत्र, विशेष रूप से ऑटोमोबाइल, स्टील, रेलवे और रक्षा विनिर्माण में, दक्षता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए डिजिटलीकरण, एआई और IoT के माध्यम से विकसित हुआ है। कार्यक्रम के दौरान इंद्रजीत यादव, आईईडीएस एमएसएमई – विकास और सुविधा कार्यालय रांची, भारत सरकार ने एमएसएमई के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया,जिससे उनकी वृद्धि और स्थिरता को सक्षम किया जा सके। उन्होंने बताया कि उद्योग कार्निवल का एक प्रमुख फोकस ‘बाजार तक पहुंच’ एमएसएमई के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जो सीधे उनकी दीर्घकालिक व्यवहार्यता को प्रभावित करती है। उन्होंने 2015 से लागू सार्वजनिक खरीद नीति के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि किस तरह उद्योग कार्निवल खरीद के अवसरों का पता लगाने और एमएसएमई को आपूर्ति श्रृंखलाओं में एकीकृत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। उन्होंने रक्षा और रेलवे जैसे क्षेत्रों की विशिष्ट आवश्यकताओं को भी संबोधित किया, गुणवत्ता और आपूर्ति सीमा पर विचार-विमर्श की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ऊर्जा-कुशल और उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने में उद्योगों का समर्थन करने वाले सरकारी प्रावधानों और सब्सिडी को रेखांकित किया। वहीं आर एडमिरल अनिल कुमार वर्मा, वीएसएम (सेवानिवृत्त), पूर्व अध्यक्ष, सीआईआई पूर्वी क्षेत्र ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की सही वैश्विक स्थिति एमएसएमई विकास पर निर्भर करती है, उन्होंने 14वीं-15वीं शताब्दी में भारत की वैश्विक जीडीपी हिस्सेदारी में 25% से आज 3% तक की गिरावट को नोट किया। उन्होंने एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए मेक इन इंडिया और विकसित भारत जैसी पहलों का लाभ उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया, क्योंकि 6 करोड़ से अधिक एमएसएमई विनिर्माण में केवल 6% का योगदान करते हैं, जो उनके विस्तार की तात्कालिकता को दर्शाता है। उन्होंने पिछले दशक में रक्षा उत्पादन में 500% की वृद्धि को भी रेखांकित किया, जो ₹30,000 करोड़ से बढ़कर ₹1.5 लाख करोड़ हो गया है, जिससे एमएसएमई को इस क्षेत्र में अभूतपूर्व अवसर प्राप्त हुए हैं। सीआईआई झारखंड राज्य परिषद के अध्यक्ष और एमडेट जमशेदपुर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री रंजोत सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जमशेदपुर झारखंड के आर्थिक और औद्योगिक विकास का एक प्रमुख चालक है, जिसमें इस्पात, ऑटोमोटिव और भारी इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

राज्य का भारी इंजीनियरिंग उद्योग भारत के औद्योगिक बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसे इसके खनिज संसाधनों, कुशल कार्यबल और अनुकूल नीतियों का समर्थन प्राप्त है। झारखंड तेजी से भारी इंजीनियरिंग के केंद्र के रूप में उभर रहा है, जो विनिर्माण, निर्माण और खनन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। सरायकेला खरसावां, विशेष रूप से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र, हाल ही में सरकार की पहलों से मजबूत होकर एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। सीआईआई ईआर एमएसएमई उपसमिति के अध्यक्ष और मेटलवर्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय सबरवाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एमएसएमई, विशेष रूप से भारत के पूर्वी क्षेत्र में विनिर्माण क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। देश में 6.5 करोड़ एमएसएमई लगभग 21 करोड़ लोगों को रोजगार देते हैं। झारखंड में एमएसएमई क्षेत्र में काफी अप्रयुक्त क्षमता है। राज्य 2047 तक विकसित भारत के अपने दृष्टिकोण को साकार करने पर केंद्रित है। इस प्रयास के हिस्से के रूप में, झारखंड एमएसएमई के लिए अनुकूल वातावरण बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने, कौशल विकास को बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार करने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं मौके पर उपस्थित सीआईआई झारखंड राज्य परिषद के उपाध्यक्ष और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा ने औद्योगिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने में नवाचार, स्थिरता और सुरक्षा के अभिसरण पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे उद्योग 4.0, एआई-संचालित स्वचालन और स्मार्ट बुनियादी ढाँचा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को नया आकार दे रहा है, जिसके लिए एक सक्रिय सुरक्षा संस्कृति की आवश्यकता है। डिजिटलीकरण और रणनीतिक नवाचार की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने उन्नत सुरक्षा प्रोटोकॉल, परिचालन दक्षता और सतत विकास के महत्व को रेखांकित किया। प्रतिनिधियों, प्रदर्शकों और प्रायोजकों के योगदान को स्वीकार करते हुए उन्होंने सुरक्षित, प्रौद्योगिकी-संचालित प्रगति को बढ़ावा देने, उद्योगों को सहयोग और नवाचार के माध्यम से लचीला और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए सीआईआई झारखंड की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

सीआईआई झारखंड एमएसएमई पैनल के सह संयोजक और लेम्को इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री रोहित गोयल ने भारत के औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण की रूपरेखा तैयार की, जिसमें स्थिरता और तकनीकी नवाचार के साथ पारंपरिक विकास के प्रतिच्छेदन पर जोर दिया गया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ऑटोमोबाइल, स्टील, रेलवे और रक्षा विनिर्माण जैसे क्षेत्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों को अपना रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलाव और उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों के कार्यान्वयन पर जोर दिया, जो सतत औद्योगिक विकास के प्रमुख चालक हैं, जो विकसित भारत 2047 के व्यापक दृष्टिकोण के साथ संरेखित हैं।

सीआईआई झारखंड उद्योग कार्निवल एक सम्मेलन और एक प्रदर्शनी दोनों था, जिसमें 150 से अधिक प्रतिनिधि एक साथ आए और 25 से अधिक प्रदर्शक शामिल हुए। यह कार्यक्रम एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य करता है, जो रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने, नए व्यावसायिक अवसरों की खोज करने और झारखंड के जीवंत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और व्यवसाय-अनुकूल पहलों से जुड़ने के लिए व्यापारिक नेताओं, नीति निर्माताओं, उद्यमियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाता है। विचारों और रणनीतियों का आदान-प्रदान करने के लिए भागीदारी करके, कार्निवल ने झारखंड के संसाधनों और कार्यबल की क्षमता पर प्रकाश डाला, लेकिन साथ ही सहयोग को बढ़ावा दिया जो राज्य के भविष्य को आकार देने में मदद करेगा, जिससे यह अधिक प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र बन जाएगा। 25 फरवरी मंगलवार को समापन होगा।

खबर का दिखा असर,,सुधा डेयरी के ठेकेदार विकास सिंह पर हो सकती है कार्रवाई।

खबर का दिखा असर,,सुधा डेयरी के ठेकेदार विकास सिंह पर हो सकती है कार्रवाई।

( सोनु कुमार सिंह )

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर डेरी सुधा डेयरी में ठेकेदार विकास कुमार द्वारा मजदूरों का लगातार भयादोहन एवं न्यूनतम मजदूरी से कम दर देकर लगातार शोषण की शिकायत आ रही थी।

श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर

आपको बताते चलें कि सुधा डेयरी औद्योगिक संस्थान में विकास कुमार ठेकेदार के अधीन मजदूर को न्यूनतम मजदूरी दर न देकर मजदूरी कराई जा रही थी एवं जबरन मजदूरों को डरा धमका कर खाते पर हस्ताक्षर कराई जा रही थी जिसकी लिखित शिकायत मजदूरों ने श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर से करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।

ठेकेदार विकास कुमार

वहीं मजदूरों द्वारा शिकायत मिलने पर श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए सुधा डेयरी के ठेकेदार विकास कुमार को अधोस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में संबंधित कमगरो निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की दर से भुगतान करते हुए सुसंगत कागजात अभिलेख के साथ जांच पड़ताल में भाग लेने का निर्देश दिया था।

वहीं इस मामले पर ठेकेदार विकास कुमार सिंह ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए करते हुए कहा कि बढ़ी हुई मजदूरी दर से राशि का भुगतान मेरे द्वारा जुलाई एवं अगस्त तक का भुगतान कर दिया गया है एवं आगे भी बढ़ी हुई मजदूरी दर से भुगतान कर दिया जाएगा।

इसके पश्चात मजदूरों ने श्रम अधीक्षक के कार्य से असंतुष्ट होकर मजदूरों ने अपनी समस्या के समाधान हेतु जिला श्रम आयुक्त के पास न्याय की गुहार लगाई वहीं जिला श्रम आयुक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रम आयुक्त ने मामले का संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए।

जांच के पश्चात पाया गया कि ठेकेदार द्वारा दी गई राशि का ब्योरा और श्रमिकों द्वारा श्रम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई राशि का ब्यौरा का मिलान करने पर पाया गया कि ठेकेदार के अधीन कार्यरत श्रमिकों को सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी से कम दर पर मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है जो की विषयांतर्गत उल्लेखित अधिनियमों व तत्संबंधी नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन है।

मिली जानकारी के अनुसार श्रम अधीक्षक के निर्देश के बावजूद भी विकास कुमार ठेकेदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और श्रमिक कम मजदूरी दर पर मजदूरी करने को विवश रहे एवं विकास कुमार की प्रताड़ना को झेलते हुए सहते हुए मजदूर अपने परिवार एवं अपनी पेट की भुख को देखते हुए न्यूनतम मजदूरी दर पर कार्य करने को मजबूर हो गए।

वहीं अब इस मामले को और गंभीरता से लेते हुए सरायकेला खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने ठेकेदार विकास कुमार द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर न देकर उनका शोषण किए जाने से बाध्य होकर श्रम आयुक्त को ठेकेदार विकास कुमार के विरोध न्यूनतम मजदूरी दर के अधिनियम के अंतर्गत दवा पत्र दाखिल कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।

अब इस पूरे मामले को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे आने वाले समय में संभवत ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी और इसके साथ ही ठेकेदार को जेल जाने की भी नौबत आ सकती है?

आपको बताते चलें कि सुधा डेयरी के ठेकेदार विकास कुमार सिंह के अधीन मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर न देकर कार्य करवाने की खबर को झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार ने लगातार जनहित में प्रमुखता से प्रकाशित किया था और आगे भी ऐसी खबर को झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार जनहित में प्रकाशित करते रहेगी।

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने आमदा ओपी प्रभारी एवं खरसावां थाना प्रभारी को किया सम्मानित।

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने आमदा ओपी प्रभारी एवं खरसावां थाना प्रभारी को किया सम्मानित।

सरायकेला-खरसावां

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर आमदा ओपी प्रभारी एवं खरसावां थाना प्रभारी को अपराध के विरुद्ध एवं नशे के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मोमेंटम दे कर सम्मानित किया।

बीमार सुखलाल किस्कू को देखने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार उनके घर पहुंचे।

बीमार सुखलाल किस्कू को देखने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार उनके घर पहुंचे।

मुसाबनी: संवाददाता

प्रखंड के अंतर्गत तेरेंगा ग्राम निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता सुखलाल किस्कू कई सप्ताह से बीमारी से पीड़ित है इसकी सुचना तेंरेंगा पंचायत अध्यक्ष सुनील किस्कू ने इसकी सूचना माननीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी, सुचना. पाकर शनिवार को बीमार सुखलाल किस्कू को देखने उसके घर पर पहुंचे।

सुखलाल किस्कू की पत्नी एवं पुत्र ने बताया आर्थिक कमजोरी के कारण अब तक घर पर ही खटिया पर पड़ा हुआ है। मंत्री रामदास सोरेन ने परिजनों को आर्थिक सहयोग दिया एवं कल तक सुखलाल को सदर अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराने एवं उन्हें अवगत कराने का निर्देश झामुमो कार्यकर्ताओं को दिए। मौके पर झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली जिला कार्यकारिणी सदस्य लोबीन सबर तेरेगा पंचायत अध्यक्ष सुनील किस्कू महेश्वर किस्कू मागात किस्कू सुनाराम मुर्मू व आजित हांसदा आदि मौजूद थे।

भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने गरीबों के बीच किया सैकड़ो कंबलों का वितरण

भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने गरीबों के बीच किया सैकड़ो कंबलों का वितरण

मुसाबनी: संवाददाता

सर्दी से लोग काफी परेशान है, पिछले एक सप्ताह से तापमान काफी नीचे आ गया है, जिसके कारण सर्द हवाओं के साथ सर्दी बढ़ गई है। इस बीच गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अस्पताल चौक पर भाजपा नेता सह घाटशिला के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन द्वारा सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने खुद अपने हाथों से गरीब महिला पुरुषों के बीच अच्छे किस्म के कंबल का वितरण किया। इस मौके पर कंबल लेने आए लोगों से आधार कार्ड देखकर उन्हें कंबल दिया गया, ताकि वितरण में कोई समस्या न हो, और सभी को कंबल मिल सके। वहीं मुफ्त कंबल बांटने की सूचना मिलते ही सैकड़ो महिला पुरुष अस्पताल चौक पर जमा हो गए। भीड़ अधिक होने के कारण बाबूलाल सोरेन के कार्यकर्ताओं द्वारा महिला एवं पुरुषों की लाइन अलग-अलग लगाई गई। जिसके बाद उनके बीच सुचारू रूप से कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बाबूलाल सोरेन ने कहा कि सर्दी काफी बढ़ गई है। जिसके कारण उन्होंने यह बीड़ा उठाते हुए 2 हज़ार कंबल का वितरण क्षेत्र में करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत यह कंबल वितरण किया जा रहा है। आगे भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।

आदित्यपुर क्षेत्र स्थित 157 वीं वाहिनी के. री. पु. बल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आदित्यपुर क्षेत्र स्थित 157 वीं वाहिनी के. री. पु. बल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत स्वच्छता ही सेवा लक्ष्य के  तहत चलाया गया सफाई अभियान।

बटालियन के कई जवानों ने अपने क्षेत्र में प्रातः काल से ही सड़कों पर साफ सफाई करते हुए देखे गए।

हमारे देश के जवानों की बात ही निराली है जहां हम सभी देशवासी अपने घरों में सुख चैन से रहते हैं वहीं हमारे देश के जवान, बटालियन दिन हो या रात हमारी सेवा में हमारी सुरक्षा में खड़े रहते हैं जिससे कि हम सभी देशवासी चैन से रह सके सुरक्षित रह सके।

वहीं 157वीं वाहिनी के.री.पु.बल बटालियन के जवानों द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर एक और सराहनीय कार्य किया है। बटालियन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर आम जनता को एक संदेश देते हुए उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत मैं अपनी तमाम जिम्मेदारियां को भली भांति निभाते हुए कुछ समय निकाल स्वच्छता अभियान के तहत भी एक मिसाल कायम किया।

हालांकि नगर निगम इस अभियान में पूरी तरह से फेल नजर आ रही हैं वहीं देश के जवानों ने अपनी कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए उन्होंने मीडिया से बातचीत में जनहित में बताया कि स्वस्थ रहने के लिए साफ सफाई मेहनत एवं जिम्मेदारियां का पालन करना अति आवश्यक है। वैसे तो भारतीय जवानों की दूरदर्शिता हाजिर मिजाजी की दुनिया कायल है।

थाना रोड के फुटपाथी दुकानों को हटाने का 24 घंटे का मिला अल्टीमेटम

थाना रोड के फुटपाथी दुकानों को हटाने का 24 घंटे का मिला अल्टीमेटम

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना रोड स्थित सड़क के किनारे लगे दुकानों के कारण काफी भीड़ लगी रहती है जिससे कि आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञात हो कि में रोड से आदित्यपुर थाने की ओर जाने वाली सड़क पर सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे कि पुलिस की गाड़ियों को भी आदित्यपुर थाने तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और आम लोगों को भी उसे सड़क पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आपको बताते चलें कि यातायात से संबंधित खबर को झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार ने कुछ दिनों पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसको संज्ञान में लेते हुए आदित्यपुर थाना रोड को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया गया है।

आपको बताते चलें कि सोमवार को आदित्यपुर थाना रोड के फुटपाथी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और आदित्यपुर थाना संयुक्त रूप से स्पेशल ड्राइव चलाकर थाना रोड के दुकानदारों को हटाने का काम करेगी. यह जानकारी अल्टीमेटम देने आए नगर निगम के सिटी मैनेजर रविकांत भारती और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी

Design a site like this with WordPress.com
Get started