आदित्यपुर में निकली गई श्रीकृष्ण रुक्मिणी की भव्य रथ यात्रा, राधेश्याम की जयकारे से भक्ति में हुआ पूरा क्षेत्र।

आदित्यपुर में निकली गई श्रीकृष्ण रुक्मिणी की भव्य रथ यात्रा, राधेश्याम की जयकारे से भक्ति में हुआ पूरा क्षेत्र।

सरायकेला/आदित्यपुर

22 सितंबर शुक्रवार को आदित्यपुर में भारतीय कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से श्रीकृष्ण रुक्मणी रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें श्रीकृष्ण रुक्मणी रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त शामिल हुए जो भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी रथ को खींचने हुए दिखाई दिए।

वहीं इस रथ यात्रा के मौके पर में उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, सनातन प्रमाणिक, भजहरि तंतुबाई, महासचिव: नील पदमा विश्वास, सचिव जूली महतो, सुभाष गोराई, खीर देवी, संजीव कुमार सिंह, बाबू तांती, कोषाध्यक्ष  चंद्रावती महतो, सह कोषाध्यक्ष जामिनी दास, खुदीराम दास, संरक्षक: बरजो राम हांसदा, राजरानी महतो, सुधीर कुमार सिंह, डॉक्टर नथुनी सिंह, प्रकाश मेहता, द्वारिका बलराम, भक्तो महतो, मंटू महतो, वन बिहारी महतो, जितेन सरकार, परशुराम गोप, रवि गोप, जितेंद्र पलाय, बापी राय, सुभाष थापा, सपन कुमार दास, भंडारी महतो, दयतारी मुखी, शुरूपद प्रधान, गोपाल चंद्र गोराई, गोपाल आदि भी शामिल हुए

रथ यात्रा दोपहर 3 बजे आदित्यपुर सालडीह बस्ती हरि मंदिर से शुरू होकर आशियाना होते हुए आदित्यपुर खरकई नदी पुल होते हुए वापस अटल पार्क पहुँची. रथ यात्रा मैं शामिल लोगों ने राधे कृष्णा राधे श्याम के जयकारे लगाए जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय के माहौल में रंग गया।

वहीं में संध्या 7:00 बजे से अटल पार्क सभागार में श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वहीं 23 सितम्बर को राधा अष्टमी मनाया. रथ यात्रा के संयोजक श्री कृष्ण रुकमणी विवाह संगठन आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

3 माह से राशन नहीं मिलने पर राशन कार्डधारीयों ने उपायुक्त के नाम से बीडीओ प्रभारी को मांग पत्र सौंपा।

3 माह से राशन नहीं मिलने पर राशन कार्डधारीयों ने उपायुक्त के नाम से बीडीओ प्रभारी को मांग पत्र सौंपा।

सरायकेला/निमडीह

3 माह से राशन नहीं मिलने से परेशान राशन कार्डधारीयों ने आखिरकार थक हार कर उपायुक्त का दरवाजा खटखटाया।

मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला पंचायत के टोला जामडीह के कार्डधारियों ने 3 माह से राशन नहीं मिलने से परेशान होकर उपायुक्त से गुहार लगाई। नीमडीह प्रखंड के पुर्व जिप सदस्य अनिता पारित जामडीह के कार्डधारियों के साथ सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त के नाम नीमडीह अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास प्रभारी संजय पांडे को राशन के संबंध एक मांग सौंपा।

वहीं कार्डधारियों का कहना है कि जनवितरण दुकानदार की निलंबन और खाद्य आपूर्ति नियम के कारण तीन माह से राशन नहीं मिलने पर राशन कार्डधारी राशन से वंचित हैं। नीमडीह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कलेश्वर राविदास ने कहा की राशन से वंचित लोगों को शीघ्र ही राशन दिलाने की प्रयास की जाएगी।

भारत के पहले मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की मनाई गई जयंती..

भारत के पहले मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की मनाई गई जयंती..

सरायकेला/आदित्यपुर

सामाजिक- समरसता और ईमानदारी का मिसाल थे भोला बाबू : कमलेश्वरी पासवान

अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला खरसाल की ओर से गुरुवार को आदित्यपुर स्थित महासभा के अध्यक्ष सरयू पासवान की आवास पर उनकी अध्यक्षता में भारत के पहले दलित मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी कमलेश्वरी पासवान उपस्थित थे.कमलेश्वरी पासवान ने कहा भोला बाबू सामाजिक- समरसता और ईमानदारी का मिसाल थे. इस अवसर पर भक्ताओं ने कहा आज का परिवेश में भी उनकी जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता है. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीएसपी वीरेंद्र राम, सेवा निवृत मार्केटिंग ऑफिसर आरपी Rahi, महेश राम,प्रेमचंद प्रसाद,अधिवक्ता रविशंकर पासवान,प्रमोद कुमार ,छोटू पासवान, लाल बहादुर शास्त्री और रंजीत दास मौजूद रहे।

आपको बताते चलें कि भोला पासवान शास्त्री 1968 में पहली बार बिहार के सीएम बने थे। हालांकि वह केवल तीन महीने ही मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 1969 में 13 दिन और 1971 में 7 महीने के लिए भोला बाबू फिर से सीएम बने। लेकिन इस दौरान उन्होंने क्या कमाया… बस उतना जितना वेतन होता है, उसके अलावा एक फूटी कौड़ी तक नहीं। ना अपनी गाड़ी, न पटना के पॉश इलाके में आलीशान बंगला, जिसके बाहर गोल्डेन नेम प्लेट पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री लिखा हो। झोपड़ी में ही जिए और झोपड़ी में ही जीवन का अंत समय गुजारा।

नीमडीह स्टेशन के समीप कुड़मी आंदोलन में 18 घंटे ठप हुई थी रेलवे की आवागमन, द्विपक्षीय वार्ता एवं लिखित आश्वासन के बाद गुरूवार को जाम हटी..

नीमडीह स्टेशन के समीप कुड़मी आंदोलन में 18 घंटे ठप हुई थी रेलवे की आवागमन, द्विपक्षीय वार्ता एवं लिखित आश्वासन के बाद गुरूवार को जाम हटी..

सरायकेला/चांडिल

आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा नीमडीह स्टेशन के निकट तिल्ला रेलवे फाटक में किए गए रेल टेका व डहर छेंका आंदोलनों का वार्ता एवं लिखित आश्वासनों के बाद सुबह 8:30 बजे समाप्त हो गया। बीते रात को डीएसपी सरायकेला एवं एसडीएम चांडिल अनुमंडल के साथ आंदोलनकारिओं के पक्ष से केंद्रीय सहसचिव जयराम महतो, प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन महतो एवं जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो आदि शामिल होकर छह बिंदुओं पर द्विपक्षीय वार्ताएं हुई। जिसका बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें पदाधिकारियों सहित अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) ने आंदोलनकारियों को लिखित पत्र देते हुए कहा कि जिले के उपायुक्त ने सरकार के मुख्य सचिव से बैठक के संदर्भ में वार्ता की।

उक्त विषय के संबंध में मुख्य सचिव ने 25 सितंबर की सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक मिलने का समय दिया है। उक्त बैठक में टीआरआई, रांची के निदेशक भी उपस्थित रहेंगे। अपर जिला दंडाधिकारी की लिखित आश्वासन में कहा गया है कि नीमडीह स्टेशन के आसपास लागू धारा 144 क्षेत्र के बाहर तिल्ला फाटक में आंदोलन किया गया। समाज के आंदोलनकारिओं के नेतृत्वकर्ताओं और सदस्यों के उपर सरकार व रेलवे द्वारा किसी प्रकार की धाराओं का केस लागू नहीं होगी। हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को बिना शर्त छोड़ दिया जाए और किसी प्रकार की धारा के साथ केस दर्ज नहीं किया जाएं। आंदोलनकारिओं द्वारा रेलवे की किसी भी प्रकार की संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। मालूमात हो कि कुड़मि समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करने और प्रकृति धर्म कोड लागू करने की मांग पर आदिवासी कुड़मी समाज का बुधवार करीब दोपहर 2:30 बजे से अनिश्चितकालीन रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन चल रहा था। आंदोलन स्थल के आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस और तैनात किया गया था। रेलवे पुलिस के अलावा जीआरपी जिला पुलिस के जवान महिला बल के साथ मुश्तैद किया गया था ।

पूर्व घोषित निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 सितंबर को नीमडीह स्टेशन व आसपास के क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किए जाने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद आदिवासी कुडमी समाज ने एक किलोमीटर दूर तिल्ला रेलवे फाटक के पास दोपहर 2:30 बजे से रेल चक्का जाम कर दिया गया था। इस आंदोलन के दौरान सभी महिला, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चे आंदोलनकारी झूमर गीतों पर रात भर थिरकते रहे, आधी रात को भी आंदोलनकारी सामूहिक भोजन करने के बाद मादर व नगाड़ा की थाप पर गाते, झूमते, थिरकते रहे।

इस आंदोलन के प्रमुख नेतृत्वकर्ता आदिवासी कुड़मी समाज के जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो, प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन महतो, केंद्रीय सहसचिव जयराम महतो, अशोक पुनअरिआर, गुणधाम मुतरुआर, वीरेन महतो, अनूप महतो, श्यामल महतो, रघुनाथ महतो, वासुदेव महतो, जयचांद बांसरिआर, शंभूनाथ केटिआर, कार्तिक महतो, जालबानुआर राकेश आदि कर रहे थे।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा योग्य लाभुकों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के दिए गए निर्देश

समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित योजना प्रगति लाने, योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रखंडवार समीक्षा कर उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण अंतर्गत पिट फीडिंग एवं फलदार वृक्षारोपण कार्य में प्रगति लाने, प्रत्येक पंचायत में 5 से अधिक योजनाएं संचालित कर मानव दिवस सृजन में वृद्धि लाने तथा ग्राम सभा के माध्यम से ही विभिन्न योजनाओं के चयन करने के निदेश दिए। वही आवास प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने “अब ना रहे कोई आवास अधूरा-चलो करें आवाज पूरा” अभियान के तहत कार्य योजना निर्धारित कर अधिक से अधिक लंबित आवास को पूर्ण करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर SHG की संख्या बढ़ाने तथा विभिन्न योजनाओं के तहत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी BPM, सभी BPO एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बिरसा सेवा प्रकल्प द्वारा आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।

बिरसा सेवा प्रकल्प द्वारा आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।

सरायकेला

विगत 10 सितम्बर से बिरसा सेवा प्रकल्प द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य को गति देने तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित जागरुकता को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को दश दिवसीय प्रशिक्षण आदित्यपुर आर आई टी मोड़ स्थित गंगोत्री नर्सिंग होम में डॉ भोला लोहार एवम डॉ जे एन दास जी के देख रेख में डॉक्टरो के विशेष पैनल द्वारा 17 महिलाओं को प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधित प्रशिक्षण दिया गया साथ में उन्हें प्राथमिक उपचार एवं जांच हेतु रक्त चाप जांच के लिए डिजिटल प्रेशर मशीन,सुगर जांच कीट, औक्सीजन लेबल जांच कीट, हेमोग्लोविन जांच कीट, किडनी ट्रे तथा प्राथमिक उपचार हेतु अन्य आवश्यक सामग्री दिया गया।

इस कार्यक्रम का समापन आदित्य गार्डन में 20 सितम्बर को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विश्व हिन्दू परिषद् के पटना क्षेत्र संगठन मंत्री (झारखण्ड, बिहार) माननीय आनंद पाण्डेय जी, पटना क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख माननीय उपेंद्र कुशवाह जी, झारखण्ड प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख श्रीमान संजय चौरसीया जी, मठ मंदिर प्रमुख देवेंद्र गुप्ता जी, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख भगवान सिंह जी, सह प्रमुख अवतार सिंह गांधी जी, संकर राव जी, मिथलेश महतो जी, अवतार सिंह परमार जी, मुनिलाल महतो जी, खंरसंवा जिला अध्यक्ष राजू चौधरी जी, जमशेदपुर महानगर मंत्री चंद्राका भगत जी तथा अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहें।

कड़मी समुदाय के लोग एसटी सुची में शामिल की मांग को लेकर रेल ट्रेक को जाम कार्यक्रम में पुलिस को जाम हटाने के लिए बल का प्रयोग किया।

कड़मी समुदाय के लोग एसटी सुची में शामिल की मांग को लेकर रेल ट्रेक को जाम कार्यक्रम में पुलिस को जाम हटाने के लिए बल का प्रयोग किया।

सरायकेला/चांडिल

नीमडीह थाना के अंतर्गत नीमडीह स्टेशन के समीप पुलिस ने आन्दोलनकारीओं की जामव को हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। पटरी पर रेल का आवागमन जारी है। वहीं आंदोलनकारियों का कहना था की हमारी आंदोलन की तीन मुख्य मांगें है , पहला कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराना, दुसरा कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध कराना और तीसरा प्रकृति धर्म कोड लागू कराना। इन मांगों को लेकर 73 वर्षों से आज तक कुड़मी जनजाति आंदोलन करते आ रहे हैं। केंद्र की सरकारें हमें मजबूर कर रही है कि आज अपनी हक एवं संवैधानिक अधिकार की लड़ाई के लिए रेल टेका व डहर छेंका आंदोलनों के कारण कुड़मी समाज के लोग घर-घर से निकल पड़े हैं। करम परब सामने है, और इधर अनिश्चितकालीन रेल टेका आंदोलन, इसलिए सभी मां-बहन, जेठा-जेठी, खुढ़ा-खुढ़ी बुढ़ा-बुढ़ी, धिआ-पुता आदि रेल लाइनें करम परब मनाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने आगे कहा कोई अगर विरोध में कहता है कि कुड़मी आदिवासी नहीं है तो कोर्ट में जाकर प्रूफ करें कि कुड़मी आदिवासी नहीं है। अगर कुड़मी आदिवासी नहीं है तो संथाल, मुंडा, उरांव, हो, खड़िया आदि 12 जनजातियां जिन्हें कुड़मियों के साथ 1913 में नोटिफिकेशन किया था यह जनजातियां भी आदिवासी नहीं है । इसका जिक्र पटना हाई कोर्ट ने 1963 में ही किया है। एक सवाल क्या 1950 में आदिवासी पैदा हुआ? क्या उसके पहले आदिवासी नहीं था? भारत सरकार के गृहमंत्रालय साबित करें कि कुड़मी आदिवासी नहीं है। 1913 में जब कोई रिजर्वेशन नहीं था, कोई आरक्षण नहीं था, कोई प्रतिनिधित्व का अधिकार आदिवासियों को नहीं था, उस समय कुड़मियों को आदिवासी माना है । जब झाड़खंड अलग राज्य का आंदोलन जोर-शोर से चली, तब गृह मंत्रालय ने लाली कमीशन बनाकर कुड़मियों को गैर सरकारी आदिवासी माना है। तो अब सरकारी आदिवासी बनाने की मांग पर सरकार को परेशानी क्यों हो रही है ? आज इन सारे सवालों के साथ हम रेल लाइन और सड़क पर उतरे हैं, अब सटीक निर्णय और समाधान के बाद ही हम सभी रेल लाइन से हटने का फैसला लेंगे।

वहीं प्रशासन ने रेल आवागमन बाधित नहीं होने दिया।

श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थानों को मिशन मोड में चिन्हित कर कार्रवाई करने का दिया गया निर्देश।

कौशल विकास केंद्र अपनी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण करें सुनिश्चित अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई हेतु विभाग को प्रेषित की जायेगी- उपायुक्त

स्थानीय युवाओं का नियोजन स्थानीय संस्थानों में सुनिश्चित करने हेतु किया जाएगा इंडस्ट्री कनेक्ट प्रोग्राम

सोमवार 18 सितंबर 2023 को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं फैक्टरीज एक्ट के तहत निबंधित जिले के अधिकांश संस्थाओं ने झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2021 के तहत अपना निबंधन करा लिया है। जिन संस्थाओं का निबंधन अब तक नहीं हो पाया है उन्हें चिन्हित कर करवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कारखाना निरीक्षक को यह निर्देश दिया कि जिन संस्थाओं का निबंधन उनके कार्यालय में नही है एवं यदि वैसे संस्थान जिले में संचालित हो रहे हैं तो 15 अक्टूबर तक मिशन मोड में उन सभी को चिन्हित करना है।
स्थानीय युवाओं को स्थानीय संस्थाओं में नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त महोदय ने इंडस्ट्री कनेक्ट प्रोग्राम करने का निर्देश दिया। इसके तहत उद्योग, श्रम एवं अन्य संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयास से जिले के सभी नियोजकों एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।

कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में प्रभावी मोबिलाइजेशन कर अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़े। साथ ही अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार एवं स्थानीय मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करें।

बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, कारखाना निरीक्षक मनीष कुमार, वाइपी रवि प्रकाश सिंह सहित जिले के सभी कौशल विकास केंद्रों के प्रतिनिधि एवम अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पत्रकार अनवर पर हमला, मानगो थाना पहुंचे अनवर की पुलिस ने नहीं ली सुधि..

पत्रकार अनवर पर हमला, मानगो थाना पहुंचे अनवर की पुलिस ने नहीं ली सुधि..

जमशेदपुर

जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आज अहले सुबह 4.30से 4.40के बीच मानगो थाना से 100मीटर की दूरी पर नमाज पढने जा रहे पत्रकार अनवर शरीफ पर बाइक सवार अपराधियों ने हमला कर दिया.अपराधियों ने धार्मिक नारे लगाए और भाग गए.अनवर का आरोप है कि घटना के बाद मानगो थाना पहुंचने पर मौके पर मौजूद अधिकारी ने कोई रिस्पांस नहीं लिया.वहीं थाना पहुंचे पेट्रोलिंग गाडी के अधिकारी ने कहा-ठीक हुआ.अनवर शरीफ ने कहा वे लोग चाहते तो तुरंत सीसीटीवी देखते लेकिन कार्रवाई तो दूर की बात है थाने में सही व्यवहार नहीं किया गया.

अनवर ने पत्रकारों और पुलिस के वाट्सअप ग्रुप में इस घटना की पूरी जानकारी दी जिसके बाद पत्रकारों में आक्रोश है.फिलहाल पुलिस पदाधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वहीं इस घटना से नाराज पत्रकारों ने कहा है कि पत्रकार अनवर पर यह हमला यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं. मगर सबसे अफसोसजनक है पुलिस का रवैया.वहीं पत्रकारों की मांग है कि मानगो थाना प्रभारी और अन्य वरीय पदाधिकारीगण अविलंब इस मामले का संज्ञान लें और सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों से अपराधियों की धर पकड़ करें.साथ ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी की भी खबर लें कि कोई घायल थाना पहुंचा तो क्यों रिस्पाॅन्स नहीं लिया?अनवर एक बेहद ही अनुशासित , मेहनती और नेक इंसान हैं. उनके साथ हुए आपराधिक कृत्य और थाने में हुए पुलिसिया व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है।

स्मृद्धि आयरन स्पंज कंपनी की लापरवाही से एक व्यक्ति की गई जान,,भारी वाहनों के आवा जाही से सड़क की हालत बेहद खराब।

स्मृद्धि आयरन स्पंज कंपनी की लापरवाही से एक व्यक्ति की गई जान,,भारी वाहनों के आवा जाही से सड़क की हालत बेहद खराब।

सरायकेला-खरसावां

आए दिन हमें सड़कों पर गड्ढे देखने को मिलते हैं और गड्ढे के कारण अनगिनत सड़क दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती हैं लेकिन इन गड्ढो की मर्मती पर किसी की नजर नहीं पड़ती और कई लोग सड़क दुर्घटना का शिकार बनते हैं.

ऐसा ही एक वाक्य मोहितपुर से आया है जहां पर स्मृद्धि ईरानी स्पंज के द्वारा मोहितपुर में पुलिया का निर्माण किया गया और वह निर्माण अधूरा होने के कारण एक व्यक्ति को अपनी जान देकर इस अधूरे निर्माण की कीमत चुकानी पड़ी.

मिली जानकारी के मुताबिक स्मृद्धि आयरन स्पंज के द्वारा निर्मित मोहितपुर के पुलिया में बैरिकेडिंग नहीं किया गया और पुल से निकले छड़ को खुला छोड़ दिया गया और मोहितपुर बजरंग चौक से स्मृद्धि स्पंज तक कंपनी के ट्रैकों का आवागमन के कारण सड़कों की हालत बद से बत्तर हो चुकी है जिसकी वजह से चड़कपाथर के रहने वाले रतन मांझी नामक व्यक्ति जब बाजार से घर लौट रहे थे तभी स्मृद्धि आयरन स्पंज के द्वारा निर्मित फूल पर उनका पैर फिसल गया और पैर फिसलने के कारण वह व्यक्ति सीधे जाकर पुल से निकले छड में टकरा गए और छड़ उनके सिर के आर पार हो गया जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही समाज सेवी महिला ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उनकी उपस्थिति में सड़क जाम किया गया और प्रशासन एवं कंपनी से परिवार वालों को मुआवजा तथा नौकरी दिलाने की बात की गई कंपनी के द्वारा मोहितपुर बजरंग चौक से स्मृद्धि आयरन स्पंज तक सड़क निर्माण तथा पुल की बेरीकेटिंग करने की बात की गई इसके बाद मृतक के सब को सरायकेला में पोस्टमार्टम करवा कर सव को उनके परिजनों तक पहुंचा दिया गया और मृतक के परिजनों से मिलकर उनके इस दुखद घड़ी में उनके साथ देने का वादा किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पशु चिकित्सक डॉक्टर के-के चौधरी एवं मोहन चौधरी के खिलाफ भयादोहन एवं रंगदारी का मामला दर्ज..

पशु चिकित्सक डॉक्टर के-के चौधरी एवं मोहन चौधरी के खिलाफ भयादोहन एवं दादागिरी का मामला दर्ज..

सरायकेला/आदित्यपुर

डॉक्टर को लोग भगवान का रूप मानते हैं वह चाहे इंसान के डॉक्टर हो या पशु के डॉक्टर ऐसे में अगर डॉक्टर रंगदारी और भयादोहन पर उतर आए तो आम जनता किस पर भरोसा करें और किसका दरवाजा खटखटाये.

मोहन चौधरी

ऐसा ही कुछ मामला सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है जिसमें एक पत्रकार से डॉक्टर द्वारा रंगदारी मांगने के खिलाफ आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है.

जानकारी के मुताबिक झारखंड क्राइम रिपोर्टर के संपादक एवं साधना प्लस न्यूज़ के रिपोर्टर भरत सिंह द्वारा पशु चिकित्सक डॉक्टर केके चौधरी और खुद को प्रभात खबर का पत्रकार बताने वाले मोहन चौधरी के खिलाफ आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है.

वहीं लिखित शिकायत के मुताबिक झारखंड क्राइम रिपोर्टर के संपादक एवं साधना प्लस न्यूज़ के रिपोर्टर भरत सिंह अपने घरेलू कुत्ते को इलाज हेतु डॉक्टर के के चौधरी के पास सुबह के समय लेकर गए थे परंतु डॉक्टर के के चौधरी का कार्यालय बंद पाया वहीं पशु चिकित्सालय बंद पाने के उपरांत भरत सिंह ने डॉक्टर के के चौधरी को फोन किया तो डॉक्टर ने कहा कि मैं बाद में आऊंगा और डॉक्टर द्वारा फोन काट दिया गया तभी भारत सिंह ने उसके बाद अपने घरेलू कुत्ते को इलाज के लिए साकची के टाटा पशु चिकित्सालय लेकर गए हैं और वहां अपने कुत्ते का इलाज करवाया.

वहीं इलाज करवा कर लौटने के क्रम में अनजान नंबर 9234602197 से भरत सिंह को फोन आया और कहा की मैं मोहन चौधरी बोल रहा हूं साथ ही धमकी देते हुए पशु चिकित्सक डॉक्टर के के चौधरी का सपोर्ट करते हुए अपने आप को प्रभात खबर दैनिक अखबार का पत्रकार बताया साथ ही ₹10000 की मांग करने लगा और कहा कि झूठे केस में फंसा दूंगा और अखबार में छाप कर तुम्हें बदनाम भी कर दूंगा इतना कहकर उसने फोन काट दिया।

फिर जब भारत सिंह अपने घर वापस लौटे उसके बाद डॉक्टर के के चौधरी का फोन आया और डॉक्टर द्वारा कहा गया कि मैं आपके घर आकर आपके कुत्ते का इलाज कर दूंगा लेकिन उसके लिए आपको फीस देनी होगी और दवा के पैसे भी देने होंगे तब भारत सिंह द्वारा कहा गया कि कुत्ते का इलाज हो गया है तब डॉक्टर ने फोन काट दिया।

वहीं लिखित शिकायत में भरत सिंह द्वारा थानेदार से इसकी उचित जांच कर कार्यवाही की मांग की गई।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त के अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

सरायकेला-खरसावां

लंबित आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। वर्चुअल आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, वाणिज्य कर आयुक्त आदित्यपुर एवं चाईबासा अंचल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, विद्युत प्रमंडल सरायकेला एवं आदित्यपुर एवं सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

आंतरिक संसाधन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण के संबंध में जानकारी लेकर ऐसे विभागीय पदाधिकारी जिनका कार्य प्रदर्शन बेहतर पाया गया उन्हें इसी प्रकार नियमित कार्य करने तथा ऐसे पदाधिकारी जिनका लक्ष्य के विरुद्ध कार्य प्रगति धीमा पाया गया उन्हें कार्य योजना निर्धारित कर निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने तथा समय-समय पर विभाग सत्र पर कार्यों की समीक्षा करने के निदेश दिए।

अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वस्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, नीलाम पत्र वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पी एम किसान इ – के.वाई.सी इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा रिजेक्ट किए गए आवेदनों के कारण सहित सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने तथा अपर उपायुक्त को सक्षम पदाधिकारी से सूची किवजच कराने के निदेश दिए। उपायुक्त नें अभियान चलाकर पी.एम किसान योजना के शत प्रतिशत लाभुकों का इ – के.वाई.सी करनें के निदेश दिए। वहीं नीलाम पत्र वाद में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा मानकी मुंडा, डाकूआ, एवं परम्परागत ग्रामप्रधान को नियमित रूप से सम्मान राशि प्रदान करने तथा नियमानुसार रिक्त पदों के चयन करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा आमजनो द्वारा कार्यालय में विभिन्न कार्यों हेतू प्राप्त आवेदन अनावश्यक रिजेक्ट ना हो यह सुनिश्चित करे, आवेदन रिजेक्ट करने के साथ कारण इंगित करे ताकि लोगो को सुलियत हो। उपायुक्त ने लंबित कार्यों मे सुधरात्मक प्रगति लाने हेतु अपर उपायुक्त को समय-समय पर कार्यों का समीक्षा करने के निदेश दिए।

Design a site like this with WordPress.com
Get started