उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पुरे परिवार के साथ किया मतदान।
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें: रघुवर दास
जमशेदपुर
विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया सुबह 7:00 से ही प्रारंभ हो चुकी है और मतदाता अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर लंबी कतार लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं इस मतदान प्रक्रिया के क्रम में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत हो रहे मतदान में हिस्सा लेने जमशेदपुर पहुंचे जहां उन्होंने जमशेदपुर के भालुबासा स्थित हरिजन उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर उन्होंने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी फैला रही विनाशकारी प्रदूषण
सरायकेला/चांडिल
वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निकलने वाले धुएं की चपेट में पुरा चांडिल क्षेत्र।
कंपनी से निकलने वाले धुएं से जन जीवन अस्त व्यस्त।
वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी।
सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निरंतर निकलने वाले जहरीले प्रदूषण से वातावरण दूषित हो रहा है. पेड़ पौधे पशु पक्षी तथा आम जनमानस की जान खतरे मे है।
फैक्ट्रियों से निकलने वाला काला धुआं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। उद्योगपति सभी नियम एवं कानून को ताक पर रखकर पर्यावरण को दूषित कर रहे है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा लगातार जहरीले प्रदूषण छोड़ने की वजह से कई पशु पक्षियों की मौत हो गई पर्यावरण को काफी नुकसान भी हुआ। बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड कंपनी की दादागिरी मनमानी की वजह से आमजनमानस का भी जान माल का खतरा बना हुआ है। इस तरह की कंपनियों पर अंकुश लगाने में प्रदूषण विभाग डर से मौन धारण किए हुए हैं।
आपको बताते चलें कि वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की जहरीले प्रदूषण की जानकारी पॉल्यूशन विभाग को देने के बावजूद भी पॉल्यूशन विभाग के तरफ से कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रहा है और बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड कंपनी राक्षसी सुरशा: की मुंह की तरह दिन प्रतिदिन अपनी निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए जहरीले जानलेवा काला धुआं अपनी चिमनी से फेंक रही है जो की राह चलते हुए आम जनमानस को आए दिन नजर आएगी।
पर्यावरण प्रेमियों सहित आसपास बसे हुए गरीब लोगों का कहना है कि वायुमंडल हमारे स्वास्थ्य को सर्वाधिक प्रभावित करता है और जब यह पर्यावरण ही प्रदूषित हो जाए तो आप कल्पना कर सकते हैं की हम कितने स्वस्थ्य हैं।
वहीं वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के आसपास बसे हुए गरीब लोगों का कहना है कि ऐसी कंपनियों पर सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही इनका लाइसेंस को रद्द कर सलाखों के पीछे भेज देना ही उचित होगा।
वहीं वनराज स्टील प्राइवेटकंपनी जहरीली धुएं को पर्यावरण में फैलाकर कानून का उल्लंघन करते हुए खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कंपनी में कार्यरत काफी मजदूरों का शोषण भी किया जा रहा है। लेबर सुपरीटेंडेंट , फैक्ट्री इंस्पेक्टर तथा प्रोविडेंट फंड कमिश्नर को भी जनहित में ध्यान देने की आवश्यकता है । वही कंपनी में कार्यरत काफी संख्या में मजदूरों ने शोषण होने से बचने के लिए दबी और सहमी आवाज में सरकार से गुहार लगाई है।
अंजनिया इस्पात कंपनी एवं विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा ?
सरायकेला-खरसावां
शनिवार की तड़के सुबहआयकर विभाग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी आप सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास समेत उनके जुड़े कई ठिकानों पर कार्यवाही की है।
आपको बताते चलें कि आयकर विभाग ने सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित अंजनिया इस्पात कंपनी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय गणेश चौधरी के आवास एवं कार्यालय समेत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित व्यवसायी गोविंद पारीख के कारखाना में छापेमारी शुरू की है. फिलहाल छापेमारी संबंधित मामले की जानकारी आयकर विभाग द्वारा स्पष्ट रूप से नहीं दी जा रही है।
जिले में 18 नवम्बर तक डाकमत पत्र से मतदान करेंगे मतदाता
सरायकेला-खरसावां
डाकमत पत्र से मतदान हेतु समाहरणालय एवं एआर प्लस टू उच्य विद्यालय, सरायकेला में सुनिश्चित की गयी है सुविधा- जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त
विधानसभा आम चुनाव- 2024 के तहत डाकमत पत्र से होने वाले मतदान को लेकर जिलास्तर पर मतदाताओं हेतु आवश्यक सुविधा सुनिश्चित की गयी है। इस कड़ी में डाकमत पत्र से मतदान हेतु समाहरणालय भवन एवं एआर प्लस टू उच्य विद्यालय, सरायकेला तथा पुलिस लाइन सरायकेला को चिन्हित किया गया है जहाँ मतदान कार्यो में प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मी के साथ दूसरे जिलों के इलेक्सन ऑन डयूटी के मतदाता अपना मतदान डाकमत पत्र के माध्यम से कर रहे हैं।
प्रथम चरण के लिए 11 नवंबर 2024 तक सभी चयनित केन्द्रो पर मतदान किया जायेगा इसके अतिरिक्त छूटे हुए पदाधिकारी/कर्मी 12 नवंबर को काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में बनाए जा रहें डिस्पैच सेंटर पर अपना मतदान कर सकेंगे। वही दूसरे चरण के मतदाता 8 नवंबर से 18 नवंबर तक पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 05 बजे तक अपना मतदान सभी चिन्हित स्थलों पर मतदान कर सकेंगे। वहीं पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा,ताकि मतदाता अपने मतों का उपयोग कर सके। साथ ही अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से कल दिनांक 7 नवंबर 2024 तक कुल 4528 मतदाताओं ने अपना मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया। जिसमे 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से 1363, 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्र से 1361 तथा 50 ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 1156 तथा अन्य विधानसभा क्षेत्र के 648 मतदाताओं ने अपना मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया है।
मानभूम के स्टार कलाकार बादल पाल ने गीत संगीत के माध्यम से अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया
ईचागढ़
ईचागढ़ विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मानभूम के स्टार कलाकार बादल पाल ने ईचागढ़ के कई क्षेत्र में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में गीत संगीत के माध्यम से चुनाव प्रचार किया।
आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह तीन बार ईचागढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं वे पुनः चौथी बार जनता की सेवा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इचागढ़ से खड़े हुए हैं जिसकी तैयारी जोरों पर है एवं तरह-तरह के चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को मरहूम के स्टार कलाकार ने एक बार पुणे पूर्व विधायक अरविंद सिंह को भारी से भारी मतों से जीत दिलाने के उद्देश्य से गीत संगीत के माध्यम से इचागढ़ के कई क्षेत्र में जा जाकर मतदाताओं को पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह 1990 से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र वीडियो की सेवा करते आ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में चलाए जा रहे हैं जनसंपर्क अभियान से कार्यकर्ताओं एवं खासकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है वहीं कार्यकर्ता भी डोर टू डोर जाकर विभिन्न नारों के जरिए मतदाताओं में उत्साह भरने का काम कर रहे हैं। इस गीत संगीत प्रचार कार्यक्रम के अवसर आदरडीह के गांव वासी, सुदर्शन गोराई,मधु गोराई,अंकुर सिंह, आदि उपस्थित थे।
छठ व्रतियों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।
आदित्यपुर
( कोल्हान से भरत सिंह की रिपोर्ट )
बृहस्पतिवार को छठ व्रतियों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया वहीं शुक्रवार की सुबह छठ व्रती उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देंगे इसके पश्चात छठ पूजा का समापन होगा।
छठ पूजा के अवसर पर नदी घाट तालाब पर हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । छठ व्रतियां एवं हजारों की संख्या में महिला पुरुष दोपहर से ही सूप डाला में पूजन सामग्री सजाकर छठ घाट के लिए रवाना हुए उनके साथ उनके परिजन एवं मोहल्ले के लोग भी छठ के गीत गाते हुए छठ व्रतियों के कदम से कदम मिलाकर छठ घाट की ओर जाते हुए दिखाई दिए।
गीत गाते हुए माथे पर डाला उठाकर घाट तक पहुंचाने का सिलसिला शाम तक जारी रहा और देखते ही देखते पूरा छठ घाट श्रद्धालुओं से ठसाठस भर गया।
घाट पर उतरकर व्रतियों ने छठ मैया की आराधना करना प्रारंभ किया पानी में खड़े रहकर व्रतियों ने सूर्य के अस्त होने तक छठ मैया से अपने परिवार की अपने देश की दुनिया की खुशहाली सुख शांति की कामना करती रही।आखिर में अस्त होते हुए सूर्य को देखकर व्रतियों ने पहला अर्घ्य दिया
आपको बताते चलें कि आस्था के इस महापर्व छठ में सेवा भक्ति प्रेम और समर्पण भावनाओं के साथ लोगों को एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करते हुए देखा गया साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं ने भी सेवा भाव से निस्वार्थ सेवा करते हुए देखे गए आज छठ का पहला अर्घ्य शांति पूर्ण संपन्न हुआ वहीं जिला प्रशासन ने भी अपनी काफी अच्छी योगदान दिखाई है।
छठ पूजा: एक ऐसा त्यौहार जो चार दिन चलता है, कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटा जाता, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं होती और जबरन उगाही भी नहीं ! शराब की दुकाने बंद रखने का नोटिस नहीं चिपकना पड़ता, मिठाई के नाम पर मिलावट नहीं परोसी जाती है! उंच – नीच का भेद नहीं होता, व्यक्ति-धर्म विशेष के जयकारे नहीं लगते, किसी से अनुदान और अनुकम्पा की अपेक्षा नहीं रहती है, राजा रंक एक कतार में खड़े होते है, समझ से परे रहने वाले मंत्रो का उच्चारण नहीं होता और दान दक्षिणा का रिवाज नहीं है । एक ऐसी पूजा जिसमें कोई पुजारी नहीं होता। जिसमें देवता प्रत्यक्ष हैं।
जिसमें ढूबते सूर्य को भी पूजते हैं। जिसमें व्रती जाति समुदाय से परे है। जिसमें केवल लोक गीत गाते हैं। जिसमें पकवान घर पर बनते हैं। जिसमें घाटों पर कोई ऊँच नीच नहीं है। जिसमें प्रसाद अमीर गरीब सभी श्रद्धा से ग्रहण करते हैं। जिसमे प्रकृति संरक्षण का बोध होता है जिसमे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संजीवनी मिलती हो। ऐसे सामाजिक सौहार्द, सद्भाव, शांति, समृद्धि और सादगी के महापर्व छठ की शुभकामनाएं। 🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐
ईचागढ़ विधानसभा: निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने टीकर में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
ईचागढ़
ईचागढ़ विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने मंगलवार को टीकर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस बीच वहां के लोगों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरा सहयोग करने का भी आश्वासन दिया. मौके पर प्रत्याशी अरविंद सिंह ने भी लोगों से कहा कि वे उनके सुख-सुख में बराबर के भागीदार बनें रहेंगे.
कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान टीकर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने चुनीडीह, अतारग्राम, पुरानडीह, नवाडीह आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस बीच लोगों का उन्हें अपार समर्थन मिला. विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वे उनके साथ हैं.
जनता का दुख-दर्द समझने वाले को वोट दें- अरविंद सिंह
गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने लोगों से कहा कि उन्हें आज नेताओं को पहचानने की जरूरत है. उन्हें देखना होगा कि उनके सुख-सुख में कौन शरीक होता है. कौन उनकी मदद करता है. इसके बाद ही किसी तरह का फैसला लेना होगा.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।
सरायकेला
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन और झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली दोनों एक साथ नामांकन करने के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। झामुमोउम्मीदवार गणेश महाली ने शुक्रवार को एसडीओ कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत महा गठबंधन दल के नेता शामिल थे। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद गणेश महाली ने कहा कि सरायकेला झामुमो की परंपरागत सीट रही है। इस बार भी यह सीट झामुमो की झोली में आएगी। वहीं सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नामांकन पर्चा दाखिल कर अपनी जीत का दावा किया। सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करने के बाद चंपाई सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि झारखंड में भाजपा की लहर है। बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। चंपाई ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की हितैषी है। झारखंड अलग राज्य निर्माण में भाजपा का योगदान है।
चंपई सोरेन ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के प्रयास से झारखंड राज्य निर्माण की नींव रखी गई। भाजपा ने ही ओलचिकी लिपि को आठवीं अनुसूची में शामिल किया है। चंपाई सोरेन के साथ नामांकन में जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री आप्त सचिव रहे गुरु प्रसाद महतो, पितोवास प्रधान आदि मौजूद थे।
आपको आपके अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनायें , भगवान आपको सुख समृद्धि, धन दौलत और अच्छा स्वस्थ्य दे , यही कामना हम आपके जन्मदिन पर करते है“। झारखंड क्राईम रिपोर्टर के समस्त परिवार की ओर से ( राजीव भगत को ) जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
न्यूनतम मजदूरी दर न मिलने पर,,मजदूरों ने किया सुधा डेयरी का गेट जाम,,
सरायकेला/आदित्यपुर
प्रिय पाठको अगर संसार में पेट की भूख ना होती तो शायद कोई मजदूर पैदा ना होता और ना कोई सेठ पैदा होता पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से ही बड़े से बड़े लोग और छोटे से छोटे लोग मजदूरी करते हैं मजदूरी में छोटे लोग ही नहीं आते बड़े से बड़े लोग भी कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में किसी न किसी संगठन के माध्यम से मजदूरी करते हैं और अपने परिवार के साथ गुजर बसर करते हैं लेकिन आए दिन निचली कोटि के मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को हम अखबारों के माध्यम से पढ़ते हैं टीवी के माध्यम से सुनते हैं या फिर किसी और के मुख से भी मजदूरों के ऊपर हो रहे शोषण को हम सुनते हैं जानते हैं और समझते हैं। मजदूरों के ऊपर हो रहे हैं शोषण कोई नई बात नहीं यह तो ब्रिटिश काल से चला आ रहा है आज हमारे देश को आजाद हुए 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी मजदूर आजाद महसूस नहीं कर रहे उनको उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा उनका शोषण किया जा रहा है उन पर अत्याचार किया जा रहा औद्योगिक क्षेत्र में कुछ संगठन ऐसे हैं जो सरकार द्वारा बनाई गई नियम व कानून को ताक पर रखकर मजदूरों का शोषण कर रहे हैं उन पर अत्याचार कर रहे हैं और मजदूर बेबस बेहाल शोषण का शिकार हो रहे हैं।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुधा डेयरी में ठेकेदार विकास कुमार के अधीन कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर न देकर जबरन काम लिया जा रहा शिकायत करने वालों को दबाया जा रहा है। आजादी मिलने के बावजूद भी सुधा डेयरी के मजदूरों को आजादी नहीं मिल पाई है और बुरी तरह से शोषित मजदूर अपनी आवाज उठाने पर भी डरे एवं सहमे हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि यह पापी पेट का सवाल है। आपको बताते चलें कि जमशेदपुर डेरी के नाम से सुधा डेयरी यह वही डेयरी है जो अक्सर मजदूर के शोषण एवं मिलावटी कार्य को लेकर चर्चा में रही है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सुधा डेयरी के भीतर विकास कुमार ठेकेदार के अधीन कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर नहीं दी जाने की खबर को झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसमें जमशेदपुर डेयरी सुधा डेयरी में मजदूरों का शोषण दबंगई से किया जा रहा था।जिसकी लिखी शिकायत मजदूरों ने श्रम अधीक्षक से की थी।
आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर डेयरी सुधा डेयरी के लाडला ठेकेदार जो की मिनिमम वेज से भी कम मजदूरी मजदूरों को दे रहा है इसकी जानकारी समय-समय पर श्रम अधिक्षक को भी दी गई है उसके बावजूद भी सुधा डायरी के मैनेजमेंट कि चालाक दिमाग ने ठेकेदार के साथ मिलकर मजदूरों का हक का बड़ी बेरहमी से हनन करते हुए लगातार मजदूरों का शोषण कर रही है। वहीं आज सुबह 470/रुपया मजदूरी की जगह 280/रुपया मजदूरी मिलने पर आक्रोशित मजदूरों ने सुधा डेयरी का गेट जाम कर अपनी हक की पैसे की मांग की।
वहीं जमशेदपुर डेयरी के चालाक मैनेजमेंट ने मामले को पूरी तरह से नई मोड़ देते हुए अपने लाडला ठेकेदार विकास कुमार को बचाते हुए मजदूरों को दिग्भ्रमित कर के शोषण करना फिर से शुरू कर दिया है। वैसे तो अपने कार्य से हमेशा चर्चा में रहने वाले जमशेदपुर डायरी (सुधा) इन हाउस से लेकर आउट हाउस तक किसी को भी शोषण करने से नहीं छोड़ा है। सीधे लफ्जों में कहा जाए तो यह दूध नहीं जहर है। साथ ही शोषण करने का प्रमुख कारखाना है।
मध्य प्रदेश में संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर लागू हुआ-संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हुई।
महाराष्ट्र/गोंदिया
वाह रे डिजिटल दुनियाँ का कमाल!अब जमीन मकान दुकान की रजिस्ट्री कराने पंजीकरण कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं!
डिजिटाइजेशन युग में आर्टिफिशियल मानव (रोबोट) सहित पूरी सृष्टि की रचना की जा सकती है,परंतु मृत मानवीय देह में प्राण डालकर जीवित करना कभी संभव नहीं होगा -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
वैश्विक स्तरपर जिस तेज़ी के साथ प्रौद्योगिकी विस्तार व डिजिटाइजेशन हो रहा है उसमें, मेरा मानना है कि सब कुछ किया जा सकता है परंतु मृत्य में प्राण फ़ूकना शायद कभी संभव नहीं होगा, ऐसा होता तो दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को देर रात्रि विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के 86 वर्ष की उम्र में देहांत की सूचना आई,जिसके शरीर में प्राण डाले जा सकते?, हालांकि वैज्ञानिक स्तरपर आज भी इसे चुनौती मानकर इस दिशा में रिसर्च करने में जुटे हुए हैं।मेरा मानना है कि शायद वह कभी सफल नहीं होंगे,परंतु एक बात का ग़र्व जरूर है कि इसी प्रौद्योगिकी के बल पर आज हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी तक पहुंचे हैं,जिससे हर मानवीय काम आसान हो गया है महीनों का काम मिनट में तो हो रहा है, परंतु सबसे बड़ी मार भ्रष्टाचार को पड़ी है इसीलिए ही उनकी हालत खस्ता हो गई है और डिजिटलाइजेशन में नई प्रौद्योगिकी को कोस रहे हैं।आज हम इस विषय पर बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 10 अक्टूबर 2024 से मध्य प्रदेश में संपदा रजिस्ट्रेशन का का कार्य 2.0 सॉफ्टवेयर से लागू हो चुका है, संभवतःयह महाराष्ट्र यूपी के बाद यह तीसरा राज्य होगा। हालांकि केंद्रीय बजट 2024 में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए भूमि अभिलेखों के व्यापक डिजिटलीकरण की घोषणा की गई थी। यह एक स्वागत योग्य कदम है,लेकिन बजट में परिकल्पित अगले तीन वर्षों के भीतर पूरे भारत में इसके सफल कार्यान्वयन के लिए कई चुनौतियाँ हैं।वर्तमान में भारत के 28 राज्यों में से 24 में भूमि अभिलेख कम्प्यूटरीकृत हैं। केवल चार पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में भूमि अभिलेख पूरी तरहकम्प्यूटरीकृत नहीं हैं। इसलिए समय की मांग है कि सभी राज्यों में भूमि अभिलेखों के रखरखाव में एकरूपता की व्यवस्था हो।परंतु जिस तरह से संबंध था 2.0 सॉफ्टवेयर की खूबियां बताई गई है वह तारीफे काबिल है, इसमें रजिस्ट्री करने वालों के समय की बचत, दिक्कतों कठिनाइयां परेशानियों में काफी हद तक कमी आएगी, ठगी के मामलों पर नियंत्रण होगा, एक ही प्रॉपर्टी की अब दो बार रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी, अगर हुई तो तुरंत पकड़ में आ जाएगी। सबसे बड़ी बात जो होगी वह है भ्रष्टाचार में इस विभाग में काफी हद तक कमी होगी, अब रिश्वत के मामले में बाबू को बगले हाँकना पड़ेगा, दलालों को मुंह की खानें,साहब को भी एक्स्ट्रा एक हज़ार से इतनें हजारों तक ऊपरी मिठाई देने पर नियंत्रण हो जाएगा। सबसे बड़ी बात जानता को सुविधा होगी, मगर इन पंजीयन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों ने मिलकर कोई नया तरीका निकालने की गुंजाइश भी बनी रहेगी, क्योंकि हर कानून में लीकेजेस तो निकल ही आते हैं। चूँकि मध्य प्रदेश मैं संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर लागू हुआ व संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, वाह रे डिजिटल दुनियाँ काकमाल! जमीन मकान दुकान की रजिस्ट्री कराने पंजीयन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं!
साथियों बात कर हम सम्पदा 2.0 सॉफ्टवेयर की करें तो,मध्य प्रदेश में अब जमीन, मकान, दुकान की रजिस्ट्री कराने के लिए पंजीयन कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। अब कहीं से भी प्रदेश के किसी भी जिले में पंजीयन कराया जा सकेगा। इसके लिए प्रदेश में पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग का संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर लागूहो गया है।हालांकि, इसके लिए शासन दस्तावेजों को अभी अधिसूचित करेगा।सीएम नें 10 अक्तूबर को संपदा 2.0 का शुभारंभ किया हैँ । वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री नेमीडिया में बताया कि संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की दिशा में राज्य शासन का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश में रजिस्ट्री के नए नियम लागू किए गए हैं। इस उन्नत सॉफ्टवेयर का पायलेट प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन गुना, हरदा, डिंडोरी और रतलाम जिलों में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। अब गुरुवार को इसे प्रदेश के सभी 55 जिलों में लागू कियागया हैँ ।संपदा 2.0 से ई-केवाइसी से पहचान होगी। इसकी विशेषताओं में संपत्ति की जीआईएस मैपिंग, बायोमैट्रिक पहचान और दस्तावेजों का स्वतः प्ररूपण शामिल है। इस प्रणाली में दस्तावेजों का निष्पादन ई-साइन और डिजिटल सिग्नेचर से किया जाएगा, जिससे गवाह लाने की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी। कुछ दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए अब उप पंजीयक कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होगी। पंजीयन अधिकारी से संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा और कई मामलों में किसी भी प्रकार के इंटरेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी। व्यक्ति की पहचान के लिए वीडियो केवाईसी का प्रावधान भी रखा गया है।पंजीयन के लिये ई-साइन एंव डिजिटल हस्ताक्षर दस्तावेज पर होंगे। दस्तावेजों की ई-कॉपी डिजी लॉकर, व्हाट्सएप, और ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध होगी। साथ ही ई-स्टाप सृजित करने की सुविधा भी होगी। संपत्ति की सर्च प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया गया है।संपदा 2.0 विशेष मोबाइल एप भी लॉन्च किया जा चुका है। यह पहल न केवल आम जनता के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि मध्य प्रदेश को ई-गवर्नेंस की दिशा में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा। यह पहल साइबर तहसील और डिजिटल प्रक्रियाओं से प्रदेश के राजस्व संग्रहण को भी सुचारू रूप से संचालित करेगी।मध्य प्रदेश में भू माफियाओं की ठगी और रजिस्ट्री के फर्जीवाड़े से लोगों को बचाने के लिए पंजीयन विभाग ने संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर तैयार करवाया है, इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद प्रॉपर्टी की खरीदी और बिक्री आसान हो जाएगी।सीएम द्वारा लॉन्च करने के बाद ये सॉफ्टवेयर प्रदेश के सभी जिलों में लागू हो गया।
साथियों बात अगर हम संपदा 2.0 के फीचर्स व फाइदों की जानकारी की करें तो (1)निगम की संपत्ति और टैक्स आईडी और सॉफ्टवेयर मेंvमोबाइल नंबर दर्ज होगा (2) रजिस्ट्री होते ही पक्षकार को मैसेज भी पहुचेगा (3) रजिस्ट्री के वक्त अब गवाही का काम ऑप्शनल रहेगा यानी इसमे वीडियो कॉल सुविधा मिलेगी (4) नक्शे के आधार पर लोकेशन साफ होगी (5)आधार-पैन कार्ड लिंक होने से रजिस्ट्री के वक्त मैसेज सीधे पक्षकार को पहुंचेंगे। ठगी में लगेगी लगाम, ग्वालियर में रजिस्ट्री से संबंधित ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, बीते 8 माह में 150 से अधिक मामले सामने आए हैं, अब ऐसे साइबर ठगी के मामले को लेकर पंजीयन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है,जिसका तोड़ संपदा2 के इंतजार के साथ हो रहा था।यह संपदा 2 रूपी हथियार न केवल पक्षकारों को बल्कि पंजीयन विभाग के अफसरों को भी राहत प्रदान करेगा।रजिस्ट्री के समय आधार कार्ड, पैन कार्ड व बायोमैट्रिक्स से छेड़छाड़ कर पक्षकार की पहचान बदलने के मामले तेजी से बढ़े हैं, शहर के थाना झांसी रोड और महाराजपुरा में जनवरी से अगस्त तक 150 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं।ऐसी मामलों में जांच करना भी पुलिस के लिए काफी चुनौती है। अब पंजीयन विभाग का दावा है संपदा-2 में इस तरह के ठगी के मामले रुकेंगे।एक जिला पंजीयक ने मीडिया में बताया कि जिले में 90 फीसदी नक्शों में सुधार का काम पूरा हो चुका हैं, इस सॉफ्टवेयर में पक्षकारों हित में सुरक्षा के कई चेक पॉइंट वाले फीचर्स हैं, जिससे ठगी की गुंजाइश नहीं रहेगी। संपदा 2.0 में सर्विस प्रोवाइडर द्वारा डीड लिखने के बाद पक्षकार खुद पढ़ेगा।मोबाइल पर कंफर्म होने के बाद ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि वाह रे डिजिटल दुनियाँ का कमाल!अब जमीन मकान दुकान की रजिस्ट्री कराने पंजीकरण कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं!मध्य प्रदेश में संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर लागू हुआ-संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हुईडिजिटाइजेशन युग में आर्टिफिशियल मानव (रोबोट) सहित पूरी सृष्टि की रचना की जा सकती है,परंतु मृत मानवीय देह में प्राण डालकर जीवित करना कभी संभव नहीं होगा।