पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतक पत्नी के पति ने कहा की पत्नी गतिविधी से नाखुश थे।

पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतक पत्नी के पति ने कहा की पत्नी गतिविधी से नाखुश थे।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: नीमडीह थाना के पुलिस ने एक महिला के शव को बरामद किया । शान्तना हांसदा पति सुबोध हांसदा, गांव रघुनाथपुर, टोला कुटकुटवन निवासी है। उम्र 33 वर्ष बताया जाता है ‌। बुरूडीह टोला के पलासडीह में स्थित नीम पेड़ में साड़ी से लटका मृतक शव बरामद हुआ । मृतक के पिता यदु नाथ हांसदा । मृतक के पति सुबोध हांसदा ने अपनी पत्नी की गतिविधि से परेशान थे। इसलिए दो दिन पुर्व ही पत्नी को उसके पिता के घर भेजवा दिया था। सुबोध हंसदा वाहन चालक का कार्य करते हैं। सुबोध हंसदा ने जो बातया एक मां के ममता को कलंकित किया ।

वहीं कुछ लोगों का कहना है,की मां ने अपने तीन बच्चे की हत्या करने के बाद पति ने पत्नी को अपने पिता के घर भेज दिया। सुबोध हंसदा को थाना से खबर दी गई की शान्तना हंसदा की मौत हो गई । इस घटना के पीछे संभवतः आर्थिक तंगी , महंगाई के कारण एक नागिन रूपी मां अपने चार बच्चे में से तीन बच्चे को मौत के घाट उतारा । एक डेढ़ साल के बच्ची किसी तरह बच पाया । जो अपने पिता के पास है ।

इचागढ़ एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केदो के रेशनलाइजेशन को लेकर उपायुक्त नें विभिन्न राजनितिक दल के प्रतिनिधि के साथ की बैठक हुई।

इचागढ़ एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केदो के रेशनलाइजेशन को लेकर उपायुक्त नें विभिन्न राजनितिक दल के प्रतिनिधि के साथ की बैठक हुई।

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में मतदान केन्द्रो के रेशनलाइजेशन के प्रस्ताव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई।

इस दौरान उपायुक्त नें विभिन्न राजनितिक दल के प्रतिनिधिगण को बताया कि प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 50-इचागढ़ विधानसभा एवं 51 -सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र के रेशनलाइजेशन किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि मतदान केंद्र भवन क्षतिग्रस्त होने तथा मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने की स्थिति में मतदाताओं की सुविधा को लेकर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमे सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल आठ एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 6 मतदान केंद्र बनाई गईं है। उपायुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए नए मतदान केंद्र की दूरी 500 से 600 मीटर ही रखा गया है।

बैठक में उपायुक्त के साथ निर्वाची निबंधन पदाधिकारी 51-सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी 50 इचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, एवं सम्बन्धित क्षेत्र के सहायक निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनितिक दल के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय टेलिकॉम समिति की बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय टेलिकॉम समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित हुई। वर्चुअल आयोजित उक्त बैठक में उपायुक्त नें जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया, राजनगर, सरायकेला समेत विभिन्न क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की प्रगति-उपलब्धि की जानकारी ली और प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल टावर लगाने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलांतर्गत मोबाईल टावर के अधिष्ठापन के लिए विभिन्न टावर कंपनियों से प्राप्त प्रस्ताव की जानकारी उप सम्हार्ता सामान्य शाखा के द्वारा दी गयी।

में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों की ओर से प्राप्त आवेदन मे निर्णय के लिए कुल 16 आवेदन पर समिति द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांचोंपरांत वैसे आवेदन जिनमे सभी सम्बन्धित विभाग से NOC प्राप्त है उन्हें स्वीकृति प्रदान की गयी। समिति द्वारा सर्वसम्मति से मोबाइल टावर अधिष्ठापन की प्रक्रिया से संबधित मार्गदर्शिका व दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं शर्तों के आधार पर अनुमोदित किया गया।

बैठक मे उपायुक्त नें मोबाइल टावर अधिस्थापन के लिए प्राप्त आवेदन की जानकारी लेकर वैसे आवेदन जिमनें विशिष्ट कारण को छोड़कर सभी आवेदन पर उचित निर्णय लेने के निदेश दिए वही पूर्व के लंबित आवेदन जो 30 दिन से कम से पेंडिंग है मे सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी से प्रतिवेदन प्राप्त कर 30 दिन पूर्ण होने से पूर्ण बैठक मे प्रस्तुत करने के निदेश दिए।

बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर गिरजा शंकर प्रसाद, सिविल सर्जन सरायकेला खरसावां, उप समहर्ता सामान्य शाखा प्रियंका प्रियदर्शी, सभी सम्बन्धित अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी सम्बन्धित विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य उपस्थित रहें।

तिल्ला वासी ने मध्य विद्यालय के संयोजिका का पुनः गठन की मांग बीडीओ से की।

तिल्ला वासी ने मध्य विद्यालय के संयोजिका का पुनः गठन की मांग बीडीओ से की।

सरायकेला/चांडिल


चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अधीन तिल्ला गांव वासी ने मध्य विद्यालय तिल्ला के संयोजिका के कार्यशैली से असंतुष्ट महिला ने नीमडीह बीडीओ संजय पांडे को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें स्कूल के संयोजिका को हटाने तथा स्कूल में संयोजिका का पुनः गठन करने की बात कही गई। बीडीओ ने महिला को कहा की इसी मांग को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दीजिएगा।

वहीं महीला प्रखंड शिक्षा प्रसार रवि शंकर महतो के पास गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रवि शंकर महतो ने कहा कि यह नियमावली के अनुसार संयोजिका को साठ साल के पुर्व नहीं हटाया जा सकता है। प्रदेश के सचिव के आदेशानुसार साठ के बाद हटाया जाएगा। स्वर्गीय शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने रोसिइया संध के आन्दोलन के बाद आदेश जारी किया गया।

मांग पत्र सौंपते समय सावत्री दास, एकता दास,मिनु राजक,अंजना महतो जानकी दास लक्ष्मी मुड़ा। कल्पना रुहीदास,रीना दास, बसन्ती महतो,रेखा महतो,लक्ष्मी महतो,आसा कुमार,भावनी महतो,रीना महतो,साधा कुमार,नीतु वाला महतो, अष्टमी कुम्हकार,पुणिमा कुमारी, आदि लगभग दो दर्जन महिलाओं उपस्थित थे।

मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा मे बच्चे के प्लास्टिक से आँख की पपनी जलने पर उपायुक्त नें लिया संज्ञान, प्रधानाध्यापक पर करवाई के दिए निर्देश।

मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा मे बच्चे के प्लास्टिक से आँख की पपनी जलने पर उपायुक्त नें लिया संज्ञान, प्रधानाध्यापक पर करवाई के दिए निर्देश।

सरायकेला-खरसावां

बच्चे का स्थिति बिलकुल समान्य है, बच्चे की दोनों आँख सुरक्षित है, बेहतर इलाज के लिए पूर्णिमा अस्पताल किया गया है रेफर- उपायुक्त

बच्चे के परिवार को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत मिला तत्काल ₹20000 की सहयोग राशि

दिनांक 28 अगस्त 2023 को मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा खरसावां के गुरदिप्प महतो (पिता सुनील महतो उम्र- 10 वर्ष) के प्लास्टिक जलाने के क्रम मे आँख पर आग की लगने की सूचना मिली, जिसपर उपायुक्त नें तत्काल संज्ञान लेते हुए बच्चे का बेहतर इलाज हेतू सिविल सर्जन को निर्देशित किया वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य पर जांचोपरान्त करवाई करने के सम्बन्ध मे निर्देशित किया।

बच्चा के सदर अस्पताल मे आने के क्रम मे उपायुक्त नें सम्बन्धित चिकित्सको से वार्ता की इस दौरान चिकित्सको द्वारा बताया गया की बच्चे के आँख की सिर्फ पापनी जली है, दोनों आँख की रौशनी ठीक है। बच्चे की स्थिति समान्य है, बच्चे के बेहतर इलाज के लिए पूर्णिमा अस्पताल मे रेफर किया जा रहा है।

इस दौरान उपायुक्त के निदेशानुसार परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुरईबुरु के द्वारा सदर अस्पताल पहुंच बच्चे के परिजन को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत तत्काल ₹20000 राशि का लाभ दिया गया।

डीएमएफटी के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों को उपायुक्त नें किया समीक्षा।

डीएमएफटी के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों को उपायुक्त नें किया समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला नें आज कार्यालय प्रकोष्ठ मे सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डीएमएफटी के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों का समीक्षा किया। बैठक मे उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुइबरू,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय, एवं सम्बन्धित विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहें।

इस दौरान उपायुक्त ने विभागवार संबंधित कार्यपालक अभियंताओं व अधिकारियों से पूर्व से संचालित योजनाओं के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली जिसके उपरांत उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने, गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं ससमय योजनाओं को पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत अन्य विकास कार्यों को करने, विभिन्न क्षेत्रों से आए विकास कार्यों के प्रस्तावों आदि पर बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए योजनाओं के चयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीएमएफटी के तहत कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी ले उपायुक्त नें फिजिकल कम्प्लीटेड योजनाओं का नियमानुसार भुगतान कर योजनाओं को क्लोज करने तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थल निरिक्षण कर योजनाओं की संचालन स्थिति सम्बन्धित प्रतिवेदन उपलब्ध करने तथा शेष बचे भुगतान पूर्ण करने के निदेश दिए।

समीक्षा क्रम मे उपायुक्त नें ऐसी योजनाए जिनकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है उनमे यथा शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने तथा उद्योग एवं माइनिंग क्षेत्र मे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित पंचायतो का सूची तैयार कर ग्राम सभा के माध्यम से जनउपयोगी योजनाओं का चयन करने के निदेश दिए।

आदित्यपुर पुलिस की मिली भगत से मोपेड और साइकिल से हो रही नदी से अवैध बालू ढुलाई,रोजना 100 से 150 मजदूरों से लिया जा रहा काम।

आदित्यपुर पुलिस की मिली भगत से मोपेड और साइकिल से हो रही नदी से अवैध बालू ढुलाई,रोजना 100 से 150 मजदूरों से लिया जा रहा काम।

सरायकेला/आदित्यपुर

खरकई टीओपी जयप्रकाश उद्यान से फिर अवैध बालू उठाव शुरू ,थानेदार मूकदर्शक, एसडीपीओ ने कार्रवाई की कही बात।

गरीब मजदूरों के नाम पर रैकेट चलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई :एसपी

सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार द्वारा अवैध बालू उठाव और परिचालन पर कड़ी कार्रवाई करने के बावजूद चोरी- छुपे अवैध बालू का खेल जारी है.पुलिस अधीक्षक के सख्ती के बावजूद आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बीते एक महीने से भी अधिक समय से खरकई नदी किनारे से अवैध बालू का उठाव जारी है, इस बार गाड़ी या ट्रैक्टर के बदले बालू माफिया साइकिल और मोपेड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

एसपी डॉक्टर विमल कुमार ( सरायकेला-खरसावां )
नदी किनारे अवैध बालू उठाव कार्य में लगे मजदूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती नदी किनारे समेत जयप्रकाश उद्यान नदी तट किनारे से प्रतिदिन सुबह 6 बजे से लगभग 10 बजे तक बालू माफियाओं द्वारा 100 से 150 मजदूरों को लगाकर साइकिल और मोपेड के द्वारा बालू का उठाव करवाया जा रहा है. जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर स्टॉक करने के बाद ऊंची कीमतों पर बेचा जा रहा है, आदित्यपुर सालडीह बस्ती नदी किनारे का नजारा सुबह-सुबह किसी हाट या बाजार से कम नहीं होता, जहां 100 से 150 की संख्या में मजदूर सुबह से साइकिल और मोपेड पर प्लास्टिक की बोरी में बालू भरकर उठाव कार्य में लग जाते हैं, मजदूरों द्वारा नदी किनारे ही जाली से बालू को चाला जाता है, बाद में उसे प्लास्टिक बोरी में भरकर नदी तट से स्टॉक वाले स्थान पर ले जाया जाता है, सुनियोजित तरीके से इस सिंडिकेट और रैकेट में कई सफेदपोश शामिल हैं ,जिन्हें स्थानीय पुलिस का सहयोग प्राप्त है. इस कार्य के लिए प्रतिदिन स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को एक मोटी रकम दी जाती है।

बालू माफियाओं द्वारा सैकड़ो मजदूरों को बालू ढुलाई काम में लगाया जा रहा है, जिसमें माफियाओं द्वारा 35 से लेकर ₹40 प्रति बोरा के दर से लोगों को बालू बेचा जाता है. मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन 4 घंटे चलने वाले इस खेल में लगभग डेढ़ हजार बोरी में भरकर बालू का स्टॉक किया जाता है. ढुलाई काम में 12 से 15 लोगों की टीम शामिल है, और प्रत्येक टीम में 3 से 4 लोग रहते हैं, टीम में शामिल लोगों को ₹10 के हिसाब से प्रति बोरा भुगतान किया जाता है ।इधर चालान पर बालू लेने वाले व्यवसाईयों को इस धंधे के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मामले को लेकर सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गरीबों के नाम पर बोरी में बालू भरकर बेचने वाले गोरखधंधेबाजो के विरुद्ध कार्रवाई होगी, इधर आदित्यपुर पुलिस का पूरे मामले पर कहना है कि कुछ एक गरीब बोरी में बालू भरकर अपना भरण पोषण कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।

अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हुजूम उमड़ा।

अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हुजूम उमड़ा।

सरायकेला/आदित्यपुर

रविवार 27 अगस्त को आयोजित अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के रक्तदान शिविर में लोगों ने किया बढ़ चढ़कर किया रक्तदान.जिसमे समाज के साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रक्तदाताओं के जोश देख मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जमशेदपुर एरिया बोर्ड के विद्युत जीएम श्रवण कुमार ने कहा कि यह यह जज्बा समाज हित में दर्शाता है जिसकी जितनी तारीफ की जाय वह कम है।

बता दें कि रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला जिला कमेटी के सदस्य समेत अन्य रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. रक्तदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जहां रक्त देने लोग कतार में खड़े होकर रजिस्ट्रेशन करा रक्त देते दिखे. कार्यक्रम में सरायकेला के अलावा जमशेदपुर जिला से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

रक्तदान को लेकर समाज के अध्यक्ष ठाकुर लाल बाबू सिंह ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती है. इसी दिशा में पहल करते हुए आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुधीर सिंह, अवधेश्वर ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, शैलेंद्र सिंह, श्रीराम ठाकुर, विमल सिंह, विनीत सिन्हा, सुनील सिंह, अशोक सिंह, प्रेम कुमार निर्मल, गणेश सिंह, राकेश कुमार, नागेश्वर शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार मुन्ना, कृष्ण गोपाल पिंटू ,कमल नयन आदि का सराहनीय योगदान रहा।

रात्रि के 2:00 बजे दो वाहनों में जोरदार टक्कर,दोनों वाहनों में लगी आग, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस।

रात्रि के 2:00 बजे दो वाहनों में जोरदार टक्कर,दोनों वाहनों में लगी आग, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से खबर निकल कर आई है जहां पर चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह स्थित टाटा रांची एनएच 33 में दो वाहनो की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे टक्कर होते ही दोनो वाहनों में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर तेज रफ्तार से रांची की ओर से जमशेदपुर जा रही थी वही भादुडीह के समीप सड़क की दुसरी ओर जमशेदपुर से चेचिस वाहन रांची की ओर जा रहा था. उसी बीच चेचिस वाहन के टायर में हवा लेने के लिए विपरीत दिशा की और जा रहा था, जिससे दूसरी ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने जबदस्त टक्कर मार दी. जिससे चेचिस में आग लग गई, आग लगते ही ट्रेलर को भी अपने चपेट में ले लिया

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. जहाँ चेचिस चालक के बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वही ट्रेलर चालक को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवा दिया गया. समाचार लिखे जाने तक दोनों चालक की पहचान नहीं हो सकी

वहीं घटना का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना रात्रि 2 बजे की है, घटना की जानकारी समय पर न होने के वजह से बचाव नहीं किया जा सका. जिससे चेचिस चालक की घटना स्थल पर ही जलकर मौत हो गई. वही दूसरी ओर स्थानीय लोगों के सहारे ट्रेलर चालक को बाहर नकाला गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

आभूषण लूट कांड उद्वेदन मामले में एसपी को किया गया सम्मानित।

आभूषण लूट कांड उद्वेदन मामले में एसपी को किया गया सम्मानित।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला ज्वेलरी दुकानदार संघ ने एसपी को किया सम्मानित।

आभूषण लूट कांड उद्वेदन मामले में शनिवार को सरायकेला ज्वेलरी दुकानदार संघ ने एसपी को किया सम्मानित। एसपी डॉक्टर विमल कुमार का भाव नागरिक अभिनंदन किया गया दरअसल स्वर्ण कारोबारी में बीते 6 अगस्त को गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वर लाल ज्वैलर्स में हुई लूट कांड के उद्वेदन को लेकर हर्ष व्याप्त है यही वजह है कि संघ के आवाहन पर एसपी का नागरिक अभिनंदन किया गया।

शनिवार को सबसे पहले एसपी डॉक्टर विमल कुमार का गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर नागरिक अभिनंदन किया गया इससे व्यापारी संघ एवं अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेता व कार्य करता भी शामिल थे सभी ने एसपी का पुष्प कुछ देकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया इस मौके पर ईश्वर लाल सुनीता मिश्रा रश्मि साहू पप्पू केडिया सुंदर मिश्रा बंटी तुलसियान बृजेश पति तिवारी निखिल सरकार सुमित अग्रवाल रतन बर्मन शंकर बर्मन व अन्य मौजूद थे उनके बाद सपा को राजस्थान भवन स्थित मुख्य कार्यक्रम में ले जाया गया जहां संघ की ओर से सपा का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश सिंह व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे अपने संबोधन में सपा ने दुकानदारों को निडर होकर व्यवसाय करने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि आम लोगों का सहयोग यदि इसी तरह मिलता रहा तो बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगा लोगों ने उन्हें नजर होकर खाना जाकर अपनी बातें रखने की बात कहीं उन्होंने कहा इंसाफ में कभी कोई कोटा ही नहीं बढ़ती जाएगी बता दे कि लंबे समय के बाद आदित्यपुर में किसी एसपी को इस तरह से सम्मानित किया गया है इसमें पूर्व ऐसा नजारा तत्कालीन एसपी इंद्रजीत महत्व के प्रति देखने को मिला था

नशा मुक्ति अभियान के तहत चांडिल पुलिस ने चार अवैध शराब भट्ठियों को किया नष्ट,मौके से भट्टी संचालक फरार.

नशा मुक्ति अभियान के तहत चांडिल पुलिस ने चार अवैध शराब भट्ठियों को किया नष्ट,मौके से भट्टी संचालक फरार.

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए चार अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया है.सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर चांडिल थाना की पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें दलमा पहाड़ की तराई वाले जंगल झाड़ी क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

आपको बताते चलें कि हो कि चांडिल थाना क्षेत्र के भादूडीह के समीप खोखरोडीह में एक ही स्थान पर संचालित चार महुआ शराब भट्ठियों को पुलिस ने नष्ट किया कर दिया।

अभियान के दौरान पुलिस को 35 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर लिया वहीं करीब 800 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया इस दौरान सभी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने शराब बनाने के उपयोग होने वाले सामानों को भी जप्त कर लिया।

फायरिंग का प्रयास करने के मामले में कुख्यात राजा सिंह समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फायरिंग का प्रयास करने के मामले में कुख्यात राजा सिंह समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के आर आईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रामदाना मेटल प्राइवेट लिमिटेड के गेट पर पांच लाख की रंगदारी के लिए फायरिंग करने के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा एक देशी पिस्तौल चार कारतूस वह चार मोबाइल बरामद किया है। यह जानकारी सरायकेला खरसावां जिला के एसपी विमल कुमार ने एक प्रेस वार्ता में दी मौके पर आर आई टी थाना प्रभारी सागर लाल महाथा मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आए राजा सिंह उर्फ राजू उर्फ पगला के खिलाफ टाटानगर रेल थाना में आर्म्स एक्ट टेल्को थाना में हत्या हुआ आम सेट और रीत थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज है वहीं राहुल सिंह के खिलाफ ईट थाना में और गुरु प्रसाद महतो के खिलाफ सरायकेला थाना में वह प्रकाश को के खिलाफ परसुडी थाना में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने इस मामले में आदित्यपुर टू के राजा सिंह उर्फ राजू उर्फ पगला को लोग तांगा बस्ती निवासी प्रकाश को उर्फ छोटू को ट्रांसपोर्ट कॉलोनी निवासी राहुल सिंह वह टीम इंडिया निवासी गुरु प्रसाद महतो को गिरफ्तार किया है।

वहीं मामले के संबंध पुलिस अध्यक्ष डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की जनता नगर में कुछ युवक अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं उनके बाद आर इट थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम मेंका गठन कर छापामारी की गई जनता नगर स्थित राजकृत मध्य विद्यालय आदित्यपुर टू के पास पुलिस पहुंची और टॉर्च जलाया तो देखा कि स्कूल के बरामदे में बैठे युवक पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने घेराबंदी कर चार युवकों को दबोच लिया पुलिस की पूछताछ मैं राजा सिंह उर्फ राजू ने बताया कि 19 अगस्त की रामदाना मेटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अर्जुन महतो से पांच रंगदारी मांगने के लिए एक पर्ची पिस्तौल और कारतूस देकर राहुल सिंह को प्रकाश गोप उर्फ छोटू को के साथ मोटरसाइकिल से कंपनी के पास यह कह कर भेजो कि मौका मिले तो अर्जुन महतो को जान से मार देना उसके बाद दोनों अर्जुन महतो को तलाश में कंपनी गए जहां रंगदारी पर्ची को कंपनी के गार्ड को दे दिया जिसके बाद गार्ड ने गेट बंद कर लिया तो राहुल सिंह ने गेट के बाहर ही फायरिंग करने का प्रयास किया लेकिन फायर नहीं हुआ उसके बाद वहां से राहुल व प्रकाश दोनों राजा सिंह के पास आए और कहा कि अर्जुन महतो से रंगदारी का कोई रुपया नहीं मिला है और उनके मरने के प्लान भी असफल हो गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started