उपायुक्त के अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त के अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण प्रशासन का मुख्य उद्देश्य, विभिन्न माध्यम से लोगो को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करे।

यात्री वाहनों में सीट से अधिक लोग बैठाने, बड़े वाहन द्वारा ओवर लोडिंग करने पर कडी करवाई सुनिश्चित करे- उपायुक्त

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। विडिओ कॉन्फ्रेंसीँग मे माध्यम से आयोजित इस बैठक मे मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला/चांडिल, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक मे सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उदेश्य से दिए गए दिशा निदेशो के अनुपालन का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य शमाद ने बताया कि विगत माह जुलाई में कुल 18 दुर्घटना हुई जिसमे 16 लोगों की मृत्यु एवं 06 लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 04 ब्लैकस्पॉट चिन्हित किए गए है जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड , घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल है।

वहीं पुलिस उपाधिक्षक के द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विगत मई माह में विभिन्न स्थान पर ट्रैफिक नियमों के अनुपालन हेतु लगाए गए विभिन्न कैंप के माध्यम से कुल 20 लाख चालीस हजार आठ सौ रूपए जुर्माना के रूप में वसूल की गई है। वही उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के बताया गया कि मई माह में अवैध शराब बिक्री एवं उत्पाद को लेकर नेशनल एवं स्टेट हाइवे समेत जिले के विभिन्न क्षेत्र मे छापा कर करवाई की गई है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण करना सबका जिम्मेवारी है इस हेतु जिलेवासी भी प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। इस दौरान दुर्घटना नियंत्रण को लेकर कई बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उपायुक्त नें भीड़भाड़ वाली क्षेत्र में नो पार्किंग का बोर्ड लगाने, जागरूकता उदेश्य से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने, एन एच एवं स्टेट हाइवे पर विभिन्न साइनेज बोर्ड लगाने, विभिन्न क्रॉसिंग पर सोलर लॉगहट लगाने तथा प्रभावित क्षेत्रो मे सघन अभियान चला यातायात नियमों के उलंघन पर कडी ककरवाई करने, गम्हरिया, कांडरा, चांडिल, आदित्यपुर, सरायकेला समेत विभिन्न क्षेत्रो मे मुख्य सड़को एवं बाजारो मे सड़को पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध कडी करवाई करे। वही बड़ी वाहन पर क्षमता से अधिक लोडिंग करने, यात्री वाहन मे शीट से अधिक लोगो बैठने तथा ओवर स्पीडिंग करने पर कड़ी करवाई करे।

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग

सरायकेला-खरसावां

जनता मिलन मे प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश।

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आज शुक्रवारीय साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने जिले के दूर-दराज से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोगों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, आपसी बटवारा, कुचाई प्रखंड क्षेत्र मे 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित कार्यों मे अनीमियतता पाए जाने, मां आकर्षिणी मंदिर खरसावां परिसर मे स्थित शराब दुकान को दूसरे स्थान पर स्थनानतरित करने, दिव्यांग महिला डीलर फूलमणी मांझी पीडीएस दुकान वापस दिलाने, झिमरी पंचायत मे बैंक शाखा प्रारम्भ करने हेतु कमरा उपलब्ध कराने, आदित्यपुर नगर निकाय क्षेत्र मे पेयजल समस्याओ को सुदृढ़ करने , विभिन्न वार्ड मे अतिक्रमित सड़को को मुक्त एवं क्षेत्र मे साफ सफाई कराने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान उपायुक्त नें विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का गुणवतापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित किया। उपायुक्त नें उक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने के निदेश दिए।

इस दौरान उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील सिंह एवं सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद के अनुसार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद के अनुसार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर/बिस्टुपुर

जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वूमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो.(डॉ.) अंजिला गुप्ता के दिशानिर्देश पर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद कैलेन्डर के अनुसार वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रतियोगिता में रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र जयसवाल, एफओ डॉ. जावेद अहमद और प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। टीम के चयन के लिए खेल विशेषज्ञ राकेश महतो एवं अनंत संतरा शामिल हुए। इनके चयन में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ० सनातन दीप, सदस्यगण प्राध्यापिका आर. तेजा एवं प्राध्यापिका शान्ति मुक्ति बारला की विशेष भूमिका रही।

आपको बताते हैं चलें कि प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर को मिलाकर कुल 8 टीमों ने भाग लिया। सरस्वती कुमारी, गायत्री कुमारी, उर्वशी कुमारी पान, अंकिता गोराई, आरती कुमारी, अंशिका बजाज, प्रियांशु कुमारी, भबानी माली, कोमल पंडित, रितिका कुमारी, स्नेहा कुमारी और खुशी कुमारी की टीम वॉलीबाल में विजयी घोषित हुई। यही टीम भविष्य में अंतर विश्विद्यालयी या उच्च स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेगी।

डकैती की योजना बनाते पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डकैती की योजना बनाते पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर/मानगो

जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बनाते पांच अप्राधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मियों का नाम अमन पाठक, अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादू, विशाल कुमार उर्फ राहुल कुमार तिवारी उर्फ छोछे, अनुराग जायसवाल उर्फ बूढ़ा एवं रोनित सिंह उर्फ रोनी बताया जा रहा है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीचर्स कॉलोनी ग्राउंड में 5- 6 अज्ञात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. साथ ही यह भी सूचना प्राप्त हुई थी कि सभी अपराधी मानगो क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे हैं. जिस पर एक टीम गठित करते हुए तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया गया. जहां से पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि अमन पाठक, अंकित कुमार शर्मा, विशाल कुमार एवं रोनित का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और शहर के अलग- अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं पुलिस ने उनके के पास से एक देशी पिस्तौल, 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस, तीन देसी कट्टा, .315 बोर का तीन जिंदा कारतूस. .315 बोर का दो खोखा, 12 बोर का एक कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद किया है।

उपायुक्त नें प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजनगर का किया औचक निरीक्षण।

उपायुक्त नें प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजनगर का किया औचक निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश।

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने आज प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न पंजीयो का जाँच किया, इसके पाश्चात्य उपायुक्त नें प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्रीय पदाधिकारी को योजनाओं के स्थल निरीक्षण कर लंबित कार्यों मे प्रगति लाने का निदेश दिया।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलधिकारी राजनगर को संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ प्रत्येक माह बैठक कर क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा करनें के निदेश दिए।

राजनगर भ्रमण के क्रम मे उपायुक्त नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर का निरिक्षण किया, इस दौरान केंद्र मे दवा की उपलब्धता, संस्थागत डिलीवरी, समान्य एवं इमरजेंसी वार्ड, MTC इत्यादि का जायजा ले उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आमजनो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मनाया गया गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती समारोह

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मनाया गया गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती समारोह

सरायकेला-खरसावां

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )

बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के आचार्य दीदी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर कक्षा छह से दशम तक के बच्चों ने हिस्सा लिए। बच्चों के द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी का जीवन परिचय हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में बारी-बारी से प्रस्तुत किया। साथ ही उनके द्वारा रचित दोहे, रामायण के संकलित अंश आदि बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कक्षा तृतीय से दशम तक के बच्चों के लिए सुलेख प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के आचार्य चीनीबास महतो जी ने सभी भैया-बहनों को तुलसी जयंती की शुभकामनाएं प्रदान की और कहा की तुलसीदास जी विषम परिस्थितियों में हिंदू धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। श्री रामचरितमानस की रचनाकर श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में स्थापित किया और भगवान राम के संदेश को जन-जन तक पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। शालिनी दीदी ने भी भैया बहनों को शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य जी ने सभी को गोस्वामी तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा की तुलसीदास जी के संघर्ष पूर्ण जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन श्री राम के लिए ही समर्पित कर दिया। वे एक महान संत होने के साथ-साथ बहुत बड़े समाज सुधारक भी थे। उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति के लिए बहुत बड़ा धरोहर है। मंच संचालन स्वीटी कर मोदक और सलोनी सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य जी दीदी जी उपस्थित थे।

नीमडीह बीआरसी परिसर में दिव्यांग जांच शिविर में 50बच्चे को किया गया चिन्हित।

नीमडीह बीआरसी परिसर में दिव्यांग जांच शिविर में 50बच्चे को किया गया चिन्हित।

35 बच्चे के बिच समाग्री वितरण किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला खरसावां के द्वारा समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को नीमडीह बीआरसी परिसर में दिव्यांग जांच शिविर सह समाग्री वितरण शिविर लगाया गया।

सिविर में पिछले साल चिन्हित बच्चे को आवश्यकता अनुसार समान दी गई। पिछले साल 35 बच्चे को समाग्री दी गई।सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया 53, इचागढ 30खरसावं 23,कउचआइ 32, कुकरू 43,राजनगर57, सरायकेला,38, नीमडीह प्रखड में 50, बच्चे को चिन्हित की गई। कार्यक्रम के संचालन हेतु एम एल को,के कर्मी, जिला समग्र कार्यक्रम के पदाधिकारी सिद्धेश्वर झा,शिक्षक राम रतन सिंह,गुरूपद महतो, डाक्टर गुरूदत्ता लेनका, डाक्टर गौरीशंकर अर्थों,छोटु सिंह,गोराव दुवेदी आदी लोग उपस्थित थे।

माननीय मंत्री चम्पई सोरेन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग -सह- परिवहन विभाग झारखंड सरकार के अध्यक्षता में विषेश बैठक आहुति की गई।

माननीय मंत्री चम्पई सोरेन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग -सह- परिवहन विभाग झारखंड सरकार के अध्यक्षता में विषेश बैठक आहुति की गई।

सरायकेला-खरसावां

माननीय मंत्री चम्पई सोरेन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग -सह- परिवहन विभाग झारखंड सरकार के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान माननीय मंत्री के द्वारा नगर पंचायत सरायकेला में विकास, नागरिक सुविधा को उत्कृष्ट करने हेतु पूर्व मे घोषित 15 योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से जुडको के परियोजना निदेशक, कार्यपालक अभियंता स्वर्णरेखा परियोजना/ खरकई नहर प्रमंडल, आदित्यपुर अंचल अधिकारी सरायकेला, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं जुडको के डीपीएम उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान माननीय मंत्री के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला को जुडको लिमिटेड रांची के साथ आपसी तालमेल स्थापित करते हुए यथाशीघ्र डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान माननीय मंत्री के द्वारा निर्देश दिया गया कि जुड़को लिमिटेड रांची, अंचल अधिकारी सरायकेला, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी आगामी दिनांक 25 एवं 26 अगस्त 2023 को संयुक्त रूप से स्थल निरिक्षण कर विस्तृत विश्लेषण तथा चर्चा कर डीपीआर निर्माण हेतु परामर्शी का चयन कर कार्य प्रारंभ करें।

मुख्य योजनाए निम्न प्रकार है

  • डेली मार्केट में बहुमंजिली मंडी हाउस का निर्माण।
  • खरकई नदी के किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण है।
  • बाजार में मल्टी परिसर का निर्माण।
  • माजना घाट में पार्क का निर्माण।
  • कुदरसाई शिव मंदिर में पार्क का पुनर्निर्माण।
  • पब्लिक दुर्गा मंदिर का सौंदर्यकरण।
  • दीवानसाइ में मैरेज हॉल का निर्माण।
  • खरकाई नदी में माजना घाट के पास बियर का निर्माण

उपायुक्त नें प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुचाई का किया औचक निरीक्षण।

उपायुक्त नें प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुचाई का किया औचक निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा, मध्य विद्यालय बारुहातू एवं उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय कुचाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यालय का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्रीय पदाधिकारी को योजनाओं के स्थल निरीक्षण कर लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा, मध्य विद्यालय बारुहातू एवं उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा का निरीक्षण कर केंद्र में दवा की उपलब्धता, संस्थागत डिलीवरी, भवन परिसर की स्थिति, पेयजल इत्यादि व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ले आवश्यक दिशा निदेश दिए। इसके पश्चात उपायुक्त ने मध्य विद्यालय बारुहातू का निरीक्षण कर बच्चों के साथ वार्ता किया तथा संबंधित पदाधिकारी को बच्चों को शिक्षा के साथ खेल से जोड़ने हेतु खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में बच्चों के लिए लाइब्रेरी निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा विद्यालय भवन के आस-पास टूटे हुए भवन को ध्वस्त करने हेतु प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया।

इस क्रम में उपायुक्त ने उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर केंद्र में दावों की उपलब्धता, जनरल वार्ड, लेबर रूम, महिला एवं पुरुष मरीज वार्ड इत्यादि का निरिक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने महिला एवं पुरुष वार्ड में एडमिट मरीजों से वार्ता कर केंद्र मे मिल रही सुविधाओं से अवगत हो संबंधित पदाधिकारी को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सरकार के प्रावधान के तहत मरीजों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई सुजाता कुजूर, अंचलाधिकारी रवि कुमार एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रेन में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार।

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रेन में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार।

2.88 लाख नकद और 20 ग्राम सोना बरामद के साथ युवक गिरफ्तार।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले के के टाटानगर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता की है. गिरफ्त आए आरोपी बागबेड़ा गाड़ाबासा निवासी 42 वर्षीय पिंटू कुमार चौरसिया है. छापेमारी टीम ने उसके घर से छापेमारी कर 2.88 लाख नकद, 20 ग्राम सोना, गहने तौलने वाला एक तराजू और दो मोबाइल बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि पिंटू एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देता था. जानकारी देते हुए जीआरपी प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि 16 जून को बिलासपुर पटना एक्सप्रेस से एक महिला के पर्स की चोरी हो गई थी. इसके अलावा भी चोरी के कई मामले सामने आ रहे थे।

आगे जानकारी देते हुए गुलाम रब्बानी में बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से काम किया. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पिंटू को संदिग्ध तरीके ट्रेन से एक झोला लेकर उतरते देखा गया. इसी बीच मंगलवार को पिंटू को फिर से स्टेशन में ही पाया गया जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पूछताछ में पिंटू ने टीम को बताया कि वह ऐसे ट्रेनों को निशाना बनाता था जो सुबह 3 से 5 बजे के बीच टाटानगर स्टेशन पहुंचती थी जिसमे उत्कल और बिलासपुर पटना एक्सप्रेस शामिल होते थे. वह बिना टिकट ट्रेनों में चढ़ जाता और ट्रेन की एसी बोगी में जाकर महिलाओं के पर्स चोरी करता था. उसने चोरी किए गए कुछ गहनों को आसनसोल के एक ज्वेलर्स को बेचा था. वहीं पर्स से जो मोबाइल बरामद होता उसे तोड़कर नाले में फेंक देता था. साथ ही उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों में रेल मदद ऐप में चोरी की कई शिकायतें मिल रही थी जिसपर जीआरपी और आरपीएफ की टीम काम कर रही थी

प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं कपाली पुलिस ने मिलकर नशे के सेवन के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली।

प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं कपाली पुलिस ने मिलकर नशे के सेवन के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली।

सरायकेला/कपाली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू हाई स्कूल कपाली के छात्रों एवं कपाली पुलिस ने मिलकर नशे के सेवन के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल हुई इस दौरान नशा के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया गया वहीं इस जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अध्यापक भी मौजूद रही। यह रैली कपाली ओपी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में घूमते हुए वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई।

वहीं कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद जावेद आलम ने कहा कि इस नशा मुक्ति रैली में कपाली के सभी स्टाफ मौजूद है और बच्चों के साथ मिलजुल कर नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं ताकि हमारा समाज नशा मुक्त हो सके।

इस दौरान मुख्य चौक चौराहों पर नौजवानों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई वही स्कूल के शिक्षक ने कहा कि नशे का सेवन करने पर इंसान हिंसात्मक रूप धारण करने लगता है नशा लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर कर देता है नशे की गिरफ्त में आए लोग किसी के साथ भी दुर्व्यवहार करने लगता है।

नशा करने वाला इंसान अपना आपा खो देता है उसे याद भी नहीं रहता है कि वह कहां है क्या कर रहा है नशे का सेवन करने वाला इंसान घरेलू हिंसा को दावत देता है वह अपने घर में अपने बीवी बच्चों के साथ मारपीट करता है और अपने नशे की तलब को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखता है।

भुइयांडीह के नंदनगर में साहू समाज क्षेत्रीय कमेटी का गठन।

भुइयांडीह के नंदनगर में साहू समाज क्षेत्रीय कमेटी का गठन।

जमशेदपुर/भुइयांडीह

सोमवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साहू समाज आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भुइयांडीह पार्क नंदनगर में एक सभा का आयोजन कर नंद नगर क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सागर साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष, विश्वनाथ साव को सचिव और आकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर कमेटी का विस्तार कर जिला कमिटी को जानकारी देने का आदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि समाज को मजबूत करने के उदेश्य से लोगों को जोड़ने हेतु हर क्षेत्र में साहू समाज आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, सत्यनारायण साव, शिक्षक राजेश प्रसाद, लीगल एडवाइजर संजय साह, जिला उपाध्यक्ष पप्पू साहू, जिला सचिव अशोक साहू, संजय साव, जिला सलाहकार शैलेंद्र कुमार, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, सिद्धगोडा थाना अध्यक्ष मनोज साहू, कमलेश साहू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज एवं संगठन का मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना साव, चंदन काशी, नंदिनी गुप्ता एवं क्षेत्र के बुजुर्ग महिलाएं उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started