कल्पना सोरेन के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील

कल्पना सोरेन के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के झामुमो व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने रविवार को मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में रोड कर कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं में जोश भरने का काम किया। इस रोड शो से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो किया। मुसाबनी में रोड शो की शुरुआत सुरदा क्रोसिंग से प्रारम्भ हुआ। कल्पना सोरेन का काफिला प्रखंड के सूरदा क्रोसिंग, सुरदा राजीव चौक, मेड़िया, शास्त्रीनगर, मुसाबनी नंबर 1,पोस्ट ऑफिस मैदान, झामुमो पार्टी कार्यालय, अस्पताल चौक, मुसाबनी बस स्टैंड, माहुलबेडा, भण्डारबोड़ो,पारुलिया पहुंची जहां कल्पना सोरेन ने लोगों का अभिवादन किया तथा प्रदेश के विकास के लिए पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो के दौरान उन्होंने मुसाबनी झामुमो पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के व मुसाबनी बस स्टैंड में सिदो कान्हू की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस चुनाव प्रचार में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन,मंत्री सुदीप कुमार सोनू, सांसद जोबा मांझी,विधायक दशरथ गगड़ई , मोहम्मद ताजुद्दीन रजा,विधायक सविता महतो, केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, राजू गिरी,मारिया दास सहित कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही। रोड शो में जनता को जगह-जगह संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने झारखंड की तस्वीर बदल दी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस विधानसभा का दायित्व एक युवा, कर्मठ और जनप्रिय नेता सोमेश सोरेन को सौंपा है।जो अपने पिता के प्रतिबिंब बनकर जनता के सुख-दुख में साथ रहेंगे।

शहीद अजीत, धनंजय महतो स्मृति समिति का हुआ पुनर्गठन

शहीद अजीत, धनंजय महतो स्मृति समिति का हुआ पुनर्गठन

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखण्ड के चौका नव दुर्गा मंदिर प्रांगण में शहीद अजीत धनंजय महतो स्मृति समिति का बैठक किया गया एवं समिति का पुनर्गठन किया गया। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गरीब व असहाय व्यक्तियों का सामुहिक विवाह कराने एवं खर्चा का वहन समिति द्वारा उठाने, प्रतिवर्ष ईचागढ़ विस क्षेत्र के मेधावी छात्र, छात्राओं को सम्मानित करने , छोटे छोटे बच्चों को शिक्षा व खेल खुद में प्रोत्साहित‌ करने का भी निर्णय लिया गया।

नये समिति में सुफल महतो को अध्यक्ष, प्रकाश चन्द्र उरांव व जयदेव साहु को वरिय उपाध्यक्ष,राजेश उरांव व अमृत महतो को उपाध्यक्ष, विशेश्वर महतो को सचिव,जीतू सिंह मुण्डा व मनोरंजन महतो को महासचिव, सुभाष चन्द्र मार्डी, परीक्षित महतो को उप सचिव,गुरूचरण साहु ,मिंटू गुप्ता को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। मौके पर संस्थापक सदस्य माधव सिंह मानकी,हिकीम चन्द्र महतो, बसंत कुमार प्रामाणिक, शत्रुघ्न महतो,छोटु सिंह मुण्डा,कुनाराम माझी, सुखराम बेसरा,भदरू सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।

कुकड़ू में हाथियों का कहर, एक दर्जन हाथियों का झुंड सीरूम जंगल में डाला डेरा

कुकड़ू में हाथियों का कहर, एक दर्जन हाथियों का झुंड सीरूम जंगल में डाला डेरा

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सीरूम जंगल में एक दर्जन हाथियों ने डेरा जमाए हुए हैं। अलग-अलग झुंड में बंटकर हाथियों का झुंड शाम ढलते ही गांवों के खेतों की ओर कुच कर जाते हैं और खड़ी धान की फसलों को अपना निवाला बनाते हैं, जिससे तैयार धानों को बचाने का किसान जद्दोजहद में रात गुजारने को मजबुर है। सुबह को भी सीरूम तिरूलडीह सड़क पर एक हाथी को बिचरण करते देखे गए। कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि तैयार धानों को हाथियों का झुंड निवाला बना रहे हैं। दिन को भी सड़क पर आ जाते हैं, जिससे भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का वन विभाग से मांग है कि हाथियों को सुरक्षित स्थानों पर भगाया जाय और ग्रामीणों को राहत दिलाया जाय । खेतों में धान तैयार होने के बाद लोग हाथियों से खासे परेशान हैं। हाथियों से परेशान किसान वन विभाग के उदासीन रवैया से आक्रोशित हैं।

ईचागढ़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

ईचागढ़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान माहतो)

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बीआरसी ईचागढ़ में शनिवार को प्रखंड स्तरीय कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के 6 संकुल के रसोईया एवं सहायिका भाग लिए।जिसमें प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान संकुल चिपड़ी को मिला। चिपड़ी संकुल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारुणा के गीता देवी को प्रथम स्थान तथा प्राथमिक विद्यालय रुगरी बाजार के समना मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला। विजेता और उपविजेता रसोईया को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ एकता वर्मा, बीपीएम चंदन कुमार सिंह, शिक्षक संतोष कुमार महतो,हेमंत कुमार महतो,कृष्णा दास महतो,सीआरपी शक्ति पद महतो, कम्प्यूटर ऑपरेटर शाहिद अंसारी आदि उपस्थित थे।

मुसाबनी में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, गांव-कस्बों तक पहुंच रहे प्रदेश अध्यक्ष

मुसाबनी में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, गांव-कस्बों तक पहुंच रहे प्रदेश अध्यक्ष

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के सदस्य केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक ममता कुमारी, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार बलमुचू, जिला अध्यक्ष परबिंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे, शमशेर खान, संजय साह, लक्ष्मण चंद्र बाग आदि नेताओं ने मुसाबनी यूनियन कार्यालय से महुलबेड़ा तक पदयात्रा निकालर कर सहयोगी दल के उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए मतदाताओं से अपील की।

घाटशिला में 11 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस महागठबंधन की जीत के लिए पसीना बहा रहा है। बड़ी चुनावी सभाओं की जगह गांव गांव और कस्बे तक में जाकर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व अन्य कांग्रेसी नेतागण वोटरों से मिल रहे हैं। उनको यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्यों इस उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक और झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की जीत जरूरी है।शानिवार को केशव महतो कमलेश का चुनावी अभियान गुड़ाबांदा, मुसाबनी और घाटशिला प्रखंड में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, गठबंधन नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

यूनियन कार्यालय में नेताओं ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां को गिनाया एवं गठबंधन प्रत्याशियों के लिए लोगों को प्रेरित किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार जनता के विकास, अधिकार और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जबकि भाजपा केवल धर्म और समुदाय के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करती है।जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है, सम्मान चाहती है जो केवल महागठबंधन की सरकार ही दे सकती है।

डेहरी में बोले चिराग पासवान — एनडीए का ‘एमवाई’ मतलब महिला और युवा, महागठबंधन का ‘एमवाई’ मतलब सम्प्रदायिकता और केवल लालू यादव परिवार

डेहरी में बोले चिराग पासवान — एनडीए का ‘एमवाई’ मतलब महिला और युवा, महागठबंधन का ‘एमवाई’ मतलब सम्प्रदायिकता और केवल लालू यादव परिवार

डेहरी ऑन सोन, बेताब अहमद

केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब डेहरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा डेहरी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के समर्थन में आयोजित की गई थी। सभा में चिराग पासवान ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष ने अपने शासनकाल में बिहार को बदहाल कर दिया। उन्होंने जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेंकी।

उन्होंने एमवाई समीकरण पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन के एम का मतलब है सम्प्रदायिकता और वाई का मतलब सिर्फ लालू यादव परिवार है। जब भी उन्हें मौका मिला, लालू यादव खुद मुख्यमंत्री बने, जेल गए तो पत्नी को बना दिया, और अब बेटा मुख्यमंत्री बनने चला है। चिराग ने कहा कि एनडीए का एमवाई में एम का मतलब महिला और वाई यानी युवा है। हमारी सोच महिला सशक्तिकरण और युवाओं के विकास की है। एनडीए इसी दिशा में काम कर रही है। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि मैं यहां किसी नेता के लिए नहीं, अपने परिवार के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। आप मानिए कि यहां से चिराग पासवान खुद चुनाव लड़ रहा है।
चिराग ने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता के उत्साह से यह साफ है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने अपील की कि डेहरी विधानसभा का प्रतिनिधित्व भी एनडीए के विधायक द्वारा होना चाहिए, ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर इस क्षेत्र का और तेजी से विकास कर सके। उन्होंने इसके अलावा जिले के विधानसभा क्षेत्र सासाराम और चेनारी में भी एनडीए समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी जनसभा की।

जनहित में बनाए गए शौचालय को आदित्यपुर नगर निगम ने कब्जा मुक्त कराया गया।

जनहित में बनाए गए शौचालय को अपर नगर पारुल सिंह ने कब्जा मुक्त कराया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

पारुल सिंह, अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के समीप स्थित जनहित में बनी सरकारी शौचालय को अवैध कब्जा से नगर निगम ने मुक्त कराया।

आपको बताते चलें कि नगर निगम की ओर से जनहित में एवं स्वच्छ भारत के निर्माण को एवं स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए आदित्यपुर थाने के समीप शौचालय बनवाया गया था ताकि नगर वासियों को इसका लाभ मिल सके और एक स्वच्छ भारत के निर्माण में आदित्यपुर क्षेत्र अपना कदम आगे बढ़ा सकें  और ऐसा हुआ भी शौचालय का निर्माण हो जाने के बाद नगर वासियों ने शौचालय का भरपूर एवं अच्छी तरह इस्तेमाल भी किया लेकिन धीरे-धीरे एक शख्स ने उसे शौचालय पर अपना कब्जा जमा लिया यदि फिर युं कहें कि शख्स ने उक्त शौचालय में ही अपना डेरा जमा लिया।

लेकिन झूठ या फिर अपराध कितना भी बड़ा क्यों ना हो सच के आगे बहुत छोटी पड़ जाती है इसी तरह इस पूरे मामले की गुप्त सूचना नगर निगम को मिली जिस पर नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनता के प्रति अपना फर्ज एवं अपना कर्तव्य पूरा किया।

आपको बताते चले कि पिछले काफी महीनो से अवैध कब्जा कर शौचालय को अपना घर बना लेने वाले दबंग व्यक्ति से अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं नगर निगम की  टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जनहित में शौचालय को कब्जा मुक्त करा कर पुनः जनता को सौंप दिया जनता के लिए जनता को सोपा।

साथ ही मौके पर पारुल सिंह ने यह संदेश भी नगर निगम के अधिकारियों ने दिया कि किसी भी तरह का अवैध कंस्ट्रक्शन करना गैरकानूनी है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाजार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई एवं नियम वध तरीके से ही बाजार लगे। ताकि आम जनता को आवागमन में कोई भी परेशानी ना हो। नगर निगम आदित्यपुर की टीम को जनता ने इस कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया।

नृपराज राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सरायकेला में डिजिटल लिटरेसी पर प्रशिक्षण आयोजित

नृपराज राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सरायकेला में डिजिटल लिटरेसी पर प्रशिक्षण आयोजित

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

नृपराज राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सरायकेला में टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के 250 + छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त शिविर में टाटा स्टील के प्रशिक्षक आर्यन सर अमन सर मुकुंद महतो जयंती महतो ने उपस्थित होकर किशोर किशोरियों के बीच डिजिटल लिटरेसी विषय पर विभिन्न प्रसंग पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमें वर्तमान युग में डिजिटल के महत्व एवं डिजिटल बनने की प्रक्रिया, उनका उपयोग हम कैसे बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रशिक्षकों ने काफी सरल व सुगमतापूर्वक प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को डिजिटल विषयों पर अपना फोकस बनाने पर बल दिया। वर्तमान समय में स्मार्टफोन का सही उपयोग करना। स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे विभिन्न तरह के कार्य जैसे राशन कार्ड में नाम जोड़ना- हटाना ,राशन कार्ड बनवाना, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत सभी तरह के ऑनलाइन कार्यों को कैसे कर सकते हैं इसकी जानकारी से अवगत कराया ।

कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काफी रुझान देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय की ओर से बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी अहम भूमिका अदा किए।

कछुओं की तस्करी का हुआ खुलासा,78 जीवित कछुए बरामद।

कछुओं की तस्करी का हुआ खुलासा,78 जीवित कछुए बरामद।

क्षारखंड/धनबाद

धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) से भारी मात्रा में कछुओं की तस्करी का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टास्क टीम प्लेटफार्म पर नियमित गश्त और निगरानी कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन के गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच में भारी मात्रा में कछुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे हैं।

तलाशी के दौरान सीट के नीचे 6 कपड़े के थैले बरामद किए गए। आसपास बैठी महिला यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी थैलों पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। जब थैलों को खोला गया तो उनमें Indian flapshell (Lissemys punctata) प्रजाति के कुल 78 जीवित कछुए मिले। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब ₹7,80,000 बताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य स्तरीय रोड रेस में भाग लेने 21 सदस्य टीम हुआ रवाना

राज्य स्तरीय रोड रेस में भाग लेने 21 सदस्य टीम हुआ रवाना

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो )
12वीं राज्य स्तरीय रोड रेस साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए चा़ंडिल रेलवे स्टेशन से बालक एवं बालिका वर्ग के 21 सदस्यीय टीम देवघर के लिए रवाना हुई, जिसमे सरायकेला-खरसावां जिला साइकलिंग संघ के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में देवघर के लिए रवाना किया गया ।
अंडर 14 बालिका वर्ग में बबली हंसदा, रानी किस्कू ,
अंडर 14 बालक वर्ग से
महाकाल नारायण सिजोई
,उमेश मुर्मू, बालिका अंडर 17 से
गीता सोरेन ,श्रीमती हांसदा शंकरी सिंह सहित 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।बालिका टीम के कोच कुमारी भारती , बालक टीम के कोच श्याम चन्द्र टुडू और मैनेजर निरंजन महतो, जिला खेल पदाधिकारीअमित कुमार सतविंदर कौर तस्लीम खान तेजस तिवारी समीर कुमार आदि द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया ।

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने जनसुराज प्रत्याशी के लिए डेहरी में किया रोड शो

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने जनसुराज प्रत्याशी के लिए डेहरी में किया रोड शो

डेहरी ऑन सोन, बेताब अहमद

शुक्रवार को भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने जनसुराज प्रत्याशी प्रदीप ललन सिंह के समर्थन में अकोढ़ीगोला और डेहरी में रोड शो किया। उन्होंने लोगों से जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में युवा उनकी एक झलक पाने के लिए काफिले के आगे-पीछे दौड़ते रहे। समर्थक जनसुराज सूत्रधार प्रशांत किशोर, अभिनेत्री और प्रत्याशी के समर्थन में ‘जिंदाबाद’ और ‘बिहार बदलाव’ के नारे लगाते रहे।

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने बाजार भ्रमण करते हुए बांक, बिहारी बिगहा और डालमियानगर होते हुए डेहरी की ओर रुख किया। डेहरी पहुंचने पर पार्टी समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि बिहार में बदलाव के लिए जनसुराज प्रत्याशी को समर्थन दें और मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

डेहरी के ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में आज आएंगे चिराग पासवान

डेहरी के ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में आज आएंगे चिराग पासवान

डेहरी ऑन सोन, बेताब अहमद

ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब जाखी बीघा डेहरी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार केंद्रीय मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। चिराग का कार्यक्रम शनिवार दोपहर 1:00 बजे निर्धारित है। उनके आगमन को लेकर मैदान में मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने नेता का भाषण सुनें और सभा को सफल बनाएं। इस बीच पुलिस प्रशासन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं, जबकि लोगों में चिराग पासवान के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started