लोहे के कील लगे पटरा पर लेटकर व आग में चलकर प्रदर्शन किया शिवजी का महिमा।

लोहे के कील लगे पटरा पर लेटकर व आग में चलकर प्रदर्शन किया शिवजी का महिमा।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु पंचायत के कुटाम गांव में शुक्रवार को एक अजीब परम्परा देखने को मिला। बंगला बैशाख संक्रांति के उपलक्ष्य में शिव पुजा ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष सार्वजनिक रूप से करते हैं,इस दौरान गुरुवार रात्रि को गणेश कलश , दुर्गा घट एवं आधी रात को मां काली घट मंदिर में प्रवेश कराया गया। सुबह पाट भक्ता को लोहे का सैकड़ों नुकीले कील लगे लकड़ी का एक पटरा पर लेटाकर तालाब से करीब एक किलोमीटर ढो कर मंदिर परिसर लाए । पूजा पाठ के बाद धधकते आग के अंगारों पर ब्रती महिला पुरुष चलकर आस्था और विश्वास का परिचय दिया। वहीं रात्रि को पश्चिम बंगाल के गोविन्दडीह के नरेन चन्द्र महतो एवं कमलपुर के दीपक महतो के दलों के द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया।

आयोजन समिति के गणपति गोप ने बताया कि शिव पुजा में एक पटरा पर नुकीले कील लगाकर पाट भक्ता को लेटाकर मंदिर लाया जाता है, जिससे पाट भक्ता को खरोंच तक नहीं आता और गांव के व्रत करने वाले महिला पुरुष धधकते अंगारों पर चलकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के दौरान किसी का पैर नहीं जलता है,यह भगवान भोलेनाथ का ही महिमा है। उन्होंने कहा कि सदीयों से यह परम्परा चलते आ रहा है। इस पूजा से गांव में सुख शांति व समृद्धि बनी रहती है।

इस आयोजन में मुखिया लक्ष्मी देवी,दयाल सिंह मुण्डा,बीरबल गोप, गणपति गोप,शशधर गोप, संतोष प्रामाणिक, नन्दलाल सिंह मुण्डा,माखन गोप, सुभाष प्रामाणिक मानसिंह मुण्डा सहित सैकड़ो ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

उपायुक्त की उपस्थिति में कुपोषण नियंत्रण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित।

उपायुक्त की उपस्थिति में कुपोषण नियंत्रण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले के नितिश कुमार सिंह की उपस्थिति में मातृ एवं शिशु में कुपोषण की दर में कमी लाने तथा बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से Wheels Global Foundation द्वारा संचालित MIYCN Project के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार, सरायकेला में किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सिविल सर्जन सरयू प्रसाद राय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, उपाधिक्षक सदर अस्पताल समेत सभी MOIC, DPM, BPM, GNM, स्टाफ नर्स एवं ANM ने भाग लिया।

कार्यशाला में Wheels Global Foundation की टीम द्वारा प्रतिभागियों को मातृ एवं शिशु पोषण, कुपोषण की रोकथाम, देखभाल एवं बेहतर प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान नवजात शिशुओं के लिए प्रारंभिक एवं अनन्य स्तनपान के महत्व, उचित स्तनपान की सही विधि एवं तकनीक, स्तनपान कराने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के संतुलित आहार, बच्चों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, विटामिन एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता तथा कुपोषण से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में संतुलित पोषण की भूमिका, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व, गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान एवं समय पर उपचार, पूरक आहार की सही विधि तथा समुदाय स्तर पर जन-जागरूकता बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कुपोषण उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं है, बल्कि इससे संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं सहभागिता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा तथा अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयास से ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार लाया जा सकता है।

उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाते हुए गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों तक पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जिला बनाने हेतु जमीनी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

सरायकेला/कुचाई

सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 14.05.2026 को जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा-मेरोमजंगा में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के क्रम में उक्त क्षेत्र में क्वार्ट्ज/क्वार्टजाइट खनिज का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जमीन मालिक एवं अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कुचाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खनिजों के अवैध उत्खनन अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश।

अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल विकास कुमार राय द्वारा क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि आम उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वर्तमान में पेट्रोल पंपों पर लग रही कतारों के सुनियोजित एवं व्यवस्थित प्रबंधन हेतु आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।

साथ ही एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, खाद्य सामग्री आपूर्ति से संबंधित वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि जनहित से जुड़ी सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें।

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा अनावश्यक अफवाह फैलाने जैसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें एवं अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। क्षेत्र में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन आवश्यकतानुसार ही ईंधन क्रय करें एवं प्रशासन का सहयोग

चांडिल वन क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा हाथियों का खौफ, हाथियों ने ग्राम प्रधान गुरुपद गोप का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया।

चांडिल वन क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा हाथियों का खौफ, हाथियों ने ग्राम प्रधान गुरुपद गोप का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल, कुकड़ु, ईचागढ़ सहित पूरे चांडिल वन क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। बीते देर रात को कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ईचाडीह पंचायत के आदरडीह चौका गांव में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस घटना में गांव के ग्राम प्रधान गुरुपद गोप का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के समय गुरुपद गोप अपने पूरे परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। अचानक हाथी द्वारा घर तोड़े जाने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी तरह उन्होंने अपनी पत्नी, विवाहित बेटी एवं छोटे-छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।
हाथी ने घर में रखे अनाज को पूरी तरह नष्ट कर दिया। डेगची एवं बोरा में रखे चावल को चारों ओर बिखेर दिया गया। घर के कई जरूरी सामानों को नुकसान पहुंचाया गया तथा बक्से में रखे महत्वपूर्ण कागजात सहित अन्य वस्तुएं भी नष्ट हो गईं। इस घटना में ग्राम प्रधान की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनके सीने में अंदरूनी चोट आई है तथा पैर में गंभीर चोट लगी है।

वहीं विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने वन विभाग से मांग की है कि घायल महिला के समुचित इलाज की तत्काल व्यवस्था की जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए एवं हाथियों का स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाय ।

पुलिस ने विद्यार्थियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस ने विद्यार्थियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों के तहत नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, रघुनाथपुर एवं तिरूलडीह थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय तिरूलडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से छात्राओं को बाल विवाह,बाल मजदूर , साइबर अपराध, यातायात,डायल 112 , बच्चा चोरी अपवाह, डायन प्रथा निषेध कानून के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम उम्र में विवाह करना या करवाने में सम्मिलित होना कानूनन अपराध है और इससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की जबरन शादी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
इसके अलावा विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन ठगी और अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी व तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी इन महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएं, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी कार, बाल बाल बचे सवारी, कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी कार, बाल बाल बचे सवारी, कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो )

सरायकेला खरसावां जिले से एक और दुर्घटना की खबर निकलकर सामने आ रही है जहां पर एक नियंत्रित सुजुकी अर्टिगा कार पेड़ से जा टकराई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड के गौरांग कोचा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी अर्टिगा कार ईचाडीह से चांडिल की ओर जा रही थी। तभी गौरांग कोचा के समीप चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया , जिससे अनियंत्रित होकर कार सीधे सड़क के किनारे खड़े एक मोटे पेड़ से जा टकराया।

जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। अंधेरा और सुबह का समय होने के कारण शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई बहुत बड़ी अनहोनी हो गई । शेख अरमान ने बताया कि अर्टिगा कार का बोनट और अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भयानक रही होगी।

सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया।

सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया।

सरायकेला-खरसावां

अनुमंडल पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वर्तमान समय में पेट्रोल एवं डीजल को लेकर सरायकेला खरसावां जिले के तमाम पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है कहीं-कहीं तो पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं और जो खुले हुए हैं जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल मिल रही है उन सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लगी हुई है साथ ही कतार में लगे लोगों में कभी-कभी नोक झोंक भी देखने को मिल रही है और भीड़ ज्यादा होने के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को भी काफी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच सरायकेला-खरसावां जिले के उपयुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश द्वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक रजिस्टर, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजनों के हितों के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा आवश्यक वस्तुओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें एवं अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आवश्यकतानुसार ही ईंधन क्रय करें। किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी उत्पन्न करने अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी प्रकार की समस्या अथवा अनियमितता की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई।

अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई।

चांडिल थाना क्षेत्र में छापामारी कर 05 अवैध महुआ शराब अड्डे ध्वस्त, भारी मात्रा में जावा महुआ एवं अवैध शराब बरामद।

सरायकेला-खरसावाँ

सरायकेला-खरसावाँ जिले के उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चिल्गु के समीप चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया एवं हमसदा टोला में विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया।

छापामारी अभियान के दौरान कुल 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद सामग्री को नियमानुसार जप्त कर विनष्ट किया गयासंबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बजाज ग्रुप ने सफलता पूर्वक अपने 100 वर्ष पूरे किए।

बजाज ग्रुप ने सफलता पूर्वक अपने 100 वर्ष पूरे किए।

बदलते दौर में खुद को ढालना ही असली ताकत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुजफ्फरपुर/बिहार

बजाज ग्रुप ने सफलता पूर्वक अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र निर्माण और आर्थिक विकास में बड़ा योगदान बताया।
1926 में जमनालाल बजाज द्वारा शुरू हुआ यह समूह आज 148 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ ऑटो, फाइनेंस और इलेक्ट्रिकल सेक्टर में मजबूत मौजूदगी रखता है। हर 3 में से 1 भारतीय घर तक इसकी पहुंच है।
100 से ज्यादा देशों में कारोबार करने वाले समूह ने कहा— अगला फोकस तकनीक, नवाचार और समावेशी विकास पर रहेगा।

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में कहा कि बजाज ऑटो भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनियों में से एक होने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन कंपनियों में भी शामिल है। उन्होंने कहा आज का भारत न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में भाग लेता है बल्कि प्रतिस्पर्धा भी करता है।

आगे उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं और जो करते हैं वह हमेशा एक जैसा होना चाहिए। और शायद यही कारण है कि बजाज की यात्रा केवल विकास की कहानी नहीं बनी बल्कि भरोसे की कहानी बन गई।

आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पल्सर ब्रांड वैश्विक दिग्गजों के साथ खड़ा है, उनके पीछे नहीं। और जब हमने प्रतिष्ठित ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल कंपनी केटीएम के साथ साझेदारी की, तो यह सिर्फ एक व्यापारिक समझौता नहीं था। इससे पता चलता है कि एक भारतीय कंपनी सिर्फ किसी की अनुयायी नहीं है, बल्कि वैश्विक ब्रांडों की सह-निर्माता है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि विरासत और नवाचार साथ-साथ चल सकते हैं,” उन्होंने जोर दिया।

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां ने आवासीय कार्यालय से स्वयं किया स्व-गणना पंजीकरण,जिलेवासियों से जनगणना 2027 अभियान में सहभागिता की अपील।

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां ने आवासीय कार्यालय से स्वयं किया स्व-गणना पंजीकरण,जिलेवासियों से जनगणना 2027 अभियान में सहभागिता की अपील।

सरायकेला-खरसावां

आगामी भारत की जनगणना 2027 को सफल,पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिले में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह द्वारा अपने आवासीय कार्यालय से निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर जिलेवासियों से भी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक अपनी एवं अपने परिवार की सही एवं अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना के आंकड़े अधिक सटीक, विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित बनेंगे। सटीक आंकड़े भविष्य में विद्यालय, अस्पताल, सड़क एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विकास योजनाओं की बेहतर रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित अवधि के भीतर se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें एवं जनगणना अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई, अब आपकी बारी है।” साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। स्व-गणना के उपरांत गणनाकर्मी द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया भी संपन्न की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का किया औचक निरीक्षण।

अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का किया औचक निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला, अभिनव प्रकाश द्वारा दिनांक 12/05/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, अभिलेख संधारण, पेयजल, शौचालय एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन संधारण, दवाओं के व्यवस्थित रख-रखाव एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। औषधि भंडारण कक्ष के निरीक्षण के दौरान दवाओं के उचित संधारण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल, शौचालय की स्वच्छता एवं वार्डों की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण एवं सभी मूलभूत व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान चिन्हित बिंदुओं के संबंध में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started