उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (नारको कोआर्डिनेशन सेंटर) की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (नारको कोआर्डिनेशन सेंटर) की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें- उपायुक्त

मादक पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगो को अवगत करना जरूरी, विभिन्न माध्यम से लोगो को किया जाए जागरूक- उपायुक्त

नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोग को चिन्हित कर सम्मानित करे- उपायुक्त

समाहरणालय सभागार मे जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) से सम्बन्धित बैठक आहूत की गईं। बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के परिचलन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु बिंदुवार चर्चा की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा की नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जिले के सभी थाना प्रभारी , रेंजर एवं अंचल अधिकारी जिले के कुचाई, इचागढ़ एवं चांडिल में हो रही अफीम, गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए औचक निरिक्षण कर अवैध पदार्थों की खेती तथा उसके परिचालन में संलिप्त लोगो पर नियमसंगत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि एंटी ड्रग कैंपेन को सफल बनाने हेतु मासिक कैलेंडर तैयार कर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के साथ तालमेल स्थापित कर विभिन्न गतिविधिया सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले को चिन्हित कर सम्मानित करे ताकि लोगो को प्रेरणा मिल सकें।

नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यालय प्रधान की जवाबदेही तय की जाए- उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित क्षेत्र के मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी विभाग के कार्यालय प्रधान की जिम्मेदारी भी तय का जाय। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है अतः नेशनल लेवल नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स , डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फाॅर्स तथा पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर गंभीरता से सभी केस पर ध्यान देने तथा मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है।

बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, स्थापना उप समाहर्ता प्रियंका प्रियदर्शि, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्राणिक हीलिंग संस्था का रक्तदान शिविर आयोजित

प्राणिक हीलिंग संस्था का रक्तदान शिविर आयोजित

जमशेदपुर

प्राणिक हीलिंग संस्था द्वारा मंगलवार को तीसरा रक्तदान शिविर रेड क्रॉस भवन जमशेदपुर में आयोजित किया. शिविर के माध्यम से प्राणिक हीलिंग के जनक आध्यात्मिक गुरु ग्रैंडमास्टर चोआ कोक सुई को याद किया गया

जानकारी देते हुए संस्था की कोषाध्यक्ष आभा ठाकुर ने बताया कि यह संस्था हर वर्ष रक्तदान का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर करती है. संस्था का नारा है फूड फॉर हंग्री. जिसका निर्वहन वर्षों से प्राणिक हीलिंग परिवार करता आ रहा है. प्राणिक हीलिंग परिवार अपने संस्थापक के जन्म दिवस पर हर वर्ष आठ अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित करती है. उन्होंने बताया कि प्राणिक हीलिंग थेरेपी पद्धति के आध्यात्मिक गुरु ग्रैंडमास्टर चोआ कोक सुई हैं. यह पद्धति जीवन शक्ति, ऊर्जा या प्राण का इस्तेमाल करके शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में सक्षम है.जो हमें स्वस्थ और जीवित रखने में काफी मदद कर सकती है।

कार्यक्रम में अनुराग कुमारी, श्रमिना पारीख, रवीना कुमारी, सारिका अग्रवाल, अनिता खंडेलवाल, मेघा अग्रवाल, मिनिता दोदराजिका, टोरल अदेसरा, सुनैना फ़्रांसिस एवं आभा ठाकुर की अहम भूमिका रही।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों/बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/बंदियों के लिए परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, सायरन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक से कारा की सुरक्षा सहित भोजन-पानी, शौचालय एवं साफ-सफाई के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाएं के बारे में जानकारी लेकर निर्देशित किया गया कि कैदियों/बंदियों को जेल में मैनुअल के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाए।

बैठक के दौरान जेल अधीक्षक के द्वारा विद्युत आपूर्ति, जेल रोड मे स्ट्रीट लाइट की मरमत्ती, भवन मे विधुत वायरिंग की स्थिति एवं पेयजल से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया जिसपर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को उक्त मामले का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सरायकेला को आंख एवं दांत के डॉक्टरों के उपस्थिति के साथ विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाने तथा माह में 2 से 3 बार महिला डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपरोक्त के अलावा अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्णा कुमार, उप समाहर्ता सामान्य शाखा, जेल अधीक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय स्थित सभागार में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित की गयी।

इस बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इसके अलावे उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य को गति देने पर बल दिया साथ ही उपायुक्त ने सुदूरवर्ती एवं बॉर्डर एरिया में स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर निर्देशित किया।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं मे गति लाने तथा प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार के जल कल्याणकारी योजना जैसे- सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने तथा सिविल सर्जन सरायकेला को मोबाइल स्वास्थ्य कैंप संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक मे उपरोक्त के अलावा जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर अजय सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप सम्हार्ता सामान्य शाखा, सीआरपी कमांडेंट एवं सभी अंचलधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साहित्य संस्कृति संघ ने मुसाबनी में मनाया रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि

साहित्य संस्कृति संघ ने मुसाबनी में मनाया रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि

मुसाबनी

साहित्य सांस्कृति संघ मुसाबनी के तत्वावधान में मंगलवार को यदुनाथ बास्के डिग्री कॉलेज प्रांगण में सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित कर रविंद्ररनाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना बोस ने किया। उपस्थित सदस्यों ने रबिन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मौके पर साहित्य संस्कृति संघ के अध्यक्ष डॉक्टर मुरारी मोहन पात्र एवं सचिव रविंद्र नाथ घोष ने कहा कि महान बंगाली कवि, विद्वान, उपन्यासकार, नाटककार, मानवतावादी, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर आज भी समाज के लिए पूजनीय एवं अनुकरणीय है। उनकी कविताएं, लघु कथाएं, गीत,नाटक और उपन्यास अभी भी कला के विभिन्न क्षेत्रों में पूजनीय माने जाते हैं। रविंद्र को विश्व साहित्य में उनके योगदान के लिए 1913 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। वे नोबेल प्राप्त करने वाले पहले गैर-यूरोपीय व्यक्ति थे।टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में प्रसिद्ध विश्व-भारती यूनिवर्सिटी की भी स्थापना की। रवीन्द्रनाथ टैगोर क्लासरूम टीचिंग में कभी विश्वास नहीं करते थे। इसलिए, उन्होंने प्रकृति के बीच आयोजित होने वाली कक्षाओं के विचार का परिचय दिया। कई यूनिवर्सिटी उनके उपदेश का आज भी पालन कर रहीं है। कार्यक्रम में साहित्य संस्कृतिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर एम एम पात्रो ने भी अपने विचार रखे।उन्होंने गुरु टैगोर को आधुनिक युग के महान दार्शनिक एवं शिक्षाशास्त्री बताया।

सहकारी बैंक कर्मियों ने मुख्यालय रांची में दिया अनिश्चितकालीन महाधरना, करोड़ों का नुकसान

सहकारी बैंक कर्मियों ने मुख्यालय रांची में दिया अनिश्चितकालीन महाधरना, करोड़ों का नुकसान

मुसाबनी

झारखंड राज्य सहकारी बैंक लि में बगैर किसी स्थानांतरण नीति के मनमाने ढंग से किए गए तबादले के विरोध में बीते 6 दिनों से मुख्यालय रांची में अनशन पर बैठे बैंक कर्मियों के धरने के कारण बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है। जबकि बैंक का करोड़ों का लेनदेन प्रभावित है। घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न कॉपरेटिव बैंक के शाखाओं में कामकाज लगभग नहीं के बराबर हो रहा है। जिससे खाता धारी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सैकड़ो खातेदारी प्रतिदिन बैंक से बिना लेनदेन किया वापस जा रहे हैं।

महाधरना के कारण बैंक को अब तक करोड़ो रुपये का नुकसान हो रहा है।मुख्यालय में पूरी तरह से काम ठप है। 6 दिनों से मुख्यालय में आला अधिकारी नदारद है।

कर्मियों के अवैध स्थान्तरण के बाद मुख्यालय द्वारा जबरन लॉगिन आईडी को बंद कर दिया गया है।जिसके कारण राज्य के 105 शाखाओं पर बुरा असर पर रहा है।ग्रहकों को भी अनेक प्रकार से परेशानी हो रही है।

स्थानांतरण नीति ( ट्रांसफर पॉलिसी) के बिना किसी प्रकार का स्थानांतरण नहीं किया जाए ,जिससे कर्मचारियों के मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े ।अतः बैंक स्थानांतरण नीति स्वीकृत करते हुए ही स्थान्तरण किया जाए।

बैंक में कर्मचारियों के शहरी और ग्रामीण पदस्थापना में उनके वेतन भत्ता में आसमानता है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारियों के स्थापना होने पर वे प्रेरणाहीन हो जाते हैं एवं कार्य कुशलता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अतः ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित कर्मियों को पे प्रोटेक्शन के तहत वेतन भत्ता को समान किया जाए और उसके पश्चात ही स्थान्तरण किया जाए।

बैंक में कर्मचारियों की नियुक्ति के पश्चात लंबे समय से एक भी प्रोन्नति नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है अतः संघ मांग करती है कि कर्मचारियों के प्रोन्नति के पश्चात ही नियमित (रोटेशनल) स्थान्तरण किया जाए। अतः संघ मांग करती है कि अवैध स्थान्तरण को अविलम्ब रद्द करते हुए उपरोक्त मांगों पर संघ को आस्वस्त करें, नही तो संघ का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
महाधरना में मुसाबनी, घाटशिला, जमशेदपुर, बहारागोड़ा आदि जगहों से झारखंड राज्य कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक एवं संघ के नेतागण शामिल थे।

कांड्रा मे विद्युत समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि द्वारा विद्युत महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

कांड्रा मे विद्युत समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि द्वारा विद्युत महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला/कांड्रा

लगातार विद्युत समस्या से परेशान कांड्रावासी आखिरकार विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्रवण कुमार को एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा सबस्टेशन 3 फीटर संख्या 6 की समस्या को लेकर महाप्रबंधक को अवगत कराया। आपको बता दें कि लगातार सही रूप से बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण कांड्रा थाना अंतर्गत आसपास 6 पंचायतों के दर्जनों गांव पूरी तरह प्रभावित थे। कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, समाजसेवी राम महतो, पूर्व उपमुखिया अनिल सिह, वरिष्ठ पत्रकार के दुर्गा राव, रंजीत मोदक,संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही आपकी सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा। साथ ही महाप्रबंधक ने बताया कि कांड्रा एवं 6 नंबर फीटर के लिए एक ठेकेदार को नियुक्त किया गया है। जो 2 सप्ताह के भीतर पूरी तरह विद्युत केबुल और खंभों की मेंटेनेंस करेगा। उस क्षेत्र के लिए 50 खम्भो, तार एवं 10 एबी स्विच उपलब्ध करा दिया गया है।

साथ ही महाप्रबंधक ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि शुक्रवार को कांड्रा आसपास से जुड़े बिजली मिस्त्री, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता और सहायक अभियंता को अपने कार्यालय तलब किया। श्री कुमार ने कहा विद्युत विभाग अपने उपभोक्ता के प्रति काफी संवेदनशील है। और हमारा और हमारी टीम का प्रयास रहेगा की विद्युत आपूर्ति सही रूप से उपभोक्ताओं को मिले।

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर याद किया गया।

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर याद किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा के नीमडीह प्रखंड के जेएमएम कार्यकर्ताओं ने शहिद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर झिमड़ी ,बांदु , रधुनाथपुर गांव नीमडीह मोड़ पर स्थित शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।तीन जगह नीमडीह प्रखंड के हरेदास महतो,सचिन गोप उपस्थित थे।

हरेदास महतो ने कहा कि अन्याय शोषण के खिलाफ लड़ने की प्ररेणा मिलता है। रधुनाथपुर गांव में नीमडीह मोड़ पर स्थित निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।हरेदास महतो,सचिन गोप,सचिन महतो, हरेकृष्ण सिंह सरदार,शंकर सिंह सरदार,पटेल माझी झारू माझी, आदि पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।

20 सूत्री कार्यक्रम प्रभारी मंत्री-सह- स्वस्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता के अध्यक्षता मे 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहूत की गई।

20 सूत्री कार्यक्रम प्रभारी मंत्री-सह- स्वस्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता के अध्यक्षता मे 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहूत की गई।

जिले को सर्वगिण विकास की पथ पर ले जाना बैठक का मुख्य उदेश्य है, योजनाओं के उद्देश्य को पूर्ण करें पदाधिकारी- माननीय मंत्री

समाहरणालय सभागार मे आज 20 सूत्री कार्यक्रम प्रभारी मंत्री-सह- स्वस्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता के अध्यक्षता तथा माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, माननीय इचागढ़ विधायक श्री सबिता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष समेत माननीय सदस्यगण की मौजूदगी में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक उपरांत माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के द्वारा क्रमवार विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए गया।

समीक्षा क्रम मे माननीय मंत्री ने कहा कि जिले को सर्वगिण विकास की पथ पर ले जाना बैठक का मुख्य उदेश्य है। पदाधिकारी अंतिम पयदान पर खडे व्यक्ति को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़े, उन्होंने कहा कि इस बाबत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है अतः पदाधिकारी संचालित योजनाओं के उदेश्य को पूर्ण करने को लेकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं मे गुणवातापूर्ण कार्य हो यह सुनिश्चित करे।

बैठक के दौरान माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, इचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो समेत अन्य सदस्यगण के द्वारा अपने अपने क्षेत्र सम्बन्धित समस्याओ (विधुत, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न मामले) से अवगत करा क्षेत्र की समस्याओं उसके समाधान एवं सुझाव पर भी विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए जिला स्तर से होने वाली योजनाओं को पूर्ण करने तथा राज्य स्तर से होने वाली योजनाओं को विभागों से समन्वय स्थापित कर उनका निष्पादन कराने के संदर्भ में संसूचित किया गया।

बैठक मे उपरोक्त के अलवा पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, उप विकास आयुक्त श्री, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सदस्यता बहाली पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सदस्यता बहाली पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया.

सरायकेला/आदित्यपुर

सांसद और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर सरायकेला कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने का फैसला लिया है. यह अत्यंत सराहनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों की असत्य पर सत्य की विजय है. घटनाक्रम ने मोदी सरकार के लोकतंत्र विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा को उजागर करने का काम किया है

अंबुज कुमार ने कहा कि इस फैसले ने एक बार फिर से साबित किया है की लोकतंत्र के महत्वपूर्ण चारों स्तंभों को जिस प्रकार मोदी सरकार अपने में कब्जे में रखकर मन माफिक फैसला करवाना, निर्णय थोपना चाहती है वह आज कहीं ना कहीं मोदी जी के चंगुल से आजाद होना चाहता है. राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के साथ ही लोकसभा के अंदर देश के गरीबों, पिछड़ों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, शोषित, पीड़ित, वंचित, महिलाओं, बेरोजगारों, नौजवानों की आवाज फिर से मुखर होकर गूंजेगी।

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक सम्पन्न।

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक मे उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रंजीत ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी लघु सिचाई विभागी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

वहीं बैठक मे अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का बिंदुवार समीक्षा कर ग्रामो के स्टार रेटिंग बढ़ाने के निदेश दिए दिए। इस क्रम मे उपायुक्त द्वारा राजनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत के सभी गाँव को मॉडल गाँव के रूप मे विकसित करने का निदेश दिया गया। बैठक के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा कर हर घर जल, गावो को सत्यापित कर GIO TAG करने का निदेश दिया गया।

एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान 800 केजी पोस्तो के साथ टेंपो को किया जब्त…

एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान 800 केजी पोस्तो के साथ टेंपो को किया जब्त…

टेंपो चालक व टेंपो मालिक दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

सरायकेला/कपाली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

7 अगस्त सोमवार को पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुड़ी सिल्ली से एक मालवाहक ऑटो से करीब 800 केजी पोस्तो जप्त किया है. बता दे कि सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों पर एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में पुलिस को यह सफलता उस उक्त हाथ लगी जब ओपी पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुड़ी सिल्ली के समीप जमशेदपुर की ओर जा रहे नीले रंग के मालवाहक ऑटो संख्या JH05AD – 1322 को रोका गया. जिसके बाद वाहन चालक गाड़ी का कागजात देने में असमर्थ जताया एवं वाहन के अंदर पोस्तो भरा पड़ा था. जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वही ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बतया की ऑटो जमशेदपुर का है इस मामले में निलेश कुमार सिंह चालक और संतोष कुमार सिंह ऑटो मालिक दोनों चतरा झारखंड के रहने वाला बताया जा रहा है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started