उपायुक्त की अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया।

उपायुक्त की अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर स्थित सेंट जेवियर उच्च विद्यालय-चाईबासा के वेलफेयर सभागार में मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन(5 अगस्त-9 अगस्त-23) के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया। रुंगटा स्टील टीएमटी द्वारा प्रायोजित पांच दिवसीय उक्त शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन तथा अखिल झारखंड शतरंज एसोसिएशन के तत्वाधान पर पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के द्वारा किया गया है। जिसमें 11 राज्यों के 179 प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न आयु वर्ग कैटोगरी में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई। आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य आमंत्रित अतिथि के द्वारा शीर्ष 20 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार तथा अंडर एज कैटेगरी के 30 खिलाड़ियों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त के द्वारा विभिन्न राज्यों व झारखंड के अन्य जिले से चाईबासा पहुंचे सभी प्रतिभागियों तथा समस्त प्रतियोगिता के आयोजन में शामिल रहे सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर में इतने बड़े स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन काफी गौरव की बात है, और विशेष कर प्रतियोगिता में अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहने वाले अभिभावक भी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं, कि उन्होंने अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने के लिए अपना बहुमूल्य समय यहां पर दिया है।

उपायुक्त के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आप सभी इसी तन्मयता के साथ अपने खेल विद्या को आगे बढ़ाएं तथा अपने जिला, राज्य एवं देश को विश्व स्तर पर शतरंज के खेल में गौरवान्वित करें।

उक्त समापन समारोह में सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी(भा.प्र.से), पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, डॉ विजय मुंद्रा सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उपायुक्त की अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया।

उपायुक्त की अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर स्थित सेंट जेवियर उच्च विद्यालय-चाईबासा के वेलफेयर सभागार में मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन(5 अगस्त-9 अगस्त-23) के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया। रुंगटा स्टील टीएमटी द्वारा प्रायोजित पांच दिवसीय उक्त शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन तथा अखिल झारखंड शतरंज एसोसिएशन के तत्वाधान पर पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के द्वारा किया गया है। जिसमें 11 राज्यों के 179 प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न आयु वर्ग कैटोगरी में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई। आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य आमंत्रित अतिथि के द्वारा शीर्ष 20 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार तथा अंडर एज कैटेगरी के 30 खिलाड़ियों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त के द्वारा विभिन्न राज्यों व झारखंड के अन्य जिले से चाईबासा पहुंचे सभी प्रतिभागियों तथा समस्त प्रतियोगिता के आयोजन में शामिल रहे सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर में इतने बड़े स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन काफी गौरव की बात है, और विशेष कर प्रतियोगिता में अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहने वाले अभिभावक भी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं, कि उन्होंने अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने के लिए अपना बहुमूल्य समय यहां पर दिया है।

उपायुक्त के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आप सभी इसी तन्मयता के साथ अपने खेल विद्या को आगे बढ़ाएं तथा अपने जिला, राज्य एवं देश को विश्व स्तर पर शतरंज के खेल में गौरवान्वित करें।

उक्त समापन समारोह में सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी(भा.प्र.से), पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, डॉ विजय मुंद्रा सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पुरेंद्र ने की बैठक।

77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पुरेंद्र ने की बैठक।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर : 77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के आवास पर हुईl बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी कुमार विपिन बिहारी प्रसाद ने किया

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे शेरे पंजाब चौक, बोधी कंपलेक्स स्थित कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन करेंगे।

झंडोत्तोलन के उपरांत समिति के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर आधारित गीत, संगीत, और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के अलावे स्वास्थ सेवा में लगे चिकित्सकों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के उपरांत सुरुचि भोजन की व्यवस्था भी की गई है. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वीरेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, राजेश यादव, अवधेश कुमार, देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता इत्यादि लगे हुए हैं।

बड़बिल में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में उपस्थित हुए उपायुक्त, प्रतिभागियों के बीच बाटे प्रशस्ति पत्र।

बड़बिल में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में उपस्थित हुए उपायुक्त, प्रतिभागियों के बीच बाटे प्रशस्ति पत्र।

सरायकेला-खरसावां

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी कला केंद्र भवन बड़बिल में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में उपस्थित हुए उपायुक्त, प्रतिभागियों के बीच बाटे प्रशस्ति पत्र

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी कला केंद्र बड़बिल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला उपस्थित हुए। बताते चलें कि कार्यक्रम में आदिवासी रीती-रीवाज परंपरा के अनुसार मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भवन परिसर में स्थित वारंगचिपी लिपि के जनक लाखों बोदरा जी के मूर्ति पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया।

इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा एन. आर. प्लस टू उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय संजय सरायकेला एवं आश्रम विद्यालय कुचाई के छात्र-छात्राओं के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के रहन-सहन, वेशभूषा, संस्कार, संस्कृति परंपरा एवं रीति-रिवाज पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों (छात्र-छात्राओं) के बीच प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस क्रम में उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं से वार्ता करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ चित्रकला, खेल प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन इत्यादि में भी भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबुरु के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित झारखंड आदिवासी खेल प्रतियोगिता की फुटबॉल प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन आज खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गौतम कुमार एवं खेल पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए श्री कुमार ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता झारखंड के शहीदों के लिए सम्मान है। उन्होंने कहा की सरायकेला खरसावां जिला खेल एवं कला संस्कृति के मामले में काफी धनी है। विशेष कर तीरंदाजी एवं फुटबॉल में इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है। खेल का यह मंच क्षेत्र की प्रतिभाओं को संवारने का कार्य करेगी। इस दौरान खरसावां में महिला एवं पुरुष का फुटबॉल प्रतियोगिता, सरायकेला में हॉकी प्रतियोगिता एवं आर्चरी अकादमी दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 10 अगस्त को सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में चारों खेलों के विजेताओं को नगद राशि एवं अन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।

खरसावां में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 पुरुष की टीमें एवं 8 महिला की टीमों ने हिस्सा लिया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की फुटबॉल प्रतिस्पर्धा में लगभग 400, हॉकी में 220, तीरंदाजी में 80 एवम एथलेटिक्स में 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में अन्य अतिथियों के रूप में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सिकंदर महतो, प्रशिक्षक बलराम महतो, बी एस राव, संजय सुंडी, बिरेन पॉल, संतोष महतो, दिकू हेंब्रम सहित कई खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

ज़िला परिवहन पदाधिकारी के उपस्थिति में चलाया गया सघन वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान..

ज़िला परिवहन पदाधिकारी के उपस्थिति में चलाया गया सघन वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान..

सरायकेला

विगत दिनांक 8 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकराचार्य सामद के उपस्थिति CCR रोड सरायकेला मे सघन वाहन जांच सह जागरूकता अभियान चलाया गया. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बिना हेलमेट दो पहिया वाहन एवं बिना सीटबेल्ट के बड़े वाहन चला रहें लोगो को जुर्माना लगाते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग अत्यंत आवश्यक है. बताया गया की किसी भी परिस्थिति में ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव ना करे।

उन्होंने बताया ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में जुर्माना और चालक अनुज्ञप्ति भी निलंबित हो सकती है. बताया गया की हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग ना करने, ओवर स्पीडिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव करने से बड़े हादसे का शिकार हो सकते है, इस दौरान विभिन्न दुर्घटनाओं से संबंधित उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दुर्घटना से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, परिवार पर आर्थिक एवं मानसिक रूप से पड़ने वाले दुष्प्रभाव इत्यादि के सम्बन्ध मे जानकारी देकर यातायात नियमों के नियमित अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।

विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरायकेला/आदित्यपुर

अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति आदित्यपुर ज़ोन 2 द्वारा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर एनआईटी गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया. इस मौके पर आदिवासियों के उत्थान विकास को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया. श्रद्धांजलि सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर झारखंड सरकार द्वारा अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर अवकाश की मांग को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरा किया है.जिससे आदिम जनजाति के लोगों में उत्साह का माहौल है।

मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के अध्यक्ष लखी सरदार, संजय सरदार, राजू सरदार, बिष्णु मुंडा, छोटू मुंडा, बंशी सरदार, जीतें सरदार, सुरु मुंडा, सोनू सरदार, शिवम सरदार, शम्भू सरदार, गणेश सरदार आदि शामिल थे

सड़क पर गिरे मछली को लूट रहे लोगो को बचाने में डम्पर और 407 में टक्कर।

सड़क पर गिरे मछली को लूट रहे लोगो को बचाने में डम्पर और 407 में टक्कर।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिला के टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार की अहले सुबह 5.20 बजे पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर एक वाहन से गिरे मछली को कुछ लोग लूटने में लगे थे, तभी कांड्रा की ओर से आ रहा डम्पर मछली लूटने वालों को बचाने की कोशिश कर रहा था. इतने में पीछे से आ रहा एक अनियंत्रित 407 ट्रक ने डम्पर में पीछे से ठोक दिया. इससे दोनों वाहन डिवाइडर से जा टकराये।

इस दुर्घटना में 407 ट्रक को अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में जुट गई. आदित्यपुर थाना के एएसआई मो.खलील ने बताया कि घटना सुबह 5 बजकर 20 मिनट की है. इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. 407 वाहन के ड्राइवर को हल्की चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए आदित्यपुर पुलिस ने एमजीएम अस्पताल भेज दिया. घायल चालक का नाम रामजी साहू है. वहीं डम्पर का चालक मौके से फरार हो गया है. आदित्यपुर पुलिस क्रेन के मदद से दोनों वाहन को सड़क से हटवाया गया है. करीब एक घन्टे मसक्कत के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो पाया गया।

टाईगर जयराम महतो पहुंचे पटमदा, वीर शहीद निर्मल महतो के मूर्ति का किया अनावरण।

टाईगर जयराम महतो पहुंचे पटमदा, वीर शहीद निर्मल महतो के मूर्ति का किया अनावरण।

जमशेदपुर/पटमदा

झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने मंगलवार को वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर पटमदा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमावर्ती ओड़िया पंचायत के वनडीह मोड़ और कमलपुर पंचायत के चड़कपाथर गांव में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान से बनाए गए वीर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति का अनावरण किया

इस मौके पर उन्होंने निर्मल महतो के हत्या की जांच एनआईए द्वारा कराने एवं निर्मल महतो को शहीद का दर्जा देने की मांग सरकार से की. उन्होंने शहीदों के स्वप्नों का झारखंड बनाने के लिए हर चुनौतियों से टकराने की बात कही. जयराम ने कहा कि निर्मल दा के विचार, आदर्श, साहस एवं मूल्य को जिन्दा रखना हर झारखंडी का कर्तव्य है, खासकर युवाओं की जिम्मेदारी है. बता दें कि एक माह पूर्व से ही समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारी कर रखा था, गाँव-गांव में सभा, जनजागरण किया गया था. इस अवसर पर हजारों समर्थक उपस्थित थे. उक्त कार्यक्रम के पश्चात टाइगर जयराम के नेतृत्व में करीब 600 बाइक से युवाओं का हुजूम बाइक रैली के शक्ल में निर्मल महतो के कदमा, उलियान स्थित समाधी स्थल के लिए प्रस्थान किया। वहां शहीद निर्मल महतो के मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर मोतीलाल महतो, जिला परिषद खगेन महतो, माणिक चंद्र बेसरा, तपन महतो, विश्वनाथ महतो, चंदन महतो, दया सागर महतो, बंकिम महतो, पिंटू महतो, पवित्र महतो, बुध्देश्वर महतो, उत्तम महतो, परान महतो, उत्तम महतो, फूलचाँद महतो, भैरव महतो, निमाई महतो, बासुदेव, गुरुपद मांडी, मनोज, गुणधर, साहेब राम, मधुसूदन, अजित, सुजीत, कृष्णापद, संटू, सुभाष, चित्त महतो, कौशिक, कार्तिक, संजय, सिद्धार्थ, बिष्णु, विजय, सहदेव, वनमाली, शंकर, सुब्रतो, प्रताप, असित, जयदेव, गौतम, गौरांग, कृतिवास, स्वपन, हीरालाल, गणेश कुम्भकार, बाबलु, महेश्वर, संतोष, निर्मल, बिकास, प्रह्लाद, संजीव, चरण, हिमांशु, शैलेंद्र, भवतारण आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महत्व की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महत्व की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

जमशेदपुर

मंगलवार 8 अगस्त को जमशेदपुर के कुलियाना में आयोजित शहीद निर्मल महत्व के 36वें बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार हर वह काम कर रही है, जो राज्य की जनता के मान-सम्मान और हक-अधिकार से जुड़ा है. हर चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी प्रतिबद्धता है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी और पूर्व सांसद सुमन महतो समेत कई पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी मौजूद थे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक झारखंड रहेगा, शहीद निर्मल महतो अमर रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुछ ऐसी चीजें हैं जो यहां के इतिहास में पत्थर की लकीर बन चुकी है. उन्हीं में से एक हैं शहीद निर्मल महतो। यह दिन एक ऐसा दिन है जब हमने एक ऐसे व्यक्तित्व को खोया था, जिनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता. उन्होंने अपनी जिंदगी का जो भी वक्त झारखंड अलग राज्य के संघर्ष में दिया, उसे कभी भूल नहीं सकते हैं. वे सही अर्थों में झारखंडियों के मार्गदर्शक थे. कुशल संगठन और नेतृत्वकर्ता थे. उनके निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत थी. उनके जो आदर्श हैं, उसे लेकर हम आज भी उन्हें जिंदा रखे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए यहां के आदिवासियों-मूलवासियों ने लंबा संघर्ष और आंदोलन किया. अनगिनत कुर्बानियां दी गई. लेकिन अलग राज्य बनने के बाद पिछले 20 वर्षों में उनके बलिदान को राज्य में जो सम्मान और जगह मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल सकी. हमारी सरकार अपने वीर शहीदों और आंदोलनकारी के सपनों के अनुसार झारखंड का नवनिर्माण कर रही है.

झारखंड अलग राज्य बनने के 20 वर्षों तक यहां के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों और युवाओं की उम्मीदें टूटने लगी थी. लेकिन जब से हमारी सरकार है, सभी की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रहे हैं. आज सरकार आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है. अधिकारी आपके गांव में आकर आपको योजनाओं से जोड़ रहे हैं. हमने संकल्प ले रखा है कि इस राज्य के हर व्यक्ति तक विकास को पहुंचाएंगे, चाहे कितनी भी चुनौतियां सामने क्यों ना आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही है. जितने पद पिछले 20 वर्षों में नहीं भरे गए उससे कहीं ज्यादा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इन तमाम नियुक्तियों में गड़बड़ी नहीं हो, परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जो होनहार है उन्हें नौकरी मिले, इसके लिए सरकार ने एक कानून बनाया है. इस कानून के तहत जो भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी करेगा या प्रश्न पत्र लीक करेगा वह जेल में होगा, चाहे वह कोई भी व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी और संस्थान ही क्यों ना हो

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष सन्नी सिंह ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा आजसू का दामन।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष सन्नी सिंह ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा आजसू का दामन।

सरायकेला

आजसू पार्टी के विचारधारा को जन- जन तक पहुंचाने का करूंगा काम: सन्नी

गम्हरिया निवासी दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने अपने भारी समर्थकों के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष जमशेदपुर में आयोजित हुए कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन समारोह में पार्टी का दामन थामा. इस मौके पर सुप्रीमो सुदेश महतो ने सन्नी सिंह का माला पहना पार्टी में स्वागत किया।

इससे पूर्व सन्नी सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गम्हरिया स्थित शहीद निर्मल महतो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एनएच- 33 कांडरबेडा स्थित पार्टी प्रधान कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी सुप्रीमो का जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद पार्टी सुप्रीमो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से भरा काफिला जमशेदपुर के कदमा के उलयान स्थित शहीद निर्मल महतो के शहीद स्मारक पहुंचकर माल्यार्पण कार्यक्रम में शरीक हुआ इस दौरान यहां बड़ी संख्या में आजसू समर्थक जुटे।

वहीं इस कार्यक्रम के बाद साकची बोधी मंदिर मैदान में आयोजित आजसू कार्यकर्ता मिलन समारोह में अध्यक्ष सुदेश महतो के समक्ष सन्नी सिंह अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए, इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूती प्रदान करने संबंधित बातें कहीं।

आजसू पार्टी से जुड़ कर सन्नी सिंह ने कहा कि अध्यक्ष सुदेश महतो द्वारा चुनाव के मद्देनजर जो भी कार्य सौंपा जाएगा उसका भरपूर निर्वहन करेंगे. इन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को जोड़ने का काम इनके द्वारा किया जाएगा. इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो के अलावा पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, विधायक लंबोदर महतो, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रोफेसर रविशंकर समेत आजसू के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त सरायकेला-खरसावां रवि शंकर शुक्ला ने मंगलवार को सरायकेला स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (नई दिल्ली) के निर्देशानुसार उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने, मल्टीपर्पस हॉल, वेयर हाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर आदि की जांच की. इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस में किए जाने वाले एफएलसी की तैयारियों का समीक्षा कर एफएलसी अंतर्गत किए जाने वाले सभी कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में संपन्न कराने के निर्देश दिए. मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय, नंदन उपाध्याय एवं अन्य मौजूद रहे

Design a site like this with WordPress.com
Get started