कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सदस्यता बहाली पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सदस्यता बहाली पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया.

सरायकेला/आदित्यपुर

सांसद और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर सरायकेला कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने का फैसला लिया है. यह अत्यंत सराहनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों की असत्य पर सत्य की विजय है. घटनाक्रम ने मोदी सरकार के लोकतंत्र विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा को उजागर करने का काम किया है

अंबुज कुमार ने कहा कि इस फैसले ने एक बार फिर से साबित किया है की लोकतंत्र के महत्वपूर्ण चारों स्तंभों को जिस प्रकार मोदी सरकार अपने में कब्जे में रखकर मन माफिक फैसला करवाना, निर्णय थोपना चाहती है वह आज कहीं ना कहीं मोदी जी के चंगुल से आजाद होना चाहता है. राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के साथ ही लोकसभा के अंदर देश के गरीबों, पिछड़ों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, शोषित, पीड़ित, वंचित, महिलाओं, बेरोजगारों, नौजवानों की आवाज फिर से मुखर होकर गूंजेगी।

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक सम्पन्न।

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक मे उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रंजीत ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी लघु सिचाई विभागी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

वहीं बैठक मे अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का बिंदुवार समीक्षा कर ग्रामो के स्टार रेटिंग बढ़ाने के निदेश दिए दिए। इस क्रम मे उपायुक्त द्वारा राजनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत के सभी गाँव को मॉडल गाँव के रूप मे विकसित करने का निदेश दिया गया। बैठक के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा कर हर घर जल, गावो को सत्यापित कर GIO TAG करने का निदेश दिया गया।

एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान 800 केजी पोस्तो के साथ टेंपो को किया जब्त…

एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान 800 केजी पोस्तो के साथ टेंपो को किया जब्त…

टेंपो चालक व टेंपो मालिक दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

सरायकेला/कपाली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

7 अगस्त सोमवार को पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुड़ी सिल्ली से एक मालवाहक ऑटो से करीब 800 केजी पोस्तो जप्त किया है. बता दे कि सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों पर एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में पुलिस को यह सफलता उस उक्त हाथ लगी जब ओपी पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुड़ी सिल्ली के समीप जमशेदपुर की ओर जा रहे नीले रंग के मालवाहक ऑटो संख्या JH05AD – 1322 को रोका गया. जिसके बाद वाहन चालक गाड़ी का कागजात देने में असमर्थ जताया एवं वाहन के अंदर पोस्तो भरा पड़ा था. जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वही ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बतया की ऑटो जमशेदपुर का है इस मामले में निलेश कुमार सिंह चालक और संतोष कुमार सिंह ऑटो मालिक दोनों चतरा झारखंड के रहने वाला बताया जा रहा है।

अपहरण नाबालिग बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया बरामद,, अपहरणकर्ता पुलिस के गिरफ्त में..

अपहरण नाबालिग बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया बरामद,, अपहरणकर्ता पुलिस के गिरफ्त में..

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए सरायकेला जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक से 25 जुलाई 2023 को एक 9 वर्षीय नाबालिग युवक को अज्ञात द्वारा किए गए अपहरण मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए अपहरण हुए बालक को सकुशल बरामद किया है।

वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम मनपुरन मलार है, जो रांची के मौसीबाड़ी मलारकोचा का निवासी है. इसकी पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने किया।

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि 25 जुलाई 2023 को यह घटना हुआ था, इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक अनुसंधान टीम का गठन किया गया था और तकनिकी पहलुओं के मदद से अपहरण करने वाले व्यक्ति मनपूरन मलार के निशानदेही पर नाबालिक युवक को रांची से उसके घर से सकुशल बरामद किया गया।

आगे जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है और पुलिस को उसने बताया कि उसने 25 जुलाई 2023 को दोपहर उक्त बालक को अपना टेम्पू में बैठाकर अगवा कर लिया था. पुलिस ने उक्त कांड में प्रयुक्त टेम्पू को भी बरामद कर लिया है।

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री बन्ना गुप्ता ने की, “बोले मंत्री” ग्यारह तरह के जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकारण अनिवार्य।

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री बन्ना गुप्ता ने की, “बोले मंत्री” ग्यारह तरह के जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकारण अनिवार्य।

सरायकेला

सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत शून्य से लेकर पांच वर्ष के बच्चों का टीकाकरण इस अभियान के तहत किया जाएगा. बारिश के बीच मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम सरायकेला सदर अस्पताल परिसर में किया गया. अभियान का उद्घाटन करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बच्चों को 11 तरह के जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अनिवार्य है।

बता दे उन्होंने राज्य के सभी माता-पिता से आह्वान किया है कि वे शून्य अर्थात जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य टीकाकरण जरूर कराएं ताकि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला ने पुष्प गुच्छ देकर किया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिले के नवनियुक्त डीसी पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके निर्देशन में जिले में विकास की गति बढ़ेगी. मंत्री ने उनके जमशेदपुर एवं दुमका डीसी के तौर पर उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की. इस दौरान उप विकास अधिकारी प्रवीण कुमार गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ राम कृष्ण कुमार सहित सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे

बालू माफियाओ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तिरपाल ढंककर कर अवैध बालू ले जा रहे वाहनों को पुलिस ने लिया हिरासत में

बालू माफियाओ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तिरपाल ढंककर कर अवैध बालू ले जा रहे वाहनों को पुलिस ने लिया हिरासत

दो चालक पुलिस की हिरासत में,,दो चालक पुलिस को चकमा देकर हुए रफूचक्कर

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: गैर कानूनी रूप से किए जा रहे बालू के परिवहन को रोकने के लिए पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. वहीं चौका थाना की पुलिस ने एक टीप ट्रेलर और तीन हाइवा को पकड़ा है जो तिरपाल ढंककर बालू ले जा रहे थे. पकड़ाए वाहनों में दो के चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे.

बता दे पकड़ाए चालक पुलिस को वाहन पर लदे बालू का चालान नहीं दिखा पाए. दो वाहनों के चालक फरार हो जाने के कारण उन वाहनों के चालान की जानकारी नहीं मिल पाई. पुलिस चारों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार की सुबह एनएच 33 से जांच के दौरान अवैध रूप से बालू ले जा रहे चार वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है. जब्त बालू मामले में पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है. वाहन में लदे बालू का अब तक किसी प्रकार का कागजात नहीं पेश किया गया है. आगे कागजात आता है तो उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दो वाहन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं चौका थाना प्रभारी ने बालू लदे जब्त वाहनों के संबंध में बताया कि पुलिस ने एनएच 33 पर जांच के दौरान वाहन जेएच 02बीएम 5434, जेएच 02बीजे 0569, जेएच 24ई 4055 और जेएच 24के 9729 को अवैध रूप से बालू ले जाते पकड़ा है. जांच के दौरान सभी वाहन और उसके मालिक रामगढ़ के निकले. उन्होंने बताया कि इस मामले में वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. उनके को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. भविष्य में भी अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस सक्रियता से कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों में तिरपाल ढंक कर बालू का परिचालन चोरी करने का नया तरीका है. पुलिस अब इस पर विशेष ध्यान देगी।

उप प्रमुख पर प्रमुख का पद का दुरपयोग कारवाई हो सकती है।

उप प्रमुख पर प्रमुख का पद का दुरपयोग कारवाई हो सकती है।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल उप प्रमुख रामकृष्ण महतो प्रमुख का कार्यवाहक बन सकते हैं लेकिन प्रमुख नहीं बन सकते हैं

आपको बताते चलें कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल प्रखंड प्रमुख अमला मुर्मू की सदस्यता रद्द होने के बाद उप प्रमुख रामकृष्ण महतो को कार्यभार संभालने का मौका मिला है। परंतु इस कार्यभार को रामकृष्ण महतो पदभार मान लिया है। स्वयं को प्रमुख बता रहे हैं।

चांडिल उप प्रमुख रामकृष्ण महतो ने पत्र बंध ( लेटर पैड )प्रिंट करके जिसमें उन्होंने स्वयं को प्रमुख बताया गया । इतना ही नहीं इस लेटर पैड को वह प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रेषित कर रहे हैं। वहीं, अपने वाहन पर प्रमुख का बोर्ड लगवाकर बड़े शान से घूम रहे हैं। लोगों से यह भी कहते हैं कि प्रमुख अमला मुर्मू की सदस्यता रद्द होने के बाद उन्हें प्रमुख बनाया गया है।

हाल ही में चांडिल थाना क्षेत्र के बिरिगोड़ा में एक अवैध शराब के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ था, जिसके बाद उप प्रमुख रामकृष्ण महतो ने स्वयं को चांडिल प्रमुख बताते हुए लैटर पैड का उपयोग करके कोल्हान डीआईजी को एक पत्र भेजा था। उक्त पत्र को जिन तथ्यों को बताया गया है, उससे प्रतीत होता है कि कार्यभार मिलने के बाद रामकृष्ण महतो प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

ताकि प्रशासनिक महकमे में उनकी पूछ हो। पत्र में कहा है कि चांडिल तथा चौका थाना क्षेत्र में अवैध स्क्रेप टाल, कोयला, आयरन, डिपू धड़ल्ले से चल रही है, जिसके कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं होती हैं। पत्र में डीआईजी से आग्रह किया गया है कि क्षेत्र से अवैध कारोबार बंद किया जाय और पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाय। इस पत्र से यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि रामकृष्ण महतो ने स्वयं को प्रमुख बताते हुए यह पत्र कोल्हान डीआईजी को क्यों लिखा होगा?

पंचायत राज अधिनियम के तहत प्रमुख की अनुपस्थिति अथवा उक्त पद किन्हीं कारणों से रिक्त होने की स्थिति में उप प्रमुख को ही कार्यभार सौंपा जाता है। ध्यान देने वाली बात है कि कार्यभार और पदभार में अंतर होता है। शायद इस बात का ध्यान जिला प्रशासन और उप प्रमुख रामकृष्ण महतो को नहीं है। या फिर जानबूझकर रामकृष्ण महतो द्वारा प्रशासन के बीच अपनी धाक जमाने के उद्देश्य से इस तरह के हथकंडों को अपनाया जा रहा है।

इस मामले को लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा ने कहा कि चांडिल उप प्रमुख को चांडिल प्रमुख का कार्यभार सौंपा गया है न की वह निर्वचित प्रमुख हैं। वह उप प्रमुख ही है, जिन्हें प्रमुख पद के कार्यों का निर्वहन करने का दायित्व मिला है। यदि वह स्वयं को प्रखंड प्रमुख बताकर लैटर पैड और वाहन पर प्रमुख का बोर्ड लगाकर घूम रहे हैं तो यह पंचायत राज अधिनियम के विरुद्ध है, इसके लिए कार्रवाई होगी। इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जाएगी।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, पिछले साल चांडिल प्रखंड के प्रमुख का चुनाव हुआ था, जिसमें प्रमुख पद के लिए अमला मुर्मू और गुरुपद हांसदा ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अमला मुर्मू को कुल 13 मत तथा गुरूपद हांसदा को 8 मत प्राप्त हुए थे। इस चुनाव में अमला मुर्मू चांडिल प्रमुख के लिए निर्वचित हुई। इसके बाद अमला मुर्मू के प्रतिद्वंद्वी गुरूपद हांसदा ने सरायकेला – खरसवां उपायुक्त के न्यायालय में शिकायत दर्ज कराया। उक्त शिकायत में अमला मुर्मू के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति जताई गई हैं। न्यायालय में तर्क दिया गया है कि अमला मुर्मू पश्चिम बंगाल की बेटी हैं और वह विवाह होकर झारखंड की बहू बनी है, ऐसे में अमला मुर्मू को झारखंड में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग के नियमावली का हवाला दिया गया है। उपायुक्त के न्यायलय ने गत 19 मई 2023 को अमला मुर्मू के सदस्यता को रद्द करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश को झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है।
चुनाव आयोग ने गत 26 जुलाई को चांडिल प्रमुख का चुनाव कराने की तिथि निर्धारित की थी लेकिन 25 जुलाई को ही झारखंड उच्च न्यायालय ने चुनाव पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। उसके चलते अभी तक प्रमुख चुनाव नहीं हो पाया है।

इधर, गत 5 जुलाई को चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए चांडिल उप प्रमुख रामकृष्ण महतो को प्रमुख का दायित्व सौंपा है, यानी उप प्रमुख को प्रमुख का कार्यभार सौंपा गया है लेकिन उप प्रमुख रामकृष्ण महतो स्वयं को प्रमुख बताते हुए नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन की विशाल रैली।

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन की विशाल रैली।

दिल्ली

युनाईटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमेन का विशाल रैली रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित कि गयाया जिसमें सभी राज्यों से भारी संख्या में लगभग पचास हज़ार पुर्व सैनिकों ने भाग लिया l OROP की विषंगतियो, पे और पेंशन विषंगतिया तथा अन्य तरह के भेद भाव पर चर्चा हुईं और निम्नलिखित रेजोल्यूशन पास किया गया।

1.भारत सरकार को जल्द से जल्द पीओके को वापस लेना चाहिए।

2.देहरादून के सीएसडी कैंटीन में ऑफीसर पोर्शन में सामानों की प्रचुरता और JCOs जवानों की कैंटिन में अनुपलब्धता से नाराज पुर्व सैनिकों द्वारा विरोध करने पर 50 सैनिको पर सब एरिया कमांडर के निर्देश पर झूठा एफआईआर दर्ज़ करवाने वाले सब एरिया कमांडर को बर्खास्त किया जाय l
सरकार को यह संदेश दिया गया कि अगर पुर्व सैनिको के मांगो को गंभीरता से नही लिया तो अगली रैली रेवाड़ी में होगी और प्रत्येक राज्यो की राजधानी में आयोजित किया जाएगा l पूर्व सैनिकों को यह शपथ दिलाई गई कि जब तक JCOs जवानों के साथ होने वाले सभी तरह के भेद भाव खत्म नही होता तब तक हम संगठित होकर तन मन और धन से संघर्ष जारी रखेंगे और पुर्व सैनिकों को जागरूक भी करेगें l कार्यक्रम में झारखंड से सैकड़ों सैनिकों ने हिस्सा लिया मंच संचालन अविनाश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन आभास नाथ ने किया l सुशील कुमार ने अपने जोरदार भाषण से कार्यक्रम में लोगों के अंदर जोश भर दिया

बीर बहादुर जी ने सबको बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए तयार रहने की अपील की

    सुपारी देकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या सराइकेला पुलिस ने किया खुलासा।

    सुपारी देकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या सराइकेला पुलिस ने किया खुलासा।

    सुपारी किलर की तलाश जारी

    सरायकेला

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए सरायकेला थाना क्षेत्र के विजय गांव के सहदेव महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सुलेखा महतो एवं प्रेमी जयसेन कुंभकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में अन्य दो आरोपी अशोक लायक एवं मेघनाथ कुंभकार फरार हैं.जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही हैं।

    ज्ञात हो कि पिछले 21 जून की रात सरायकेला थाना अंतर्गत झांपडगगुडा एवं टेंटोपोसी गांव के बीच रास्ते पर सहदेव महतो को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दूसरे दिन पुलिस ने उसके शव को बरामद करते हुए मामले की छानबीन प्रारंभ की. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले में बताया कि जांच के दौरान में मृतक सहदेव महतो के पत्नी सुलेखा महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो पूरे मामला का खुलासा हुआ. उन्होंने बताया कि सहदेव महतो की हत्या की साजिस पत्नी सुलेखा महतो एवं प्रेमी जयसेन कुंभकार द्वारा रचा गया था. हत्या करवाने के लिए उन्होंने 30 हज़ार अशोक लायक को दिया था.घटना में मेघनाथ कुंभकार ने भी सहयोग किया।

    वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि सुलेखा महतो का नाजायज संबंध बीरबांस के जयसेन कुंभकार के साथ था.दोनों ने मिलकर सहदेव को रास्ते से हटाना चाह रहे थे। इसलिए 30,000 रुपए में हत्या की सुपारी अशोक लायक को दी गयी थी. पुलिस के समक्ष आरोपियों ने अपनी जुर्म स्वीकार कर लिया है।

    21 अज्ञात शवों का मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी तट पर सामुहिक अंतिम संस्कार किया गया।

    21 अज्ञात शवों का मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी तट पर सामुहिक अंतिम संस्कार किया गया।

    राजधानी/रांची

    6 अगस्त रविवार को मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर रिम्स में पड़े 21 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी तट लेकर गए।इस दौरान संस्था के वरीय सदस्य सीताराम कौशिक ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1588 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

    रवि अग्रवाल,सौरभ बथवाल,उज्ज्वल जैन,रतन अग्रवाल,आर के गांधी,संदीप पपनेज़ा,संदीप कुमार,कमल चौधरी,सीताराम कौशिक,हरीश नागपाल,सुनील अग्रवाल,आशीष भाटिया,परमजीत सिंह टिंकू सहित अन्य लोग शामिल हुए।

    ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया लूटकांड को अंजाम।

    ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया लूटकांड को अंजाम।

    आदित्यपुर थाना पुलिस को घटना की तहकीकात करते हुए जल्द मामले का खुलासा करने का का एसपी ने दिया निर्देश।

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स आभूषण की दुकान में 6 अगस्त रविवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट-कांड की घटना को दिया अनजाम

    सुबह तकरीबन 11 बजे तीन अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करते हुए इस घटना को अंजाम दिया है. ग्राहक के भेष में आए तीन अपराधियों में से दो अपराधी ने दुकान में प्रवेश किया. जबकि एक अपराधी बाहर दुकान के रेकी कर रहा था. दुकान में घुसे अपराधियों ने दुकानदार से मंगलसूत्र दिखाने की बात कही. इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए पिस्तौल का भय दिखाकर दोनों अपराधियों ने दुकान में रखे सभी आभूषणों को लूट लिया और बाद में भागने के दौरान आभूषण दुकान का शटर भी बाहर से बंद कर दिया.ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने कुछ सामान दुकान के काउंटर पर भी छोड़ दिया है जिसमें प्रसाद आदि है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार दल -बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ कर दी है. एसपी ने आदित्यपुर थाना पुलिस को निर्देश दिया है कि घटना की तहकीकात करते हुए जल्द मामले का खुलासा करें।

    लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. पिस्तौल का भय दिखाकर पहले सभी आभूषण लूट लिए बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करते हुए डीवीआर भी अपने साथ ले भागे. इतना ही नहीं इन अपराधियों ने दुकानदार और कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक तोड़ डालें ताकि घटना की जानकारी किसी को ना फौरन दी जा सके। पुलिस जांच में जुटी है।

    बाबा बर्फानी मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 19 को, मंदिर निर्माण कमेटी ने तैयारी पूरी की।

    बाबा बर्फानी मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 19 को, मंदिर निर्माण कमेटी ने तैयारी पूरी की।

    सरायकेला/आदित्यपुर

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगीनापुरी स्थित चित्रकूट छठ घाट में नवनिर्मित बाबा बर्फानी महादेव शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसके लिए मंदिर निर्माण कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है. मंदिर में 19 से 21 अगस्त तक पूजा अनुष्ठान चलेगा. कमेटी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया है।

    इस बात की जानकारी पूजा कमेटी के पदाधिकारी डॉ बाल मुकुंद पैनाली, अमरनाथ ठाकुर, जनार्दन उपाध्याय, प्रकाश सिन्हा, सीए राकेश झा, केसी मांझी ने संयुक्त रूप से रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

    बताया कि 19 अगस्त को कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान प्रारंभ होगा. कलश यात्रा में 108 महिलाएं शामिल होंगी, जो नदी से कलश में जल भरकर मंदिर पहुंचेंगी. 20 अगस्त को देवताओं का पूजन, अन्नादिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास होगा. 21 अगस्त को देवी-देवताओं का पूजन, मूर्ति स्थापना के साथ भजन संध्या एवं पूर्णाहुति के साथ महाभोग का वितरण होगा।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started