भाजपा नेता बास्को बेसरा से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

भाजपा नेता बास्को बेसरा से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

6 अगस्त रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा नेता बास्को बेसरा के परिजनों से मिलने गम्हरिया स्टेशन स्थित आवास पर पहुंचे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए उनके दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार के साथ होने की बात कही. बता दें कि चांडिल के शहरबेड़ा में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा उर्फ चीकू की मौत हो गई थी।

अर्जुन मुंडा ने भाजपा नेता को हिम्मत से काम लेने और परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, गणेश महाली, बॉबी सिंह, संजय सरदार, शारदा देवी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

आपको बताते चलें की 4 अगस्त को हुए इस घटना में अनमोल बेसरा के साथ उसकी ट्यूशन की दोस्त अनन्या वर्मा की भी मौत हुई है. जबकि एक अन्य दोस्त युवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

फिर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम।

फिर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

फिर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम इस बार चोरों ने चक्रधरपुर की रेलवे क्षेत्र के ड्राइवर कॉलोनी स्थित एक रेल क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. रविवार को इसकी सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व पुलिस जांच पड़ताल करने के लिए पहुंचे. साथ ही इस संबंध में पीड़ित रेलकर्मी द्वारा थाने में चोरी का मामला भी दर्ज कराया गया है।

इधर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि ड्राइवर कॉलोनी के रेल क्वार्टर में रहने वाले लोको पायलट ए दुर्गा प्रसाद रविवार सुबह ड्यूटी से घर लौटे तो देखा की क्वार्टर की गेट का ताला टूटा हुआ है. जब वे क्वार्टर के अंदर प्रवेश किए तो सामानों को बिखरा हुआ पाया, साथ ही क्वार्टर में रखे बक्से, ट्रॉली बैग इत्यादि से सामानों को गायब पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाने को दी. सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व जवान रेल क्वार्टर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पीड़ित रेलकर्मी ए. दुर्गा प्रसाद ने बताया कि क्वार्टर में रखे सामानों के अलावा नगद नौ हजार की चोरी हुई है. इधर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 30 करोड़ की लागत से राजखरसावां स्टेशन सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन किया गया।

अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 30 करोड़ की लागत से राजखरसावां स्टेशन सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन किया गया।

सरायकेला

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रहे मौजूद

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 30 करोड़ की लागत से राजखरसावां स्टेशन सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन किया गया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत सरकार हर क्षेत्र में क्वालिटी पर जोर दे रही है, देशभर के 508 स्टेशनों को ग्रीड एनर्जी से जोड़ने का काम किया जा रहा है, इससे लोगों को काफी सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जन सुविधा, जन सुरक्षा एवं यातायात सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल से लोगों को काफी लाभ पहुंचेगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार क्वालटी के साथ कार्य पर फोकस कर रही है. जिसके तहत रेल मार्ग के साथ सड़कों का भी जाल बिछाया जा रहा है. श्री मुंडा ने कहा कि राजखरसावां मॉडल रेलवे स्टेशन बनने पर यहां आसपास क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा और लोगों के रहन-सहन में भी बदलाव देखने को मिलेंगे।

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल के 4 और झारखंड के कुल 20 रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इन रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ अगले 1 वर्ष में तैयार कर लिया जाएगा.भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों के विकास को लेकर अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की है. देश के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा. इसके तहत स्टेशनों के विकास की संरचना तैयार की गयी है. इसमें स्टेशन पहुंच के लिए रैंप सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल सुविधाएं उपलब्ध होगा. अमृत भारत योजना के तहत ग्रीन इको सिस्टम डेवलोपमेन्ट पर भी फ़ोकस करना है।

इस कार्यक्रम में पद्मश्री छुटनी महतो, केंद्रीय जनजातियों मंत्री अर्जुन मुंडा उनकी पत्नी मीरा मुंडा व विधायक दशरथ गगराई उपस्थित रहे.

सालडीह बस्ती में जन्माष्टमी पूजा पंडाल को लेकर भूमि पूजन हुआ संपन्न। 10 दिनों तक होगा मेले का आयोजन।

सालडीह बस्ती में जन्माष्टमी पूजा पंडाल को लेकर भूमि पूजन हुआ संपन्न। 10 दिनों तक होगा मेले का आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती स्थित सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा कमेटी अग्रदूत संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा. रविवार को भव्य पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न हुआ

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सपन कुमार दास, प्रेस प्रभारी अजय महतो, पिंटू कुमार, पंचमी कुम्भकार उर्फ काली, सचिव संजय गोराई, पुतकर कराई, कौशल लाबेन, अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष पवन महतो, अमन सिंह, बाबू चंद प्रजापति, बीजू महतो, सुनीता लियंगी, शुभम दास, संरक्षक सुभाष गोराई, दैतारी मुखी, नील पद्मा विश्वास आदि शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक इस वर्ष छह सितंबर से 16 सितंबर तक मेला का आयोजन होगा. जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले, स्टॉल एवं अन्य आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे. प्रतिदिन भजन संध्या विभिन्न कलाकारों द्वारा आयोजित होगा. इस वर्ष पंडाल को बाहुबली फ़िल्म के सेट की आकृति का रूप दिया जाएगा. जो मुख्य आकर्षण रहेगा .जानकारी देते हुए अध्यक्ष सपन दास ने बताया कि पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा. विधिवत भूमिपूजन किया गया है।

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के द्वारा मेगा रक्तदान शिविरक्ष आयोजित,, अदृश्य सेवा कर प्रवीण सिंह जैसा बनें:-केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के द्वारा मेगा रक्तदान शिविरक्ष आयोजित,, अदृश्य सेवा कर प्रवीण सिंह जैसा बनें:-केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला/आदित्यपुर सोनू कुमार सिंह आदित्यपुर : रविवार 6 अगस्त को आयोजित प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा मेघा रक्तदान आयोजित शिविर में भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज अदृश्य सेवा कर स्व. प्रवीण सिंह जैसा बना जा सकता है. उन्होंने समाज में जो अपनी पहचान बनायी थी उसका ही उदाहरण आज रक्तदान शिविर में देखने को मिल रहा है. वे आदित्यपुर के भगवती इनक्लेव सामुदायिक भवन में प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत अन्य नेता व समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे. शिविर में 891 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज अपने कर्मों से मानवीय पहलुओं को यथार्थ कर सकते हैं. मनुष्य का दायित्व सिर्फ परिवार चलाने के लिए ही नहीं होता है बल्कि अदृश्य तरीके से सेवा करना चाहिए. रक्तदाता को पता नहीं होता है कि उसका रक्त किसके शरीर में जाएगा, लेकिन जिसके शरीर में जाता है उसके परिवार के सदस्यों को इसका आभास जरूर होता है. शरीर पंचतत्वों से बनता है और इस जीवन में ही पंचतत्वों की कमी पूरी करनी होती है.
अर्जुन मुंडा ने अंकुर सिंह को किया सम्मानित
आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतीजे अंकुर सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही उनकी पीठ थपथपायी और स्व. प्रवीण सिंह की तरह बनने का भी आर्शिवाद दिया. जहां मंत्री अर्जुन मुंडा ने अंकुर सिंह को सम्मानित किया वहीं अंकुर सिंह ने भी मंत्री को सम्मानित किया और आर्शिवाद लिया।

रक्तदान शिविर पर आयोजित समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, कर खरसावां विधायक दशरथ गगराई, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ,अजय सिंह , शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विजय महतो. भाजपा नेता गणेश माहली, शिवशंकर सिंह, दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विकास सिंह, जिला परिषद सदस्य, परितोष सिंह, नीरज सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राकेश सिंह, को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रचार्य अमर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने आयोजित समारोह में कहा कि जब वे बीमार पड़े थे, तब उन्हें पता चला था कि रक्त का मूल्य क्या होता है. रक्त का कोई मोल नहीं है. मेरे पास सबकुछ था. बावजूद अपने छोटे भाई को खो दिया. अब पता चलता है कि दुनिया में कुछ भी नहीं है।

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से एक एंबुलेंस की सुविधा चांडिल के लोगों को दी गयी है. संस्था आगे भी इस तरह का कार्य समाजहित में करती रहेगी.
रक्तदान के लिए आगे आएं- दशरथ गागराई
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वे भी कोरोनाकाल में एक माह तक अस्पताल में भर्ती थे. 9 बार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया था, लेकिन 10वीं बार निगेटिव आने के बाद राहत मिली थी।

वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि रक्तदान जीवन दान के बराबर है. स्व. प्रवीण सिंह दोस्तों में दिल अजीज थे. उनके बराबर मुलाकात होती थी.
मित्रों की सेवा में समय देते थे।

आगे टाटा वर्कर्स यूनियन के महासिचव आरके सिंह ने कहा कि प्रवीण सिंह मित्रों की सेवा में समय देते थे. सुख-दुख में शरीक होते थे. को-ऑपरेटिव कॉलेज और वर्कर्स कॉलेज में साथ में आंदोलन किया था. वे बार-बार फोन करके बोलते थे टाटा मोटर्स अस्पताल में में एक बेड की आवश्यकता है और वे उनकी मांगों को भी पूरी करने का प्रयास करते थे.
राजनीति में आने के पहले से जानता था प्रवीण सिंह को
गोड्डा के पूर्व पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा कि मैं जब राजनीति में नहीं था तब से ही स्व. प्रवीण सिंह को जानते थे. 1995 में प्रवीण सिंह के संपर्क में आए थे. उन्होंने कहा कि जिंदा दिल मरा नहीं करते हैं. अरविंद सिंह के भतीजे अंकुर सिंह को भी उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए शुभकामनाएं दी।

काशी साहू कॉलेज सभागार में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

काशी साहू कॉलेज सभागार में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

सरायकेला

जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार को छात्राओं ने पुष्पगुच्छ व संगीत गाकर किया स्वागत।

5 अगस्त शनिवार को काशी साहू कॉलेज सरायकेला के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला के एसपी डॉ. बिमल कुमार उपस्थित हुए. छात्राओं ने स्वागत गान गाकर तथा फूल का पौधा देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. मुख्य अतिथि सरायकेला एसपी डॉ. बिमल कुमार तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में जज की भूमिका निभाने वाले एक्सआईटीई कॉलेज के नवल नारायण चौधरी को सरायकेला के एसपी डॉ. विमल कुमार ने मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. उनके अलावे भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सिमरन कुमारी को भी प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सरायकेला कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर विनीता, इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के ओम प्रकाश मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में वहां की एनएसपीओ विनीता का अहम योगदान रहा।

तेजस्वनी महिला संगठन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव…

तेजस्वनी महिला संगठन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव…

सरायकेला/आदित्यपुर

सावन महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व : नीतू शर्मा

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 स्थित जे एस टावर में तेजस्वनी महिला संगठन सभागार में शनिवार को नीतू शर्मा के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. सभी महिलाएं हरी हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।

इसके बाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया. साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर महिलाओं के बीच म्यूजिकल डांस एवं डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि वार्ड 17 की पूर्व पपार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है. साथ ही कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है. मौके पर तेजस्वनी महिला संगठन कई महिलाएं शामिल थी।

थाना परिसर में जुस्को पॉवर की ट्रांसफार्मर का रखा गया आधारशिला, थानेदार ने एसपी व जुस्को को जताया आभार….

थाना परिसर में जुस्को पॉवर की ट्रांसफार्मर का रखा गया आधारशिला, थानेदार ने एसपी व जुस्को को जताया आभार….

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना परिसर में शनिवार को जुस्को पॉवर के लिए ट्रांसफार्मर की आधारशिला रखी गयी. मौके पर थाना प्रभारी राजन कुमार, एसआई सत्यवीर सिंह, टाइगर अशोक यादव सहित अन्य थानाकर्मी एवं जुस्को के अधिकारी मौजूद रहे।

बता दे थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा एसपी की पहल पर जुस्को ने थाने में बिजली की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया है. इससे थाना एवं थाने के आवासीय परिसर में रहनेवाले कर्मियों को काफी सहूलियत होगी. साथ ही थाना के आसपास बसे सरकारी कार्यालयों एवं आम जनमानस को भी इसकी सुविधा मिल सकेगी. इसके लिए उन्होंने जिले के एसपी एवम जुस्को को धन्यवाद दिया है।

निवर्तमान उपश्रमायुक्त और नए उपश्रमायुक्त का पुरेंद्र ने किया स्वागत…

निवर्तमान उपश्रमायुक्त और नए उपश्रमायुक्त का पुरेंद्र ने किया स्वागत…

सरायकेला/आदित्यपुर

अधिकारीद्वय ने कहा उद्यमी और कामगार के बीच सामंजस्य रहेगी प्राथमिकता निवर्तमान उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद और नए उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद का स्वागत शनिवार को आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर और बुके प्रदान कर एवं लड्डू खिलाकर किया गया।

मौके पर जमशेदपुर के नए उपश्रमायुक्त सह अपर निबंधक, श्रमिक संघ, झारखंड, रांची राकेश प्रसाद ने कहा कि हमारी तीन प्राथमिकता रहेगी. पहली यह कि जो भी अधिनियम इस विभाग में आएंगे, उसका शत प्रतिशत लाभ कामगारों को दिलाना. दूसरा उद्यमियों और कामगारों के बीच सामंजस्य बनाकर रखना और तीसरी प्राथमिकता यह रहेगी कि जो भी योजनाएं असंगठित श्रमिको के लिए आएगी, उसका लाभ उन्हें दिलाएं।

वहीं निवर्तमान उप श्रमायुक्त सह निदेशक, न्यूनतम मजदूरी, झारखंड, रांची एवं उप श्रमायुक्त, अनुश्रवण मुख्यालय, उप श्रम आयुक्त, बोकारो राजेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने जमशेदपुर में श्रमिक और उद्योगों के लिए बहुत सारे कार्य किये, जिसका हमें संतुष्टि है. वैसे हम जहां जिस पद जा रहे हैं, वहां से शीघ्र ही नए न्यूनतम वेतनमान की घोषणा की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगेl चूंकि श्रम विभाग श्रमिकों और उद्योगों के लिए है तो दोनों के बीच सामंजस्य रखना उतना ही जरूरी है।

इस मौके पर अपर श्रमायुक्त अजित कुमार पन्ना, श्रम अधीक्षक जमशेदपुर- 2 और चतरा अरविंद कुमार, एवं जमशेदपुर- 1, सरायकेला, चाईबासा के श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर भी मौजूद थे।

स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों संग किया बैठक।

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों संग किया बैठक।

सरायकेला

कार्यक्रम को सफल बनाने मे जनप्रतिनिधिगण एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता है काफी अहम- उप विकास आयुक्त

देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं, ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की है आवश्यकता- उप विकास आयुक्त

आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आमजनों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक “मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से आज समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, सभी संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आम जनों में राष्ट्र भावना एवं राष्ट्रप्रेम जागृत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामों से कलश में मिट्टी एकत्र कर उसे प्रखंड के माध्यम से जिले को भिजवाने को कहा गया एवं मिट्टी एकत्र करते हुए सेल्फी भी लेने को कहा गया। उक्त मिट्टी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां देश भर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने का अपील किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता काफी अहम है।

इस दौरान (मेरी माटी मेरा देश) के अलावे शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण, 5 शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन एवं झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रगान कार्यक्रम किया जाएगा। पंचायतों में स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर 75 स्वदेशी वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका बनाने की भी बात कही गई। यदि किसी पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण नहीं किया गया है तो जल स्रोत वाले स्थान पर अमृत वाटिका का विस्थापन करने को कहा गया। अमृत वाटिका में वीर शहीदों की याद में एक शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण करने को कहा गया। साथ हीं 13,14 एवं 15 अगस्त को हर घर, सरकारी-गैर सरकारी सभी कार्यालयों एवं संस्थान में तिरंगा फहराने एवं राष्ट्रगान का अपील किया गया। उन्होंने कहा कि देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं है इसलिए ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की आवश्यकता है।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त के साथ सभी पंचायत प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक आईटी डीएसपी संदीप कुमार दुराईबरू, जिला-भू-अर्जन पदाधिकारी श्रीमती सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धनवीर लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सामान्य शाखा उप समाहर्ता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

परिसदन सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष के अध्यक्षता में विशेष बैठक संपन्न

परिसदन सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष के अध्यक्षता में विशेष बैठक संपन्न

सरायकेला

बैठक में 15 वे वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आवद्ध एवं अनावद्ध योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन एवं अनुमोदन संबंधित प्रस्ताव को किया गया पारित

दिनांक 05 अगस्त 2023 को परिसदन सभागार सरायकेला में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, कार्यपालक पदाधिकारी सह जिला पंचायतीराज पदाधिकारी श्री धनवीर कुमार लकड़ा एवं सभी जिला परिषद सदस्य अन्य उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आवद्ध एवं अनावद्ध योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन एवं अनुमोदन संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि जिन संवेदको को कार्यदेश प्राप्त रहते हुए भी अध्ययन तक कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं वैसे संवेदक को नोटिस निर्गत करते हुए कार्य प्रगति कराया जाए अन्यथा अगले योजनाओं की समीक्षा उपरांत कार्य प्रगति संतोषजनक प्राप्त ना होने की स्थिति में वैसे संवेदक को ब्लैकलिस्टेड करने हेतु अनुशंसा की जाएगी। उनके द्वारा सभी जिला परिषद सदस्य को निर्देश दिया गया कि नियत समय-सीमा पर योजनाओं का शिलान्यास करें।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा बताया गया कि जिला परिषद सरायकेला खरसावां से चार आर्किटेक्टो को पैनलीकृत किया गया है। यथाशीघ्र बस पड़ाव, मार्केट कंपलेक्स (रिनोवेशन) विवाह मंडप एवं अन्य आय स्रोत विद योजना पर कार्य किया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष ने इचागढ़ प्रखंड में नवनिर्मित तीन अद्द्त दुकानों का बंदोबस्ती एवं चांडिल स्थित मार्केट कंपलेक्स (डैम रोड स्थित) का सुदृढ़ीकरण कराने संबंधित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर, किया आमजनों के बीच 21 किलो लड्डू का वितरण।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर, किया आमजनों के बीच 21 किलो लड्डू का वितरण।

सरायकेला/आदित्यपुर

लोकसभा सदस्यता मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को निचली अदालत द्वारा प्रदत्त सजा को निरस्त करने के फैसले से देशभर में आम जनों में हर्ष एवं खुशी का माहौल देखा जा रहा है
सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभात रंजन छोटू के द्वारा सैकड़ों कांग्रेसी जनों एवं आम जनों के बीच विजय उत्सव मनाते हुए आदित्यपुर एस टाइप चौक पर 21 किलो लड्डू का वितरण किया गया.

वहीं कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह जिला सचिव प्रभात कुमार छोटू, जिला उपाध्यक्ष राम ठाकुर, जगदीश नारायण चौबे, सेवादल के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार मुन्ना, इंटर प्रदेश सचिव राणा सिंह जिला महासचिव खिरोद सरदार, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, रमाशंकर पांडे जिला महासचिव, कुणाल राय, समरेंद्र नाथ तिवारी, रिजवान खान, रेहान खान, जमील, अशरफ, बब्बन, अवधेश सिंह, अरुण पांडे, मिसलबनसरिया, संगीता प्रधान, संदीप गोप, रमेश बालमुचु, गौरी शंकर राय, प्रकाश मंडल, प्रकाश राजू, मुकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे. इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में सत्य निष्ठा की लड़ाई लड़ने वाले आज राहुल गांधी के पक्ष में निर्णय देकर करोड़ों देश वासियों के लिए न्याय की उम्मीद को जिंदा रखने का काम किया है. न्यायपालिका के फैसले में सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं की बात को प्रतिस्थापित किया है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started